City Media - Page 351 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 351

राजहरा परिवहन संघ दल्लीराजहरा द्वारा पांच सूत्रीय मांगो को लेकर 20 नवंबर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

0

दल्लीराजहरा __ राजहरा परिवहन संघ दल्लीराजहरा द्वारा पांच सूत्रीय मांगो को लेकर 20 नवंबर बुधवार सुबह 11 बजे से माइंस आफिस दल्लीराजहरा के पास अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए धरना में बैठने से पहले छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र का पूजा अर्चना कर किया गया ,पांच सूत्री मांगों में दल्लीराजहरा नगर स्थित बी एस पी अधिनस्थ आई ओ सी की खानों से निकलने वाली लौह अयस्क का 100 प्रतिशत परिवहन कार्य रेल मार्ग से किया जा रहा है जिसमे से 25__40 प्रतिशत परिवहन कार्य राजहरा परिवहन संघ के मालवाहको को दिए जाने साथ ही हितकसा में निर्माणाधीन पैलेट प्लांट से निर्मित पायलेट का आनुपातिक परिवहन कार्य दिए जाने की मांग , बी एस पी प्रबंधन द्वारा निजी छेत्रो को बेची जाने वाली अनुपयोगी लौह अयस्क का परिवहन कार्य,छेत्र की जनता के लिए समुचित रोजगार मुहैया उपलब्ध कराकर हो रहे पलायन को रोका जाए ,जिला खनिज न्यास निधि से मिलने वाली राशि का अधिकतम उपयोग शहर के विकास में किया जाए

मालवाहक वाहन से परिवहन कार्य चालू होने से इस व्यवसाय से जुड़े वाहन मालिक ,आटो पार्ट्स विक्रेता,टायर विक्रेता ,मेकेनिक,वाहन चालक , हेल्फर ,टायर रिपेयरिंग सहित वाहन से जुड़े अन्य कार्य करने वालो उन सभी के परिवार के लोगो को प्रत्यक्ष अथवा परोछ रूप से लाभ मिलेगा , रोजगार के द्वार खुलेंगे , शहर से पलायन रुकेगा और शहर का विकास होगा ,

नरेंद्र सिंह तुली अध्यक्ष राजहरा परिवहन संघ ने बताया की इतने बड़े माइंस छेत्र में निवास करने के बावजूद राजहरा परिवहन संघ विगत 15 वर्षो से दल्लीराजहरा माइंस से लौह अयस्क परिवहन कार्य दिए जाने की मांग की जा रही है ,किंतु बी एस पी प्रबंधन एवं शासन प्रशासन द्वारा समुचित पहल ना करने के राजहरा उजड़ने लगा है ,इस अवसर पर राजहरा परिवहन संघ के सरंछक अतिंदरसिंह संधू ,परमजीत सिंह ,संदीप शाह ,जगजीत सिंह मरवाहा, अनिल सुथार ,संतोष देवांगन , राजकुमार कुकरेजा ,लखनलाल भुआर्य ,विजयकुमार डडसेना ,दिलीप कुमार सिन्हा सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे

धरना स्थल पर समर्थन देने अनाज किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष कैलाश छाजेड़ दल्लीराजहरा ने राजहरा परिवहन संघ की मांगों जायज बताते हुए उनके आंदोलन में कंधा से कंधा मिलाकर समर्थन देने की घोषणा की

नागरिकों की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने पेयजल पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए राशि स्वीकृत कराई

0

नागरिकों की मांग पर लोकेश्वरी ने कराई पेयजल पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए संजय नगर डौंडीलोहारा के लिए 7 लाख 73000 हजार स्वीकृत अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के प्रयास व मेहनत और मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौबे के तत्परता से संजय नगर डौंडीलोहारा के लिए पेयजल पाइपलाइन विस्तारीकरण के लिए 7 लाख 73000 हजार की राशि 15 वें वित्त मद से स्वीकृत

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने आम संजय नगर के सम्माननीय नागरिकों को बताते हुए कहा आप लोगों के मांगों के अनुरूप हमने आप लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य हेतु संजय नगर डौंडीलोहारा के विभिन्न स्थानों के लिए 7 लख 73000 की स्वीकृत कराई है जिसमें वार्ड क्रमांक 12 आंगनवाड़ी भवन से राजेश यादव घर तक पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य राशि राशि 0.861 लाख , वार्ड क्रमांक 12 बालक हायर सेकेंडरी स्कूल से तहसील कार्यालय सार्वजनिक शौचालय तक तक पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य राशि 1.578 लाख, वार्ड क्रमांक 12 शिव सिंन्हा घर से नगर पंचायत एसटीपी प्लांट तक पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य 1.578 लाख , शिक्षक प्रेम सिंह रात्रे घर से स्वामी आत्मानंद स्कूल तक पाइपलाइन मिस्त्री करणकारी राशि 1.578 लाख, वार्ड क्रमांक 12 अभियोजन कक्षा से मनोहर साहू और नरेंद्र कुमार सिंन्हा घर तक पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य राशि 2.14 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसका लोकेश्वरी साहू ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौबे और सब इंजीनियर को नगरी निकाय चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए अति शीघ्र निविदा जारी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समय रहते मूलभूत सुविधा पेयजल के लिए पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य कर कर आम नागरिकों को आसानी से पेयजल उपलब्ध कराई जा सके

धर्मांतरण से आदिवासियों का अस्तित्व संकट में

0
  •  25 से 30 प्रतिशत तक आदिवासी हो चुके हैं धर्मांतरित
  • जगदलपुर के 48 वार्डों में 100 से ज्यादा चर्च

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर में धर्मांतरण से आदिवासियों के अस्तित्व पर गंभीर संकट पैदा हो गया है। हालात यह हैं कि अगले दो दशक में बस्तर की पूरी डेमोग्राफी ही बदल जाएगी। इससे यहां के हालात मिजोरम, नागालैंड, मेघालय जैसे हो जाएंगे। इस बात की जरा भी चिंता राजनैतिक दलों से जुड़े यहां के बड़े आदिवासी नेताओं को नहीं हैं। वोट बैंक की राजनीति में आदिवासी अस्मिता से खुलकर खिलवाड़ होने दिया जा रहा है। हद तो तब हो जाती है, जब बस्तर के एक बड़े आदिवासी कांग्रेस नेता विधानसभा में दावे के साथ कह देते हैं कि बस्तर में एक भी धर्मांतरण नहीं हुआ है।

        यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि आंकड़े हकीकत बयां कर रहे हैं। वैसे तो पूरे बस्तर संभाग के सातों जिले धर्मांतरण की जद में आ चुके हैं, मगर यहां हम सिर्फ बस्तर जिले और जगदलपुर का ही जिक्र कर रहे हैं। जिले के पचासों नागरिकों से चर्चा करने के बाद निष्कर्ष सामने आया, वह काफी चिंतनीय है। इस बात को लेकर चार बार के बस्तर संभाग के एक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद और केंद्र में मंत्री रहे, बड़े आदिवासी ने भी चिंता जताई है। उनका आकलन यह है कि बस्तर संभाग में लगभग 25 से 30 प्रतिशत आदिवासियों सहित अन्य समाजों के लोगों का भी बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हो चुका है और धर्मांतरण का यह खेल बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर राज्य और केंद्र सरकारों तथा आदिवासी नेताओं ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई तो आने वाले 25-30 साल के भीतर बस्तर के हालात पूर्वोत्तर के राज्य नागालैंड, मिजोरम, मेघालय जैसे हो जाएंगे। यहां के आदिवासी अपनी जमीन, अपनी कला संस्कृति और पूजा पद्धति से पूरी तरह वंचित कर दिए जाएंगे।

आदिवासी कुंभ से उम्मीद

8 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच कांकेर, बालोद और धमतरी जिलों के सरहदी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के आसपास आदिवासियों का बड़ा सम्मेलन आदिवासी कुंभ होने जा रहा है। खबर है कि इस सम्मेलन में धर्मांतरण पर गंभीरता से विचार मंथन होगा और इसे रोकने के उपाय तलाशे जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि सर्व आदिवासी समाज के कुछ बड़े नेताओं ने नागपुर और नई दिल्ली जाकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बड़े नेताओं से संपर्क किया है और उनसे भी इस आदिवासी कुंभ में प्रतिनिधि भेजने का अनुरोध किया है।

चर्चा है कि आरएसएस की सामाजिक समरसता इकाई के राष्ट्रीय संयोजक रामलाल इस कार्यक्रम में आ सकते हैं। इस आदिवासी कुंभ से कुछ उम्मीदें हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक संगठन जनजातीय सुरक्षा मंच के रूप में काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ की पहले की भाजपा सरकार में वन मंत्री रहे गणेश राम भगत इसके राष्ट्रीय संयोजक हैं। इसके प्रदेश संयोजक कांकेर सांसद भोजराज नाग और सह संयोजक महेश कश्यप हैं। मंच की मांग है कि धर्म बदल चुके आदिवासियों का आरक्षण समाप्त किया जाए और इसके लिए लोकसभा में कानून बनाया जाए।

आपदा में ढूंढ लिया अवसर

कोरोना काल को धर्मांतरण का स्वर्णिम काल रहा। जब पूरा देश कोरोना की चपेट में था, तब एक धर्म विशेष के लोगों ने इस आपदा को अवसर के रूप में उपयोग किया। बाइबल का सभी भाषाओं में अनुवाद करने वाली संस्था अनकोल्डिंग वर्ल्ड का दावा है कि 2021 में जब पूरा देश और छत्तीसगढ़ कोरोना की चपेट में था तब सभी चर्च को यह निर्देश दिया गया था कि हर 10 गांवों के बीच एक प्रार्थना सभा आयोजित की जाए। इस पर बखूबी अमल भी किया गया। कई स्थानों पर ऑनलाइन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसके जरिए धर्म परिवर्तन कराने में व्यापक सफलता भी मिली। इस संस्था के सीईई डेविड रीव्स का कहना है कि कोरोना काल में एक लाख लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया गया। बस्तर में धर्मांतरण को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होती आई है। धर्म परिवर्तन कर चुके आदिवासी और मूल आदिवासियों के बीच शादी विवाह और मृत्यु के कार्यक्रम में विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है।

जगदलपुर शहर में सौ चर्च

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर की बात करें तो यहां के 48 वार्डों है में 100 से ज्यादा चर्च बन चुके हैं। जो यह संकेत देते हैं कि संभाग मुख्यालय जगदलपुर की यह स्थिति है, तो जिले के गांवों की स्थिति क्या होगी।

जगदलपुर शहर और बस्तर जिले में सिर्फ आदिवासी ही नहीं बल्कि साहू समाज, देवांगन समाज और अन्य समाजों के लोग भी हजारों की तादाद में धर्मांतरित हो चुके हैं। जो लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं वे जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि उन्हें श्मशान घाट के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए उन्होंने आवेदन भी दिया है। लेकिन किस जिले में कितनी संख्या में लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं, यह नियमानुसार है या नहीं इस पर सरकार और प्रशासन को विशेष ध्यान देना होगा और जो लोग ऐसे आवेदन दे रहे हैं, उनसे मांग की जानी चाहिए कि आपकी संख्या कितनी है कि कितने लोगों ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म स्वीकार किया है, उन्होंने धर्म परिवर्तन नियमानुसार किया है या नहीं, उनके दस्तावेज प्रस्तुत किया जाएं। इससे सही आंकड़े भी सामने आ सकते हैं।

चित्रकोट जलप्रपात में सैकड़ों पेड़ो की अवैध कटाई, संबंधितो लोगों पर हो कड़ी कार्रवाई: सुशील मौर्य

0
  •  चित्रकोट जलप्रपात के सौंदर्य व पर्यावरण के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के नाम पर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात स्थल के सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई की जांच हेतु चित्रकोट पहुंचा। चित्रकोट जलप्रपात के नीचे काटे गए पेड़ों का निरीक्षण किया गया। सैकड़ों पेड़ो की अवैध कटाई के प्रमाण मिले।

शहर जिला कांग्रेस सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप ने लोहंडीगुड़ा थाना जाकर कटाई के लिए संबंधित विभाग पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।सुशील मौर्य ने कहा कि चित्रकोट जलप्रपात के नीचे सैकड़ों पेड़ो की अवैध कटाई अति निंदनीय है। यह प्रकृति, पर्यावरण व चित्रकोट जलप्रपात के सौंदर्य के साथ खिलवाड़ भी है। इसके पूर्व यहां पर मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति आए हैं परंतु किसी की सुरक्षा का हवाला देकर आज तक पेड़ो की कटाई नही हुई। एक पेड़ मां के नाम अभियान का ढिंढोरा पीटने वाली डबल इंजन की सरकार में पेड़ क्यों काटे जा रहे हैं? मुख्यमंत्री विष्णुदेव पूरे प्रदेश में नारा देते है पर्यावरण संरक्षण हमारा प्राथमिक कार्य है। वहीं पेड़ों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किस प्रकार का खतरा था, यह समझ से परे है। कुल मिलाकर डबल इंजन की सरकार सिर्फ अपने मंत्रिमंडल को पिकनिक मनाने यहां लाई थी। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। बस्तर की मनमोहक सुंदरता के प्रतीक चित्रकोट जलप्रपात की सौंदर्य व पर्यावरण के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, ब्लॉक अध्याय लक्ष्मण कश्यप, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ज़ाहिद हुसैन, अनुराग महतो, युंका अध्यक्ष चित्रकोट भंवर मौर्य, सहदेव नाग, सीमांचल ठाकुर मौजूद रहे।

बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक रही निराशाजनक: हरीश कवासी

0
  •  मुख्यमंत्री को छलिया बताया कांग्रेस नेता ने 

जगदलपुर सुकमा के जिला पंचायत अध्यक्ष और बस्तर के कांग्रेस नेता हरीश कवासी ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक को जनता के लिए निराशाजनक बताया है।

कवासी ने कहा कि जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ये नारा देते थक नहीं रही कि “हम ही संवारेंगे” वहीं दूसरी तरफ ये बस्तर की जनता के लिए बेहतर दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि मुख्यमंत्री की एक बैठक के लिए चित्रकूट जलप्रपात के नीचे लगे सैकड़ों हरे भरे पेड़ो को काट दिया गया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री बैठक के नाम पर न सिर्फ सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रहे हैं बल्कि पेड़ो को काटकर यहां के सुंदर पर्यावरण के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं। बैठक में बस्तर के विकास पर कोई चर्चा नहीं हुई ना ही कोई ऐसे एजेंडे तैयार किए गए जिससे निकट भविष्य में बस्तर का विकास नजर आ सके। कवासी ने बैठक की आलोचना करते हुए इसे बस्तर की जनता के लिए निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि कोपागुड़ा में बनने वाले एनएमडीसी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल को टालने और डिमरापाल में बने सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में डॉक्टर व स्टाफ सहित अन्य स्थापना खर्च की जिम्मेदारी एनएमडीसी को देना बस्तर की मासूम जनता के साथ छल है। बस्तर के लिए एक बड़ा नुकसान है जिसके लिए बस्तर की जनता ऐसे छलिए मुख्यमंत्री को कभी माफ नहीं करेगी।

दरभा मंडल में लाखों के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन

0
  •  ग्राम पंचायतों में सीसी सड़क, सामुदायिक भवन एवं व्यवसायिक परिसर का हुआ लोकार्पण भूमिपूजन

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मंगलवार को दरभा मंडल में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। विधायक किरण देव का ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया।

दरभा मंडल के ग्राम छिंदबहार में सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण लागत 5 लाख रुपए, नेगानार में चिगडू घर से राजू घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 6.70 लाख रुपए, काकलगुर पंचायत में लछिंदर घर से प्राथमिक शाला तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 16.24 लाख, मावलीपदर-2 में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 6.50 लाख रुपए, लैंड्रा के खासपारा में व्यावसायिक परिसर निर्माण लागत 8.92 लाख, ककालगुर में पटेल पारा में रंगमंच निर्माण लागत 2.64 लाख, भडरीमहू में पुलिया निर्माण, लागत 4.90 लाख, कोयनार के चालकीगुडा में व्यावसायिक परिसर निर्माण लागत 8.92 लाख, ग्राम कोटमसर में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 6.50 लाख, कोलेंग के मावलीपारा में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 6.50 लाख एवं कामानार में व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य लागत 8.92 लाख रुपए जिसकी कुल लागत 81.74 लाख रुपयें के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देवतुल्य जन मानस के बीच पहुंचकर बस्तर के पारंपरिक स्वागत को लेकर बहुत ही अच्छा महसूस हुआ। श्री देव ने कहा आप सभी की मांग के अनुरूप गांव में विकास कार्य कराए जा रहे हैं विकास अनवरत जारी रहेगा। मूलभूत सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है। सड़क, पुल पुलिया पानी, सामुदायिक भवन, व्यावसायिक परिसर एवं शाला भवनों का उन्नयन व अन्य सभी विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं। विधायक श्री देव ने कहा क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप क्षेत्र में विकास अनवरत किया जा रहा है। आप सभी की मांग अनुरूप विकास कार्य करवाए जाएंगे। कार्यक्रम में ए. जानकी राव जनपद अध्यक्ष, अंनत राम कश्यप उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, सीता नाग जिला पंचायत सदस्य, सरपंच ललिता कश्यप पीलूराम कश्यप, बलराम, बुदरूराम, मंडल अध्यक्ष फूलसिंह सेठिया, संतोष बधेल, हरिप्रिया कश्यप, सामदेव नाग, शांति बधेल जनपद सदस्य,सोनमती नाग, गागराराम नाग, लखीधर, अमलसाय, धमेंद्र ठाकुर, महादेव कवासी, दलपत राय, बाबूल नाग, सुरेश सिंह, दुर्जन कश्यप, पीलूराम कश्यप, जनपद सीईओ केएल फाफा, बीईओ जगदीश पात्र, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने छात्राओं को किया साइकिल वितरण

0
  • विधायक देव ने 190 छात्राओं को दी साईकिलें

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के दरभा मंडल अंतर्गत ग्राम चिंगपाल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेगानार, मावलीपदर, छिंदबहार, तीरथगढ़, कोलेंग, सेजस दरभा, सेजस चिंगपाल की 190 छात्राओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने साइकिल वितरण किया।

मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज दरभा मंडल में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। बेटियां है तो कल है, बेटियां पढ़ेगी विकास गढ़ेगी। सभी बच्चे बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास करना। किरण देव ने कहा कि यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि के विषय को लेकर पढ़ाई करें जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है। श्री देव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों को स्कूल आने में परेशानी न हो इसे देखते हुए सरस्वती साईकिल योजना के तहत बेटियों को साईकिल वितरण किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। साइकिल वितरण समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेगानार की 24, मावलीपदर की 18, छिंदबहार की 42, तीरथगढ़ की 05, कोलेंग की 06, सेजेश दरभा की 63, चिंगपाल की 32 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। साथ ही छात्र बीमा दुर्धटना के तहत तीन छात्रों की असामायिक मृत्यु पश्चात उनके परिवारजनों को शासन द्वारा एक एक लाख रूपए का चेक दिया गया।इस कार्यक्रम में ए. जानकी राव जनपद अध्यक्ष ,अंनत राम कश्यप उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, सीता नाग जिला पंचायत सदस्य, सरपंच ललिता कश्यप, पीलूराम कश्यप, बलराम, बुदरूराम, मंडल अध्यक्ष फूलसिंह सेठिया, संतोष बघेल, हरिप्रिया कश्यप, सामदेव नाग, शांति बघेल जनपद सदस्य, सोनमती नाग, गागराराम नाग, लखीधर, अमलसाय, धमेंद्र ठाकुर, महादेव कवासी, दलपत राय, बाबूल नाग, सुरेश सिंह, दुर्जन कश्यप, पीलूराम कश्यप, जनपद सीईओ केएल फाफा, बीईओ जगदीश पात्र एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे ।

विद्यार्थी नौकरी मांगने वाले नही नौकरी देने वाले बनें: केदार कश्यप

0
  •  सरकार के प्रयासों से बालिकाओं की दर्ज संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी, ड्रॉप आउट में आई कमी
  • वन मंत्री केदार कश्यप ने किया साईकिल वितरण

जगदलपुर मंगलवार को अपने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान बस्तर विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरस्वती सायकिल योजना के तहत फरसागुड़ा, मुंडागांव, मांदलापाल, आमाबाल, घोटिया, सिवनी में साइकिल वितरण किया।

मंत्री केदार कश्यप ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि विष्णुदेव साय सरकार यहां के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने प्रतिबद्ध है। सरकार ने बस्तर में उच्च शिक्षा की बढ़ोत्तरी के लिए मेडिकल कालेज, बस्तर विश्वविद्यालय, हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर कॉलेज सहित बड़े संस्थाओं की स्थापना की है। आगे श्री कश्यप ने कहा कि सरकार की बेहतर योजनाओं के कारण बालिका शिक्षा में भी वृद्धि हुई है। शाला त्यागी विद्यार्थियों की संख्या में लगातार कमी आना इस बात का प्रमाण है। सरकार की योजनाएं लक्ष्य प्राप्ति की ओर हैं।

12वीं टॉपर छात्रा को देंगे स्कूटी

मंत्री केदार कश्यप ने घोटिया स्कूल में संबोधन के दौरान इस संकुल में 12वीं कक्षा में टॉपर बालिका को स्कूटी प्रदान करने की घोषणा की। इस दौरान स्कूली छात्रों सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार प्रदान किया। बस्तर विकासखंड मे क्षेत्रीय प्रवास के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के निर्माण का भूमिपूजन व वनाधिकार पट्टे का वितरण भी किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी, रूपसिंह मंडावी, संतोष बघेल, निर्देश दीवान सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

22 में गुणवक्ताहीन पुलिया निर्माण की जाँच व कार्यवाही

0

दल्लीराजहरा नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र. 22, लिटिल बर्ड्स स्कूल के सामने लगभग 6 माह पूर्व पुलिया निर्माण किया गया जिसमें नियमों को दरकिनार करते हुए, घटिया निर्माण किया गया है.. पुलिया अभी 6 महीने के अंदर ही टूटने लगा है, साथ ही पुलिया के ऊपर जो क्रंकीट लगाया गया है पूरी तरह से उखड़ चुका है.! साथ ही पुलिया के ऊपर ब्रेकर जैसे निर्माण किया गया है जिसमे 20 के गति में भी दोपहिया व चारपहिया वाहन 1/2 फिट ऊपर उछलता है ।पुलिया के निर्माण के गुणवक्ता व मानक मापदंड की जांचकर ठेकेदार व संबंधित अधिकारी के ऊपर अतिशीघ्र कार्यवाही करेंगे

 

हत्या के प्रयास करने वाले आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय को हत्या के प्रयास करने वाले को जल्द से जल्द गिरफतार करने के निर्देश प्राप्त हुआ। जिसके पालन में 3 आरोपियों को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त हुआ है जिसमें से एक विधि से संघर्षरत बालक है l

घटना का विवरण :-

दिनांक 02.11.2024 को रात्रि करीबन 12/15 वजे घटना स्थल रामनगर कलामंच के पास ग्राम टेकापार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था, कार्यक्रम के दौरान गांव के खिलेश चिल्ला रहा था, जिसे प्रार्थी सतीश कुमार यादव निवासी टेकापार द्वारा चिल्लाने से मना करने पर खिलेश पटेल व उसके साथी रोहन जोशी, और विधि से संघर्षरत बालक तीनों एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी सतीश कुमार यादव को हाथ मुक्का से व खिलेश पटेल ने धारधार हथियार से वार कर चोट पहुँचाना बताने कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 564/24 धारा 296, 351(2), 118(1), 3(5), पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों का कथन व प्रार्थी का डॉक्टरी मुलाहिजा के आधार पर प्रार्थी को आई चोट ग्रेभियस होने से धारा 109 (1) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 109(1) बीएनएस जोड़कर आरोपिगण का पता तलाश उनके निवास स्थान में किया गया, आरोपी खिलेश पटेल को पुछताछ करने से घटना में प्रयुक्त की गई, एक थर्माकोल कटर ब्लेड की जप्ती कार्यवाही कर आरोपीगण खिलेश पटेल, रोहन कुमार जोशी उर्फ छोटू एवं अन्य आरोपी विधि से संघर्षरत् बालक होने व धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से दिनांक 18.11.2024 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया है

आरोपीगण का नाम

01.खिलेश पटेल पिता निर्भय पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम टेकापार थाना व जिला बालोद(छ.ग.)

02.रोहन कुमार जोशी उर्फ छोटू पिता नरेन्द्र कुमार जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम टेकापार थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

03.विधि से संघर्षरत् बालक

आरोपियों की गिरफ़्तारी में थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पांडेय स उ नि धरम भुआर्य , रामप्रसाद गजभिये , एच.सी दुर्योधन यादव आरक्षक वेद प्रकाश मोहन कोक़िला का विशेष भूमिका थी

MOST POPULAR

HOT NEWS