बालोद जिलामुख्यालय के समीप ग्राम करहीभदर और जामगांव मार्ग में अज्ञात वाहन की जबरदस्त ठोकर से बाईक सवार दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक दोनो युवक की पहचान परिजनों द्वारा किया जा चूका है। जिसमे एक युवक की पहचान रुपेश कुमार
भुआर्य अमोरा उम्र लगभग 30 वर्ष और दूसरे युवक की पहचान जगन्नाथ ठाकुर उम्र लगभग14वर्ष ग्राम नर्राटोला डौंडी ब्लॉक का बताया जा रहा है । दोनों युवक बालोद से अपना घर अमोरा जा रहें थे तभी अचानक एक्सीडेंट का शिकार हुए है। जो वाहन क्रमांक सी जी 24 पी 3499 पर सवार थे। वहीं ग्रामीण इस घटना को लेकर बहुत ही ज्यादा आक्रोश है। मौके पर पुलिस पहुँच चुकी है।
जगदलपुर – बहला फुसलाकर कर शादी के नाम पर शारीरिक शोषण और रूपये पैसों की लेनदेन कर विवाह कराने वाले गिरोह पर कोतवाली पुलिस ने पीडिता द्वारा पुलिस थाना कोतवाली के लिखित आवेदन के आधार पर कार्यवाही की है | घटना दिनांक 01.09.2019 को शैफाली,ममता अग्रवाल, केशवसिंह रघुवंशी मिलकर पीड़िता को शादी करवायेंगे कहकर घर से बिना बताये रायपुर ममता अग्रवाल के घर रखे और केशव सिंह रघुवंशी से पहचान करवाकर तुमसे शूादी करूँगा बोलकर, उसे सौंप दिये। केशवसिंह रघुवंशी ने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और उसे 02 लाख रूपये में खरीदकर लाया हुं कहता था, पीड़िता के गर्भवती होने पश्चात बालक को जन्म देने के बाद आरोपी उसे वापस रायपुर लाया और उसके दो माह के बच्चे को बिना बताये कहीं लेकर चला गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क0 22/2021 धारा 376,493,370,109,34 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उनि0 पीयुष बघेल, उनि0 गुनेश्वरी नेरटी, प्रआर0क0 1281 चोवादास गेंदले, मआर0 गोरेती तिर्की, आर0क0 334 सोनू बडई के टीम द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु टीम मध्यप्रदेश रवाना किया गया। आरोपी केशवसिंह रघुवंशी पिता स्व0 खुन्नूलाल रघुवंशी निवासी सिल्वाह, थाना बरेली, जिला रायसेन, मध्यप्रदेश एवं शैफाली चक्रवर्ती पति बाबुलाल चक्रवर्ती निवासी तिरंगा चौक जगदलपुर को पता तलाश कर, पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये। जिन्हे विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपिया ममता अग्रवाल व शिव जो वर्ममान में अन्य मामले में केन्द्रीय जेल जगदलपुर में निरूद्ध है, जिनके खिलाफ शीघ्र ही गिरफ्तारी कार्यवाही की जायेगी।
सरगुजा जिला स्थित मैनपाट में, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग तले, सरगुजा जिला प्रशासन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष मैनपाट महोत्सव आयोजक समिति द्वारा मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाता है। ऐसे शासकीय आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय लोक कलाकारों को मंच प्रदान कर, छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति से, प्रदेश के हर भाग को अवगत कराने के साथ साथ, स्थानीय परम्पराओं को संरक्षित एवं संवर्धित करने का होना चाहिये।
मुझे स्मरण है, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव २०१९ में माननीय मुख्यमंत्री जी ने, समस्त आगामी शासकीय आयोजनों में, छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने की बात कही थी। जहाँ एक ओर समूचा देश वोकल फॉर लोकल की बात कर रहा है। छत्तीसगढ़ में लोकल को विस्मृत कर अन्य जगहों के कलाकारों को प्रमोट करने का सिलसिला निरंतर जारी है।
विगत वर्ष के आयोजन में भी मुख्य कलाकारों के रूप में पंजाबी गायक परमिश वर्मा और भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह को सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में बुलाया गया था । इसी परिपाटी को पुनः चलाते हुए इस बार भोजपुरी गायक खेसारी लाल, भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी, भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह, पंखिड़ा गायक राजेश मिश्रा, पंजाबी गायक करण रंधवा सहित अन्य बाहरी कलाकारों को सेलेब्रिटी गेस्ट गेस्ट के रूप में बुलाया गया है । मुख्य कार्यक्रमों में गिनती के ३ छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।
इसका दूरवर्ती परिणाम दुखद होगा। ऐसे मौकों पर हमे चाहिए कि हम प्रदेश के कोने कोने में, प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं का प्रचार एवं प्रसार करें तथा नवीन पीढ़ी को हमारी संस्कृति एवं परम्पराओं से अवगत कराने हेतु बड़े पैमाने पर कार्य करें। और यही नवसृजित छत्तीसगढ़ शासन का ध्येय वाक्य कहता है,“गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ “। परन्तु विडंबना यही है कि मैनपाट में हो रहे इस प्रदेश स्तर के शासकीय आयोजन में नवा छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि बिहार गढ़ा जा रहा है।
समय समय पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से ,छत्तीसगढ़ में ही, छत्तीसगढ़ियों की जा रही ये उपेक्षा, प्रदेशवासियों की जनभावनाओं को आहत करती है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो हम प्रदेश की मूल संस्कृति व परम्परों का समूल विनाश कर बैठेंगे।
राजनांदगांव – अन्य राज्यों से शराब परिवहन कर अवैध रूप से बिक्री की सुचना दिनांक 08.02.2021 मुखबिर द्वारा पता चला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर राजनांदगांव की तरफ से आ रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाप के घेराबंदी कर पकडे जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक के लाल पीला कलर के बोरी में मध्यप्रदेश राज्य में निर्मित 40
पौव्वा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब 7.200 बल्क लीटर कीमती 4800/- रू0 एवं एक मोटर सायकल पैशन प्रो कमांक CG 08 NC 2460 कीमती 15,000 रूपये कुल कीमत 19,800 रूपये को जप्त कर कब्जे में लिया गया आरोपी का यह कृत्य सदर धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी ललित ठाकुर पिता सुकालू राम ठाकुर उम्र 30 वर्ष साकिन लखोली वार्ड कमांक 33 थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव जिला राजनांदगांव के विरूद्ध थाना देवरी में अप० क0 21/21 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट तहत मामला पंजीबद्ध किया गया |
दल्लीराजहरा नगर मे चल रहे राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन .दो मैच खेले गये जहाँ पहले मैच मे अडाणी क्लब अंबिकापुर ने करारी शिकस्त देते हुए डी.एफ.ए. रायपुर की टीम को शुन्य(0) के मुकाबले चार (04) गोल से पराजित किया पराजित टीम कोई भी गोल नही कर सकी मध्यांतर तक अंबिकापुर की टीम 03 गोल से आगे रही अंबिकापुर की ओर
से जर्सी नं. 04 के खिलाड़ी पुनीत कुमार ने 02 गोल एंव लक्ष्मण दास जर्सी नं. 07 एंव सलोमोन इक्का जर्सी नं. 16 ने 1-1 गोल किये इस तरह से .एकतरफा मैच मे अंबिकापुर चार (04)गोल से विजयी रहे इसी तरह टुर्नामेंट के दुसरे मैच मे ईगल क्लब बिलासपुर एंव बी.एम.वाय चरौदा के बीच संघर्षपुर्ण मुकाबला देखा गया मध्यांतर तक दोनो ही टीम एक एक 1-1 की बराबरी पर रहे बिलासपुर के लिए पहला गोल जर्सी. नं.10 आकाश यादव ने किया वही चरौदा की ओर से मध्यांतर के पुर्व आखिर ी मिनट मे जर्सी 06 गुलशन कांबले ने एक गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया
मध्यांतर के पश्चात बिलासपुर की टीम बेहतर टीमवर्क से खेलते हुए दुसरा गोल किया यह गोल टीम के लिए जर्सी नं.06 जावेद ने किया इस तरह बिलासपुर चरौदा से 01 गोल के मुकाबले दो गोल से आगे रही इस तरह से बिलासपुर की टीम एक के मुकाबले दो गोल से विजयी रही 09 फरवरी को स्पर्धा के दो लीग मैच खेले जायेंगे.पहला मैच एन.एफ.सी.बचेली व् रामकृष्ण आश्रम के बीच खेला जायेगा वहीं दुसरा मैच आर एफ.ए. राजहरा मांईस विरूद्ध
कल्याण ब्वायज भिलाई के बीच खेला जायेगा आज खेले गये मैच के दौरान श्री सुकान्तो मंडल श्री मनोज सर श्री एन. विश्वास श्री एस.के व्यास श्री बीजू जार्ज.श्री पी.एम. सिरपुरकर .श्री राजीव महेन्द्रु श्री मायाराम ठाकुर सहित बी.एह.पी. प्रबंधन के आला अधिकारी मौजूद रहे आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बेहरा श्री गौतम बेहरा संगठन सचिव श्री त्रिनाथ नायडू सचिव जिला फुटबॉल संघ सहित बडी संख्या मे आयोजन समिति के सदस्य एंव पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.
दिनांक 07.02.2021 को थाना कोतवाली स्टाफ द्वारा शहर में पेट्रोलिंग दौरान एक व्यक्ति बेसुध (मानसिक रूप से विक्षिप्त) अवस्था में मिला जिसे पुछताछ करने पर जिला-बलरामपुर का होना बताया तब जिला-बलरामपुर रामानुजगंज पुलिस से संपर्क कर, उक्त व्यक्ति के पहचान हेतु वाट्सअप के माध्यम से उसका फोटो भेजकर पहचान कराया गया, जहाँ पर इस व्यक्ति का नाम धर्मकांत पिता मोहन राम निवासी ग्राम परसागुड़ी थाना राजपुर, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज व थाना राजपुर जिला-बलरामपुर, रामानुजगंज में गुम इंसान क्रमांक-04/2021 कायम होना बताया गया।
जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा धर्मकांत के वारिसानों को सूचित किया गया। वारिसानों के थाना आने पर विधिवत् धर्मकांत को सुरक्षित सौंपा गया।
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहंड़ीगुड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत कोठियागुड़ा हाईस्कूल प्राचार्य और दो व्याख्याताओं के बीच विवाद लगातार बढ़ने के बाद शिक्षकगणों द्वारा सुलह का प्रयास किया गया किंतु वह विफल रहा। शिक्षकों ने मामले को सुलझाने कमीश्नर को पत्र लिखा है साथ ही इसकी प्रति कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को भी भेजा गया है।
बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा का कोठियागुड़ा हाईस्कूल स्कूल इन दिनों अच्छे कामों की बजाय विवादों के कारण सुर्खियों में हैं खासकर प्राचार्य जयप्रकाश मौर्य सुलह के मुंड़ में नहीं हैं। दरअसल प्राचार्य जयप्रकाश मौर्य तथा व्याख्याता दिलीप कुमार कश्यप- उमाशंकर ठाकुर के मध्य विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है जिसके कारण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक यह बातें पहुंचा तथा जांच दल ने मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय स्तर पर पहल करने को
कहा किंतु प्राचार्य जयप्रकाश मौर्य शिक्षकगणों द्वारा सुलह करने का प्रयास किया गया किंतु बातें नहीं बनी। इस मामले शिक्षकगणों लोभान सिंह ठाकुर,अन्तुराम मेताम व सुरेंद्र कुमार कश्यप ने कमीश्नर बस्तर को पत्र लिखकर मामले को सुलझाने का निवेदन किया है। पूर्व में प्राचार्य जयप्रकाश मौर्य ने एक शिक्षक को नोटिस जारी कर विवाद खड़ा किया था किन्तु यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि फिर प्राचार्य ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है जिसके कारण शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है।
दल्लीराजहरा – राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज दल्ली राजहरा के पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में 2 मैच खेले गए जहां पहला मैच रामकृष्ण आश्रम नारायणपुर वर्सेस कल्याण ब्यावज भिलाई के मध्य खेला गया दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-एक गोल के बराबरी पर रहे भिलाई के जर्सी नंबर 9 भूपेश कुमार शर्मा ने पहले हाफ में पहला गोल कर अपनी टीम को एक शुन्य से बढत दिलाये. इसके उपरांत नारायणपुर के खिलाड़ियों ने काउंटर अटैक करते हुए दूसरे हाफ में 35 मिनट में रोहित कुमार ने एक गोल कर अपनी टीम को एक-एक की बराबरी पर ला खड़ा किया…. कार्यक्रम के
दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्री तपन सूत्रधार जी जीएम माइंस एंड रावघाट प्रोजेक्ट्स उपस्थित थे इनके अलावा विपिन कुमार जी जीएम माइंस दल्ली प्लांट श्री आर सी बेहरा जी एम झरन दल्ली माइंस श्री एस के पेरै जी सीनियर मैनेजर एच ईं एम.ई श्री शैलेंद्र व्यास जी सीनियर मैनेजर उपस्थित थे इन सभी मंचस्थ अतिथियों का राजहरा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से हार्दिक स्वागत सत्कार किया गया इसके अलावा हमारे बीच विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अशोक ठाकुर जी संचालक ज्योति चिकित्सालय दल्ली राजहरा समाजसेवी श्री सतीश
कांबले जी श्री अशोक गोगड एवं श्री सतीश सिंह जी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इन सभी अतिथियों का राजहरा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत सत्कार किया गया इस दौरान कार्यक्रम में श्री वरिष् खिलाडी उदय कुमार जी आर एफ. ए. के सगठन सचिव श्री. गौतम बेरा जी उपाध्यक्ष श्री मुकुल वर्मा जी दिलीप सुखदेव जी आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बेहरा जी
सचिव त्रि नाथ नायडू जी श्री दिलिप सुखदेवै …मनोज परेरा सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे..वही ..स्पर्धा का दूसरा मैच .. राज रोमांस राजा एवं एनएफसी बचेली के बीच खेला गया जहां दोनों ही दे मध्यांतर तक दोनो ही टीमे 0-0 की बराबरी पर रहा इसके पश्चात दूसरे हाफ में राजहरा मांईस के खिलाड़ी ने खेल के 20 मिनट में जर्सी नंबर 19 अनिल पोलार्ड ने शानदार मैदानी गोल कर अपनी टीम को एक चुनने की बढ़त दिलाई….और निर्धारित समय मे..राजहरा मांईस की टीम ..शुन्य के मुकाबले एक गोल से विजयी रही..
कल 08 फरवरी ..को दो मैच खेलै जायेंगे…. पहला मैच अंबिकापुर… एंव रायपुर के बीच तथा दूसरा मैच .रेलवे चरौदा..व् बिलासपुर के बीच खेला जायेगा
एसकेएमएस के नेता कँवलजीत सिंह मान 5 फरवरी को भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज से लोएस खदान समूह के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की जिस पर डायरेक्टर इंचार्ज ने विभिन्न विषयों पर अपनी बात को रखा सर्वप्रथम मैंने उनसे कहा कि कर्मचारियों का का वेतन समझौता जल्द से जल्द कर दिया जाए क्योंकि कर्मचारी प्रबंधन के रवैए से काफी नाराज हैं इस पर डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा कि प्रबंधन शीघ्र से शीघ्र सम्मानजनक वेतन समझौता करना चाहता है –
राजहरा अस्पताल में एंबुलेंस की समस्या को देखते हुए डायरेक्टर इंचार्ज ने यह वादा किया है कि जून माह तक नई एंबुलेंस राजौरा अस्पताल में आ जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि रेफर होने वाले कर्मचारियों को अब अपनी छुट्टी लेने की आवश्यकता नहीं है प्रबंधन ऐसे कर्मचारियों के लिए स्पेशल लीव देने के लिए आदेश जारी करेगा |
लौह अयस्क खदान समूह के समस्त ठेका श्रमिकों के लिए C. L/E.L/F.L .की सुविधा लागू करने के लिए प्रबंधन सर्कुलर जारी करेगा इसका लाभ सभी ठेका श्रमिकों को प्राप्तहोगा।
कर्मचारियों की reward स्कीम की राशि mines को दे दी गई है शीघ्र ही कर्मचारियों को यह राशि दी जाएगी |
जिन कर्मचारियों ने मेडिकल एवं एजुकेशन के आधार पर भिलाई में क्वार्टर आवंटन हेतु आवेदन किया है उन सभी कर्मचारियों के आवेदन को डायरेक्टर इंचार्ज के द्वारा कार्यालय में भेजने हेतु दिशा निर्देश जारी किया है शीघ्र ही इन कर्मचारियों को क्वार्टर आवंटन हेतु डायरेक्टर इंचार्ज का अनुमोदन मिल जाएगा |
इसी के साथ ही लौह अयस्क खदान समूह के श्री तापन सूत्रधार एवं महाप्रबंधक कार्मिक श्री एस के सोनी के द्वारा खदान में कार्यरत माइनिंग मेट बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं दिल्ली खदान मैं कार्यरत मैकेनिकल विभाग के कर्मचारियों के प्रमोशन संबंधित समस्या का भी समाधान निकाल लिया गया है जिसका लाभ कर्मचारियों को शीघ्र मिलेगा |
लौह अयस्क खदान समूह के समस्त ठेका श्रमिकों के लिए उनके विभिन्न अलाउंस दिलाने हेतु एक कमेटी का गठन किया जाएगा जिसका निर्णय भी शीघ्र हो जाएगा।
जगन्नाथपुर/बालोद । ग्राम जगन्नाथपुर में जय बजरंग दल समिति के द्वारा कबड्डी व चौसर प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया गया। अभी भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है । ख़ास बात ये है की देश की राजधानी दिल्ली तक से भी एक टीम कबड्डी खेलने पहुंची है जो कई टीम को हराकर फाइनल में पहुंच रही, फाइनल अभी नहीं हुआ है। खेल चल रहा है. वही गांव में आज 7 फरवरी को मेला का आयोजन किया गया है। रात में नाच का कार्यक्रम होगा।
इससे पूर्व शाम 7 बजे से जन्मभूमि वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह व देश सेवा कर के 15 साल बाद घर लौटे आर्मी के जवानों का सम्मान भी होगा। सोसायटी के अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख ने बताया कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि शंकर यादव सीनियर स्टेनोग्राफर जिला मुंगेली पुलिस विभाग होंगे। अध्यक्षता राजाराम साहू रेलवे विभाग करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य छगन देशमुख, सरपंच अरुण साहू, ढाल देशमुख, मिश्री लाल साहू होंगे। वहीं 15 साल बाद आर्मी से देश सेवा कर के घर लौटे जवान चंद्र कुमार साहू व रोहित कुमार साहू का भी सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं में गांव से प्रथम स्थान पाने वाले एक बालक व एक बालिका का भी सम्मान होगा। गांव की प्रतिभा को निखारने के लिए पिछले साल से जन्मभूमि सोसायटी द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।