City Media - Page 596 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 596

किरण देव सिंह ने मंदिर में किया झाड़ू पोंछा

0

जगदलपुर प्रभु श्री रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सुअवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र के स्वच्छता कार्यक्रम के आह्वान के तहत आज जगदलपुर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रमदान किया गया। श्रमदान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह ने भी योगदान दिया। किरण देव सिंह, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय एवं अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई और पोंछा किया। पूरे परिसर को पानी से अच्छी तरह धोया गया। किरण देव सिंह ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आग्रह किया है कि आनी वाले 22 जनवरी तक अपने नजदीकी मंदिरों में पहुंच कर स्वच्छता अभियान में सहयोग दें।

पीसीसी संचार विभाग ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर

0
  • नियुक्त किए जोनल प्रभारी प्रवक्ता और लोकसभा क्षेत्र प्रभारी प्रवक्ता
  •  बस्तर संभाग प्रभारी प्रवक्ता बनाए गए जावेद खान
    जगदलपुर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है। जहां एक ओर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है वहीं संगठन में धार लाने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जिम्मेदारियां भी सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने दीपक बैज के निर्देश पर लोकसभा चुनाव हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रवक्ताओं को जोनल और लोकसभावार प्रभारी नियुक्त किया है।
    जोनल प्रभारी रायपुर जोन सुरेंद्र शर्मा, बिलासपुर जोन आरपी सिंह, दुर्ग जोन धनंजय सिंह ठाकुर, सरगुजा जोन जेपी श्रीवास्तव, बस्तर जोन इंचार्ज जावेद खान बनाए गए हैं। इसी तरह लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सरगुजा अनुपम फिलिप्स, रायगढ़ संजय देवांगन, जांजगीर- चांपा प्रकाशमणी वैष्णव, कोरबा घनश्याम राजू तिवारी, बिलासपुर अभय नारायण राय, राजनांदगांव रूपेश दुबे, दुर्ग नीता लोधी, रायपुर सुरेंद्र वर्मा, महासमुंद नितिन भंसाली, बस्तर शिल्पा देवांगन, कांकेर हेमंत ध्रुव बनाए गए हैं। लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य करते रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पेनलिस्ट जावेद खान को बड़ी ज़िम्मेदारी पीसीसी चीफ दीपक बैज एवं कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने सौंपी है|

 

जावेद को बस्तर जोन का मीडिया प्रभारी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने देर शाम प्रवक्ताओं को मिली नई जिम्मेदारियों की सूची जारी कर प्रभारी प्रवक्ताओं से कहा है कि अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में मीडिया के माध्यम से पार्टी संगठन के कार्यक्रमों को मजबूती के साथ आम जनता तक पहुंचाने में सहभागिता दें तथा नियमित प्रतिवेदन प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष को प्रेषित करें। जावेद खान ने पीसीसी चीफ दीपक बैज कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला एवं कांग्रेस प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गैदू का आभार माना है।

अभी से हांफने लगी है डबल इंजन की सरकार : दीपक बैज

0
  •  फंड जितना चाहें, केंद्र से मिल जाएगा, हमारे साथ तो पक्षपात होता रहा
  • भाजपा और संघ कार्यालय में हाजिरी लगा रहे अफसर

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने फंड की कमी बताए जाने को लेकर विष्णुदेव साय सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि डबल इंजन वाली सरकार अभी से हांफने लगी है। साय सरकार को केंद्र से मनचाहा फंड मिल सकता है। हमारी सरकार के साथ तो केंद्र सरकार भेदभाव करती थी, योजनाओं की रकम रोक देती थी। साय सरकार के साथ तो ऐसी कोई दिक्कत नहीं है।

यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अनेक मुद्दों पर खुलकर बात की। विष्णुदेव साय सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद किए जाने और नई योजनाओं के क्रियांवयन के लिए रिजर्व बैंक से कर्ज लिए जाने के सवाल पर बैज ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद कर भाजपा सरकार गरीबों, महिलाओं, बेरोजगारों और किसानों के पेट पर लात मार रही है। रही बात रिजर्व बैंक से लोन लेने की, तो साय सरकार को हाय तौबा करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। डबल इंजन की सरकार है। केंद्र सरकार से जब चाहे, जितना चाहे विष्णुदेव साय सरकार फंड ले सकती है। फंड का रोना नहीं रोना चाहिए। हमारी कांग्रेस सरकार के साथ केंद्र सरकार लगातार भेदभाव करती रही। लोक कल्याणकारी योजनाओं के केंद्रीय मद की रकम को भी देने में आनाकानी की जाती थी। अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग के सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने नई संस्कृति शुरू की है। प्रशासन का संचालन भाजपा और संघ के कार्यालयों से हो रहा है। अधिकारियों को ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए भाजपा और संघ के दफ्तरों में लाइन लगानी पड़ रही है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

एक अनार और सौ बीमार
साय मंत्रिमंडल में अनुभवी और पुराने नेताओं को जगह न मिलने के सवाल को भाजपा का अंदरूनी मामला बताते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बारह मंत्री तो बन चुके हैं, सिर्फ एक पद खाली है। इस एक अनार के लिए सौ बीमार लाइन लगाए खड़े हैं। मंत्री पद पाने के लिए भाजपा विधायकों में जमकर खींचतान चल रही है, पार्टी में कलह मची हुई है। असंतोष के स्वर अंदरूनी तौर पर उभर रहे हैं मगर खुलकर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। लोकसभा चुनाव की तैयारी के नाम पर कुछ को कलस्टर का झुनझुना थमा दिया गया है। दीपक बैज का इशारा एक तरह से अंतागढ़ के विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी की ओर था। श्री उसेंडी को इस बार मंत्री नहीं बनाया गया है, अलबत्ता बस्तर कलस्टर का संयोजक जरूर नियुक्त कर दिया गया है।

केदार से नहीं सम्हल रहा विभाग
हसदेव अरण्य के मुद्दे के लिए वनमंत्री केदार कश्यप पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केदार कश्यप से विभाग नहीं सम्हाला जा रहा है। प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं और वनमंत्री भी आदिवासी हैं, मगर हसदेव अरण्य क्षेत्र के आदिवासियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मानवता के नाते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वनमंत्री केदार कश्यप को हसदेव जाकर पीड़ितों व प्रभावितों का दर्द बांटना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा अब तक नहीं किया है। हसदेव अरण्य क्षेत्र के आदिवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है, मगर प्रदेश सरकार के इन दोनों आदिवासी नेताओं का दिल नहीं पसीज रहा है।  बैज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में जल्द बदलाव होगा। युवा, अनुभवी, मातृशक्ति को महत्व दिया जाएगा। हम सभी मिलकर लोकसभा चुनाव बड़े ही प्रभावी तरीके से लड़ेंगे और ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

किरणदेव सिंह के पिताजी का निधन

0

जगदलपुर सुकमा के छोटे जमींदार कुमार लक्ष्मी नारायण देव का आज 11 बजे अमर विला वृंदावन कॉलोनी में स्वर्गवास हो गया। 104 कुमार लक्ष्मीनारायण देव करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, कुमार जयदेव व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव के पिताजी और विजित देव व श्रृंगवेद देव के दादाजी थे। उनकी अंतिम यात्रा 18 जनवरी को उनके निवास लुंबनी हाउस सुकमा से प्रातः 11 बजे निकाली जाएगी।

बिग ब्रेकिंग – सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

0

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा से नांदगांव रोड में गिधाली के पास खड़ी महेंद्ररा ट्रक में बाइक सवार पिछे से जा घुसे। बाइक में दो युवक सवार थे जानकारी के अनुसार गिधाली माइंस के पहले ट्रक खड़ी हुई थी कुसुमकसा की तरफ से आ रही बाइक ट्रक से जा घुसी जिससे वहीं पर गिर पड़े सूत्रों से जानकारी के अनुसार एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की लोहारा अस्पताल 108 की सहायता भेजा गया जिसकी रास्ते में मौत हो गयी। दोनों युवक महामाया के पास कुमुरकट्टा के रहने वाले थे।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतेंगे : केदार कश्यप

0
  •  लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू किया प्रचार
  •  मोतीलाल नेहरू वार्ड में वाॅल पेंटिग कर लोगो से मिले वनमंत्री केदार कश्यप

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने नारे लिखकर चुनाव चिन्ह कमल फूल के निशान की वाॅल पेंटिंग का काम जोरशोर से आरंभ है। वनमंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड में स्वयं वाॅलपेंटिग की और वार्ड के निवासियों व लोगों से भेंटकर भाजपा के लिए मतदान की अपील की।


मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक बूथ में वाॅल पेंटिंग की जा रही है। फिर एकबार, भाजपा सरकार के नारे के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार तेज किया जा रहा है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में विजय का परचम लहराएगी। मोतीलाल नेहरू वार्ड के निवासी जगदीश मंडन के घर की दीवार पर पेंटिंग करने के बाद वनमंत्री केदार कश्यप उनके परिवार के सदस्यों से मिले। परिवार के बच्चों ने कश्यप का स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, योगेश शुक्ल, नरेंद्र यादव, पंकज जैन, मनोज ठाकुर, सुनील गुप्ता, मनोज पटेल, तेजपाल शर्मा, रौशन झा, राजा यादव, संतोष बाजपेयी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद थे।

घोटिया में गुहा जयंती मनाया गया

0

कुसुमकसा -: निषाद केंवट समाज घोटिया परिक्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित गुहा निषाद जयंती समारोह ग्राम खलारी में मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंदराम सर्पा व विशेष अतिथि टीकम नेताम जनपद सदस्य, टेमिन बाई निषाद जनपद सदस्य  लक्ष्मी दुग्गा सरपंच ग्राम पंचायत खलारी काशीराम निषाद थे|

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, सीता माँ के छायाचित्र में पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया, अतिथियों का स्वागत गुलाल लगा, पुष्प माला पहना कर बैज लगा कर किया गया |मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने मुख्य अतिथि के आसंदी से भक्त गुहा निषाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी सामाजिक बन्धुओं को भक्त गुहा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि निषाद समाज के लिए आज का दिन गौरव का दिन है क्योंकि निषाद समाज के सदस्य जो अलग अलग गाँव मे निवासरत है जयंती मनाने के लिए एक जगह एकत्रित होते है व जयंती के साथ समाज को नये आयाम गढ़ने के लिये चर्चा करते है| कार्यक्रम के दरम्यान अतिथियों का तालाब के पास पांव धुलाकर नोका में बैठाकर तालाब के एक छोर से दूसरे छोर तक नोका -विहार कराया गया कार्यक्रम में उपस्थित, घनश्याम पारकर तीरथ निषाद अध्यक्ष निषाद केंवट समाज घोटिया परिछेत्र निषाद, पुखराज निषाद,सहित निषाद समाज के महिला पुरूष व युवा उपस्थित थे |

दलपत सागर में 21 को आयोजित होगा भव्य दीपोत्सव

0
  •  जलाशय तटों पर एकसाथ जलए जाएंगे 2 लाख दीपक
  • कलेक्टर ने आयोजन के संबंध में ली वृहद बैठक
    जगदलपुर नगर के प्रमुख आकर्षण दलपत सागर में 21 जनवरी को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दीपोत्सव की तैयारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शहर के समाज सेवी संस्थाओं, सर्व समाज प्रमुखों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से चर्चा की। सभी समाजों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने आयोजन के संबंध में विचार रखे। दीपोत्सव में दो लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए दीपों, तेल और बाती की व्यवस्था हेतु कलेक्शन सेंटर, पार्किंग व्यवस्था, ड्रेस कोड, दलपत सागर परिसर में कार्यक्रम उपरांत सफाई सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। पूर्व में आयोजित दीपोत्सव के अनुभव के आधार पर कमियों को दूर करने का फैसला लिया गया और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी की सहमति ली गई। दीपों के कलेक्शन हेतु सभी एसएलआरएम सेंटर को चिन्हाकित किया गया, जहां पर नागरिक स्वेच्छा से दीप, तेल आदि दे सकते हैं। साथ ही ड्रेस कोड के लिए पीला और ऑरेंज रंग को सभी ने सहमति दी। बैठक में महापौर सफीरा साहू, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

सभी दें सहभासगिता: कलेक्टर
दीपोत्सव के आयोजन को लेकर बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. ने मंगलवार 16 जनवरी को एक वीडियो संदेश जारी कर जगदलपुर शहर एवं बस्तर जिले के नागरिकों से दीपोत्सव में सहभागिता की अपील की है। विजय दयाराम के. ने इस वीडियो संदेश में कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या के मंदिर में रामलला विराजमान हो रहे हैं। इसकी पूर्व संध्या जगदलपुर के दलपत सागर जलाशय में भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है। यह कार्यक्रम जनसहयोग से होगा। अतः नागरिक ज्यादा से ज्यादा दीपक, तेल और बातियां निर्धारित स्थानों में जमा कराएं और इस स्वर्णिम अवसर पर उपस्थिति दर्ज कराएं। कलेक्टर ने दीपोत्सव के दौरान आयोजन स्थल पर कचरा न फैलाने तथा आयोजन के दूसरे दिन दलपत सागर के तटों की सफाई में योगदान देने की भी अपील नागरिकों से की है।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतेंगे : केदार कश्यप

0
  • लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू किया प्रचार
  • मोतीलाल नेहरू वार्ड में वाॅल पेंटिग कर लोगो से मिले वनमंत्री केदार कश्यप

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने नारे लिखकर चुनाव चिन्ह कमल फूल के निशान की वाॅल पेंटिंग का काम जोरशोर से आरंभ है। वनमंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड में स्वयं वाॅलपेंटिग की और वार्ड के निवासियों व लोगों से भेंटकर भाजपा के लिए मतदान की अपील की।


मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक बूथ में वाॅल पेंटिंग की जा रही है। फिर एकबार, भाजपा सरकार के नारे के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार तेज किया जा रहा है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में विजय का परचम लहराएगी। मोतीलाल नेहरू वार्ड के निवासी जगदीश मंडन के घर की दीवार पर पेंटिंग करने के बाद वनमंत्री केदार कश्यप उनके परिवार के सदस्यों से मिले। परिवार के बच्चों ने कश्यप का स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, योगेश शुक्ल, नरेंद्र यादव, पंकज जैन, मनोज ठाकुर, सुनील गुप्ता, मनोज पटेल, तेजपाल शर्मा, रौशन झा, राजा यादव, संतोष बाजपेयी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद थे।

अब तालाब खोदाई में भी मजदूरों को रोजगार नहीं दे रहे रेंजर

0
  • जेसीबी से खोदवा रहे हैं तालाब, ट्रैक्टर से दुलाई
  •  गांव के मजदूरों को धेला भर काम नहीं दिया जा रहा
    -अर्जुन झा-
    बकावंड वन विभाग के बकावंड रेंज में पदस्थ अधिकारी शासकीय रकम की लूट में इस कदर लगे हुए हैं कि सरकारी कायदों का भी पालन नहीं कर रहे हैं। नाली निर्माण के बाद अब तालाब निर्माण में भी मजदूरों को रोजगार के अवसर से वंचित कर दिया गया है। तालाब खोदाई का काम मजदूरों से न कराकर जेसीबी से किया जा रहा है।
    तालाब के अंदर से खोदाई में निकलने वाले पत्थर और मिट्टी की निकासी ट्रेक्टर के जरिए कराई जा रही है। कहा जा रहा है कि सरकारी रकम की बंदरबांट के लिए यह तरकीब निकाली गई है। जेसीबी और ट्रेक्टर के जरिए काम कराने से निर्माण जल्द पूरा हो जाता है और मस्टररोल में फर्जी हाजिरी को देखने का मौका ग्रामीणों को नहीं मिल पाता। हालांकि कहा तो यह भी जा रहा है कि फर्जी मस्टररोल में पहले से वन विभाग में पंजीबद्ध मजदूरों के नाम भरकर यह प्रदर्शित किया जाता है कि निर्माण कार्य मजदूरों के जरिए कराया गया है। इस तरह गरीब मजदूरों की मजदूरी छीनकर जेसीबी और ट्रेक्टर से काम लिया जा रहा है और अधिकारी जेब भर रहे हैं। केंद्र और राज्य की सरकारें मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों में मानव श्रम शक्ति के उपयोग को प्राथमिकता दे रही हैं, मगर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता लगाने और मंशा पर पानी फेरने एवं मजदूरों का रोजगार छीनने का काम वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं। बकावंड वन परिक्षेत्र के अधिकारी भी हर निर्माण कार्य में यही नीति अपनाते चले आ रहे हैं। वन विभाग के बकावंड रेंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत संत करमरी में वन विभाग द्वारा कैंपा मद से ताला बनिर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में वन विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदार स्थानीय ग्रामीणों को काम नहीं दे रहे हैं। तालाब की खोदाई जेसीबी और ट्रेक्टर की मदद से कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण काम की तलाश में भटक रहे हैं। तालाब खोदाई का कार्य वन विभाग के बकावंड में पदस्थ रेंजर लछिंदर बघेल द्वारा कराया जा रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी लछिंदर बघेल का कहना है कि निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिया गया है। इसीलिए जेसीबी एवं ट्रैक्टर के जरिए कार्य करवाया जा रहा है।

नई नहीं है रेंजर की करतूत
उल्लेखनीय है कि वन परिक्षेत्र अधिकारी लछिंदर बघेल की यह करतूत नई नहीं है। इससे पहले भी जंगल में नाली निर्माण उन्होंने जेसीबी की मदद से कराया है। श्री बघेल जब करपावंड रेंज में पदस्थ थे, तब भी उनके द्वारा कराए गए कार्यों पर उंगली उठती रही है। बकावंड रेंज में पदस्थ होने के बाद भी रेंजर का ढर्रा नहीं बदला है। उनके कारनामों का खुलासा हम पहले भी इस समाचार पत्र के माध्यम से कर चुके हैं। उनके खिलाफ कई बार शिकायत भी हो चुकी है, लेकिन अब तक वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान भाजपा नेता कांग्रेस सरकार और कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते नहीं थकते थे। अब भाजपा के नेता भी वन विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर आश्चर्यजनक ढंग से मौन हो गए हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS