मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नारायणपुर प्रवास के दौरान श्रम विभाग के भगिनी प्रसूति योजना से लाभान्वित हितग्राही की बच्ची हर्षिता दर्रो को अपनी हथेलियों से उठाया और दुलारा |
15 लाख जुमला तभी छत्तीसगढ़ में 15 सीट भी नहीं मिला- मोहन मरकाम
रायपुर 08 अप्रैल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भीषण गर्मी की परवाह किए बिना ग्राम निवासपुर, बरबसपुर, पेंढरवानी, चिलकुडा, लालपुर, लिमो नादिया, बसावर में जनसंपर्क कर कांग्रेस पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उपस्थित जनसमूह बरगद छाया में ही संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजो की पार्टी है। लोकसभा चुनाव में 15 लाख रुपए सबके खाते में देने की बात भाजपा ने की थी और आज तक किसी एक के खाते में 15 पैसे भी नहीं आए हैं। इसीलिए 15 वर्षीय छग की भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 सीट के लायक भी नहीं छोड़ा। राज्य की जनता जागरूक है और वह अपने सुख-दुख के हितैषी सरकार को अच्छे से पहचानती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही है। वह गरीबों का सहारा बनकर जनसेवा कर रही है। कृषकों उनके फसल का वाजिब हक देने के बाद भी फसलों के विविधीकरण कर धान के अलावा अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 9 हजार रु. प्रति एकड़ राशि देने की योजना भी छत्तीसगढ़ सरकार ने लागू की है। हम सबके लिए यह सौभाग्य की बात है कि पूरे देश में बेरोजगारी की दर जो भयावह रूप ली हुई है। उसमें छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी का दर है। यह राज्य सरकार की स्वच्छ नीति और नियत का परिणाम है। बिजली उत्पादन करने में अग्रणी राज्य की जनता को भाजपा के समय महंगे दर पर बिजली की मार युक्त बिजली बिल मिलती थी। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली फ्री कर बिजली बिल हाफ की जो सौगात दी है। जिससे आम जनता को इस महंगाई के दौर में बड़ी राहत मिली है। हम 3 वर्ष के कार्यकाल में चौथा चुनाव देख रहे है। इसके पहले तीन उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार तरीके से विजयश्री हासिल की थी। अब खैरागढ़ की बारी है खैरागढ़ विधानसभा के मतदाता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर जिला निर्माण का ऐतिहासिक सौगात स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस पर भरोसा करेंगी। जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक गिरवर जघेल प्रभारी महामंत्री अरुण सिसोदिया, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू, विनोद ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित थे।
दर्जनों ने किया कांग्रेस प्रवेश
खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा से प्रसन्न एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी की सरलता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विकासशील सोच से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा यह कांग्रेस प्रवेश नहीं आप सब की घर वापसी है आप सब किसी कारण से अन्य पार्टी में चले गए थे लेकिन समय रहते आप सब विकास के साथ चलने का जो संकल्प लिया है जिसका कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है और आप सबका घर वापसी पर हार्दिक अभिनंदन भी करती है।
लौहनगरी में माथुर स्मृति राष्ट्रीय कवि सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह
(अर्जुन झा)
कार्यक्रम में शामिल होंगी कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया
अनामिका अम्बर को सुनने दूर दूर से दल्ली आये काव्य प्रेमी
दल्ली राजहरा। लौह नगरी दल्ली राजहरा में आज रात होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह है। दल्ली के हरदिल अजीज समाजसेवी आलोक माथुर और माथुर परिवार की बहू अनामिका माथुर की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया मुख्य अतिथि हैं तो मंच पर देश के ख्यातिलब्ध कवि काव्य रस की वर्षा करेंगे। देश में बड़े बड़े कवि सम्मेलन में अपनी अमिट छाप छोड़ने और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देने वाली कोकिलकंठी कवयित्री अनामिका अम्बर को सुनने के लिए बेताब काव्य प्रेमी दूर दूर से दल्ली आये हैं। दल्ली राजहरा के बीएसपी स्कूल क्रमांक 06, राम मंदिर के सामने विशाल प्रांगण में आज रात 09 बजे से लगभग तड़के तक काव्य रस की बरसात से श्रोताओं को भिगोने पद्मलोचन मुंहफट, मनोज मद्रासी, मुकेश मनमौजी और पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे पधार चुके हैं। कार्यक्रम में बालोद कलेक्टर जनमेजय मोहबे, पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर, दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, सीजीएम राजहरा माइंस तपन सूत्रधार विशिष्ट अतिथि हैं। कार्यक्रम संयोजक क्रांति जैन हैं।
खैरागढ़ चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुटी बालोद जिला भाजपा टीम
खैरागढ़ उपचुनाव हेतु बालोद जिले भाजपा की टीम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई है भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा राजीव शर्मा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव धरमगुडे एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक विकास साहू किसान मोर्चा प्रसार प्राचर मंत्री छगन साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष पार्थ साहू युवा मोर्चा मंत्री कुलदीप यादव किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र साहू को को ग्राम काचरी खजरी दिलीपपुर खमताराई टेकापार की महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है जोकि भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी कोमल जंघेल जी को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु मतदाताओं आग्रह कर रहे हैं साथ ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर महत्वपूर्ण रणनीति बना रहे हैं उल्लेखनीय है कि पहले ही बालोद जिले के प्रमुख नेताओं को पार्टी महत्वपूर्ण जवाबदारी देकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य कर रहे है


घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

24 घंटे के भीतर गांजा के 02 प्रकरण में बस्तर पुलिस की कार्यवाही
🔅 02 प्रकरणों में 04 तस्करों पर कार्यवाही ।
🔅 आरोपियों के कब्जे से 55 किलोग्राम गांजा बरामद ।
🔅 जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 2 लाख 75 हजार रूपये ।
🔅 02 मोटर सायकल, 03 मोबाईल बरामद ।
🔅 आरोपी बिहार और उत्तरप्रदेश के निवासी ।
🔅 विगत 04 वर्षो से गांजा के मामले में फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पिछले 24 घंटे में गांजा तस्करी के संबंध में 02 अपराधिक प्रकरणों में 04 गांजा तस्करों पर कार्यवाही करने में और पिछले 04 साल से फरार गांजा तस्कर को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

🔅 चौकी बकावंड
चौकी बकावंड को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ गांजा तस्करों द्वारा उडीसा से जगदलपुर की ओर गांजा तस्करी किया जा रहा है । सूचना पर चौकी प्रभारी बकावंड टुमनलाल डडसेना के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था । उक्त टीम के द्वारा ग्राम दशापाल में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । दौरान चेकिंग के मोटर सायकल को रोका गया जिसमें जो पुलिस को देखकर वाहन में 03 सवार व्यक्ति थे जिनमें से मौके पर 01 व्यक्ति को पकड़ा गया एवं 02 लोग मौके से भाग गये थे। पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम जयसिंग कश्यप निवासी इच्छापुर बस्तर का होना बताया गया । जिसके बैग की तलाशी लेने पर बैग में 10 किलोग्राम गांजा मिला । जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। मौके से भागे हुए तस्करों की पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा तारापुर क्षेत्र में दोनो तस्करों को पकडा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम सुनील कुमार निषाद एवं 01 अन्य किशोक बालक मिला, दोनो निवासी जौनपुर उत्तरप्रदेश का होना बताये। जिनकी तलाशी लेने पर दोनो के पास 15 किलोग्राम गांजा मिला। तीनों के विरूद्ध धारा 20 (बी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत चौकी बकावंड में अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया। तीनों के कब्जे से 25 किलोगा्रम गांजा, 02 मोबाईल, 01 मोटर सायकल नगद रकम 1500/-रूपये को जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 1,25,000/- रूपये आंकी गई है। मामले में 02 आरोपियेां को गिरफतार एवं 01 किशोर बालक को निरूद्ध कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड रवाना किया जा रहा है।
🔅 नाम आरोपी –
1. जयसिंग कश्यप पिता फुलसिंग कश्यप उम्र 40 वर्ष निवासी इच्छापुर थाना बस्तर जिला बस्तर।
2. सुनील कुमार निषाद पिता कमला प्रसाद निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी सोनाहिता थाना सुजानगंज जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश।
3. किशोर बालक
🔅 थाना नगरनार
थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी गांजा तस्कर द्वारा उडीसा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा तस्करी किया जा रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था । उक्त टीम के द्वारा ग्राम तारापुर में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । दौरान चेकिंग के एक मोटर सायकल सोल्ड वाहन को रोककर चेक किया गया, जिसमंे 01 व्यक्ति मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अजय कुमार साहनी निवासी गोपालगंज बिहार का निवासी होना बताया गया । जिसके बैग की तलाशी लेने पर उक्त वाहन में 30 किलोग्राम गांजा मिला । जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। मामलें में 30 किलोग्राम गांजा आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। मामलें में आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (बी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत थाना नगरनार में अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 1,50,000 रूपये आंकी गई है । आरोपी के कब्जे से 01 मोबाईल फोन व सोल्ड मोटर सायकल जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
नाम आरोपी – अजय कुमार साहनी पिता गौतम साहनी निवासी पतहरा थाना बिसुनपुरा जिला गोपालगंज बिहार।
🔅 थाना बस्तर
वर्ष 2018 को थाना बस्तर में पंजीबद्ध अप.क्र. 82/2018 में फरार गांजा तस्कर राममुरार सिंग पडवाल की बस्तर थाना पुलिस को तलाश थी जिसकी लगातार मामले में पतासाजी की जा रही थी। फरार गांजा तस्कर आरोपी को गिरफतार करने पुलिस पार्टी उसके निवास स्थित बुलढाना महाराष्ट्र रवाना कर पुलिस को गिरफतार करने में सफलता मिली। मामले में फरार आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है।
नाम आरोपी– राम मुरार सिंग पडवाल पिता श्री मुरार सिंग जाति मथुरा बंजार उम्र 34 वर्ष निवासी आठबडी बाजार पाण्डुरंग स्वीट वार्ड क्र 06तहसील मोताला थाना बेराखेडी जिला बुलढाना महाराष्ट्र
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
निरीक्षक – बुधराम नाग, सुरित सारथी
उपनिरीक्षक – टुमनलाल डडसेना
सउनि. – हेमराज साहू, प्रमोद सिन्हा, रैनूराम मौर्य, बलबीर सिंह
प्रधान आरक्षक – अजय साहू, सुन्दर बघेल, खेदूराम ठाकुर, लच्छिन बघेल
आरक्षक – निरंज महानंदी, रामकुमार धु्रव, भोला बघेल,
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खैरागढ़ उप चुनाव में संभाला मोर्चा
घर घर दुकान दुकान घूम घूम कर कर रहे हैं कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा को जिताने की अपील की
गंडई, रोडअटरिया, गंडई पंडरिया, छुई खदान, खैरागढ़ क्षेत्र में कर रहे हैं लगातार जनसंपर्क
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने अपने साथियों निर्मल लोढा,शांतिलाल सांखला,महावीर खातेड़,मनीष कोचर,नेतराम जंगेल ,ज्ञानचंद चौरड़िया, मदन सोनी,शैलेंद्र जयसवाल,सुभाष कोचर, अंकित चोपड़ा,गुलाब छाजेड़, बबलू डाकलिया एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार यशोदा वर्मा के पक्ष में सघन प्रचार कर रहे हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के कुशल नेतृत्व में हम खैरागढ़ उप चुनाव जीतने जा रहे हैं भाजपा की पंद्रह साल तक सरकार रही डॉ रमन सिंह और उनके पुत्र इस क्षेत्र से सांसद रहे पर रियासत कालीन इस तहसील को जिला बनाने के लिए कभी प्रयास नहीं किया हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने घोषणा की है की 16 तारीख को चुनाव परिणाम आने के अगले 24 घंटे में ही खैरागढ़ को जिला बना दिया जाएगा उन्होंने कहा की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की किसान विरोधी वक्तव्य के कारण छत्तीसगढ़ के किसानों में आक्रोश है तथा वो इस उप चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की ठान चुके हैं |
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम
अबूझमाड़ सर्वे मसाहती खसरा वितरण मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम हाई स्कूल मैदान नारायणपुर में शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,बस्तर साँसद दीपक बैज,नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, मुख्यमंत्री जी के सलाहकार राजेश तिवारी व अन्य जनप्रतिनिधिगण…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं बस्तर सांसद दीपक बैज नारायणपुर के लिए रवाना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं बस्तर सांसद दीपक बैज जी हुए रायपुर से नारायणपुर के लिए रवाना।
ज्ञात हो की मुख्यमंत्री जी नारायणपुर व कांकेर प्रवास है। करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात..जिसमे उनके साथ सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे सांसद दीपक बैज…
11 अप्रैल से आंदोलन में जायेंगे सभी विभागों के कर्मी
जगदलपुर- आगामी 11,12 और 13 अप्रैल को 3 दिन तक सभी विभागों के कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे. इससे शासन को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. 11 अप्रैल से होने वाले आंदोलन के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कमर कस ली है.अपनी 28 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग संघ के अजय परिहार अध्यक्ष एव अन्य पदाधिकारी विभिन्न विभागों से संपर्क कर आंदोलन को सफल बनाने में जुटा है.अगर इसे दूसरे रूप में देखा जाए तो सोमवार से लेकर रविवार तक यानी 1 सप्ताह तक सारे शासकीय विभाग बंद रहेंगे.कर्मचारियों का आकस्मिक अवकाश आंदोलन सोमवार 11 अप्रैल से शुरू हो रहा है.सभी विभाग तीन दिवस के लिए लगभग बंद होंगे.उसके बाद 14 और 15 अप्रैल को शासकीय छुट्टी घोषित है शनिवार 16 अप्रैल और रविवार 17 अप्रैल होने के चलते पूरा सप्ताह शासकीय दफ्तर नहीं खुलेंगे.अगर दफ्तर खुल भी जाए तो कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे. इससे शासन को काफी नुकसान होने की आशंका है.लेकिन कर्मचारी संगठनों ने कहां है कि उनकी जायज मांगों को शासन पूरा करें वह अपना आंदोलन वापस ले लेंगे.छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष अनिल बड़कस का कहना है की यह लडाई कर्मचारी की अस्मिता और अस्तित्व की लडाई है.कर्मचारियों को 17%D A,वेतन विसंगति को दूर करने,नये वेतनमान के तहत हाउस रेंट ,दैनिक वेतन भोगियों का नियमतिकरण,NHAM के संविदा में कार्यरत कर्मचारियों को नियमति करना,DMFT के तहत कार्यकर्त कर्मियों को रिक्त पद के विरुद्ध समायोजन करना सहित 28 मांग शासन मॉन ले हम अपना आंदोलन वापस ले लेंगे.श्री बड़कस ने कहा कि मांगे पूरी नही हुई तो आगे भी संघ का आंदोलन जारी रहेगा. संभागीय अध्यक्ष अनिल बड़कस ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए छतीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य संघ के पदाधिकारियों के द्वारा स्वास्थ्य विभागों और अस्पतालों में गेट मीटिंग ली जा रही है और सभी ब्लॉक और स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क किया जा रहा है 11,12 और 13 अप्रैल को सभी जगह धरना भी दिया जायेगा.जिले के प्रत्येक इलाके से कर्मियों को भी बुलाया गया है जो जिला स्तर पर होने वाले आंदोलन में शामिल होंगे.
आज ऐतिहासिक अखिल भारतीय कवि सम्मलेन
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन श्री स्वर्गीय आलोक माथुर एवं स्वर्गीय श्रीमती अनामिका माथुर की स्मृति में आज दिनांक 8 अप्रैल 2022 को बीएसपी प्राथमिक शाला क्रमांक 06, राम मंदिर के सामने दल्लीराजहरा में रात्रि 9:00 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम के संयोजक क्रांति कुमार जैन द्वारा बताया गया कि कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवित्री डॉ अनामिका जैन अंबर हास्य कवि एवं पैरोडी किंग पदमलोचन “मुंहफट” वाह वाह क्या बात फ्रेम व हास्य कवि मनोज मद्रासी वही छपरा मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय हास्य कवि मुकेश “मनमौजी” के साथ छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री प्राप्त हास्य एवं व्यंग कवि सुरेंद्र दुबे अपनी प्रस्तुति देंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में

श्रीमती अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास छत्तीसगढ़ शासन, विशेष अतिथि के रुप में जन्मेजय महोबे कलेक्टर बालोद, गोवर्धन ठाकुर एस.पी बालोद, शिबू नायर अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा व तपन सूत्रधार सी. जी.एम. माइंस उपस्थित होंगे कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगी एमआर ट्रांसपोर्ट, स्कूटर पार्ट्स, दिनेश शोभा श्रीश्रीमाल, जैन साइकिल स्टोर , संतोष साहनी, माथुर सिनेप्लेक्स एवं फन विला द्वारा सभी कवि प्रेमियों से अनुरोध किया गया है कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करें

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home




