City Media - Page 1504 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1504

दुकानदार से पैसा छीनकर भागने के मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार

0

चैनगंज रोड़ इंटा फैक्ट्री के सामने गुण्डरदेही की घटना

सी सी टी वी फुटेज से हो सकी आरोपियों की पहचान व गिफ्तारी

थानां गुण्डरदेही में दिनांक 4 जून के 16:30 बजे चावड़ा इंटा फैक्टरी के सामने तीन अज्ञात दुपहिया वाहन सवार व्यक्तियों द्वारा रजौली थानां रंचिराई निवासी डोमेन्द्र सिन्हा पिता किसुन लाल सिन्हा 32 साल को रोककर उससे 6 हजार रुपये छीन लिए थे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थानां गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। घटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी आर पोर्ते के मार्गदर्शन में घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपीगण की पता तलाश शुरू की गई आरोपीगण अपनी बाइक से गुण्डरदेही से होकर भागे थे आरोपियों की पता तलाश के दौरान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश सिंन्हा के सतत मार्गदर्शन में धमतरी चौक ब अर्जुन्दा चौक में लगे कैमरे को बारीकी से चेक कर उसका फुटेज प्राप्त फुटेज प्राप्त किया गया। फुटेज में आरोपी घटना कारित कर राजनांदगांव अर्जुन्दा रॉड की ओर भागते दिखाई दिए आरोपियों की पता तलाश हेतु फुटेज जिले में सरहदी थानों में एवम सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किये गए थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान देवेंद्र कुमार ठाकुर मोंटू एवम खोम निवासी बालोद के रूप में की गई। आरोपी देवेंद्र को बालोद के जुर्री पारा उसके निवास पर दबिश देकर छीने रकम बरामद कर गिरफ्तार किया गया है बाकी दो आरोपी घटना कर फरार है जिनकी पता तलाश की जा रही है।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरी लोकेश्वर गञ्जीर, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र साहू, आरक्षक आकाश सोनी,आरक्षक दीनानाथ पाटिल, सुमित पटेल का विशेष योगदान रहा।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गिरफ्तार आरोपी -देवेंद्र कुमार ठाकुर पिता स्व रमेश ठाकुर उम्र 22 साल वार्ड नं 15 जुर्री पारा बालोद थानां -बालोद

जुआ रेड कार्यवाही – जुआ खेल रहे 06 आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद पुलिस थाना देवरी एवं विशेष टीम की संयुक्त कार्यवाही।

थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम बहेराभांठा बॉंध के पास जुआ खेल रहे 06 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियो से 06 नग मोबाईल हैण्डसेट, 09 नग माटर सायकल बरामद नगदी रकम 9010 रूपये बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्षन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते व उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के पर्यवेक्षण में उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत पैकरा के नेतृत्व में थाना प्रभारी देवरी नवीन बोरकर ,निरीक्षक कुमार गौरव साहू की विषेष टीम बनाकर जुआ रेड कार्यवाही हेतू निदेर्षित किया गया ।

उक्त टीम द्वारा थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम बहेराभांठा के बॉंध के पास जुआ खेल रहे 06 आरोपियों को घेरा बंदी कर उनके कब्जे से 06 नग मोबाईल हैण्डसेट, 09 नग मोटर सायकल , 52 पत्ती तास ,नगदी 9010 रूपये बरामद कर थाना देवरी में अपराध क्रमांक 68/2021 , धारा -13 जुआ एक्ट कायम कर उनकेे विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आरोपीगण-

01. नूतन निर्मलकर पिता-संजय निर्मलकर उम्र 19 साल पता- गौरी नगर राजनांदगांव जिला -राजनादंगांव (छ.ग)।

02. प्रवीण निर्मलकर पिता- तिलकराम निर्मलकर उम्र 30 साल पता- रानीतराई थाना देवरी जिला बालोद(छ.ग)।

03. मोनेष ठाकुर पिता- भरत सिंह ठाकुर उम्र 30 साल पता-चिखली वार्ड न 6 चौकी-चिखली जिला- राजनांदगांव(छ.ग)।

04. टिकेष्वर साहू पिता- स्व.गणपत राम साहू उम्र 36 साल पता-जंगलपुर चौकी-चिखली जिला- राजनांदगांव(छ.ग)।

05. आलोक जैन पिता- सुरेष कुमार जैन उम्र 38 साल पता-गंज लाईन जिला- राजनांदगांव(छ.ग)।

06. देवेन्द्र साहू पिता- स्व. रमेंष कुमार साहू उम्र 32 साल पता- लखोली वार्ड 31 जिला- राजनांदगांव(छ.ग)।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उक्त रेड कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रषांत पैकरा ,थाना प्रभारी देवरी श्री नवीन बोरकर ,थाना अर्जुन्द्रा प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू , अजित महोबिया, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक सुरेन्द्र कटरे ,आरक्षक जितेन्द्र विष्वकर्मा, आर0 चन्द्रकांत यादव , आर0 कमलेष रावटे , आर0 पवन ठाकुर सायबर सेल से आरक्षक पूरन देवांगन, राजेष पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शौर्य भवन में कोरोना वारियर्स (पुलिस विभाग )का सम्मान समारोह

0

संसदीय सचिव /विधायक जगदलपुर एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहर)द्वारा प्रशस्ति पत्र शाल, श्रीफल देकर किया सम्मानित

कहा- जान की परवाह किए बगैर, कोरोना नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका

“पुलिस की संवेदनशील छवि को बड़ी उपलब्धि बताया”

100 से अधिक कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित

जगदलपुर / शौर्य भवन- मावा आलसना में स्थानीय विधायिका के तत्वावधान में कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ! उक्त कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कोरोना महामारी के प्रथम एवं द्वितीय लहर में “पुलिस जवानों द्वारा अपनी जान की परवाह किये बगैर अपने दायित्व निर्वहन को महत्वपूर्ण भूमिका होना और पुलिस की संवेदनशील छवि उभरकर सामने आना ” बताया गया ! कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहर) राजीव शर्मा ने बताया कि “बस्तर पुलिस द्वारा कोरोना काल में आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कोरोना संक्रमण को रोकना एक बड़ी उपलब्धि होना बताये है” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के द्वारा बताया गया है कि “बस्तर पुलिस के द्वारा कोरोना के दोनों लहर में अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए , अलग अलग विभागों से समन्वय स्थापित कर आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार कर कोरोना नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना बताया गया! कार्यक्रम में जिला पुलिस बल , छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं नगर सेना (बस्तर पुलिस) के 100 से अधिक कोरोना वॉरियर्स को प्रशस्ति पत्र , शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उक्त कार्यक्रम में अति पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा, आशीष अरोरा, थाना प्रभारी कोतवाली, बोधघाट, परपा, यातायात एवम जिले के अन्य बल ( वारियर्स ) उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महाविद्यालय के प्राइवेट छात्र-छात्राओं की जनभागीदारी शुल्क की गयी माफ-रेखचंद जैन

0

शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज जनभागीदारी समिति की वर्चुअल बैठक संपन्न

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष जगदलपुर विधायक संसदीय सचिव रेख चंद जैन ने लिया छात्र हित में बड़ा निर्णय

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संसदीय सचिव जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने छात्र हित में बड़ा निर्णय लेते हुए छात्रों के मंशा के अनुरूप वर्तमान कोरोना काल को देखते हुए प्राइवेट छात्र छात्राओं की जनभागीदारी शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
          विदित हो कि लगातार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं अन्य छात्र संगठनों के द्वारा यह मांग महाविद्यालय एवं जगदलपुर विधायक के समक्ष रखी जा रही थी कि वर्तमान कोरोना काल को देखते हुए लगे लॉकडाउन के बाद आमजन की आर्थिक स्थिति खराब हो चली है ऐसे में महाविद्यालयों के द्वारा परीक्षा शुल्क के साथ प्राइवेट छात्र छात्राओं से जनभागीदारी शुल्क भी लिया जा रहा है जिसे माफ कर देना चाहिए।

                   संसदीय सचिव जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन जी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्र हित में जनभागीदारी समिति की वर्चुअल बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया की इस साल वार्षिक परीक्षा में प्राइवेट छात्र-छात्राओं के द्वारा दिए जाने वाले जनभागीदारी शुल्क को माफ किया जाए, जिस पर जनभागीदारी समिति के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की।

         विधायक रेख चंद जैन जी ने यह भी कहा जिन प्राइवेट छात्र छात्राओं के द्वारा जनभागीदारी शुल्क अदा कर दी गई है उन्हें महाविद्यालय अपनी सुविधानुसार वह शुल्क वापस लौटा दे।

      पूर्व छात्र नेता रहे विधायक रेखचंद जैन जी के द्वारा लिए गए इस निर्णय का जनभागीदारी समिति के सभी सदस्यों ने स्वागत एवं सराहना की है।
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बैठक में मुख्य रूप से पीजी कॉलेज प्राचार्य विजयलक्ष्मी जीजनभागीदारी समिति सदस्य सतपाल शर्मा,एनआर पराशर,पंचराज सिंह,कैलाश नाग,राजेश राय,बलराम यादव,राजकुमार दन्डवानी, राजेश चौधरी,लता निषाद, संतोष सिंह,शुभम यदू एवं जावेद खान उपस्थित थे।

तेंदुपत्ता खरीदी नही कर पाना सरकार की नाकामी, वनवासी भाइयों के साथ अन्याय, जलाने मजबूर – केदार कश्यप

0

जगदलपुर – तेंदुपत्ता खरीदी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश सरकार को घेरे में लेते हुए कहा की वनवासियों की आर्थिक उपार्जन का मुख्य जरिया तेंदुपत्ता होता है प्रदेश सरकार खरीदी कर पाने में पूरी तरह विफल हो गई हैं जबकि भाजपा सरकार के शासन काल मे तेंदुपत्ता की खरीदी 10 दिनों तक होती थी परंतु वनवासियों के प्रति प्रदेश कॉग्रेस सरकार की उदासीन रवैए के चलते बस्तर की हरा सोना की खरीदी नहीं हो पाई जिसका खामियाजा तेंदुपत्ता संग्राहकों को भुगतना पड़ रहा हैं जिसे वनवासी भाई नदी नालों व जलाने में विवश हो गए हैं।

ठेकेदार – अफसरों की मनमर्जी से तेंदुपत्ता खरीदी अधर में – कोरोना महामारी की आपदा ने ग्रमीणों की आर्थिक स्थिति को तहस नहस कर डाला है दैनिक मजदूरी कर भ्ररण पोषण करने वाले मजदूर केवल सरकारी चावल के भरोसे आधा पेट भरने को मजबूर है, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ऐसी स्थिरी में छत्तीसगढ़ प्रदेश तेंदुपत्ता खरीदी की गोलमाल नीति ने ग्रमीणों की आजीविका को ही मझदार में डाल दिया है। वनविभाग में भर्ष्टाचार इस प्रकार हावी है कि वनोपज खरीदी का पूरा जिम्मा ठेकेदारों पर सरकार ने डाल दिया है। ठेकेदारों एवं अधिकारियों की मनमर्जी के कारण संग्राहक तेंदुपत्ता बेचने गड्डियां बनाकर अपने अपने घर संग्रहित कर रखते रहे हैं किंतु एक दो दिन खरीदी कर रोक दी गई, सरकार की इस नीति के कारण वन क्षेत्रों ने निवासरत आदिवासी एवं अन्य परिवार जिनकी तेंदुपत्ता से साल भर का खर्च चलता था उनका आजीविका संकट में आ गई हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ठेकेदार – अफसरों की मनमर्जी से तेंदुपत्ता खरीदी अधर में – कोरोना महामारी की आपदा ने ग्रमीणों की आर्थिक स्थिति को तहस नहस कर डाला है दैनिक मजदूरी कर भ्ररण पोषण करने वाले मजदूर केवल सरकारी चावल के भरोसे आधा पेट भरने को मजबूर है, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ऐसी स्थिरी में छत्तीसगढ़ प्रदेश तेंदुपत्ता खरीदी की गोलमाल नीति ने ग्रमीणों की आजीविका को ही मझदार में डाल दिया है। वनविभाग में भर्ष्टाचार इस प्रकार हावी है कि वनोपज खरीदी का पूरा जिम्मा ठेकेदारों पर सरकार ने डाल दिया है। ठेकेदारों एवं अधिकारियों की मनमर्जी के कारण संग्राहक तेंदुपत्ता बेचने गड्डियां बनाकर अपने अपने घर संग्रहित कर रखते रहे हैं किंतु एक दो दिन खरीदी कर रोक दी गई, सरकार की इस नीति के कारण वन क्षेत्रों ने निवासरत आदिवासी एवं अन्य परिवार जिनकी तेंदुपत्ता से साल भर का खर्च चलता था उनका आजीविका संकट में आ गई हैं।

तेंदुपत्ता की खरीदी नही होने से बिचौलियों को औने पौने दाम में बेचने मजबूर, तोड़ाई की दो सीजन में भी नही बेच पाए 500 गड्डि तेंदुपत्ता – तेंदुपत्ता वनोपज की बस्तर क्षेत्रों अच्छी खासी उत्पादन होता हैं वनवासी तोड़कर सरकार को नियत राशि पर बेचते हैं परंतु सरकार ने एक दिन खरीदी कर दुबारा खरीदना बंद कर दिया, तोड़ा हुआ तेंदुपत्ता को वनवासी बिचौलियों को ओने पौने दाम पर मजबूर हैं सरकार बिचौलियों पर कोई कार्यवाही नही कर रही हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

संग्राहकों को मिलने वाला छात्रवृत्ति व जीवन सुरक्षा बीमा योजना से वंचित – कश्यप ने कहा कि प्रदेश की कॉग्रेस सरकार तेंदुपत्ता तोड़ाई कर पंजीकृत होने वाले वनवासी क्षेत्रों के मेधावी छात्रों व प्राकृतिक घटनाओं से मृत परिजनों को छात्रवृत्ति व जीवन सुरक्षा बीमा योजना से मिलने वाला लाभ से वंचित करना सरकार की मंशा हैं।

प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों में तेंदुपत्ता की तस्करी – प्रदेश सरकार की तेंदुपत्ता खरीदी को लेकर स्पष्ट नीति और खरीदी नही हो पाने से सीमावर्ती क्षेत्रों से अन्य राज्यों में तेंदुपत्ता की जमकर तस्करी की जा रही हैं, सरकार व जेम्मेदार अधिकारियों के ध्यान में तस्करी के मामले होने के वावजूद भी हाथ पर हाथ धरे हैं।

कोतवाली पुलिस द्वारा प्रार्थी का मोटर सायकल का पतासाजी कर, सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी राकेश कुमार नाहटा ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि घटनादिनांक 29.05.2021 के कृष्णा ले आउट कालोनी गायत्री मंदिर के पास जगदलपुर से इनकी मोटर सायकल हीरोहोण्डा सीडी डिलक्स सिल्वर कलर क्रमांक-CG17KC6249 को कोई ले गया है कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, उक्त वाहन का पतासाजी किया गया जा रहा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनरिीक्षक होरीलाल नाविक हमराह स्टाफ सउनि0 दिनेश उसेण्डी, आरक्षक प्रकाश नायक, गायत्री प्रसाद तारम के टीम द्वारा वाहन का लगातार शहर के आसपास क्षेत्रों व शहर के विभिन्न चैक-चैराहो में लगे सीसीटी0व्ही फुटेजो के माध्यम से खोजबीन दौरान आज दिनांक 08.06.2021 को पी0जी0 काॅलेज धरमपुरा के पास मोटर सायकल क्रमांक- CG17KC 6249 लावारिस हालत में मिला, जिसे थाना लाकर तस्दीक किया गया। प्रार्थी को तलब कर, वाहन का कागजात पेष करने पर तस्दीक पष्चात् सुपुर्दनामा पर दिया गया। वाहन मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आज सुबह पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के समक्ष हुआ सिलगेर के आंदोलन का समापन।

0

कोरोना संक्रमण और मानसून को देखते हुए किया स्थगित

ग्रामीण आज करेंगे घोषणा

जगदलपुर – आज सुबह पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के समक्ष होगा सिलगेर के आंदोलन का समापन। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के दल ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी के नेतृत्व में बीजापुर कलेक्टर एसपी से की चर्चा। कोरोना के संक्रमण और मानसून की वजह से प्रभवित हो रहे कृषि कार्य को देखते हुए ग्रामीणों ने लिया फैसला। इस दौरान सोनी सोरी ने कहा ग्रामीणों की मांग यथावत रहेगी, यह आंदोलन फिलहाल यहां स्थगित किया जा रहा है पर सुकमा मुख्यालय में मांग पूरी होने तक किया जाएगा धरना। सोमवार को जांच कमेटी ने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार की ओर से कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला है।

आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी के नेतृत्व में बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और एसपी कमल लोचन कश्यप से की चर्चा के बाद सिलगेर के धरनास्थल में आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा बुधवार को पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के सक्षम करेंगे। सिलगेर में कोरोना संक्रमण और मानसून की वजह से प्रभावित हो रहे कृषि कार्य को देखते हुए ग्रामीणों ने लिया, यह निर्णय लिया है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

17 मई को सिलगेर में सीआरपीएफ कैंप के जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन ग्रामीणों के मारे जाने के बाद ग्रामीण सीआरपीएफ कैंप को हटाने की मुख्य मांग थी। अन्य मांगों में ग्रामीणों ने गोलीबारी में शामिल लोगों पर एफआईआर दर्ज करने, घटना की न्यायिक जांच, सिलगेर में बने ग्रामीणों के स्मारक को न तोड़ने, दाेरनापाल-कोंटा सड़क का निर्माण रोकने, ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई न करना आदि मांगें शामिल हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पत्नी के चरित्र को लेकर पति ने की आत्महत्या, लिपस्टिक और कोयले से लिखा सुसाइड नोट

0

भिलाई – पत्नी के चरित्र को लेकर पति सत्यम गायकवाड़ 22 वर्ष ने की फांसी लगाकर आत्महत्या की | घटना भिलाई-3 इलाके के उमदा का है | प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी के चरित्र को लेकर आये दिन इनके बीच विवाद होता रहता था | इनका विवाह तीन महीने पहले फरवरी 2021 में हुआ था | घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था यहाँ तक की पति ने पत्नी के साथ मारपीट भी की थी जिसके दौरान पत्नी ने खुद को बचने के लिए अपने किसी रिश्तेदार के चली गई थी | इसके बाद महिला का पति सत्यम गायकवाड़ घर पर अकेला था उसने घर का दरवाजा अन्दर से बंद कर पत्नी की साड़ी को फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया |

कुछ समय बाद जब महिला और उसके रिश्तेदार घर पहुंचे तो दरवाजा अन्दर से बंद था काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शंका हुई और खिड़की को तोड़कर जब अन्दर का नजारा देखे तो सबके होश उड़ गए थे सत्यम फांसी के फंदे पर लटका हुआ था तब तक उसकी मौत हो चुकी थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

फांसी लगाने से पहले महिला के पति सत्यम गायकवाड़ ने लिपस्टिक और कोयले से सुसाइड नोट लिखा जिसमे अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को बताया | उसने लिखा था मैंने अपनी पत्नी को किसी और के साथ पकड़ लिया था ऐसे पत्नी के चरित्र को लेकर मैं आत्महत्या कर रहा हूँ मुझे न्याय चाहिए और मेरी पत्नी उर्मिला को फांसी हो | पुलिस मौके पर पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है एवं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बढ़ता खतरा फिर भी लापरवाही, बिना मास्क लगाए मनरेगा मजदूरी का कार्य जारी ..ग्राम धोबनपुरी की पढ़िए पूरी खबर.

0

बालोद–वैश्विक महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है वही आज गुरुर ब्लॉक के ग्राम धोबनपुरी मै रोज़गार गारंटी का कार्य चल रहा है वही मजदूर एवं रोजगार सहायक व गांव के पंच मास्क नही पहने हुए थे एवं सोसियल डिस्टेंस का जम कर धज्जियां उड़ाई गई। वर्तमान वैश्विक गंभीर महामारी के चलते शासन प्रशासन के नियमो का उलंघन किया जा रहा है। ग्राम धोबनपुरी में रोजगार गारंटी का कार्य चल रहा है जहां अभी तक सूचना बोर्ड नही लगा है इसमें ग्राम पंचायत धोबनपुरी के सरपंच की लापरवाही माने या प्रशासन की लापरवाही मीडियाकर्मियों ने जब गुरुर ब्लॉक के जनपद पंचायत सीईओ राजेंद्र पडौती सर जी सेल फोन के माध्यम से कुछ सूचना देने का प्रयास किया तो उन्होंने मीडियाकर्मियों का फोन नहीं उठाया क्यों..?। मीडियाकर्मियों द्वारा लगातार खबर प्रकाशित करने पर भी शासन प्रशासन द्वारा कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है। ग्राम पंचायत धोबनपुरी की सरपंच श्रीमति कुंती देवी रावटे मैडम जी गांव में ध्यान नही देगी तो गांव का विकास कैसे होगा। गांव के ग्रामीण बिना मास्क लगाए रहते है एवं गांव में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करते ऐसा क्यों ? गांव के जनप्रतिनिधि कमजोर होने का कारण सामने आ रहा गांव के जनप्रतिनिधि गांव में ध्यान नही देंगे तो गांव कैसे सुधरेगा।

अधिकारी कोरोना संक्रमण की कड़ी तोड़ने में जुटे, ठेकेदार लिपापोती में व्यस्त

0

पुल निर्माण में लिपापोती के बाद सड़क निर्माण का कोई मापदंड नहीं

मुरूम के बदले मिट्टी का उपयोग

जगदलपुर – बस्तर कलेक्टर सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में दिनरात जुटे है जिसके कारण खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का सही मानिटरिंग नहीं हो पा रही है। कुछ ठेकेदार अफसरों को व्यस्तता का फायदा उठाते हुए सड़क निर्माण कार्यों में लिपापोती करने में जुटे है। अफसरों द्वारा कई बार फटकार लगाने के बाद भी उस ठेकेदार ने गुणवत्ता की सुधार में काई रुचि नहीं दिखाई और विभाग के अधिकारी भी ठेकेदार पर मेहरबान है। ऐसा ही नजारा बकावण्ठ-कोठावण्ड से उडीसा सीमा तक सड़क निर्माण में देखा जा सकता है।

ज्ञातव्य हो कि उक्त ठेकेदार के कार्यप्रणाली से लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाय के अधिकारी भी परेशान है। कई बार फटकार के बाद भी ठेकेदार ने गुणवत्ता सुधार पर ध्यान नहीं दिया। घटिया निर्माण कार्यों के अंजाम देने के बाद भी विभाग के अधिकारी कारवाई करना तो चाहते है लेकिन उनके हाथ बंधे हुए है। कार्रवाई का फरमान जारी होते ही ठेकेदार के समर्थन में राजनीतिक दबाव बनाया जाता है जिसके कारण अधिकारी भी ठेकेदार पर मेहरबान बने हुए है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

सड़क निर्माण में लिपापोती

जानकारी के अनुसार आरआरपी 2 के तहत बकावण्ड-कोठावण्ठ से करपावण्ठ मार्ग होते हुए उड़ीसा सीमा तक 24 करोड़ की लागत से लगभग 26 किमी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य स्वीकृत किये गये है जिसका निर्माण एजैसी लोक निर्माण विभाग को बनाया गया है। सरपंच, जनपद सदस्य एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कछुए गति से घटिया सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क की चौड़ाई कितनी होनी चाहिए इसमें कितना गहा कर कितना मुरूम गिट्टी डाला जाना है जिसका कोई मापदंठ तक नहीं है। अधिकांश मात्रा में मिट्टी की भरपाई कर नाममात्र की गिट्टी डालकर उब्ल्यूबीएम का कार्य किया गया है। गुणवत्ता के सुधार नहीं हुए तो पहली बारिश में ही गणवत्ता की पोल खुल जायेगी। उक्त ठेकेदार का कार्य अधिकांश स्थानों पर गुणवत्ता को लेकर विवादित ही रहा है इसके पूर्व में भी बकावण्ड विकासखंड के मलबेला में पुल निर्माण कराया गया था जिसमें भी अनियमितता की शिकायत मिलने पर विभाग के अधिकारी को लेक्टर की फटकार सुननी पड़ी थी। इसके बाद भी ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया है। घटिया सड़क निर्माण निर्माण कराया जा रहा है जिसको लेकर विभाग के अधिकारी के संज्ञान में लाया जा चुका है इसके बाद भी गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS