रायपुर। थाना खमतराई क्षेत्र में अलग-अलग कंपनियों के नाम का नकली इंजन ऑयल तैयार कर बिक्री करने वाले आरोपी राकेश पिंजवानी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विकास चैहान ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि राकेश पिंजवानी निवासी कटोरा तालाब रायपुर जो गोल्डन मार्केट भनपुरी के पीछे एक गोडाउन में विभिन्न प्रकार के गुणवत्ता विहीन इंजन ऑइल स्वयं तैयार एवं पैकिंग कर आम ग्राहकों को बिक्री किये जाने हेतु काफी तादात में जिसमें आधा लीटर, 01 लीटर, 05 लीटर एवं
20 लीटर के सुपर बजाज एवं बाल्टियों में पैक कर स्पार्क कंपनी, हीरो कंपनी, सुपर बजाज कंपनी, एक्टोल कंपनी, बोश कंपनी, 4 टी प्लस कंपनी, बोस्टन कंपनी व अन्य कंपनियों का फर्जी स्टीकर लगाकर उक्त कंपनियों के नाम से फर्जी इंजन ऑइल तैयार कर रखा है। गोडाउन में ऑइल पैकिंग करने का मशीन सील पैक करने का मशीन खाली डिब्बा इंजन आॅयल के भरे हुए डिब्बे व ड्रम भी भारी मात्रा मंे रखा हुआ है। उक्त व्यक्ति द्वारा अवैध कार्य करते हुए उक्त कपंनियों के नाम का डुप्लीकेट स्टीकर तैयार कर ग्राहकों को असली बताकर गुणवत्ता विहीन इंजन ऑयल बिक्री किया जा रहा है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
प्रदेश के शासकीय प्रवक्ता और मंत्री रविंद्र चौबे और शिव लहरिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि मुझे रविंद्र चौबे की बुद्धि पर तरस आता है पहले वह सी एम आई के आंकड़े तो देख लेते फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जनता को बताते हैं मैं 3 सालों के तुलनात्मक आंकड़े जो सीएम आईने दिए हैं उसको बताना चाहता हूं
कांग्रेस सरकार जो वाहवाही लूट रही है की बेरोजगारी दर 2.1% 2021 में हुई है वह आंकड़े मात्र 1 माह के हैं जबकि सीएमआईई 1 साल के आंकड़े देता है भूपेश सरकार सिर्फ युवाओं को चलने और ठगने का काम कर रही है उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो भी आंकड़े दिए हैं वह या तो कोर्ट में लंबित हैं या प्रक्रियाधीन है इन्हें यही नहीं मालूम है कि रोजगार और नियमित रोजगार में अंतर क्या होता है झूठ बोलने की हद होती है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो झूठ बोलते ही हैं आप दोनों मंत्रियों से भी झूठ बोल पा रहे हैं जनता भली-भांति कांग्रेस के चाल चरित्र को समझ चुकी है कि प्रदेश सरकार विगत 3 वर्षों में सब झूठ बोलने का काम कर रही है इन्होंने अपने घोषणा पत्र में जो बेरोजगारों को महंगाई भत्ता देने की बात लिखी थी उससे भी इनके प्रवक्ता आज मुकर रहे हैं इसलिए इनके बारे में और कुछ भी नहीं कहा जा सकता |
नेता प्रतिपक्ष कौशिक का आरोप, भष्ट्राचार के गंगा में किसने – किसने लगाई डूबकी
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कहा कि 5 विधायकों ने जो आरोप शिक्षा मंत्री पर लगाये थे वह सत्य साबित हो रहा है। शिक्षा विभाग में ट्रांसफर, पोस्टिंग, गुणवत्ताहीन फर्नीचर व बर्तन की सप्लाई को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं और इसमें भारी भ्रष्टाचार की गुंज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी। 336 व 69 पेज की कथित डायरी ने यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस की सरकार छोटे-मोट भ्रष्टाचारों पर विश्वास नहीं रखती है। 366 करोड़ का लेने-देन तो सिर्फ एक अधिकारी के डायरी में है ऐसी कई डायरियां अभी सामने आने वाली है तथा शीघ्र ही इसे सबके माध्यम से सामने लाया जावेगा। उन्होंने कहा कि अभूतपूर्व भ्रष्टाचार का यह अद्वित्तीय नमूना है, जिसमें प्रदेश के भोले-भाले शिक्षकों से भारी राशि अवैध रूप से ली गई, और डायरी में बडे
सिलसिलेवार तरीके से एक-एक व्यक्ति जिससे राशि ली गई व जिसे दी गई है इसका विवरण बताता है कि कांग्रेस सरकार कितनी भ्रष्ट है। उन्होंने कहा कि आखिरकार कौन सी भाभी जी को एवं कौन से बड़े साहब को राशि दी गई है, इसकी भी जांच होनी चाहिये। भाभी जी को 25 करोड़ रूपये कई किश्तों में पहुंचाया गया है और बड़े साहब को भी कई करोड़ रूपये पहुंचाये गये हैं व इसके अतिरिक्त सप्लायरों से भी जमकर वसूली की गई है, इसकी भी जांच होनी चाहिए। हमने विधानसभा में सूखा राशन वितरण व सड़ी सोयाबड़ी के संबंध में 400 करोड़ के घोटाला का मामला प्रमुखता से उठाया था, जिस पर स्वयं मंत्री जी ने कहा था कि इस मामले को दिखवा रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस कथित डायरी से सिद्ध हो गया है कि सूखा राशन मामले में भारी भ्रष्टाचार किया गया है तथा नेकऑफ, एनसीसीएफ, केन्द्रीय भण्डार व एक ही स्वसहायता समूह से भण्डार क्रय नियम के विपरित 50 करोड़ रूपए का क्रय किया गया वो भी बिना निविदा बुलाये मगर उच्च सरंक्षण के कारण अभी तक किसी पर भी कोई कार्यवाही नही की गई है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि अरबों रूपये के इस कथित लेन-देन में लिप्त अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। रायपुर राजधानी में पदस्थ एक अधिकारी जो ट्रांसफर पोस्टिंग के साथ ही सामग्री आपूर्ति के सप्लायरों से राशि वसूली कर बंगलों में देने का कार्य करता है, उसकी जांच की होनी चाहिए। साथ ही नान घोटाले की डायरी पर बार-बार बात उठाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो तीन साल से इस मामले में कुछ भी नहीं कर पाये बल्कि घोटाले में कथित रूप से दोषी दो आईएएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण स्थान में पदस्थ कर दिये है और जो कथित तौर पर पूरी सरकार का संचालन कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस वायरल डायरी को संज्ञान में लेंगे और भष्ट्राचार को उजागर करेंगे।उन्होंने कहा कि एक ही प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी के समय पर ही यह डायरियां क्यों बाहर आती है? जब हमारी सरकार थी तब इन पर तत्काल कार्यवाही की गई थी। परंतु भ्रष्टाचार प्रिय कांग्रेस सरकार में यह अधिकारी महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ हैं। इस पूरे प्रकरण पर एसआईटी गठन कर उच्च स्तरीय जांच की जाये और मुख्यमंत्री को तत्काल शिक्षा मंत्री को उनके पद से बर्खास्त करना चाहिये।
बालोद – बालोद जिले में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जिला कलेक्टर ने कर्फ्यू का आदेश जारी किया –
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा |
आज 13/01/2022 को आये कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार डौंडी ब्लॉक में सबसे अधिक दल्लीराजहरा से 16 कोरोना पॉजिटिव मिले, चिखलाकसा में 03, डोंडी से 01 एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 04 लोग मिले |
वार्ड के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –
कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर। नारायणपुर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि अबुझमाड़ में पहले ग्रामीण पेंदा (पहाड़ में) खेती करते थे लेकिन अब धान का फसल भी ले रहे हैं। लेकिन कई लोगों के पास जमीन का पट्टा नहीं है इसलिए केवल अबुझमाड़ में जिनके पास पट्टा नहीं है उनका भी धान सरकार खरीद रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्देश पर मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने अबुझमाड़ियों के विकास के लिए नारायणपुर में राम कृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना करने स्वामी जी से कहा था। गांधी का अबुझमाड़ से अथाह प्यार था। प्रधानमंत्री रहते समय वे कई बार अबुझमाड़ पहुंची थीं। राम कृष्ण मिशन आश्रम में बुधवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में बोलते हुए लखमा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इंदिरा जी और राजीव जी दोनों का अबुझमाड़ के प्रति काफी स्नेह था इसलिए उन्होंने अबुझमाड़ के ग्रामीणों के शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य विकास के लिए काफी ध्यान दिया। इंदिरा गांधी तो अबुझमाड़ की महिलाओं के साथ नृत्य भी कर उनके प्रति अपनी आत्मीयता प्रकट की थी। अभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अबुझमाड़ के बच्चों की शिक्षा और आगे बेहतरी के लिए आश्रम को हर संभव मदद कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री के नाते मैंने भी सुदूर अंचल में आश्रम के स्वामी, संत और गुरूजियों के नि:स्वार्थ सेवाभाव के साथ काम करते हुए अबुझमाड़ियां बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने को देखा है। इसलिए आश्रम को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
रायपुर, 13 जनवरी । छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के आवंटन वर्ष 2013 बैच के 9 अधिकारियों को आवंटन वर्ष 9 वर्ष की सेवा पूर्ण किये जाने पर उन्हें कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान पेमेट्रिक्स लेवल-12 में नियुक्त करते हुए पदोन्नत किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डा. कमलप्रीत सिंह ने इस संंबंध में आज आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार नम्रता गांधी कलेक्टर जिला गौरेले-पेंड्रा-मरवाही, गौरव कुमार सिंह कलेक्टर जिला मुंगेली, विनीत नंदनवार कलेक्टर जिला सुकमा, इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल उप सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, जगदीश सोनकर उप सचिव वन विभाग, राजेन्द्र कुमार कटारा कलेक्टर जिला बीजापुर, आनंद कुमार मसीह उपायुक्त (राजस्व) संभागायुक्त कार्यालय रायपुर तथा पीएस धु्रव उप सचिव समाज कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार उप सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग को पदोन्नति के साथ उन्हें इसी विभाग में उप सचिव से संयुक्त सचिव का प्रभार सौंपा गया है।
बस्तर … बस्तर थाना क्षेत्र के परचनापाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आज घटना दोपहर 3:45 की है एक ट्रक ने सामने चली रही एक यात्री बस को ठोकर मार दिया। इस घटना में बस में सवार कुछ यात्री घायल हो गए है।
दोपहर एक यात्री बस रायपुर की तरफ से जगदलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान परचनापाल के पास यात्री बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद यात्री बस में सवार कुछ यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची बस्तर पुलिस घटना में 5 लोग हुए घायल जगदलपुर हॉस्पिटल रेफर किया गया ।
जगदलपुर। प्रयास संस्था के संरक्षक उद्योग मंत्री कवासी लखमा तथा कांग्रेसी नेता सुशील ओझा ने प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन बच्चों के बीच पहुंचकर सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर लखमा ने संस्था के बच्चों को बिना डरे अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ने का उत्साह दिलाते आशिर्वाद दिया।
अनुभवहीन अधिकारी की नासमझी का खामियाजा भुगत रही जनता – जनप्रतिनिधि
जगदलपुर
लोक निर्माण विभाग में विगत तक़रीबन डेढ़ वर्ष से बतौर प्रभार संभाल रहे राजगुरु के ऊपर कुछ जनप्रतिनिधियों का वृहद्हस्त इस कदर हावी है की वे अपनी मीठी छुरी वाली छवि से अन्य जनप्रतिनिधियों को अपनी पदस्थापना से लेकर अब तक जेब में रखने से कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं. लेकिन इस नॉटी अधिकारी की नॉटी छवि अब कुछ जनप्रतिनिधियों व ठेकेदारों को रास नहीं आ रही है और इनकी मीठी छुरी वाली छवि की धार, कुछ जनप्रतिनिधियों और ठेकेदारों के बीच ख़त्म होने लगी है. इनकी पदस्थापना से लेकर विवादों में घिरे राजगुरु अब अपने स्तर से अपनी छवि बचाने की जद्दोजहत में लगे हुए हैं. केवल माया को ही प्राथमिकता देने वाले ये प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों के जनहित से जुड़े पत्र का जवाब आधा वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी देना जरुरी नहीं समझते, या फिर यह कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी की इन जनप्रतिनिधियों को ये अपनी जेब में रखते हैं.
दरअसल, तक़रीबन दो वर्ष पूर्व गुरु गोविन्द सिंह चौक से एक निजी विडियो दुकान तक प्रगति पथ में नाली निर्माण का कार्य शुरू हुआ था. तत्कालीन समय में हार्डवेयर की दूकान से लेकर उक्त चौक की दोनों ओर चौड़ी नाली के खुदाई का कार्य किया जा रहा था. इस 13 मीटर चौड़ी नाली निर्माण के कार्य के चलते सड़क संकरी हो गयी थी जिसे तत्कालीन भाजपा पार्षद सुरेश गुप्ता द्वारा रुकवा दिया गया था और इसका जमकर विरोध किया गया था. इसके बाद 17/05/2021 को कार्यपालन अभियंता के नाम इससे सम्बंधित जानकारी लेने के लिए 5 बिन्दुओं पर जानकारी चाही गयी थी, लेकिन अधिकारी राजगुरु ने जनहित से जुड़े इस सवाल का जवाब देना भी आज पर्यंत तक जरुरी नहीं समझा.
सुरेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि तत्कालीन समय में उक्त नाला निर्माण कार्य को अग्रसेन चौक से लेकर अनुपमा चौक तक बनाया जाएगा. इस बात की जानकारी स्वयं जिलाधीश ने तत्कालीन कार्यपालन अभियंता और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में बताई थी. इस निर्माण कार्य को एक वर्ष तक कई दफा रोड क्रासिंग लेआउट देते हुए बनायीं गयी. अप्रैल 2021 में खेतेश्वर मिठाई की दुकान से प्रारंभ किया गया जिसकी गहराई और चौड़ाई 600 मीटर रखा गया था. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी लेने के लिए लोक निर्माण विभाग के साहू को तत्काल कॉल भी किया गया था और तीन दिन का समय दिया गया था, लेकिन आज पर्यंत वो तीन दिन कहाँ गायब हो गए ये तो साहू साहब ही बता सकते हैं. इस सम्बन्ध में गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रभारी कार्यपालन अभियंता को भी जानकारी दी लेकिन उन्होंने जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर केवल अपनी शाख बचाने आश्वासन का हांडा खोल दिया और आज पर्यंत जवाब नहीं मिला.
सुरेश ने कहा कि तत्कालीन समय में हार्डवेयर दुकान तक जिस नाली के कार्य को रोका गया था उसे कौन सी विशेष तकनीक के तहत मिठाई दुकान की ओर बनने वाली नाली से जोड़ा जायेगा, साथ ही संकरी हो चुकी सड़क से होने वाले जनता को लाभ की जानकारी भी चाही गयी थी, इसकी भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी. सुरेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन प्रभारी अधिकारी को जनहित से जुड़े ऐसे विकराल मुद्दे से कोई सरोकार नहीं है, ऐसे अधिकारी कांग्रेस शासन में केवल जनता का खून चूसने में आमादा है, अगर शहर का विकास चाहिए तो मूल पद के अधिकारी की यहाँ पदस्थापना की जानी चाहिए.