City Media - Page 229 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 229

नपा उपाध्यक्ष मनोज दुबे के पदभार ग्रहण पर युवा नेता श्याम जायसवाल ने दी बधाई

0
  • नगरवासियों को भाजपा से है बड़ी उम्मीदें: श्याम 

दल्लीराजहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने नगर पालिका कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समरोह में भाजपा के युवा नेता श्याम जायसवाल व श्रमिक नेता संजय सिंह ने नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे को बधाई व शुभकामनाएं दी।

श्याम जायसवाल एवं संजय सिंह ने कहा कि 25 साल बाद दल्लीराजहरा में भाजपा के सत्ता में आने पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने हैं। जनता को भाजपा के इस कार्यकाल में काफी उम्मीदे है। हमें भी पूरा उम्मीद है कि हमारे जनप्रतिनिधि दल्ली राजहरा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि वर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे को नगर पालिका अधिनियम की काफी जानकारी है। जिसका लाभ पूरे दल्लीराजहरा को मिलेगा। वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू द्वारा दल्लीराजहरा नगर पालिका में इस बार विकास कार्यों को अंजाम देने के लिए हर स्तर पर ताकत लगाई जा रही है। इनके अलावा विशेष रूप से भाजपा नेता सौरभ लूनिया द्वारा लगातार जिले व प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं व अधिकारियों से दल्ली राजहरा के विकास कार्य की योजना को लेकर चर्चा की जा रही है और ठोस प्रयास भी किया जा रहा है। जिससे हमें उम्मीद है कि दल्ली राजहरा में जनता की सभी मांग पूरी होंगी।

सांसद भोजराज नाग को सुनाई मजदूरों की पीड़ा

0

दल्लीराजहरा श्रमिक नेता मदन मायती के साथ मजदूरों ने अंतागढ़ में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

सांसद नाग को बताया गया कि दल्ली राजहरा में एसजेएसपीएल का निर्माण प्रारंभ होने के समय से जो कार्य कर रहे मजदूरों को काम से बाहर निकाल कर अन्य प्रदेशों से मजदूरो को लाकर कार्य कराया जा रहा हैं। उनके साथ कार्य कर रहे ग्राम धोबेदंड एवं कोंडेकसा के मजदूरों से कार्य कराया जा रहा हैं। उन मजदूरों को प्रबंधन द्वारा कन्फर्मेशन लेटर देकर प्रबंधक द्वारा जानबूझकर दल्ली राजहरा व धोबेदंड, कोंडेकसा के मजदूरों को आपस में लड़ाने का कार्य किया जा रहा है। हमारी मांग हैं कि जिस तरह धोबेदंड और कोंडेकसा के मजदूरों को कन्फर्मेशन पत्र दिया गया हैं उसी तरह दल्ली राजहरा के 176 मजदूर जो कि पिछले डेढ़ दो वर्षों से प्लांट निर्माण में कार्य कर रहे थे। उन्हे वापस काम पर लिया जाए और आउट सोर्सिंग के माध्यम से बाहर से लाए मजदूरों को वापस भेजा जाए। पूर्व की तरह क्षेत्र के गांवों एवं दल्ली राजहरा स्थानीय मजदूरों को एसजेएसपीएल प्रबंधन द्वारा कम पर रखा जाए। दल्ली राजहरा के मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए। इस पर सांसद भोजराज नाग ने जल्द ही दल्ली राजहरा आकर प्रबंधन एवं प्रशासन से चर्चा करने एवं समस्या का निवारण कराने की बात कही।

बस्तर में खेलों को बढ़ावा देने किया जाएगा हर संभव प्रयास: बनवासी मौर्य

0
  •  क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए बनवासी मौर्य 

बकावंड बस्तर जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 9 से सदस्य तथा खेल एवं युवा कल्याण समिति के सभापति बनवासी मौर्य ग्रामीण खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने की मुहिम में जुट गए हैं। वे ग्राम छोटे देवड़ा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में अंचल की 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच 6 अप्रैल को हुआ। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

आरंभ में आयोजन समिति के सदस्यों तथा ग्रामीणों ने अपने जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। प्रतियोगिता में सोनपुर की टीम विजेता रही। वहीं उप विजेता का खिताब कुम्हली की टीम को मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत की खेल एवं युवा कल्याण समिति के सदस्य बनवासी मौर्य ने कहा कि आप सभी युवाओं एवं क्षेत्र के ग्रामवासियों के स्नेह आशीर्वाद से मुझे क्षेत्र क्रमांक 9 के गांवों की सेवा करने का मौका मिला है। जिला पंचायत में खेल एवं युवा कल्याण समिति का सभापति बनाकर जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं पूरी ताकत से निभाउंगा। श्री मौर्य ने कहा कि पूरे बस्तर जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कोई कमी नहीं होने दूंगा। बनवासी मौर्य ने कहा कि अगले बस्तर ओलंपिक में बकावंड ब्लॉक का परचम लहराएगा, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। श्री मौर्य ne विजेता उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी तथा अन्य टीमों को अपना परफॉरमेंस और भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सरपंच संतोष कश्यप, जनपद सदस्य कामेश्वरी कश्यप, घासीराम यादव, उप सरंपच राहुल सोनवानी, पूर्व सरपंच मालती भारती, पंच जगत साहू, साबूत परगनिहा, देवा साहू, सुंदर भारती, बलराम भारती, गोवर्धन गोयल, संधू कश्यप, सरपंच कमलू राम भारती, शंभू भारती एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा खेलप्रेमी युवा उपस्थित थे।

भाजपा के स्थापना दिवस संजय बैंस ने कहा कि विश्व की बड़ी पार्टी के सदस्य हम सब के लिए गौरव की है बात

0

कुसुमकसा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शिव मंदिर प्रांगण स्थापना दिवस मनाया गया सर्व प्रथम सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ता राम जी की आरती कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया इस आयोजन के प्रभारी बसंत जैन जी उपस्थित रहे कार्यकर्ताओं द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्र में माल्यार्पण अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया कुसुमकसा के बूथ प्रभारी संजय बैंस संतोष जैन कमलकांत साहू पंकज जेठवानी जी के नेतृत्व में सफल और भव्य आयोजन हुवा कार्यक्रम में डॉक्टर भूपेंद्र मिश्रा ने संबोधित करते।

हुए कहा कि आज पार्टी की स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देता हु जिस तरफ अटल जी पार्टी के सिंदांतो में चलकर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है हम सबके लिए गौरव की बात है पूर्व सरपंच शिवराम सिंदरामे ने कहा कि निश्चित रूप से आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है जिस पार्टी को हम अनुकरण करते है आज उसका स्थापना दिवस है आज कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही आज केंद्र और राज्य में सरकार के साथ पालिका और पंचायत के लोग विजय हुए है अब हमें बेहतर कार्य करके भाजपा को और अधिक मजबूत करना है भाजपा के प्रभारी बसंत जैन ने कहा आज राम जन्मोत्सव के साथ आज भाजपा का भी जन्मोत्सव है।

आज के दिन ही भाजपा का सूर्य उदय हुवा जिसकी चमक पूरे विश्व में बड़ा संगठन के रूप में चमक रहा है ये हम सबके लिए गौरव की बात है कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा कि भाजपा का आज स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई और गर्व के साथ हम सब कह सकते है राष्ट्रवादी विचार धारा के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के हम सदस्य है और आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर हम हमारी पार्टी को और मजबूती के लिए कार्य करेंगे आज सभी कार्यकर्ता जिनको पार्टी के झंडे के साथ एक पौधा भी हम दे रहे है इसे आपको अपने घरों में लगाना है ताकि हम सबको याद रहे कि पार्टी के स्थापना दिवस के दिन हमने इसे लगाया है जैसे जैसे ये पौधा बड़ा होता जायेगा

ये हमे राष्टबोध के लिए प्रेरित करेगा प्रदेश की सरकार की योजनाओं को हम सब मिलकर लोगों को लाभ और योजना का प्रचार करके भी हम भाजपा के पक्ष में लोगों को प्रेरित कर सकते है इस अवसर पर भूपेंद्र मिश्रा शिवराम सिंदरमे पोषण भूआर्य मोती सिन्हा संतोष जैन कमलकांत साहू पंकज जेेठवानी अमाय नागवंशी हेमिन सिन्हा हरि ठाकुर देवराज जैन गोविंद सिन्हा प्रवीण धनकर अशोक धर्मगुरु महेश डडसेना कमल जगनायक गोल्डी धनकर पंकज कोठारी योगी साहू सुरेंद्र मंडावी सालिक धनकर मिलन सिन्हा गौरी शंकर साहू अकील खान सूरज केसरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाए

3 दिवसीय महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव का आयोजन

0

दल्लीराजहरा महावीर सेवा समिति दल्लीराजहरा द्वारा 10 अप्रैल 25 को भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया हैजिसके अतर्गत 8 अप्रैल को साइडिंग से सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकली जाएगी जो कि मुख्य मार्गो से होते हुए जैन दादाबाड़ी पहुंचेगी.. एवं 9 अप्रैल को सुबह 6 बजे चिखलाकसा से प्रभात फेरी निकलकर जैन दादाबाड़ी पहुंचेगी.. दिनांक 9 अप्रैल को विश्व नवकार जाप दिवस मनाया जा रहा हैजो कि दुनिया भर के 120 देशो मे मनाया जा रहा है..जिसके उपलक्ष्य मे दल्ली राजहरा मे भी सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक नवकार जाप जैन भवन मे रखा गया है आप सभी नागरिकों माताओ बहनों से निवेदन इस महामंत्र जाप से अवश्य शामिल होवें.. एवं दिनांक 8 अप्रैल एवम 9 अप्रैल को जैन धार्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जैन दादाबाड़ी के प्रांगण मे रखा गया है तथा जिसमे 8 टीमें भाग ले रही है यह बहुत ही रोमांचक होने वाला है आप सभी साधर्मिक सदस्यों से निवेदन इसका आंनद एवं अपना ज्ञान बढ़ाने अवश्य पधारें

 

10अप्रैल दिन गुरुवार को महावीर जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्रातः 5:30 बजे प्रभातफेरी मंदिर जी से निकाली जाएगी एवं उसके पश्चात सुबह 6 बजे से प्रार्थना जैन भवन मे रखी गई है सुबह 9 बजे भगवान का वरघोड़ा मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर जी पहुंचेगी एवं दोपहर को गौतम प्रसादी और उसके पश्चात नवकार जाप जैन दिगंबर मंदिर मे रखा गया है एवं शाम सूर्यास्त पूर्व गौतम प्रसादी रखा गया है तथा रात्रि को भक्ति संध्या का भव्य आयोजन जैन दादाबाड़ी के प्रांगण मे किया जा रहा है जिसमें परम गुरु भक्त दो भाई जैनम, नमन डाकलिया द्वारा अपने गीतों के माध्यम से एवं इंदौर के वादको द्वारा समा बांधेंगे। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन जैन जगत के लिए बहुत अविस्मरणीय दिवस है 2624 वर्ष पूर्व जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर देव भगवान महावीर स्वामी हुए थे। इस दिवस पर भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा परमो धर्म संदेश और जियो और जीने दो का विश्व संदेश जन-जन तक प्रसारित हो यह हम सभी भक्तों का परम कर्तव्य है 10 अप्रैल 25 दिन गुरुवार को को सकल जैन समाज दल्ली राजहरा के तत्वाधान मे आयोजक श्री महावीर सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जैन बंधुओं को आमंत्रित करते हुए अनुरोध किये है कि भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर आप सभी सपरिवार पधार कर कार्यक्रम को सफल बनावे। एवं सामाजिक एकता का परिचय देवें..तथा सभी कार्यक्रमों में कूपन रखें गए है जिसके उपहार निम्न है हैं जिसमें प्रथम उपहार सोने की चेन एवं द्वितीय उपहार हीरो इलेक्ट्रिक साइकिल तृतीय उपहार 100 ग्राम चांदी का सिक्का चतुर्थ उपहार 50 ग्राम चांदी का सिक्का एवं पंचम उपहार 20 ग्राम चांदी का सिक्का रखा गया है ।उपरोक्त जानकारी समिति के सदस्य क्रांति जैन ने दी है।

क्या वह माता वैष्णो देवी थी?

0
  •  जिपं सदस्य योगेश बैज और पीसीसी सचिव दुर्गेश के साथ रहस्यमयी घटना
  • जगदलपुर बस्तर के दो युवा कांग्रेस नेताओं के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार कटरा में रहस्यमयी घटना हुई है। अचानक उनके पास में आई एक बच्ची ने उनसे भोजन की याचना की और याचना पूरी होते ही अदृश्य भी हो गई। दोनों युवा नेता इस घटनाक्रम को लेकर अचंभित हैं। लोगों का मानना है कि वह बालिका कोई और नहीं साक्षात माता वैष्णो देवी थी।

बस्तर जिला पंचायत के कांग्रेसी सदस्य योगेश बैज और सुकमा निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। सफल दर्शन पूजन के बाद योगेश बैज और दुर्गेश राय वापसी की यात्रा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाल और काला शूट पहनी हुई एक बालिका उनके सामने आ गई। बालिका उनसे खाने की चीज मांगने लगी। योगेश बैज और दुर्गेश राय ने उसे कुछ रुपए देकर विदा करना चाहा, लेकिन बालिका ने रुपए लेने से मना कर दिया।फिर इसके बाद दोनों युवा नेताओं ने पास की दुकान से अनाज की बोरी खरीद कर बालिका को दे दी। बालिका ने अनाज की बोरी अपने सिर पर लाद लिया और योगेश एवं दुर्गेश के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद बालिका जिस रहस्य पूर्ण ढंग से आई थी, उसी रहस्यमय अंदाज में खुशी खुशी चली गई। शायद चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन बालिका के रूप में स्वयं माता वैष्णो देवी थी वह। माताजी के दर्शन कर दोनों भक्तों भाव विभोर हो गए। कहावत भी है श्रद्धा में बड़ी शक्ति होती है। योगेश बैज और दुर्गेश राय की कटरा यात्रा सफल हो गई।

जगन्नाथ स्टील प्लांट में धरने पर बैठे मजदूर कांकेर सांसद भोजराज नाग से मिल समस्याएं बताई

0

दल्लीराजहरा SJSPL में कार्य कर रहे मजदूर श्रमिक नेता मदन मायती के साथ अंतागढ़ पहुंचकर कांकेर लोकसभा के सांसद माननीय भोजराज नाग को अपनी समस्याओं से अवगत कराया उन्हें बताया की निर्माण प्रारंभ होने के समय से जो मजदूर कार्य कर रहे थे। प्रबंधक ने उन सभी को काम से बाहर निकाल आउटसोर्सिंग के माध्यम से अन्य प्रदेशो से मजदूरो को लाकर कार्य कराया जा रहा हैं और वही उनके साथ कार्य कर रहे ग्राम धोबेदण्ड एवं कोण्डेकसा के मजदूरो से कार्य कराया जा रहा हैं।

 

 

उन मजदूरो को SJSPL प्रबंधक द्वारा कन्फर्मेशन लेटर देकर प्रबंधक द्वारा जानबुझकर दल्ली राजहरा व धोबेदण्ड, कोण्डेकसा के मजदूरो को आपस में लड़ाने का कार्य किया जा रहा है। हमारी मांग हैं कि जिस तरह धोबेदण्ड और कोण्डेकसा के मजदूरो को कन्फर्मेशन पत्र दिया गया हैं उसी तरह दल्ली राजहरा के 176 मजदूर जो कि पिछले डेढ़ दो वर्षों से प्लांट निर्माण में लग कर कार्य कर रहे थे। उन्हे वापस काम पर लिया जाये। आउट सोर्सिंग के माध्यम से बाहर से लाये मजदूरो को वापस भेजा जाए। पूर्व की तरह उन गांव के मजदूर एवं दल्ली राजहरा स्थानीय मजदूरों को SJSPL प्रबंधक द्वारा कम पर रखा जाए।दल्ली राजहरा के मजदूरो के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए इस पर माननीय सांसद भोजराज नाग जी द्वारा प्रबंधन एवं प्रशासन से चर्चा करने एवं समस्या का निवारण करने जल्द ही दल्ली राजहरा आकर बैठक में समस्या का समाधान करने की बात कही।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद विरेन्द्र साहु पार्षद निर्मल पटेल सुरेन्द्र राना, नमन, निरंजन, लेखापाल,शिवा और सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रमिक उपस्थिति थें।

सामूहिक नकल कराते कैमरे में कैद हुए दो शिक्षक

0
  • पनी छवि बनाने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ 
  • कोरटा स्कूल में शिक्षक ने कराई खुलेआम नकल 

अर्जुन झा-

बकावंड सालभर ढंग से अध्यापन सेवा न देकर विभागीय अधिकारियों और कलेक्टर के सामने अपनी छवि चमकाने के लिए शिक्षक बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर आमादा हो जाते हैं। बोर्ड परीक्षा में स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम दिखाने के लिए बकावंड ब्लॉक की प्राथमिक शाला कोरटा में शिक्षक शिक्षिका सामूहिक नकल करवाते कैमरे में कैद हो गए हैं। अब जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल इस शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिराने वाले हैं।

दरअसल बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने सख्त हिदायत दे रखी है कि बोर्ड परीक्षाओं में जिन स्कूलों का परफॉरमेंस ठीक नहीं रहेगा, उन स्कूलों के शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक शिक्षिकाओं ने ढंग से अध्यापन कार्य न कराकर अब रिजल्ट बेहतर दिखाने बच्चों से नकल करवाने लगे हैं। ऐसा करके वे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बकावंड विकासखंड की कोरटा प्राथमिक शाला के शिक्षिका ललिता कश्यप एवं एक शिक्षक बोर्ड परीक्षा में बच्चों को खुलेआम नकल कराते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। शिक्षक-शिक्षिका बच्चों को पुस्तक और मोबाईल फोन की मदद से प्रश्न पत्र हल करा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि ये दोनों शिक्षक शिक्षिका आएदिन स्कूल से नदारद रहते हैं। उन्होंने बच्चों को कभी अच्छे से पढ़ाई नहीं कराई। अब अपना पाप धोने के लिए बच्चों से नकल करवाकर बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए और भी बड़ा पाप नकल करवा कर किया है। अखबर है कि उक्त शिक्षक अपनी राजनीतिक पहुंच और आकाओं से संपर्क कर कार्रवाई से बचने के जुगाड़ में हैं। बता दें कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से 15 वर्षों के बाद लागू की गई नई शिक्षा नीति के तहत अब कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य कर दी गई है। इस परीक्षा में यदि कोई छात्र असफल होता है, तो उसे दो महीने के भीतर पुनः परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। साथ ही संबंधित स्कूल के शिक्षकों को उन असफल छात्रों को पुनः शिक्षित करना होगा, लेकिन यहां शिक्षक अपने स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर दिखाने के लिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।जब मीडिया की टीम परीक्षा केंद्र पहुंची, हमने देखा कि सभी छात्र-छात्राएं किताब देखकर प्रश्न पत्र हल कर रहे थे। ये पुस्तकें शिक्षिका ललिता कश्यप द्वारा उपलब्ध कराई गईं थीं। मीडिया टीम को देखते ही शिक्षिका छात्रों के पास से तुरंत अलग हट गई और उन्होंने नकल करवाने की बात से इंकार कर दिया। वहीं केंद्र प्रभारी कमला देवी ने भी किसी भी प्रकार की नकल चलने से इनकार कर दिया। स्कूल के सभी शिक्षक भी इस मामले पर कोई ठोस प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए

बीईओ ने की नकल की पुष्टि* जांच प्रतिवेदन डीईओ को सौपाः बाईओ

बकावंड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  मिश्रा ने सामूहिक नकल की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरटा प्राथमिक शाला में दो शिक्षकों द्वारा नकल कराने का मामला सामने आया है और मामले में दोनों को दोषी पाया गया है। जांच प्रतिवेदन आगे की कार्रवाई के लिये डीईओ ऑफिस भेजा जा चुका है।

वर्सन

शिक्षक शिक्षिका होंगे सस्पेंड

जांच प्रतिवेदन प्राप्त हो चुका है। कलेक्टर के अनुमोदन के बाद कोरटा प्राथमिक शाला की शिक्षिका ललिता कश्यप और शिक्षक दिवाकर कश्यप के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

 

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने फहराया ध्वज

0
  •  राष्ट्र की सेवा ही भाजपा का मूलमंत्र – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की
  • 11 वर्ष में भारत सफलता की नई दिशा में निरंतर अग्रसर – सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा का ध्वज फहराया और भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, बस्तर सांसद महेश कश्यप, छग राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव, पूर्व विधायक सुभाऊ राम कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन उपस्थित रहे।

भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं के कठोर व अथक परिश्रम का ही सुखद परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और पार्लियामेंट से लेकर पंचायत तक देश में भाजपा की सरकार है। राष्ट्र की सेवा भाजपा का मूलमंत्र है, जिसको आत्मसात करते हुये भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश व संगठन को मजबूत करने सेवा में लीन है। श्री देव ने कहा कि शीर्ष पर स्थापित होने के बाद वहाँ कायम रहना सबसे कठिन कार्य है। हम उन पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को न भूलें, जिनकी अनवरत तपस्या व बलिदान से ही भाजपा का यह गौरवमय समय आया है। नित दिन संपूर्ण सक्रियता से समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता देश सेवा व जन सेवा में डटे रहें।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि माँ भारती की सेवा का संकल्प लेकर भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता कार्य करते हैं। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सफलता की नई दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। संगठन सशक्त हो, राष्ट्र उत्तरोत्तर उन्नति करें, इस संकल्प को सिद्ध करने भाजपा का हर कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुये संगठन को सशक्त बनाने व समर्पित भाव से सौंपे गये दायित्वों को पूरा करने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

छग राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा का बल हैं। जनता से सीधे जुड़ कर देश व दल को सशक्त बनाने का अतुलनीय कार्य भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता ही करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, अश्विन सरडे, उमाकांत सिंह, मोहन सिंह, दंतेश्वर राव, रजनीश पाणिग्रही,आर्येन्द्र सिंह आर्य, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, सफीरा साहू, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर, राणा घोष, शशिनाथ पाठक, ललिता बघेल, राजेश श्रीवास्तव,संतोष त्रिपाठी, सुधीर शर्मा, त्रिवेणी रंधारी, नेहा ध्रुव, लक्ष्मण झा, हरीश पारेख, पंकज आचार्य, विक्रम यादव, विनय राजू, दिनेश केजी, प्रकाश रावल इत्यादि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भा गए स्थानीय व्यंजन

0
  • जिमीकांदा, खट्टा भाजी, झुडूंग दाल का लिया मजा

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ दोपहर भोजन में बस्तर क्षेत्र के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया।

अमित शाह, विष्णु देव साय और विजय शर्मा ने झुडूंग दाल, कोसरा खीर सैगोड़ा की सब्जी, जिमीकांदा की सब्जी, मूंग दाल खट्टा भाजी, मल्टी मिलेट खिछरी, जवाफुल सुगंधित चावल खट्टा भाजी चटनी, रागी रोटी एवं मूंग दाल खट्टा भाजी जैसे सात्विक भोजन का सेवन किया।  शाह को बस्तर के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद खूब पसंद आया। उन्होंने कहा कि मिलेट एवं स्थानीय स्तर पर मिलने वाले उत्पाद से बने भोजन स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं। उन्होंने व्यंजनों की तारीफ करते हुए व्यापक स्तर पर इसे बढ़ावा देने की बात कही। उल्लेखनीय है कि कोसरा या कुटकी श्री अन्न का एक प्रकार है जो, दंतेवाड़ा में उगाया जाता है। इसमें फाइबर और आयरन जैसे खनिज प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इसे पोषक और स्वास्थ्यवर्धक बनाता है। जिले के आदिवासी समुदाय इसे सदियों से जैविक तरीकों से उगाकर अपने भोजन में उपयोग करते आए है। झुडुंग दाल, जिसे लाल लोबिया भी कहा जाता है, दंतेवाड़ा में विशेष रूप से उगाई जाती है। प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर यह दाल स्थानीय आहार में सम्मिलित है।इसकी जैविक खेती न केवल पोषण बल्कि कृषि जैव विविधता और आदिवासी संस्कृति को भी संजोए रखती है। इसी प्रकार सूरन, जिसे जिमीकंद भी कहा जाता है, दंतेवाड़ा में पारंपरिक रूप से उगाया जाने वाला कंद है। इससे बने सब्जी, चिप्स एवं अचार प्रसिद्ध हैं, और यह पाचन व रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और फाइबर, आयरन व एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। सूरन की सब्जी स्थानीय लोगों में एक प्रचलित व्यंजन है।

MOST POPULAR

HOT NEWS