City Media - Page 750 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 750

देवगुड़ी और पुलिया का विधायक बेंजाम ने किया भूमिपूजन

0
  • पुलिया के अभाव में लोगों को आवागमन में हो रही थी तकलीफ

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट के विधायक बेंजाम ने कोडेनार – 2 कुमापारा में आदर्श देवगुड़ी व पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया।विधायक राजमन बेंजाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने बास्तानार विकासखंड के ग्राम कोडेनार -2 कुमापारा में 5 लाख रु. की लागत से निर्माणाधीन जलनीन माता की आदर्श देवगुड़ी एवं 19.68 लाख की लागत से बनने वाले 6 मीटर आरसीसी स्लेब पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। श्री बेंजाम व मौर्य ने ग्राम के पुजारियों के साथ पूजा अर्चना कर देवगुड़ी के बारे में चर्चा की। विधायक श्री बेंजाम ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

हमारी सरकार ने प्रत्येक ग्राम में देवगुड़ी निर्माण कर आदिवासियों की आस्था एवं परंपरा को और मजबूती प्रदान की है। सड़क व पुलिया विहीन होने के कारण कोड़ेनार कुमापारा के ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। अब 19.68 लाख रुपए के लागत से 6 मीटर पुलिया निर्माण होने से ग्रामीणों तक आवागमन सहित सभी सुविधाएं पहुंच सकेंगी। विधायक ने आगे कहा कि पिछले 15 साल में पिछली सरकार के जनप्रतिनिधियों ने अगर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया होता, तो आज इस ग्राम के लोगों को समस्त मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो चुकी होती। पर ऐसा न कर केवल झांसा देने का काम पिछली सरकार ने किया और ग्रामीणों को अपने लुभावने वादों से ठगा। बेंजाम ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार आदिवासियों की सरकार है।

ये सरकार न केवल ग्रामीण बल्कि समस्त आमजनों की हितैषी सरकार है। अब ग्रामीणों की समस्याओं को न सिर्फ सुना जाता है, बल्कि उसका त्वरित समाधान भी किया जाता है। हमारी सरकार ने जो कार्य 4 वर्ष में किए हैं, उसके दसवें हिस्से के बराबर भी पिछली भाजपा सरकार ने 15 वर्ष में नहीं कर पाई। बलराम मौर्य ने कहा कि देवगुड़ी स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है। इनका संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण करना भूपेश सरकार की प्राथमिकता है। इस ओर पूर्ण रूप से ध्यान देते हुए प्रदेश के मुखिया निरंतर देवगुड़ियों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य करा रहे हैं।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर, सासंद प्रतिनिधि दिनेश ठाकुर, सरपंच संघ अध्यक्ष बास्तानार सोमडू मंडावी, रघुनाथ ठाकुर, दलपत ठाकुर, सन्नू बेंजाम, राजू बेंजाम, सप्पे बेंजाम, पंडरु बेंजाम, बुदराम कवासी, मोतीराम पोयाम एंव अन्य कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

बीईओ के आवास पर एसीबी का छापा, करोड़ों की संपत्ति मिलने की खबर

0
  • पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व दागी अधिकारी के रिश्तेदार हैं दरभा के बीईओ राजेश उपाध्याय

जगदलपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश उपाध्याय के जगदलपुर स्थित निवास पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को छापा मारा। उपाध्याय पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अधिकारी अशोक चतुर्वेदी के रिश्तेदार हैं। माना जा रहा है कि उनके निवास में की गई छापे की यह करवाई चतुर्वेदी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले को लेकर की गई है।

अशोक चतुर्वेदी पर आर्थिक अनियमितता का आरोप है। राजेश उपाध्याय दरभा विकासखंड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हैं और बीते पांच साल से इसी पद पर वे दरभा में ही पदस्थ हैं। इसके पहले वे तोकापाल में बीआरसी के पद पर कार्यरत थे। 56 वर्षीय राजेश उपाध्याय का मूल पद व्याख्याता का है। उनके जगदलपुर स्थित आलीशान बंगले में एंटी करप्शन ब्यूरो की छापामार कार्रवाई गुरुवार को तड़के 5 बजे शुरू हुई, जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी। सूत्र बताते हैं कि एसीबी की टीम ने राजेश उपाध्याय के पास लाखों की नगदी, सोने की ज्वेलरी और नामी बेनामी जमीन जायदाद के दस्तावेज समेत करोड़ों की संपत्ति होने का पता लगाया है। उनके बैंक खातों का भी एसीबी की टीम ने पता लगा लिया है।

टीम लीडर्स की बैठक में कांग्रेस ने लांच किया एलडीएम एप

0
  • बैठक में बस्तर सांसद व एलडीएम इंचार्ज दीपक बैज भी हुए शामिल

जगदलपुर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में पांच राज्यों के एलडीएम टीम लीडरों का बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस्तर के सांसद एवं संभाग के छह विधानसभा क्षेत्रों के लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन ( एलडीएम ) के प्रभारी दीपक बैज भी शामिल हुए। उन्होंने मिशन के संबंध में प्रेजेंटेशन भी दिया।इस विशेष बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, एलडीएम के राष्ट्रीय चेयरमैन के. राजू, एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पवन बंसल उपस्थित थे। बैठक में निकट भविष्य में होने वाले राज्यों के विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों को देखते हुए विशेष रणनीति तैयार कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज भी मौजूद थे। श्री बैज को पार्टी नेतृत्व ने लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन ( एलडीएम ) के लिए बस्तर संभाग के छह विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी नियुक्त किया है। सांसद दीपक बैज ने इस बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में एलडीएम की उपलब्धियों का प्रेजेंटेशन दिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में एलडीएम आईएनसीएप की लांचिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे द्वारा की गई। उल्लेखनीय है कि एलडीएम की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही सांसद दीपक बैज अपने प्रभार वाले छहों विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय हो गए थे। लगातार विधानसभावार बैठकें लेकर सांसद बैज मिशन के उद्देश्यों से पार्टी के जमीनी कार्यकर्त्ताओं को मार्गदर्शन देते और उन्हें बुस्टअप करते रहे। इससे कार्यकर्त्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और वे चुनावी तैयारी में जुट गए हैं।

विधायक रेखचंद जैन ने किया फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज

0
  • शहर के खेल मैदानों को संवार दिया है भूपेश बघेल ने : संसदीय सचिव

जगदलपुर परदेशिन माता सेवा समिति द्वारा शहर के सिटी ग्राउंड में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने किया।खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खिलाड़ियों व खेल संघों की मांग पर शहर के खेल मैदानों को नया स्वरूप प्रदान किया है। खेल मैदानों के सौंदर्यीकरण से आने वाले दिनों में बस्तर के खिलाड़ी देश- दुनिया में छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग का नाम रोशन करेंगे। बुधवार को प्रदर्शन मैच 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के मध्य खेला गया। ग्रीन टीम में लखन, डॉ. केएल आजाद, अशोक यादव, नागेश राव, कैलाश, प्रदीप भारती, महेश पाल, इस्माईल, विजय बोरकर, ज्वाला सिंह, गिरिधर राव शामिल थे. जबकि ब्लू टीम की ओर से यशवर्धन राव, देवेंद्र ठाकुर, मंगलेश्वर, अविनाश माने, धनीराम, राजेश राव, अरविंद, कपिल टोप्पो, आई खलखो व हीरा देवांगन खेले।

रोमांचक रहे दोनों मुकाबले

प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को हुए दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों के धुंआधार प्रदर्शन को देख दर्शक उत्साहित और रोमांचित होते रहे। गुरुवार को दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला बस्तर लायन व मॉर्निंग स्टार के मध्य हुआ। जबकि दूसरा मैच फुटबाल अकादमी व धरमपुरा के मध्य खेला गया। मैच डेढ़ बजे से शुरु हुए। मैच लीग सिस्टम पर आधारित हैं। बुधवार को उदघाटन के दौरान कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, एस दंती, सूर्या पाणि, संतोष सिंह, अमित रामटेके, रूपक मुखर्जी, यंग स्टार के आशीष खरे, सिकंदर नाग, दीपक नाग, सुमीत नाग, दीपक भारती, मिथुन खरे, आकाश, राजिम नाग, कैलाश नाग, राहुल नाग, अगेंद्र नाग, दीपक डहरिया समेत क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य आदि मौजूद थे।

एसडीएम व बीईओ की दबिश के दौरान नशे में धुत्त मिले बड़े गुरूजी

0
  • रोज नशे की हालत में स्कूल पहुंचते हैं प्रधान पाठक

लोहंडीगुड़ा प्राथमिक शाला विकासखंड लोहंडीगुड़ा की प्राथमिक शाला इरिकपाल का अनुविभागीय अधिकारी मायानंद चंद्रा व विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संस्था के प्रधान अध्यापक नशे में धुत्त पाए गए। प्रधान पाठक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। प्रधान पाठक के खिलाफ में पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी।

तब उन्हें कड़ी चेतावनी व समझाईश दी गई थी।बारंबार चेतावनी देने के बाद भी हेड मास्टर के आचरण में बदलाव नहीं आया। उनके खिलाफ पुनः शिकायत प्राप्त होने पर अधिकारियों द्वारा आज प्राथमिक शाला इरिकपाल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रधान की हरकतें अजीब लग रही थीं। इसे देखते हुए उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इससे उनके नशे में धुत्त होना प्रमाणित हुआ। अनुविभागीय अधिकारी ने शिक्षक के कृत्य को घोर आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है। उसे अपनी छवि का सदैव ध्यान रखना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने प्रधान अध्यापक के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही बाबत प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया है। श्री यादव ने कहा है कि भविष्य में भी विकासखंड में इस प्रकार के दौरा कार्यक्रम जारी रहेगा। सभी शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति सजग एवं तत्पर रहें।

वर्सन

किया जा रहा है निलंबित निरीक्षण के दौरान हेड मास्टर नशे की हालत में मिले। हेड मास्टर का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया, जिसमें उनके नशे में रहने की पुष्टि हुई है। प्रधान पाठक के निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।

भाजपा हमेशा आदिवासियों पर अत्याचार करती है : सांसद बैज

0
  • मध्यप्रदेश में आदिवासी युवक के साथ हुई घटना पर बस्तर सांसद दीपक बैज ने जताई नाराजगी

लोहंडीगुड़ा बस्तर सांसद व अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज ने मध्यप्रदेश में एक आदिवासी युवक के साथ भाजपा नेता द्वारा किए गए अमनवीय व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा आदिवासियों का अत्याचार व शोषण करती रही है। बैज ने कहा कि मध्यप्रदेश में आदिवासी युवक पर भारतीय जनता पार्टी के नेता का पेशाब करना इसका ताज़ा उदाहरण है। मध्यप्रदेश के सीभी जिले में सड़क किनारे बैठे एक आदिवासी युवक पर भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा पेशाब करना निंदनीय घटना है। बैज ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा आदिवासियों का अत्याचार व शोषण किया है साथ ही उन्हें तुच्छ समझने का काम किया है। छत्तीसगढ़ और बस्तर की बात करें तो यहां भी नक्सलियों के नाम पर आदिवासियों का फर्जी एनकाउंटर किया जाता रहा है। जंगल में गई माता बहनों के साथ बलात्कार किया जाता था, उन्हे घर से ले जाकर गोली मार दी जाती थी। बैज ने कहा कि ताड़मेटला में सैकड़ों बेकसूर आदिवासियों के घर जला दिए गए। इस तरह के अनेक उदाहरण देते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि वर्तमान में जिस तरह मध्यप्रदेश में आदिवासी युवक के घटना घटना हुई उसे लेकर आदिवासी समाज भाजपा कभी माफ नहीं करेगा। इससे भारतीय जनता पार्टी का आदिवासी विरोधी चाल और चेहरा बेनकाब हुआ है। दिखावे के लिए भाजपा नेता पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। लेकिन पूरी सरकार उसको बचाने पर लगी हुई है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विरोध में आदिवासी समाज के बीच जाकर मुद्दे को जोर शोर से उठाया जाएगा भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों के नाम पर हमेशा राजनीति करती आई है, लेकिन आज उनका चेहरा इस घटना के बाद से बेनकाब हो चुका है मध्यप्रदेश में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।

वंचित तबके को भी ऊपर उठा रही है हमारी सरकार : लखेश्वर

0
  • बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने 56 परिवारों को दिए वनभूमि पट्टे

बस्तर क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर ने बुधवार को नगर में आयोजित भव्य समारोह में वनभूमि पर काबिज 56 परिवारों को वनभूमि के पट्टे प्रदान किए। उन्होंने हस्तशिल्प शो रूम भवन का लोकार्पण भी किया। कार्यकर्त्तााओं ने नगर पंचायत कार्यालय के समीप बघेल का शानदार पूर्वक स्वागत किया। बघेल ने छतीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना की। नगर में निवासरत 56 परिवारों को वन अधिकार पट्टे वितरित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार गांवों, किसानों, आदिवासियों, मजदूरों, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। राज्य सरकार ने वंचित तबके तक उनके सामाजिक और आर्थिक अधिकार पहुंचाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने से पहले ही हमने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी थी। इन्हीं पर छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है। वन अधिकार पट्टा योजना के तहत पट्टाधारियों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने की योजना से पट्टाधारकों को जमीन का मालिकाना हक मिलने लगा है। स्थायी पट्टा मिल जाने से हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का आभार व्यक्त किया। श्री बघेल ने कहा कि वन अधिकार पट्टा आबादी भूखंड पर धारक के स्वामित्व को सिद्ध करने का स्थाई दस्तावेज है जो उत्ताधिकारी हक में हैं।

भूमि विवाद की स्थिति में आबादी भूखंड का सीमांकन कराया जा सकेगा। आबादी भूखंड का क्रय विक्रय किया जा सकेगा साथ में बिजली, नल इत्यादि के कनेक्शन के लिए यह प्रमाण पत्र स्वामित्व प्रमाणित करने का प्रमाण होगा। बघेल ने बस्तर में हस्तशिल्प औद्योगिक सहकारी समिति मर्यादित के शोरूम भवन लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में प्रेमशंकर शुक्ला, फतेह सिंह परिहार, चंपा ठाकुर, गणेश बघेल, दिलीप सेंगर, आशीष मिश्रा, अनूप तिवारी, भृगु तिवारी, शोभा मारकंडेय, हुसैन खान, अंकित पारख, रियाज खान, महेंद्र बघेल, पिंटू यादव, हेमबती, जयंती नेताम, हेमराज बघेल, तुलसीराम, जितेंद्र ठाकुर, राजेश कुमार, राजशेखर, छोटू परिहार, निलंबर, पूरन शर्मा, सकरू जयदेव, लक्ष्मण, मनीराम, भागरथी, जितेंद्र पटेल, दयाराम, रामनाथ, सोमारु, मंधर, यशवंत, दशरथ, रामधर, बलराम, अमलसिंह, सीएमओ श्री राव एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

किसान हित में काम कर रहा है सहकारी बैंक : रेखचंद जैन

0
  • साल दर साल धान खरीदी का रिकार्ड बना रही भूपेश सरकार
  • वनभूमि पट्टाधारकों को योजनाओं का लाभ दिलाने अपील की जैन ने

जगदलपुर किसानों के हित में कार्य करने वाली सर्वोच्च संस्था केंद्रीय सहकारी बैंक है। बस्तर के विकास में इसकी अग्रणी भूमिका है। बुधवार को छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा प्राथमिक सहकारी साख समितियों के नव नियुक्त अध्यक्षों व प्राधिकृत अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर संसदीय सचिव तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने यह बात कही। उन्होंने जगदलपुर में पहली बार इस तरह का प्रशिक्षण आयोजित करने पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक रेखचंद जैन का स्वागत फूल मालाएं पहनाकर किया गया। तत्पश्चात बैंक के अधिकारियों ने सहकारी बैंक की गतिविधियों और किसान हित में बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जैन ने प्रशिक्षण प्रदान करने की पहल के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अपेक्स बैंक चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर का आभार माना। उन्होंने कहा कि साल दर साल राज्य में धान खरीदी का रिकार्ड बन रहा है। किसानों को सर्वाधिक समर्थन मूल्य भी दिया जा रहा है। उन्होंने राजीव गांधी न्याय योजना में अन्य उपजों को भी सम्मिलित किए जाने की जानकारी दी। गोधन न्याय योजना की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देकर गोबर की खरीदी की जा रही है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्राधिकृत अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का समाधान करने, शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा यथोचित सहयोग प्रदान करने की अपील भी की। विधायक जैन ने लैम्प्स अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा। विधायक ने वनभूमि के समस्त पट्टाधारकों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया।

25 हजार किसानों ने पहली बार बेचा धान

विधायक एवं संसदीय सचिव जैन ने बताया कि जगदलपुर डिवीजन के अंतर्गत 25 हजार किसानों ने पहली बार धान बेचा है। इस साल पिछले वर्षों की तुलना में अधिक धान की खरीदी की गई है। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण राज्य के मैदानी इलाकों के बराबर किया गया है। जैन ने जब यह बातें बताई, तो प्रशिक्षण कक्ष तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। श्री जैन ने प्रशिक्षण में आए प्राधिकृत अधिकारियों व अध्यक्षों को प्रमाणपत्र का वितरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त पंजीयक एलएल बृंझ, उप पंजीयक विनोद बुनकर, सीईओ एसके जोशी, प्रबंधक अपेक्स बैंक आनंद लहरे, अतिरिक्त प्रबंधक एसए रजा, नोडल अधिकारी केएस ध्रुव, पूर्व उप सरपंच हाट कचोरा दिनेश सिंह, पार्षद दयाराम कश्यप, संतोष सिंह, निदेशक मंडल के शंकर नाग, सुदरू, बोंजाराम, रूपनाथ बघेल, विद्याधर जीराम, मेघनाथ, सहदेव नाग, जयमन मौर्य, फागूराम मौर्य, रामूराम, साधुराम समेत अन्य सदस्य, केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिकारी- कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

आंगनबाड़ी और पीडीएस दुकानों के लिए तलाशें जमीन : मेयर

0

जगदलपुर महापौर सफीरा साहू ने नगर निगम कार्यालय में नगर निगम के उप अभियंता व नजूल विभाग के राजस्व निरीक्षकों की बैठक ली। बैठक में नगर निगम के 48 वार्डों में आंगनबाड़ी भवन व पीडीएस भवन के निर्माण के संबंध में अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा की गई। कई वार्डो में आंगनबाड़ी भवन व पीडीएस दुकानों के लिए शासकीय जमीन नहीं मिलने के कारण पीडीएस दुकान व आंगनबाड़ी भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है। नतीजतन इन वार्डों के पार्षदों व वार्ड के नागरिकों को काफी असुविधा हो रही है। वर्तमान में कई वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकानों में संचालित किए जा रहे हैं, जबकि आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए शासन ने राशि जारी कर दी है। जमीन उपलब्ध न रहने के कारण भवन का निर्माण नहीं किया जा सक रहा है। इन समस्याओं के समाधान करने के संबंध में महापौर श्रीमती साहू ने नजूल विभाग के राजस्व निरीक्षकों व उप अभियंताओं से कहा कि जिन वार्डों में शासकीय जमीन उपलब्ध है, वहां आंगनबाड़ी भवन बनाएं और जिन वार्डों में शासकीय भूमि नहीं है, उन वार्डो में शासकीय जमीन की तलाश कर जल्द आंगनबाड़ी भवन व पीडीएस दुकानों का निर्माण कराएं। वही इस बैठक के तुरंत पश्चात महापौर श्रीमती सफीरा साहू ,आयुक्त केएस पैकरा व नजूल विभाग के राजस्व निरीक्षक व उप अभियंता के साथ शहर के विभिन्न वार्डो में जाकर स्थल चयन कर आंगनबाड़ी भवन हेतु कार्यों को प्रारंभ करने की कार्रवाई सुनिश्चित किया गया । इस बैठक में पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव ,आयुक्त केएस पैकरा ,नजूल विभाग के राजस्व निरीक्षक ,नगर निगम के उप अभियंता व कर्मचारी गण उपस्थित थे ।

तारापुर हाई स्कूल में विद्यार्थियों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

0
  • समय पर स्कूल नहीं पहुंचते प्राचार्य और शिक्षक, अध्यापन चौपट
  • तारापुर हाई स्कूल में विद्यार्थियों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
  • समय पर स्कूल नहीं पहुंचते प्राचार्य और शिक्षक, अध्यापन चौपट


बकावंड नया शैक्षणिक सत्र आरंभ होते ही शालाओं में अध्ययन अध्यापन कार्य शुरू हो चुका है। मगर शासकीय हाई स्कूल तारापुर में पढ़ाई का भट्ठा बैठ गया है। इस स्कूल के शिक्षक अपनी मर्जी के मालिक बन गए हैं। वे टाईम शेड्यूल का जरा भी पालन नहीं कर रहे हैं।शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते और शाला बंद होने से पहले ही अपने घर लौट जाते हैं। प्राचार्य भी समय के पाबंद नहीं रह गए हैं। शिक्षकों पर उनका कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। ऐसे में स्कूल के शिक्षा स्तर का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।


जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के निर्देश पर बीईओ, बीआरसी और संकुल समन्वयक शालाओं का सतत निरीक्षण कर में शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन व अध्यापन की जानकारी ले रहे है, किंतु बकावंड ब्लाक के तारापुर हाई स्कूल में शिक्षकों द्वारा भारी लापरवाही बरते जाने की बात सामने आ रही है। ग्रामवासियों के अनुसार इस हाई स्कूल के प्राचार्य अपने मातहतों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। शिक्षक कभी भी समय पर शाला नहीं पहुंचते हैं। अक्सर वे पूर्ण अवकाश होने से पहले ही स्कूल को भगवान भरोसे छोड़कर घरों को लौट जाते हैं। शिक्षक जब तक स्कूल में रहते हैं, आपस में गप्पें मारते हुए समय गुजार देते हैं। क्लास लेने में वे दिलचस्पी नहीं दिखाते। विद्यार्थी भी अपनी कक्षाओं में धमा चौकड़ी करते रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक खुद प्राचार्य भी हमेशा लेट स्कूल आते हैं। सरकार गांवों में शिक्षा स्तर सुधारने लाखों रु. खर्च कर रही है। वहीं शिक्षकों की ऐसी लापरवाही से बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

नया शैक्षणिक सत्र आरंभ होते ही शालाओं में अध्ययन अध्यापन कार्य शुरू हो चुका है। मगर शासकीय हाई स्कूल तारापुर में पढ़ाई का भट्ठा बैठ गया है। इस स्कूल के शिक्षक अपनी मर्जी के मालिक बन गए हैं। वे टाईम शेड्यूल का जरा भी पालन नहीं कर रहे हैं।शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते और शाला बंद होने से पहले ही अपने घर लौट जाते हैं। प्राचार्य भी समय के पाबंद नहीं रह गए हैं। शिक्षकों पर उनका कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। ऐसे में स्कूल के शिक्षा स्तर का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के निर्देश पर बीईओ, बीआरसी और संकुल समन्वयक शालाओं का सतत निरीक्षण कर में शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन व अध्यापन की जानकारी ले रहे है, किंतु बकावंड ब्लाक के तारापुर हाई स्कूल में शिक्षकों द्वारा भारी लापरवाही बरते जाने की बात सामने आ रही है। ग्रामवासियों के अनुसार इस हाई स्कूल के प्राचार्य अपने मातहतों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। शिक्षक कभी भी समय पर शाला नहीं पहुंचते हैं। अक्सर वे पूर्ण अवकाश होने से पहले ही स्कूल को भगवान भरोसे छोड़कर घरों को लौट जाते हैं। शिक्षक जब तक स्कूल में रहते हैं, आपस में गप्पें मारते हुए समय गुजार देते हैं। क्लास लेने में वे दिलचस्पी नहीं दिखाते। विद्यार्थी भी अपनी कक्षाओं में धमा चौकड़ी करते रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक खुद प्राचार्य भी हमेशा लेट स्कूल आते हैं। सरकार गांवों में शिक्षा स्तर सुधारने लाखों रु. खर्च कर रही है। वहीं शिक्षकों की ऐसी लापरवाही से बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS