City Media - Page 278 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 278

सरपंच पति और शिक्षक के खातों में पहुंची सड़क मरम्मत की राशि

0
  •  कागजों में सड़क मरम्मत कर राशि की बंदरबांट 
  • सतोषा-1 पंचायत में सचिव- सरपंच का खेल 

अर्जुन झा-

बकावंड बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत सतोषा-1 में कागजों पर सड़क मरम्मत कराकर लाखों रूपयों की राशि का बंदरबांट करने का मामला सामने आया है।ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जी बिल लगा कर लगभग 5 लाख की – राशि सरपंच पति धरमू राम कश्यप और मोहलई के संकुल समन्वयक बलदेव कश्यप के खातें में मई 2023 में राशि भुगतान की गई है। वहीं आंगनबाड़ी मरम्मत के नाम पर भी राशि बंदरबांट करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव में कई वादे तो किये जा रहे वर्षों बाद भी सड़क पानी की समस्या से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पाई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सतोषा-1 में तेतरगुड़ा से मरदामुंडा मार्ग मरम्मत एवं आंगनबाड़ी मरम्मत एवं 14वें एवं 15वें वित्त मद की राशि की बंदरबांट की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच- सचिव ने साठगांठ कर फर्जी बिल तैयार के जरिए राशि की बंदरबांट की है। कागजी सड़क मरम्मत एवं अन्य कार्यों को कागजों में कराए जाने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया है। जो इस चुनाव में सरपंच एवं जिला-जनपद सदस्यों को सबक सिखाने का कमर कसी है। जनपद कार्यालय से सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेतरगुड़ा से मरदामुंडा तक सड़क मरम्मत के नाम पर राशि का आहरण किया गया है। इसका जियो टैग नंबर 76324160 है। 21 मई 2023 को एक लाख रूपए पंचायत के खाते से डी.एस.सी के माध्यम से बलदेव कश्यप के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। बलदेव कश्यप पेशे से सरकारी शिक्षक हैं। वे मोहलई के संकुल समन्वयक हैं। बलदेव कश्यप के नाम से दूसरी दफे भुगतान 3 जून 2023 को किया गया है जिसका टेग नं. 58810786 है। इसी प्रकार उक्त सड़क मरम्मत के नाम पर 21 मई 2023 को पंचायत खाते से डी.एस.सी के माध्यम से धरमू राम कश्यप के खाते में एक लाख 50 हजार ट्रांसफर किए गए हैं, जिसका टैग नं. 76324160 है। धरमू राम उसी पंचायत की सरपंच के पति हैं। जिनके नाम से आंगनबाड़ी में दरवाजा खिड़की मरम्मत के नाम पर 10 जून 2024 को 15 हजार ट्रांसफर किए गए हैं। उसी सड़क मरम्मत के नाम पर 21 मई को लछीम कश्यप के खाते में 50 हजार ट्रांसफर किए गए हैं।

हुई ही नहीं सड़क मरम्मत

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिस सड़क मरम्मत के नाम पर लाखों रूपयों का भुगतान किया गया है, उक्त सड़क में मुरूम डालना तो दूर क्या एक फावड़ा तक नहीं चलाया गया है। कागजी कार्रवाई पूर्ण कर शासकीय राशि की बंदरबांट कर ली गई है। सरपंच और सचिव ने सांठगांठ से फर्जी बिल तैयार कर अपने रिश्तेदारों के खातों में राशि ट्रांसफर करा ली और पंचायत के विकास कायों की राशि की बंदरबांट कर अपनी जेब गर्म की है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मोहलई संकुल समन्वयक बलदेव कश्यप ने इस बात को स्वीकार किया है कि सतोषा पंचायत-1 से उनके खाते में दो से तीन बार राशि ट्रांसफर की गई है। यह राशि लगभग 250 ट्रेक्टर मुरूम ढुलाई के एवज में दी गई है। सरपंच पति से संपर्क नहीं होने के कारण उनकी प्रतिक्रिया नहीं लिया जा सकी।

वर्सन:

ग्रामीणों के आरोप झूठे

सड़क मरम्मत एवं आंगनबाड़ी मरम्मत कार्य कराया गया है, जिसके एवज में सरपंच पति, शिक्षक एवं अन्य ट्रेक्टर मालिकों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई है। चुनाव के कारण ग्रामीण झूठे आरोप लगाकर सरपंच सचिव को बदनाम कर रहे हैं।

महेश कश्यप,

     पंचायत सचिव, सतोषा 

वर्सन 

होगी मामले की जांच* मामले की जांच कराई जाएगी जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

श्री कुर्रे,जनपद सीईओ बकावंड

मेयर संजय पांडे ने लिया बागेश्वर सरकार से आशीर्वाद

0

जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने मध्यप्रदेश के ग्राम गढ़ा स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में आज बालाजी बागेश्वर हनुमान जी एवं सन्यासी बाबा और गुरुजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर संजय पांडे ने बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भाजपा और कांग्रेस के लिए चुनौती बन गए हैं बनवासी मौर्य; मिल रहा है व्यापक जनसमर्थन

0
  •  जिला पंचायत के क्षेत्र -9 से उम्मीदवार हैं बनवासी
  •  काम आ रही है क्षेत्र में उनकी सतत सक्रियता 
    अर्जुन झा-
    बकावंड पंचायत चुनाव के घमासान के बीच जिला पंचायत सदस्य हेतु चल रहे चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 9 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी हेमकांत ठाकुर, कांग्रेस समर्थित तुलाराम सेठिया के साथ निर्दलीय बनवासी मौर्य मैदान पर हैं। लंबे समय से बीजेपी से जुड़े होने के बावजूद पार्टी का साथ न मिलने पर बनवासी मौर्य ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्हे व्यापक जनसमर्थन भइ मिलता दिख रहा है कई पंचायतों में उनके द्वारा कराए गए कार्यों को लोग अभी भूले नहीं है।


32 ग्राम पंचायतों ओर 53 बूथों वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में 40 हजार 328 मतदाता हैं।एक सर्वे के अनुसार मुरिया आदिवासी बाहुल्य इस इलाके में खुद बनवासी मौर्य इसी आदिवासी समुदाय के हैं। इस कारण वे इस चुनाव में खासे लोकप्रिय साबित हो रहे हैं। मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार अपने इलाके में सक्रिय रहे हैं। उनका योगदान इस चुनाव में उनके काम आ रहा है। बनवासी मौर्य इस क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता रहे हैं।40 साल तक भाजपा के लिए अपनी युवावस्था और जवानी खपा देने वाले संघर्षशील नेता बनवासी मौर्य का बागी तेवर भाजपा ही नहीं, कांग्रेस के लिए भी चुनौती का सबब बन गया है।
बनवासी की बगावत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष बढ़ गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे बनवासी मौर्य को भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। बनवासी मौर्य 1985 से बीजेपी के प्राथमिक सदस्य रहे हैं और उन्होंने संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे बूथ अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष, बकावंड से एसटी मोर्चा अध्यक्ष और वर्तमान में बस्तर संभाग के सह-प्रभारी के रूप में सक्रिय रहे हैं। मगर पार्टी द्वारा उपेक्षा किए जाने के कारण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।. उनका यह फैसला भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए भारी पड़ता नजर आ रहा है।बीजेपी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए हेमकांत सिंह ठाकुर को टिकट दिया है, लेकिन कार्यकर्ताओं में असंतोष साफ नजर आ रहा है। बनवासी मौर्य 40 वर्षों से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं, जबकि हेमकांत सिंह को पार्टी से जुड़े मात्र 5 वर्ष हुए हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि मौर्य की पकड़ जनता में कहीं अधिक मजबूत है।बीजेपी के फैसले से असंतुष्ट कई कार्यकर्ता मौर्य के समर्थन में खुलकर आ चुके हैं।

जन मुद्दों पर जोर, विकास का वादा
बनवासी मौर्य ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास को अपनी प्राथमिकता में रखा है। उनके प्रमुख चुनावी मुद्दे इस प्रकार हैं- किसानों के लिए न्याय, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 5,931 किसानों को अपात्र घोषित कर दिया गया था, जिसके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और उलनार में कॉलेज स्थापना के लिए संघर्षरत हैं। धोबीगुड़ा से तारापुर सड़क के चौड़ीकरण की मांग को प्रमुखता दी है।महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा, शौचालयों की उचित व्यवस्था, पेयजल और बिजली की समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया है। सरकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं का समर्थन
बनवासी मौर्य के समर्थन में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता जुट चुके हैं, जो उन्हें निर्विरोध विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।नामंकन भरने के दिन भव्य बाइक रैली निकालकर सर्व प्रथम बस्तर की आराध्य देवी, मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। 40 वर्षों से बीजेपी के अनुयायी रहे बनवासी मौर्य की अनदेखी करना पार्टी के लिए एक बड़ी रणनीतिक गलती साबित हो सकती है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर बीजेपी ने उन्हें उचित सम्मान दिया होता, तो यह बगावत देखने को न मिलती। अब देखने वाली बात यह होगी कि बीजेपी इस चुनौती से कैसे निपटती है, और क्या बनवासी मौर्य की बढ़ती लोकप्रियता उन्हें ऐतिहासिक जीत दिला पाएगी?

नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

0

बालोद जिला पंचायत बालोद के सभागार में रिटर्निग अधिकारी पंचायत जिला बालोद संजय कन्नोजे ने जिला पंचायत क्षेत्र 12 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मिथलेश निरोटी पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद व जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कु. नीलिमा श्याम को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान प्रदान किया गया इस अवसर पर अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य, कुमान सिंह कुरेटी, गणेश सेवता ,सहित अनेक समर्थक उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी बधाई

0
  •  केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर संवारेंगी दिल्ली को: विजय शर्मा 

रायपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को नई गति मिलेगी और जनता को सुशासन प्राप्त होगा।

उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा- रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को एक नई दिशा मिलेगी। उनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण राजधानी की जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। मैं उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।

उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती गुप्ता की सरकार दिल्ली में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करेंगी और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से दिल्ली के विकास को एक नई ऊंचाई मिलेगी।

दीपक बैज और पूनम बैज ने गढ़िया में किया मतदान

0

लोहंडीगुड़ा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज विकासखंड में मतदान हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दीपक बैज ने भी अपनी धर्मपत्नी पूनम बैज के साथ लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सहभागिता दी। दीपक बैज और पूनम बैज ने अपने गृहग्राम गढ़िया के मतदान केंद्र क्रमांक 102 में जाकर मतदान किया। बैज दंपत्ति ने मतदान केंद्र में बनाए गए सेल्फी जोन में जाकर अपनी तस्वीर भी ली।

आम मतदाता की तरह लाइन में लगकर वोट दिया मंत्री केदार कश्यप

0
  • पंचायत चुनाव, फरसागुड़ा बूथ में  मतदान किया गया
  • लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी लोग मतदान जरूर करें: कश्यप

जगदलपुर प्रदेश के वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे फरसागुड़ा की पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान करने से पहले और बाद में मंत्री केदार कश्यप ने जिले के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सहभागिता निभाने की अपील की।

मंत्री केदार कश्यप ने आज फरसागुड़ा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला के बूथ क्रमांक-31 में पहुंचकर अपना बहुमूल्य वोट दिया। वहीं केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर क्रमबद्ध तरीके से मतदान किया। कतार में खड़े मतदाताओं ने मंत्री केदार कश्यप का सम्मान करते हुए उनसे आग्रह किया कि आप आगे जाकर पहले वोट डालिए, मगर मंत्री कश्यप वीआईपी कल्चर छोड़कर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए कतार में ही खड़े रहे। अपनी बारी आने के बाद ही उन्होंने मतदान किया। मंत्री के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि पहले मतदान करें उसके बाद जलपान, ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके और समाज के साथ-साथ देश का भी विकास हो सके। इस दौरान केबिनेट मंत्री श्री कश्यप ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मतदाता निर्भीक होकर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अवश्य मतदान करें। सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूर वोट करें।

कोंटा थाना क्षेत्र में एक सक्रिय नक्सल गिरफ्तार

0
  •  नक्सली से विस्फोटक एवं नक्सल पर्चा बरामद 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में एक सक्रिय नक्सली को विस्फोटक एवं नक्सली पर्चे के साथ पकड़ा गया है।

सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सली की उपस्थित की सूचना पर 17 फरवरी को थाना कोंटा से जिला पुलिस एवं मुरलीगुड़ा कैंप से जी- 228 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ग्राम बेलपोच्चा की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान ग्राम बेलपोच्चा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुचाकी देवा पिता मुचाकी हुंगा उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया ग्राम बेलपोच्चा थाना कोंटा जिला सुकमा बताया। उसने नक्सल संगठन मेहता आरपीसी में मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करने की जानकारी दी। पकड़े गए नक्सली की निशानदेही पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से एक थैले में छुपाकर रखे गए 4 नग जिलेटिन राड, 4 नग इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, करीब 1.5 मीटर कोर्डेक्स वायर एवं नक्सल पाम्पलेट बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी एवं बरामद सामग्री को थाना लाकर नक्सल रिकार्ड चेक करने पर उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना कोंटा मे धारा 190 बीएनएस, 4 (क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1967 की धारा 13, 23, 38, 39 के तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त प्रकरण में आरोपी मुचाकी देवा के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। विदित हो कि गिरफतार नक्सली द्वारा 7 फ़रवरी को कोंटा- गोलापल्ली मार्ग के ग्राम बेलपोच्चा के पुलिया के पास सुरक्षा बलों को जान से मारने की मंशा से आईईडी बम लगाया गया था, जिसे सुरक्षाबलों द्वारा सूझबूझ सुरक्षित तरीके से बरामद कर सुरक्षा की दृष्टिकोण से निष्क्रिय किया गया था।

नक्सल प्रभावित गांवों के युवाओं ने क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखाया दम

0
  • सीआरपीएफ ने किया स्पर्धा का आयोजन
  • रतेंगा की टीम रही स्पर्धा की विजेता, ककनार की टीम को उप विजेता का खिताब

जगदलपुर सीआरपीएफ की एफ 188 बटालियन पुसपाल घाट द्वारा तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मेडिकल कैंप व सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन अपने परिचालनिक क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती एवं नक्सल ग्रस्त गांव में 16 से 18 फरवरी तक किया गया।

भवेश चौधरी कमांडेंट 188 बटालियन के निर्देशन में तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का लगातार चौथी बार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रतेंगा एवं ककनार के बीच खेला गया, जिसमें रतेंगा की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीम को श्री कमांडेंट भवेश चौधरी द्वारा ट्राफी व 10 हजार रुपए नकद और उपविजेता टीम को ट्राफी व 5 हजार रु नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ दी सीरीज, बेस्ट बालर व बेस्ट बैट्समैन को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले सभी टीमों को क्रिकेट किट दिए गए।

प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों एवं कलाकारों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही सिविकि एक्सन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों को कपड़े, साड़ी, लुंगी, पानी टंकी, खाना बनाने के बर्तन, सोलर लालटेन, गैती, फावड़ा, थाली, गिलास, स्पोर्ट्स ड्रेस स्कूल बैग व कापी किताब, पेसिंल भेंट की गई। मेडिकल कैंप आयोजित कर ग्रामीणों का निशुल्क उपचार कर मुफ्त दवाएं दी गईं। डॉ. राहुल चंद्रन आरपी 188 ने मरीजों की स्वास्थ जांच की। इसका लाभ तिरथा, रतेंगा, परोदा, ककनार, व पुसपाल पालम महिमा के 200 से अधिक ग्रामीणों ने लिया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर कमांडेंट भवेश चौधरी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सहायक कमांडेंट बन्नाराम, डॉ. राहुल चंद्रन, घोठिया थाना के टीआई बुद्धाराम कोमरे, एफ 188 बटालियन के अधिकारियों व जवानों तथा परोदा, पुसपाल, रतेंगा व ककनार के पंच सरपंचों, ग्राम प्रमुखों, ग्रामीणो एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। सीआरपीएफ की इस अभिनव पहल से गांवों के युवाओं और ग्रामीणों में प्रसन्नता नजर आई और ग्रामीणो ने सीआरपीएफ के इस कार्य की सराहना की है।

दल्ली राजहरा में नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए कवायद

0
  •  चार बार से चुने जाते रहे पार्षद के नाम की चर्चा 

दल्लीराजहरा नगर पालिका दल्ली राजहरा के भाजपाई अध्यक्ष तोरण साहू सहित 15 पार्षद चुनकर आए हैं। यह भाजपा की 25 साल बाद की एक बड़ी उपलब्धि है। अब नई परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए कुछ लोगों ने भाग दौड़ शुरू कर दी है।

दल्ली राजहरा के 27 वार्ड में भाजपा के 15 पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं। इस तरह भाजपा पूर्ण बहुमत में है। इसलिए उपाध्यक्ष पद के लिए कुछ लोगों की होड़ लगी हुई है। इस बार नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद ओबीसी मुक्त था। अब उपाध्यक्ष किस वर्ग से बनेगा यह देखने की बात है। तोरण लाल साहू ओबीसी वर्ग से आते हैं जो चुनाव में विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद को लेकर नगर में चल रही चर्चा में मुख्य रूप से यह बात सामने आ रही है कि यदि भाजपा का उपाध्यक्ष कोई बनता है तो वह अनुभवी होना चाहिए। इस संबंध में भाजपा के एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को पद की दावेदारी करने का हक है परंतु पार्टी नेतृत्व जो निर्णय लेगा उसे सभी को मानना होगा। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष पद पर कौन होगा इसके लिए स्थानीय स्तर पर बैठक कर भाजपा के पार्षदों के बीच रायशुमारी की जाएगी तथा एक मत से उपाध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा। हालांकि पहली बार पार्षद बने लोग भी उपाध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे हैं तो उनके नाम पर भी विचार किया जाएगा, लेकिन जिसका नाम तय होगा वह आम सहमति से ही होगा। चूंकि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है इसलिए सभी भाजपा पार्षदों को अनुशासन में रहकर ही काम करना होगा। सूत्र बताते हैं कि भाजपा ओबीसी वर्ग को साधना चाहती है इसलिए उसकी राजनीति इसी वर्ग के इर्द-गिर्द घूम रही है। यदि ऐसा हुआ तो चार बार के पार्षद रह चुके ओबीसी पार्षद को नगर पालिका उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS