City Media - Page 1236 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1236

सटोरी फिर हुए सक्रिय रोज लग रहा लाखों का दांव

0

सटोरियों तक पहुंचने पुलिस को रहना होगा चौकन्ना

जगदलपुर – शहर में सटोरियों एक बार फिर हुए सक्रिय , इन दिनों रोजाना शहर से लेकर गांव तक क्रिकेट मैच में लाखों का दांव लगाने की खबर है सटोरियों जहां इस बार इन रणनीति के साथ पुलिस को विश्वास में लेकर सट्टा का व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। जिसका पुलिस को खबर तक नहीं है। कई सटोरियों तो शहर के थानों के पास देखे जा सकते है। जो पुलिस वालों के साथ चाय की चुसकी लगाकर पुलिस को भी चकमा दे रही है।

ज्ञातव्य है कि शहर से लेकर गांव-गांव तक सट्टा का कारोबार एक बार फिर जड़ पकड़ – लिया है कई पुराने खाईवाल फिर सक्रिय होकर लाखों की दांव पेंच रोजाना लगा रहे हैं। ऐसी खबर है कि कुछ सटोरियों शहर में बैठकर गांव-गांव तक अपना नेटवर्क फैला चुका है। गांव में भी लोग इन दिनों क्रिकेट बैच पर सट्टा लगाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगे हैं।

ज्ञातव्य हो कि पुलिस कप्तान सभी थानेदारों को अपराधियों एवं सटोरियों के खिलाफ नकेल कसने हुए बैठकों में नसीहत दिया करते हैं। लेकिन सटोरियों भी पुलिस को चकमा देने से बाज नहीं आते।

खबर है कि कुछ बड़े सटोरियों जो शहर के थानों के आस-पास से ही रोजना दांव लगा रहे हैं और पुलिस को खबर तक नहीं । ऐसी खबर है कि थानेदार भी बड़े खाईवाल को अपने गिरफ्त में लेने कई बार जाल फेंक चुके हैं लेकिन इनके जाल में बड़े सटोरियों फंसने से बचते रहे हैं। पुलिस भी हार मानने वालों में से नहीं हुई तकनीकि के तहत सटोरियों पर भी नजर रख रही है। यहां तक की सट्टा के व्यवसाय में खा तौर से युवा वर्ग ही संलिप्त है जो इस हाईटेक के जमाने में सट्टा का अपना व्यवसाय बना रहा है। क्रिकेट मैच ही नहीं अन्य कई खेलों में भी सटोरियों दांव पेंच लगाया करते हैं।

सरपंच का आरोप – सलवा जुडूम के समय घरों में आगजनी एवं दर्जन बेगुनाह ग्रामीण की हुई हत्या

0

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सरपंच एवं ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

सुकमा कलेक्टर से शिकायत कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग

सरपंच पति को पुलिस ने पीटा

जगदलपुर/सुकमा – सुकमा जिले के कोंटा विकासखण्ड कोंडासावली पंचायत एवं आस-पास के गांव में सलवा जुडुम के समय ग्रामीणों के साथ हुई अत्याचार का मामला अब 15 वर्षों बाद निकलकर सामने आने लगा है। कोंडासांवली के सरपंच एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सलवा जुडूम के समय उनसे जुड़े लोगों ने वर्ष 2006-07 में 50 से अधिक घरों को आग के हवाले कर लूट पाट की वारदात को अंजाम देकर एक दर्जन से अधिक बेगुनाह ग्रामीणों का हत्या किया गया था। बेगुनाह ग्रामीणों के हत्यारें आज खुलेआम घुम रहे हैं। सरपंच एवं पंचायत पदाधिकारियों ने सुकमा कलेक्टर से शिकायत कर निष्पक्ष जांच कराने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञातव्य हो कि भाजपा शासनकाल में नक्सलियों के खिलाफ सलवा जुडूम आंदोलन चलाया गया था। जिसमें स्थानीय स्तर के नेता पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। तब सैकड़ों बेगुनाहों के घरों आग के हवाले कर ग्रामीणों की हत्या जैसी वारदात घटित हुई थी। यह मामला सामने नहीं आया था। हादसे के बाद ऐसे कई सारे फाईल बंद कर दिये थे लेकिन उन दोषियों को सजा दिलाने 15 वर्षों बाद अब जिन बाह आया है। नक्सलियों के गढ़ से एक महिला सरपंच ने उक्त मामले में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की आवाज उठाई है।

बेगुनाहों की हुई हत्या :

धुर नक्सल प्रभावित जगरगुण्डा इलाके के कोंडासांवली पंचायत एवं आस-पास के गांव में सलवा जुडुम के लोगों द्वारा जमकर उत्पाद मचाया गया था। वहां की महिला सरपंच ने आरोप लगाया है कि सलवा जुडुम से जुड़े लोगों ने सैकड़ों बेगुनाह आदिवासी भाईयों के घरों को जलाकर बंधक बनाकर उनके घरों की सामान लूट ले गये थे। उन बेगुनाहों को हत्या तक कर दी गई थी। सरपंच ने आरोप लगाया है कि 50 से अधिक घरों में आगजनी एवं दर्जन से अधिक ग्रामीणों की हत्या की गई थी। इन वारदातों में शामिल सजवा जुडूम से जुड़ कई लोग आज भी खुलेआम घुम रहे

सरपंच ने किया कलेक्टर से शिकायत:

सलवा जुडुम से समय हुई वारदातों को लेकर किसी ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताने का साहस 15 वर्षों में नहीं जुठाया। कोंडासांवली के महिला सरपंच ने साह जुटाते हुए सुकमा कलेक्टर को लिखित शिकायत कर मामले की निश्पक्ष जांच कराने की मांग के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्या प्रशासन करा पायेगी निश्पक्ष जांच:

नक्सलियों के गढ़ से निकलकर मुख्यालय तक पहुंचने वाली महिला सरपंच का शिकायत काफी गंभीर है अब देखना होगा की सुकमा जिला प्रशासन कितना गंभीरता से लेती है क्यों कि ऐसे भी सुकमा जिले में महिला सरपंच की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जाता है। पूर्व में भी एलमपल्ली के महिला सरपंच ने सचिव के खिलाफ राशि बंदरबांट का शिकायत भी कलेक्टर सुकमा से किया था जिसका आज दिनांक तक कोई कार्रवाई तक नहीं हुई है।

ग्राम सभा में कलेक्टर से शिकायत का निर्णयः

विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों कोंडासांवली में एक विशेष बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सरपंच-पंच एवं ग्रामीणों के सर्व सहमति से निर्णय लिया गया था की सलवा जुड़म के समय हुई अत्याचार की निश्पक्ष जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों के सर्वसहमति से सुकमा कलेक्टर को मामले की शिकायत की गई है।

सरपंच पति का जगरगुण्डा पुलिस द्वारा मारपीट करने का आरोप सरपंच के द्वारा लगाया गया है जिसकी शिकायत भी कलेक्टर से की गई है।

अवैध नशीली सिरप के साथ बस्तर पुलिस ने 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

0

🔅 धरमपुरा क्षेत्र में कार्यवाही ।

🔅 85 नग (8.5 लीटर) जेनरेक्स नशीली सिरप बरामद

🔅 जप्त सिरप की कीमत 11,000 ₹

🔅 जप्त संपत्ति – स्कुटी क्र. सीजी-04-एल.यु.-5814, मोबाईल 02 नग ।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज बस्तर पुलिस को अवैध नशीली सिरप के तस्करी पर कार्यवाही करने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध नशीली दवा सिरप की तस्करी किया जा रहा है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी केातवाली एमन साहू के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर धरमपुरा की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा धरमपुरा चौक में 01 संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जिसने अपना नाम मोहम्मद मुकीम रजा @ बंटी निवासी कालीपुर अटल आवास का होना बताया, जिसके वाहन स्कुटी क्रमांक सीजी-04-एल.यु.-5814 की तलाशी लेने पर वाहन के डिक्की में 85 नग अवैध नशीली सिरप जेनरेक्स (ZENREX- Chlorpheniramine maleasty codeine phosphate syrup ) मिला। जो प्रतिबंधित और नशीले दवा की श्रेणी में आता है। जिस संबंध में पूछताछ पर संदेही के द्वारा उक्त सिरप के रखने और परिवहन करने के संबंध में वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपी मोह.मुकीम रजा @ बंटी का कृत्य एनडीपीएस के परिधि में आने से उक्त 85 नग नशीली सिरप जेनरेक्स जिसकी मात्रा 8.5 लीटर है बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली में धारा 21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा जा रहा है। जप्तशुदा नशीली सिरप की कीमत 11,000 ₹. है।

🔅 नाम आरोपी:-

मोहम्मद मुकीम रजा @ बंटी पिता मो. महसूद रजा निवासी कालीपुर अटल आवास जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू
सउनि. – सुधराम नेताम
प्रधान आरक्षक – पुनीत शुक्ला, संजीव मिंज
आरक्षक – युवराज ठाकुर, उत्तम धु्रव, भूपेंद्र नेताम,

कांग्रेस का प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा – शिव वर्मा

0

राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का इस प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना सपना ही रह गया है। विकसित और विकासशील राज्य छत्तीसगढ़ देश की नक्शा में धूल खा रहे है। छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को लोक-लुभावन घोषणा पत्र और छल कपट एवं गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाने वाले कांग्रेस सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह उब चुका है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की माली हालत के लिए कांग्रेस के सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश में ना विकास और जनता पर विश्वास कांग्रेस दोनों खो चुका है। प्रदेश पूरी तरह शराब के नशे में डूब चुका है। नौजवान नौकरी के लिए भटक रहा है किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। 2 साल का बोनस भगवान ही मालिक बेरोजगारी भत्ता अता पता नहीं प्रदेश में वर्तमान सरकार से विकास की उम्मीदें खत्म हो चुका है छत्तीसगढ़ अव्वल राज्य की श्रेणी में आने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था छोटे राज्य बनने से विकास की अपार संभावना होती है छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा से भरा पड़ा है इसलिए छत्तीसगढ़ राज्य तेजी से विकास करेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वर्मा ने आगे कहा कि इस प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में बड़ा बड़ा कार्य शुरुआत किया था परन्तु सरकार आने के बाद वह सभी विकास कार्य आधे अधूरे बंद पड़े हुए हैं। गरीबों के लिए बनने वाले प्रधानमंत्री आवास सरकार के द्वारा राशि नहीं देने के कारण मकान आधे अधूरे बंद पड़े हुए हैं। कर्ज लेकर घी पीओ की राजनीति करने वाले प्रदेश सरकार को जनता समझ चुकी है। पूरे छत्तीसगढ़ में पूर्व से निर्माण सड़कों की दशा खराब है। नया विकास तो सोचना ही नहीं है। और दूसरी बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का सपना देखें रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

बालोद जिले के ग्राम सुरडोंगर में हुए अमानवीय दुःखद घटना को लेकर प्रशासन मौन

0

बालोद जिले के ग्राम सुरडोंगर में हुए अमानवीय दुःखद घटना को लेकर हेमंत कांडे अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक दल्ली राजहरा जिला बालोद छत्तीसगढ़ ने पिछले दिनों हुए डौंडी ब्लाक के ग्राम सूरडोंगर  के गणेशराम बघेल के साथ घटी दुखद घटना के संबंध में कलेक्टर जिला बालोद छत्तीसगढ़ को ग्राम सूर डोंगर के अनुसूचित पिछड़े वर्ग के लोगों को प्रताड़ित कर बेघर करने वाले सरपंच उमेश कोर्राम को गिरफ्तार कर सरपंच पद से बर्खास्त करने की मांग की है |

पत्र अनुसार उपरोक्त विषय अंतर्गत लेख है कि ग्राम सूर डोंगर में गणेश राम बघेल पत्नी सहित बच्चे व अन्य जो अनुसूचित जाति पिछड़े वर्ग के लोगों के घर जेसीबी से तोड़कर मारपीट करने की घटना रविवार 6 फरवरी 2022 को समाज के संज्ञान में आया तत्व संबंध में वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के लिए सभी जाति समाज के लोग सामाजिक दायित्व का निर्वाह करने प्रभावित व प्रताड़ित व्यक्तियों से प्रत्यक्ष भेंट करने के लिए सामाजिक लोग सुबह गए थे। घटनास्थल पर पहले से ही नायब तहसीलदार विनय देवांगन जी  और टीआई अनिल ठाकुर जी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ उपस्थित थे । वह प्रताड़ित वह प्रभावितों का बयान दर्ज कर रहे थे उनका काम हो जाने के पश्चात उनके समक्ष ही वस्तु स्थिति की जानकारी ली गई प्रताड़ित व प्रभावित परिवार ने बताया कि हम लोग लगभग 20 वर्षों से ग्राम सुर डोगर में निवास कर रहे हैं और वह मोची अनुसूचित जाति के हैं ।विगत 10 वर्षों से घास जमीन पर मकान बनाकर निवास कर रहे हैं यहां आस-पास में कोई सार्वजनिक समुदायिक वह शासकीय भवन नहीं है और ना ही हमारे कारण किसी को कोई परेशानी है । यह स्थल ग्राम से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित है। जिसे ग्राम पंचायत के सरपंच उमेश कोराम वा उनके भड़कावे में आकर ग्राम वासियों द्वारा जेसीबी लगाकर उनके घर को तोड़ दिया गया । दैनिक उपयोग की सामग्री गंजी बर्तन को कुचल दिया गया। बच्चे के पुस्तक कॉपी को फाड़ कर आग लगा दी गई । ओढ़ने बिछाने व पहनने के कपड़े भी नष्ट कर दिए गए। चावल के गंजी में मिट्टी में मिला दिया गया। जातिगत गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई है । जिसका वीडियो वायरल है डाक्टरी मुलाहिजा ठीक से नहीं किया गया। शासन व प्रशासन से कोई मदद नहीं मिला है बयान में हमारी जाति मोची का उल्लेख नहीं किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल में मौजूद तहसीलदार जी व टीआई जी  से जानकारी ली गई वा बयान में मोची जाति का उल्लेख कराया गया । विनय देवांगन तहसीलदार व अनिल ठाकुर टीआई से प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता पहुंचाने का निवेदन किया गया और आगंतुक सामाजिक बंधुओं ने स्वत स्फूर्त चंदा एकत्रित कर ₹2700 तत्काल  सहायता राशि प्रदान किया गया । उपरोक्त समस्त घटनाक्रम के समय प्रभावित व प्रताड़ित परिवार तथा सामाजिक बंधुओं के साथ उल्लेखित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दरमियान हम ना सरपंच से मिले ना ही हमारी ग्राम वासियों से भेंट हुइ और ना ही किसी प्रकार का वार्तालाप किया गया।।      

दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार व वायरल बाइट के द्वारा अत्याचारी सरपंच अपनी राजनीतिक गुरुर में दबंगई दिखाते हुए यह कह रहा है कि विद्युत विभाग के अधिकारी आर एस करपाल व शिक्षक देवलाल भूआर्या प्रताड़ित प्रभावित लोगों को भड़का रहा है कार्यवाही करने की बात फैलाई जा रही है जो अपने अनैतिक अवैधानिक और अधिकारों के दुरुपयोग को साजिश के तहत अपराधी प्रवृत्ति दबंगई और राजनीतिक रसूख को मंत्री के सानिध्य प्राप्त होने के कारण जायज ठहराने के लिए गांव के ग्रामीण के बहलाकर गैर कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।।                 

ततसंबंध में प्रताड़ित परिवार ने बताया कि घास जमीन पर अतिक्रमण का मामला न्यायालय तहसीलदार में लंबित है। उसे तोडा जाना उपयुक्त था तो न्यायालय तहसीलदार संबंधित थाना के टी आई पुलिस प्रशासन अनुविभागीय अधिकारी के आदेश व उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जानी थी व सरपंच कोराम अपने  दबंगई राजनीतिक पहुंच का दम भरते हुए शासन व प्रशासन व कानून न्यायालय को धता बताकर उपरोक्त कार्य को ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा कर उपरोक्त जघन्य घटना को अंजाम दिया गया जोकि दंडनीय अपराध है। फिर अपने अवैधानिक कार्यों को उचित ठहराने हेतु ग्रामीणों को पुनः भड़का कर चक्का जाम  वा घेराव कर अधिकारी व कर्मचारी पर कार्यवाही करने के लिए माहौल उत्पन्न करने का कुतिस्त प्रयास किया जा रहा है । प्रभावित  वा प्रताड़ित व्यक्तियों के जीवन जीने के न्यायिक व संवैधानिक अधिकारों की पूर्ति हेतु सामाजिक व समुदायिक दायित्व को पूरा करने व शोषितों  को न्याय प्रदान की जाने की  मंशा को दुर्भावना वश अधिकारी व कर्मचारी को चिन्हित कर कार्यवाही करने की मांग करना अनैतिक अवैधानिक वा सामाजिक दायित्व के पूरा करने में बाधा पहुंचाना है। जो माननीय सह्रदयता का उल्लंघन है जबकि ग्राम वासियों को स्थानीय सरपंच व सत्तारूढ़ राजनीतिक दल का पदाधिकारी उमेश कोर्राम यह कहते हुए पाया जा रहा है कि शासन प्रशासन मेरा कुछ नहीं बिगाड़ कर सकते जोर शोर से आवाज बुलंद कर अन्याय अत्याचार शोषण प्रताड़ना मारपीट गाली गलौज वह धमकी दिया जा रहा है । जो कि अनैतिक अवैधानिक एवं कानून के विरुद्ध है ।चोरी और सीनाजोरी पर उतर कर शासन की मनसा को प्रदर्शित करता है। उपरोक्त घटना की जानकारी छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ,महिला व बाल विकास मंत्री स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया, मोहन मंडावी व सांसद कांकेर को वायरल वीडियो सहित जानकारी प्रेषित किया गया है। एसडीएम राजहरा सीएसपी दल्ली राजहरा को प्रत्यक्ष भेंट कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया गया है ।उपरोक्त तथ्यों के संदर्भ में निवेदन है कि शासन प्रशासन न्यायालय को धता बताकर कानून को अपने हाथ की कठपुतली बनाने वाले सरपंच को कोमेश कोर्राम को अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करें ।ताकि भविष्य उक्त घटना का पूर्णआवृत्ति किसी भी पंचायत प्रतिनिधि के द्वारा ना किया जा सके और कोई भी अनुसूचित व पिछड़े वर्गों पर अन्याय शोषण व जुल्म ना कर सके । उपरोक्त घटना से जन आक्रोश उत्पन्न होने की आशंका है शांति प्रिय क्षेत्र को शांत करने की घटना  पहपने के पहले ही अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही करके पीड़ित परिवार को न्याय प्रदान करने की कृपा करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

मुद्दा विहीन भाजपाई दलेश्वर साहू की लोकप्रियता हजम नही कर पा रहे है

0

15 साल तक खुद खाए मलाई अब देख नही सकते दूसरो की भलाई

डोंगरगढ- 15 साल तक भाजपा के शासन मे लूट मचाकर, जनता की आड मे मलाई खाने वालो को अब किसी दूसरो की भला होना सहन नही हो पा रहा है। इस क्षेत्र से लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विधायक व कैबिनेट मंत्री के दर्जा प्राप्त होने से विकास कार्यो के लिए , विभिन्न आयोजनो के लिए क्षेत्र मे राशि आ रही । इसी कड़ी मे एक वृहद महिला जागृति शिविर ,महिला महिला सम्मेलन का आयोजन आलीवारा मे हुआ था जिसमे महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया व राज्य सभा सांसद छाया वर्मा सम्मिलित हुई थी जिसके लिए सृजन फाउन्डेशन के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अनुदान राशि की मांगपत्र दिया गया था जिस पर 5 लाख रू की राशि प्राप्त हुई है जो उस कार्यक्रम के आयोजक शासन से पंजीकृत महिला संगठन सृजन फाउन्डेशन के नाम पर मिला है चूंकि उस फाउन्डेशन मे विधायक पत्नि जयश्री साहू प्रमुख पद पर है इसलिए सूची मे उनके नाम का भी उल्लेख है।

उस सूची मे जयश्री साहू के साथ सृजन फाउन्डेशन संस्था का नाम भी स्पष्ट लिखा है तथा महिला सशक्तिकरण हेतु राशि दिए जाने का उल्लेख है। किन्तु आरोप लगाने वाले छुटभैये किस्म के ये नेता अपने शासनकाल मे तो ऐसे रचनात्मक कार्यो के लिए क्षेत्र मे राशि तो ला नही सके, और विधायक दलेश्वर साहू के अनुभव का लाभ क्षेत्र की जनता को नई नई योजनाओ मे मिलने वाली राशि के माध्यम से हो रहा है वह भी इन्हे हजम नही हो पा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

करोडपतियो के उंगली पकड़कर चलने वाले इन लोगो को ग्रामीण क्षेत्र किसान परिवार के कांग्रेसी लोग करोड़पति लगने लगे है। दूसरो के उपर आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबान झांककर देख ले, 15 साल के शासन काल मे बांटे गए स्वेच्छनुदान की सूची का पहले अध्ययन कर ले।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक सोच जरूरी: भुवनेश्वर शोभाराम बघेल (विधायक डोंगरगढ़)

0

विधायक ने समाजिक भवन हेतु दिए मंच से ही घोषणा की 6.50 लाख ―6.50 लाख ₹ दो भवन की घोषणा।

खैरागढ़/पांडादाह । संत शिरोमणि रविदास महराज की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत पांडादाह के रविदास समाज के मीडिया प्रभारी नितिन भांडेकर ने बताया कि रविदास समाज के जिला एवं ग्रामीण समाज के पदाधिकारीयों सहित इनके अनुयायियों ने ग्राम में क्षेत्रीय रविदास जयंती का आयोजन किया था जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में डोंगरगढ़ विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर शोभाराम बघेल उपस्थित हुए। उन्होंने संत रविदास जी के विषय में जानकरी देते हुए कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने और कुरीतियों को समाप्त करने का महान कार्य संत रविदास जी ने किया है। वे दूरगामी सोच के व्यक्ति और अद्भुत संत थे। समाज से छूआछूत एवं ऊंचनीच का भेदभाव मिटाने और सर्वांगीण उत्थान के लिए संत रविदास के आदर्शों का अनुशरण करना आज के दौर में हमें जरूरी है। सकारात्मक सोच के साथ समाज के उत्थान का प्रयास हमें सतत रूप से करना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

यह बात डोंगरगढ़ विधायक एवं अनुसूचित जाति , जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री भुवनेश्वर शोभाराम बघेल ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांडादाह में संत रविदास जयंती के अवसर पर युवा रविदास संघठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने आगे कहा कि व्यक्ति के कर्म प्रधान होते हैं न कि धर्म और जाति। रविदास जी की शिक्षा और महान कर्मों को हर समाज याद करता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक जीवन में कई विरोधाभास भी हो सकते हैं लेकिन समाज सुधार के लिए सही कार्य करने वाले व्यक्तियों की हमेशा मदद करना चाहिए। बच्चों एवं युवाओं को उनकी जीवनी और घटनाक्रम पढकर सीख लेना चाहिए। विधायक बघेल ने समाज में अलग पहचान के लिए रविदास के आदर्श और पदचिन्हों पर चलकर महान कार्य करने का आह्वान भी किया है। मुढ़ीपार ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि हमारी सरकार सभी समाज के कल्याण हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रही है। नागरिकों को सदैव सर्वसमाज के हित के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा पर ध्यान देने और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए कहा। संत रविदास जी ने समाज को बडी दिशा दी है और एक सूत्र में बांधने का काम किया है। समाज के लोग अब हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और कई प्रमुख पदों पर पदस्थ हैं। पांडादाह युवा रविदास संगठन मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आये समस्त अतिथियों के द्वारा सन्तशिरोमणी रविदास महराज जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संबोधन किया। कोमल साहू ने समाज के चहुंमुखी उत्थान के लिए युवाओं एवं समाज से आव्हान किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

कार्यक्रम में संत रविदास जी के अनुयायियों और उपस्थिजनों ने डोंगरगढ़ के विधायक से सामाजिक भवन की मांग की जिस पर उन्होंने तत्काल साढ़े छ लाख की भवन निर्माण हेतु पांडादाह एवं देवरी में भी साढ़े छ लाख की भवन निर्माण की घोषणा मंच से कर दी। संत रविदास जयंती का आयोजन रविदास समाज के अनुयायियों द्वारा राजनांदगांव जिला से लेकर विकासखण्ड मुख्यालय और ग्राम पंचायत स्तर पर भी किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। अतिथियों के स्वागत के बाद स्थानीय इन्दिरकला संगीत विश्विद्यालय खैरागढ़ के छात्र कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत “अरपा पैरी की धार” से शुरूवात किया गया साथ ही तत्पश्चात भजन प्रस्तुत किया गया। मंत्री श्री बघेल ने कलाकारों का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पांडा दाह की सरपंच मनोरमा यदु , जनपद सदस्य अरुणा राजू सिंह , जिला पंचायत सदस्य घममन साहू , महिला ब्लाक कांग्रेस की अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि आरती रिंकू महोबिया, दिनेश सारथी, मिहिर झा, पूर्व जनपद सदस्य रामेश्वर रामटेके , शुसिल पांडेय , तथा अहिरवार समाज के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष केदार राम कोरे, कोषाध्यक्ष राम सिंह खरे (सेवानिवृत्त सेंट्रल एक्ससाइज़ अधिकारी), पांडादाह युवा संग़ठन एवं समाज के वरिष्ठ मुखिया मार्गदर्शक गणेश राम भांडेकर (सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर वन विभाग) , खुशाल भांडेकर, अध्यक्ष सतीश टांडेकर, उपाध्यक्ष कृष्णा भांडेकर, सचिव प्राशान्त चौरे, पारस टांडेकर , रोहित , .कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र चौरे, संगठन कर्ता जितेंद्र चौरे, संरक्षक राजेश्वर बांधे, संचार मंत्री सुदामा भांडेकर , सह सचिव रेखलाल टांडेकर , रघुबन राडेकर , मंदीप चौरे समन्वयक कोमल महोबेकर सहित अन्य ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों सहित बडी संख्या में आम नागरिक और संत रविदास जी के अनुयायी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रतिराम राम कन्नौजे जिला प्रवक्ता एवं रिंकू महिबिया ने किया

कांग्रेसी नेता हुआ गिरफ्तार, गृहमंत्री एवं एसपी के विरुद्ध गाली-गलौज अभद्र टिप्पणी करने का लगा था आरोप

0

शासन एवम पुलिस के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में ललित साहू हुआ गिरफ्तार।

चौकी पिंनकापर, थाना देवरी की घटना सार्वजनिक स्थल में गाली गलौच सहित लोक सेवक के कार्य मे बाधा उत्पन्न करने सम्बन्धी धाराओं के तहत की गई गिरफ्तारी।

घटना दिनांक 15/02/22 की चौकी पिनकॉपार थाना देवरी की है, ग्राम गिधवा में चौकी पिनकापार के पुलिस कर्मी के द्वारा अवैध परिवहन के संदेह में लकड़ी से भरे ट्रक को पूछताछ करने हेतु रोका गया था,जिसमे वाहन मालिक लक्ष्मण साहू के पुत्र ललित साहू द्वारा अश्लील गाली गुप्तार कर शासन अवम पुलिस प्रशासन को सार्वजनिक रूप से धमकी दी गई थी ,एवम मौके पर कर्तव्य पर उपस्थित पुलिस के कर्मचारी से धक्का मुक्की की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था ,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने का आदेश प्राप्त होने उपरांत पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देश पर थाना देवरी में आरोपी ललित साहू के विरुध अपराध क्रमांक 34/22 धारा 294,186,353 भारतीय दंड विधान के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया गया ,आरोपी घटना कर घटना दिवस से फरार था ,घटना दिनांक के पश्चात से पुलिस तलाश कर रही थी ,आज दिनांक को डोंगरगांव में पुलिस की टीम द्वारा पकड़ा गया एवम एवं गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी को पकड़ने में टी आई नवीन बोरकर ,उप निरीक्षक अमित तिवारी ,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय ,स उ नि देव कोर्राम ,आरक्षक अजय कुमार सिन्हा ,साइबर सेल से विवेक साही एवम सन्दीप यादव का विशेष योगदान रहा।।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाम आरोपी-

ललित कुमार साहू सीता लक्ष्मण साहू उम्र 35 साल निवासी चे दरीबन नवागांव थाना देवरी जिला बालोद

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

शहर में अवैध रूप से शराब ब्रिकी एवं सट्टा खिलाने वाले सटोरियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर, आबकारी एवं जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही

0

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्ग दर्शन में विशेष अभियान के तहत् अपराध नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है जिस तारतम्य में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने वाले, शराब पिलाने वाले तथा जुआ सट्टा खिलाने वाले सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित किया गया।

ज्ञात हो कि दिनांक 17.02.2022 को चित्रकोट रोड बिनाका माल के पास में एक व्यक्ति जो अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु मोटर सायकल से शराब लेकर चित्रकोट रोड की ओर जा रहा है, कि सूचना प्राप्त होने पर थाना कोवताली के टीम द्वारा उक्त स्थान में दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम मनोज कुमार पिता राधेश्याम निवासी ग्राम चोकर चालानपारा, जिला बस्तर का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से अंग्रेजी शराब 18 नग एवं 30 नग पौवा गोल्डन गोवा डिलक्स व्हिीस्की कुल जुमला शराब 17.100 एमएल0 किमती 7260/- रूपये तथा एक पुरानी बिना नंबर मोटर सायकल सिल्वर रंग को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य 34(2) आबाकरी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0-54/2022 धारा 34(2) आबाकरी एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दिनांक 17.02.2022 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि हिकमीपारा में एक व्यक्ति के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर, पुछताछ करने पर अपना नाम बलराम कश्यप पिता स्व0 जलंधर कश्यप जाति धुरवा निवासी पुराना भट्ठी दलपत सागर वार्ड जगदलपुर का होना बताया गया। जिसके कब्जे से 10 नग सट्टा पट्ठी व नगदी रकम 2000/-रूपये को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0 55/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर,विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

तथा दिनांक 17.02.2022 को ग्राम आसना बनवापारा में एक व्यक्ति जो अपनी दुकान सामने लोगों को अवैध रूप से शराब पिला रहा है, कि सूचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा उक्त स्थान में पहुंचे जहाॅ पर शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देकर भाग गये। मौके पर अंग्रेजी शराब ब्लू व्हीसकी आधी भरी पौवा एवं डिस्पोजल मिलने पर दुकानदार से पुछताछ पर अपना नाम विकास पानीग्राही पिता स्व0 ऋषिकेश पानीग्राही निवासी ग्राम आसना, जिला बस्तर का रहने वाला बताया। जिसके द्वारा अपनी दुकान में बिठाकर शराब पिलाना स्वीकार किया गया। जिसके कब्जे से आधी भरी पौवा एवं डिस्पोजल को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य 36(स) आबाकरी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0-56/2022 धारा 36(स) आबाकरी एक्ट कायम कर,विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

नाम आरोपी-

1. मनोज कुमार पिता राधेश्याम निवासी ग्राम चोकर चालानपारा, जिला बस्तर(छ0ग0)

2. बलराम कश्यप पिता स्व0 जलंधर कश्यप जाति धुरवा निवासी पुराना भट्ठी दलपत सागर वार्ड जगदलपुर जिला बस्तर(छ0ग0)

3. विकास पानीग्राही पिता स्व0 ऋषिकेश पानीग्राही निवासी ग्राम आसना, जिला बस्तर(छ0ग0)।

बरामदः-

1.अंग्रेजी शराब 18 नग बियर एवं 30 नग पौवा गोल्डन गोवा किमती 7260/-रूपये

2. 10 नग सट्टा पट्ठी व नगदी रकम 2000/-रूपये

3. अंग्रेजी शराब ब्लू व्हीसकी आधी भरी पौवा एवं डिस्पोजल।

मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक एमन साहू, उनि रनेश सेठिया, सउनि0 नीलाम्बर नाग, नरहरि वैष्णव एवं प्रआर0 बबलु ठाकुर,पुनीत शुक्ला आर0 रविन्द्र कुमार ठाकुर,युवराज सिंह,आशीष ठाकुर एवं सैनिक शिव यादव।

आदिवासी बच्चों की मौत जैसे गंभीर विषय पर झूठ बोलने वाले नेता रविंद्र चौबे व मोहन मरकाम तत्काल इस्तीफा दे : विक्रम ध्रुवे

0

भारतीय जनता पार्टी अनु जनजाति मोर्चा बालोद जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकाल में 3 वर्षो में हुई 25 हज़ार आदिवासी बच्चो की मौत के मामले पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने वाले सरकार के प्रवक्ता व वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे व प्रदेश अध्य्क्ष मोहन मरकाम के तुरंत इस्तीफे की मांग की है।

ध्रुवे ने कहा जो नेता 25 हज़ार बच्चो की मौत पर झूठ बोले उन्हें राजनीति में नही रहना चाहिए।ऐसा करके कांग्रेस के दोनों नेताओं ने कांग्रेस के चरित्र को उजागर कर दिया है । ध्रुवे ने कहा 25 हज़ार परिवार इस शोक से उबर नही पाए है हालात संभालने और आगे बच्चो की जान न जाये इस पर रणनीति बनाने की बजाय सरकार के मंत्री व उन्ही आदिवासी इलाको से विधायक चुनकर आये प्रदेश अध्य्क्ष का झूठ बोलना शर्मनाक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ध्रुवे ने कहा कि स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव के इन आकड़ो को स्वीकार करने के बाद अब नैतिकता के आधार पर झूठ बोलने वाले कांग्रेस के नेताओ को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

ध्रुवे ने कहा अगर वो खुद इस्तीफा नही देते तो कांग्रेस पार्टी को उन्हें बाहर करना चाहिए नही तो यही समझा जाएगा कि कांग्रेस झूठ बोलने वालों के साथ है।मुख्यमंत्री जी को तुरंत इस विषय मे उनकी राय जनता के सामने रखनी चाहिए।

ध्रुवे ने कहा प्रदेश का दुर्भाग्य ही है कि जिन कांग्रेस के नेताओ को जनता ने उनका भला करने चुना वो उनके बच्चो की मौत को पर झूठ बोले ,अब जनता को समझ आ गया है कि कांग्रेस झूठे विज्ञापनो पर चल रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS