City Media - Page 590 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 590

लक्ष्मी नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री और विधायक

0

विधायक किरण देव के पिता को दी श्रद्धांजलि
सुकमा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रदेश के अनेक मंत्री एवं विधायक 24 जनवरी को सुकमा पहुंचे। प्रदेश के प्रदेश भाजपा प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधायक किरण देव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर सुकमा स्थित निवास पहुंचकर स्व. देव को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञात हो कि सुकमा जमीदार परिवार के सदस्य कुमार लक्ष्मीनारायण सिंह देव का विगत दिनों जगदलपुर में निधन हो गया था। मंत्री – विधायकों ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस मौके पर विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धर्मजीत सिंह, प्रेम प्रकाश पांडे, शिवरतन शर्मा, विधायक किरण देव और उनके परिजन व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

धाकड़ समाज के लोगों ने किया रामचरित मानस पाठ

0

लोहंडीगुड़ा अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, भगवान राम विराजमान हो गए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के चित्रकोट के निर्माणाधीन राम मंदिर में बस्तर धाकड़ समाज कल्याण समिति जिला बस्तर द्वारा रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। इसमें सहभागिता के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शुरुआत में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित किया गया। उसके पश्चात रामचरित्र मानस पाठ गान प्रारंभ किया गया। इसमें धाकड़ समाज के 18 क्षेत्रों के सामाजिक बंधु सम्मिलित हुए। प्रसाद स्वरूप खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी।

धान खरीदी की तिथि 1 मार्च तक बढ़ाई जाए : दीपक बैज

0
  • अब भी पांच लाख किसान नहीं बेच पाए हैं धान
  •  खरीदी लक्ष्य घटाना किसानों के साथ अन्याय

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि 1 मार्च तक धान खरीदी की जाए ताकि लक्ष्य की प्राप्ति हो तथा सभी किसान अपना धान बेच सकें। अभी भी 5 लाख से अधिक किसान धान बेच नहीं पाए हैं।वहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से पूर्व में 20 क्विंटल धान बेच चुके किसानों से प्रति एकड़ एक क्विंटल अतिरिक्त धान की खरीदी की जानी है। इस वर्ष क़े लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 135 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया था, तब प्रति एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी तय हुई थी। वर्तमान में ज़ब प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी क़े आदेश जारी हो गए है तो लक्ष्य भी बढ़ेगा। कम से कम 150 लाख मीट्रिक टन खरीदी पहुंचेगी। इसलिए एक महीने धान की खरीदी बढ़ाई जानी चाहिए।
दीपक बैज ने कहा कि किसान खरीदी केंद्रों में धान बेचने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें वादे के अनुसार धान की क़ीमत 3100 रु. प्रति क्विंटल नहीं मिल रही है। 5 लाख से अधिक किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। खरीदी केंद्रों में टोकन और तौलाई के लिए लंबी -लंबी लाइनें लग रही हैं। भाजपा सरकार की अव्यवस्था और दुर्भावना के चलते किसान तकलीफ पा रहे हैं। साय सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय लक्ष्य घटाकर किसानों के हक का गला घोट रहे हैं। किसानों को समर्थन मूल्य 2183 रू. की दर पर ही भुगतान हो रहा है। किसानों को 3100 रु. की क़ीमत कैसे और कब मिलेगी? इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश अनुपूरक बजट में भी धान खरीदी के लिए कोई वित्तीय व्यवस्था नहीं है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। कांग्रेस मांग करती है कि प्राथमिकता क़े आधार पर धान की कीमत 3100 रु. एकमुश्त भुगतान का निर्णय लेकर क्रियान्वित करवाया जाए ताकि किसानों को उनकी फसल की पूरी क़ीमत मिल सके। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही टोकन जारी करने की व्यवस्था से लेकर तौलाई और संग्रहण केंद्रों से धान का उठाव भी धीमा हो गया है। किसानों का शोषण और किसान विरोधी षड्यंत्र ही भाजपा का मूल चरित्र है।

धान खरीदी में दुर्भावना
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने खरीफ सीजन 2023-24 के लिए 20 क्विटंल प्रति एकड़ की दर से खरीदी करने के लिए कुल लक्ष्य 135 से 140 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया था। विष्णुदेव सरकार ने एक तरफ तो 21 क्विटंल प्रति एकड़ खरीदी का आदेश जारी किया लेकिन दुर्भावना पूर्वक कुल धान खरीदी का लक्ष्य घटाकर 130 लाख मीट्रिक टन कर दिया। किसानों से धान की कम खरीदी करने के लिए ही षडयंत्र पूर्वक टोकन जारी करने में कोताही बरती जा रही है। तौलाई की रफ्तार भी दुर्भावना पूर्वक घटा दी गई है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 32.99 लाख़ हेक्टेयर पंजीकृत रकबा पर 170 लाख़ मिट्रिक टन का संशोधित लक्ष्य तय करे साय सरकार।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संयोजकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

0

रायपुर अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन एवं संचालन हेतु प्रदेश संयोजक एवं जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं । प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्रीगण डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, उमेश पटेल बनाए गए हैं। जिला पर्यवेक्षक रायगढ़ चंद्रदेव राय, अनिल अग्रवाल, सक्ती गुरूमुख सिंह होरा, गुलाब कमरो, जांजगीर -चांपा शैलेष पाण्डेय, विनय भगत, कोरबा नोबेल वर्मा, यूडी मिंज, सरगुजा सफी अहमद, डॉ. जेपी श्रीवास्तव, सूरजपुर डॉ. प्रेमसाय सिंह, पारसनाथ राजवाड़े, बलरामपुर डॉ. प्रीतम राय, द्वितेंद्र मिश्रा बनाए गए हैं।

धान खरीदी की तिथि 1 मार्च तक बढ़ाई जाए : दीपक बैज

0
  • अब भी पांच लाख किसान नहीं बेच पाए हैं धान
    रायपु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि 1 मार्च तक धान खरीदी की जाए ताकि लक्ष्य की प्राप्ति हो तथा सभी किसान अपना धान बेच सकें। अभी भी 5 लाख से अधिक किसान धान बेच नहीं पाए हैं।वहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से पूर्व में 20 क्विंटल धान बेच चुके किसानों से प्रति एकड़ एक क्विंटल अतिरिक्त धान की खरीदी की जानी है। इस वर्ष क़े लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 135 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया था, तब प्रति एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी तय हुई थी। वर्तमान में ज़ब प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी क़े आदेश जारी हो गए है तो लक्ष्य भी बढ़ेगा। कम से कम 150 लाख मीट्रिक टन खरीदी पहुंचेगी। इसलिए एक महीने धान की खरीदी बढ़ाई जानी चाहिए।
    दीपक बैज ने कहा कि किसान खरीदी केंद्रों में धान बेचने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें वादे के अनुसार धान की क़ीमत 3100 रु. प्रति क्विंटल नहीं मिल रही है। 5 लाख से अधिक किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। खरीदी केंद्रों में टोकन और तौलाई के लिए लंबी -लंबी लाइनें लग रही हैं। भाजपा सरकार की अव्यवस्था और दुर्भावना के चलते किसान तकलीफ पा रहे हैं। साय सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय लक्ष्य घटाकर किसानों के हक का गला घोट रहे हैं। किसानों को समर्थन मूल्य 2183 रू. की दर पर ही भुगतान हो रहा है। किसानों को 3100 रु. की क़ीमत कैसे और कब मिलेगी? इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश अनुपूरक बजट में भी धान खरीदी के लिए कोई वित्तीय व्यवस्था नहीं है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। कांग्रेस मांग करती है कि प्राथमिकता क़े आधार पर धान की कीमत 3100 रु. एकमुश्त भुगतान का निर्णय लेकर क्रियान्वित करवाया जाए ताकि किसानों को उनकी फसल की पूरी क़ीमत मिल सके। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही टोकन जारी करने की व्यवस्था से लेकर तौलाई और संग्रहण केंद्रों से धान का उठाव भी धीमा हो गया है। किसानों का शोषण और किसान विरोधी षड्यंत्र ही भाजपा का मूल चरित्र है। पूर्ववर्ती सरकार ने खरीफ सीजन 2023-24 के लिए 20 क्विटंल प्रति एकड़ की दर से खरीदी करने के लिए कुल लक्ष्य 135 से 140 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया था। विष्णुदेव सरकार ने एक तरफ तो 21 क्विटंल प्रति एकड़ खरीदी का आदेश जारी किया लेकिन दुर्भावना पूर्वक कुल धान खरीदी का लक्ष्य घटाकर 130 लाख मीट्रिक टन कर दिया। किसानों से धान की कम खरीदी करने के लिए ही षडयंत्र पूर्वक टोकन जारी करने में कोताही बरती जा रही है। तौलाई की रफ्तार भी दुर्भावना पूर्वक घटा दी गई है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 32.99 लाख़ हेक्टेयर पंजीकृत रकबा पर 170 लाख़ मिट्रिक टन का संशोधित लक्ष्य तय करे साय सरकार।

मुख्यमंत्री साय आज देंगे बस्तर जिले को 100 करोड़ के कार्यों की सौगात

0
  • बुरूंदवाड़ा सेमरा में सिरी, समृद्धि, ज्ञानगुड़ी, पीएचसी का करेंगे लोकार्पण
    जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास पर 25 जनवरी को आ रहे हैं। वे जिले को 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार रू. से अधिक के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास कर सौगात देंगे। इनमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार की लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।
    मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा बुरुंदवाड़ा सेमरा में 3 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 7 करोड़ 12 लाख की लागत से चित्रकोट और तीरथा में इंद्रधनुष पार्क का निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही 45 लाख की लागत से ज्ञानगुड़ी अकादमी, 25 लाख की लागत से विज्ञान केंद्र, लगभग 25 लाख के पासपोर्ट कार्यालय, 17.45 लाख की लागत से कलेक्टर परिसर में गार्डन और 75- 75 लाख की लागत से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय जगदलपुर के बाबू सेमरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 5 करोड़ 51 लाख 70 हजार रुपए की लागत के 5, कृषि विभाग के अंतर्गत 79 लाख 43 हजार रुपए लागत के 12, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के तहत एक करोड़ 69 लाख रुपए लागत के 5, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 22 करोड़ 81 लाख रुपए लागत के 3 तथा वन विभाग के अंतर्गत 22 लाख 40 हजार रुपए लागत के 1, जनपद पंचायत बस्तर के तहत एक करोड़ 22 लाख रुपए लागत के कार्यों और जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत 3 करोड़ 28 लाख रुपए लागत के 54 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के 2 करोड़ 83 लाख 37 हजार रुपए लागत के 10, लोक निर्माण विभाग के 3 करोड़ 55 लाख 51 हजार रुपए लागत के 7, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक करोड़ 96 लाख रुपए लागत के 4, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के एक करोड़ 4 लाख रुपए लागत के 6, स्कूल शिक्षा विभाग के 70 करोड़ रुपए लागत के 2, जनपद पंचायत तोकापाल के 94 लाख 30 हजार रुपए लागत के कार्यों सहित जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के 93 लाख रुपए लागत के 49 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

पांच लाख के ईनामी सक्रिय नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

0
  •  आत्मसमर्पित माओवादी परलकोट एलओएस कमांडर के पद पर था कार्यरत
  • 17 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय रहा है जयलाल
    जगदलपुर बस्तर संभाग की नारायणपुर जिला पुलिस द्वारा भटके हुए माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों व छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत विकास, विश्वास और सुरक्षा की भावना से प्रेरित होकर पांच लाख के ईनामी नक्सली जयलाल कवाची ने आज 24 जनवरी को पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। जयलाल बीते सत्रह साल से प्रतिबंधित नक्सली संगठन कुतुल एरिया कमेटी में सक्रिय था और लंबे समय से परलकोट एरिया कमांडर के पद पर कार्यरत था। अनेक संगीन वरदातों में उसकी संलिप्तता रही है। उसने बीजापुर व कांकेर जिलों में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

नारायणपुर जिले में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति विकास, विश्वास व सुरक्षा के प्रचार प्रसार से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने व स्थानीय आदिवासियों के साथ की जाने वाली हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन कुतूल एरिया कमेटी के परलकोट एलओएस कमांडर जयलाल कवाची ने बिना हथियार पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में एसपी पुष्कर शर्मा के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बताया गया है कि आत्मसमर्पित माओवादी जयलाल की पत्नी मासे भी नक्सली संगठन में कुतुल एलओएस कमांडर है।आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की पुनर्वास योजना के तहत पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा 25 हजार रू. की प्रोत्साहन राशि प्रदाय की गई। आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की पुनर्वास योजना के तहत अन्य समस्त सुविधाएं एवं लाभ प्रदान करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने अन्य नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने व शासन की पुनर्वास योजना का लाभ लेने की अपील की है।

इन वारदातों में लिप्त था जयलाल
आत्मसमर्पित माओवादी जयलाल नारायणपुर, कांकेर व बीजापुर जिलों में पूर्व में हुई अनेक नक्सली वारदातों में लिप्त रहा है। परलकोट एलओएस कमांडर कुतुल एरिया कमेटी माड़ डिवीजन अंतर्गत परलकोट एलओएस कमांडर जयलाल इंसास रायफल लेकर चलता था। वह नक्सली संगठन में विभिन्न पदों पर रहा है। 2007 में वह कुतुल एरिया कमेटी कमांडर जैनी के साथ 4 माह रहा, 2007- 08 में मिलिशिया सदस्य के रूप में कोडेलियर जनताना सरकार अंतर्गत हथियार तमंचा लेकर चलता था। 2008 में 6 माह तक कुतुल जन मिलिशिया सदस्य के रूप में 12 बोर की बंदूक साथ लिए रहा, 2009 से 2012 तक डीवीसी स्टाप टीम सदस्य के रूप में इंसास रायफल लेकर चलता रहा।2013 से अब तक वह परलकोट एलओएस कमांडर वैकल्पिक डीवीसी प्रभारी के तौर पर इंसास रायफल रखता रहा। 2008 बीजापुर जिले के कौंडे में नक्सलियों की ओर से की गई फायरिंग की घटना में लिप्त था। 2008 में बीजापुर जिले के पदमेटा एम्बुस में शामिल था, जिसमें एक जन मिलिशिया सदस्य की मृत्यु हुई। 2013 की गुडरापारा डेरा फायरिंग की घटना में एक नक्सली की मृत्यु हुई थी। इसमें भी वह लिप्त था।2014-15 में टीसीओसी के समय बासिंग कैंप पर देशी तोप से हमला किया था। हमले में 4 जवान घायलहो गए थे।
2015 के सितरम मुठभेड़ की घटना में उसकी लिप्तता रही है। 2016 -17 की जड्डा मुठभेड़ घटना में शामिल रहने पर उससे पुलिस द्वारा 12 बोर की रायफल जप्त की गई थी।2017 में गारपा में जन अदालत लगाकर एक ग्रामीण की, 2019 कदेर में जन अदालत लगाकर 2 ग्रामीणों की व 2019 में ही बालेबेड़ा में जन अदालत लगाकर तीन ग्रामीणों की हत्या में उसकी संलिप्तता की जानकारी पुलिस ने दी है।

प्राण प्रतिष्ठा पर शिवालय में आकर मैं धन्य हो गया : केदार कश्यप

0
  • प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए केबिनेट मंत्री केदार कश्यप
    जगदलपुर भंगाराम मंदिर शिव प्राण प्रतिष्ठा के अयोजन में वन मंत्री केदार कश्यप भी पहुंचे। उन्होंने पूजा अर्चना कर महादेव से आशीर्वाद लिया।उन्होंने श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य पं. अनिरुद्ध शास्त्री से रक्षासूत्र बंधवाया और बस्तर तथा प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
    मंत्री श्री कश्यप ने बताया आयोजन 20 से 23 जनवरी तक चला। विधि विधान के बीच धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा का अयोजन किया किया गया। जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को मोदी सरकार के प्रयासों से अयोध्या में प्रभु रामचंद्र विराजमान हुए और इस यादगार अवसर पर यह अयोजन हुआ है, जिससे पूरे शहर और बस्तर के श्रद्धालुओं में हर्ष और उल्लास का माहौल है।  कश्यप ने कहा कि प्रभु  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी में मैं इस शिवालय में आकर धन्य हो गया हूं। भगवान भोलेनाथ और प्रभु  रामचंद्र मुझे छत्तीसगढ़ वासियों की सेवा के लिए शक्ति प्रदान करें यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि यह देव स्थान बस्तर संभाग में आध्यात्मिक अलख जगाने में निश्चित ही सफल होगा। मंदिर के निर्माण नींव के समय से मंत्री केदार कश्यप लगातार भंगाराम शिव मंदिर से जुड़े हुए हैं। वे समय- समय पर निर्माण कार्य की प्रगति का हाल लेते रहे हैं। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए भंगाराम शिव मंदिर निर्माण समिति को बधाई दी।

लाल चर्च में शांति महोत्सव

0

जगदलपुर चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च द्वारा नौवां शांति महोत्सव का आयोजन किया गया है। लाल चर्च मसीह समाज के प्रवक्ता ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए मुंबई के प्रख्यात भाई सूरज प्रेमानी जगदलपुर पहुंचेंगे और शांति महोत्सव की शुरुआत करेंगे। वे 26 जनवरी तक रहेंगें।आयोजन को सफल बनाने के लिए लाल चर्च द्वारा विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। आवास, भोजन, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के लिए विगत एक हफ्ते से तैयारी चल रही है। आयोजन में शहर और ग्रामीण विश्वासी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सूरज प्रेमानी यहां तीन दिन रहकर मेथोडिस्ट एपिस्कोपल कन्वेंशन मैदान में एवं लाल चर्च में बाइबल के अध्यायों का विस्तृत अध्ययन करेंगे। 27 व 28 जनवरी को कटनी के जय मोजेस एवं प्रगति वैश्य भी बाइबिल का विस्तृत अध्ययन करेगें।

कीर्तिमान रच गया दलपत सागर का दीपोत्सव : विजय दयाराम के.

0
  • कार्यक्रम में हुई स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए कलेक्टर ने 
    जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि दलपत सागर में एक दीया प्रभु श्रीराम के नाम दीपोत्सव कार्यक्रम का बहुत कम समय में गणमान्य नागरिक, विभिन्न समुदायों के सहयोग से एक बहुत बड़ा आयोजन हुआ। जगदलपुर ने पुरा उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। हमने दो लाख तीस हजार दीये जलाने का लक्ष्य रखा था, किंतु यह संख्या तीन लाख तक पहुंच गई। इसमें सभी की सहभागिता थी। कार्यक्रम में निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि एक दीया प्रभु श्रीराम के नाम दीपोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जगदलपुर के सभी गणमान्य नागरिकों का अपूर्व सहयोग रहा इसके लिए निगम और जिला प्रशासन की ओर से मैं आभार व्यक्त करता हूं। नगर निगम द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रंगोली- चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। रील्स बनाओ प्रतियोगिता में पहला पुरुस्कार बस्तर डायरी को पांच हजार रुपए, दूसरा स्थान ज्योत्सना जॉय को दो हजार और राहुल ध्रुव को तीसरा स्थान मिला। रजत जैन के रील्स को मुख्यमंत्री द्वारा सराहा गया। इसके लिए रजत को विशेष पुरुस्कार दिया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS