City Media - Page 520 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 520

संदिग्ध वाहनों एवं होटल लॉज की गई आकस्मिक चेकिंग

0

बालोद एसडीओपी के नेतृत्व में थाना बालोद द्वारा रात्रि में किया गया कांबिंग गस्त लोकसभा निर्वाचन एवं बेसिक पुलिसिंग के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार रात्रि में बालोद थाना क्षेत्र के होटल एवं लॉज की आकस्मिक चेकिंग की गई l इस दौरान सड़क किनारे खड़ी अन्य जिलों एवं राज्यों के पासिंग गाड़ियों की भी चेकिंग की गई l जवाहर पारा, कुंदरूपारा ,शिकारीपापारा में कांबिंग गश्त किया गया l नगर क्षेत्र के होटल एवं लॉज का चेकिंग कर उनके एंट्री रजिस्टर आगंतुक के आधार कार्ड चेक किए गए l सभी को अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के संबंध में निर्देशित किया गया l होटल एवं लॉज के रजिस्टर संधारण में कमियां पाए जाने से सभी संचालकों को थाने बुलाकर मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l इस दौरान एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, निरीक्षक बालोद रविशंकर पांडे एवं थाना बालोद के स्टाफ उपस्थित रहे l

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कल जगदलपुर में रोड शो, तैयारी में जुटी भाजपा

0
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक, रूपरेखा तय
  • पीएम मोदी की सफलतम ऐतिहासिक जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं को दी बधाई 
    जगदलपुर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम बस्तर लोकसभा सीट में हो रहे चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रचार प्रसार में जरा सी भी कसर नहीं छोड़ना चाहती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को बस्तर क्षेत्र छोटे आमाबाल में हुई सफलतम ऐतिहासिक जनसभा के तुरंत बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 अप्रैल को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में रोड शो करेंगे। इसकी तैयारियों में भाजपा जुट गई है।
    मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री  साय के प्रस्तावित रोड शो की कार्ययोजना व तमाम तैयारी को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बस्तर अंचल में सफलतम जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व एकजुट प्रयास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की सभा ऐतिहासिक रही। आगामी 12 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बस्तर आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री जगदलपुर नगर में रोड शो करेंगे व जनता के बीच पहुंचेंगे। देव ने कहा कि बस्तर से समूचे छत्तीसगढ़ में चुनावी फिजा और वातावरण बनता है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप भारी मतों से विजयी हो इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रोड शो में हम सभी कार्यकर्ता संपूर्ण शक्ति लगाएं। उसी अनुसार तैयारी की रूपरेखा तय करें।


लोकसभा चुनाव संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी व भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रोड शो से शहर जनता और सभी सम्मानीय समाजों को जोड़ना है। प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्ययोजना अनुरूप संपूर्ण ताकत लगाएं। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नगर आगमन व रोड शो को भव्यतम बनाने चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से शिवनारायण पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू, संजय पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, अश्विन सरडे, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, दीप्ति पाण्डेय, दयावती देवांगन, त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव, राजेंद्र वाजपेयी, राजपाल कसेर, निर्मल देवांगन, राणा घोष, खेमसिंह देवांगन, दिगंबर राव, मोतीराम बघेल, यशवर्धन राव, शंभू नाग, महेन्द्र पटेल, नरेंद्र पाणिग्रही, बबलू दुबे, संतोष वाजपेयी, ललिता बघेल, लक्ष्मी कश्यप, माहेश्वरी ठाकुर, कुसुम परिहार, शशिनाथ पाठक, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नगर में आम जगह पर चाकू लेकर घुमने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार

0
  • आरोपियों के कब्जे से दो नग लोहे का चाकू जप्त
  • पुलिस अधीक्षक  एस. आर. भगत, के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था ड्युटी के दौरान दिनांक 09.04.2024 को आरोपी 01. हरीश कुमार साहू पिता मनोज कुमार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05, 256 चौंक राजहरा द्वारा घटना स्थल 256 चौंक राजहरा में तथा आरोपी 02. परमेश्वर देवदास पिता कृष्ण कुमार देवदास उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 23 उड़िया पारा दल्लीराजहरा द्वारा घटना स्थलं वार्ड क्रमांक 09 दास पान ठेला के पास आम जगह पर चाकू लेकर घुम रहा था जिसकी सूचना पर घटना स्थल पहुंचकर तत्काल आरोपियों के कब्जे से एक-एक नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूध्द धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया है, साथ ही नगर में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरूध्द लगातार कार्यवाही की जा रही है।

उक्त प्रकरणों की कार्यवाही में थाना राजहरा से सउनि विजय जगत, प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह राजपूत, आरक्षक मनोज साहू, शेरअली की सराहनीय भूमिका रही।

नववर्ष की पूर्व संध्या दल्ली राजहरा और चिखलाकसा में 100 जगहों पर भारत माता की आरती

0
  • सवा लाख दीपों से किया गया मां भरती का वंदन

दल्लीराजहरा नववर्ष की पूर्व संध्या लौह नगरी दल्ली राजहरा में 100 जगहों पर हुई भारत माता की आरती। सोमवार संध्या 7 बजे दल्ली राजहरा और चिखलाकसा शहर में 100 जगहों पर सवा लाख दीपों के साथ मां भारती की सामूहिक आरती का आयोजन सर्व समाज समरसता समिति दल्ली राजहरा द्वारा किया गया।

इस कड़ी में वार्ड नंबर 2 में तीन जगहों पर भारत माता की आरती हुई। शिव तलाब शांति नगर, गणेश चौक तथा रामनगर चौक में आरती का आयोजन किया गया।रामनगर चौक में राधेलाल निर्मलकर, भोजराम साहू, इस्तु निर्मलकर और ममता नेताम के नेतृत्व में भारत माता की आरती की गई।मातृभूमि की आरती संपन्न होने के बाद महिलाओं द्वारा ढोल मंजीरा के साथ भक्ति गीत भी गाए गए। आरती में वार्ड की मातृशक्ति सम्मिलित हुई जिनमें रंजना निर्मलकर, वेदू साहू, कमला बाई विश्वकर्मा, भगवती निर्मलकर, प्रेमबाई रावटे, सोनी, कृपाल, दिलीप कुमार, शिवराम पटेल, मंशाराम साहू, केसरी चंद्रवंशी, उर्मिला साहू, रीना शिवाने, रामबाई साहू, कविता जायसवाल तथा अन्य वार्डवासी उपस्थित थे।

देश को जोड़ने का काम करती हैं एनएसयूआई की विचारधारा : दीपक बैज

0
  • संगठन के स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण 
    जगदलपुर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के स्थापना दिवस पर 9 अप्रैल को जगदलपुर के राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नें ध्वजारोहण किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्र गीत का गायन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मिठाई का वितरण किया। समारोह को सबधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एनएसयूआई संगठन भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो समय- समय पर छात्रों के अधिकारों की मांग, समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करता आया है। 9 अप्रैल 1971 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की नींव भारत की पूर्व सशक्त महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी। उनका इस संगठन को बनाने का उद्देश्य देश को युवा नेतृत्व प्रदान करना था।

उनकी इस दूरदर्शी सोच के कारण आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से इस देश को बड़े-बड़े नेता मिले हैं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन तिरंगे को अपना आदर्श मानता है तथा यह एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसकी विचारधारा इस देश को जोड़ने का काम करती है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अपनी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचा रहा है तथा देश में कट्टरपंथी सोच वाले सत्ताधारियों को उखाड़ फेंकने संकल्पित होकर काम कर रहा है। दीपक बैज ने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को राजनीति के साथ साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि युवाओं के बिना राहुल गांधी का मिशन पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा युवा ही देश का भविष्य होते हैं। आज का युवा ही कल का राजनेता है। यह संगठन छात्र सामाजिक हितों के लिए हमेशा तत्परता से काम करता रहेगा। इस दौरान शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, युकां अध्यक्ष अजय बिसाई, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष विशाल खंबारी, ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप, महिला कांग्रेस, सेवादल, शहर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मौजूद थे।

नक्सलियों ने पत्रकारों से मांगा लड़ाई में सहयोग

0
  •  कुछ पत्रकारों पर लगाया ठेके लेने का आरोप
  •  जनविरोधी कार्यों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की
    जगदलपुर नक्सलियों ने जंगलों के औद्योगिकीकरण और आदिवासियों के विस्थापन के खिलाफ लड़ाई में पत्रकारों से सहयोग की अपील की है। नक्सली संगठन ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ में औद्योगिक घरानों की मदद और ठेकेदारी कर रहे हैं। सीपीआई (माओवादी) के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रवक्ता समता के हस्ताक्षर से बस्तर संभाग के पत्रकार संगठनों के नाम जारी अपील में उक्त बातें कही गई हैं। समता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल के नाम पर जल, जंगल, जमीन को कॉर्पोरेट घरानों के हवाले कर वहां रहने वालों को बेदखल किया जा रहा है। खदानों, बांध, पुल प्रधानमंत्री सड़क, उद्योगों के नाम पर किसानों और आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है। हसदेव के जंगल हों या बस्तर के जंगल सभी जगह यह कृत्य चल रहा है। थाना, कैंप की स्थापना औद्योगिक घरानों की सुरक्षा के लिए की जा रही है।कुछ उद्योगपति और ठेकेदार पत्रकारों की आड़ में अपनी रोटी सेंक रहे हैं था कुछ पत्रकार भी ठेकेदारी कर रहे हैं। समता ने कहा है कि हमारा आंदोलन जंगलों के असली मालिक आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए है। इसलिए पत्रकारों से भी इसमें सहयोग अपेक्षित है।

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के बिगड़े बोल; कहा- तीर धनुष लेकर मारो साले पुलिस वालों को

0
  • भरी सभा में ग्रामीणों को उकसाते नजर आए
  •  संवैधानिक पद पर बैठे नेता दादी ने लांघी मर्यादा
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर कुछ साल पहले तक कश्मीर में जो होता आया है, शायद वैसा ही कुछ मंजर बस्तर में भी पैदा करना चाहते हैं पूर्व मंत्री कवासी लखमा। सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा सीट से विधायक हैं कवासी लखमा को इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। विधायक के संवैधानिक पर रहते हुए भी कवासी लखमा सारी मर्यादाएं लांघते हुए भरी चुनावी सभा में आदिवासियों को पुलिस के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाते नजर आए हैं। उनके ऐसे बिगड़े बोल वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
    कवासी लखमा छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार में आबकारी एवं उद्योग मंत्री रहे हैं। बस्तर संभाग के सुकमा जिले की एकमात्र विधानसभा सीट कोंटा से वे लगातार छठवीं बार विधायक चुनकर आए हैं। छत्तीसगढ़ के सबसे सीनियर विधायकों में उनकी गिनती होती है। बस्तर संभाग की अधिकतर विधानसभा सीटों पर जब कांग्रेस हार गई, तब भी कवासी लखमा के कोंटा का किला ढह नहीं पाया।

इस लोकसभा चुनाव में कवासी लखमा ने एक प्रदेश स्तर के कुछेक बड़े कांग्रेस नेताओं द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत अपने सुपुत्र हरीश कवासी को बस्तर सीट से टिकट दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। परिवार वाद के दाग से बचने के लिए कांग्रेस ने हरीश कवासी के बजाय उनके मौजूदा विधायक पिता कवासी लखमा को टिकट दे दिया। लखमा इन दिनों अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में वे सोमवार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बीजापुर जिले के ग्राम कुटरू पहुंचे थे। वहां मौजूद 50- 60 ग्रामीणों के बीच अपने संबोधन में कवासी लखमा ने कहा – तोंगपाल में टीना है टीना, वहां पुलिस वाले आए थे, नाप रहे थे, मैने लोगों से कहा कि तीर धनुष निकालकर मारो साले पुलिस वालों को, अगर हमारा जंगल नहीं बचेगा, तो हम आदिवासी कहां बचेंगे, इसलिए सब आगे आओ। इस तरह संवैधानिक पद पर बैठे कवासी लखमा आदिवासियों को हिंसा के लिए खुलेआम उकसाते रहे। इस दौरान कवासी लखमा के साथ बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी भी मौजूद थे। श्री मंडावी लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं, लेकिन उन्होंने भड़काऊ बातें कहने पर कवासी लखमा को टोकने की जहमत नहीं उठाई। इससे जाहिर होता है कि संवैधानिक मर्यादा से न तो कवासी लखमा को वास्ता है और न ही विधायक विक्रम मंडावी को। बस्तर के सुकमा जिले के तोंगपाल की पहाड़ियों में बाक्साईट की उपलब्धता है। इसी को कवासी लखमा टीना कह रहे थे।
बस्तर को कश्मीर बनाने की मंशा?
कवासी लखमा ठीक उसी अंदाज में आदिवासियों को भड़का रहे थे, जैसा कि जम्मू कश्मीर में अलगाववादी नेता कश्मीरी युवाओं और वहां की अवाम को भड़काते रहे हैं। कश्मीर में ऐसे भड़काऊ भाषणों की वजह से कैसे हालात बन गए थे, पूरी दुनिया को मालूम है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कवासी लखमा बस्तर को भी कश्मीर की तरह सुलगाना चाहते हैं ? इस बात में कोई दो राय नहीं कि आदिवासियों को अपना जंगल, जमीन, जल बचाने का हक है और इन पर उनका पहला अधिकार भी है। मगर हिंसा की राह पर चलकर ऐसा हक पाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। दूसरा सवाल कांग्रेस पर भी उठता है क्योंकि कांग्रेस खुद को अहिंसा के अग्रदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिन्हो पर चलने वाली पार्टी होने का दम भरती है। क्या कवासी लखमा बस्तर को भी कश्मीर जैसी हिंसा की आग में झोंकना चाहते हैं? कवासी लखमा के इस बिगड़े बोल ने भाजपा को बड़ा मौका दे दिया है। निश्चय ही भाजपा इसे लोकसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाएगी। यह भी हो सकता है कि इस मामले को लेकर निर्वाचन आयोग में भी शिकायत की जाएगी। ऐसे में बस्तर और कांकेर लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ये जाएंगे लोकतंत्र के मंदिर में ?
कवासी लखमा सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं। देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में जाना चाहाते हैं। जगह जगह आमसभाओं में जनता से अपनी जीत के लिए वोट मांग रहे हैं। अब जनता को तय करना चाहिए कि कवासी लखमा ने कुटरू में जो कुछ भी कहा है, क्या वह जायज है? इनके बोल क्या है कानून सम्मत हैं? लोकतंत्र में कानून है, लेकिन कवासी लखमा जनता को उकसा रहे हैं, तीर धनुष लेकर पुलिस को मारने की बात जनता से कर रहे हैं।अब जनता को ही यह तय करना होगा कि कानून के विपरीत जाकर कदम उठाने की बस्तर में अशांति फैलाने की कोशिश कर भाईचारे को समाप्त कर मारने और हत्या करने के लिए जनता को उकसाने वाले नेता को लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद में भेजना पसंद करेगी या नहीं?

बहुत रक्तपात झेल चुका है बस्तर
कवासी लखमा वैसे तो हास परिहास और मसखरेपन के लिए जाने जाते हैं। लोगों के बीच बैठकर उन्हीं के रंग में रंग जाना, राह चलते व्यक्ति से बीड़ी मांगकर पीना कवासी लखमा की अलग छवि प्रस्तुत करते रहे हैं। अब तक हम कवासी लखमा को तीज त्यौहारों में आदिवासियों के संग जमकर नाचते कूदते, ढोल -मांदर बजाते, देवी सवार होने पर खुद को कंटीली सांकल से मार मारकर लहूलुहान करते देखते आए हैं। आज वही कवासी लखमा बस्तर की धरती को लहूलुहान करने की बात कैसे करने लगे हैं? यह सब दरअसल सियासी चाल है, खुद को जनहितैषी बताने की, मगर नेताओं और जनप्रतिनिधियों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उनकी बातों पर जनता विश्वास कर लेती है। कवासी लखमा के कहे मुताबिक अगर बस्तर के लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ हथियार उठाना शुरू कर दिया कर दिया, तो बस्तर का हश्र क्या होगा? यह सोचकर रूह कांप उठती है। वैसे भी नक्सलवाद से जूझ रहा बस्तर बहुत ज्यादा रक्तपात सह चुका है। सैकड़ों माताओं – बहनों की गोद और मांग सूनी हो चुकी है, सैकड़ों बच्चे अनाथ हो चुके है, अनगिनत बुजुर्ग अपने बुढ़ापे का सहारा खो चुके हैं। अब जाकर स्थिति थोड़ी संभली है। क्या कवासी लखमा बस्तर में फिर से वही दौर देखना चाहते हैं? इस बात का जवाब उन्हें देना ही पड़ेगा।

सुरजू राम टेकाम की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध

0
  •  राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
    दल्लीराजहरा विस्फोटक सामग्री रखने के कथित झूठे आरोप में सुरजू टेकाम की गिरफ्तारी के खिलाफ व निशर्त रिहाई की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ व युवा बेरोजगार संघ द्वारा राष्ट्रपति के नाम दल्ली राजहरा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में जल जंगल जमीन पर आदिवासियों के प्राकृतिक व संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से प्राकृतिक संसाधनो की कार्पोरेट लूट के खिलाफ संवैधानिक, लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनरत आदिवासियों व उनके नेतृत्व पर लगातार नक्सल समर्थक होने का झूठे आरोप लगाकर उन्हें फर्जी मामलो में गिरफ्तार किया जा रहा है। आदिवासियों की आवाज व आंदोलन को समाप्त करने की साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। राष्ट्रपति से मांग की गई है कि नागरिक अधिकारों की सुरक्षा हेतु तत्काल हस्तक्षेप कर ऐसी असंवैधानिक कार्रवाई पर रोक लगाएं। राष्ट्रपति से यह भी मांग की गई है कि बस्तर एवं अन्य क्षेत्रो में नक्सली मुहिम के नाम पर गिरफ्तार निर्दोष आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को तत्काल रिहा किया जाए, केंद्र व राज्य स्तर पर आदिवासियों के दमन तथा फर्जी गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगाई जाए, फर्जी तरीके से गिरफ्तार सभी निर्दोष आदिवासियों को तत्काल नि:शर्त रिहा किया जाए। ज्ञापन सौपने के बाद सभा को संबोधित करते हुए जनक लार्ल ठाकुर ने कहा की सुरजू टेकाम जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार व उसके कार्पोरेट लूट के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं, अपने क्षेत्र में व पांचवी अनुसूची के तहत अनुसूचित क्षेत्रो में आदिवासी समाज को संविधान प्रदत्त अधिकार के तहत उनकी परंपराओं, रीति रिवाजो, संस्कृति के अनुसार उन्हें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व्यवस्था का संचालन करने का अधिकार दिलाने श्री टेकाम मुखर होकर आवाज उठाते रहे हैं। ज्ञापन सौंपते सोमनाथ उईके अध्यक्ष, योगेश यादव, हितेश डोंगरे, इंदरपाल सिंह, राजाराम, सुरेन्द्र साहू, कृष्णा यादव व बड़ी संख्या में मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र में 09 अभ्यर्थी मैदान में, प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आबंटित

0

बालोद, 08 अपै्रल 2024 लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत कांकेर लोकसभा क्षेत्र-11 (अजजा) के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके हैं। स्क्रूटनी के उपरांत कुल 09 अभ्यर्थी अंतिम रूप से निर्वाचन में हिस्सा लेंगे। कलेक्टर कांकेर एवं रिटर्निंग अधिकारी अभिजीत सिंह के द्वारा नामों की घोषणा के साथ ही सभी अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह भी आबंटित किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी और राज्य राजनीतिक दलों से तिलक राम मरकाम को हाथी, बीरेश ठाकुर को हाथ और भोजराज नाग को कमल का प्रतीक चिन्ह आबंटित हुआ है। इसी प्रकार रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों में से सर्वश्री जीवन लाल मातलाम को तुरहा बजाता आदमी, थाकेश माहला को बाँसुरी, भोजराम मण्डावी को नारियल फार्म, विनोद नागवंशी को बाल्टी, सुकचंद नेताम को आरी और सोनसिंह को प्रतीक चिन्ह के तौर पर कोट का सिम्बॉल आबंटित किया गया है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत 28 मार्च से नामनिर्देशन पत्र वितरित किया गया जिसकी अंतिम तिथि 04 अप्रैल निर्धारित की गई थी। तदुपरांत 05 अप्रैल को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा किए जाने के बाद कुल 09 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। कांकेर लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान होगा तथा प्राप्त मतों की गणना मंगलवार 04 जून को की जाएगी।

बस्तर लोकसभा सीट के लिए दस लोगों ने की होम वोटिंग

0
  • 7 बुजुर्गों और 3 दिव्यांग मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग 

जगदलपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 85 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वरिष्ठजनों तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले चिन्हांकित मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से होम वोटिंग की सुविधा दी गई है। सुकमा के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस. एस के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत गठित विशेष मतदान दलों द्वारा चिन्हांकित वरिष्ठजनों एवं दिव्यांग मतदाताओं से डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया गया। सुकमा जिला कार्यालय स्थित निर्वाचन शाखा से सीलिंग की प्रक्रिया सम्पन्न की गई ।
सुकमा जिले में चलित मतदान के माध्यम से सोमवार को वरिष्ठजनों एवं दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया गया। इसके अंतर्गत सात वरिष्ठजनों तथा तीन दिव्यांग मतदाता शामिल है। इसके तहत दिव्यांग अभिकांत मिश्रा डाक मतपत्र द्वारा मतदान के पूर्व काफी उत्साहित नजर आए। होम वोटिंग के लिए मतदान दल जैसे ही उनके घर पहुंचा, तो उनके घर के सदस्यों ने मतदान दल का स्वागत किया और अपने परिवार के मुखिया अभिकांत मिश्रा को इसकी सूचना दी। अभिकांत मिश्रा अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए सुबह से ही इंतजार कर रहे थे और इसके लिए उत्साहित भी थे। जैसे ही मतदल उनके घर पहुंचा दल द्वारा तुरंत विधिवत कागजी कार्रवाई करते हुए उन्हें डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान कराया गया। इसके साथ ही मतदान दल ने सुकमा, झलियारास, गादीरास, दोरनापाल, कोंटा और छिंदगढ़ में भी दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के घर जाकर उनसे मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस दौरान सीताराम राणा बीएलओ सहित मतदान दल के सदस्य उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS