City Media - Page 553 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 553

विधायक किरण देव से मिले परिवहन व्यवसायी

0

जगदलपुर बस्तर परिवहन संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव से सौजन्य मुलाकात की।इस दौरान पदाधिकारियों से परिवहन व्यवसाय में आ रही चुनौतियों और बस्तर परिवहन संघ के उत्थान संबंध में विधायक देव ने चर्चा की।

वनांचल माधव कल्याण समिति का रक्तदान शिविर आज

0

जगदलपुर वनाचंल माधव कल्याण समिति के तत्वावधान में 3 मार्च को सेवा कार्य के तहत जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर अतिथि होटल के पीछे स्थिति वनाचंल माधव कुंज जगदलपुर में 2 बजे से आयोजित होगा।समिति के सचिव तुलसीराम बघेल व सदस्यों ने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है।

फिर एक भाजपा नेता बने बन गए नक्सलियों का निशाना

0
  •  बीजापुर जिले के जनपद सदस्य तिरुपति की हत्या

जगदलपुर बस्तर संभाग में फिर एक भाजपा नेता को नक्सलियों ने अपना निशाना बनाते हुए उनकी हत्या कर दी। जनपद सदस्य और भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक तिरुपति कटला पर तीन चार नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्री कटला का जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के निवासी तिरुपति कटला पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने ग्राम तोयनार गए थे। वहां 4-5 अज्ञात नक्सलियों द्वारा ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। श्री कटला पर अनगिनत वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय बीजापुर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना में शामिल नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग की जा रही है। तोयनार थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने घटना पर दुख जताते हुए तिरुपति कटला को श्रद्धांजलि दी है। किरण देव ने कहा है कि जो लोग भी इस वारदात me शामिल हैं, उन्हें हरगिज माफ नहीं किया जाएगा।

वृद्धाश्रम में साड़ियां एवं मिष्ठान्न भेंटकर मनाया गया मंत्री नेताम का जन्मदिन

0
  • रामलला का दर्शन करने जाएंगी बुजुर्ग माताएं
  • राजेंद्र वाजपेयी ने माताओं से कराई मंत्री नेताम की बात

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम का जन्मदिन स्थानीय वृद्धाश्रम आस्था निकुंज में माताओं को साड़ियां एवं मिष्ठान्न वितरण कर मनाया गया।

पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वाजपेयी ने रामविचार नेताम का परिचयात्मक उद्बोधन देने के पश्चात वीडियो कॉल के जरिए मंत्री श्री नेताम की बात वृद्धाश्रम की बुजुर्ग माताओं से करवाई। अपने जन्मदिन पर रामलला का दर्शन करने अयोध्या धाम प्रवास पर गए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि बस्तर एवं छत्तीसगढ़ वासियों के कल्याण के लिए मैने प्रभु रामलला से आशीर्वाद मांगा है। इस पर आस्था निकुंज की माताओं ने मंत्री को आशीर्वाद दिया। माताओं ने भी रामलला का दर्शन करने की इच्छा मंत्री से जाहिर की जिस पर मंत्री ने जल्द ही सभी को श्री रामलला के दर्शन करवाने का वादा किया।

इस अवसर पर बबलू दुबे, संग्राम सिंह राणा, राहुल गुप्ता, रुपेश गावड़े, सविता बघेल, आस्था निकुंज प्रबंधक अनिल देवांगन सहित माताएं बहनें उपस्थित थे।

सांसद निधि से 3 विकास कार्यों के लिए 33 लाख रूपए मंजूर

0

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 3 विकास कार्यों के लिए 33 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने सांसद दीपक बैज के संसदीय क्षेत्र के लोहंडीगुड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत धुरागांव में सड़क उन्नयन कार्य मेनरोड धुरागांव से हरि घर तक 260 मीटर के लिए 3 लाख रूपए मंजूर किए हैं।इसकी क्रियान्वयन एंजेसी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे।ग्राम पचायंत बंड़ाजी-2 में सड़क उन्नयन सुकडू घर से गौठान पहुंच मार्ग पर 1135 मीटर के लिए 15 लाख रूपए तथा ग्राम पंचायत बदरेंगा सड़क उन्नयन कार्य पटेलपारा मुख्य मार्ग बारसूर सड़क तक 1135 मीटर के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।इसके लिए क्रियान्वयन एंजेसी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोहंडीगुड़ा को बनाया गया है।

बीईओ दफ्तर की व्यवस्था से प्रभावित हुए संयुक्त संचालक श्रीवास्तव

0
  •  कार्यालय का निरीक्षण किया सीनियर अफसर ने

जगदलपुर बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विकासखंड शिक्षा कार्यालय बस्तर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस दौरान कार्यालय में एक कर्मचारी अवकाश पर पाए गए। वहीं अन्य कर्मचारी कार्य पर उपस्थित मिले। संयुक्त संचालक ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के बारे में बीईओ से जानकारी ली। बीईओ ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी। संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव ने मुख्य रूप से कैश बुक, स्टॉक रजिस्टर का भी बारीकी से अवलोकन किया। बिल वाउचर मंगाकर भी उन्होंने देखा श्री श्रीवास्तव ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए विकासखंड में पदस्थ समस्त कर्मचारियों की गोपनीय चरित्रावली को 15 दिवस के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान बीईओ अरुण कुमार देवांगन, एबीओ सुशील तिवारी मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला स्तरीय न्योता भोज में बच्चों ने मिठाई,खीर, पूरी, की जमकर उड़ाई दावत

0
  •  बस्तर में हुए इस आयोजन में शामिल हुए 790 विद्यार्थी

  • बीईओ अरुण देवांगन ने पालकों को किया प्रोत्साहित

बस्तर विकासखंड मुख्यालय बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के सामने स्थित नवीन ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राओं के लिए जिला स्तरीय न्योता भोज का आयोजन किया गया। भोज में विद्यार्थियों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया।

इस दौरान महिला स्व सहायता समूह की सदस्याओं द्वारा बच्चों के लिए दाल, सब्जी, चावल की व्यवस्था की गई थी। वहीं जन सहयोग से बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ- साथ न्योता भोज में खीर, पूरी, फल, मिठाई भी खिलाई गई। स्कूली छात्र छात्राएं पहली बार ऐसा भोज का आयोजन होता देख काफी खुश नजर आए। जायकेदार और पौष्टीक भोजन पाकर वे काफी उत्साहित भी थे। ज्ञात होगी प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत सभी शालाओं में न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है। न्योता भोज में समुदाय के सहयोग से बच्चों के लिए खीर पूरी की व्यवस्था भी कराई जानी है। इस संबंध में बीईओ अरुण कुमार देवांगन ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था करने का प्रमुख उद्देश्य स्कूल के प्रति समुदाय को जोड़ना है और जन सहयोग के माध्यम से आयोजन कर स्कूलों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिला स्तरीय न्योता भोज में 790 से अधिक बच्चे समल्लित हुए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद उपाध्यक्ष मोहन मौर्य, भाजपा नेता रामानंद मिश्रा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शालिनी सैमसंग, भाजपा बस्तर मंडल अध्यक्ष उदबोराम नाग, लक्ष्मण कश्यप, पार्षद अनूप तिवारी, बीईओ अरुण कुमार देवांगन, बीआईसी राजेंद्र सिंह ठाकुर, एबीईओ सुशील तिवारी, मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी, संकुल समन्वयक मनोज सिंह, फगनू राम नाग, विष्णु यादव, प्रदीप मिस्त्री, अनिता मिश्रा, सूर्यप्रकाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पालक उपस्थित थे।

ईडी के निशाने पर अब पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया भी

0
  •  अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के घर पर दबिश

बालोद ईडी के निशाने पर अब पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया भी आ गईं हैं। ईडी की टीम ने अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के घर में दबिश दे दी है। उनके घर में पड़ताल की जा रही है और दस्तावेज तलाशे जा रहे हैं।

बालोद जिले के डौण्डी निवासी पीयूष सोनी के निवास पर शुक्रवार को सुबह दो वाहनों से पहुंची ईडी की टीम ने पूरे निवास को कवर करते हुए पीयूष सोनी और उनके परिवार के सदस्यों को एक जगह बिठाकर पूरे घर की तलाशी शुरू कर दी। सूत्र बताते हैं कि ईडी की टीम कुछ दस्तावेज और कैश की तलाश में लगी है। सुबह 7 बजे पहुंची ईडी की टीम में करीब दस अधिकारी शामिल बताए गए हैं। सूत्र बता रहे हैं कि पीयूष सोनी को हिरासत में ले लिया गया है और ईडी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है। हालांकि इसे लेकर ईडी का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पीयूष सोनी के करीबी सूत्रों का कहना है कि पीयूष सोनी के घर में न तो किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही अंदर से किसी को बाहर आने दिया जा रहा है। इसलिए पीयूष सोनी को हिरासत में लिए जाने की बात अब तक साफ नहीं हो पाई है। पीयूष सोनी को भूपेश बघेल सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं अनिला भेड़िया का बेहद करीबी और विश्वसनीय माना जाता है।

ग्राम पंचायत कोलचूर में अवैध मुरूम खनन पर कार्रवाई क्यों नहीं

0
  • विभाग है उदासीन, खनन माफिया के हौसले हैं बुलंद

बकावंड ग्राम पंचायत कोलचूर में अवैध मुरूम उत्खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा शिकायत करने पर भी गैर कानूनी उत्खनन के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कोलचूर गांव के आसपास अवैध मुरूम उत्खनन के मामले सामने आए हैं। इस प्रकार के गैरकानूनी कार्यों खिलाफ स्थानीय प्रशासन कड़ा रुख नहीं अपना रहा है। इस मामले में नियमित जांच के बाद कई अवैध उत्खनन के जगहों पर खनन माफिया द्वारा मुरूम का अवैध खनन किया जा रहा था। माइनिंग डिपार्टमेंट जगदलपुर में रमाकांत सोनी को इसकी जानकारी दी गई, तब उन्होंने टीम तो रवाना की, लेकिन टीम के समय पर नहीं पहुंचने के कारण खनन माफिया समय पाकर भाग निकले। Murum परिवहन कर रहे वाहन का पीछा करते हुए जिस जगह पर मुरूम बेची गई, उसे अधिकारियों को दिखाया गया। बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे इस बात की पुष्टि होती है कि अधिकारी अपना जिम्मेदारी नहीं समझते। ऐसे में भला कैसे अवैध खनन बंद होगा। माफियाओं को कुछ डर नहीं अधिकारियों का आखिर क्यों? पंचायत के प्रमुख रामेश बघेल ने कहा कि हमने गांव में अवैध मुरूम उत्खनन के मामले में कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। हमारा लक्ष्य है कि गांव के संसाधनों का अवैध उत्खनन रोका जाए और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखा जाए। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाने की संभावना है। जिससे अवैध उत्खनन के अन्य मामलों पर भी सख्ती से रोक लग सके।

चिंतामुक्त होकर प्रसन्न मन से पूरी मेहनत के साथ दें परीक्षा: अमित कुमार

0
  •  एबीवीपी ने परीक्षा पे चर्चा में छात्र छात्राओं को दिया मोरल सपोर्ट

जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर ने जगदलपुर में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन नगर के शासकीय बस्तर विद्यालय में किया। विद्यार्थियों को परीक्षा के संबंध में टिप्स दिए गए।

इस दौरान परीक्षा के समय कैसे अध्ययन करना चाहिए, अपने मन को कैसे शांत रखना चाहिए, परीक्षा के लिए खुद को कैसे तैयार रखें एवं विशेष रूप से उत्तर पुस्तिका में कैसे लिखा जाए, इन बिंदुओं से विद्यार्थियो को अवगत कराया गया। साथ ही मित्रता, स्वयं की दिनचर्या, नोट्स तैयार करने, परीक्षा में हो रही परेशानियों को अपनी रोज की तैयारी से परफेक्ट बनाने के लिए रोज अभ्यास करने के गुर सिखाए गए।

विद्यार्थियो की जिज्ञासा का समाधान भी किया गया। विद्यार्थियों ने इस चर्चा में बढ़ चढ़कर भाग लिया। आयोजन me नव चैतन्य कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक प्रवीण सुराना ने मार्गदर्शन दिया। अमित कुमार ने विद्यार्थियो को लिखने शैली एवं समय प्रबंधन का ध्यान रखने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेश ध्रुव ने किया। इस दौरान छात्रा प्रमुख नीलू मौर्य, जीईसी उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, अश्विन, प्रशांत आदि कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS