City Media - Page 226 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 226

पिता के पुण्य स्मृति एवं महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर राहगीरों को पिलाया गया दूध कोलड्रिंक

0

पिता की पुण्यतिथि के एवं महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में राहगिरो को पिलाया गया दूध कोल्ड ड्रिंक

जनसेवा और परोपकार के भरे हुए स्वर्गीय कमलचंद जैन का आज से 2 वर्ष पूर्व 9 अप्रैल 2023 को देहांत हो गया था l उनकी जन सेवा और परोपकार को आगे बढ़ते हुए उनके बेटे क्रांति जैन ( संचालक क्रांति मेडिकल स्टोर्स ) ने स्व. कमल चंद जैन के आज दूसरे पुण्य स्मृति मे महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर सेवा को सर्वोपरि मानते हुए अत्यधिक गर्मी को देखते हुए आने जाने वाले राहगीरो को गुप्ता चौक मे दूध का शर्बत पिलाया l

परोपकार से जुड़े क्रांति जैन पिता के प्रेरणा एवं स्मृति मे अभी तक 38 शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जा चुका है l जिसमे निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, होमियोपैथी चिकित्सा शिविर, एलौपैथी चिकित्सा शिविर, , आंख जांच शिविर , दंत चिकित्सा शिविर , रक्त जांच शिविर , गरीबो को भोजन, निःशुल्क चश्मा वितरण, फिजिओ थेरेपी शिविर, नेचुरोथारेपी शिविर, चुम्बकीय चिकित्सा शिविर आदि कई प्रकार का जन सेवा कार्य किया जा चुका है l

आज के इस आयोजन में क्रांति जैन , प्रकाश चोपड़ा, विनोद गुणधर, पंकज छाजेड, सुमित जैन, जसराज जैन, गौतम बाफना, अक्षय छाजेड, नीलम गुणधर, निखिल लालवानी सुभाष बंठिया आदि मौजूद थे l

नक्सलियों ने शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने की उठाई मांग

0
  •  प्रवक्ता रुपेश ने जारी किया लंबा चौड़ा पर्चा
  • गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान का किया जिक्र

अर्जुन झा-

जगदलपुर नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरो ने शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने की मांग राज्य सरकार से की है। संगठन का कहना है कि बिना हिंसा रुके शंति वार्ता संभव नहीं है। संगठन ने बड़े नक्सली नेताओं के पलायन की बात को भी खारिज किया है। पर्चे में राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान का भी जिक्र है।

नक्सली संगठन के प्रवक्ता रुपेश ने कहा है कि हम शांति वार्ता के लिए तैयार हैं, मगर इसके लिए सरकार को अनुकूल माहौल तैयार करना होगा। इसके लिए सबसे पहले जरूरी है बस्तर में हो रहे हत्याकांड को रोकना। रुपेश ने कहा है कि इन हत्याकांडों से आम बस्तर वासी दहशत के साये में जीवन यापन करने मजबूर हैं। ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। कथित हत्याकांड को लेकर रुपेश का उद्देश्य संभवतः मुठभेड़ों में मारे जा रहे नक्सलियों से है। रुपेश ने ने गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान का हवाला देते हुए इंकार किया कि उनके संगठन की केंद्रीय कमेटी अनुकूल माहौल बनाने की मांग की है, लेकिन रुपेश ने यह भी कहा है कि बगैर अनुकूल माहौल बनाए शांति वार्ता हो नहीं सकती।रुपेश ने कहा है कि सरकार ने अभी जो रुख अपनाया हुआ है उसका और आत्मसमर्पण को समस्या का हल मानने का विरोध होना चाहिए।रुपेश ने कहा है कि शांति वार्ता की प्रक्रिया को लेकर नेतृत्वकर्ता साथियों और स्थानीय नेतृत्व की राय लेना जरूरी है, मगर सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियानों के बीच यह संभव नहीं होगा। इसलिए ऐसे अभियानों पर रोक लगनी चाहिए। इसका संकेत मिलते ही हम शांति वार्ता के लिए तैयार हो जाएंगे और उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा उठाए गए मुद्दों को भी हम अपने एजेंडे में शामिल कर सकते हैं। रुपेश ने अनुकूल माहौल निर्माण हेतु जनवादी संगठनों, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों से भी आगे आने की अपील नक्सली संगठन ने की है। बस्तर से शीर्ष नक्सली नेतृत्व के भाग जाने की बात को गलत बताते हुए रुपेश ने कहा है कि अगर ऐसा होता तो हमारी एसजेडसी मेंबर कामरेड रेणुका उर्फ चैते ने अस्वस्थता के बावजूद अपनी जान कुर्बान कर दी। जबकि उसके सैकड़ों मददगार हैं। रुपेश ने कहा कि हत्याकांडों को जायज ठहराने के लिए हमें विकास विरोधी करार दिया जाता है, जबकि हम स्कूल, सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाएं बस्तर के लोगों को मिले इस बात के पक्षधर शुरू से रहे हैं। हम यहां के मूल निवासियों को जल जंगल जमीन के अधिकार से बेदखल किए जाने का विरोध करते हैं। अंत में रुपेश ने सब जोन की कमेटियों, कमांडोज और कमांडरों से शांति वार्ता के बारे में सजगता से काम करने को कहा है। रुपेश ने पुलिस जवानों को अपना ही भाई बताते हुए कहा है कि हमें आपस में लड़ाने की स्थिति पैदा की गई है, इसलिए शांति वार्ता के हमारे प्रयास का समर्थन करें।

सुशासन तिहार का जायजा लेने पहुंचे महापौर संजय पांडे

0
  • कहा- पारदर्शिता से हो समस्याओं का समाधान 

जगदलपुर सुशासन तिहार-2025 के आयोजन के संबंध में महापौर संजय पाण्डे ने अधिकारी कर्मचारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा निगम क्षेत्र के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण सीमित अवधि में किया जाए। उन्होंने बताया सरकार शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है।

 

महापौर संजय पांडे ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य करेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार काम कर रही है। शासन प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता आए, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, इसका लाभ समाज के उन वर्गों को तत्परता से मिले, जिनके लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसको लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर प्रभावी पहल की जा रही है। मालूम हो कि यह तिहार प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार का आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस तिहार को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध चिन्हित स्थलों पर समाधान पेटी रखी गई है। लोग उसमें आवेदन डाल सकते हैं।

छोटे देवड़ा में श्रीराम जन्मोत्सव की रही धूम

0
  •  श्रीराम नवमी पर गांव में निकली भव्य शोभायात्रा 

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में भगवान श्रीरामचंद्र का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

रामनवमी के अवसर पर छोटे देवड़ा गांव में स्थित माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को पूरे गांव का भ्रमण कराते हुए मातागुड़ी में समापन किया गया। लोगों ने अपने घरों के सामने रामजी की पूजा अर्चना की। भगवान श्रीराम की आकर्षक शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और डीजे के धुन पर जमकर थिरके। श्रीराम के जयकरो से पूरा छोटे देवड़ा गूंज उठा। शोभायात्रा का आयोजन रामनवमी समिति छोटे देवड़ा द्वारा किया गया था। शोभायात्रा में श्रीराम लला की झांकी के सामने बस्तरिया ढोल बाजा की मधुर धुन पर बड़े हर्षोल्लास के साथ ग्रामीण थिरकते रहे। इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच संतोष कुमार कश्यप, उप सरपंच राहुल सोनवानी, देवा साहू, अनंत गोयल, माता सिरहा, बालू सिरहा, आठपहरिया, माटी पुजारी व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

महापौर संजय पाण्डे ने सुनी नगरवासियों की समस्या, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

0
  • समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: महापौर संजय पाण्डे 
  • शहर की हर समस्या का होगा त्वरित समाधान: महापौर संजय 

जगदलपुर महापौर संजय पाण्डे ने नगरवासियों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान हेतु आज नगर निगम कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नागरिकों ने सड़क, सफाई, पानी आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा।

समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर संजय पाण्डे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना नगर निगम की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने विभाग प्रमुखों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने नगरवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए निगम निरंतर प्रयासरत रहेगा। नगरवासियों ने महापौर के इस संवेदनशील और तत्पर रुख की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुझावों का मेयर ने लिया जायज़ा

सुशासन तिहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर निगम द्वारा आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में महापौर संजय पाण्डे ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाधान शिविर का दौरा किया। उन्होंने वहां प्राप्त हो रहे आवेदनों और नागरिकों की समस्याओं का गहनता से जायज़ा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान कर शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी पूरी तन्मयता से इस पहल को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के सभी वर्गों से तत्परता से संवाद एवं समाधान के उद्देश्य से सुशासन तिहार की शुरुआत 8 अप्रैल से की गई है। इस अभियान के अंतर्गत 08 से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए जा रहे हैं। दूसरे चरण में इन आवेदनों का निराकरण 12 अप्रैल से 4 मई के मध्य संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में आम जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु आगामी 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आवेदकों को उनके आवेदनों में उल्लेखित समस्याओं का यथासंभव त्वरित समाधान किया जाएगा।

राजनीतिक प्रकरणों की वापसी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय: विजय शर्मा

0
  •  नारायणपुर जिले के दो दर्जन लोगों को राहत
  •  धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला था दर्ज
  •  राजनीतिक लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए नहीं किया जाएगा दंडित: डिप्टी सीएम शर्मा 

जगदलपुर पुलिस में दर्ज राजनैतिक प्रकरणों को वापस लेने के विष्णु देव साय सरकार के फैसले से बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के भी दो दर्जन लोगों को बड़ी राहत मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस फैसले को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करार दिया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और निष्पक्ष शासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज 103 गैर गंभीर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का निर्णय लिया है। गृह विभाग द्वारा जिलों से प्राप्त रिपोर्ट और विस्तृत समीक्षा के बाद मंत्रिमंडलीय उप समिति की अनुशंसा पर यह फैसला लिया गया। न्यायालय से विधिवत स्वीकृति मिलने के बाद 41 प्रकरणों में अभियुक्तों को राहत प्रदान की गई और संबंधित पुलिस रिकॉर्ड से उनके नाम हटा दिए गए। नारायणपुर जिले के एक प्रकरण को वापस लिया गया है। धार्मिक भावनाओं को उकसाने और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करने के मामले में नारायणपुर जिले के रुपसाय सलाम, अंकित नंदी, पवन कुमार, अतुल नेताम, डोमेंद्र यादव, रमेश पोटाई, मंगलू राम कावड़े, लहरु राम नेताम, राम नेताम, निरंजन करंगा, राजू दुग्गा,सुकमन नेताम, लछु राम कोर्राम, रामसिंह हिचामी, मंगतू राम करंगा, आसमान नेताम, सूरज कोर्राम, दिनेश सलाम, सुरेश कुमार, राजाराम कावड़े, लच्छराम साहू, नरेंद्र नाग, अनूप कुमेटी और लच्छन नेताम के विरुद्ध सन 2023 में अपराध दर्ज किया गया था। न्यायालय द्वारा 14 दिसंबर 2024 को इस प्रकरण की वापसी को स्वीकृति दी गई। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन की सरकार है। हमारी सरकार में किसी भी निर्दोष के साथ गलत नही होने दिया जाएगा। लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कई ऐसे राजनीतिक प्रकरण दर्ज किए गए थे, जो केवल लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग का हिस्सा थे। हमारी सरकार की नीति हमेशा यही रही है कि राजनीतिक कारणों से किसी भी निर्दाेष व्यक्ति को झूठे मुकदमों में न फंसाया जाए। इसलिए हमारी सरकार ने निष्पक्षता के साथ इन मामलों की समीक्षा कर ऐसे सभी गैर गंभीर मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और किसी भी नागरिक के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। यह निर्णय न केवल न्यायसंगत है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। विपक्ष की तुष्टिकरण और दमनकारी नीतियों के विपरीत, हमारी सरकार पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुशासन में विश्वास रखती है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जो प्रकरण कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले या हिंसक गतिविधियों से जुड़े हुए थे, उनकी समीक्षा अलग प्रक्रिया के तहत की गई है। लेकिन जिन मामलों में केवल राजनीतिक विरोध या लोकतांत्रिक आंदोलन हुआ था और किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई थी, उन्हें न्यायालय से स्वीकृति प्राप्त कर वापस लिया गया है। हमारी सरकार की मंशा स्पष्ट है हम जनता के हक की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र की भावना को मजबूत करेंगे और राजनीतिक द्वेष के आधार पर लिए गए निर्णयों को सुधारेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार जनता की सरकार है और हम किसी भी निर्दाेष व्यक्ति पर बेवजह कानूनी बोझ नहीं डालने देंगे।

ऎसी है वापसी की प्रक्रिया

राजनीतिक प्रकरणों की वापसी एक विस्तृत और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाती है। सबसे पहले राज्य शासन द्वारा सभी जिलों में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की समीक्षा की जाती है। गृह विभाग द्वारा संबंधित जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाता है कि कौन-से मामले गंभीर प्रकृति के नहीं हैं और जिनमें हिंसक घटनाएं शामिल नहीं हैं। इसके बाद मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अनुशंसा उपरांत, प्रकरण को मंत्रिपरिषद में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाता है। अनुमोदन प्राप्त होने के बाद न्यायालय में प्रकरण वापसी का आवेदन प्रस्तुत किया जाता है। न्यायालय द्वारा इस मामले की विधिवत समीक्षा के उपरांत अभियुक्तों को राहत प्रदान करने की अनुमति दी जाती है। न्यायालय की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद संबंधित पुलिस रिकॉर्ड से अभियुक्तों के नाम हटा दिए जाते हैं और उन्हें विधिवत मुक्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। शासन स्तर पर इस निर्णय को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान हो और राजनीतिक गतिविधियों के कारण उत्पन्न कानूनी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

नगर निगम की टीम ने पत्रकारों को चंटाई धूल

0
  • महापौर कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के सद्भावना मैच में हराया 

जगदलपुर नगर में आयोजित महापौर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सदभावना मैच में नगर निगम की टीम ने पत्रकारों को धूल चंटा दी। नगर पालिका निगम इलेवन के कप्तान संग्राम सिंह राणा एवं पत्रकार इलेवन के कप्तान धर्मेंद्र महापात्र रहे। टॉस नगर पालिका निगम ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। नगर पालिका निगम ने 10 ओवर के मैच मे 9 विकेट खोकर 54 रन बनाएं, सुरेश ने सर्वाधिक 12 गेंदो में 21 रन बनाए। कुबेर देवांगन ने 12 रनों का योगदान दिया। नगर निगम के निशांत खरे ने तीन विकेट लिए और निगम ने 2 रन से मैच जीत लिया।मैन ऑफ़ द मैच निशांत खरे रहे। नगर निगम इलेवन ने विनर कप जीतकर महापौर संजय पांडे को कप भेंट किया। पत्रकार इलेवन के अमन ने तीन विकेट लिए।

पत्रकार इलेवन के हीरालाल नाग ने सर्वाधिक 17 रन और बादशाह खान ने 10 रन बनाए। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव थे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ वित्त आयोग श्रीनिवास राव मद्दी ने की। विशिष्ट अतिथि जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पांडे एवं निगम के सभापति खेमसिंह देवांगन थे। एमआईसी मेंबर्स और पाषर्दगण तथा पत्रकार बंधु एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम के खिलाड़ियों में नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, एमआईसी मेंबर संग्राम सिंह राणा, शिव सोनी, लोकेश, निषाद खरे, कुबेर देवांगन, शैलेंद्र नाग, शुभम यदु, सुरेश नाग, निर्मल, राकेश थे। वहीं पत्रकार इलेवन के खिलाड़ियों में आकाश मिश्रा, बादशाह खान, अमन,धर्मेंद्र, हिमालय नाग, कार्तिक, मोनू, अशोक नायडू, प्रकाश, रजत, वाजिद शामिल थे।

जिला स्काउट गाइड संघ ने 6 ब्लॉकोंमें खोले प्याऊ घर

0
  •  जगदलपुर में महापौर संजय पाण्डेय ने किया प्याऊ घर का उदघाटन 

जगदलपुर भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्वारा आज जगदलपुर में प्याऊ घर का उद्घाटन महापौर एवं जिला मुख्य आयुक्त भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स संजय पाण्डे के हाथों किया गया।

स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर के बाहर और महारानी लक्ष्मी कन्या क्रमांक 2 स्कूल के सामने गीदम रोड में प्याऊ घर का उद्घाटन किया गया है। जगदलपुर सहित 6 विकासखंडों में आज प्याऊ घर खोले गए। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्याऊ घर खोले जाने से राहगीरों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। महापौर संजय पाण्डे ने कहा जरूरत पड़ने पर शहर के संजय मार्केट सहित कुछ स्थानों पर प्याऊ घर खोला जाएगा।

इस अवसर पर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, निगम के एमआईसी मेंबर सुरेश गुप्ता, निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा, पारुल बोथरा, प्रकाश झा, पंकज आचार्य, अभिलाष, राज पाण्डे, नवीन बोथरा, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती सुधा परमार, जिला सचिव लिलेश देवांगन, जिला संगठन आयुक्त दशरू राम यादव, मीरा हिरवानी, अनिल शुक्ला, गिरवर रावटे, नवीन ठाकुर, विजय चंद्राकर एवं गाइडर श्रीमती जमुना ठाकुर , जयंती लोहाना, रूमा निकहत, किरण यादव, प्राचार्य मनीषा खत्री, श्रीमती मदनकर, संजीव शील, वर्गीस सहित विभिन्न स्कूलों के स्कॉउट् गाइड उपस्थित रहे।

भगवान महवीर के संदेश पर चलने से ही दुनिया में आएगी शांति: महापौर संजय पाण्डेय

0
  •  जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए मेयर पांडे
  •  जैन समाज ने किया महापौर का सम्मान 

जगदलपुर0 ओसवाल जैन श्वेतांबर समाज जगदलपुर द्वारा 13 दिवसीय कार्यक्रम भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2025 के मौके पर महापौर संजय पाण्डे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समाज ने महापौर का सम्मान किया।

जगदलपुर के वाटर फ्रंट में मंगलवार रात जैनिज्म परिवार द्वारा संभाग स्तरीय ग्रुप गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मालूम हो कि 13 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 29 मार्च से किया गया है जिसका समापन 10 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने कुमकुम, तिलक लगाकर संजय पाण्डे का स्वागत किया। महापौर संजय पाण्डे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलें, सदमार्ग का अनुशरण करें।

भगवान महावीर के संदेशों को जन जन तक पहुंचाएं। भगवान महावीर के संदेशों पर चलने से ही देश- दुनिया में शांति आ सकती है। महापौर श्री पाण्डेय ने जैन समाज को सर्वाधिक शांत और अमन पसंद समाज बताया। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के उभरते कलाकारों को मंच तो मिलता ही है साथ ही उनकी प्रतिभा भी निखरती है। समाज की महिलाओं व नन्हीं बालिकाओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के बीच में महापौर संजय पाण्डेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में मनोहर लूनिया, भंवर बोथरा, पारसमल जैन, विमल बोथरा, श्रीपाल जैन, जयेश बरड़िया, चंद्रेश छाजेड़ संध्या वैष्णव सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भगवान महवीर के संदेश पर चलने से ही दुनिया में आएगी शांति: महापौर संजय पाण्डेय

0
  •  जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए मेयर पांडे 
  • जैन समाज ने किया महापौर का सम्मान 

जगदलपुर – ओसवाल जैन श्वेतांबर समाज जगदलपुर द्वारा 13 दिवसीय कार्यक्रम भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2025 के मौके पर महापौर संजय पाण्डे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समाज ने महापौर का सम्मान किया।

जगदलपुर के वाटर फ्रंट में मंगलवार रात जैनिज्म परिवार द्वारा संभाग स्तरीय ग्रुप गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मालूम हो कि 13 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 29 मार्च से किया गया है जिसका समापन 10 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने कुमकुम, तिलक लगाकर संजय पाण्डे का स्वागत किया। महापौर संजय पाण्डे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलें, सदमार्ग का अनुशरण करें। भगवान महावीर के संदेशों को जन जन तक पहुंचाएं। भगवान महावीर के संदेशों पर चलने से ही देश- दुनिया में शांति आ सकती है। महापौर श्री पाण्डेय ने जैन समाज को सर्वाधिक शांत और अमन पसंद समाज बताया। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के उभरते कलाकारों को मंच तो मिलता ही है साथ ही उनकी प्रतिभा भी निखरती है। समाज की महिलाओं व नन्हीं बालिकाओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के बीच में महापौर संजय पाण्डेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में मनोहर लूनिया, भंवर बोथरा, पारसमल जैन, विमल बोथरा, श्रीपाल जैन, जयेश बरड़िया, चंद्रेश छाजेड़ संध्या वैष्णव सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS