City Media - Page 291 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 291

सबके मुंडी, सब बर हेलमेट के लक्ष्य के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन

0
  •  नवाजे गए जागरूक नागरिक और विद्यार्थी 

जगदलपुर 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन समारोह पुलिस कोआर्डिनेशन सेंटर लालबाग जगदलपुर में 31 जनवरी को किया गया। उक्त समापन कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बस्तर संभाग कमिश्नर डोमन् सिंह, बस्तर रेंज आईजी सुंदर राज पी, कलेक्टर बस्तर हरिश एस, पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा थे।

स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, मीडिया, प्रशासन व पुलिस के अधिकारी, सड़क सुरक्षा मितान, गुड सेमेरिटन व आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रतिभागी 95 छात्र-छात्राओं जिन्होने यातायात से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया है उन्हें तथा गुड सेमेरिटन (सड़क दुर्घटना के घायलों के मदद करने वाले), सड़क सुरक्षा मितान, सड़क सुरक्षा माह एवं यातायात जागरूकता के दरम्यान अच्छे कार्य करने वाले अधि/कर्मचारी एवं आम जनता कुल करीब 200 लोगों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो के साथ प्रशस्ति पत्र व निशुल्क हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व भी 11 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह के दरम्यान 100गुड सेमेरिटन को प्रशस्ति पत्र के साथ हेलमेट देकर सम्मानित किया गया,था। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ दोपहिया वाहन चलाते समय आम जनता को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना रहा। ताकि सड़क दुर्घटना एवं उससे होने वाले मौतों से लोगों की जान बचाई जा सके। समापन दिनांक को स्कूली छात्र-छात्राओं ने यातायात से संबंधित नृत्य-संगीत की भी प्रस्तुति दी। इस तरह से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जो 30 दिवस तक सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों को जागरूक करने के संबंध में महत्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किए गए। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने आम जनता से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं, ओवर स्पीड वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय ओव्हर टेक न करें, कार चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग करें, सड़क दुर्घटना के घायलों को तत्काल मदद करें एवं हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें। बस्तर पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात जागरूकता के कई कार्यक्रमों आयोजन किया।प्रमुख रूप से बाईक हेलमेट रैली, स्कूल कॉलेजों में यातायात जागरूकता, सप्ताहिक हाट बाजार में बैनर पोस्टर के माध्यम से यातायात जागरूकता, आटो, टैक्सी, ट्रैक्टर, बस, टिप्पर, पीकप चालकों का नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराना, ड्राईविंग लायसेंस बनाने का शिविर, आटो एवं अन्य छोटी वाहनों में पोस्टर, पाम्पलेट चिपकाकर लोगों को यातायात जागरूक करना, यात्री बसों की चेकिंग कर उनकी खामियों को दुर करने हेतु जागरूकता, सड़क सुरक्षा झांकी का गणतंत्र परेड में सम्मिलित होना, नुक्कड़ नाटक, आवारा मवेशियों में रेडियम सबेल्ट लगाना, वाहनों के दस्तावेजों की जांच एवं चालकों को समझाइश, स्कूल कॉलेजों में प्रतियोगिता निबंध, स्लोगन, भाषण, वाद-विवाद, रंगोली, क्विज, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत करना, स्कूली छात्रों के साथ मिलकर यातायात जागरूकता रैली, बस, टैक्सी, आटो, टेक्टर, ट्रक चालक का प्रशिक्षण शिविर, गुड सेमेरिटन का सम्मान, सड़क किनारे के पेड़ पर रेडियम ट्री रिफलेक्टर लगाना, सारथी दिवस पर वाहन चालकों का सम्मान, माय भारत युवा टीम के 22 सदस्यों को ट्रैफिक नियम के संबंध में प्रशिक्षण, वाहनों में रेडियम रिफलेक्टर लगाना आदि कार्यक्रम किया गया है। पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा द्वारा भी समापन अवसर पर आम जनता से अपील की गई कि लोग सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों का पालन करें। तथा सड़क दुर्घटना एवं उससे होने वाले मौतों से लोगों की जान बचाई जा सके और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम वाहन चलाते समय अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र- छात्राएं, शिक्षक, सड़क सुरक्षा मितान, गुड सेमेरिटन, आम जनता के अलावा पुलिस तथा प्रशासन व यातायात के स्टाफ उपस्थित रहे। से लोगों की जान बचाई जा सके। इस तरह से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जो 30 दिवस तक सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों को जागरूक करने के संबंध में महत्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया गया। सभी अतिथियों ने आम जनता से अपील की है कि लोग दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। शराब पीकर वाहन न चलावें, ओव्हर स्पीड पर वाहन न चलावें, वाहन चलाते समय ओव्हरटेक न करें, कार चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग करें, सड़क दुर्घटना के घायलों को तत्काल मदद करें एवं हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

सबका साथ, सबका विकास वाला अतुल्य बजट: पाण्डेय

0
  • केंद्रीय बजट को जमकर सराहा भाजपा नेता विजय पाण्डेय ने 
    भानपुरी बस्तर मंडल भाजपा के प्रभारी विजय पाण्डेय ने केंद्र सरकार के बजट की सराहना की है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह सर्व-स्पर्शी और सर्व-समावेशी बजट है, जो गरीब, महिला, युवा और किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।भाजपा नेता विजय पाण्डेय ने विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई घोषणाओं का जिक्र किया, जिसमें जीवन रक्षक दवाओं पर टैक्स खत्म करने और कैंसर की दवाओं को सस्ता करने जैसे निर्णय शामिल हैं।उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसका ख्याल न रखा गया हो। केंद्रीय बजट से निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा। इसमें सभी वर्ग शामिल हैं, जिनके विकास से ही विकास की परिभाषा पूरी होती है।

 

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में छत्तीसगढ़ विकास की राह पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय बजट में औद्योगिक नीतियों को धरातल पर लाने के लिए किए गए बजट के प्रावधान से छत्तीसगढ़ का उद्योग जगत विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसके साथ ही प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए ग्रामीण अंचलों में सड़कों के संजाल पर बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। इससे अनेक रोजगार स्वत: सृजित हो जाएंगे।  पाण्डेय ने कहा कि यह आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने वाला बजट है। 12 लाख रुपए तक की आय को टैक्स फ्री करने का निर्णय अभिनंदनीय है।इसके साथ ही मिडिल क्लास को टैक्स छूट में बड़ी सौगात का जिक्र करते हुए विजय पाण्डेय ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात दी है।लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट में 12 लाख रुपए तक वार्षिक आय को टैक्स फ्री करने का निर्णय अभिनंदनीय है।

 

जगदलपुर की मिल्कियत हासिल करने लगातार परिश्रम कर रहे हैं मलकीत सिंह गैदू

0
  •  संजय मार्केट, इतवारी बाजार में किया जनसंपर्क
  •  सभी वर्ग के व्यापारियों से मलकीत ने मांगा समर्थन
    जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर की मिल्कियत हासिल करने कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू जमकर परिश्रम कर रहे हैं। वे लगातार समाज के सभी वर्गों के बीच पहुंच रहे हैं। मलकीत सिंह गैदू आज संजय मार्केट, इतवारी बाजार के समस्त प्रतिष्ठानों, ठेले, गुमटियों में पहुंचे। महिलाओं, युवाओं व माता बहनों और संजय मार्केट व इतवारी बाजार के व्यापारियों से आत्मीय भेंट कर कांग्रेस को प्रचंड मतों से विजय दिलाने हेतु अपील की। पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का भव्य स्वागत हुआ। शहर और हर वार्ड के बेहतर विकास हेतु कांग्रेस का परचम लहराने  गैदू के साथ सभी वरिष्ठ नेता भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, माता बहनों व युवाओं से वार्ड के विकास पर सुझाव मांगे और शहर के बेहतर विकास हेतु नए विजन पर चर्चा की।  गैदू ने समर्थन रुपी आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड के पार्षद प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने व निगम में कांग्रेस का महापौर बनाने के लिए अपील की।

गुरुद्वारे में गैदू ने टेका माथा
नगर निगम जगदलपुर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने आज दूसरे दिन के जनसंपर्क के पूर्व गुरुद्वारा पहुंचे। श्री ग़ैदू ने गुरुद्वारे में माथा टेका, गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष दरबार में हाजिरी लगाई व जगदलपुर बस्तर की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की और जीत का आशीर्वाद लिया। मलकीत सिंह लंगर में भी शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, अतिरिक्त शुक्ला, अनवर खान, राजीव शर्मा, संतोष यादव, शहनाज बेगम, शादाब अहमद, एस. नीला, सुनीता दास, के. अम्मा आदि भी मौजूद रहे।

सर्व धर्म, सम भाव के साथ चलने वाले भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे पहुंचे चर्च, मांगा समर्थन

0
  • सबको साथ लेकर चलने का दिलाया भरोसा

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे हर वर्ग, हर धर्म और हर समाज के लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। उन्हें सभी वर्गों और धर्म समुदायों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में संजय पांडे आज रविवार को अपने प्रचार अभियान के तहत राजीव गांधी वार्ड स्थित चर्च में पहुंचे। उन्होंने मसीही समुदाय से समर्थन मांगा।

राजीव गांधी वार्ड के चर्च में रविवार को आयोजित साप्ताहिक प्रार्थना सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे वहां पहुंचे थे। चर्च में मौजूद सभी मसीही समुदाय के लोगों से चर्चा कर संजय पांडे ने उनसे चुनाव में वोटों का समर्थन मांगा।  पांडे ने मसीही भाइयों से कहा कि मेयर बनने के बाद वे मसीही समाज के साथ ही सभी समुदायों को साथ लेकर सभी के हित में और शहर के समुचित विकास के लिए काम करेंगे। जगदलपुर शहर के सामाजिक सौहार्द को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमेशा की तरह जी जान लगा देंगे। इसके लिए मसीही बंधुओं से सहयोग की अपील संजय पांडे ने की। संजय पांडे ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें हैं, जगदलपुर नगर निगम में भी आप सभी के सहयोग से भाजपा की सत्ता आएगी, तभी शहर का तेजी से विकास हो पाएगा। इसके लिए उन्होंने बस का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी पहिए एक जैसे होने पर ही बस तेज गति से चल पाती है। आप मसीही बंधुओं से आग्रह है कि शहर के समग्र और तीव्र विकास के लिए मुझे और अपने अपने वार्ड के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। मसीही समाज के लोगों ने संजय पांडे को भरोसा दिलाया कि वे चुनाव में जरूर उनका साथ देंगे। विदित हो कि बीजेपी से महापौर प्रत्याशी संजय पांडे एक सहिष्णु नेता के रूप में जाने पहचाने जाते हैं। सभी धर्मों के नेता उनके मित्र और शुभचिंतक हैं। समय समय पर होने वाले सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में संजय पांडे हिस्सा लेते हैं और उन्हें सहयोग करते हैं। संजय पांडे सभी जाति धर्म को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।

केंद्रीय बजट में जन-जन का ख्याल और सबका-साथ सबके विकास की अवधारणा का प्रतिबिंत- चेमन देशमुख

0
  • विकसित राष्ट्र के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने वाला है केंद्रीय बजट- कृष्ण कांत पवार
  • बजट में जन-जन का ख्याल रखा गया है, और स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना पर बड़ा फोकस- यशवंत जैन
  • किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख -पवन साहू

बालोद, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने केंद्रीय बजट पर कहा हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र के रूप में भारत खड़ा हो रहा है। केंद्रीय बजट में जन-जन का ख्याल रखा गया है। आज केंद्रीय योजनाओं के संचालन और धरातल पर उतारने का काम हमारी विष्णुदेव साय की सरकार कर रही है। देश की जीडीपी मेें छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान है। केंद्रीय बजट का लाभ प्रदेश की जनता को भी मिलेगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन साहू ने कहा- कि किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की जाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 7.7 करोड़ किसानों को अल्पकालिक लोन की सुविधा दी जाएगी। किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना भी लाई जाएगी।

पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा- 5 लाख महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पहली बार उद्यमिता शुरू करने वालों के लिए योजना शुरू की जाएगी। यह अगले 5 वर्षों में 2 करोड़ रुपये तक के टर्म लोन प्रदान करेगी। इस योजना में स्टैंड-अप इंडिया योजना से प्राप्त अनुभवों को शामिल किया जाएगा।

वरिष्ठ नेता यशवंत जैन ने कहा कि 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा, कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी और 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी कर दी गई है। इससे मध्यम और गरीबों वर्गों को बड़ा लाभ मिलेगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ने कहा, मेक इन इंडिया, इम्प्लॉयमेंट और इनोवेशन, एनर्जी सप्लाई, स्पोर्ट्स का डेवलपमेंट, एमएसएमई का विकास हमारी विकास यात्रा में शामिल हैं और इसका ईंधन रिफॉर्म्स हैं।इस कार्यक्रम से 1.7 करोड़ किसानों को मदद की संभावना है।

पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि यह केंद्रीय बजट अधोसंरचना पर भारी भरकम बजट का प्रावधान किया गया है। इससे प्रदेश के नगरीय निकायों को हाईटेक बनाने में संजीवनी साबित होगी।

प्रदेश प्रवक्ता देव लाल ठाकुर ने कहा- पीएम श्री मोदीजी के नेतृत्व में देश में आधुनिक इन्फ्रांट्रक्चर आज पूरे विश्व में मिसाल है। केंद्रीय बजट में से यह सेक्टर एक मील का पत्थर साबित करेगा।

पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू ने कहा- 10 साल पहले बुनियादी ढांचे का बजट 2 लाख करोड़ था, अब यह 11 लाख करोड़ से ज्यादा है। डीप वाटर मेगा पोर्ट की बुनियाद रखी गई है। ये दुनिया का टॉप 10 पोर्ट में से एक होगा।

महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को भी भरपूर लाभ मिलेगा। आज श्री पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की विदेशी नीति में अमूलचूल परिवर्तन आया है, भारत के विकास का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। आज भारत विश्व गुरू बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है।

केंद्र की यह बजट राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने वाली बजट है :- महेश कश्यप

0

जगदलपुर :-केंद्रीय बजट पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बजट की सराहना की है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ‘यह सर्व-स्पर्शी और सर्व-समावेशी बजट है, जो गरीब, महिला, युवा और किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।’ उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई घोषणाओं का जिक्र किया, जिसमें जीवन रक्षक दवाओं पर टैक्स खत्म करने और कैंसर की दवाओं को सस्ता करने जैसे निर्णय शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसके लिए ख्याल न रखा गया हो। केंद्रीय बजट से निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा, इसमें सभी वर्ग शामिल है। जिनके विकास से ही विकास की परिभाषा पूरी होती है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में छत्तीसगढ़ विकास की राह पर तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। केंद्रीय बजट में औद्योगिक नीतियों को धरातल पर लाने के लिए किए गए बजट के प्रावधान से छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसके साथ ही प्रदेश के लाखों के रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए ग्रामीण अंचलों में सड़कों के संजाल पर बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। इससे अनेक रोजगार स्वत: सृजित हो जाएंगे।

केंद्र की यह बजट राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने वाली बजट है

12 लाख रुपए की आय टैक्स फ्री निर्णय अभिनंदनीय

इसके साथ ही मिडिल क्लास को टैक्स छूट में बड़ी सौगात का जिक्र करते हुए बस्तर सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात दी है। शनिवार के दिन लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट में 12 लाख रुपए तक वार्षिक आय को टैक्स फ्री करने का निर्णय अभिनंदनीय है।

संजय पांडे के लिए प्रचार में मंत्री केदार कश्यप कूदे चुनावी समर में

0
  •  शहर में दिखने लगा मंत्री केदार कश्यप का जलवा 
  • रेखा पांडे भी निकली पति संजय के लिए वोट मांगने
  •  पहले दिन नगर के सात वार्डो में किया जनसंपर्क 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने चुनाव प्रचार के पहले दिन सात वार्डो में जनसंपर्क किया। प्रदेश के वन मंत्री व चुनाव संचालक केदार कश्यप भी अपनी टीम के साथ चुनावी समर में कूद गए हैं। संजय की संजय पांडे की पत्नी रेखा पांडे ने भी महिलाओं की टीम के साथ डोर टू डोर संपर्क कर पति के लिए वोट मांगना शुरू कर दिया है।

प्रवीर वार्ड में पार्षद प्रत्याशी योगेश सिंह ठाकुर के पक्ष में केदार कश्यप और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर वोट मांगा। खड़गघाट स्थित माता मंदिर में महापौर व पार्षद प्रत्याशी ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। वार्ड में स्थित मातागुड़ी से कार्यकर्ताओं की टोली निकली जो कि पूरे वार्डो का भ्रमण करती हुई विजय वार्ड पहुंची। यहां पार्षद प्रत्याशी भारती श्रीवास्तव ने बाजे गाजे के साथ वार्ड में रैली निकाली। समाज के हर वर्ग के लोगों ने संजय व भारती को भरपूर जनसमर्थ दिया। इसके साथ ही शनिवार को शिव मंदिर वार्ड, भैरम देव वार्ड, वीर सावरकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड में जनसंपर्क किया गया। संजय पांडे के साथ सभी वार्डो के प्रत्याशी भी शामिल हुए, जिनमें निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, राणा घोष, खेमसिंह देवांगन, नीलिमा दत्ता प्रमुख हैं। जनसंपर्क के बाद संजय पांडे ने सामाजिक बैठक भी ली। सिंधी समाज, क्षत्रिय समाज, करण समाज सहित अनेक संघ संगठनों की बैठक ली गई। बैठक में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। केदार कश्यप जब वार्डों में पहुंचे तो उन्हें देखने और उनसे हाथ मिलाने युवा लालायित हो उठे। दर्जनों युवाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मंत्री केदार कश्यप ने माता, बहनों, युवाओं सुर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तथा सुशासन एवं जगदलपुर के समग्र विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। केदार कश्यप के मैदान में उतर जाने से संजय पांडे की ताकत और ज्यादा बढ़ गई है।

संजय के प्रचार में केदार ने झोंकी ताकत

0
  • पत्नी ने भी पति संजय के लिए मांगा वोट
  • पहले दिन सात वार्डो में किया जनसंपर्क

जगदलपुर:-भारतीय जनता पार्टी से महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने चुनाव प्रचार के पहले दिन कुल सात वार्डो में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में मंत्री व चुनाव संचालक केदार कश्यप ने अपनी टीम के साथ पुरी ताकत झोंक दी। वहीं संजय की पत्नी रेखा ने भी महिलाओं की टीम के साथ डोर टू डोर संपर्क कर वोट मांगा। प्रवीर वार्ड में पार्षद प्रत्याशी योगेश सिंह ठाकुर के पक्ष में केदार कश्यप सहित कार्यकर्ताओं ने वोट मांगा। खड़गघाट स्थित माता मंदिर में महापौर व पार्षद प्रत्याशी ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। वार्ड में स्थित मातागुड़ी से कार्यकर्ताओं की टोली निकली जो कि पुरे वार्डो का भ्रमण करते हुए विजय वार्ड पहुंची। यहां पार्षद प्रत्याशी सुश्री भारती श्रीवास्तव ने गाजे बाजे के साथ वार्ड में रैली निकाली। समाज के हर वर्ग के लोगों ने संजय व भारती को भरपुर जनसमर्थ दिया। इसके साथ ही शनिवार को शिव मंदिर वार्ड, भैरम देव वार्ड, वीरसावरकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड में जनसंपर्क किया गया। संजय पांडे के साथ सभी वार्डो के प्रत्याशी भी शामिल हुए, जिसमें निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, राणा घोष, खेम सिंह देवांगन, नीलिमा दत्ता प्रमुख हैं। जनसंपर्क के बाद संजय पांडे ने सामाजिक बैठक भी ली। सिंधी समाज, क्षत्रिय समाज, करण समाज सहित अनेक संघ संगठन की बैठक ली गई। बैठक में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

जनपद पंचायत बकावंड में भाजपा समर्थित जनपद सदस्य प्रत्याशीयों ने एक साथ तीन से अधिक प्रत्याशीयों ने अपना नामांकन फार्म भरा

0

भारतीय जनता पार्टी के बकावंड विकास खण्ड में भाजपा समर्पित जनपद सदस्य प्रत्याशी ने रैली निकालकर दमखम के साथ बकावंड जनपद पंचायत कार्यालय पहुंच कर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामंकन पत्र दाखिल किया रैली के दौरान प्रत्याशी ने क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद लेते आगे बढ़। जिनके साथ कई कार्यकर्ताओं ने,जनपद सदस्य प्रत्याशी सोनदेइ नाग क्षेत्र क्रमांक 4 जगर सूर्यवंशी क्षेत्र क्रमांक 3 दयमंती कश्यप क्षेत्र क्रमांक 16 कमलेश कुमार कश्यप क्षेत्र क्रमांक 13 भाजपा प्रत्याशियों ने , बकावंड जनपद

पंचायत कार्यालय पहुंच कर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया हैं। इस दौरान वर्तमान भाजपा समर्पित जनपद सदस्यों ने कहा कि जिस तरह लोगों का यह हुजूम दिख रहा है निश्चित तौर पर यहां करपावड मंडल एवं बकावंड मंडल में सभी भाजपा के प्रत्याशीयों का बड़ी अंतराल के साथ जीत होगी। हमारी सरकार ने जो क्षेत्र में काम किया है उससे लोग भली भांति परिचित हैं का स्नेह भाजपा के उमीदवार को इसका अच्छा फायदा मिलेगा करपावड मंडल अध्यक्ष तरुण पांडे मंडल महामंत्री फुल्केश्वर पांडे

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जेके लाल गुप्ता रघु सेठिया बंनसि कश्यप सरपंच प्रत्याशी मंगलू बघेल जगबंधु बघेल मानसिक बघेल हेमकुमार नाम चिंतामणि पांडे सोनधर बघेल राधा बघेल लखमि भद्रे बलिराम तेजू नायक अजय बघेल , भाजपा के वरिष्ठ एवं , सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

शहर के विकास के वोट मांग रहे हैं मलकीत सिंह गैदू

0
  • जीत का आशीर्वाद लेकर कांग्रेस प्रत्याशी गैदू ने शुरू किया जनसंपर्क
  • शहर के सर्वश्रेष्ठ विकास हेतु कांग्रेस को चुने,वार्डवासियों से मांगा जीत का समर्थन..

जगदलपुर नगर पालिका निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू नगर के विकास के लिए लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील मतदाताओं से कर रहे हैं।

मलकीत सिंह गैदू ने आज पूर्व विधायक रेखचंद जैन के साथ महाराज प्रवीरचंद्र भंजदेव वार्ड पहुंचकर सर्वप्रथम हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद उन्होंने सघन जनसंपर्क शुरू किया।इस अवसर पर  गैदू ने महाराज प्रवीर चंद्र भंजदेव वार्ड के युवा पार्षद प्रत्याशी जाहिद हुसैन को जिताने व जगदलपुर में कांग्रेस का महापौर बनाने हेतु कांग्रेस को प्रचंड मतों से विजयी बनाने हेतु वार्डवासियों से अपील कर समर्थन मांगा।

इस दौरान मलकीत सिंह ने कहा मुझे कांग्रेस पार्टी ने मुझे जगदलपुर से महापौर प्रत्याशी के लिए टिकट दिया है, जिसमें मै पूरी तरह से प्रतिबद्धता के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आप सभी के सहयोग व आशीर्वाद से इस बार नगर निगम में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हमारा सबसे पहला कदम शहर के समस्त वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। हम सभी एक नए विजन के साथ शहर को सुंदर, समृद्ध व बेहतर बनाने का हरदम प्रयास करेंगे। विकसित जगदलपुर बनाएंगे। श्री गैदू ने कहा आप सभी वार्डवासी वार्ड के युवा पार्षद प्रत्याशी जाहिद हुसैन को प्रचंड मतों से विजयी बनाएं ताकि आपके वार्ड में किसी भी किस्म की समस्या न होने पाए एवं वार्ड का बेहतर विकास हो सके। साथ ही नगर निगम में कांग्रेस का महापौर बनाकर कांग्रेस का विजयी परचम लहराएं। हनुमान मंदिर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, अनवर खान, राजीव शर्मा, सेमियल नाथ सहित अन्य मौजूद रहे।

दीपक बैज ने कसी कमर

नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, जनपद व जिला पंचायतों में कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी कमर कस ली है। बैज कांग्रेस के चुनावी अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्याशियों को भाजपा के हथकंडों से अलर्ट रहने के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं। आज पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज जगदलपुर में महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह को प्रोत्साहित करने खुद जगदलपुर पहुंचे हैं। वे सभी कांग्रेस नेताओं के साथ राजीव भवन जगदलपुर में बैठक लेकर आवश्यक चुनावी दिशा निर्देश देने वाले हैं। ऎसी संभावना भी है कि दीपक बैज कुछ वार्डों का भ्रमण कर जनता से महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू के साथ ही पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर सकते हैं। दीपक बैज के जगदलपुर आने से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश और भी हाई हो गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS