जगदलपुर भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग 2021 बैच के अधिकारी उदित भास्कर जगदलपुर के नए नगर पुलिस अधीक्षक होंगे। वे पूर्व में प्रशिक्षु के तौर पर रायगढ़ जिले के नगर पुलिस अधीक्षक के रुप में सेवा दे चुके हैं। बस्तर में पदस्थ रहे प्रशिक्षु आईपीएस रविंद्र सिंह मीणा का कोरबा तबादला हो गया है। इनके पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक पद पर विकास कुमार बतौर प्रशिक्षु सेवा दे चुके हैं। उनका तबादला हो गया है। उनकी जगह अजाक एसडीओपी संभाल रहे थे।
बस्तर की बेटियों की पुकार सुन ली सहायक आयुक्त अमित भाटिया ने
- नाले के गंदे पानी और खुले में नहाने मजबूर थीं कन्या आश्रम सोरगांव की छात्राएं
अर्जुन झा
जगदलपुर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 60 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सोरगांव के 100 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम की छात्राओं की पुकार बस्तर के सहृदय कलेक्टर विजय दयाराम के. और आदिम जाति विकास विभाग के संवेदनशील सहायक आयुक्त अमित भाटिया ने अंततः सुन ली है।. कन्या आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही बेटियों को अब न तो नाले के गंदे पानी में नहाना पड़ेगा और न ही खुले में शौच जाना पड़ेगा। कलेक्टर और सहायक आयुक्त की पहल पर आश्रम में पानी की व्यवस्था के लिए बोर करा लिया गया है। बोर सफल रहा है और उसमें मोटर पंप असेंबल कर दिया गया है।
सोरगांव कन्या आश्रम ड्राई जोन में स्थित है। पहले वहां कई जगह बोर कराए गए, लेकिन पानी नहीं निकला। नतीजतन आश्रम परिसर में बाथरूम और टॉयलेट रहने के बाद भी छात्राओं को नहाने और शौच के लिए आश्रम से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित नाले में जाना पड़ता रहा है। नाले में पानी बहुत ही कम रह गया है और वह पानी काफी गंदा भी हो चला है। फिर भी मजबूर छात्राएं उसी पानी में नहाती रही हैं, दातौन ब्रश करती रही हैं। शौच भी उन्हें नाले के आसपास की झाड़ियों में जाना पड़ता रहा है। छात्राओं के इस दर्द श्रमबिंदु ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित कर जिला प्रशासन तक पहुंचाया था। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सहृदयता दिखाते हुए तत्काल सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग अमित भाटिया को कन्या आश्रम सोरगांव जाकर हालात का पता लगाने और छात्राओं की तकलीफ दूर करने निर्देशित किया। विभाग के स्कूलों, आश्रमों,छात्रावासों के विद्यार्थियों के हितों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने वालेसहायक आयुक्त अमित भाटिया बिना पल भी गंवाए सीधे सोरगांव पहुंच गए। वहां उन्होंने आश्रम अधीक्षिका और छात्राओं से चर्चा की। इसके बाद जिला प्रशासन एवं आदिम जाति विकास विभाग ने रिंग मशीन भेजकर आश्रम से कुछ दूर बोर कराया। सौभाग्यवश बोर सफल रहा और वहां पर्याप्त पानी निकला है। बोर में मोटर पंप भी असेंबल करवा लिया गया है। अब बोर से कन्या आश्रम तक पाईप लाईन बिछाकर आश्रम में पानी की आपूर्ति की जाएगी। अब मासूम बेटियों को खुले में न स्नान करना पड़ेगा और न ही शौच जाना पड़ेगा। सोरगांव के ग्रामीणों, आश्रम की छात्राओं और उनके पालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इन सभी ने कलेक्टर विजय दयाराम के. और सहायक आयुक्त अमित भाटिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
तीसरी आंख के ऑपरेशन की जरूरत
सौ सीटर कन्या आश्रम सोरगांव में 7 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग की 78 छात्राएं रह रही हैं। सहायक आयुक्त ने उनकी सबसे बड़ी दिक्कत तो दूर कर दी है। अब एक और दिक्कत दूर हो जाए, तो छात्राओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो जाएगी। दरअसल बाहरी तत्वों की आवाजाही और छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आश्रम में शासन ने तीसरी आंख की व्यस्था कर रखी है, लेकिन यह तीसरी आंख भी दृष्टि दोष का शिकार हो गई है। कन्या आश्रम में सुरक्षा गार्ड, चौकीदार तैनात किए गए हैं।सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है, लेकिन एलईडी स्क्रीन नहीं लगाई गई है। इस वजह से सीसीटीवी कैमरा (तीसरी आंख) किसी काम का नहीं रह गया है। कैमरे में कैद होने वाली तस्वीरों को देख पाना संभव नहीं हो पा रहा है। अगर वहां एलईडी स्क्रीन लगा दी जाए, तो बेहतर होगा।
अब नहीं होगी छात्राओं को दिक्कत:भाटिया
सहायक आयुक्त अमित भाटिया ने कहा है कि आश्रम में पानी की व्यवस्था के लिए बोर करा लिया गया है, जो सक्सेस रहा है। बोर में मोटर पंप लगाया जा रहा है। बोर से पाईप लाईन के जरिए सीधे कन्या आश्रम में पानी पहुंचेगा। अब बेटियों को दिक्क़तों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि अमित भाटिया अपनी संवेदनशीलता के चलते आदिवासी विद्यार्थियों के बीच मसीहा के रूप में प्रतिष्ठित हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही दरभा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र खराब भोजन परोसे जाने को लेकर सड़क पर उतर आए थे। तब भी आदिम जाति विकास विभाग बस्तर के सहायक आयुक्त अमित भाटिया तुरंत हरकत में आ गए थे। उन्होंने अधीक्षक और प्रिंसिपल को पदमुक्त कर दिया। वहींं बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. नेश्री भाटिया के प्रतिवेदन के आधार पर अधीक्षक को निलंबित भी कर दिया। सहायक आयुक्त अमित भाटिया का कहना है कि आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों और आश्रमों में रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भोजन से लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत यदि आती है तो संबंधित कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अमित भाटिया ने आगे कहा यदि बच्चों को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे व्यक्तिगत रूप से उनके मोबाइल नंबर 9479258222 पर कॉल कर सकते या व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दे सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत के निर्देशन में थाना डोंडी के मोबाइल शॉप में हुए चोरी का खुलासा
- पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा चलाए जा रहे साइबर प्रहरी अभियान के तहत व्हाट्सएप ग्रुप से मिला चोरी के आरोपियों का सुराग ।
- पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत के निर्देशन में थाना डोंडी के मोबाइल शॉप में हुए चोरी का खुलासा
- साइबर प्रहरी अभियान के तहत तैयार व्हाट्स एप ग्रुप से मिला चोरी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग दो अपचारी बालक सहित दो अन्य आरोपी गिरफ्तार।
- आरोपियों के कब्जे से 17 नग मोबाइल हैंड सेट बरामद
- साइबर सेल टीम बालोद एवम थाना डोंडी की रही विशेष भूमिका ।
- पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद एस . आर. भगत के निर्देशन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नायक व नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा डॉ चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना डोंडी क्षेत्र के डोंडी गांधी चौक आर के मोबाइल शॉप में हुए मोबाइल चोरी के प्रकरण में दो अपचारी बालक सहित दो अन्य आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 नग मोबाइल सेट बरामद किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02/03.02.24 की दरमियानी रात गांधी चौक डोंडी के आर के मोबाइल शॉप का शटर का ताला तोड़ कर उसके शॉप में रखे 17 नग मोबाइल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था जिस पर प्रार्थी राजेंद्र जैन की रिपोर्ट पर थाना डोंडी में अपराध क्रमांक 11/2024 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया, अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु साइबर सेल टीम बालोद एवम थाना डोंडी को निर्देशित किया गया था। जिसमे टीम द्वारा घटना स्थल जाकर वहा आप पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरा का फुटेज को बारीकी से देखा गया। जिसमे कुछ संदेहियों का चिन्हांकित किया गया, सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज को साइबर प्रहरी अभियान के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा गया, जिससे मुखबिर से सूचना मिला कि दो अपचारी बालक के द्वारा उक्त शॉप में मोबाइल चोरी करना बताया ,जिस पर टीम द्वारा चोरी के दो अपचारी बालक को पकड़ कर चोरी के मोबाइल को खपाने वाले दो अन्य आरोपी 1.अपचारी बालक 2. अपचारी बालक 3. चंद्रेश भूआर्य पिता सहदेव भूआर्य पता खैरवाही वर्तमान पता गुडयारी रायपुर 4. शशिकांत पिता ईश्वर लाल पता गुडुम डोंडी को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 नग मोबाइल हैंड सेट बरामद किया गया है। अपचारी बालक एवं बालिक आरोपियों के द्वारा पूर्व में ग्राम भारीतोला स्कूल में हुए कंप्यूटर चोरी के घटना को अंजाम दिया गया था अपराध क्रमांक 225/23 धारा 380.457 दर्ज हुआ था।
उक्त प्रकरण में आरोपी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डोंडी निरीक्षक मुकेश सिंह, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोेगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक आकाश सोनी,पूरन देवांगन, आकाश दुबे, विपिन गुप्ता, संदीप यादव, राहुल मनहरे और थाना डोंडी से प्रधान आरक्षक विष्णु तारम की सराहनीय भूमिका रही है।
बालोद पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बालोद एस. आर. भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक एवम नगर पुलिस अधीक्षक डॉ चित्रा वर्मा के मार्ग दर्शन में साइबर प्रहरी व्हाट्सएप ग्रुप अभियान चलाया जा रहा है .जिसके तहत लोगों को साइबर संबंधी अपराध की रोकथाम के बारे में जागरूक किया जा रहा है , व क्षेत्र में हो रही घटना के संबंध में पुलिस सहायता की जानकारी ग्रुप में शेयर की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनांक 18/02- 24 शाम लगभग 7 :00 बजे सूचना मिला कि एक एक नाबालिग लड़का उम्र लगभग 10 वर्ष कुसुमकसा चौक में भटक कर होटल में बैठा है

अपना नाम पता बताने में असमर्थ है . सूचना पर थाना राजहरा पेट्रोलिंग रवाना किया गया है . पेट्रोलिंग के द्वारा बच्चे के परिजन का पता तलाश कर उनके परिजन निवासी दल्ली राजहरा वार्ड नंबर 2 को सुपुर्द किया गया . पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा शुरू की गई साइबर प्रहरी का सकारात्मक परिणाम सभी वार्ड और गांवों में देखने को मिल रहा है ।
हार्डकोर नक्सली हिड़मा के घर तक पहुंच गए पुलिस के चार बड़े अफसर
- हिड़मा की मां से एसपी ने कहा – हम ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ही यहां आए हैं
- गांवों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचे, यही सरकार की मंशा
अर्जुन झा–
जगदलपुर बस्तर संभाग में सक्रिय जिस हार्डकोर नक्सली हिड़मा के आसपास परिंदा भी पर नहीं मार सकता, उस हिड़मा के घर तक पुलिस के चार बड़े अफसर पहुंच गए।वहां हिड़मा तो नहीं मिला, अलबत्ता उसकी मां जरूर मौजूद थी। पुलिस अफसरों ने हिड़मा की मां से कुछ देर तक चर्चा की और उन्हें पुलिस तथा शासन की मंशा से अवगत कराया।
हार्डकोर नक्सली हिड़मा नक्सली संगठन में बड़ा दर्जा रखता है। संभाग में नक्सलियों के बीच उसकी तूती बोलती है और जबरदस्त पकड़ है। जिस तरह राज नेताओं को जेड प्लस, वाई कैटेगिरी और अन्य श्रेणी की सुरक्षा मिली रहती है, वैसे ही नक्सली संगठनों में भी बड़े नक्सलियों को सुरक्षा दी जाती है। बड़े नक्सलियों की सुरक्षा में पुलिस जवान नहीं, बल्कि निचले दर्जे के हथियारबंद नक्सली तैनात रहते हैं। ऐसी ही सुरक्षा हिड़मा को भी मिली हुई है। उसकी सुरक्षा में कई हथियारबंद नक्सली चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। लिहाजा उसके आसपास परिंदा भी पर नहीं मार सकता। उसी हिड़मा की मांद में घुसने का जिगरा सुकमा के एसपी किरण चौहान, एडिशनल एसपी निखिल राखेचा (आईपीएस) व गौरव मंडल तथा डीएसपी निशांत पाठक ने दिखाया है। ये चारों अफसर हिड़मा के घर तक पहुंच गए। हिड़मा का घर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में पूवर्ती गांव में है। बताते हैं कि हिड़मा पूवर्ती गांव का मूल निवासी है। गांव में उसका खपरैलों वाला कच्चा मकान है। मकान क्या, दरअसल वह झोपड़ी ही है। इस छोटी सी झोपड़ी में जब पुलिस अफसर पहुंचे, तो वहां हिड़मा मौजूद नहीं था। अलबत्ता हिड़मा की मां से पुलिस अफसरों की भेंट जरूर हो गई। एसपी किरण चव्हाण ने हिड़मा की मां और सभी ग्रामवासियों से कहा कि हम ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ही यहां आए हैं। शासन की मंशा हैं कि सारी मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों तक पहुंचे इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। शासन ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए शासन ने अच्छी योजना चला रखी है। सूत्रों ने बताया कि हिड़मा के गांव में पुलिस अफसर काफी डदेर तक रुके रहे। उन्होंने ग्रामीणों से सौहार्द पूर्ण वातावरण में बड़ी आत्मीयता के साथ चर्चा की। पुलिस अधिकारियों के व्यवहार से ग्रामीण बेहद प्रभावित नजर आए।
पूवर्ती गांव में नक्सलियों ने
पूवर्ती में नक्सलियों ने की है खेती
पीएलजीए बटालियन ने खेती भी कर रखी है। वहां काफी विस्तृत जमीन पर इस नक्सली बटालियन ने नारियल, केला, बैगन, मक्का आदि की फसल लगा रखी है। नक्सली फसल की देखरेख और सिंचाई के लिए वहां पहुंचते रहते हैं।
साथ ही नक्सलियों ने पूवर्ती में एक रेस्ट रूम भी बना रखा है। गांव में स्थित तालाब के किनारे यह रेस्ट रूम मौजूद था, जहां बाकायदा आरामदायक चेयर लगी हुई थीं और दीगर सुविधाएं भी थीं। लेकिन अब यह इलाका सुरक्षाबलों के कब्जे में आ गया है और सफलता पूर्वक यहां सुरक्षा बलों कैंप स्थापित हो चुका है।
दिल्ली में सीएम साय से मिले पत्रकार अर्जुन झा
नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली आए थे। यहां छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शुक्ला और अर्जुन झा ने मुलाकात की। इस दौरान राजेंद्र शुक्ला और अर्जुन झा ने अपनी समाचार एजेंसी राष्ट्रीय न्यूज सर्विस (आरएनएस) की सेवाओं तथा राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार की दिशा में आरएनएस द्वारा किए जा प्रयासों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि आरएनएस के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शुक्ला हैं जिनके मार्गदर्शन में आरएनएस छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों को सेवाएं दे रही है।
सिवनी मामले में कार्यवाही हो समझाइस के तरीके से नही रुकेगा प्रार्थना सभा :- बलराम गुप्ता
बालोद :- विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला के अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने आज बालोद शहर से लगे गांव सिवनी में घर मे चलाये जा रहे प्रार्थना सभा को लेकर कहा कि विहिप संगठन लम्बे समय से ऐसे मामलों को उठाते रहा है। कि बालोद शहर,नगर,व ग्रामीण क्षेत्रो में कुछ हिंदू धर्म विरोधी गतिविधियों का संचालन हो रहा है। समाज को कमजोर करने की साजिश हो रहा है। मिशनरियों से प्रभावित कुछ लोग इस प्रकार के गैर कानूनी कार्यो को अंजाम दे रहे है। और संगठन की बाते सच हुई और सिवनी में मामले का खुलासा हुआ लेकिन लगता है। इनको किसी का डर नही है। बालोद जिला केंद्र के आसपास ऐसे कार्यो में तेजी आया है। पूर्व में भी अनेक संगठनों ने इस विषय को उठाया लेकिन कार्यवाही नही हुई। इसी का परिणाम है। कि हाल ही में पाररास में इस प्रकार का मामला सामने आया,कुंदरू पारा,अटल आवास व अन्य स्थानों से भी सूचनाएं मिल रहा आज सिवनी में स्वयं पुलिस ने मौके पर जाकर इसको रूकवाया व मामले को देखा है। व समझाइस दी है। जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि समाज मे रहकर गलत तरिके अपनाकर हिंदू धर्म को कमजोर करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता है। प्रशासन के सरल तरीके से यह रुकने वाला नही है। जिले के अंदर समय समय पर इस तरह के मामलों में वृद्धि हो रहा है। ऐसे कार्यो में लिप्त धर्म विरोधी ताकतें अपने घरों को इसके लिए सुरक्षित जगह मानकर दूसरे लोगो को बुलाकर हिंदू विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। विहिप संगठन के लोग कानूनी दायरे में रहकर ऐसे कार्यो में रोक लगाने की मांग कर रहे है। व सिवनी मामले में शामिल सपन जैन के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते है।
बलराम गुप्ता ने कहा कि सिवनी मामले में जब पुलिस घर मे विहिप की शिकायत के बाद पहुंची तो घर के अंदर उमरादाह,हीरापुर,मधु चौक,कुंदरू पार के अन्य लोग प्रार्थना कर रहे थे ।तो यह अवैध तरीके से किया गया कार्य है। इसलिए सपन जैन के खिलाफ कार्यवाही करना चाहिए ।जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए जिससे ऐसे कार्य आगे न हो व लोगो में कानून का पालन सुनिश्चित हो।
हमने बनाया है हम ही सवारेंगे – किरण देव
- प्रधानमंत्री उषा योजना अंतर्गत मल्टी डिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मद से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के लिए 100 करोड़ की राशि हुई स्वीकृत
- हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे शहीद महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी को : किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तर वासियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे सबके अथक प्रयास एवं मांग पर केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उषा योजना के अंर्तगत मल्टी डिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मद से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के लिए 100 करोड़ रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे।

किरण देव ने कहा हमारी सरकार ने आदिवासी अंचल में इस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी, जिससे इस क्षेत्र के निवासियों के बच्चों उच्च श्रेणी की शिक्षा प्रदान की जा सके। अब दुबारा हमारी सरकार द्वारा इसका उन्नयन कर 20 नए विभाग आरंभ करने हेतु बजट में प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में आधारभूत संरचना का विस्तार करने हेतु 100 करोड़ रुपए का आबंटन किया गया है। जो कि हमारी डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास की प्रतिबद्धता को दिखाता है। किरण देव ने कहा कि यह कदम बस्तर क्षेत्र के विकास की स्वर्णिम गाथा लिखेगा और इस हेतु हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया विष्णु देव साय एवं उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमारे बस्तर अंचल के वासियों को उत्कृष्ट शिक्षा एवं रोजगार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूर्ण किया। साथ ही किरण देव ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं शिक्षा के प्रति हम हर संभव प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा – विश्वविद्यालय के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। हमारे सामूहिक प्रयास से विश्वविद्यालय विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने का कार्य करेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने यूनिवर्सिटी के सभी छात्र छात्राओं को इस उपलब्धि की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मलकीत के मैदान में उतरने से दिलचस्प हुआ बस्तर परिवहन संघ का चुनाव
- मलकीत सिंह गैदू के पुराने कार्यकाल को याद किया जाता है आज भी
जगदलपुर एशिया की सबसे बड़े परिवहन संघ के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त बस्तर परिवहन संघ की कार्यकारिणी के चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। परिवहन संघ के पूराने अध्यक्ष मलसिंह सिंह गैदू के फिर से चुनाव मैदान में उतरने से चुनाव दिलचस्प हो गया है।
इस चुनाव में चार धड़ों के मैदान पर उतरने से बस्तर परिवहन संघ के सदस्य भी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। क्योंकि आपसी संबंधों को कोई तोड़ना नहीं चाहता। बस्तर परिवहन संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मलकीत सिंह गैदू वर्षों से परिवहन संघ की अंदरूनी गतिविधियों को जानते हैं। मलकीत सिंह गैदू जोड़ तोड़ के माहिर खिलाड़ी हैं, तो वह सदस्यों के लिए निस्वार्थ भाव से काम भी करते हैं। यही नहीं श्री गैदू परिवहन संघ और ट्रांसपोर्टरों के हित में भी सदैव प्रयासरत रहते हैं। मलकीत सिंह गैदू की सक्रियता के कारण इस चुनाव में उनका दावा स्वतः मजबूत माना जा रहा है। चुनाव मैदान में मलकीत सिंह गैदू ने अनुभवी लोगों को उतारा है तथा सामाजिक समीकरण को भी साधने की भी पूरी कोशिश उन्होंने की है। इस चुनाव में उनके साथ अनुभवी और जुझारू लोगों की मजबूत टीम है। मलकीत सिंह परिवहन व्यवसाय के साथ साथ राजनीति के भी धुरंधर खिलाड़ी हैं और अपने संबंधों के जरिए वे परिवहन व्यवसायियों की समस्याओं के निदान के लिए ततपर रहते हैं।उनके पिछले कार्यकाल के योगदान को परिवहन व्यवसायी आज भी याद करते हैं। इस बार के चुनाव में मलकीत सिंह गैदू की टीम में अध्यक्ष पद के लिए स्वयं मलकीत सिंह गैदू, सचिव पद के लिए रविंदर सिंह परिहार ‘जस बाबू’, उपाध्यक्ष पद के लिए सुखदेव सिंह सुखी, विजय झा फौजी, सह सचिव पद के लिए संतोष सिंह यादव गुड्डू, वकील यादव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए चंपालाल संत चुनाव लड़ रहे हैं। 19 फरवरी की शाम के बाद चुनाव प्रचार प्रसार प्रारंभ हो जाएगा। इससे पूर्व टेलीफोनिक संदेश से साधने की कोशिश चल रही है। मलकीत सिंह गैदू और उनके पैनल के सभी उम्मीदवारों को हर वर्ग के परिवहन व्यवसायियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस बार बस्तर परिवहन संघ में मलकीत सिंह गैदू और उनकी पूरी टीम का ही दबदबा कायम रहेगा।
राजनगर के हल्का पटवारी की मनमानी पहुंची चरम पर
बकावंड बकावंड तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत राजनगर के पटवारी हल्का नंबर 23 में पदस्थ पटवारी शोभाराम कुमर अपने कार्यालय से नदारद रहते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को आय, निवास व जाति प्रमाण पत्र बनवाने एवं जमीन राजस्व संबंधी कार्य कराने में दिक्कत हो रही है। राजनगर के ग्रामीण परेशान हैं। पटवारी कार्यालय में नहीं बैठते और जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र व राजस्व भूमि से संबंधित काम के लिए फोन करने पर वे फोन भी नहीं उठाते। परेशान ग्रामीण पटवारी की कार्यप्रणाली के संबंध में तहसीलदार से कई बार शिकायत कर चुके हैं। मगर तहसीलदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण बहुत ज्यादा आक्रोशित हो चले हैं।


