भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप के बयान पर तंज कसते हुए नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष1 चंदन कश्यप ने कहा कि कांग्रेस विधायकों की चिंता करने की बजाय भाजपा और स्वयं की चिंता करे केदार कश्यप। आज नारायणपुर विधानसभा के विकास को देखके मुद्दा विहीन भाजपा के नेता कांग्रेस विधायकों के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो को खराब परफार्मेंस बता कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे। आज नारायणपुर विधानसभा सभा मे सर्वागीण विकास हो रहा है चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र मे हो या स्वास्थ्य के क्षेत्र मे आज मर्दापाल, छोटे डोंगर मे उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवीन कॉलेज खोला जा रहा है। नारायणपुर विधान सभा में नवीन तहसीलों कोहकमेटा,छोटे डोंगर, मर्दापाल व भानपुरी की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को राजस्व प्रकरण, जाति, निवास, आय बनाने अब लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं। आज गाँव गाँव तक पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है जिससे आवागमन सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित होगी। 15 साल तक प्रदेश और नारायणपुर की जनता भाजपा से त्रस्त थी। भाजपा ने 15 साल तक प्रदेश मे केवल आदिवासियों के ऊपर अत्याचार और कमिशन खोरी के अलावा कुछ नहीं किया आज कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ न्याय किया है। प्रदेश की जनता भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से खुश है। आगामी चुनाव मे भी प्रदेश की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस के ऊपर बनी रहेगी हमे पूर्ण विश्वास है। आज पूर्व मंत्री केदार कश्यप को कांग्रेस और कांग्रेसी विधायकों की चिंता की जरूरत नहीं है। क्षेत्र की जनता भाजपा को नकार चुकी है चिंता करना ही है तो भाजपाइयों और स्वयं की करे
नगरनार के तीन बच्चों के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही पहुंचे विधायक रेखचंद जैन
जगदलपुर गुरुवार दोपहर को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन को जैसे ही यह सूचना मिली कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के तीन बच्चों की नगरनार में तालाब में डूबने से मौत हो गई है, वे तुरंत ही जिला मुख्यालय के महारानी अस्पताल पहुंच गए। श्री जैन विधायक कार्यालय में सुबह से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की मांग सुन रहे थे।

दोपहर लगभग 2.30 बजे उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी मिली। इसकी तस्दीक नगरनार के युवा नेता जलंधर बघेल से कर वे अपने सहयोगियों के साथ तुरंत महारानी अस्पताल पहुंच गए। उन्होने पीड़ित परिवार के लोगों व वहां पहुंचे कलेक्टर चंदन कुमार से चर्चा की। पीड़ित परिजनों को ढाँढ़स बंधाते कहा कि- ” नियति को शायद यही मंजूर था। इस अनहोनी का सामना करने के लिए स्वयं को मजबूत करें। बच्चे जीवन भर का दुख देकर चले गए हैं। ” जैन ने कलेक्टर से परिजनों को आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने कहा। इस दौरान जैन के साथ नगरनार सरपंच लैखन बघेल, जलंधर बघेल, जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, पार्षदद्वय सूर्या पाणि व दयाराम कश्यप, कमलसाय तथा अन्य मौजूद थे।
इन नेताओं ने चट्टान बनकर थाम लिया बस्तर की हवाओं को
- असंभव को संभव कर दिखाया बस्तर के इन चार माटीपुत्रों ने
- मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, विधायकद्वय रेखचंद जैन और लखेश्वर बघेल ने बहाई तरक्की की नई बयार
अर्जुन झा
जगदलपुर एक जमाना था, जब बस्तर की वादियों में रक्तगंध और बम, बारूद की बू समाई रहती थी। रोज चार पांच निरीह आदिवासियों को नक्सली हलाक कर दिया करते थे। नक्सली उत्पात के कारण बस्तर में विकास की गति को विराम लग गया था, न सड़कें बन पाती थीं, न स्कूल बिल्डिंग, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। बस्तर के चार नेताओं ने चट्टान बनकर यहां की वादियों में बहने वाली बारूदी और रक्तिम हवाओं को थाम लिया है। बस्तर में अब तरक्की और अमन की बयार बह रही है। बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन और बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने बस्तर में वो कर दिखाया है, जिसकी कुछ साल पहले तक कल्पना भी नहीं की जाती थी। नक्सलियों के उत्पात के कारण बस्तर में सड़कें, शाला भवन, अस्पताल, तालाब आदि बनाना तथा पेयजल, एंबुलेंस, बिजली आदि का इंतजाम कर पाना दुस्वार हो गया था। राज्य में भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के आने के बाद छत्तीसगढ़ शासन के एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों ने दृढ इच्छाशक्ति के साथ नक्सल विरोधी अभियान को गति दी। नक्सली वारदातों में साल दर साल भारी गिरावट दर्ज की जाने लगी।इसके अलावा बस्तर के जनप्रतिनिधि भी पूरी शिद्दत के साथ गांवों के विकास के लिए जी जान से जुट गए। आज उन गांवों में भी अच्छी सड़कें, स्कूल भवन, अस्पताल बन गए हैं, जहां पहले लोग जाने के नाम से भी थर थर कांपने लगते थे। इन गांवों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, एंबूलेंस का इंतजाम हो चुका है। लोग बेखौफ होकर इन गांवों में जाने लगे हैं। सरकारी कर्मचारी भी ऐसे संवेदनशील इलाकों में अपनी पोस्टिंग से विचलित नहीं होते और सेवाएं देने पहुंच रहे हैं। मंत्री कवासी लखमा का निर्वाचन क्षेत्र कोंटा तो नक्सली गतिविधियों के मामले में सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता रहा है, लेकिन श्री लखमा अपने क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में भी देर रात तक ग्रामीणों से मेल मुलाकात करने में जरा भी गुरेज नहीं करते। बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज अपनी कर्मशीलता के लिए जाने जाते हैं। बैज ने अपने संसदीय क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित गांवों में भी अच्छी सड़कें बनवा दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाईवे के निर्माण को भी उन्होंने मंजूरी दिला दी है। जगदलपुर – रायपुर नेशनल हाईवे फोरलेन में तब्दील हो रहा है, नारायणपुर जिले के गांवों को स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे से जोड़ने का काम भी वे करा रहे हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पचासों गांवों में शाला भवनों अस्पतालों, सड़कों का निर्माण उन्होंने कराया है। इसके अलावा ग्रामीणों के लिए स्वच्छ पेयजल व एंबुलेंस, पानी टेंकर की व्यवस्था और गांवों के विद्युतीकरण का काम सांसद बैज ने कराया है। जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तो अपने घर परिवार की चिंता छोड़कर अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा में दिन रात एक किए रहते हैं। श्री जैन ने अपने विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर शहर के साथ ही सुदूर वनांचल के अति संवेदनशील गांवों का भी कायाकल्प कर दिया है। सड़कों, पुल पुलिया, शाला भवनों, अस्पतालों का निर्माण व पेयजल एवं बड़े गांवों के लिए पानी टेंकर की व्यवस्था कराकर जैन ने ग्रामीणों को बड़ी राहत पहुंचाई है। जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में भी सड़क, पानी आदि के इंतजाम में रेखचंद जैन का विशेष योगदान है। जैन विभिन्न आपदाओं में मृत लोगों के परिजनों, बीमार व्यक्तियों, बच्चों की पढ़ाई, बेरोजगारों को स्वरोजगार का जरिया उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राहत कोष से सैकड़ों लोगों को सहायता राशि उपलब्ध कराते रहते हैं। कुछ इसी तरह बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांव गांव में उल्लेखनीय कार्य कराए हैं। उन्होंने भी गांवों में बड़े पैमाने पर सड़कों, पुल, पुलिया, शाला भवनों, अस्पतालों का निर्माण कराया है, ग्रामीणों के लिए पेयजल, पानी टेंकर व एंबुलेंस की व्यवस्था की है।
कांग्रेस सरकार पर बढ़ा लोगों का भरोसालखमा,
आदिवासियों की संस्कृति को दिया नया आयाम
संयुक्त स्वास्थ्य संचालक पर कार्रवाई की मांग उठाई संघ ने
जगदलपुर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बस्तर संभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में बीईटीओ पद पर पदोन्नति उपरांत पदास्थापना में लेनदेन का आरोप लगाते हुए संभाग आयुक्त से मामले में कार्रवाई की मांग की है। संघ के मुताबिक संभाग के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी राजन ने बीईटीओ पद पर पदोन्नति के बाद कर्मचारियों को जानबूझकर दूरस्थ स्थलों में पदस्थ किया। बाद मे लेनदेन कर उन्हें समीप के स्थलों पर पदस्थापना दे दी गई। संघ का दावा है कि कांकेर जिले में पदस्थ रहे स्वास्थ्य कर्मी रोहित मरकाम बीईटीओ बनाकर उनकी पदस्थापना बीजापुर जिले में की गई थी। बाद में पदास्थापना आदेश में संशोधन कर उन्हें कांकेर जिले पदस्थ किया गया। चारामा के पूरन सिंह गावड़े की पदस्थापना सुकमा जिले में की गई थी। बाद में उन्हें कांकेर जिले पदस्थ किया गया। बस्तर जिले के कटेकल्याण में पदस्थ रहे स्वास्थ्य कर्मी सकरू राम मौर्य को पदोन्नति के बाद दंतेवाड़ा जिले पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया था। इस आदेश में संशोधन कर श्री मौर्य को नया आदेश जारी कर बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा पदस्थ किया गया है। संघ ने संभाग आयुक्त को बताया है कि डॉ. डी. राजन द्वारा पूर्व मे भी कई अनियमितताएं की गई है। आरोप लगाया गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर में खंड चिकित्सा अधिकारी पद पर रहते हुए डॉ. डी राजन ने टीकाकरण की राशि का गबन किया था, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में बीएएमओ रहने के दौरान उन्होंने 97 हजार रु. फर्जी तरीके से यात्रा भत्ता प्राप्त कर लिया था और नियमविरुद्ध सामग्री क्रय की थी। संघ की बस्तर जिला ईकाई द्वारा की गई शिकायत की जांच उपरांत गड़बड़ी साबित होने पर उक्त राशि को चालान के माध्यम से जमा किया गया। तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बस्तर के द्वारा जांच में डॉ राजन को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। डॉ. डी. राजन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच रूकवा दी थी। संघ ने आयुक्त से संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी. राजन को निलंबित कर उनके कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की है।
धनपूंजी मड़ई पहुंचे विधायक रेखचंद जैन
- देवी- देवताओं की पूजा बाद देव लाट, डोली, छत्र के साथ पहुंचे मड़ई स्थल
जगदलपुर बुधवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ब्लॉक की प्रमुख धनपूंजी मड़ई में शामिल हुए। दोपहर बाद जगदलपुर से लगभग 25 किमी दूर ओडिशा सीमा पर स्थित धनपूंजी पहुंचकर विधायक जैन ने गुड़ी में जाकर ग्राम्य देवी- देवताओं की स्तुति की।

तत्पश्चात मड़ई में आए आसपास के गांवों के देव लाट, डोली और छत्र के साथ मड़ई स्थल पंहुचे। विधायक जैन के साथ सैकड़ों गांव वाले सम्मिलित हुए। जैन के साथ जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग, सरपंच नीलाम्बर नाग, उप सरपंच विजय बिसाई, बिरेन्द्र साहनी, घासीराम बिसाई, राधेश्याम, नरेंद्र, बुधराम, सुकरू पुजारी, हूंगा पुजारी, बन्टू पुजारी, सतीश गंजीर, अगस्टीन, घनश्याम साहू, तुलसी राम, डमरू धर, सुकरू, फगनू, बैदनाथ, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, महेंद्र महापात्र, उमेश सेठिया, संतोष सेठिया, विकास राव, संजय समेत अन्य उपस्थित थे।
कोसारटेडा डेम में अवैध वसूली
- बिना सुविधा मुहैया कराए पर्यटकों से की जा रही है जमकर उगाही
जगदलपुर बस्तर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल कोसारटेड़ा डेम को तथाकथित एक समिति ने अवैध कमाई का अड्डा बना लिया है। पर्यटकों से अनाप शनाप वसूली की जा रही है, जबकि सुविधा रत्तीभर भी मुहैया नहीं कराई गई है।कोसारटेड़ा बांध को देखने पर्यटक दूर दूर से आते हैं। वहां हर स्थान को देखने का शुल्क वसूला जा रहा है।

वाहनों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है और न ही पार्किंग शेड है, लेकिन मोटर सायकिल पार्किंग के नाम पर 20 रु. कार पार्किंग का 50 रु. तथा बस और ट्रक पार्किंग का 100 रु. शुल्क लिया जा रहा है। वाहन मालिकों को जो रसीद दी जाती है, उसमें न तो वाहन के प्रकार, उसके रजिस्ट्रेशन नंबर का उल्लेख किया जाता है न ही मालिक का नाम पता लिखा जाता है। इसी तरह गार्डन भ्रमण और मत्स्य पालन शेड देखने का भी भारी भरकम शुल्क पर्यटकों से लिया जा रहा है। पर्यटक कथित पर्यटन समिति की उगाही से परेशान हैं। उनको उक्त स्थान में आनंद आएगा किन्तु उनसे प्रत्येक वस्तु को देखने का राशि वसूल किया जा रहा है वाहन पार्किंग का स्थान नही है फिर भी दो पहिये वाहन का 20 रूपये कार 50 रूपये बस ट्रक का 100 रूपये अवैध वसूली की जा रही है। कोसारटेंडा पर्यटन समिति सालेमेटा के एक सदस्य का कहना है कि वाहन पार्किंग, गार्डन भ्रमण एवं मछली पालन शेड देखने का शुल्क लिया जा रहा है। जबकि उक्त स्थानों पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है।
जनपद सदस्य के आंदोलन की चेतावनी के बाद हरकत में आई विभाग, शुरू हुई मुरूम से भरे सड़को की सफाई
प्रधानमंत्री सड़क योजना के निर्माण में चल रही लापरवाही को विगत दिनों जनपद सदस्य संजय बैस ने निरीक्षण कर उजागर किया था। और विभाग से गुणवत्ता सुधारने की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर गांव से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। रविवार को दी गई उक्त चेतावनी का अब जाकर असर हुआ और बुधवार को प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग द्वारा सुधार का काम शुरू किया गया। कुसुमकसा क्षेत्र में चिपरा, ककरेल और जुनवानी को जोड़ने तीन अलग-अलग मार्ग पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हाल ही में सड़क बनाई गई है।

जिस पर कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैस ने सवाल उठाया था। उन्होंने निर्माण स्थल पर मौका मुआयना कर वास्तविकता जानी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी साझा किया था। जिसमें उन्होंने दिखाया था कि किस तरह सड़क बनने के बाद डामर के ऊपर मुरूम बिछाया गया है। जो कि साइड सोल्डर में बिछाने के लिए लाया जाता है और इस तरह मुरूम में फिसलकर वाहन चालक सड़क पर गिरने लगे हैं। जिससे आए दिन हादसा होने लगा है। विभाग ने मजदूर और मशीन के जरिए सबसे पहले सड़क के ऊपर बिछाए गए मुरूम को साफ करना शुरू किया है। इससे अब काफी राहत मिलेगी।जनपद सदस्य ने बताया कि कुसुम से चिपरा 37 लाख, कुसुम से ककरेल लगभग 43 लाख और कुसुम से जुनवानी तक 33 लाख में सड़क बनी है। काम लगभग पूरे हो चुके हैं। लेकिन साइड में मुरूम बिछाने के दौरान लापरवाही बरती गई थी। और सड़क पर बीचो-बीच बिछा दी गई थी तो वहीं मटेरियल की गुणवत्ता भी खराब थी। अभी से सड़क कई जगह उखड़ने भी लगी है। मुरूम सफाई के साथ उन्होंने जहां गड्ढे हुए हैं वहां मरम्मत की मांग भी की है। बुधवार को स्वयं संजय बैस कार्य स्थल पर पहुंच कर सफाई का जायजा लिया और सही तरीके से काम करने की बात कही।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते 01 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत की गई कार्यवाही पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरूध्द जलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 17.04.2023 को घटना स्थल वार्ड कमांक 15 नियोगी नगर राजहरा में आरोपी विनोद कुमार रामटेके पिता राजूराम रामटेके उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 नियोगी नगर राजहरा जिला बालोद के कब्जे से एक लाईनदार कापी के पन्ने में लिखा सट्टा पट्टी पर्ची, एक नग डाट पेन एवं नगदी रकम 1750 रूपये को जप्त कर आरोपी विनोद रामटेके को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि पुनउ राम साहू सूरज साहू, आरक्षक अजय माहला, एस कुमार तारम, प्रेमशंकर भुआर्य, मनोज साहू रवि कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही है।




घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

बस्तर ब्लॉक में भी पाई गई गरीबों के हक के राशन की भारी गड़बड़ी
- सैकड़ों क्विंटल चावल, शक्कर, चना, गुड़, नमक, गुड़ की हेराफेरी
- ब्लॉक की दर्जनों राशन दुकानों में धांधली का बड़ा मामला उजागर
अर्जुन झा
बस्तर जिले के आदिवासियों और गरीबों का हक किस तरह मारा जा रहा है, इसकी बानगी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में देखने को मिल रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले के आदिवासियों और गरीबों के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले राशन की जमकर अफरा तफरी की जा रही है। राशन दुकान संचालक गरीब आदिवासी उपभोक्ताओं को वितरण न कर सैकड़ों क्विंटल चावल, शक्कर, चना, गुड़ और नमक की कालाबाजारी धड़ल्ले से कर रहे हैं। जिले के बकावंड विकासखंड के बाद अब बस्तर विकासखंड में भी राशन की बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बस्तर की दर्जनों शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में धांधली हुई है। जांच में दो सौ क्विंटल से भी ज्यादा राशन की हेराफेरी की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि ऐसा कारनामा समूचे बस्तर संभाग में हुआ है। इस संवाददाता को राशन की गड़बड़ी से संबंधित जो सूची मिली है, उसके मुताबिक बस्तर विकासखंड के दर्जनों राशन दुकानों के संचालक लाखों रु. का राशन बेच खाए हैं। विकासखंड के बस्तर मुख्यालय के इंदिरा वार्ड में सरस्वती स्व सहायता समूह की राशन दुकान में 42 लाख 30 हजार 570 रु. मूल्य के 1181.74 क्विंटल चावल, 1 लाख 678 रु. मूल्य की 28.36 क्विंटल शक्कर, 20 हजार 975 रु. मूल्य के 27. 25 क्विंटल नमक, 68 हजार 639 रु. मूल्य के 12.34 क्विंटल चना के स्टॉक में कमी पाई गई है। इन सभी की कुल कीमत करीब 4 लाख 83 हजार रु. बताई गई है। ग्राम चोकर की राशन दुकान में 14 लाख 7 हजार 886 रु. मूल्य के 393. 27 क्विंटल चावल, 63 हजार 616 रु. मूल्य की 17.92 क्विंटल शक्कर, 10 हजार र. मूल्य का 13.08क्विंटल नमक, 64 हजार 634 रु. मूल्य का 11.62 क्विंटल चना समेत कुल 15 लाख 46 हजार रु. के राशन की गड़बड़ी सामने आई है। ग्राम कुड़कानार की राशन दुकान में 11 लाख 3,334 रु. मूल्य के 308.02 क्विंटल चावल, 80 हजार 301 रु. मूल्य की 22.62क्विंटल शक्कर, 7 हजार 166 रु. मूल्य का 9.31 क्विंटल नमक, 31 हजार 816 रु. मूल्य का 5.72 क्विंटल चना समेत कुल 12 लाख 22 हजार 624 रु. के राशन की गड़बड़ी हुई है। भानपुरी स्व सहायता समूह की राशन दुकान में 10 लाख 58 हजार 627 रु. मूल्य के 295.71 क्विंटल चावल, 15 हजार 478 रु. मूल्य की 4.36 क्विंटल शक्कर, 37.571 रु. मूल्य का 48.81 क्विंटल नमक, 1 लाख 7 हजार मूल्य का 19. 24 क्विंटल चना समेत कुल 12 लाख 18 हजार 697 रु. के राशन की गड़बड़ी सामने आई है। ग्राम पंचायत जमगांव की राशन दुकान में 9 लाख 45 हजार 822 रु. मूल्य के 264.02 क्विंटल चावल, 36 हजार 385 रु. मूल्य की 10. 25 क्विंटल शक्कर, 9468 रु. मूल्य का 12.3 क्विंटल नमक 62 हजार 354 रु. मूल्य का 11.21 क्विंटल चना समेत दस लाख रु. से अधिक के राशन का शॉर्टेज का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत देवड़ा की राशन दुकान में 7 लाख 40 हजार रु. मूल्य का 209.08 क्विंटल चावल, 31 हजार 737 रु. मूल्य की 8.94 क्विंटल शक्कर, 20 हजार रु. का 26.8 क्विंटल नमक, 79 हजार 597 रु. का 14.31 क्विंटल चना समेत 8 लाख 80 हजार के राशन की गड़बड़ी सामने आई है।ग्राम पंचायत घाट कवाली की राशन दुकान में 7 लाख 40 हजार के 206.71 क्विंटल चावल, 56 हजार की 15.8 क्विंटल शक्कर, 8हजार रु. से अधिक के 11.21क्विंटल नमक, करीब 36 हजार रु. मूल्य के 6.44 क्विंटल चना, करीब 9 हजार रु. मूल्य के दो क्विंटल गुड़ समेत कुल 8 लाख 50 हजार रु. के राशन की गड़बड़ी सामने आई है। महिला स्व सहायता समूह रतेंगा की राशन दुकान में 7 लाख 6 हजार रु मूल्य के 197.28 क्विंटल चावल, 41 हजार 570 रु. की 11.71 क्विंटल शक्कर, 3225 रु. के 4.19 क्विंटल नमक, 24 हजार के 4.3 क्विंटल चना समेत 7 लाख 75 हजार रु. के राशन की गड़बड़ी उजागर हुई है। ग्राम पंचायत उसरी की राशन दुकान में 6 लाख 64 हजार के 185.58 क्विंटल चावल, 22 हजार रु. मूल्य की 6.34क्विंटल शक्कर, 11 हजार रु. के 14.72 क्विंटल नमक 84 हजार रु. के 15.18 क्विंटल चना, 19 हजार रु. के 4.48 रु. के गुड़ की गड़बड़ी की बात सामने आई है। इस तरह बस्तर विकासखंड में राशन दुकान संचालक गरीबों और आदिवासियों के हिस्से के लाखों रुपयों के राशन की हेराफेरी की गई है।
कांग्रेस के रीति नीति और विधायक के कार्यों से प्रभावित होकर सांसद और विधायक के समक्ष भाजपा के 21 कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल
भानपुरी – नारायणपुर विधानसभा के ग्राम बोडनपाल में भाजपा के कार्यकताओं ने बड़ा झटका देते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज और नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप के समक्ष एक साथ 21 बीजेपी के कार्यकर्ता बुधरू बघेल, सुकमन कश्यप घसु कश्यप, मोनन कश्यप, नडगी कश्यप,पंजाब मौर्य, सुदरू मौर्य, सुबाय कश्यप,जंगली बघेल,सुदनी बघेल, कुलधर मौर्य, दिनू बघेल,हेमबती पटेल, मोमन कश्यप, सतदेव कश्यप, कुलमन कोर्राम, जगदीश मौर्य, समली कोर्राम, सोनी बाई मौर्य, दिनेश पटेल, डमरू कश्यप, ने विधायक से मिलकर कांग्रेस प्रवेश करने के लिए इच्छा जाहिर किए तो बस्तर सांसद और नारायणपुर विधायक ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए स्वागत किया और फूल माला और कांग्रेस का गमछा पहना कर कांग्रेस में प्रवेश किया।इस दौरान इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य मलकीत सिंह गैदू, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जैन, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, दुकारु कश्यप, जईत पटेल, भानु दीवान, मंगतू कश्यप, रघु पति, अनुराग महतो, एनएसयूआई सोसल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर बघेल, विष्णु पटेल, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी फग्नु बघेल प्रमोद मौर्य, कामेश्वर कश्यप,अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


