City Media - Page 567 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 567

साइबर सेल एवं पुलिस की टीम ने शराब तस्कर को पकड़ कर भेजा जेल

0
  • बालोद पुलिस की कार्यवाही 34(2) के तहत एक आरोपी गिरफ्तार
  •  थाना डोंडीलोहारा क्षेत्र के बटेरा चौक के पास आरोपी 39 नग और 02 बोतल देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
  •  साइबर सेल बालोद की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक बालोद एस . आर. भगत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुनील नायक के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंडी लोहारा सुश्री नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में थाना डोंडी लोहारा क्षेत्र के बटेरा चौक के पास आरोपी छगन लाल साहू पिता नाथू राम पता मालीघोरी थाना बालोद को 39 नग और 02 बोतल कुल 8460 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, आरोपी के खिलाफ थाना डोंडी लोहारा में अपराध कायम कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जा रहा है |

उक्त प्रकरण में आरोपी गिरफ्तारी में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोेगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, संदीप यादव, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे की सराहनीय भूमिका रही है।

पत्रकारिता की आड़ में कांग्रेस नेता की मनमानी

0

रायपुर आजकल कुछ छुटभैय्या नेता जिनसे अक्सर पार्टी के ही जिम्मेदार नेता पीछा छुड़ाते नजर आते हैं, वे मीडिया के रास्ते राजनीति चमकाने और अपनी पैठ जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इनका मीडिया के सिद्धांत और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों से कोई वास्ता नहीं है।
ऐसा ही दुस्साहस छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुआ है, जहां कांग्रेस से जुड़े अरुण भद्रा नाम के शख्स ने अपनी बेटी के माध्यम से मीडिया में घुसपैठ करने की कोशिश की इस दौरान वो खुद को बड़ा राजनेता और बिल्डर बताकर पत्रकारों पर रौब जमाना, शाम होते ही पत्रकारों को फोन करना और उन्हें नौकरी से निकलवा देने की धमकी देना हर छोटे बड़े कर्मचारी को मैं मालिक हूं मेरे पैसे पर पल रहे हो कहकर सरेआम बेज्जती करना आम बात है। मीडिया से जुड़ा हर शख्स जानता है कि पत्रकार को अपना आत्म सम्मान सबसे ज्यादा प्यारा होता है। कुछ मीडिया कर्मियों ने अरुण भद्रा के इस व्यवहार से तंग आकर एशियन न्यूज से नाता तोड़ लिया है। इसके बाद अरुण भद्रा ने अपनी सीमाएं लांघते हुए संपादकीय कार्यों में दखल देना शुरू कर दिया। इससे खिन्न होकर एशियन न्यूज के संपादक, आउटपुट इंचार्ज को काम करना मुश्किल हो गया। देर रात संपादकीय कार्यों को लेकर फोन पर अभद्रता दिनों दिन बढ़ती चली गई। विधानसभा चुनाव के दौरान ही संपादक, आउटपुट इंचार्ज, सेल्स हैड को नौकरी छोड़नी पड़ गई. अरुण भद्रा चुनाव के दौरान हर जिले में बतौर राजनेता दौरा करते थे और चाहते थे जिला संवाददाता उनके स्वागत में खड़े नजर आएं।ऐसा नहीं करने वाले जिला संवाददाताओं को विज्ञापन के लिए धमकाना रोजमर्रा का काम हो गया। इसी तरह दखलंदाजी, समय पर वेतन नहीं देना और चैनल के लाइसेंसधारी यश सैटेलाइट को एग्रीमेंट के मुताबिक समय पर पेमेंट नहीं करने के कारण चैनल की हालत दिनों दिन बिगड़ती गई। इनके बर्ताव से तंग आकर यश सैटेलाइट ने भी जनधारा मीडिया हाऊस से अपना अनुबंध निरस्त करके राधे कृष्ण मल्टी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रायवेट लिमिटेड से अपना नया अनुबंध कर लिया। अब अरुण भद्रा का मीडिया संचालक बनने का सपना चूर चूर हो गया। बौखलाहट में वे अब राधे कृष्ण मल्टी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रायवेट लिमिटेड द्वारा नियुक्त मीडिया कर्मियों को भी धमकाने से बाज नहीं आ रहे हैं। आएदिन किसी को भी उठा लेने, जेल भिजवा देने की धमकी दी जा रही है। कई जिलों के संवाददाताओं को एशियन न्यूज की आईडी इस्तेमाल करने से रोका जा रहा है। इससे जुड़े कई दस्तावेज हाथ लगे हैं।

कौन है अरुण भद्रा
अरूण भद्रा कांग्रेस से जुड़ा ऐसा नेता है, जिससे कांग्रेसी स्वयं पल्ला झाड़ते हैं। वे पूर्व में रेप केस में जेल जा चुके हैं। उन्होंने तरूण चटर्जी जैसे अपने गॉड फादर को भी धोखा दिया। उनके अराजक आचरण के चलते भद्र बंगाली समाज ने कालीबाड़ी से उन्हें निकाल बाहर कर दिया है। जमीन के मामले में कई विवाद उनके नाम पर है। आरोप है कि वे शराब सप्लाई का काम भी करते हैं और इसको लेकर कभी राजनैतिक रसूख तो कभी मीडिया के नाम पर कई बार आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी धमका चुके हैं। इनके आचरण के चलते एशियन न्यूज चैनल में ताला लग गया साथ ही कई कर्मचारियों की नौकरी चली गई । हालांकि अब एशियन न्यूज को अन्य ग्रुप सफलता पूर्वक संचालित कर रहा है। इसके बाद भी अरुण भद्रा अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। इससे तंग आकर सुभाष मिश्रा ने अरुण भद्रा के खिलफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

किसानों को एमएसपी देने के अपने वादे से पलटने पर पीएम मोदी माफी मांगें : दीपक बैज

0
  • दिल्ली जा रहे किसानों को बलपूर्वक रोकना निंदनीय
  • किसान आंदोलन और भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन
    जगदलपुर कांग्रेस ने किसान आंदोलन और 16 फरवरी के भारत बंद का समर्थन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस देश के अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। यह दुर्भाग्य है कि किसानों के देश में भारत का किसान असहाय खड़ा है। केंद्र सरकार आताताई बनी हुई है।
    दीपक बैज ने 2014 लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को फसलों पर एमएसपी देने के नरेंद्र मोदी के वादे की याद दिलाई है। उन्होंने दिल्ली जा रहे किसानों को बलपूर्वक रोके जाने की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने याद दिलाया कि स्वामीनाथन कमीशन की 201 सिफारिशों में से यूपीए सरकार 175 सिफारिशें लागू कर चुकी थी। बची हुई सिफारिशों में सबसे महत्वपूर्ण न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़ी घोषणा मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा की गई है। दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी न्यूनतम समर्थन मूल्य के बहुत बड़े वकील बनकर सामने आए थे। मार्च 2011 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने रिपोर्ट ऑफ वर्किंग ग्रुप ऑन कंज्यूमर अफेयर्स के चेयरमैन होने के नाते कहा था कि अगर एमएसपी सुनिश्चित हो तो किसानों को उत्पादन बढ़ाने में प्रोत्साहन मिलेगा। इस रिपोर्ट में एमएसपी को लागू करने की बात कही गई थी। 2014 लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने और उत्पादन लागत पर 50 प्रतिशत लाभ का झूठा वादा किया। इसके बाद वह प्रधानमंत्री बन गए। प्रधानमंत्री मोदी का झूठ तब सामने आया जब न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल हुआ, जिसमें मोदी सरकार ने साफ कहा कि उत्पादन लागत पर 50 प्रतिशत लाभ कभी भी किसान को नहीं दिया जा सकता। 3 जुलाई 2016 को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में कहा है कि फसलों की उत्पादन लागत पर 50 प्रतिशत लाभ से बाजार में विकृति आ सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ अपना वादा तोड़ा, बल्कि किसानों के रास्ते पर कील बिछवाई और किसानों को उपद्रवी कहा गया। 2014 का भाजपा का घोषणापत्र हो या मुख्यमंत्री मोदी की कमेटी की सिफ़ारिश, एमएसपी की क़ानूनी गारंटी देने पर मोदी सरकार पलटी है।
  • फिर माफी मांगें नरेंद्र मोदी
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जब पिछली बार किसान तीन काले कानूनों को लेकर धरना दे रहे थे, तब प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे माफी मांगते हुए कहा था कि मैं तीनों कानून वापस लेता हूं। न्यूनतम समर्थन मूल्य की समस्या का समाधान निकालने के लिए जल्द ही एक कमेटी बनेगी। आज इन बातों को दो साल से ऊपर हो गए, कोई कमेटी नहीं बनाई गई। आज जब किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर फिर से धरना दे रहे हैं, तो उनपर रबर की गोलियां चलाई जा रही हैं, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, रास्ते में कीलें बिछाई जा रही हैं। दीपक बैज ने कहा कि किसानों पर जो अत्याचार और अन्याय भाजपा एवं मोदी सरकार ने किया है, वो आज़ादी के बाद किसी भी सरकार ने नहीं किया है। प्रधानमंत्री मोदी किसानों से झूठ बोलने, किसानों को आतंकवादी और विदेशी एजेंट कहे जाने के लिए भी मांफी मांगें।

खुले आसमान तले बिराजे टापू वाले भोलेबाबा को है एक छत की दरकार

0
  •  जीवनदायिनी इंद्रावती के मध्य विराजित हैं भोलेनाथ
  • आसना के तामाकोनी में मंदिर निर्माण की मांग

ललित जोशी

जगदलपुर शिव हम सभी का कल्याण करते हैं। भगवान शिव अपने निराले अंदाज और सादगी के लिए जाने जाते हैं। इसे विडंबना ही कहें कि आज भी कई जगहों पर भगवान शिव लिंग स्वरूप में उपेक्षित अवस्था में देखे जा सकते हैं। जगदलपुर शहर की सीमा से लगी ग्राम पंचायत आसना के आश्रित ग्राम तामाकोनी में भी सबका कल्याण करने वाले भोलेबाबा उपेक्षित अवस्था में विराजमान हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिवर्ष सिर्फ शिवरात्रि के दिन ही यहां भगवान शिव की पूजा आराधना की जाती है। बाकी के वर्ष भर कभी-कभी ही लोग आकर पूजा करते हैं। ग्राम पंचायत आसना के तामाकोनी की धरा को स्पर्श करती गुजरने वाली इंद्रावती नदी के दोनों छोरों की चौड़ाई लगातार बाढ़ के चलते लगभग डेढ़ गुना अधिक हो चली है। बाढ़ के कारण नदी के बीच में एक बड़े आकार के टापू का निर्माण हो गया है। इस टापू के दोनों तरफ से इंद्रावती की जलधारा प्रवाहित होती है। यह जलधारा शीतकाल से सिकुड़ती हुई गर्मियों में सूख जाती है। वर्ष 2010 में स्थापित भगवान शिव के मंदिर को भी इसी वर्ष आई बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। वर्तमान में मंदिर के सिर्फ पिलर ही शेष बचें हैं।

परस्पर सहयोग से विराजे थे शिव

तामाकोनी गांव के अंतिम छोर से बहती इंद्रावती नदी के किनारे भगवान शिव को स्थापित करने के पीछे भी अनोखी कहानी है। गांव के 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज और आदिवासी समाज के वरिष्ठ सदस्यों के सामाजिक सद्भाव और परस्पर सहयोग से भगवान शिव विराजित हुए थे। प्रमुख रूप से लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त स्व. काशीप्रसाद जोशी, विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त स्व. विजय पाणीग्रही, गोकुलानंद पाणीग्रही, चंद्रविष्णु पाणीग्रही,

आदिवासी समाज के वरिष्ठ सदस्य स्व. चेतन सिंह देहारी,

स्व. धरम सिंह कोकड़िया, स्व. खिरनाथ पुजारी एवं लोकनाथ गड़मिया ने मंदिर निर्माण में विशेष भूमिका निभाई थी

आस्था को मिलेगा आयाम तो रोजगार

वर्तमान में जिस जगह पर भगवान शिव विराजमान हैं, वह जगह आसपास के अन्य क्षेत्रों के मध्य बिंदु पर स्थित है। जगदलपुर, धरमपुरा, आसना, बालिकोंटा, कोंडावल, कालीपुर और घाट पदमुर प्रमुख के मध्य me यह स्थान है। मंदिर निर्माण के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ जाएगी। शिवरात्रि के दिन में भी देखा जाता है कि इन सभी जगहों से बड़ी तादाद में लोग भगवान शिव के दर्शन को पहुंचते हैं। वहीं दूसरी तरफ नदी के किनारे निवासरत ग्रामीणों को भी दर्शनार्थियों के आने से रोजगार मिलने की व्यवस्था हो सकेगी।

05 माह से चल रहा डीएवी स्कूल फीस विवाद पर आज भी कोई निर्णय नहीं हो सका, एसडीएम द्वारा बुलाई बैठक बेनतीजा समाप्त हुई, मुश्ताक अहमद

0

दल्लीराजहरा खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज एसडीएम सुरेश कुमार साहू के द्वारा बीएसपी प्रबंधन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एक त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की थी जिसमें स्थानीय प्रशासन, बीएसपी प्रबंधन और भारतीय मजदूर संघ शामिल हुआ ईस बैठक में बहुत सी बिंदुओं पर चर्चा होनी थी मगर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने प्रथमिकता में सबसे पहले 17 तारीख से शुरू हो रहे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में डीएवी और निर्मला स्कूल के बच्चों को परीक्षा केंद्र एकलव्य स्कूल डौंडी को बनाए जाने पर एतराज़ जताया और कहा कि चूंकि अब समय नहीं है कि परीक्षा केंद्र में बदलाव किया जा सके इसलिए ईसके लिए सबसे बेहतर उपाय यह होगा कि बच्चों को परीक्षा केंद्र में आने जाने के लिए बीएसपी प्रबंधन बस की व्यवस्था करें चूंकि डीएवी स्कूल स्वयं बीएसपी का है तो बच्चे परीक्षा केंद्र में समय से पहुंचें तो ईसकी चिंता भी बीएसपी प्रबंधन को करनी होगी यह बीएसपी प्रबंधन जोकि महारत्न कंपनी है उसे अपने नियमित कर्मचारियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त में मुहैया करवानी है मगर बीएसपी प्रबंधन तो नान बीएसपी को छोड़िए बीएसपी कर्मचारियों से भी बच्चों के फीस के नाम पर अनुचित तरीके से मोटी रकम वसूलने में लगी हुई है ईस बैठक मुख्य महाप्रबंधक खदान की अनुपस्थिति में उपस्थित चिंताला श्रीकांत ने बातचीत कर बस व्यवस्था करवानें की बात कही है। तत्पश्चात संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने एसडीएम 18–01-2024 को खदान मजदूर संघ भिलाई के सचिव लखनलाल चौधरी के लिखे पत्र पर चर्चा में कहा कि संघ की मांग है कि दुलकी एवं कलवर नागुर के खदानों में राजहरा के श्रम संगठनों से भी श्रमिकों को कार्य पर रखा जावे जिससे राजहरा नगर के बेरोजगारों को भी रोजगार मिल सके जिसपर एसडीएम सुरेश कुमार साहू ने कहा कि जल्द ही राजहरा नगर के सभी श्रम संगठनों और कलवर समिति के साथ एक बैठक आयोजित कर आपसी सामंजस्य बना लिया जावेगा जिससे सबकों कार्य मिल सके।

चर्चा में आगे संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा कि लंबे समय से डीएवी स्कूल प्रबंधन और बीएसपी प्रबंधन द्वारा सीएसआर मद से 2022-23 और 2023-24 को 2 करोड़ 3 लाख रुपए और 2 करोड़ 70 लाख रुपए नान बीएसपी बच्चों के लिए दिया गया है उसकी सही जानकारी दें और उन दोनों सत्र में नान बीएसपी के बच्चों से किसी भी कक्षा में किसी भी तरह की कोई फीस न लिया जाए। क्योंकि जिस तरह से बीएसपी प्रबंधन ईसका लिखित जवाब देने से बच रही है लगता है इन पैसों का भी बंदरबांट न हो गया हो, आज सत्र का अंतिम समय चल रहा है और पालकगण फीस जमा करने में असमंजस की स्थिति में है क्योंकि एक तरफ सीएसआर मद से मिली राशि और दूसरी ओर राज्य सरकार का स्पष्ट आदेश कि ट्यूशन फीस सिर्फ 10 माह का ही लिया जाना है उसके बाद भी बीएसपी प्रबंधन और डीएवी स्कूल प्रबंधन 12 माह की ट्यूशन फीस ले रही है। और सबसे बड़ी बात कि ईनके द्वारा जानबूझकर इसमें देरी की जा रही है बैठक में जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं हो रहें हैं जानकारी ऐसे छुपा रहें हैं जैसे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला हो। आज की बैठक भी बेनतीजा समाप्त हो गई और एसडीएम सुरेश कुमार साहू ने 28 फरवरी को अगली बैठक रखी है ऐसी उम्मीद करते हैं कि उस बैठक में सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जावेगा और कलवर नागुर में श्रमिकों को कार्य पर रखने के संबंध में 07 दिन के भीतर बैठक बुलाई जाएगी। आज के बैठक में स्थानीय प्रशासन की ओर से एसडीएम सुरेश कुमार साहू, सीएसपी मैडम, तहसीलदार राजहरा और बीएसपी प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक राजहरा चिंताला श्रीकांत, पर्सनल अधिकारी एस रेड्डी एवं माईंस मैनेजर, लेबर आफिसर और भारतीय मजदूर संघ से अध्यक्ष राजहरा शाखा मुश्ताक अहमद, केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग, सचिव लखनलाल चौधरी उपस्थित थे

मुश्ताक अहमद अध्यक्ष खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ राजहरा शाखा

पुलवामा हमले के शहीद वीर सपूतों को अभाविप ने दी श्रद्धांजलि

0
  •  तोकापाल कॉलेज एवं नगर कार्यकारिणी की हुई घोषणा
    तोकापाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तोकापाल की नगर कार्यकरिणी एवं महाविद्यालय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान पुलवामा हमले के शहीद हुई जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
    मनीष मिश्रा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तोकापाल नगर मंत्री नियुक्त किया गया। महाविद्यालय अध्यक्ष पुनउराम कुंजाम, मंत्री योगेश ठाकुर को बनाया गया। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव तथा जगदलपुर इकाई सह मंत्री वैभव दास की उपस्थिति में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में आनंदमयी सार्थक विद्यार्थी जीवन तथा सरस्वती पूजन भी किया गया। शैलेष ध्रुव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय बिद्यार्थी परिषद एक संगठन मात्र नहीं बल्कि वस्तुतः यह एक वैचारिक आंदोलन है, जो समाज के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचने का लक्ष्य के साथ काम कर रहा है।

शिक्षा जीवन के लिए, जीवन वतन के लिए विषय पर परिचर्चा भी हुई। अभाविप की बकावंड इकाई द्वारा 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों पर आतंकवादियों के हमले हमला में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को मां भारती के प्रथम पुत्र कहलाने वाले जवानों की शहादत को प्रणाम करने की नसीहत दी गई। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई की वीर शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करें। यह संदेश समाज में पहुंचाने का काम अभाविप द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विवेक मंडल, इकाई के कार्यकर्ता जीत मंडल, लोकेश शर्मा, हर्ष सुराना, शैलेष भोयर, रौनक सुराना, हितेश बघेल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बस्तर की इन बेटियों की मौन करुण पुकार को आखिर सुनेगा कौन?

0
  • नाले के गंदे पानी में नहाने मजबूर हैं कन्या आश्रम सोरगांव की छात्राएं
  • खुले में नहाना और शौच करना पड़ रहा बेटियों को

अर्जुन झा

जगदलपुर भारत की बेटियां हिमालय की चोटी पर कदम रख चुकी हैं, हवाई जहाज उड़ा रही हैं ट्रेन चला रही हैं। देश के वैज्ञानिक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहरा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर ये कैसी बिडंबना है कि बस्तर कीबेटियों को आज भी खुले में शौच करना और नहाना पड़ रहा है वह भी गंदे पानी से। इन निरीह आदिवासी बेटियों की खामोश करुण पुकार को आखिर कौन सुनेगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देकर बेटियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। हर क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें व्यापक कदम उठा रही हैं। बेटियों को सुरक्षित माहौल में शिक्षा दिलाने के लिए आवसीय विद्यालयों और कन्या आश्रमों की स्थापना की गई है। खासकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में इस तरह के पुख्ता इंतजमात किए गए हैं। मगर इन इंतजामों को आदिम जाति विकास एवं कल्याण विभाग के अधिकारी पलीता लगाने से नहीं चूक रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 100 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम सोरगांव का है। इस कन्या आश्रम की छात्राओं को आज भी खुले में शौच करना और नहाना पड़ रहा है। यही नहीं, बेटियों को नहाने के लिए कन्या आश्रम से काफी दूर नाले में जाना पड़ता है। नाले का पानी काफी गंदा हो चला है, फिर भी बेटियों को उसी गंदे पानी में नहाना पड़ रहा है और शौच के लिए भी नाले के आसपास की झाड़ियों की शरण लेनी पड़ती है। ऐसे में बेटियों की इज्जत और सुरक्षा दोनों दांव पर लगी रहती है। इस कन्या आश्रम में आसपास के गांवों की 7 से 13 वर्ष की बालिकाएं अपने माता – पिता और परिवार से दूर रहकर निवासरत एवं अध्ययनरत हैं।उनकी सारी जिम्मेदारी आदिम जाति विकास एवं कल्याण विभाग के अधिकारियों और आश्रम के अधिकारियों पर है। लेकिन अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं। इसका खामियाजा मासूम बेटियों को भोगना पड़ रहा है।

पानी ही नहीं है आश्रम में

सोरगांव कन्या आश्रम में पानी की जटिल समस्या शुरू से बनी हुई है। इसके कारण आश्रम में रह रही 75 से अधिक छात्राएं खुले में नहाने और शौच करने को मजबूर हैं। छात्रावास में तीन चार -बार बोर भी कराया गया, लेकिन पानी नहीं निकला। कन्या आश्रम परिसर के ड्राई जोन में होने की वजह से बोर सफल नही हो रहा है। आश्रम की कुछ छात्राओं ने बताया कि नाले के गंदे पानी में नहाने के कारण उन्हें सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार की समस्या हमेशा बनी रहती है।

की जा चुकी है शिकायत

कन्या आश्रम की अधीक्षिका द्रोपदी यादव ने बताया कि 100 सीटर बालिका आश्रम में अभी 78 छात्राएं रहती हैं। पानी की समस्या पिछले 5 वर्ष से बनी हुई है। इसके चलते हमें और बच्चियों को मजबूर होकर हॉस्टल से 500 मीटर दूर स्थित नाले में नहाने के लिए जाना पड़ता है। यहां पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अधीक्षिका का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से भी व्यवस्था के लिए मौखिक और लिखित रूप से निवेदन किया जा चुका है कि दूसरी जगह से पाइप लाइन व्यवस्था के माध्यम से पानी की आपूर्ति आश्रम में की जाए।

ड्राई जोन में है कन्या आश्रम

विभागीय उदासीनता का ही नतीजा है कि बेटियों को पेयजल व निस्तारी के लिए भटकना पड़ रहा है। पानी की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी सोनसिंह नाग ने बताया कि विभाग द्वारा हाल ही में बोर करवाया गया था, लेकिन कन्या आश्रम के ड्राई जोन में स्थित होने की वजह से पानी नहीं निकल पाया। सहायक आयुक्त ने जांच के लिए कहा है। जांच करेंगे, फिर देखते हैं कि समस्या का निदान कैसे किया जा सकता है। वैसे जब कन्या आश्रम ड्राई जोन में निर्मित है तब वहां बोर कराने में सरकारी धन की फिजूलखर्ची करने के बजाय दूसरी जगह से पाईप लाईन के जरिए कन्या आश्रम में पानी आपूर्ति करना ही श्रेयस्कर होगा।

तीसरी आंख को दृष्टि दोष

सोरगांव के कन्या आश्रम में बाहरी तत्वों की आमद रफ्त और छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सरकार ने तीसरी आंख की व्यस्था कर रखी है, लेकिन यह तीसरी आंख भी दृष्टि दोष का शिकार हो गई है। कन्या आश्रम में सुरक्षा गार्ड, चौकीदार तैनात किए गए हैं।सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है, लेकिन एलईडी स्क्रीन नहीं लगाई गई है। इस वजह से सीसीटीवी कैमरा (तीसरी आंख) किसी काम का नहीं रह गया है। कैमरे में कैद होने वाली तस्वीरों को देख पाना संभव नहीं हो पा रहा है।

बच्चों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं :भाटिया

विगत दिनों दरभा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र खराब भोजन परोसे जाने को लेकर सड़क पर उतर आए थे। इस बात को लेकर आदिम जाति विकास विभाग बस्तर के सहायक आयुक्त अमित भाटिया तत्काल हरकत में आ गए थे। उन्होंने अधीक्षक और प्रिंसिपल को पदमुक्त कर दिया। वहींं बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के ने बुधवार को अधीक्षक को निलंबित भी कर दिया। इस घटना के बाद से सहायक आयुक्त अमित भाटिया ने कहा कि आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों और आश्रमों में रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। भोजन से लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत यदि आती है तो संबंधित कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अमित भाटिया ने आगे कहा यदि किसी भी बच्चे को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह व्यक्तिगत रूप से उनके मोबाइल नंबर 9479258222 पर कॉल कर सकते या व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दे सकते हैं। शिकायत सही पाए जाने पर तत्काल दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी

रानीमाई जाने वाले मार्ग पर बस और कार की भिडंत में 14 लोग घायल

0

बालोद झलमला से रानीमाई जाने वाले मार्ग पर कल दिनांक 14.02.2024 दिन बुधवार शाम को कार व बस में भिडंत हो गई । भिंडत इतनी भयानक थी की बस क्रं सीजी 04 ई 1443 बस में भरी 14 सवारी बुरी तरह से घायल है वहीं कार क्रं सीजी 04 पीडी 7128 के परखच्चे उड़ गये। कार में 3 लोग सवार थे । जिसमे 2 लोग गंभीर रूप से घायल है जिसमें दोनो वाहनों में सवार लोगों को गंभीर चोट आई है जिन्हेे 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुचाया गया । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर घटना की जांच कर बताया की बस से आये सभी सवारी कुम्हारी निवासी है । और कार सवार हेम ठाकुर उम्र 37बालोद का निवासी है जिसे गंभीर चोट आई है । बस में कुल 35 लोग सवार थे।

पत्रकार को धमकी देने वाले उप सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज

0
  •  करतूत उजागर होने से बौखलाए सरपंच की दबंगई
    बकावंड ग्राम पंचायत बकावंड के उप सरपंच बंशीधर कश्यप चोरी ऊपर से सीनाजोरी की कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। उप सरपंच के कारनामों को उजागर करने वाले पत्रकार से अभद्र व्यवहार करते हुए उप सरपंच बंशीधर कश्यप ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित पत्रकार की रिपोर्ट पर पुलिस ने उप सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार बकावंड के पत्रकार भुजबल बघेल द्वारा ग्राम पंचायत बकावंड में जारी गड़बड़ियों और उप सरपंच की करतूतों को लगातार समाचार पत्र के माध्यम से उजागर करते आ रहे हैं। हाल मे भुजबल बघेल ने शीशम के पेड़ों की अवैध कटाई और बैरम देवगुड़ी निर्माण मे गड़बड़ी के मसले को उजागर किया था। इन दोनों मामलों मे उप सरपंच बंशीधर कश्यप की लिप्तता की बात सामने आई है। मामला उजागर हो जाने से बौखलाए उप सरपंच ने पत्रकार भुजबल बघेल से गाली गलौज और अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।. बताते हैं कि उप सरपंच मारपीट पर भी आमादा हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार भुजबल बघेल ने बकावंड थाने मे मामले की लिखित शिकायत की। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने गाड़ाघाट पारा बकावंड निवासी उप सरपंच बंशीधर कश्यप पिता तुलसी कश्यप के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।. इस घटना की जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा, नवीन गुप्ता, श्रीनिवास रथ, स्वरूप राज दास रवि पटनायक, कुलदीप कुमार रंजीत कुमार, फगनू राम समेत अन्य पत्रकारों ने कड़ी निंदा करते हुए आरोपी उप सरपंच बंशीधर कश्यप को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा से की है।

सुकमा में नक्‍सलियों ने मुखबिरी के शक मे कर दी युवक की हत्‍या

0
  • युवक को धारदार हथियार से उतार दिया मौत के घाट

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले मे नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर एक युवक की धारदार हथियार हत्या कर दी। मामला सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र का है। मृत युवक मूलतः पालम अड़गू का निवासी था। कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों ने घटना को अंजाम देकर युवक के शव को मार्ग पर फेंक दिया। मृत युवक का नाम पोडियम जोगा है और नक्सलियों ने उसके शव के पास पर्चा फेंककर घटना की जिम्मेदारी ली है। पर्चे मे पोड़ियाम जोगा पर नक्सलियों ने मुखबिरी व पैसे लूटने का भी आरोप लगाया है। युवक दोरनापाल नगर पंचायत में इलेक्ट्रिक विभाग में काम कर चुका है। युवक की हत्या से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS