City Media - Page 511 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 511

अनिल टुटेजा के बाद अब आने वाली है पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की बारी

0
  • लखमा को हिरासत में कभी भी ले सकता है ईडी
  •  दादी के बाद छत्तीसगढ़ के कका की आने वाली है बारी
    अर्जुन झा-
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके पुत्र की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी से बस्तर के सियासी गालियारे में खलबली मच गई है। आबकारी घोटाले के मामले में अनिल टुटेजा और उनके बेटे को ईडी ने कस्टडी में लिया है। बस्तर में कयासों का दौर चल पड़ा है कि अब पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के भी दिन करीब आ गए हैं और उनकी किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। चर्चा तो यह भी है कि लखमा दादी के बाद छत्तीसगढ़ के कका को भी ईडी पूछताछ के लिए किसी भी समय बुला सकता है।
    सूत्र बता रहे हैं कि अनिल टूटेजा से कल रात हुई पूछताछ के बाद, ईडी दिसम्बर 2024 तक आबकारी विभाग में पदस्थ सभी छोटे बड़े अधिकारियों से पूछताछ के लिए बुला सकता है। आवश्यकता पड़ेगी तो उन्हें हिरासत में भी लिया जाएगा। आज अनिल टुटेजा से पुनः पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर कल सोमवार को ईडी न्यायालय में आवेदन करने जा रही है। शराब घोटाले में टुटेजा पिता पुत्र की गिरफ्तारी के पश्चात अब कवासी लखमा की बारी बिल्कुल निकट है। सूत्र बता रहे हैं कि 26 अप्रैल के बाद कभी भी कवासी लखमा की गिरफ्तारी संभव है। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री रहे लखमा के कार्यकाल में ही शराब घोटाला हुआ है। सूत्र बताते हैं कि लखमा से उनकी आय के स्त्रोत और तेलंगाना राज्य के साथ ही सुकमा जिले में उनके द्वारा अर्जित संपत्ति के मामले में पूछताछ होगी। इसके अलावा शराब घोटाले में उनकी भूमिका को लेकर भी उनसे सवाल पूछे जा सकते हैं। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि ईडी ने अपने स्तर पर कवासी लखमा की छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों में स्थित तमाम नामी – बेनामी संपत्ति का ब्यौरा जुटा लिया है। अब उसकी सच्चाई जानने के लिए कवासी लखमा से पूछताछ की जानी है। साथ यह भी कहा जा रहा है कि ईडी कवासी लखमा को उसी दौरान हिरासत में भी ले लेगा। लखमा दादी से पूछताछ के आधार पर ईडी के हाथ कका तक भी पहुंच सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कवासी लखवा सुकमा जिले के कोंटा से छठवीं बार विधायक चुनकर आए हैं और बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उन्हें चुनावी समर में उतारा है। इस सीट पर मतदान हो चुका है और परिणाम आना बाकी है।

कांकेर के हापाटोला- कलपर में हुई मुठभेड़ की होगी दंडाधिकारी जांच

0
  •  कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दिए जांच के आदेश
  •  तीन सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा
    जगदलपुर: बस्तर संभाग के कांकेर जिले में हुई सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ की दंडाधिकारी जांच होगी। कांकेर के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अभिजीत सिंह ने जिले के कांकेर के छोटे बेठिया थाना अंतर्गत ग्राम हापाटोला- कलपर के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस -माओवादी मुठभेड़ की घटना की दंडाधिकारी जांच का आदेश दिया है।
    कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार छोटे बेठिया थाना अंतर्गत 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे ग्राम हापाटोला- कलपर जंगल पहाड़ी में पुलिस- माओवादी मुठभेड़ में 29 माओवादियों की मृत्यु की दंडाधिकारी जांच हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मांग के अनुसार घटना की निष्पक्ष जांच, गंभीरता एवं आवश्यकता को देखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी पखांजुर एएस पैकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी को दंडाधिकारी जांच के उपरांत निर्धारित 11 बिंदुओं में प्रतिवेदन तैयार कर तीन सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया है।

भोजराज नाग की जीत का अंतर बढ़ाने जी जान से जुटे दल्ली राजहरा के भाजपा नेता

0
  •  भाजपाइयों ने राजहरा के वार्ड 2 में किया जनसंपर्क 
    दल्लीराजहरा कांकेर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की जीत का अंतर बढ़ाने के लिए दल्ली राजहरा के भाजपा नेता जी जान से जुट गए हैं। वे तपती दोपहरी में भी मतदाताओं के बीच जाकर मोदी सरकार की दस साल की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा चार माह में पूरे किए गए चुनावी वादों के बारे में बता रहे हैं।
    भाजपा नेताओ ने दल्ली राजहरा के वार्ड- 2 में जनसंपर्क किया। घर घर पहुंच कर मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष वोट डाल कर मोदीजी का हाथ मजबूत बनाने का निवेदन किया। कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग को वार्डवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वार्ड की महिलाओं ने खुद होकर बताया कि मोदीजी ने गारंटी दी थी कि महिलाओं को 1 हजार रुपये उनके खाते में आएगा, आज हमारे खाते में पैसा आ रहा है। हमारा वोट मोदी व भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में ही जाएगा। एक बार फिर मोदी सरकार व अबकी बार 400 पार के नारे से पूरा वार्ड गूंज उठा। वार्ड के जनसंपर्क में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद वाधवानी, मनोज दुबे, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, जयदीप गुप्ता , स्वाधीन जैन, आशीष लालवानी, सुरेंद बेहरा, सोमेश जायसवाल, बंटी चपड़े, भूषण नीलमलकर, चंद्रकांत साहू, धर्मेंद्र रावटे, गोपी यादव, बलदेव साहू , पिंटू नीलमलकर, सुनील नायक, जाबिर खान, अंकुश, डोमेन, जितेंद्र जायसवाल, मुकेश नीलमलकर आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस की गारंटी पर जनता लगा दी मुहर, भारी अंतर से बस्तर सीट जीत रहे हैं हम: शादाब

0
  •  कांग्रेस के न्याय पत्र में सभी जाति, समुदाय के लोगों का हित : शादाब अहमद 
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र में हुए पहले चरण के मतदान के पश्चात बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर मीडिया संयोजक शादाब अहमद ने दावा किया है कि बस्तर सीट को कांग्रेस भारी अंतर से जीत रही है। इसके अलावा राज्य की अन्य दस लोकसभा सीटें भी कांग्रेस ही जीतेगी।
    जगदलपुर में जारी एक बयान में शादाब अहमद ने कहा है कि पहले चरण के मतदान के पश्चात यह साफ प्रतीत हो रहा है कि बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। शादाब ने कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा की जुमलेबाजी से बहुत परेशान हो चुकी है। इस बार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित अन्य जनविरोधी मुद्दों के खिलाफ जनता ने अपना बहुमूल्य मतदान किया है।लगभग 1 लाख मतों से बस्तर लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। शादाब अहमद ने कहा है कि प्रदेश की जनता अब जुमलेबाजी नहीं बदलाव चाहती है। बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदेश की जनता कांग्रेस की गारंटी पर मुहर लगाने तैयार है। चुनाव से पूर्व जनता को विभिन्न योजना का लाभ देने का वादा करने वाली भाजपा का वही वादा चुनाव पश्चात जुमला साबित हो जाता है। पर इस बार पूरा जनमानस भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाला है। इस बार प्रदेश की जनता ने अपना मन बदल लिया है जनता का उत्साह बता रहा है कि बस्तर सीट सहित पूरे छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीतेगी।

मीडिया संयोजक शादाब अहमद ने आगे कहा है कि झूठे वादे कर भाजपा की सरकार बने चार माह हो चुके हैं। भाजपा अपने सभी वादों से मुकर कर जनता को सिर्फ छलने का कुत्सित कार्य किया है। देश में मोदी की गारंटी व प्रदेश में साय सरकार की गारंटी पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भाजपा की सरकार बनते ही गरीबों के राशन पर कटौती हो रही है। कांग्रेस की सरकार थी तो 35 किलो चावल पूरे प्रदेश की जनता को दिया जा रहा था और भाजपा सिर्फ 5 किलो चावल ही जनता को दे रही है। वहीं कांग्रेस की सरकार ने राशन कार्ड धारकों को भरपूर राशन देने का कार्य किया है। एक रुपये देकर 20 किलो राशन को छीनने का कार्य साय सरकार कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के नाम से भाजपा ने प्रदेश की महिलाओं को भी नही छोड़ा। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को तीन महीने की महतारी वंदन की राशि नहीं मिली है। साथ ही 70 प्रतिशत महिलाएं अभी भी महतारी वंदन योजना से वंचित हैं। भाजपा सिर्फ और सिर्फ भाषण देना, जुमले देना, लोगों को बरगलाना आपस में लड़वाना, आदिवासी को लड़वाना, मंदिर मस्जिदो की राजनीति करना, किसानों का शोषण करना नौजवानों को बेरोजगार रखना जानती है।और यह भाजपा का असली चरित्र है। लेकिन जनता मोदी और भाजपा के चरित्र को समझ चुकी है। प्रदेश में भाजपा लोकसभा चुनाव बुरी तरह से हार रही है। शादाब अहमद ने कहा, कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जाति जनगणना, ओपीएस, नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण, किसानों के लिए स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ एमएसपी की कानूनी गारंटी, गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए, मुफ्त इलाज, श्रमिकों के लिए 25 लाख का हेल्थ कवर, डॉक्टर, टेस्ट, दवा, सर्जरी और बिना जमीन वालों को जमीन देने का वादा किया है।

पहले चरण के मतदान के बाद दीपक बैज का दावा जीत रहे हैं बस्तर और पूरा छत्तीसगढ़

0
  •  बस्तर की जनता का संदेश कांग्रेस संभाले सारा देश
  •  बस्तर ने बता दिया देश में चल रही बदलाव की लहर 
    जगदलपुर। पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस ने दावा किया है कि बस्तर में कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत रही है। बस्तर की जनता ने साफ संकेत दे दिया है कि देश में बदलाव की लहर चल रही है। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश है जो बस्तर के मतदान केंद्रों पर साफ दिख रहा था।
    यहां जारी एक बयान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि देश की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जुमलेबाजी के खिलाफ मतदान किया है।प्रथम चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है उनमें इंडिया गठबंधन 70 प्रतिशत सीटों पर जीतेगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करने को जनमानस तैयार बैठा है। चार महीने पहले छत्तीसगढ़ में झूठे वादे करके सरकार बनी और चार महिने में ही लोगो को लग नहीं रहा है कि छत्तीसगढ़ में कोई सरकार भी है। इसीलिए पूरे देश में और प्रदेश में लोग बदलाव चाहते हैं। 10 सालों से जो सरकार दिल्ली में बैठी है उसने सिर्फ भाषण देने, जुमले देने, लोगों को बरगलाने, आपस में लड़वाने, हिंदू और मुस्लमान को लड़वाने, आदिवासी को लड़वाने, मंदिर और मस्जिदों की राजनीति करने, किसानों के साथ शोषण करने और नौजवानों को बेरोजगार रखने, देश की संपत्ति को चंद लोगों के हाथ में देने का काम किया है। छत्तीसगढ़ और देश में लोग कांग्रेस और इंडिया एलाईंस को जिताना चाहते हैं। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा चुनाव के पहले जनता को ठगने के लिए चुनावी वादे करती है तथा चुनाव जीतने के बाद उसे जुमला बता देती है। यह भाजपा का असली चरित्र है। 2014 में भी मोदी ने देश की जनता से 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की वादा किया था। हर नागरिक के खाते में 15 लाख आने का वादा किया था। किसानों की आय दुगुनी करने का भी वादा था लेकिन 10 साल सरकार में रहने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ। अब छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के लिए नये जुमले फेंक कर मोदी की गारंटी बता दिया। लेकिन जनता भाजपा और मोदी दोनों के चरित्र को समझ चुकी है। राज्य में भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है।

पुलिस -नक्सली मुठभेड़ में फिर एक नक्सली हुआ ढेर

0
  • बीजापुर के केशकुतुल के जंगलों में हुई मुठभेड़
  • भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद
    जगदलपुर बस्तर संभाग में पुलिस और सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों पर भारी पड़ रहे हैं। एनकाउंटर में आएदिन नक्सली मारे जा रहे हैं। संभाग के कांकेर जिले के बाद अब बीजापुर जिले में भी
    आज एक नक्सली को ढेर कर दिया गया।
    तीन दिन पहले ही बस्तर संभाग के कांकेर जिले के छोटे बेठिया के जंगलों में हुई जबरदस्त मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षा बलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। उसके बाद आज बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशकुतुल- केशामुंडी के जंगलों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।नक्सलियों की डिवीजन सप्लाई टीम के कमांडर कवासी पंडरू एवं अन्य 15- 20 नक्सलियों की उपस्थिति का इनपुट मिलने के बाद डीआरजी बीजापुर की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान सुबह 5.30 बजे केशकुतुल के जंगल में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और शेष नक्सली जंगलों की ओर भाग निकले। दोनों ओर से फायरिंग थमने के बाद डीआरजी के जवानों ने मुठभेड़ स्थल की निरीक्षण किया, तो मौके से हथियार, विस्फोटक एवं अन्य नक्सली सामग्री मिली। इन सारी चीजों को अपने कब्जे में लेकर जवानों द्वारा क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग की जा रही है। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्चिंग अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांकेर जिले के छोटे बेठिया में हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए थे। वहीं नक्सलियों की महिला विंग क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन की प्रवक्ता रामको हिचामी ने मारे गए नक्सलियों में से 27 के नामों की सूची भी सार्वजनिक की थी।

दल्ली राजहरा माइंस में कार्यरत सुरक्षाकर्मी की सड़क हादसे पर मौत

0
  • एक ही रात में दो बड़ी सड़क दुर्घटना

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा एक ही रात में दूसरी बड़ी घटना पथराटोला के पास अरमूरकसा निवासी सुमनलाल जो कि माइंस ठेकेदारी में गार्ड का कार्य करता था ड्यूटी करने के बाद घर जा रहा था रास्ते में मशीन लेकर जा रही ट्रक ट्राला से टकरा गया । दुर्घटना में सुमन लाल की मौत हो गई,उसकी मोटरसाइकिल ट्रक ट्राला के चक्के में बुरी तरफ फस गयी। ट्रक ट्राला के पीछे ना ही कोई बैक लाइट लगी थी और ना ही नंबर प्लेट रात भारी वाहनों को लेकर चलने वाली ऐसी वाहनों में सुरक्षा मापदंडों का खुला उल्लंघन किसी भी परिवार की खुशियों को तबाह कर देता है। दल्ली राजहरा क्षेत्र में लंबे समय से बाईपास रोड की मांग शासन प्रशासन से की जाती रही है किंतु प्रशासन की अनदेखी के कारण लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं एक ओर लगातार माइंस की ट्रैकों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है जिससे आम राहगीरों का सड़क पर चलने से उनके जीवन का खतरा बढ़ता जा रहा है छोटे वाहन, मोटरसाइकिल, साइकिल सवारी में पैदल चलने वाले इन भारी वाहनों के लापरवाही के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।

दल्ली राजहरा डौंडी मार्ग में दो कारों के बीच में टक्कर घायलों को डौंडी शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया

0

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा बीती रात दल्ली राजहरा डौंडी मार्ग पर झरन ढाबा के पास विपरीत दिशा में आ रही दो कार आपस में टकरा गई, टक्कर इतनी बुरी तरह की की दोनों कर के परखच्चे उड़ गए और सेफ्टी बैलून भी खुल गया घटना लगभग रात्रि 12.30 से 1:00 बजे के बीच की बताई जा रही है लगातार माइंस क्षेत्र की आयरन ओर से भरी ट्रैकों के आवाजाही से इस क्षेत्र में दुर्घटनाएं अक्सर होते रहती हैं, बीती रात भी हो सफेद कलर की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 24 एन 4556 कार के पीछे भुआर्य लिखा हुआ है एवं ब्लैक ग्रे कलर की कार सीजी 07 बी.बी 3296 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है कार में सवार सभी घायलों को डौंडी के शासकीय अस्पताल ले जाया गया है , जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अस्पताल में जिन लोगों को भर्ती कराया गया उनके नाम है प्रशांत राजपूत पिता सुभाष राजपूत उम्र 27 वर्ष निवासी दुर्ग ,राहुल पिता लक्ष्मी चंद्र उम्र 56 वर्ष निवासी दल्ली राजहरा,लक्ष्मी चंद पिता बंसी राम उम्र 56 वर्ष दल्ली राजहरा, नितिन पिता रूद्र सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी डौंडी, श्रीमती सुशीला पति लक्ष्मी चंद उम्र 45 वर्ष निवासी दल्ली राजहरा,राहुल जैन पिता राजेंद्र जैन उम्र 20 वर्ष निवासी डौंडी,विकास कुमार पिता भास्कर उम्र 29 वर्ष निवासी डौंडी,जिनकी स्थिति सामान्य है, एवं प्राथमिक उपचार चल रहा है।

 

नगर निगम के बस्तर मॉडल की हुई जमकर सराहना

0

जगदलपुर बस्तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को संपन्न हुए मतदान के लिए नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर के भगत सिंह स्कूल स्थित आदर्श मतदान केंद्र में बस्तर की संस्कृति की झलक पर आधारित मॉडल वाला सेल्फी जोन बनाया गया था। इस मॉडल सेल्फी बूथ में भगत सिंह स्कूल पोलिंग बूथ में आए मतदाताओं में सेल्फी लेने की होड़ मची रही। शहर के अन्य क्षेत्रों मतदाता भी मतदान करने के पश्चात भगत सिंह स्कूल पहुंच कर बस्तर की झलक वाले मॉडल के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचते रहे। इस मॉडल की मतदाताओं द्वारा प्रशंसा भी की जा रही है। साथ ही भगत सिंह स्कूल में बने बस्तर की झलक मॉडल की राज्य चुनाव आयोग छत्तीसगढ़ ने भी सराहना भी की है।

अकेले भाजपा के नहीं, हम सबके आराध्य हैं भगवान श्री रामचंद्र : पीसीसी चीफ दीपक बैज

0
  • मंत्री रामविचार के बयान पर बैज का पलटवार
  • महिलाओं का अपमान करना भाजपा की संस्कृति

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी भगवान श्रीराम के नाम का इस तरह इस्तेमाल कर रही है मानो उसने भगवान का भी पेटेंट करा लिया है। श्री बैज ने कहा कि भगवान श्री रामचंद्र अकेले भाजपा के नहीं, हम सबके आराध्य हैं, राक्षसी प्रवृत्ति के लोग तो भाजपा में भरे पड़े हैं, जो बार बार महिलाओं का अपमान करते रहते हैं।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ये बातें प्रदेश की साय सरकार में केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कही है। बस्तर संभाग के कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बालोद प्रवास पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना भाजपा की संस्कृति का हिस्सा है। यह सिर्फ आज की बात नही इससे पहले भी लोकसभा के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी को सूर्पनखा कहा था। हमारी नेता सोनिया गांधी के प्रति भी अभद्र भाषा का प्रयोग भाजपा के नेताओं द्वारा किया जा चुका है। महिलाओं का अपमान आसुरी प्रवित्ति के परिचयक है। जिस तरह असुर रावण ने माता सीताजी का अपमान किया था, वैसा ही मातृशक्ति का अपमान भाजपा के नेता कर रहे हैं। सारे असुर तो भाजपा में भरे पड़े हैं। वहीं दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जिसे लेकर भाजपा के नेता जनता के पास जा सकें। इसलिए अशोभनीय बयानबाजी कर रहे हैं। दीपक बैज ने कहा कि अपनी डूबती नैय्या को पार लगाने के लिए भाजपा के नेता भगवान राम को यादकर रहे हैं। भगवान राम के भरोसे लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार करने के लिए चुनावी सभाओं में बार बार राम राग अलाप रहे हैं। श्री बैज ने कहा कि भगवान राम हम सबके आराध्य हैं। भाजपा राम के नाम का अपना सर्टिफिकेट बांट रही है। हम कांग्रेसियों को भाजपा के प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल रामविचार नेताम ने अंबिकापुर प्रवास के दौरान कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा था और राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा को सूर्पनखा बताया था। साथ ही नेताम ने भाजपा का विरोध करने वालो को राक्षस करार दिया था। रामविचार नेताम ने कहा कि सूर्पनखा, दुःशासन, अहिरावण, कंस तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS