आज सुबह तेज रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से नीलगाय की मौत हो गई | घटना दैहान मोड़ के पास की है | दैहान की सड़क ना जाने और कितनी बेजुबान जानवरो की जान लेगी, जब पानाबरस डिपो की पुल पार करते ही चेतावनी और सावधानी का बोर्ड लगाया गया है कि वाहन धीमे चलाये वन्य प्राणी विचरण क्षेत्र है, किन्तु आये दिन वाहनों की गति में ना तो कमी हुयी है और ना ही दुर्घटना में | वन विभाग द्वारा पोस्टमार्टम के लिए मृत नीलगाय को भेजा गया है इसके साथ ही वन अमला जांच में जुट आरोपी की तलाश में लगा हुआ है |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के बिगड़े बोल भाजपा के किस सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का ढोल है, यह सवाल कांग्रेस पूछ सकती है। वह कह भी रही है कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं को जो ज्ञान दिया था, उसका असर राजेश मूणत के अपशब्द में दिखाई दे गया।भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं को बौद्धिक दिया था कि पीछे मुड़कर थूक देंगे तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जायेगा। तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब दिया था कि आसमान की तरफ थूकने पर मुंह पर ही पड़ता है। पुरंदेश्वरी के बिगड़े बोल ने छत्तीसगढ़ में सियासी तूफान खड़ा कर दिया था। तब भाजपा ने बिगड़े बोल पर
सफाई दी थी मगर माफी नहीं मांगी थी। राजेश मूणत की भाषा पर भी भाजपा ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। अब राजेश मूणत ने सार्वजनिक तौर पर जिन अपशब्दों का प्रयोग किया है, वह बेहद आपत्तिजनक हैं और कांग्रेस को इस पर घोर आपत्ति है। भाषा की बात करें तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा राहुल गांधी के बयान पर व्यक्त की गई प्रतिक्रिया को लेकर बस्तर सांसद दीपक बैज का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे तो कांग्रेस की भाषा बोलते थे। अब वे भाजपा में हैं तो मोदी को खुश करने के लिए भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। सांसद दीपक बैज ने जिस अंदाज में अपनी बात कही, इसे कहते हैं राजनीति में सज्जनता। क्या राजेश मूणत भी इसी तरह शिष्टता के साथ अपनी बात नहीं रख सकते थे। भाजपा में दो तरह की मानसिकता सामने आ रही है। एक तरफ शालीनता से विरोध की राजनीति करने वाले नेता हैं तो दूसरी तरफ आक्रामकता के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों की भी कमी नहीं है। ताज्जुब यह है कि अपशब्दों की राजनीति के कारण हुए विवाद में पूरी भाजपा मूणत के समर्थन में कूद पड़ी। यह ठीक है कि किसी भी कार्यकर्ता के समर्थन में पूरे संगठन को खड़ा होना चाहिए लेकिन जो हुआ, उसे टाला भी जा सकता था। इस विवाद का भाजपा की छवि पर असर पड़ा है। कांग्रेस कह रही है कि भाजपा का चरित्र, चाल और चेहरा उजागर हो गया है। सरकारी कर्मचारियों के साथ पूर्व मंत्री राजेश मुणत ने गाली-गलौज की और अधिकारियों पर हमला किया, जिसके कारण पूरा छत्तीसगढ़ शर्मसार हुआ है। इस कृत्य के बचाव में उतरे भाजपाइयों को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए। जनता भी देख ही रही है कि राजनीति में कितनी गिरावट हो रही है, यह जनता को कैसे पसंद आ सकती है।
राजनांदगाँव – ट्रक व ट्रेलर के आपस में भिडंत से दोनों वाहनों में मौके पर जबरदस्त आग लग गई जिससे ट्रक व ट्रेलर के चालकों की जलकर मौत हो गई | घटना राजनांदगांव जिले की छुरिया ब्लाक चिरचारी की है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागनदी थाना क्षेत्र के सड़क चिरचारी के पास नेशनल हाईवे 06 पर रायपुर की ओर से लोहा भरकर नागपुर की ओर जा रहा ट्रेलर क्रमांक आर जे 47 जीए 2619 और नागपुर की ओर से मुर्गी दाना भरकर विपरीत दिशा में आ रहा ट्रक क्रमांक एम एच 40 बीएल 5244 की रिलायंस पेट्रोल पंप के पास आमने सामने टक्कर हो गई और भिड़ंत होते ही दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई । आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों ट्रकों के चालक निकल नहीं पाए और आग में जिंदा जलने से उनकी मौत हो गई किन्तु अभी शव बरामद नहीं किया गया है ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
घटना की जानकारी के पश्चात् बाघनदी एवं चिचोला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गयी । फायर ब्रिगेड के पहुँचने के पहले ट्रेलर व ट्रक बुरी तरह से जल चुका था चूँकि फायर ब्रिगेड हादसे के डेढ़ घंटे बाद पहुंची | फ़िलहाल वाहनों में लगी आग के ठंडी होने का पुलिस इन्तजार कर रही है इसके पश्चात् ही पता चल पायेगा कि दोनों वाहनों में कितने लोग सवार थे एवं कितने लोगों की मौत हुई |
दुर्ग – आज सोमवार सुबह आईटीआई ग्राउंड में खून से लथपथ अर्द्ध नग्न हालत में मिला युवक का शव मिला | युवक के शव के पास ही शराब की बोतल एवं अंडरवियर पड़ा हुआ मिला | मृतक टीशर्ट एवं जैकेट पहना हुआ था | सुबह से ही वहां लोगों का जमावड़ा लगा है। मौके पर खुर्सीपार पुलिस एवं फोरेंसिक टीम पहुँच चुकी है एवं मामले की जांच पड़ताल कर रही है |
पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल एवं कुछ रुपये मिले है | इससे साफ है कि हत्या लूट के उद्देश्य से नहीं की गई है। शव की शिनाख्त कर ली गई है | मृतक का नाम मोनू उम्र 30 वर्ष जोन – 3 उड़िया बस्ती का निवासी है | मृतक धमाल पार्टी में काम करता है |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
पुलिस जांच के दौरान अंदेशा लगाया कि देर रात शराब पार्टी के दौरान आपस में ही झगड़ा हुआ होगा और इसी दौरान सिर पर पत्थर से वार करने से युवक की मृत्यु हुई होगी क्युकि शव के आसपास काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ पड़ा है |
जगदलपुर। जनहित के मुद्दों पर संसद में मुखरता दिखाने वाले बस्तर सांसद दीपक बैज ने संसद में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से पेट्रोल डीजल के दाम में उतारचढ़ाव की स्थिति और कारणों के मद्देनजर सवाल उठाया। गौरतलब है कि पेट्रोल डीजल के दाम में भारी उतारचढ़ाव का देश की जनता पर गहरा असर पड़ रहा है। सांसद दीपक बैज ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री से सवाल किया कि 1 दिसंबर 2021 से आज की तारीख तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने यह भी पूछा कि 1 दिसंबर 2021 की तुलना में वर्तमान में किन कीमतों पर पेट्रोलियम उत्पादों की खरीदी की जा रही है क्या अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी उतार-चढ़ाव हो रहा है और यदि हां तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है और इसके क्या कारण हैं और देश में ईंधन की वर्तमान कीमत कितनी है। सांसद दीपक बैज के सवाल के जवाब में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि कच्चे तेल की कीमत भारतीय बास्केट के मूल्य में 17.51 अमेरिकी डॉलर बीबीएल की वृद्धि देखी गई है दिनांक 1 दिसंबर 2021 को इसका मूल्य 71.32 अमेरिकी डॉलर बीबीएल था जो दिनांक 27 जनवरी 2022 को बढ़कर 88.83 अमेरिकी डॉलर बीबीएल हो गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न वैश्विक घटनाओं के कारण हाल के कुछ महीनों में कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों में भारी उतार-चढ़ाव होता रहा है जिसमें ओपेक देशों द्वारा अपेक्षित उत्पादन बहाली से कम उत्पादन कोविड-19 और इसके वेरिएंटों के कारण आने वाली बाधाओं से विश्व अर्थव्यवस्था के सुधरने से मांग में वृद्धि भू राजनीतिक तनाव प्रमुख उपभोक्ता देशों में सामान्य से कम इन्वेंटरी स्तर पिछले कुछ वर्षों में कच्चे तेल की उत्पादन सुविधाओं में कम निवेश के प्रभाव आदि शामिल हैं। देश में फिलहाल पर्याप्त शोधन क्षमता उपलब्ध है और इसलिए देश पेट्रोल और डीजल के आयात पर निर्भर नहीं है। पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री मूल्य के संबंधित अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद मूल्यों से जुड़े हुए हैं। देश में पेट्रोल का मूल्य निर्धारित करते समय पेट्रोल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों को ध्यान में रखा जाता है जो दिनांक 01.12:2021 को 79.53 अमरीकी डालर से बढ़कर 27 12.2021 को 108. 4 अमरीकी डालर बीवीएल हो गया है। देश में डीजल का मूल्य निर्धारित करते समय डीजल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों को ध्यान में रखा जाता है जो 1.12. 2021 को 78. 48 अमरीकी डॉलर बीवीएल से बढ़कर 27. 01 को 102. 70 अमरीकी डालर बीवीएल हो गया है। श्री पुरी ने बताया कि 27. 01.2022 की स्थिति के अनुसार चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल के वर्तमान मूल्य इस तरह हैं दिल्ली 95.41 मुंबई 109.98 चेन्नई 101.40 कोलकाता 104.67। डीजल की कीमत दिल्ली 86.67 मुंबई 94. 14 चेन्नई 91. 43 कोलकाता 89 .79 है।
सांसद दीपक बैज बस्तर विकास के मुद्दों के साथ ही छत्तीसगढ़ की आवाज संसद में पुरजोर तरीके से उठाते हैं। अब उन्होंने पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि से परेशान जनता के हित में यह मामला उठाया है।
रेलवे बोर्ड ने दुर्ग से दल्लीराजहरा के बीच चार अतिरिक्त डेमू ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे दुर्ग से दल्लीराजहरा के लोगों को काफी सहूलियत होगी | दुर्ग से दल्लीराजहरा और दल्लीराजहरा से दुर्ग के बीच 4 और दल्लीराजहरा से केवटी के मध्य 1 डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है।
इस रूट मे पहले से 08815 रायपुर-केंवटी डेमू पैसेंजर स्पेशल, 08816 केवटी-रायपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल, 08824 दुर्ग- दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल 08818 केवटी-दुर्ग डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिल रही है।
अब इसके अलावा दुर्ग – दल्लीराजहरा के बीच 04 ट्रेन एवं दल्ली से केवटी के लिए 01 ट्रेन चलेगी
जो इस प्रकार है –
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर। बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम ककनार काडीपारा निवासी एक युवक की रविवार सुबह डबरी के पास खून से लथपथ लाश मिली जिसके बाद इस युवक की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। युवक गांव के एक सिरहा गुनिया के साथ पंडरीपानी क्रमांक 2 गया हुआ था, वहां वह जीवित देखा गया था। मृतक सुखलाल के चाचा बोटीराम व मायाराम ने बताया कि मृतक सुखलाल 37 वर्ष पेशे से मिस्त्री का काम करता था, उसकी एक 14 वर्ष की बेटी सुबती के अलावा परिवार के साथ रहता था। 5 फरवरी की बीती रात 10 बजे गाँव का ही एक युवक उसे बुलाकर अपने
साथ ले गया, उसके बाद युवक रात को लौटा ही नही, सुबह करीब 7 बजे के लगभग गाँव के कुछ युवकों ने सुखलाल का शव घर से 100 मीटर दूर एक डबरी के पास देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दिया गया, मृतक के शव को देखने से गले में चोट के निशान दिखाई दिया। इस मामले में एक अन्य जानकारी सामने आई है कि मृतक युवक सुखलाल गांव के गुनिया के साथ पंडरीपानी क्रमांक 2 के मावलीगुड़ा पारा गया हुआ था। इस सिरहा के साथ अन्य चार लोग भी मौजूद थे। किसी मंगलू के घर में उसके साथी सिरहा द्वारा कुछ पूजा अनुष्ठान किया फिर वह लोग वापस अपने अपने घर की ओर निकल गए किंतु सुकलाल सकुशल घर नहीं पहुंचा और उसका शव एक डबरी के पास पड़ा मिला। दूसरी तरफ परपा पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही ककनार गांव पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद पुलिस अपने ओर से जांच पड़ताल कर रही है तो वही गांव में कई प्रकार के अफवाहों का बाजार गर्म है।
दल्लीराजहरा – प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री 03/02/2022 को घर से कही चली गई है प्रथम दृष्टया अपराध धारा 363 भादवि क कायम कर विवेचना में लिया गया था | विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी विशाल साहू नाबालिग को जामुल ले गया है | पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपी के कब्जे से दिनाक 04/ 02/2022 को जामुल से बरामद किया गया | आरोपी के द्वारा नाबालिग है यह जानते हुए भी शादी का प्रलोभन देकर भगा कर ले गया था एवम आज से लगभग डेढ़ वर्ष पहले पीड़िता को बेइज्जत करने की नीयत से नाबालिग को गले लगा लिया था | आरोपी विशाल साहू को 363, 366, 354 पाक्सो एक्ट 7, 8 के तहत न्यायायिक रिमांड पर बालोद भेजा गया था जहाँ से उपजेल बालोद में दाखिल किया गया |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
Cm भूपेश बघेल के बेटे की शादी के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज के साथ कई नेता बैंड बाजे की धुन पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। बारात के साथ CM बघेल के साथ बस्तर के कांग्रेसी भी अपनी खुशी को रोक नही पाए और जमकर डांस किया।
शासकीय अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार की आईटीसेल ने की निंदा
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मुणत व साथियों ने जिस प्रकार गुंडई की और सरेआम गाली-गलौज किया जिसका आईटी सेल व सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने निंदा किया है। प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने आगे कहा कि बस्तर में भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरेंदश्वरी ने मंथन शिविर में जो शिक्षा दिया था उसका असर अब दिखने लगा है। पूर्व मंत्री राजेश मुणत के कृत्य को सहीं ठहराते हुए पूरी भाजपा जिसमें शीर्षस्थ नेताओं ने हंगामा खड़ा किया जिससे ऐसा प्रतित होता है गालीबाज को पूरे भाजपा का संरक्षण प्राप्त है जिससे भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। पानीग्राही ने आगे कहा कि शासकीय कर्मचारियों के साथ भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मुणत ने सरेआम गाली-गलौज किया और अधिकारियों पर हमला किया जिसके कारण पूरा छत्तीसगढ़ शर्मसार हुआ है और इस कृत्य के बचाव में उतरे भाजपाईयों को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।