आज आकांक्षी जिलों के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल जी बस्तर जिले के समस्त अधिकारियों के साथ स्थानीय सर्किट हाउस जगदलपुर में बैठक ले रहे थे। लेकिन सांसद व विधायक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के वजह से एक घंटे बाद पहुंचे और बैठक में उपस्थित होकर बस्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किए।
बैठक के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज ने केंद्रीय राज्यमंत्री के समक्ष निम्न बिंदुओ पे बात रखी….
बस्तर में पर्यटन की आपार संभावनाएं है..जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे यहां के लोगो को रोज़गार मिल सकें और वे आर्थिक रूप में मजबूत हो इसके लिए केंद्र सरकार मदद करें।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से आज भी बस्तर के विभिन्न पारा मोहल्ले नही जुड़ पाए है जिससे रोड कनेक्टिविटी जरूरी है इसलिए विशेष प्राथमिकता के रूप में सभी पारा मोहल्ले को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जाए…चूंकि वर्तमान में फेस थ्री चल रहा है जो उन पराओं को जोड़ने की केंद्र सरकार की कार्ययोजना नही है।
प्रधानमंत्री आवास व पेंशन योजना केंद्र सरकार के गाइड लाइन में गरीबों को इसका लाभ मिलना है लेकिन बस्तर के आदिवासी क्षेत्रों में बहुत से पात्र हितग्राहियों जो की सूची में नाम नही होने के कारण केंद्र सरकार के गाइड लाइन में नही आ पा रहे है जिससे उन्हे प्रधानमंत्री आवास व पेंशन योजना का लाभ नही मिल पा रहा है जबकि वो पात्र हितग्राही है इस योजना में इनको लाभ दिलाने हेतु सरकार नियम सिथिल कर रियात दे ताकि उन हितग्राहियों को भी पेंशन व आवास का लाभ मिल सके।
केंद्रीय मंत्री के समक्ष सांसद बैज ने बस्तर में विकास के मुद्दो को लेकर गंभीता से बातें रखी…
बैठक के पश्चात बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ दोपहर का भोजन किया इस दौरान करीबन बीस मिनट तक बस्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई।
जगदलपुर। विकास के साथ ही जब कोई जनप्रतिनिधि आम जनता के बीच उनकी संस्कृति में रच बस जाता है तो वह सच्चे अर्थों में जनप्रतिनिधि बनता है। जनता राजनीतिक रूप से जिसे चुनती है, उसे जनप्रतिनिधि कहा जाता है लेकिन जो जनप्रतिनिधि जनता के साथ उसके रंग में रंग जाये, वह जनता का असल प्रतिनिधि होता है। ऐसी ही एक बानगी हैं छत्तीसगढ़ राज्य के संसदीय सचिव और बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन। श्री जैन सूदूर संवेदनशील वनांचल कोलेंग के मेला मंडई में शामिल हुए। मां बास्ता मुण्डीन माता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की। इस मौके पर संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने लोक परंपरा के उत्सव में लोक संस्कृति से सराबोर होकर परिचय दिया कि वे बस्तर की संस्कृति के ध्वजवाहकों में से एक हैं। वे जनप्रतिनिधि होने के नाते विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध होने के साथ ही बस्तर अंचल की संस्कृति के पुजारी भी हैं। बस्तरिया संस्कृति आत्मीयता, परस्पर सम्मान और खुशहाली का प्रतीक है। तंगहाली में भी किस तरह खुश रहा जा सकता है, यह बस्तर की लोक संस्कृति सिखाती है। इस लोक संस्कृति में श्रद्धा, समर्पण, निश्छल प्रेम, विश्वास का अमृत घुला हुआ है। रेखचंद जैन ने लोक पर्व पर जनता के प्रतिनिधि होने का सुखद अहसास कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आदिवासी संस्कृति एवं मान्यताओं को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। गांव गांव में देव गुड़ियों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। माता गुड़ी एवं मेला मंडई का हमारी आदिम संस्कृति में विशिष्ट स्थान है। मेला मंडई न केवल हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है बल्कि यह लोगों के मेल मिलाप का भी महत्वपूर्ण स्थान है। हमारी सरकार बनने के बाद हम अपनी विशिष्ट संस्कृति को संरक्षित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं तथा इस हेतु धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र कोलेंग में मां बास्ता मुंणडीन माता से क्षेत्र के लोगों की शांति समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा की कोलेंग क्षेत्र जो कभी संवेदनशील क्षेत्र माना जाता था, आज विकास की मुख्यधारा से जुड गया है। आज कोलेंग तक पहुंचने के लिए शानदार सड़क का निर्माण किया गया है जिससे इस क्षेत्र के कोलेंग, कांदानार छंदगुर , गुंडागढ पंचायत विकास की मुख्यधारा से जुड गए हैं। यह क्षेत्र जो कभी अंधकार में डूबा रहता था, आज यहां सभी पंचायतों में बिजली पहुंच गयी है।
इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, पार्षद सुर्या पाणी, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया जनपद सदस्य सोनमती नाग सरपंच कोलेंग सोनादयी नाग उप सरपंच लालाराम नाग, जनपद पंचायत सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नानगूर नीलू राम बघेल माता पुजारी फगनू राम बघेल, माता पुजारी फूलसिंह बघेल, मावली पुजारी दियारू राम नागेश,समदू राम नाग,श्याम सुन्दर नाग,कांदानार सरपंच सुखदेई बघेल,उप सरपंच हरमा राम वट्टी , सखाराम , मुण्डागढ सरपंच रामसिंह एवं छिंदगूर सरपंच चंपा नाग समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विकास की धार, ग्रामीण जनता के द्वार
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशील वनांचल पंचायतों में 193 लाख से अधिक की नल जल योजना का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत तिरिया को एनएमडीसी की सीएसआर मद से मेला मंडई हेतु एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। सूदूर संवेदनशील वनांचल के ग्रामीणों ने अपने बीच विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को पाकर ढोल बाजों से स्वागत किया। श्री जैन ने ग्राम पंचायत नागलसर के आश्रित ग्राम सुरंदवाडा , ग्राम पंचायत तिरिया के आश्रित ग्राम कालागुडा , ग्राम पंचायत कावापाल , ग्राम पंचायत तिरिया एवं ग्राम पंचायत चोकावाडा के आश्रित ग्राम माचकोट में नल जल योजना के तहत सिंगल विलेज नल जल योजना के तहत 193.34 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत नागलसर के आश्रित ग्राम सुरंदवाडा में निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 28.99 की लागत से 1784 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य, 1 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी का टैंकर निर्माण जिससे की 40 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत तिरिया के आश्रित ग्राम कालागुडा में 24.80 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 1695 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य , 1 नग सोलर पंप 9 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर निर्माण कार्य जिससे की 68 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत कावापाल में 71.07 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 4130 मीटर पाइप लाइन बिछाने का काम 1 नग सोलर पंप 9 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर, 2 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर जिससे की 119 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत तिरिया में 44.16 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 1 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर 1 नग सोलर पंप 9 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर एवं 1985 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य जिससे की 89 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। ग्राम पंचायत चोकावाडा के आश्रित ग्राम माचकोट में 24.32 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 310 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर जिससे की 57 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगा। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर ग्राम पंचायत में नल-जल योजना का भूमिपूजन किया गया है जिससे आपके घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा की भाजपा के शासनकाल में जहां केवल शहरी क्षेत्रों में नल जल योजना संचालित थी हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब ग्रामीण क्षेत्र में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। हमारी सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की धारा बह रही है। हर ग्राम पंचायत में पुल पुलिया सड़क पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कांग्रेस में शामिल हुए भाजपाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से 62 युवाओं एवं महिलाओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश किया। ग्राम पंचायत टोपर के 47 युवा एवं छिंदबहार के 15 युवाओं एवं महिलाओं ने भाजपा से कांग्रेस प्रवेश किया।संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर युवाओं का स्वागत किया। इस अवसर पर संवेदनशील वनांचल टोपर के युवाओं ने कहा कि पहले ग्राम पंचायत टोपर मावलीपदर पंचायत में आता था जिससे कि उनके ग्राम वासियों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी नीतियों एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से आज टोपर अलग ग्राम पंचायत बन गया है। हमारे ग्राम वासियों को राशन के लिए पहले पांच किलोमीटर दूर मावली पदर जाना पड़ता था पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हमारे टोपर पंचायत में राशन दुकान खोलकर हमारे घर के पास ही राशन उपलब्ध करवा दी है। कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों के कारण आज युवा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। छिंदबहार के युवाओं ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है जिससे युवाओं का भाजपा से मोहभंग हो रहा है और कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ माडल पूरे देश में चर्चा में है भाजपा की सांप्रदायिक सोच एवं हिंसा तथा घृणा की नीतियों के कारण युवा आज खुलकर इनका विरोध करने के लिए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। वे इन सभी युवाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं तथा आशा करते हैं कि ये सभी युवा कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार कार्य करेंगे। सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
अनुसूचित जाति जन जाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ द्वारा बस्तर जिला की जगदलपुर ब्लॉक में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई अखिल भारतीय परिसंघ में जो लगातार अनुसूचित जाति और जनजाति के अधिकारों के लिए पूरे राष्ट्र में संघर्ष कर रहा है वही परिसंघ की शाखाएं पूरे देश के कोने कोने में फैल रही हैं जिस से जुड़े लोग अनुसूचित जाति जनजाति के संवैधानिक अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, ऐसा ही बस्तर जिले के अध्यक्ष सतीश वानखेड़े के द्वारा बस्तर जिले में हक और अधिकार की लड़ाई में लगातार संघर्ष करने वाले युवाओं को परिसंघ की ओर से अध्यक्ष उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी का पद देते हुए सम्मानित किया गया और साथी युवकों को भी फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया हमेशा परिसंघ के द्वारा संचालित कार्यक्रमों में जहां जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए चुने गए सूरज सागर उपस्थित रहते हैं वहीं शहर भर में अपनी एक अलग पहचान के नाम से जाने जाने वाले शुभम शेट्टी को उपाध्यक्ष पद दिया गया शुभम सेठी युवाओं में अच्छे खासे प्रचलित हैं जो हमेशा से ही सही का साथ देते रहें वहीं दूसरी ओर अपनी कार्यकुशलता का प्रमाण देने वाले हैं मनीष बघेल को मीडिया प्रभारी का पद दिया गया संघर्षशील मनीष बघेल हमेशा से ही लोगों के साथ जुड़े रहे अखिल भारतीय परिसंघ की पदाधिकारियों के द्वारा बहुत सोच समझकर इन पदों की नियुक्ति की गई जिसमें मुख्य भूमिका मनीष गड़पायले जिला उपाध्यक्ष हैं और सतीश वानखेडे जिला अध्यक्ष और सुभाष मेश्राम जिला प्रवक्ता की रही साथ ही जिला महासचिव विक्रम लहरें एडोकेट वीरेन बोहते प्रदीप भारती जो हमेशा सही सामाजिक हित के लिए संघर्ष करते रहे हैं उन्होंने भी सम्मानित पदाधिकारियों को नियुक्ति देने के पूर्व उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया और उन्हीं के द्वारा बस्तर के भविष्य में एसटी एससी और ओबीसी के हक की लड़ाई में अहम भूमिका की बात समझाई गई |
जगदलपुर। विकास की राजनीति पार्टी की राजनीति से अलग होती है,छत्तीसगढ भी भारत का हिस्सा है। यह बात जब राज्य को 9240 करोड़ रुपये की लागत की ढेर सारी सड़कों की सौगात देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर मुखातिब होते हुए कही तो बस्तर के मानस पटल पर अपने सांसद दीपक बैज के प्रयास और गडकरी की राजनीति से परे उदारता प्रतिबिंबित हो गई।केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि आप – आपके मंत्री, विधायक विकास के मार्ग पर आगे आते जाइए। इससे जितनी ख़ुशी आपको होगी, उतनी ही मुझे भी, हम-सबको भी होगी।
बस्तर की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बस्तर सांसद दीपक बैज के प्रयासों से बस्तर के लिए फोरलेन की मंजूरी, केशलूर रेलवे क्रासिंग में ओवरब्रिज से लेकर बारसूर से गीदम तक सड़क मरम्मत की मंजूरी के लिए गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कह रही है कि वे छत्तीसगढ़ के इस वनांचल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने बस्तर के प्रयासों में सहभागी बने हैं। बस्तर की आवाज बुलंद करने वाले सांसद दीपक बैज भी राजनीति से ऊपर उठकर समूचे बस्तर के विकास के लिए संकल्पित हैं। वैसे तो बस्तर की सभी बारह विधानसभा सीटें जनता ने कांग्रेस को दी हैं और बस्तर लोकसभा क्षेत्र की सेवा का जिम्मा सांसद दीपक बैज को मिला है इसलिए वे राज्य सरकार के स्तर की योजनाएं प्राथमिकता से क्रियान्वित करवा सकते हैं तथा करवा रहे हैं लेकिन इतना ही पर्याप्त नहीं है तो वे संसद में बस्तर के हक के लिए आवाज बुलंद कर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए विभागीय मंत्रालय के समक्ष बस्तर का पक्ष पूरी दमदारी से रखते हैं। बस्तर में बिना भेदभाव विकास की बयार बह रही है। जिस प्रकार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी अपने काम और व्यवहार के लिए जाने जाते हैं उसी तरह बस्तर सांसद दीपक भी अपने काम और सदव्यवहार की ज्योत जला रहे हैं। राजनीति अपनी जगह है और जनता के प्रति समर्पण तथा विरोधी विचारधारा के लोगों के साथ सद्भाव और आत्मीयता अपनी जगह है। दीपक बैज के स्वभाव में जनता के लिए संघर्ष के साथ विरोधियों के प्रति सम्मान समाहित है। राजनीति से इतर समाजनीति और लोकनीति उनके व्यक्तित्व की विशिष्टता है। दीपक बैज ने बस्तर में यह सिद्ध किया है कि विकास की राजनीति पार्टी की राजनीति से अलग होती है।
भानपुरी..सामाजिक न्याय पखवाड़ा समापन दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तदानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भानपुरी-फरसागुड़ा शिखरेश्वर महादेव शिव मंदिर में साफ-सफाई किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम के तहत सभी कार्यकर्ताओं द्वारा शपथ लिया गया कि माह में दो बार मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई करेंगे।इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसु राम कश्यप, महामंत्री रामप्रसाद मौर्य, मंत्री रमेश दीवान, प्रशिक्षण प्रमुख गौरव कश्यप,कार्यालय सह प्रभारी सुदरु कश्यप, टिकेश ,नीरज ,एवं युवा मोर्चा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
रायपुर21 अप्रैल । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को दिए गए 25 बिन्दु के सर्वेक्षण पत्र पर सवाल खड़े किए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनहितैषी किसान युवा श्रमिक शासकीय कर्मचारियों छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार और सर्वहारा वर्ग के हित में किए गए अनेक कल्याणकारी कार्यों के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। भाजपा बूथों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की किसान कर्जा माफी योजना, बिजली बिल हाफ योजना, किसानों को धान की कीमत मिल रहे 2500 रू. प्रति क्विंटल, छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा तीज त्योहारो को पूर्वजिवित करने किये गये कार्यो, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम योजना पर सवाल पूछने से बच रही है। क्योंकि भाजपा जब इन पर सवाल करेगी तब मुंह की खायेगी। इसलिये भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से बूथ स्तर पर जात पात धर्म लेकर बूथ में विभाजन की गंदी राजनीति कर रही है। ये आरएसएस भाजपा की धर्म जाति के नाम से घृणा नफरत फैलाने की गंदी राजनीति का हिस्सा है। भाजपा जिस राज्य में सत्ता में नही होती। वहाँ इस प्रकार के कटुता की राजनीति करती है। भाजपा का बूथ को लेकर बनाया गया सर्वेक्षण पत्र के बिन्दु 21 में आरएसएस भाजपा की देश को बांटने की साजिश का हिस्सा है। देश की गंगा जमुनी तहजीब पर प्रहार है। सामाजिक समरसता को खराब करने और वैमनस्यता फैलाने की ओछी राजनीति करने का प्रमाण है। भाजपा का अपना बूथ मजबूत कार्यक्रम के तहत जो कार्यकर्ताओं को फॉर्मेट देकर बूथ में कितने हिंदू हैं मुस्लिम है, बौद्ध के मानने वाले है, सिख धर्म को मानने वाले हैं, ईसाई धर्म को मानने वाले हैं या अन्य धर्म के मानने वाले मतदाता है। इसके अलग-अलग जानकारी मांगना भाजपा की तोड़ने की राजनीति को दर्शाता है। भाजपा छत्तीसगढ़ की शांत धरा को अशांत करने की निरंतर षड्यंत्र कर रही है। वैमनस्यता फैलाने की साजिश कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के नेता अब मोदी सरकार की नाकामी वादाखिलाफी बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के बढ़े दाम जूता, चप्पल, पेंसिल सी पुस्तक, दवाइयों के साथ खाद्य सामग्री के दामों हुई बढ़ोतरी देश की गिरती अर्थव्यवस्था डूबते बैंक एलआईसी सरकारी कंपनियों का निजीकरण बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल पुराने इस स्थिति में खड़ी हुई है। किसानों के साथ हुई वादाखिलाफी इस पर चर्चा करने से भाग रही है।
धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएसएस और उनके अनुवांशिक संगठन अब मोदी सरकार के नाकामियों पर पर्दा करने के लिए धर्म जात के नाम से लोगों को लड़ाने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। प्रदेशवासियों को भाजपा के कार्यकर्ताओं के इस फॉर्मेट का विरोध करना चाहिए। छत्तीसगढ़ जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी ने शबरी के जूठे बेर खाकर भक्त और भगवान के बीच के प्रेम का संदेश दिए। जहां बाबा घासीदास जी ने मनके मनके एक समान का संदेश देकर सभी मनुष्यों को एक बताए हैं। ऐसे जगह में आरएसएस भाजपा अपनी गंदी राजनीति कर छत्तीसगढ़ीयो कि सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है।
रायपुर 21 अप्रैल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के द्वारा केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी द्वारा राज्य में शुरू किये गये सड़क परियोजनाओं के संबंध में की गयी बयानबाजी से साबित हो रहा है कि भाजपा को राज्य में शुरू हुये यह काम पसंद नही आ रहा है। कांग्रेस का विरोध करते-करते भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता राज्य की जनता और उसके हितों के विरोध में बातें करते लगे है। छत्तीसगढ़ में जो शिलान्यास किया गया। संघीय ढ़ाचे मे यह राज्य का हक है जिसे केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बिना भेदभाव के अपने दायित्वों के अनुसार स्वीकृत किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को असल में इस बात की पीड़ा है कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के प्रयासों से नेशनल हाईवे में पुल पुलिया और सड़कों का निर्माण होना संभव हुआ है। नितिन गडकरी के पहले आकांक्षी जिलों में आए केंद्रीय मंत्रियों ने अपने विभाग से संबंधित किसी भी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ में कोई प्रयास नहीं किए ना ही घोषणा कि हैं। नितिन गडकरी भाजपा के बड़े नेता वह मोदी कैबिनेट के जिम्मेदार मंत्री हैं। नितिन गडकरी के अलावा किसी अन्य मंत्री या भाजपा नेताओं की मोदी शाह के सामने खड़े होकर या मोदी शाह के आदेश के विपरीत जाकर अपने मंत्रालय के कामों को सीधा जनता तक पहुंचाने की हिम्मत ही नहीं है। जग जाहिर है हम दो हमारे दो कि नीति पर चलने वाली मोदी सरकार के कैबिनेट में गडकरी एकमात्र मंत्री हैं जो जनता के प्रति अपने जिम्मेदारियों का और विभागीय कर्तव्यों का बिना भेदभाव के पालन कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय गडकरी के कार्यक्रम के विज्ञापन पर सवाल खड़ाकर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की खीझ को निकाल रहे है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार किसी भी शासकीय विज्ञापन में केवल एक राजनेता की फोटो रहेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने उसका पालन किया। केन्द्र के द्वारा जारी विज्ञापन में मुख्यमंत्री की भी फोटो नहीं यह सामान्य प्रक्रिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य के लिये सड़क परियोजना स्वीकृत करने के लिये केन्द्र सरकार और केन्द्रीय मंत्री का अभिनंदन है लेकिन विष्णुदेव साय इसे छत्तीसगढ़ की जनता पर अहसान बताने की कुचेष्टा करना बंद करें। सड़क केंद्र का उपकार नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता का हक है। देश की अर्थव्यवस्था में छत्तीसगढ़ योगदान देता है और संघीय ढांचे के तहत जब छत्तीसगढ़ अपनी रत्नगर्भा धरती की धरोहर केंद्र को देने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी राष्ट्र की आर्थिक सेवा कर रहा है तो यह छत्तीसगढ़ का अधिकार है कि सभी राज्यों की तरह यहां भी केंद्र सरकार बिना भेदभाव के अपनी जिम्मेदारी निभाये। यह छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि यहां से चुने गए भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ के हितों के दुश्मन बन बैठे हैं। वे छत्तीसगढ़ की जनता के साथ गद्दारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के लोकसभा तथा राज्यसभा सांसद लगातार छत्तीसगढ़ की जनता के हक के लिए संघर्ष करते रहे हैं। कांग्रेस के संघर्ष की वजह से ही सड़कों को मंजूरी मिली। अन्यथा भाजपा के सांसद और भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को उसके अधिकार से वंचित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है।
रायपुर21 अप्रैल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 22 अप्रैल को विस्तारा की नियमित विमान सेवा द्वारा शाम 7.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि 8.30 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।23 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया सुबह 10.30 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे प्रदेश समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक। 24 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 9.10 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
विकासखंड मुख्यालय में पेयजल समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, नलजल योजना के अंतर्गत बकावंड में मोटर के माध्यम से बोरिंग के द्वारा पानी, आसपास के लोगों के बीच वितरित किया जाता है जिससे इस पंचायत के लोग पेयजल अथवा निस्तारी के रूप में इसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, करीब एक माह से पेयजल सप्लाई करने वाले मोटर में खराबी आने एवं नलकूप में भी खराबी आने के कारण ग्रामीणों के बीच पेयजल वितरण का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है. ग्रामीण, पानी के लिए कुओं अथवा दूर-दराज के हैण्डपम्प में आश्रित हैं.
इस मामले में बकावंड सरपंच से ग्रामीणों ने कई बार लिखित आवेदन देकर इस नलकूप एवं मोटर को ठीक कराने हेतु कहा किन्तु, समय गुजर जाने के पश्चात भी आजतक इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है. इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, नलजल योजना के अंतर्गत लगे मोटर एवं नलकूप सुधार का पूर्व भुगतान अब तक मिस्त्री एवं मजदूरों को नहीं किया गया है इस कारण वे इस कार्य में रूचि नहीं दिखा रहे हैं. नलकूप सुधार कार्य करने वाले मिस्त्री का कहना है कि कार्य के पश्चात हमें बार-बार भुगतान के लिए भटकना पड़ता है इस कारण हम इस कार्य में रूचि नहीं ले रहे हैं. वहीँ, बकावंड पंचायत के कुछ अन्य लोगों का भी कहना है कि महिला सरपंच द्वारा कार्य करवाने के पश्चात अपने पद का रौब दिखाकर मिस्त्री एवं अन्य मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है इस कारण हैण्डपम्प एवं उसमें लगे मोटर का निर्माण कार्य अब तक नहीं हो पाया है.
इस मामले में बकावंड सरपंच कलावती से जब चर्चा की गयी तो उनका कहना था कि मैंने नलकूप एवं उसमें लगे मोटर में आई गड़बड़ी का सुधार करवा दिया है. चूँकि पंचायत के माध्यम से मोटर का सञ्चालन करने वाले ऑपरेटर अभी अवकाश में हैं इस कारण पेयजल का वितरण सुचारू रूप से नहीं हो पाया है. हालाँकि, ग्रामीणों ने सरपंच कलावती के इस बयान को हास्यपद बताया है. उनका कहना है कि जब नलकूप एवं मोटर का कार्य हो गया है तो अब तक लोगों के बीच पेयजल का वितरण क्यूँ नहीं हो पा रहा है. कुछ लोगों ने इसकी शिकायत जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी करने की बात कही है.
बस्तर…। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है बस्तर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया विकासखंड स्तरीय मेला का आयोजन के शुभारंभ बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ,एसडीएम बस्तर ओम प्रकाश वर्मा तहसीलदार कमल किशोर साहू, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ जे आर नेताम, ने भगवान धन्वंतरी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ। किया इस स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के द्वारा संयुक्त रुप से स्टाल लगाकर सभी दवाइयों तथा स्वास्थ्य संबंधित सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं डिजिटल स्वास्थ्य आईडी आयुष्मान भारत कार्ड को शिविर में सभी लाभार्थी को बनाने एवं पंचायतों में शिविर लगाकर शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु बात जानकारी दी गई एंव शिविर में एनसीडी स्क्रीनिंग मधुमेह है उच्च रक्तचाप कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं की सुविधा के साथ 1620 पंजीयन लोगों का उपचार प्रदान किया गया शिविर में निशुल्क: योग प्रणायाम एवं ध्यान का आयोजन डॉक्टर पूनम कौशिक तथा आर्ट ऑफ लिविंग के योगा टिचर संजय मिश्रा के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सभी लोगों ने लाभ उठाया एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक काढा का वितरण लगभग 720 लोगों को पिलाया गया ओर निशुल्क : परीक्षण कीया गया इस दौरान आयुष विभाग चिकित्सक डॉक्टर आनंद सिंह चंदेल नोडल अधिकारी ,डॉ महेंद्र साहू ,डॉ जितेंद्र त्रिपाठी ,डॉ विनोद सिंह ,डॉ एसआर पटनायक ,डॉ कविता राठिया ,डॉ कंचन पोया डॉ नित्यानंदभोई,एवं फार्मासिस्ट के टीम मौजूद रहे।