City Media - Page 1142 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1142

जनता के बीच विकास कार्यों को पहुंचाने थपथपाई गई पीठ, कार्यकर्ताओं की सुधि लेने का अल्टिमेटम

0

रेखचंद को कथित शुभचिंतकों से खतरा के लिए किया गया ताकीद, उत्तरप्रदेश चुनाव जाने के पूर्व बंद लिफाफा मिला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव आगामी 2023 के नवंबर में प्रस्तावित है और इसके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सरकार के कामकाज की समीक्षा करने निकलने वाले हैं। इन सबके बीच कथित सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विधायकों के परफारमेंस जांचने की बात भी सामने आ रही है। वहीं एक चर्चा भी सामने आई है कि विधायक रेखचंद जैन को उत्तरप्रदेश जाने के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक लिफाफा सौंपा है जिसमें उनको अपने कथित शुभचिंतकों से खतरा बताया गया है साथ ही व्यक्ति विशेष के लोगों से दूरी बनाने को कहा गया है वहीं इस रिपोर्ट में कार्यकर्ताओं को साधने की वकालत भी की गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर संभाग के दौरे को लेकर समय सारिणी तय हो गई है। 19 मई को कोंटा विधानसभा क्षेत्र से बस्तर संभाग के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू होगा, उसके पूर्व ही कई अफवाहों को बल मिल रहा है जिसमें तरह-तरह के सर्वे को आधार बनाया गया है।इसी तारतम्य में बस्तर संभाग की एकलौती सामान्य विधानसभा सीट जगदलपुर विधानसभा में 26 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम की घोषणा होते ही कांग्रेसी ही अफवाहों को बल दे रहें हैं कि वर्तमान विधायक रेखचंद जैन की टिकट कट सकती है। वहीं एक चर्चा जोरों पर यह है कि पूरे 90 विधानसभा की तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप भी लगाए जा रहें हैं जिस पर भी चौक चौराहों पर बहस छिड़ी हुई है।

एक अन्य स्रोत से यह ज्ञात हुआ है कि विधायक रेखचंद जैन के लिए कुछ लोगों को खतरा बताया गया है और नामजद जानकारी बंद लिफाफा में दी गई है जिसके कारण वह अब दूरी बनाने से भी परहेज़ नहीं कर रहें हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि उत्तरप्रदेश जाने के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र के विधायकों को आमंत्रित किया था और इस बैठक टीएस सिंहदेव समर्थकों कुछ विधायक को छोड़कर बाकी विधायक पहुंचे थे जिन्हें दो प्रकार की लिफाफा दी गई जिसमें उनके परफामेंस वह उनकी नकारात्मक छवि को लेकर टिप्पणी की गई है जिसके आधार पर जनता के बीच विकास कार्यों को लेकर उनकी सक्रियता पर खुशी जाहिर किया गया है तो उन्हें अपने ही पार्टी के मीरजाफर वह जयचंदों से दूरी बनाने को कहा गया है। इसके साथ ही यह भी ताकीद किया गया है कि नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति व्यवहार में रुखापन ना लाये और उनके समस्याओं का समाधान करें।

सोनी ढाबा के लिए शराब तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

घटना दिनांक 23.03.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि एक व्यक्ति द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 04 डी डब्लू 8514 में अधिक मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बोहारडीह की ओर जा रहा कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठित ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर वाहन हिरो होण्डा सीजी 04 डी डब्लू 8514 को रोककर चालक से पुछताछ किया पुछताछ करने पर अपना नाम रामबहादुर पिता चैतराम उम्र 50 वर्ष साकिन बालोदगहन थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) रहने वाला बताया एवं उक्त शराब को बालोदगहन स्थित सोनी ढाबा के लिए ले जाना बताया वाहन तलाशी लिया गया तलाशी मे आरोपी द्वारा मोटर सायकल रखे सफेद रंग के प्लास्टिक थैला मे कुल 12 नग गोल्डन गोवा कुल 2.160 बल्क लीटर, 03 पौवा रायल स्टेट अंगेजी शराब 0.540 बल्क लीटर 03 नग इम्पीरियल ब्लू 0.540 बल्क लीटर 03 नग बटवाइजर बियर 1.950 बल्क लीटर जुमला 5.190 बल्क लीटर कीमती 3390 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो होण्डा सीजी 04 डी डब्लू 8514 कीमती 20,000 रूपये एवं एक नग जीयो कंपनी का मोबाईल मय सिम को समक्ष गवाहन को जप्त किया ,मौके में पहिवहन से संबंधित किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नही प्रस्तुत नही करने मामला धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

इसके अतिरिक्त आम जगह पर शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैय्या कराने वाले आरोपी ललेश्वर साहू पिता कैलाश साहू उम्र 24 वर्ष साकिन खर्रा थाना गुरूर जिला बालोद को गिरफ्तार किया गया ।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- निरीक्षक रोहित मालेकर, उनि विश्वजीत मेश्राम ,महिला प्र0आर0 नर्मदा कोठारी आरक्षक शेरअली, महेन्द्र जैन, योगेन्द्र सिन्हा, छगन सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी

रामबहादुर पिता चैतराम उम्र 50 वर्ष साकिन बालोदगहन थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.)
आरोपी ललेश्वर साहू पिता कैलाश साहू उम्र 24 वर्ष साकिन खर्रा थाना गुरूर जिला बालोद

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

हत्या के आरोपी को 02 घण्टे में किया गिरफ्तार

0

दिनांक 23-04-2022 को प्रार्थी भिलेष्वर साहू पिता सत्यनारायण साहू, उम्र-27 वर्ष, साकिन कोटगांव के द्वारा थाना में आकर सूचना दिया कि दिनांक 23-04-2022 करीबन सुबह 05-00 बजे ग्राम कोटगांव के सरपंच धनीराम महार फोन कर बताया कि तुम्हारे पिता सत्यनारायण साहू को कोटगांव-अर्जुंदा मार्ग में गांव से निकलते रोड में पड़ने वाले नहर नाली रोड किनारे आट के पास घायल अवस्था में पड़ा है। सिर से खुन निकल रहा है, बताने पर गाडी में बैठाकर घर लाया गया। जिससे पूछने पर बताये कि मार्निंग वाक पर अकेले घर से निकलकर अर्जुंदा मार्ग में कोटगांव से कुछ दुरी पर पड़ने वाले नहर नाली पुल के आट में बैठा था, उसी समय ग्राम रेहची का करण नाम का लड़का मेरे पास आकर बीड़ी मांगकर उसमें गांजा भरकर पीने लगा, जिसे मैं गांजा पीने से मना किया तो करण द्वारा विवाद कर हत्या करने के उद्देश्य से अपने हाथ में पहने लोहे के चुडा से मेरे सिर में वार किया,

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिससे मैं बेहोश होकर जमीन पर गिर गया बताये जिसे चार पहिया वाहन के मदद से पिताजी के ईलाज हेतु गुण्डरदेही हास्पिटल ले गये। जहां डाॅक्टर द्वारा प्रारम्भिक ईलाज प्रारम्भ किये थे, कि दिनांक 23-04-2022 के 11-00 बजे करीबन सत्यनारायण साहू का गुण्डरदेही शासकीय अस्पताल में मौत हो गया। मर्ग पंचनामा बाद मामला हत्या का होना पाये जाने से थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक-64/2022, धारा-302 भादवि कायम कर आरोपी करन बघेल का पता तलास किया गया जो अपने सकुनत ग्राम रेंहची में मिला जिसे घटना के संबंध मंें पुछताछ किया गया आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त योगराज के शादी कार्यक्रम में ग्राम कोटगांव गया था कि दिनांक 23.04.2022 के सुबह 04/00 बजे करीबन योगराज पटेल के घर से अपने घर रेंहची पैदल जाने निकला था, कोटगांव निकलने के बाद पड़ने वाले नाली पुलिया के पास करीबन 04/30 बजे पहुचा था जहां पर ग्राम कोटगांव का सत्यनारायण साहू पुलिया(नाली पुल के आट) के उपर बैठा था सत्यनारायण साहू से मैं बिड़ी मंगकर उसमें गांजा भरकर पीने लगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सत्यनारायण साहू द्वारा गांजा पीने से मना करने पर हम दोनो झगड़ा विवाद हो गया, जिससे मैं अक्रोषित होकर हत्या करने की नियत से सत्यनारायण को अपने दांहिने हाथ में पहने चुड़े से उसके सिर के बांये तरफ प्राण घातक हमला किया। जिससे उसके सिर में चोंट लगने से सत्यनारायण रोड़ किनारे पुल के पास गिर गया और मैं वहां से भाग गया। मेेरे द्वारा गले में पहने रेषम धागे का ताबिज पुल के पास ही रोड़ किनारे गिर गया था। प्रार्थी गवाहो के कथन के आधार पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर दिनांक 23.04.2022 को गिरफ्तार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

पुलिस अधीक्षक जिला बालोद गोवर्धन राम ठाकुर के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम व उप पुलिस अधीक्षक सोनसाय मौर्य अनुविभाग गुण्डरदेही के मार्गदर्शन में आरोपी पतासाजी में थाना प्रभारी अर्जुंदा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, उप निरी0 वीरेंद्र सिंह नुरेसिया, प्र0आर0 विकास सिंह, आरक्षक पुरानिक साहू, कमलेश रावटे, का विशेष योगदान रहा
नाम आरोपीः- करन बघेल पिता विजय बघेल, उम्र-20 वर्ष साकिन रेंहची, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद(छ.ग.)
जप्तीः- एक नग लोहे का चुड़ा।

This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

अवैध रूप से शराब परिहवन करते 01 आरोपीं को किया गिरफ्तार

0

आरोपी के पास से 35 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2800 रूपये जप्त किया गया पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा मे दिनांक 22.04. 2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्र0 20 कोसरिया राउत समाज भवन राजहरा के पास आरोपी पोखराज पोटाई पिता जयसिंग पोटाई उम्र 55 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 16 कोण्डे पावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 6300 एम0एल0 कीमती 2800 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।  उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि लक्ष्मण प्रसाद नौरंगे, आर0 314 भुनेश्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही।  आरोपी का नाम:- पोखराज पोटाई पिता जयसिंग पोटाई उम्र 55 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 16 कोण्डे पावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) जप्त संपत्ति:- 35 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 6300 एम0एल0 कीमती 2800 रूपये

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

विद्या अमूल्य और अनस्वर धन है कष्ट और विपत्ति मनुष्य को शिक्षा देने वाले गुण है

0

♦️सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत बस्तर ब्लॉक के बस्तर स्वामी आत्मानंद स्कूल 8 एवं शासकीय हाई स्कूल टाकरागुड़ा के 16 बालिकाओं को निःशुल्क सायकल वितरण किया

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा की पढ़ाई करने के वक़्त में मेरा भी इस स्कूल से अच्छा रेशपोंश था मैं जब सरकारी नौकरी करते समय बहुत सी मुसीबतों की सामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न योगदान दिया है मेरे पोस्ट भी काफ़ी अंदरूनी क्षेत्र में होती थी लेकिन ज्ञान ऐसे चीज है जो की सार्वजनिक करना है शिक्षा के साथ भेदभाव नहीं करना है इसलिए मै लक्ष्य बनाकर चला और मेरे समय के अनुरूप में ही शिक्षक रहते हुए भी कई स्कूलों का निर्माण किया है साक्षरता अभियान के पहले से ही मैंने शिक्षा के क्षेत्र में बढ़चढ़कर अपना योगदान देकर प्रसारित किया उसके आभाव में बिना व्यस्त विद्या बहुत कठिन काम है मेहनत लगन इमानदारी सफलता के अस्त्र है और शिक्षा के बिना जीवन व्यर्थ है सभी समस्याओं का हल शिक्षा देगा बेहतर कल जिसके पास बुद्धि है जो व्यक्ति को आसानी से शासित किया जा सकता है शिक्षा स्वतंत्रता के स्वर्ण द्वार खोलने के कुंजी है |

बघेल के द्वारा सरस्वती सायकिल योजना अंतर्गत बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया |

दोनों ही स्कूल के बालिकाएं सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गये राज्य सरकार के द्वारा छात्राओं को हर संभव संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में ऊँचे से ऊँचे मुकाम हासिल कर सके उन्होंने बताया कि सायकल मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा और उनके अध्ययन की रफ्तार भी तेज हो सकेगी

जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, जिला कांग्रेस उपध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला,सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि दिलीप सेंगर, महिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष डोमाय मौर्य,नरसिंघ नाग,जिला उपाध्याय युथ कांग्रेस अंकित पारख, ब्लॉक महामंत्री शोभा मारकंडे,जिला पंचायत उपध्यक्ष मनीराम कश्यप,अनिल परिहार,राम्या राम मौर्य, भिरगु तिवारी अनिल जायसवाल,राजशेखर तिवारी, हेमराज बघेल,राजेश कुमार,रामानंद मिश्रा,भागरथी, तुलसी ठाकुर,पूरन कश्यप,सुशील तिवारी,एवं स्कूल स्टॉफगण,व ग्रामवासी और समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

अन्य पिछड़ा वर्ग की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री मेघवाले से की मुलाकात

0

माँगो को लेकर सौपा पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने ज्ञापन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाले के बस्तर प्रवास पर उनसे सौजन्य भेंट कर अन्य पिछड़ा वर्ग की समस्याओं पर चर्चा की करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम मांग पत्र सौंपा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के छग प्रवास पर अन्य पिछड़ा वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी तारतम्य में केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाले छग प्रवास पर जगदलपुर पहुचे हुए है। छग पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष तरुण सिंह धाकड़ के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाले से सौजन्य भेंट कर अन्य पिछड़ा वर्ग की मांगों पर व्यापक चर्चा की गई। करीब एक घंटे तक चली चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाले ने कहा कि आपकी मांगे जायज है, और इसके लिए अवश्य प्रयास किया जाएगा। आपकी भावनाओं को प्रधानमंत्री मोदी जी को अवगत कराऊंगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ओबीसी की मांगों को लेकर ज्ञापनपत्र सौंपा गया। मांगों में प्रमुख रूप से मंडल कमीशन की रिपोर्ट को अक्षरशः छत्तीसगढ़ में लागू करते हुए ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करवाने, छग प्रदेश के बस्तर व सरगुजा संभाग में पांचवी अनुसूची अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के स्थानीय मूल निवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर (एनपीआर) में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अलग से कॉलम निर्धारित करते हुए ओबीसी की राष्ट्रीय स्तर पर जनगणना करवाने व ओबीसी की स्वतंत्र मंत्रालय बनाये जाने की मांग रखी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ की मुलाकात करवाने की मांग की गई।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू, प्रदेश महासचिव कारिया दीवान, जिलाध्यक्ष तरुण सिंह धाकड़, जिला महासचिव मुकेश दीवान, देव लाल सोनवानी, कृष्णा ठाकुर दुलेनद्र सिंह धाकड़ दुलार सिंह धर्म सिंह नरसिंह ठाकुर गुलाब सिंह ठाकुर नरहरी ठाकुर, जगदीश माली, गुड्डू रामपाल यादव, अजय साहू, कमलेश सिंह धाकड़, विद्या सूर्यवंशी, नारायण धाकड़, सुमन यादव, शेर सिंह सेठिया, परमानंद पटेल, गदाधर बैध, जोगेश्वर ठाकुर, मुंशी पेगड़ ,पालन साहू, हरीश साहू, बलराम यादव, रोहित यादव, बावला यादव, प्रमोद यादव, गिरीश बिसाई, अर्जुन सेठिया, दीपक गुप्ता, प्रहलाद दीवान व ओबीसी समुदाय के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

विधायक चंदन कश्यप ने सरस्वती साइकिल योजना में हुए शामिल

0

भानपुरी l ब्लॉक में पढ़ाई में दूरी की बाधा दूर करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना अन्तर्गत शनिवार को शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांदलापाल .व कुंगारपाल में  निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। मुख्य छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप 43 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य के लिये प्रोत्साहित किया। स्कूल में अध्ययनरत बालिकाएं विधायक के हाथों साइकिल पाकर काफी खुश नजर आए। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि पहले ग्रामीण अंचल की बहुत सी लड़कियां स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण पढ़ाई से वंचित रह जाती थी, परंतु शासन की योजना से अब बालिकाओं को दूरी की समस्या नहीं रह गई है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समुचित शिक्षा के साथ साथ अन्य जरूरी कदम उठाने एवं कोई भी समस्या होने पर सीधे संपर्क करने को कहा,साथ ही उन्होंने शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया।

भानपुरी ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बघेल. कुंगारपाल सरपंच शंकर कश्यप. सोनसिंह कश्यप. डमरू कश्यप, लछी कश्यप, अर्चित कश्यप, कमलू. पूरन मौर्य, घसु कश्यप, रघुनाथ कश्यप, सामु कोर्राम, चेरंगा कश्यप, हीराराम बघेल दुकारू कश्यप, सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि  विक्की कश्यप कार्यकर्ता  शिक्षक बच्चे अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

मंत्री कवासी लखमा के अशोभनीय बयान पर भाजयुमो भानपुरी ने किया पुतला दहन

0

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक बयानबाजी करना कांग्रेस की संस्कार को दर्शाती है:- वेदवती कश्यप

भानपुरी/जगदलपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी ने कवासी लखमा मुर्दाबाद के नारे लगाकर भानपुरी मुख्य चौराहे में आक्रोश पूर्वक पुतला दहन किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने कहा की प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के ऊपर आपत्तिजनक राजनीतिक बयानबाजी करना संस्कार को परिलक्षित करती है, प्रधानमंत्री भाजपा, कॉग्रेस का नहीं बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है, प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बनाए रखना चाहिए। पुतला दहन में खितेश मौर्य, अर्जुन कश्यप, कुलेश्वर कश्यप, शेख अब्बास, शेख सिराजुद्दीन, गौरव कश्यप, भाजयुमो अध्यक्ष तुलसी कश्यप, महामंत्री रामप्रसाद मौर्य, भागीरथी मौर्य ओमप्रकाश कश्यप, भूपेंद्र दिवान, केवल दिवान, घस्सू मौर्य टाकेश पटेल, अभिषेकराव, सीबू, जागेश्वर कश्यप, नरपति कुंजाम, शंकर नाग, नरेंद्र बंछोर, पवन वैध, निखिल पांडे, रितेश तिवारी, रोमू ठाकुर, रफिक खान, गोविंद, सुधीर तिवारी व पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बस्तर सांसद व चित्रकोट विधायक ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को नि:शुल्क 445 साइकिल वितरण किया गया

0

सरस्वती सायकल योजना शिक्षा के क्षेत्र में वारदान साबित हो रहा – साँसद बैज

आज बस्तर सांसद दीपक बैज एवं चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम मुख्यमंत्री साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और बास्तानार विकासखण्ड के 149 छात्राएं व तोकापाल विकासखण्ड के 296 छात्राएं कुल 445 छात्राएं को सायकल वितरण किया।साइकिल की चाबी मिलते ही बच्चियों के चेहर खिल उठे।

वही विधायक व सांसद ने दो विकलांग छात्र सोहन कुहरामी पिता विज्जो कुहरामी कक्षा पहली प्राथमिक शाला मासापारा संकुल केन्द्र बड़े बोदेनार एवं बामन बेंजाम पिता स्व.गुलोड़ी कक्षा छटवीं माध्यमिक शाला परलमेटा संकुल बास्तानार को ट्राई सायकिल भी दिया जिससे उनकी शिक्षा एवं भविष्य सुनहरा हो सके।

इस अवसर पर सांसद ने अपने उद्बोधन में कहा पहले कई बेटियां स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती थी,लेकिन इस योजना से ऐसी बेटियां फिर से स्कूल की तरफ आने लगी हैं। सरस्वती सायकल योजना छात्राओं के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने में आज वरदान साबित हो रही है।

विधायक बेंजाम ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए घर से स्कूल तक की दूरी कम करने साइकिल प्रदान की जा रही हैं। आज प्रदेश भर में छात्राएं साइकिल से घर से स्कूल तक की दूरी को आसानी से तय कर लेती हैं,निश्चित ही उनके लिए लाभदायक होगी। विधायक बेंजाम ने आगे कहा कि बेटियां समाज का भविष्य है,इन्हें जरूर पढ़ाये उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में अपना एक अलग नाम बनाएं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इस दौरान सांसद,विधायक,सहादेव नाग,रुकमणी कर्मा, बि ई ओ, ए बी ओ, बि आर सी के,समस्त प्रिंसीपल ब्लॉक तोकापाल के शिक्षक एवं छात्रायें उपस्थित रहे।

बैलाडीला के पहाड़ियो से डस्ट के नाम पर लौह अयस्क की तस्करी, तीन ट्रक जब्त

0

जगदलपुर । कंपनी के अनुबंध के आड़ में बैलाडीला के पहाड़ियों से डस्ट के नाम पर छोटे स्तर के लोह अयस्क जिसे आलू माल के नाम से जाना जाता है जिसकी तस्करी करते हुए वन विभाग की टीम ने तीन ट्रक को जप्त किया है । लौह अयस्क से भरी ट्रक को वन विभाग के परिसर में रखा गया है । वन विभाग के अधिकारी यह हवाला दे रहे है कि जांच के बाद वाहन पर राजसात की कार्रवाई की जायेगी । प्रथम दृष्टिया यह लौह अयस्क वन क्षेत्र से अवैध परिवहन होना पाया गया है । जब्त लौह अयस्क अर्सेलर मित्तल कंपनी की पर्ची पर रायपुर आरती स्पंज कंपनी को अवैध ढंग से परिवहन किए जाने का वन विभाग ने खुलासा किया है । कर्मचारियों ने बताया कि डस्ट परिवहन के नाम पर अर्सेलर मित्तल कंपनी के पर्ची पर रायपुर के एक स्पंज कंपनी को अवैध ढंग से लौह अयस्क परिवहन की बात कही जा रही है ।

खबर है कि मित्तल कंपनी के अधिकारी अपना बचाव करने जोड़तोड़ में लगे है । दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला के पहाड़ियों से अवैध ढंग से लौह अयस्क उत्खनन कर माफियाओं के द्वारा तस्करी किए जाने की जानकारी आये दिन प्रशासन को मिलती है लेकिन अब तक उन तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से लौह अयस्क तस्करों के हौसले बुलंद है । खनिज विभाग की उदासिनताः दंतेवाड़ा जिले से अरबो के लौह अयस्क उत्खनन का कार्य किया जाता है जहां पदस्थ खनिज विभाग की उदासिननता के कारण रोजाना लौह अयस्क के उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है और विभाग को खबर तक नहीं । ऐसे अधिकारियों पर भी लौह तस्करों से सांठगांठ होने की बात सामने आने लगी है । वन विभाग ने तीन टुक किया जब्तः कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैलाडीला की पहाड़ियों से बचेली वन परिक्षेत्र के गुमियापाल इलाके से डस्ट के नाम पर छोट स्तर के वन विभाग मामले के लिपापोती में जुटाः खबर है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने तीन ट्रको को अवैध लौह अयस्क परिवहन मामले में जब्त कर अपनी जिम्मेदारी तो निभा दी है खबर है कि जिम्मेदार अधिकारी 00 लौह अयस्क का अवैध परिवहन किए जाने की सूचना विभाग को मिली थी । वन विभाग की टीम 19 अप्रैल को लौह अयस्क से भरी तीन ट्रक को वनोपज जांच नाका पातररास से जब्त किया । उक्त तीनों ट्रकों को वन विभाग के परिसर में जब्त कर रखा गया है ।

आलू माल क्या है ? : जानकारों की माने तो बैलाडीला के पहाड़ियों के आसपास छोटे स्तर के लोहा पत्थर पाये जाते जिसका आकार आलू की तरह होता है इसलिए इसे आलू माल के रूप में जाना जाता है । इस आलू माल पर लौह अयस्क तस्करों के नजर होती है ऐसे तस्कर डस्ट के परिवहन के नाम पर आये दिन छोटे आकार के लोहा पत्थर की तस्करी कर स्पंज आयरनो तक पहुंचाकर शासन को करोड़ों के राजस्व का चुना लगा रहे है जिसमें खनिज विभाग के मिलीभगत होने की खबर है । अर्सेलर मित्तल कंपनी के पर्ची पर परिवहन : जांच नाका में तैनात वन विभाग के मामले में लिपापोती करने में जुटे है । जिस कंपनी के पर्ची पर अवैध परिवहन का खुलासा हुआ है उस कंपनी को पांद दिन बाद भी बयान दर्ज कराने नोटिस जारी नहीं किया गया है । उक्त कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने विभाग रूचि नहीं दिखा है । मुख्य आरोपी को पिछले दरवाजे से क्लीन चीट देने का भी प्लान तैयार किए जाने की खबर है । राजसात की कार्रवाई की जायेगी : डीएफओ दंतेवाड़ा के डीएफओ ने बताया कि लौह अयस्क के अवैध परिवहन मामले में तीन ट्रक को जांच नाका में जांच के दौरान जप्त किया गया है । जब्त ट्रको को राजसात की कार्रवाई की जायेगी जिसकी प्रक्रिया चल रही है । एक प्रश्न जवाब में उन्होंने कहा कि मित्तल कंपनी की पर्ची पर अवैध परिवहन पाया जाता है तो उसकी भी जांच कराई जायेगी और यह भी जांच कराई जा रही है कि उक्त लौह अयस्क वन विभाग के किसी इलाके से लोड किया गया है ।

MOST POPULAR

HOT NEWS