City Media - Page 772 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 772

सेवा की प्रतिमूर्ति हैं हमारी मितानिन बहनें : रेखचंद जैन

0
  • नगरनार में आयोजित मितानिन सम्मेलन में शामिल हुए विधायक
  • मितानिनों को बताया देश, राज्य और बस्तर के विकास का आधार

नगरनार मितानिनें वास्तव में सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। अपने परिवार की चिंता छोड़ वे अपने कार्यक्षेत्र के लोगों की सेहत की चिंता में डूबी रहती हैं। ऐसी सेवाभावी बहनों को मैं नमन करता हूं।उक्त उदगार संसदीय सचिव एवं जगदलपुर क्षेत्र के विधायक रेखचंद जैन ने नगरनार में 7 जून को संपन्न विकासखंड स्तरीय मितानिन सम्मेलन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मितानिनें महिलाओं, बच्चों और बड़े बुजुर्गों को स्वस्थ रखने का कार्य कर देश, राज्य और बस्तर के विकास में योगदान दे रही हैं। क्योंकि स्वस्थ रहकर ही व्यक्ति समाज, राज्य और देश के हित में कोई काम कर सकता है। विधायक जैन ने कोरोना की आपदा से लोगों को बचाने में मितानिनों के योगदान का विशेष तौर पर जिक्र किया। कहा कि कोरोना काल में अपने जान की परवाह किए बिना मितानिनों ने जो जनता की सेवा की है, उसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। इन बहनों को सेवा की प्रतिमूर्ति कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्हें मेरा नमन है।

मितानिनों का दर्द किया साझा

कार्यक्रम में विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मितानिनों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया। अनेक मितानिनों ने पेंशन न मिलने की शिकायत की। आरंभ में विधायक श्री जैन व अन्य अतिथियों को मितानिनों ने स्मृतिचिन्ह स्वरूप विभिन्न प्रजातियों के पौधे प्रदान किए। विधायक रेखचंद जैन के उदबोधन के दौरान अनेक मौकों पर मितानिनों की तालियां गूंजती रहीं। इस दौरान नगरनार के सरपंच लैखन बघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल व बीरेंद्र साहनी, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य सियाराम नाग, जलंधर बघेल, लक्ष्मण सेठिया, भेजरीपदर के सरपंच बुधसन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणी, खंड श्रोत समन्वयक गरुड़ मिश्रा, डॉ. दास, मितानिन जिला समन्वयक शीला सार्वा, ब्लॉक समन्वयक मनोज पांडे, श्यामबती नाग, प्रेम सुंदरी कश्यप, कलावती, प्रेम जोशी बड़ी संख्या में मितानिनें और ग्रामीण आदि मौजूद थे।

वार्डों में जाकर मेयर ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

0
  • बारिश के पहले सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

जगदलपुर नगर की महापौर सफीरा साहू ने शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर समस्याओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वार्ड भ्रमण के दौरान नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा, एमआईसी सदस्य सुषमा कश्यप, वार्ड पार्षद ललिता राव, बलराम यादव भी मेयर के साथत थे। महापौर ने सुबह शहर के चांदनी चौक में चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया। चांदनी चौक में आज जेसीबी व सफाई कर्मचारियों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई की गई। महापौर श्रीमती साहू ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को शहर की सभी बड़ी नालियों की जल्द सफाई करने, बारिश के पूर्व सभी वार्डो की भी सफाई दुरुस्त करने का निर्देश दिया। छत्रपति शिवाजी वार्ड की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की समस्याओं से अवगत होकर मेयर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वार्ड के निवासियों की शिकायत पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंची महापौर सफीरा साहू ने पूरी कॉलोनी का पैदल भ्रमण किया और कॉलोनी के लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुईं। मेयर श्रीमती साहू ने कॉलोनी की समस्याओं का जल्द निराकरण करने की बात कही। गुरु गोविंद सिंह वार्ड पहुंच वार्ड पार्षद के साथ वार्ड की मुख्य समस्याओं से अवगत हुईं और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उप अभियंता बसंत कुंजाम, स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास, अजय बनिक, सुशील कर्मा, दामोदर, शेखर भारती भी उपस्थित थे।

भूपेश सरकार की नीतियों ने कम कर दी बेरोजगारी : रेखचंद जैन

0
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रोजगार के लिए बनाई श्रेष्ठ नीतियां : जैन
  • बड़ी कंपनियों में जॉब मिलेगा यहां के शिक्षित- प्रशिक्षित युवाओं को

जगदलपुर जिला रोजगार कार्यालय में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अध्यक्षता में आयोजित प्लेसमेंट प्रोग्राम में 100 पदों के लिए बेरोजगार युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। स्कूटनी के बाद पात्र युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी मिलेगी। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, स्वराज ट्रैक्टर एवं बालाजी महेंद्रा ने यहां रोजगार कार्यालय में 100 से अधिक पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की श्रेष्ठतम नीतियों के कारण पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में है।

आज जहां बेरोजगारी दर का राष्ट्रीय औसत 7.6 प्रतिशत है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर मात्र 0.4 प्रतिशत है। यह संभव हो पाया है युवाओं के कका के रूप में सुविख्यात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार द्वारा बनाई गई दूरदर्शितापूर्ण नीतियों के कारण। हमारी सरकार युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करा रही है। जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों में रिक्त पद भरे जा रहे हैं। सरकारी नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा हमारी सरकार बेरोजगार युवाओं को न केवल बेरोजगारी भत्ता दे रही है, वरन उनके कौशल का विकास कर उन्हें रोजगार दिलाने का भी कार्य कर रही है। रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ बेरोजगारी दूर करने के मामले में जल्द ही देश के लिए रोल मॉडल बन जाएगा। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य ज्योति राव नायडू, सरपंच जयंती कश्यप, पार्षद बलराम यादव, उप सरपंच अमित दास, कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, उप संचालक रोजगार आरपी नेताम, संचालक कौशल विकास शरद चन्द्र गौड़ समेत बड़ी संख्या में युवक युवती उपस्थित थे।

भाजपा की धमाचौकड़ी और गिरिराज के दौरे ने बढ़ाई एक साथ चुनाव की हलचल

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं, केंद्रीय नेताओं के लगातार दौरों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होने की संभावनाओं को लेकर हलचल मचा दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का बस्तर दौरा शुरू हो गया है। वे कल सुबह कांकेर से जगदलपुर आएंगे। 8 जून को जगदलपुर में बड़ी जन सभा को संबोधित करेंगे। 9 जून को दंतेवाड़ा का दौरा करेंगे। आज ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव बस्तर होकर किरन्दुल गए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने हाल ही बस्तर की दो लोकसभा के सातों जिलों का दौरा किया है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा हो चुका है। ये दोनों फिर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधानसभा चुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव की भी तैयारी कर रही है। यही स्थिति मध्यप्रदेश और राजस्थान में है। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जो महा संपर्क अभियान चल रहा है, उसकी व्यापकता संकेत दे रही है कि कुछ नया धमाका हो सकता है। आज धान सहित मिलेट्स के समर्थन मूल्य में एकाएक भारी वृद्धि भी कुछ कह रही है।राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि हिमाचल और कर्नाटक की हार के बाद छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में दुर्दशा से बचने भाजपा कोई ऐसा ब्रम्हास्त्र चला सकती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यश का सीधा असर राज्यों के चुनाव पर पड़े। पहले देखा जा चुका है कि आम चुनाव में देश की जनता ने मोदी की खातिर भाजपा को समर्थन दिया लेकिन राज्यों के चुनावों में स्थानीय मुद्दे भाजपा पर भारी पड़ गए। वहां मोदी का जादू नहीं चल पाया। मोदी मैजिक राज्यों में भी चले, इसका एक उपाय है कि देश में एक साथ चुनाव की वह व्यवस्था बहाल हो जाये, जो 60 के दशक में बंद हो चुकी है। ऐसा हुआ तो देश में एक साथ चुनाव हो सकते हैं, इसके लिए आम सहमति की जरूरत है। इस बाबत प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2019 में ही पहल कर चुके हैं। अब इस दिशा में तेजी से कदम उठाने का समय आ गया है। भारत निर्वाचन आयोग इस विषय पर सकारात्मक रुख अपना सकता है। मोदी के अचानक फैसलों को देखते हुए चर्चा जोर पकड़ रही है कि मोदी है तो कुछ भी मुमकिन है। लेकिन, क्या वह विपक्ष इस पर सहमत हो सकता है, जो मोदी के हर फैसले का भारी विरोध करता है। वैसे केंद्र सरकार के सिटीजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म ने लोकसभा और राज्य विधानसभा दोनों के लिए एक साथ चुनाव कराने पर चर्चा शुरू की है। यह राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री दोनों द्वारा एक साथ चुनाव कराने के पक्ष में बोलने के बाद सामने आया है। कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर संसदीय स्थायी समिति की 79वीं रिपोर्ट पिछले साल संसद के दोनों सदनों में पेश की गई थी । यह रिपोर्ट ‘लोक सभा और राज्य विधान सभाओं के एक साथ चुनाव कराने की व्यवहार्यता’ के मुद्दे पर है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में अनुभव किया कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बहस शुरू की जानी चाहिए और बार-बार चुनाव से बचने के लिए राष्ट्रीय आम सहमति बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। 1960 के दशक के अंत में एक साथ चुनावों का सिलसिला रुक गया। लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के पहले आम चुनाव 1951-52 में एक साथ हुए थे। 1957, 1962 और 1967 में हुए तीन आम चुनावों में यह क्रम जारी रही। 1968 और 1969 में कुछ विधान सभाओं के विघटन के साथ यह क्रम बाधित हो गया। 1970 में लोकसभा को समय से पहले ही भंग कर दिया गया और नए चुनाव 1971 में हुए। पहली , दूसरी और तीसरी लोकसभा ने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। संविधान के अनुच्छेद 352 (इमरजेंसी) के तहत 5 वीं लोकसभा का कार्यकाल 1977 तक बढ़ाया गया था। मतलब यह कि एक देश में एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था भारत में पहले थी। यह जैसे बदल गई, वैसे इसकी बहाली भी हो सकती है। मोदी पर विपक्ष वैसे भी मनमाने ढंग से फैसले लेने, तानाशाही करने के आरोप लगाते रहता है। एक आरोप और सही। कहने वाले कह सकते हैं कि मोदी कड़े और बड़े फैसले लेने में जरा भी संकोच नहीं करते। अब वे समय पूर्व लोकसभा चुनाव कराने का कोई रास्ता भी निकाल सकते हैं। एक साथ चुनाव का फैसला भी मौका देखकर कर सकते हैं। देश की जनता इस फैसले का समर्थन कर सकती है। चुनाव आयोग भी यही चाहेगा कि बार बार चुनाव में देश का धन खर्च न हो। सरकारी तंत्र चुनाव में वर्तमान स्थिति जैसा न उलझे। अब राजनीतिक पहलू यह है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में कमजोर है। मध्यप्रदेश में जोड़तोड़ करके सत्ता में है लेकिन अब स्थिति कोई खास ठीक नहीं है। राजस्थान में भी सत्ता आसान नहीं है। इसके बाद लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। यदि एक साथ चुनाव की व्यवस्था बहाल हो गई तो मोदी के नाम का फायदा भाजपा को मिल सकता है। सवाल यह है कि मोदी क्या यह दांव भी खेलेंगे।

खेलो इंडिया ग्रामीण और जनजातीय नेशनल गेम्स में बस्तर के 33 खिलाड़ी

0
  • प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु भुवनेश्वर रवाना हुई राज्य की टीम
  • सांसद दीपक बैज और विधायक रेखचंद जैन ने दी शुभकामनाएं

जगदलपुर ओड़िशा के भुवनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया ग्रामीण और जनजातीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बस्तर के 33 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं। सांसद दीपक बैज और संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने इन सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।25 मई को बिलासपुर में जनजातीय एवं ग्रामीण खेल हेतु छत्तीसगढ़ टीम का चयन किया गया था। बस्तर जिले के 33 खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए छ्ग की टीम में जगह बनाई है। खेलो इंडिया हाकी प्रशिक्षण केंद्र पंडरीपानी के 6 बालकों व 5 बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। फुटबॉल बालक में नगरनार के 2 तथा बालिका में माता रुक्मणी आश्रम डिमरापाल की 8 बच्चियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।एथलेटिक में इंदिरा स्टेडियम एथलेटिक्स ट्रेनिंग सेंटर से एक बालक व एक बालिका का तथा स्पोर्ट्स क्लब लोहंडीगुड़ा से एक बालिका, खो खो में एक बालक और दो बालिकाओं का चयन स्पोर्ट्स क्लब लोहंडीगुड़ा से हुआ है। रग्बी में दो बालक एवं एक बालिका का चयन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाटलोहंगा बस्तर से और योगा में गायत्री गुरुकुल विद्यापीठ तितिरगांव के दो बालकों का चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी बुधवार को सुबह भुवनेश्वर के लिए राज्य के दल में शामिल होने हेतु रायपुर रवाना हुए। वहां से छत्तीसगढ़ के सभी चयनित खिलाड़ियों ने भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान किया।

कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने मोर बुथ मोर अभिमान कार्यक्रम में शिरकत की और छत्तीसगढ़ शासन के सभी लाभकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए

0

नगर पंचायत डौंडीलोहारा शहरी क्षेत्र में मोर अभिमान कार्यक्रम का आगाज लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा आज 7 जून 2023 को नगर पंचायत डौंडीलोहारा में कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा द्वारा बूथ स्तर पर बैठक लेते हुए एक बूथ में 21 सदस्य की तैनाती की जाएगी जो कि आगमी विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ शासन के समस्त योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाया जाएगा और जो भी पात्र हितग्राही जो छूट गए होंगे उसे समस्त योजनाओं का लाभ देने का प्रयास पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी इस मोर बुथ मोर अभिमान नहीं यार कार्यक्रम के तहत वार्ड क्रमांक 12 13 14 15 बूथ नंबर 71 वार्ड क्रमांक 8 9 10 11 बूथ नंबर 74 वार्ड क्रमांक 4 5 6 7 बूथ नंबर 73 वार्ड क्रमांक 1 2 3 5 बूथ नंबर 72 मैं 21 सदस्यों की टीम तैयार करते हुए चुनावी कमर कसने की बात कही गई और पार्टी कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ शासन के सभी योजनाओं की जानकारी दी गई ।

और अधिक से अधिक सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा हस्तीमल जी सांखला ताराचंद जी लोढा पार्षद झुमुक लाल कोसमा शोभा राजपूत नारायण सिन्हा अनीता साहू ममता शर्मा शोहदरा देवांगन प्रकाश शर्मा अशोक चनाप विकास कुमार लोढा संजय गुप्ता गुलाब भंसाली रंजना श्रीवास्तव रोहित कतलाम राम साहू साकेत साहू नंदकिशोर टीवर शंकर मंडावी खिलेश्वर यादव जीवन लाल यादव कुंती देवारी प्रीति सोनी शकुन सोनी प्रहलाद मलेकर टीकाराम मलेकर पूर्णिमा साहू लोकेश्वरी सेन राखी सारंगपुरे साकेत साहू छतरी मंडावी कौशल्या और यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी युवा मितान क्लब के पदाधिकारी महिला कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी किसानों के के लिए संजीवनी साबित होगी – तोमन साहु

0

किसान मोर्चा ने जताया प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री का आभार केंद्र की मोदी सरकार ने देश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले में धान सहित अन्य फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है सरकार ने 2023 _24 फसल वर्ष के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹143 से बढ़ाकर ₹2183 प्रति क्वंटल करने की घोषणा की है जिसका जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया है इस संबंध में जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि निश्चित ही देश के प्रधानमंत्री द्वारा उठाया गया कदम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा आने वाले समय में किसान के प्रोत्साहित के साथ-साथ उनके आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी यह किसानों के लिए संजीवनी साबित होगीजिला महामंत्री हेमंत साहू मनोहर सिन्हा ने कहा कि किसानों के लिए ऐसे समय में समर्थन मूल्य की सरकार द्वारा घोषणा की गई है।

जब खुदरा मुद्रास्फीति नीचे आ रही है समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से निश्चित ही किसानों को इसका फायदा होगा जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी लीला राम सोनबोईर टिका राम सांवरे ने कहा कि सामान्य ग्रेट के धान का एमएसपी ₹143 से बढ़ाकर ₹2040 से ₹2183 प्रति क्विंटल किया गया है वही ग्रेट ए ग्रेट धान का एमएसपी ₹130 से बढ़ाकर ₹2203 प्रति क्विंटल किया गया है जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी जिला मंत्री संदीप बाजपेई धर्मेंद्र साहू टूकेश्वर पांडे ने कहा कि सरकार के इस फैसले से सूरजमुखी धान कपास मूंगफली और सोयाबीन उगाने वाले किसानों इसका फायदा मिलेगा खासकर मूंगफली उत्पादन करने वाले किसानों का को एमएसपी का अधिक लाभ होगा क्योंकि उनके समर्थन मूल्य में 10.4% की वृद्धि की गई है मूंगफली की वर्तमान समर्थन मूल्य ₹7755 प्रति क्विंटल था जिसे बढ़ाकर ₹8558 प्रति क्विंटल किया गया है जिससे धान के अतिरिक्त अन्य फसलों को भी प्रोत्साहन मिलेगालाभार्थी योजना प्रमुख मुरलीधर साहू नेतराम साहू रोमन सोनकर ने कहा कि किसानों के हित में सदैव मजबूती से कदम उठाने वाली केंद्र की मोदी सरकार के इस निर्णय के बाद सभी किसानों में हर्ष का माहौल है वहीं किसानों की आमदनी को दुगुना करने के क्षेत्र में सार्थक साबित होगीएमएसपी बढ़ोतरी पर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी देश के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों का किसान मोर्चा द्वारा आभार व्यक्त किया गया है आभार व्यक्त करने वालों में छगन देशमुख शालिक राम देशमुख टोमन साहू संतोष गंगबेर सोमेश साहू विशाल मोटवानी प्रकाश चावड़ा भगत राम बढ़ाई मदन साहू शकर साहू जीत नेताम शिवेंद्र देशमुख छगन साहू हिंसा राम साहू प्रेम शंकर कलिहारी चित्रसेन साहू अनिल साहू भूपत हठीले सोहन यादव रवि मिनपाल मन्नूलाल छोरी शकर सोनी रामस्वरूप यादव मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू चैतन्य निषाद पन्नालाल साहू सुरेश देशमुख गणेश साहू मितेंद्र वैष्णोव उमेश विश्वकर्मा टीका राम निषाद ओम प्रकाश साहू भोलाराम साहू देवलाल सिन्हा प्रदीप साहू श्रवण देवांगन जागेश्वर साहू ओमप्रकाश रात्रि राजू रात्रि ममता गजेंद्र सुशीला देवांगन सावित्री यादव प्रमिला ठाकुर एवन साहू शशीकांत साहू दौमेंद साहु आदि शामिल है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सेवा की प्रतिमूर्ति हैं हमारी मितानिन बहनें : रेखचंद जैन

0
  • नगरनार में आयोजित मितानिन सम्मेलन में शामिल हुए विधायक
  • मितानिनों को बताया देश, राज्य और बस्तर के विकास का आधार

नगरनार मितानिनें वास्तव में सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। अपने परिवार की चिंता छोड़ वे अपने कार्यक्षेत्र के लोगों की सेहत की चिंता में डूबी रहती हैं। ऐसी सेवाभावी बहनों को मैं नमन करता हूं।उक्त उदगार संसदीय सचिव एवं जगदलपुर क्षेत्र के विधायक रेखचंद जैन ने नगरनार में 7 जून को संपन्न विकासखंड स्तरीय मितानिन सम्मेलन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मितानिनें महिलाओं, बच्चों और बड़े बुजुर्गों को स्वस्थ रखने का कार्य कर देश, राज्य और बस्तर के विकास में योगदान दे रही हैं। क्योंकि स्वस्थ रहकर ही व्यक्ति समाज, राज्य और देश के हित में कोई काम कर सकता है। विधायक जैन ने कोरोना की आपदा से लोगों को बचाने में मितानिनों के योगदान का विशेष तौर पर जिक्र किया। कहा कि कोरोना काल में अपने जान की परवाह किए बिना मितानिनों ने जो जनता की सेवा की है, उसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। इन बहनों को सेवा की प्रतिमूर्ति कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्हें मेरा नमन है।

मितानिनों का दर्द किया साझा

कार्यक्रम में विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मितानिनों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया। अनेक मितानिनों ने पेंशन न मिलने की शिकायत की। आरंभ में विधायक जैन व अन्य अतिथियों को मितानिनों ने स्मृतिचिन्ह स्वरूप विभिन्न प्रजातियों के पौधे प्रदान किए। विधायक रेखचंद जैन के उदबोधन के दौरान अनेक मौकों पर मितानिनों की तालियां गूंजती रहीं। इस दौरान नगरनार के सरपंच लैखन बघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल व बीरेंद्र साहनी, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य सियाराम नाग, जलंधर बघेल, लक्ष्मण सेठिया, भेजरीपदर के सरपंच बुधसन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणी, खंड श्रोत समन्वयक गरुड़ मिश्रा, डॉ. दास, मितानिन जिला समन्वयक शीला सार्वा, ब्लॉक समन्वयक मनोज पांडे, श्यामबती नाग, प्रेम सुंदरी कश्यप, कलावती, प्रेम जोशी बड़ी संख्या में मितानिनें और ग्रामीण आदि मौजूद थे।

राज्य में विकास की नई गाथा लिखी है हमारी सरकार ने : बैज

0
  • सांसद दीपक बैज और विधायक राजमन बेंजाम ने ग्राम पलवा में किया छः विकास कार्यों का लोकार्पण

तोकापाल बस्तर के सांसद दीपक बैज, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य बुधवार को तोकापाल ब्लाक की ग्राम पंचायत पलवा पहुंचे। वहां उन्होंने 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ जनप्रतिनिधियों का ऐतिहासिक स्वागत किया। सांसद बैज व विधायक बेंजाम ने ग्राम पलवा में सुतुलीगुड़ीन माता मंदिर लागत राशि 1.50 लाख रुपए, परदेशीन माता लागत 5 लाख रुपए, भाटागुड़ा नाली निर्माण कार्य लागत 2.50 लाख, सुकमन घर से मेहतर घर तक नाली निर्माण कार्य लागत 6.51 लाख, सेठिया पारा मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य लागत 3.51 लाख, आंगनबाड़ी भवन लागत 6.45 लाख रुपए का लोकार्पण किया।

सांसद बैज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी भूपेश बघेल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही गांवों के समुचित विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पंहुचाने का काम हमारी सरकार ने किया है। चाहे बात हो आंगनबाड़ी की, हमारी पहचान हमारी संस्कृति मातागुड़ियों की या सड़क नाली अथवा अन्य कार्यों की, सभी को ध्यान में रखते हुए व आपकी सुविधाओं के लिए हमारी कांग्रेस सरकार ने बेहतरीन कार्य कर विकास की गाथा नई गाथा लिखी है। हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार आप सभी के उत्थान और विकास के लिए पूर्णतः समर्पित होकर काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य, तोकापाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहदेव नाग, सुखदेव सेठिया, चमरा बघेल, हीरालाल पटेल, बुधराम पटेल, मुन्ना बघेल, रोहित नाग, देवदास पटेल, फोटका दादा, लोकनाथ सेठिया, फगनू राम, सिरहा दादा, मुन्ना पुजारी, गुलाम पुजारी, सीईओ तोकापाल,संतोष कश्यप, महंगू कश्यप, अलबल बघेल समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष, युवा और कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

यही तो है गुड गवर्नेन्स, विधायक विक्रम घर तक पहुंचा रहे पसीने की कमाई

0
  • तेंदूपत्ता संग्राहकों को गांव जाकर दे रहे हैं नकद पारिश्रमिक राशि
  • बीजापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच को आगे बढ़ा रहे हैं विधायक विक्रम मंडावी
  • अर्जुन झा की विशेष रपट

बीजापुर गुड गवर्नेस क्या होती है अगर इसे नजदीक से महसूस करना है, तो छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चले आईए। यहां के तेंदूपत्ता संग्राहक महिला – पुरुषों के हंसते मुस्कुराते चेहरे सच्चाई खुद बयां कर देंगे। उनके होठों पर तिर आने वाली मुस्कान बता देगी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुख सुविधा का कितना ध्यान रखते हैं। बीजापुर के युवा विधायक विक्रम मंडावी अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इसी सोच को आगे बढ़ाने में पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। प्रदेश के मजदूरों, गरीबों, तेंदूपत्ता संग्राहकों और किसानों को अपनी मेहनत की कमाई के लिए दर दर भटकना न पड़े। उन्हें उनका मेहनताना उनके गांव में ही मिल जाए। इन मेहनतकश लोगों को बैंक, पोस्ट ऑफिस के चक्कर न लगाने पड़ें। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनकी पारिश्रमिक राशि का नकद भुगतान उनके गांवों में ही कराने की पहल की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की इस पहल से बस्तर संभाग के बीजापुर जिले 54 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके गांव में ही नगद भुगतान की व्यवस्था की गई है। जिले में करीब साढ़े 32 करोड़ रु. की राशि का नकद भुगतान तेंदूपत्ता संग्राहकों को किया जा रहा है। घर बैठे ही मेहनताना राशि मिल जाने से तेंदूपत्ता संग्राहकों में उल्लास बिखर पड़ा है। पहले राशि उनके बैंक खातों में जमा करा दी जाती थी।संग्राहकों को एकाउंट से रकम निकालने के लिए बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस फेर में वे दो – तीन दिन तक दूसरा काम नहीं कर पाते थे। तेंदूपत्ता संग्राहकों ने अपनी यह व्यथा क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी को सुनाई थी। मंडावी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक बात पहुंचाई और उनसे आग्रह किया कि बीजापुर जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनकी पारिश्रमिक राशि के नकद भुगतान की व्यवस्था उनके गांवों में ही कराई जाए। मुख्यमंत्री बघेल ने तत्काल सहमति जताते हुए इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए। अब बीजापुर में नकद भुगतान की व्यवस्था रफ्तार पकड़ चुकी है।

भर आईं संग्राहकों की आंखें

विधायक विक्रम मंडावी ने बुधवार को ग्राम कर्रेमरका, माटवाड़ा, जांगला, बरदेला, जैवारम और मिंगाचल फड़ों के तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का नकद भुगतान किया।विधायक मंडावी के हाथों से नकद भुगतान प्राप्त करते समय ज्यादातर तेंदूपत्ता संग्राहक भावुक हो उठे थे। उनकी आंखें भर आईं थीं। ये लोग अपनी क्षेत्रीय बोली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक विक्रम मंडावी को खूब आशीष दे रहे थे। तेंदूपत्ता संग्राहकों में किसी ने 32 हजार रु. तो किसी ने 28 हजार, किसी ने 27 हजार, किसी ने 20 हजार, 19 हज़ार, 18 हजार तो किसी ने 15 हजार रु. से अधिक की राशि तेंदूपत्ता संग्रहण कर प्राप्त की है। पारिश्रमिक राशि का भुगतान जिलेभर के तेंदूपत्ता फड़ों में तेंदूपत्ता संग्राहकों को किया जा रहा है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदूपत्ता आय अर्जित करने का एक प्रमुख साधन है। जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों की मांग थी कि उन्हें भुगतान बैंक अकाउंट से न करवाकर सीधे उनके गांव में ही नगद भुगतान किया जाए। इस मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया और बीजापुर जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों को नकद भुगतान कराने संबंधी आदेश जारी कर दिए। अब संग्राहकों को नकद भुगतान किया जा रहा है। नकद भुगतान पाकर तेंदूपत्ता संग्राहक बेहद खुश हैं। इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने तेंदूपत्ता संग्राहकों से उनके दुख तकलीफ और की और गांव की समस्याओं के बारे में चर्चा भी की।

54 हजार संग्राहकों को मिल रहा लाभ

जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले को तेंदूपत्ता सीजन 2023 के लिए 28 समितियों बांटा गया है। इन समितियों के अधीन 465 फड़ों में तेंदूपत्ता का संग्रहण 54 हजार से अधिक संग्राहकों द्वारा किया गया है। महज सात दिन में कुल 81 हजार 98 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया। इसकी राशि 32 करोड़,43 लाख 93 हजार 828 रुपए बनी। इस राशि का वितरण तेंदूपत्ता संग्रहकों को किया जा रहा है।*बड़े दयालु हैं हमारे मुख्यमंत्री : विक्रम*विधायक विक्रम मंडावी बताते हैं कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री को तेंदूपत्ता श्रमिकों की दास्तां सुनाई, तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्रवित हो उठे। बघेल का कहना था कि किसी गरीब को अपनी ही मेहनत की कमाई के लिए भटकना पड़े यह दुखद है। श्री मंडावी ने कहा कि मजदूरों के बीच पले बढ़े और आदिवासियों के साथ लंबा समय गुजारने वाले भूपेश बघेल को अपने मुख्यमंत्री के रूप में पाकर हम धन्य हो गए हैं। उनकी संवेदनशीलता और दयालुता का कोई मुकाबला नहीं है। बीजापुर के आदिवासियों और तेंदुपत्ता संग्राहकों का आशीर्वाद एवं स्नेह सदैव मुख्यमंत्री बघेल के साथ बना रहेगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS