City Media - Page 371 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 371

छात्राओं को सायकिल वितरित

0

बकावंड विकासखंड बकावंड के शासकीय हाई स्कूल टेंपल कोमार, महोलाई, सतोसा, गारेंगा, छिंदगांव और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैबेल में सरस्वाती साईकल योजना के तहत छात्राओं को साईकल वितरण किया गया।

इस अवसर पर ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष मनीराम कश्यप, बकावंड जनपद अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, जनपद सदस्य जगन्नाथ बघेल, कमल कश्यप, अर्जन पाण्डे, मंडल महामंत्री दामूधर बघेल, फुलेश्वर पाण्डे, अशोक ठाकुर, बिसम ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता एवं शिक्षक शिक्षिकाएं, अधिकारी, शाला के छात्र -छात्राएं और ग्रामवासी उपस्थित थे।

आधा -अधुरा जानकारी लेकर बैठक में पहुंचे तहसीलदार, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

0
  • धार्मिक आयोजनों में चुक ना हो इसका रखें ध्यान

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान जो बातें कहीं थी वहीं बात कलेक्ट की राजस्व की बैठक में छाया रहा। इस दौरान तहसीलदार आधा-अधूरा जानकारी लेकर पहुंचे कलेक्टर ने सख्त संदेश दिया।कलेक्टर की बैठक के दौरान आधा -अधुरा जानकारी लेकर पहुंचे जिन्हें चेतावनी दी। वहीं धार्मिक मामलों पर कार्यपालिक दंडाधिकारियों को सजग रहने को कहा है जिससे कहीं अप्रिय स्थिति न हो।

ज्ञात हो कि बस्तर में धर्मांतरण का मुद्दा उफान पर है और कई गांवों में खुन खराबा भी हुआ है जिसमें सजगता बरतने की दरकार है।

कलेक्टर हरिस ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लिया।कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी सजग हो कर कार्यों का निष्पादन करें, आम जनता को राजस्व से सम्बंधित मामलों के लिए कोई दिक्कत नहीं होने दें। उन्होंने अविवादित नामांतरण के प्रकरणों के खारिज करने की वजह और राजस्व दुरुस्तीकरण (त्रुटि सुधार) के प्रकरणों का जिले के वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों को तहसीलवार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वहीं धार्मिक मामलों में विशेष सर्तकता आवश्यक है, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी और सूक्ष्म सूचना जरूर रखें ।

कलेक्टर हरीश एस ने नगरीय निकाय निर्वाचन के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में चर्चा कर निर्वाचन की आवश्यक तैयारी के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने नए राजस्व गांव का नक्शा, खसरा में रिकार्ड सुधार करवाने के लिए प्राथमिकता से आफलाईन प्रक्रिया पूर्ण रखने और ऑनलाईन ( भुइंया) में भी डाटा एन्ट्री करवाने कहा। विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, नजूल के प्रकरण की भी तहसील कार्यालयवार समीक्षा किए। आरबीसी-6-4 के प्रकरणों और उनके भुगतान की स्थिति, जनक्षति के लंबित प्रकरण के कारण की समीक्षा कर बजट अलाटमेंट की विस्तृत ब्यौरा को अपडेट रखने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को बैठक से पूर्व आवश्यक तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार डेश बोर्ड में राजस्व से संबंधित ऑनलाईन डाटा सर्वे रिपोर्ट की जानकारी प्रतिदिन देंने कहा। जिले में उद्योग स्थापना के लिए जमीन चिन्हाकन करने के सम्बन्ध में भी चर्चा किया गया। मसहाती-आरक्षित ग्रामों के राजस्व सर्वेक्षण और निजी, खातेदार, सह खातेदार की किसान किताब तथा आधार प्रविष्टि कार्य की समीक्षा किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित संयुक्त कलेक्टर सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

सर्व नाई सेन समाज को महापौर ने भेंट किए बर्तन, साऊंड सिस्टम, कुर्सी

0
  •  समाज स्वावलंबी बनें, ऐसा प्रयास: सफीरा साहू
  • संगठन की शक्ति से होगा विकास: संजय पाण्डेय

जगदलपुर सर्व नाई (सेन) समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महापौर सफीरा साहू और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे को धन्यवाद ज्ञापित कर उनका सम्मान किया गया। बैठक महापौर निधि के संदर्भ में आयोजित थी। समाज के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेतृत्व में इस बैठक में सभी सदस्यों का योगदान रहा।

बैठक में महापौर सफीरा साहू और प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता एवं पार्षद संजय पांडे, एमआईसी सदस्य श्वेता बघेल मौजूद थे। महापौर निधि से महापौर व एमआईसी सदस्य सहित पार्षद ने समाज को बर्तन, कुर्सी, बॉक्स, चूल्हा प्रदान किया गया। महापौर सफीरा साहू ने कहा की समाज को महापौर निधि से सामग्री प्रदान की गई है, जिससे आपके समाज में कुछ भी आयोजन हो तो समाज अपना स्वयं की सामग्रियों से कार्यक्रम कर सकेगा। सभी समाज स्वावलंबी हो, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। महापौर ने समाज को शुभकामनाएं दी और उत्तरोत्तर प्रगति करने के लिए अपने विचार रखे। इस अवसर पर संजय पांडे ने कहा कि संगठन में शक्ति है और जब सभी लोग मिलकर एक संगठन बनाते हैं तो वह मज़बूती से आगे बढ़ता है। सर्व नाई समाज के गठन के बाद समाज ने अच्छा कार्य करके दिखाया है। उसी के चलते आज समाज का भवन भी बन गया है और भवन में लगने वाली सारी सामग्री भी महापौर ने प्रदाय कर दी है। इस अवसर पर संजय पांडे ने महापौर को धन्यवाद दिया और नाई समाज को शुभकामनाएं दी। समाज के

जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने इस सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारा सर्व नाई (सेन) समाज की ओर से आप सभी का बहुत-बहुत आभार। इस दौरान प्रमुख रूप से समाज के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर, समाज के वरिष्ठ राधे श्याम श्रीवास्तव, भास्कर राव, राजू राव, संदीप श्रीवास, गणेश ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, कृष्ण श्रीवास, सियाराम ठाकुर छन्नू भारद्वाज, रामेश्वर श्रीवास, लोकेश नंदा, अनिल ठाकुर, रामलखन ठाकुर, बाबू साहब राजा ठाकुर और भी सदस्य मौजूद थे।

शहर जिला कांग्रेस ने धान संग्रहण केंद्रों में हुए घोटाले की जांच की उठाई मांग

0
  • अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बस्तर कमिश्नर को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य और पदाधिकारियों ने धान संग्रहण केंद्रों में हुए घोटाले की विस्तृत जांच और दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बस्तर कमिश्नर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौर्य ने ज्ञापन में बताया है कि बस्तर जिले के धान संग्रहण केंद्र बिरिंगपाल नियानार में उपार्जन में जिले एवं आसपास के जिलों से प्राप्त खरीदे गए धान को h

भंडारित किया जाता है। बीते खरीफ सीजन के दौरान विरिंगपाल संग्रहण केंद्र में आवक 1163585 बोरा धान की हुई थी। इसमें से महज 85902 बोरा धान की निकासी हो पाई है। शेष 1077683 बोरा धान, जिसका वजन 431065 क्विंटल है, केंद्र में ही असुरक्षित पड़ा है। वहीं नियानार संग्रहण केंद्र में आवक 805963 बोरा धान की हुई थी, जिसमें से 611033 बोरा धान की निकासी हुई है। 194930 बोरा यानि 77972 क्विंटल धान शेष है। इन दोनों संग्रहण केंद्रो में दस्तावेज के आधार पर धान की उपलब्धता नहीं है। क्योंकि बड़े पैमाने पर घोटाला कर धान को नष्ट एवं चोरी किया जा चुका है। इसका भौतिक सत्यापन उच्च स्तरीय जांच सिमित द्वारा पारदर्शिता से करवाया जाना राज्य एवं देश हित में आवश्यक है। श्री मौर्य ने कहा कि इसके अलावा संग्रहण केंद्रों में मजदूरों से प्लास्टिक बोरा में भूसा भरकर धान सुरक्षित रखने हेतु स्टैग लगवाने का कार्य किया जाता है जिससे भी बड़े पैमाने पर फर्जी बिल एवं मस्टररोल लगाकर शासकीय धन की बंदरबांट भी की गई है। इसकी भी जांच करवाई जानी चाहिए।कुछ दिन पश्चात नए धान की खरीदी होनी है इससे पहले संग्रहहित धान को राइस मिलर्स को देकर मिलिंग करवाना होता है उसकी भी जवाबदारी तय कर संबंधित से वसूली एवं एफआईआर होनी चाहिए। जिले में ही धान संग्रहण केंद्र में करोड़ों का घोटाला हो चुका है जिसकी तत्काल जांच करवा कर शासकीय धन का घोटाला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, प्रशांत जैन, लता निषाद, रविशंकर तिवारी, ज़ाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, महेश द्विवेदी, विजेंद्र ठाकुर, संदीप दास, ज्योति राव, उस्मान रज़ा आदि मौजूद रहे।

सुनील सोनी जनाकांक्षा पर नहीं उतर पाए खरे

0
  • सुनील सोनी जनाकांक्षा पर नहीं उतर पाए खरे

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा प्रचंड मतों से चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस का प्रत्याशी युवा है, उनके साथ व्यापक जनसमर्थन है। वे जुझारू हैं। इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी पर सांसद रहते हुए निष्क्रियता का तमगा लगा हुआ है।

दीपक बैज ने कहा है कि रायपुर की जनता ने सांसद के रूप में सुनील सोनी को अवसर दिया था लेकिन वे जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरे। कांग्रेस ने उनके मुकाबले सक्रिय युवा को मौका दिया है। विधायक के रूप में आकाश शर्मा रायपुर दक्षिण की जनता की बेहतर सेवा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण विधानसभा के चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वादाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, अतः जनमानस भाजपा के खिलाफ है। दीपक बैज ने कहा कि राज्य का आम आदमी भाजपा के राज में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। राजधानी में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैंड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। राजधानी में 4 बार गोली चल गई, अंतरराष्ट्रीय गैंग पैर पसार रहे राजधानी चाकूपुर बन गया, राजधानी में आदमी गाजर मूली की तरह काटे जा रहे, मरीन ड्राईव मर्डर ड्राइव बन गया है। रायपुर की कानून व्यवस्था बिगड़ गईहै। इन सब मुद्दो को लेकर कांग्रेस दक्षिण के उपचुनाव में जनता के बीच जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण के उपचुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक तैयारी भी पूरी है, कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है। सभी 19 वार्डो में पार्टी की बूथ कमेटियां चुनाव में जाने को मुस्तैद है। वार्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी जा चुके है, लगातार कार्यकर्ताओं की बैठकें जारी है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दक्षिण उप चुनाव को लेकर उत्साह है। कांग्रेस का कार्यकर्ता दक्षिण में कांग्रेस का विधायक बनाने को तत्पर है।

चाइल्ड पोर्नोग्राफी एक गंभीर अपराध

0
  • इंटरनेट पर ढूंढना ,डाउनलोड करना देखना ,प्रसारित करना भी अपराध दोस्तो चाइल्ड पोर्नोग्राफी बच्चो से सम्बंधित गंभीर प्रकृति का अपराध है ,ऐसे फ़ोटो वीडियो आडियो या सामग्री आती है ,जो बच्चो के यौन कृत्यो एवम नग्नता से संबंधित होती है ,ऐसी सामग्री का निर्माण करना ,उसे इंटरनेट पर सर्च करना ,डाऊनलोड करना ,अन्य को भेजना ,देखना भी अपराध है ।

सूचना प्रोधिगिकी अधिनियम की धारा 67 बी चाइल्ड पोर्नो ग्राफी से संबंधित है ,जो कोई व्यक्ति बच्चो की नग्नता से संबंधित अश्लील सामग्री तैयार करेगा ,इंटरनेट पर डालेगा ,उसे प्रसारित करेगा, जो कोई डॉनलोड कर उसे देखेगा ,उस व्यक्ति के विरुद्ध आई टी एक्ट की धारा 67 बी के तहत अजमानतीय अपराध का मामला पंजीबद्ध किया जाएगा जिसमे प्रथम बार के कृत्य के लिए पांच साल की सजा व दस लाख रुपये

।जबकि दूसरी बार के कृत्य के लिए सात साल की सजा का प्रावधान है।। बच्चो से तात्पर्य 18 साल से कम व्यक्तियों से है।

हमे क्या करना चाहिए

👉बच्चो को सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग के बारे में जागरूक करना ,

👉बच्चो के ऑन लाइन गतिविधियों पर नजर रखना

👉संदिग्ध वेबसाइट की रिपोर्टिंग करना

👉इसके लिए आप 1930 अथवा www. Cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर सकते है।

 

छात्राओं को सायकिल वितरित

0

बकावंड विकासखंड बकावंड के शासकीय हाई स्कूल टेंपल कोमार, महोलाई, सतोसा, गारेंगा, छिंदगांव और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैबेल में सरस्वती साईकल योजना के तहत छात्राओं को साईकल वितरण किया गया।

इस अवसर पर ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष मनीराम कश्यप, बकावंड जनपद अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, जनपद सदस्य जगन्नाथ बघेल, कमल कश्यप, अर्जन पाण्डे, मंडल महामंत्री दामूधर बघेल, फुलेश्वर पाण्डे, अशोक ठाकुर, बिसम ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता एवं शिक्षक शिक्षिकाएं, अधिकारी, शाला के छात्र -छात्राएं और ग्रामवासी उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा में 23 अक्टूबर को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

0

बालोद, 22 अक्टूबर 2024जिले के नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में 23 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल ने जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए है।

 

दंतेवाड़ा जिले में अब तक 880 नक्सली जुड़ चुके हैं समाज की मुख्यधारा से, इनमें 204 हैं ईनामी

0
  •  फिर तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में फिर दो ईनामी समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस जिले में अब तक कुल 880 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इनमें 204 नक्सली ईनामी रहे हैं।

        कल जिन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है, उनमें मलांगेर एरिया कमेटी में कार्यरत प्लाटून नंबर 24 सदस्य आयता उर्फ नंदू माड़वी पिता स्व.. सोमडू माड़वी उम्र लगभग 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी माड़गादम पटेलपारा थाना कटेकल्याण ईनामी 2 लाख रुपए, प्लाटून नंबर 24 सदस्य एवं डीव्हीसी सचिव जगदीश का गार्ड हिड़मा माड़वी पिता स्व. पांडू माड़वी उम्र 18 वर्ष जाति माड़िया निवासी माड़गादम पटेलपारा थाना कटेकल्याण ईनामी 2 रुपए एवं ककाड़ी आरपीसी मिलिशिया सदस्य देवा हेमला पिता बुधराम हेमला उम्र 9 वर्ष जाति मुरिया निवासी ककाड़ी पटेलपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा शामिल हैं। इन लोगों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत 21 अक्टूबर को पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ दंतेवाड़ा रेंज राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय, कमांडेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ नीरज यादव, द्वितीय कमान अधिकारी 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ विवेक कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा रामकुमार बर्मन के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। आयता उर्फ नंदू माड़वी संगठन में सक्रिय रहने के दौरान 2020 में ग्राम पोर्रोगुमोड़ी के जंगल से डेरा बदली कर गोगुंडा के जंगल, पहाड़ी में जाने के दौरान पोर्रोगुमोड़ी व गोगुंडा के बीच जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, वर्ष 2023 में ग्राम सिमेल के जंगल, पहाड़ी पर डेरा बदली करने के दौरान पुलिस पार्टी के साथ हुई मुठभेड़, दिसंबर 2023 में गोगुंडा डुंगिनपारा के जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था। नक्सली हिड़मा माड़वी संगठन में सक्रिय रहने के दौरान दिसंबर 2023 में ग्राम गोगुंडा पांतापारा के जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था। इन नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स दंतेवाड़ा एवं 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 204 ईनामी सहित कुल 880 माओवादी आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके है।

न्यौता भोज आयोजन में लापरवाही बरतने पर बीईओ को शो-कॉज नोटिस

0
  • बस्तर कमिश्नर ने बकावंड जनपद का किया निरीक्षण 

बकावंड बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह ने सोमवार को बस्तर जिले के बकावंड जनपद पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और दस्तावेजों एवं नस्तियों के व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संभाग आयुक्त ने कार्यालय तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पर जोर देते हुए प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को स्वच्छता अभियान नियमित तौर पर चलाने को कहा तथा इसे हर माह निरंतर करने सहित अधिकारियों-कर्मचारियों के आदत में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय के पुराने अनुपयोगी फर्नीचर तथा अन्य सामग्रियों का अपलेखन करने के निर्देश दिए। कमिश्नर डोमन सिंह ने भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत कार्यालय बकावंड में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान न्यौता भोज आयोजन में रूचि नहीं लेने सहित लापरवाही बरतने के कारण बीईओ को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से सभी स्कूलों में न्यौता भोज का आयोजन कराने के निर्देश दिए। साथ ही सरस्वती सायकिल योजनांतर्गत लक्षित बालिकाओं को दीपावली अवकाश के पूर्व सायकिल वितरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने कहा। कमिश्नर ने बस्तर ओलंपिक 2024 में सभी ग्राम पंचायतों के हरेक ग्राम,पारे- टोले की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए हरेक ग्राम पंचायत से 100 से ज्यादा लोगों का पंजीयन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत सुविधा विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन मुहैया करवाने सहित पंखा एवं लाईट लगाए जाने कहा। साथ ही बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा प्रदान करने उपलब्ध करवाई गई सामग्रियों का उपयोग करने सहित टीवी के माध्यम से जादुई पिटारा को बच्चों को दिखाए जाने कहा। उन्होंने कुपोषित बच्चों के उपचार हेतु पोषण पुनर्वास केन्द्र के लिए रोस्टर तैयार कर प्रतीक्षा सूची के अनुरूप बच्चों को भर्ती करने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा,एसबीएम,प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, स्कूली बच्चों को गणवेश वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में प्रभारी एसडीएम नितीश वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत श्री मंडावी सहित बीईओ, सीडीपीओ तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS