City Media - Page 1535 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1535

सामाजिक दायित्व निभाकर कोतवाली पुलिस ने पेश की मिसाल… जरूरतमंदों ने कहा धन्यवाद कोतवाली पुलिस…

0

जगदलपुर… सामान्य तौर पर देखा जाए तो लोगों की नजर में पुलिस का काम सिर्फ अपराधों को रोकना है और सीमित संसाधनों के बावजूद पुलिस अपना काम बखूबी से करती भी है |

स्थानीय परिस्थितियों पर गौर फरमाएं तो जगदलपुर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की शांति व्यवस्था को बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी कोतवाली पुलिस पर है ऐसे में अगर पुलिस अपराधों को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती के
इतर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाए तो बड़ी बात है |

ऐसे ही मानवता से ओतप्रोत भाव के साथ इन दिनों कोतवाली पुलिस काम कर रही है जिसकी लगातार लोग सराहना भी कर रहे हैं इसी क्रम में कोतवाली पुलिस के द्वारा शहर के तीन वार्ड श्यामाप्रसाद मुखर्जी,अब्बदुल कलाम व चन्द्रशेखर आजाद के(अटल आवास )से असहाय,गरीब और जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर राशन सामग्री वितरित करते हुए राहत पहुंचाने की कोशिश की गई…
वर्तमान में जब कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से गरीब तबके लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जूझ रहे हैं ऐसी परिस्थिति में कोतवाली पुलिस का यह प्रयास निश्चित तौर पर सराहनीय है |

आज एकाएक अपने बीच अपनत्व के भाव के साथ पुलिस की मानवीय संवेदना को देखकर भी काफी खुश नजर आए |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

साथ ही साथ थाना प्रभारी ने वृद्ध जनो को किसी भी समस्या से अवगत कराने को कहा.एव वार्ड वासियों को मास्क,लगाकर औरं दो ग़ज दुरी बनाकर घर पर ही सुरक्षित रहने की अपील की.वारडवासी कोतवाली टी आई एमन साहू और उनकी टीम को धन्यवाद भी कहा…

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज भी डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों को लेकर राहत भरी खबर है | शहरी क्षेत्रों के साथ गाँवों में भी कोरोना का संक्रमण थमता नजर आ रहा है | आज दल्लीराजहरा से 07 कोरोना संक्रमित मिले जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 04 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पुलिस को 01 नक्सली गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अर्जुन कुर्रे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर दिनांक 19.05.2021 को छोटेडोंगर की पुलिस पार्टी द्वारा नारायणपुर में सोनधर वट्टी पिता रसिया वट्टी उम्र 47 वर्ष जाति गोड़ निवासी मंदोड़ा को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर थाना छोटेडोंगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.03.2021 को ग्राम बुकिंनतोड़ पुलिया के पास पुलिस वाहन को बम विस्फोट कर वाहन को क्षति पहुचाने की घटना जिसमें 05 जवान शहीद एवं 22 जवान घायल हुए थे, जिसमें शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 19.05.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

छग माशिमं की दसवीं की परीक्षा में कु वंदना लाल ने शहर का नाम किया रोशन

0

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं की मुख्य परीक्षा 2020 का परीक्षा परिणाम आज बुधवार को सुबह 11 बजे जारी किया गया। परीक्षा परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया। इस परीक्षा परिणाम में श्रीगुरुनानक पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत दसवीं की छात्रा कुमारी वंदना लाल ने 88.3 प्रतिशत लाकर स्कूल सहित शहर व छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। मालूम हो कि वंदना लाल जगदलपुर राजीव गांधी वार्ड निवासी वीरेंद्र व आराधना की सुपुत्री है। वंदना के उज्जवल भविष्य की कामना स्कूल के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ व जगदलपुर वासियों ने की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के करने नियत से टंगिया से वार करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर, जेल भेजा गया

0

दिनांक 18.05.2021 को थाना कोतवाली में सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम झारउमरगांव टियुसगुड़ा पारा में किसी व्यक्ति ने मुन्ना कष्यप को हत्या करने की नियत से उसके गले में टंगिया से वार किया है की सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के हमराह स्टाफ उपनिरीक्षक अमित सिदार, होरीलाल नाविक, पीयुष बघेल व आरक्षक बबलु ठाकुर, वेदप्रकाश देशमुख व इंद्रजीत पोर्ते के टीम गठित किया गया उक्त टीम के द्वारा आहत मुन्ना कष्यप जो घर पर ही गंभीर हालत में पड़ा था जिसे उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया तथा घटना के बारे में मुखबीर से पता चला कि लछिन्दर कष्यप उर्फ मुन्ना गांव के ही डमरू भारती की पत्नि के साथ बातचीत करता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिस कारण डमरू भारती ने मुन्ना उर्फ लछिन्दर के गले में टंगिया से वार कर भाग गया है जिस पर उक्त टीम के द्वारा आरोपी के घर में दबिष देकर आरोपी डमरू भारती को पकड़ कर पूछताछ करने पर डमरू भारती ने बताया कि मेरी पत्नि से फोन में बात करता था जिसके कारण मैं गुस्से में आकर दिनांक 17.05.2021 के रात्रि 11.30 बजे से 12.00 बजे के दरम्यानी रात में जब सुमन भारती और लछिन्दर कष्यप छत के उपर सो रहे थे उसी समय मैं अपने साथ लेकर गये टंगिया से हत्या करने की नियत से मुन्ना के गले में मारकर वहां से भाग गया था और घटना में प्रयुक्त टंगिया को घर में ही छुपा कर रखा हूं बताने पर आरोपी के निषांदेही पर टंगिया को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 307 भादवि का कारित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक-137/2021 धारा 307 भादवि0 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नाम आरोपी – डमरू भारती पिता सोनाधर भारती उम्र 40 साल निवासी झारउमरगांव टियुसगुड़ा पारा

टूलकिट के जरिये भारत को बदनाम करने की साजिश कर रही कांग्रेस-केदार कश्यप, संकटकाल में भारत कोविड से लड़ रहा है और कांग्रेस भारत से लड़ रही है

0

जगदलपुर।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि सत्ता पाने की अंधी लालसा में कांग्रेस पार्टी टूलकिट के जरिये भारत को बदनाम करने की घृणित साजिश रच रही है।कांग्रेस ने गुप्त दस्तावेज अपने कार्यकर्ताओं व समर्थक बुद्धिजीवियों को भेज कर हिन्दुस्तान को समूची दुनिया में बदनाम करने व देश की छवि को खराब करने का षड़यंत्र किया है।यह अत्यंत गंभीर विषय है कि भयावह संकट काल में जब भारत व सभी देशवासी कोविड से लड़ रहे हैं,वहीं कांग्रेस पार्टी भारत के विरूद्ध लड़ रही है।हालिया समय में सोशल मीडिया में भारत के खिलाफ जितना दुष्प्रचार कांग्रेस द्वारा किया गया है,वह इसी गुप्त दस्तावेज टूलकिट का हिस्सा थे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने अपने जारी बयान में आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमेशा देखा गया है कि सत्ता से विमुख रहने पर कांग्रेस हमेशा ऐसी हरकतें करती है,जिसे सीधे देश विरोधी कहा जा सकता है।चाहे वह गलवान एवं डोकलाम मामले में चीन का समर्थन स्टैंड लेने की बात हो या फिर कांग्रेसी नेताओं द्वारा पाकिस्तान से प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिये मदद मांगने का वाक्या हो,कांग्रेस निरंतर देश विरोधी हरकतें करती पायी गयी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की इस देश विरोधी साजिश की जितनी निंदा की जाय,वह कम है। राजनीतिक विरोध का यह निम्न स्तर है।कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ता,समर्थकों को टूलकिट भेज कर केन्द्र की भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिये जो विषय दिये हैं,उसके अनुसार कोरोना के नये म्यूटेंट को मोदी या भारतीय वायरस नाम देना,कोरोनों से मृतकों के शवों की फोटो विदेशी मीडिया में भेजना,कुंभ को कोरोना का सुपर स्प्रेडर बताना,नये संसद भवन सेंट्रल विस्टा को मोदी महल करार देना।संपूर्ण मीडिया में प्रसारित टूलकिट के सामने आने के बाद कांग्रेस बौखलाहट में अब भाजपा नेताओं के विरूद्ध शिकायते दर्ज करा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि छग में आरंभ में जीवन रक्षक वैक्सीन का विरोध किया गया गया,राज्य सरकार के नेता मंत्रीगण बात बेबात पर केन्द्र को पत्र ही लिखते रहे।भाजपा व उसका प्रत्येक कार्यकर्ता देश को बदनाम करने,उसकी छवि धूमिल करने की हर घृणित साजिश का मुकाबला करने करने कटिबद्ध है।

भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के द्वारा सोशल मीडिया में कांग्रेस संगठन को दुष्प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है

0

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, बी.एल. संतोष और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग के जाली लेटर हेड का उपयोगकर,सोशल मीडिया में कांग्रेस संगठन को दुष्प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है और देश में अलगाववाद की राजनीति को प्रश्रय दिया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कोरोना संक्रमण काल के दौर में भारतीय जनता पार्टी अपनी असफलता और तथ्यों को छुपाने के लिए इस प्रकार के घृणित कार्य कर मनगढ़ंत आरोप सोशल मीडिया पर शेयर करने का प्रयास कर रही है।जिसका कांग्रेस संगठन पुरजोर विरोध करता है और इसी संदर्भ में आज सिटी कोतवाली जगदलपुर में संसदीय सचिव और विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू और प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा गुरुर मंडल द्वारा गुरुर थाना, कोविड 19 सेन्टर अस्पताल में फल एवं बिस्किट एवं मास्क वितरण

0

गुरुर: 17 मई को प्रदेश एवं जिला आव्हान पर सेवा ही संगठन अभियान कार्यक्रम अन्तर्गत कोविड सेन्टर अस्पताल और थाना में सब्जी, फल, बिस्किट सहित अन्य जरुरी सूखा सामग्री का वितरण किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर कृष्णकांत पवार, प्रीतम साहू, कौशल साहू, नंदकिशोर शर्मा, ईशाप्रकाश साहू, यादव राम साहू, त्रिलोकी राम साहू, नरेश साहू, आदित्य सिंह पिपरे, खेदूराम साहू, भुवन साहू, राजेश दीवान, सुरेन्द्र देशमुख, पन्ना साहू, चिन्ता साहू, टोमन साहू, मितेश साहू शामिल हुए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एक हजार चौबीस लाख रुपए के दो कार्यो का संसदीय सचिव ने किया भूमीपूजन, महापौर, सभापति व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ श्रीगणेश, बहुप्रतीक्षित बीआर कोल्ड स्टोरेज से पल्ली नाका और गीदम नाका से सरगीपाल तक होगा सड़क निर्माण

0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की मंशानुरूप संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में शहर हो या ग्रामीण अंचलों में सड़कों का जाल बिछाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी तारतम्य में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने जिला निर्माण समिति मद से दो बहुप्रतीक्षित सड़कों का भूमिपूजन संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, लोकनिर्माण सभापति यशोदा राव व पार्षद नेहा ध्रुव ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर श्री फल फोड़कर किया। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया कि बीआरकोल्ड स्टोरेज से पल्ली नाका तक 7 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण होगा जिसकी लागत 757 लाख रुपए है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस सड़क मार्ग के बनने से शहर में यातायात का दवाब कम होगा और इसी प्रकार गीदम रोड़ फारेस्ट नाका से सरगीपाल तक की सड़क की स्थिति खराब थी जोकि 267लाख रुपए से निर्माण किया जाएगा जोकि कुल एक हजार चौबीस लाख रुपए से होगी जिससे जनता को इस सड़क की सुविधाएं जल्द उपलब्ध होगी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद द्वय कमलेश पाठक, ललीता राव, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, युवा नेता छोटु धुव्र, संयुक्त महामंत्री राजकुमार सेठिया, लीला सुप्रिया, बंटी भदौरिया, कार्यपालन अभियंता राजीव बत्रा, उपयंत्री व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जरूरतमंद परिवारों को प्रदेश किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बांटे सब्जी व राशन

0

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय संगठन महामंत्री पवन साय,एव किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शायम बिहारी के आह्वान पर प्रदेश मंत्री राकेश यादव, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बालोद के आदेशानुसार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र मोनू चौधरी द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत दल्ली राजहरा नगर के विभिन्न वार्डो में फल, सब्जी एवं सूखा राशन का वितरण किया गया। मोनू चौधरी ने कहा कि देश मे उतपन्न कोरोनो जैसे महामारी के

दूसरे पड़ाव में आज देश जिस परिस्थितियों से गुजर रहा है ऐसी स्तिथि में हम किसी के भी काम आ सके तो उससे बड़ी प्रसन्नता किसी मे नही है आज हमारे द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत 300 जरूरतमंदों परिवारों को सब्जी, सूखा राशन, फल, सैनिटाइजर एवं दवाई का वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े, महामंत्री राकेश द्विवेदी ,बॉबी छतवाल, पार्षद सोहाद्र ठाकुर, प्रतिमा नायक, प्रमिला परकार, राजेश काम्बले, वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण सिन्हा, पूर्व पार्षद निलावती साहू, ललित जॉन, महेन्द्र पिपरे, शंकर साहू, जसवंत नायक, मेवा पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.pngThis image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS