City Media - Page 1206 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1206

मजदूरों का 561 करोड़ जमा, सरकार उन्हें बाटने के बजाय कुंडली मारकर बैठी

0

बृजमोहन ने लगाया मजदूरों की राशि में भ्रष्टाचार व बंदरबांट का आरोप

अजय, नारायण, शिवरतन, कौशिक, ने भी की जांच की मांग

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में व्यापक अनियमितता भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा में उठाया। श्रमिकों का 561 करोड़ रुपए श्रमिको को वितरित करने के बजाय दबा कर बैठे है। मजदूरों की राशि पर कुंडली मार कर भारी भ्रष्टाचार व राशि की बंदरबांट करने के गंभीर आरोप सरकार पर लगाए। उन्होंने सदन की कमेटी से जांच की मांग की। सरकार की तरफ से पहल नहीं होने पर असंतुष्ट भाजपा सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

प्रश्नकाल में यह मामला उठाते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल में 1 जनवरी 2019 से 10 फरवरी 2022 तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कौन-कौन सी योजनाएं प्रारंभ है। मशीन, साइकिल, औजार एवं अन्य सुरक्षा उपकरण के लिए कितने-कितने आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन में से कितने हितग्राहियों को सामग्री प्रदान किया गया है, कुल कितनी राशि का वितरण किया गया है, नहीं किया गया तो इसके लिए कौन-कौन जवाबदार है। प्रदेश में 20 लाख 41 हजार 557 श्रमिक पंजीकृत हैं। 561 करोड़ उनका पैसा है 3 साल से उन्हें बांट नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में जो 32 योजनाएं चल रही थी उसमें 6 योजनाएं आपने बंद कर दी। एक तरफ आप श्रम का सम्मान करने की बात करते हैं दूसरी तरफ श्रमिकों का 561 करोड़ खजाने में जमा कर रखा है, योजनाओं का सहायता मिलना बंद हो गए हैं। सिलाई मशीन, साईकिल, किट, नगद रकम उनके खातों में नहीं दिया। मजदूरों, श्रमिकों को पैसे की जरूरत थी दर-दर भटक रहे थे, पर जरूरतमंद गरीबों को कुछ नहीं दिया बल्कि उनके पैसे पर ब्याज कमाते रहे।

7 लाख श्रमिकों को 11 करोड़ वितरित

श्रम मंत्री शिव डहरिया ने जवाब दिया कि कुल 6.27 करोड़ राशि की सामग्री का वितरण किया गया है। लॉक डाउन के कारण वित्त विभाग ने योजनाओं को आगामी आदेश तक स्थगित करने का पत्र जारी किया जिसके कारण योजनाओं लाभ प्रदान नहीं किया जा सका। बृजमोहन ने कहा, श्रमिकों के राशि में कुंडली मारकर बैठे हैं उन्हें इनका लाभ नहीं दे रहे हैं। मजदूरों के पैसे में बंदरबांट किया है भ्रष्टाचार किया है। कोरोना काल में मजदूरों के खातों में पैसा भेज करके राहत पहुंचना था, पर सरकार ने यह नहीं किया। आपने मिनी माता कन्या विवाह योजना को बन्द करके उनका अपमान करने का काम किया है।

सवालों पर घिरे मंत्री

अगवाल ने कहा कि 7 लाख लोगो को 11 करोड़ देने की बात कह रहे है, बताइए मजदूरों को कितना मिला 158 रुपये प्रति श्रमिक। आप कह रहे हैं कोविड-19 के चलते वित्त विभाग ने खर्चे के लिए रोक लगाई है बताइए किस तारीख को रोक लगाई है। मामले में विधायक शिवरतन शर्मा ने सवाल उठाया कि वित्त विभाग ने रोक लगाई तो पैसा कैसे बांटा? इसकी जांच कराई जाए। मंत्री इन सवालों को जवाब नहीं दे पाए। पूरक प्रश्न खड़े करते हुए अजय चंद्राकर, नारायण चंदेल , शिवरतन शर्मा ,धरमलाल कौशिक ने भी मामले में जांच की मांग रखी। सरकार को मजदूर विरोधी बताते हुए भाजपा सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

चिखलाकसा – इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा छात्राओं, सफाई करने वाली महिलाओ एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिलाओ को हाइजीन किट का वितरण किया गया

0

दल्लीराजहरा/डोंडी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद के द्वारा गुरूवार को नगर पंचायत चिखलाकसा के अंतर्गत कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा के छात्राओं को एवं स्कूल़ मे सफाई करने वाली महिलाओ को ,नगर को स्वच्छ रखने वाले स्वच्छता मित्रों जो डोर टू डोर कचरा का कलेक्शन करते हैं ऐसी महिलाओं को हाइजीन किट का वितरण किया गया। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी राज्य मुख्यालय रायपुर के द्वारा वितरित इस हाइजीन कीट को वितरित करने के लिए सांसद प्रतिनिधी विक्रम ध्रुव,नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अब्दुल ईब्राहिम ,वार्ड पार्षद कुंती देवांगन, रेडक्रास प्रभारी डौण्डी शशीकला देशमुख उपस्थित थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

इस हाईजीनकीट के अंदर तेल, टूथ ब्रश, टूथपेस्ट ,सेनेटरी पैड, नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, दाढ़ी बनाने का इरेज़र, दिया गया है।साथ ही साथ चिखलाकसा क्षेत्र मे आक्सीजन की कमी होने पर आक्सीजन उत्पन्न करने वाली मशीन भी प्रदान किया गया।कांचनकेन्द्र के सभी 17महिलाओ व कक्षा8वी के छात्राओ मे स्वच्छता रखने के लिए इस हाइजीन किट को वितरण किया गया है।आक्सीजन कन्सनट्रेटर मशीन पूर्णतः निशुल्क प्रदान किया जाएगा इसके लिए आप नगर पंचायत के पदाधिकारियो से संम्पर्क कर सकते है। सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रूवे ने बताया कि जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा रेडक्रास मुख्यालय के सामानो को संबंधित लोगो तक पहूंचा रहे है ये बहुत बडी बात है ,जिसके लिये रेडक्रास सोसायटी बालोद की टीम को धन्यवाद दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

रोजगार की मांग को लेकर चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

0

महामाया – महामाया व ढुलकी माइंस में रोजगार की मांग को लेकर महामाया के ग्रामीणों द्वारा पिछले पांच दिनों से महामाया माइंस गेट के बाहर चक्काजाम किया गया जिन्हें बीएसपी प्रबंधन द्वारा आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त करने की बात कही गई किन्तु ग्रामीण इस प्रकार के आश्वासन को नकार दिया कहा जब तक हमें रोजगार नहीं मिलेगा तब तक हम यहाँ से नहीं हटेंगे |

आन्दोलनकारियों को रोकने पुलिस पुरे दल बल के साथ प्रदर्शन में शामिल (महिला पुरुष) लगभग 90 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है | ग्रामीणों का कहना है हम जेल जाने को तैयार है किन्तु जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हमारी लड़ाई जारी रहेगी | ग्रामीणों का आरोप है कि हक की लड़ाई लड़ने पर हमें इस तरह बलपूर्वक जायज मांगों को प्रशासन दबाना चाह रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

बस्तर के “आप” नेता एवम कार्यकर्ताओं का बल्ले बल्ले , पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार

0

पंजाब में ‘आप सरकार’, आम आदमी पार्टी का गोलबाजार चौक में जश्न

पंजाब जीत के बाद ,बस्तर के “आप” नेता एवम कार्यकर्ताओं का बल्ले बल्ले

आम आदमी पार्टी की शानदार जीत से बस्तर के आप नेता एवम कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पंजाब चुनाव का रिजल्ट से बस्तर के नेता गदगद, आम आदमी पार्टी बस्तर में बहुत जल्द संगठन में बड़ा फेरबदल करेगी

जगदलपुर!!
पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल गया हैं । पंजाब की 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था पंजाब में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गठबंधन मैदान में थे। लेकिन लोगो ने आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार पर भरोसा जताया । एग्जिट पोल में भी ये बात सामने आई थी कि पंजाब में आप की सरकार बनेगी। अब नतीजे आ चुका हैं तो आम आदमी पार्टी बस्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने गोलबाजार चौक में मिठाई एवम फटाका फोड़ जश्न मनाए । आम आदमी पार्टी के कार्यकता नाच रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं।वर्तमान राजनीति में भ्रष्ट्राचार चरम पर है। इसके कारण प्रशासनिक भी अछूता नहीं है। लेकिन, दिल्ली आम आदमी पार्टी ने देश में भ्रष्टाचार, शिक्षा, बिजली, पानी, अस्पताल के अलावा मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया है। चुकिं देश की राजधानी दिल्ली है और यहां जो सरकार ने काम किया उसका संदेश पूरे देश में गया। नागरिकों का भारी झुकाव आम आदमी पार्टी की ओर गया। आगे चल कर आम आदमी पार्टी पंजाब की तरह ही छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी काम करेगी । छत्तीसगढ़ में ईमानदार सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर कार्यकर्ता तैयार करेगी ।इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता समीर खान जी के साथ कमला साहू , उषा ठाकुर ,संगीता भोयर, जानकी मौर्य , बी भर्ती राव ,नसीम कुरैशी जी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे,

शहर के अलग-अलग क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले सटोरियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर, जुआ एक्ट तहत की गई कार्यवाही

0

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह वीणा के मार्ग दर्शन में विशेष अभियान के तहत् अपराध नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है जिस तारतम्य में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जुआ सट्टा खिलाने वाले सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। जिस पर उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह वीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित किया गया।

ज्ञात हो कि दिनांक 10.03.2022 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि कुम्हारपारा कोसा सेंटर के पीछे जगदलपुर में एक व्यक्ति के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर, पुछताछ करने पर अपना नाम राजकुमार सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 45 साल जाति अवधिया निवासी कुम्हारपारा जगदलपुर का होना बताया गया। जिसके कब्जे से 10 नग सट्टा पट्ठी, एक पेन व नगदी रकम 3000/-रूपये को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0 83/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर,विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि संजय मार्केट बरगद पेड़ जगदलपुर के पास में एक व्यक्ति के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर, पुछताछ करने पर अपना नाम सेब्रेल कश्यप पिता सोनसिंह कश्यप उम्र 32 साल जाति धुरवा निवासी नयामुण्डा दास किराना स्टोर्स के पास जगदलपुर का होना बताया गया। जिसके कब्जे से 08 नग सट्टा पट्ठी व नगदी रकम 2500/-रूपये को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0 84/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर,विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

संजय मार्केट अब्दुल्ला विकन मार्केट के जगदलपुर के पास में एक व्यक्ति के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर, पुछताछ करने पर अपना नाम अलीम खांन पिता इकबाल खांन उम्र 40 साल जाति मुस्लिम निवासी कालीपुर अटल आवास जगदलपुर का होना बताया गया। जिसके कब्जे से 10 नग सट्टा पट्ठी, 01 नग काॅपी, पेन व नगदी रकम 1500/-रूपये को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0 85/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर,विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

कुम्हारपारा जमाल मील के पीछे जगदलपुर के पास में एक व्यक्ति के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर, पुछताछ करने पर अपना नाम कृष्णा उर्फ बोतकु पिता मोहन लाल उम्र 38 साल जाति भतरा निवासी कुम्हारपारा जमाल मील के पीछे जगदलपुर का होना बताया गया। जिसके कब्जे से 08 नग सट्टा पट्ठी व नगदी रकम 1500/-रूपये को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0 86/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर,विधिवत् गिरफ्तार किया गया। चारो आरोपियों से कुल जुमला रकम 8500/- जप्त किया गया।

नाम आरोपी-

राजकुमार सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 45 साल जाति अबधिया निवासी कुम्हारपारा जगदलपुर जिला बस्तर (छ0ग0)

अलीम खांन पिता इकबाल खांन उम्र 40 साल जाति मुस्लिम निवासी कालीपुर अटल आवास जगदलपुर बस्तर (छ0ग0)

सेब्रेल कश्यप पिता सोनसिंह कश्यप उम्र 32 साल जाति धुरवा निवासी नयामुण्डा दास किराना स्टोर्स के पास जगदलपुर जिला बस्तर (छ0ग0)

नाम कृष्णा उर्फ बोतकु पिता मोहन लाल उम्र 38 साल जाति भतरा निवासी कुम्हारपारा जमाल मील के पीछे जगदलपुर जिला बस्तर (छ0ग0)

मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-
निरीक्षक एमन साहू, सउनि. नीलाम्बर नाग, राजकुमार कुर्रे, प्र.आर. पुनीत शुक्ला, मयाराम नेताम, आर. रवि सरदार , रवि ठाकुर , भुपेन्द्र नेताम, युवराज ठाकुर, गौतम सिन्हा।

दंतेवाड़ा नगर सेना के हवलदार को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया

0

दंतेवाड़ा – छत्तीसगढ़ नगर सेना के कंपनी हवलदार मेजर भोगेन्द्र गोग को सराहनीय सेवा के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक 26 जनवरी 2022 को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा अलंकृत किया गया |

जनादेश स्वीकार, आने वाला कल हमारा है- सुशील शुक्ला

0

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

रायपुर। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये। जनादेश का सम्मान है। पांचों ही राज्यों में चुनाव दो दलों के मध्य सीधे नहीं बहुकोणीय थे। जनता ने कांग्रेस को खारिज नहीं किया अपितु चार

राज्यों में कांग्रेस को प्रतिपक्ष की जवाबदारी दी है। कांग्रेस इन राज्यों में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। हम संगठनात्मक रूप से मजबूत हुये। पंजाब में हमारी दो बार से सरकार थी। उसके खिलाफ एन्टी इन्कम्बेंसी होना स्वाभाविक था। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड में हमारी अपेक्षाओं पर ठेस लगी है। इन परिणामों से हम हताश नहीं हुये हैं। कांग्रेस संगठनात्मक रूप से अपने आपको और मजबूत करेगी। आने वाला कल हमारा है।

वाट्सप ग्रुप में C.M. पर भाजपा नेता द्वारा आपत्ति जनक टिप्पणी किये जाने को लेकर युवा कांग्रेस ने थाने में की शिकायत

0

खैरागढ़ भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के वाट्सप ग्रुप खैरागढ़ लीजेंड में किया था आपत्तिजनक टिप्पणी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

खैरागढ़ । नवनियुक्त खैरागढ़ शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सोनू ढीमर एवं खैरागढ़ युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मनोहर सेन के अगुवाई में आज खैरागढ़ थाने में भारतीय जनता पार्टी के मंडल शहर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल की शिकायत खैरागढ़ थाने में किया गया है। आपको बता दें कि अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के वाट्सप

ग्रुप में अप्पति जनक टिप्पणी कल रात्रि को पोस्ट किया था। जिसे लेकर खैरागढ़ शहर युवा कांग्रेस सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। इसी के चलते आज दिनाँक को सोनु ढीमर खैरागढ़ युवक कांग्रेस अध्यक्ष , मनोहर सेन खैरागढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष, की अगुवाई में खैरागढ़ के कांग्रेस पार्टी के सभी युवा पदाधिकारी खैरागढ़ थाना पहुंचकर थाना प्रभारी खैरागढ़ के नाम से शिकयत पत्र प्रस्तुत कर भाजपा नेता अनिल अग्रवाल पर अपराध पंजीबद्ध किये जाने की मांग करते हुए शिकायत पत्र का ज्ञापन सौपा गया है। यदि उक्त मामले पर कार्यवाही नहीं किये जाने की दशा में जिला के उच्च अधिकारी से किये जाने की बात मीडिया को कही गयी है। उक्त शिकायत करने खैरागढ़ युवा कांग्रेस के समीर कुरैशी जिला महासचिव , पलाश सिंह जिलामहासचिव , मोहित भोंडेकर जिलासचिव, मिलाप ढीमर , खुमेश रजक , गिरीश सारथि , राजा सोलंकी जिला महासचिव , मनीष सोनी , राजा रजक , तब्बू खान , आकाश मेश्राम उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

महिला फेडरेशन किरंदुल ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0

महिलाओं के लिए की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेताओं को दिए आकर्षक ईनाम

किरंदुल – किरंदुल में बरसों से महिलाओं के हितों की रक्षा एवं अधिकार के लिए गठित छत्तीसगढ़ महिला फेडरेशन किरंदुल द्वारा प्रतिवर्ष नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के फुटबॉल ग्राउंड में महिलाओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। 8 मार्च को नगर में महिलाओं द्वारा विशाल रैली निकाली गई। रैली का समापन इंद्रजीत सिंह भवन में किया गया।

वहां महिला फेडरेशन के संरक्षक का. बसंत रानी संधू द्वारा महिला फेडरेशन का झंडा रोहन किया गया। उसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला फेडरेशन के संरक्षक का. बसंत रानी संधू एवं विशिष्ट अतिथि प्रेरणा महिला समिति के अध्यक्ष गौतमी बंछोर अन्य अतिथियों में भावना सक्सेना (उपाध्यक्ष नगर पंचायत कोड़ेनार), मीरा तिवारी (महिला मुक्ति मोर्चा की अध्यक्ष) अनिल राजी मोल (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) सुनीता ठाकुर (हल्बा समाज) का. धनमती शंकरन, लक्ष्मी देवी, पांडे वरिष्ठ कार्यकर्ता महिला फेडरेशन एवं सुकमा से आए महिला फेडरेशन की नेत्री एवं सरपंच का. मंजू कवासी को मंच पर आसीन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भावना सर्वदे द्वारा किया गया।

मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं के उपलब्धि, सम्मान एवं अपने विचारों को उनके साथ साझा किया। इस मौके पर संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव राजेश संधू एवं अध्यक्ष के साजी भी विशेष रूप से आमंत्रित थे। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद महिलाओं एवं बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मधुकर सितापराव द्वारा सुंदर गीतों की प्रस्तुति की गई। वहीं राधे ने कविताओं से महिलाओं का सम्मान किया। तत्पश्चात महिला फेडरेशन द्वारा कराए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुए विजेताओं को मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त कर नगर के ब्यूटीशियन उषा साहू ने हाल ही में छत्तीसगढ़ ब्यूटीशियन एंड टेलेंट का खिताब अपने नाम कर नगर को गौरवान्वित किया। उनके इस उपलब्धि के लिये महिला फेडरेशन द्वारा इस मंच में उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था महिला फेडरेशन द्वारा की गई थी। सारे कार्यक्रम में महिला फेडरेशन के अध्यक्ष कांता सचिव विमला भंडारी एवं महिला फेडरेशन के सभी साथियों ने तन मन धन से हिस्सा लेते हुए इस पूरे कार्यक्रम को शानदार ढंग से सफल बनाया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किया बजट जनहित के मद्देनजर ऐतिहासिक – मनीष कौशिक

0

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी मनीष कौशिक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज पेश किये गए बजट को जनहित के मद्देनजर ऐतिहासिक बजट बताया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

मोहला : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी मनीष कौशिक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज पेश किये गए बजट को जनहित के मद्देनजर ऐतिहासिक बजट बताया है। मनीष कौशिक ने कहा कि बजट में जहां ग्राम से लेकर शहर के विकास का विजन है, वहीं आम जनता, अधिकारी, कर्मचारी, किसान, मजदूर वर्ग के लिए शानदार योजनाओं का प्रावधान किया गया है। बजट की घोषणाओं से हर वर्ग को राहत मिली है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मनीष कौशिक ने कहा कि पुरानी पेशन योजना लागू करने से पूरे प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इस योजना से लाखों परिवारों को राहत मिली है। इस घोषणा से पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। इसी तरह विधायक निधि की राशि दो करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ की गई है। इससे हर विधानसभा क्षेत्रों का विकास होगा। ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना गांव में खदान शुरू नहीं होने की घोषणा और इसी तरह सरपंचों का भत्ता प्रतिमाह दो हजार से बढ़ाकर 4000 करने से पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

बस्तर संभाग में कार्य कर रहे पुलिसकर्मी सहायक आरक्षकों को पदोन्नति और वेतन भत्ते का लाभ दिलाने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स के नाम पर नए कैडर की घोषणा भी महत्वपूर्ण घोषणा है। बजट में मोर जमीन मोर मकान और मोर मकान मोर चिन्हारी योजनाओं के लिए 450 करोड़ का प्रावधान कर आवासहीन परिवारों को राहत मिलेगी। नगरीय निकायों के संपत्ति के ऑफसेट मूल्य को कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित दर से 30% कम करने की घोषणा और अमृत मिशन 2.0 के तहत समस्त घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने हेतु 200 करोड़ का प्रावधान करने से अधूरे कार्य पूरे होंगे।
मनीष कौशिक ने कहा कि जनपद पंचायत विकास निधि योजना में 66 करोड़ का प्रावधान करने के साथ ही जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 15000 से बढ़ाकर 25000 किया गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 10000 से बढ़ाकर 15000 और जिलाजिला पंचायत सदस्य का मानदेय 6000 से बढ़ाकर 10000 प्रति माह किया गया है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास के कार्य करने में सुविधा होगी।

मनीष कौशिक ने कहा कि इसी तरह न्याय एवं आर्थिक सुरक्षा दिलाने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर नया योजना में आगामी वर्ष से वार्षिक सहायता राशि 6000 से बढ़ाकर 7000 किया गया है। वर्धा के सेवाग्राम की तर्ज पर नवा रायपुर में सेवा ग्राम की स्थापना से महात्मा गांधी के सिद्धांतों और उनके जीवन से आज की पीढ़ी को देशभक्ति और मानवता के सबक सीखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के हर वर्ग की बेहतरी के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ राज्य का बजट पेश किया है। इस बजट की जितनी भी सराहना की जाए, कम है।

MOST POPULAR

HOT NEWS