City Media - Page 1238 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1238

मांझी, महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा अवार्ड की मानक उपाधि से नवाजे गए

0

जगदलपुर/धमतरी – बुधवार को संत कवि गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में समता साहित्य अकादमी संस्थान द्वारा प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से लोक साहित्यकार, समाज सेवी, संस्कृति संरक्षण-संवर्धन कार्यकर्त्ता सहित अन्य जन पहुंचे थे.

समाज सेवक सरदार प्रकाश सिंह पाठक व विशिष्ट अतिथि गुरुचरण दास मानिकपुरी के सानिध्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को उनके विशेष सामाजिक उत्थान हेतु किये गए साहित्यिक, लोक कला, युवा जागरण जैसे कार्यों व समाज सेवा के लिए राज्य स्तरीय मानक महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा श्री उपाधि से नवाजा गया. यह उपाधि संगठन के बस्तर जिले के बड़ांजी निवासी प्रदेश मीडिया प्रभारी रूपेंद्र मांझी को मिली. गौरतलब है कि रूपेंद्र को इससे पूर्व भी वर्ष 2014-15 में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमण सिंह के हाथों समाज गौरव सम्मान से भी नवाजा गया था. इसी क्रम में उक्त कार्यक्रम में बस्तर जिले से वन्य प्राणियों के संरक्षण करने व सर्प मित्र की भूमिका निभाने के लिए प्राइड ऑफ़ छत्तीसगढ़ उपाधि से अनंत भोयर नवाजा गया है. साथ ही साहित्य के क्षेत्र साहित्य रत्न समता की उपाधि से प्रवीण भोयर को नवाजा गया है. इसके अलावा अन्य जनों को भी उपाधि प्राप्त हुई है.

उक्त कार्यक्रम में हल्बा समाज के शिवकुमार पात्र को बाबा साहब डॉ अंबेडकर गौरव अवार्ड, हिरालाल मांझी को क्रांतिवीर गुंडाधूर स्वाभिमान अवार्ड, कृष्णपाल राणा को मौलाना आजाद शिक्षा रत्न अवार्ड, पदुम सिंह राना को बाबा साहब डॉ अंबेडकर गौरव अवार्ड, गोविंद बघेल को बाबा साहब डॉ अंबेडकर गौरव अवार्ड, अरूण कुमार बघेल को माता सावित्री बाई फुले शिक्षा क्रांति अवार्ड, सिवन बघेल को मौलाना आजाद शिक्षा रत्न अवार्ड व गजेन्द्र पुजारी को मदन निषाद कला संस्कृति अवार्ड से नवाजा गया है.

उक्त कार्यक्रम में मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के अलावा बिलासपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता-गण, पशु चिकित्सक व समाज सेवी डॉ. जगन्नाथ बघेल, समता साहित्य अकादमी के प्रांताध्यक्ष जीआर बंजारे ज्वाला, हल्बा समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष शिव कुमार पात्र सहित प्रत्येक जिले के समाज सेवी, उच्च शिक्षा, बाल निशक्त कल्याण, खेल, स्वास्थ्य, बाल वीरता, ग्रामोत्थान, दलितोत्थान, महिला सशक्तिकरण, शैक्षणिक गुणवत्ता विकास, नशाबंदी, साहित्य एवं समाज सेवा से जुड़े लोग शामिल थे.

जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित बारह सदस्यों ने उपाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा जनपद सदस्यों की छवि को धुमिल करने का आरोप

0

जगदलपुर। जगदलपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर घोटाले किए जाने के पंचायत उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास के आरोप के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता पोयाम एवं 12 सदस्यों ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जनपद पंचायत की लड़ाई सीधे तौर पर अब कलेक्टर की चौखट पर पहुंच गया है अब देखना है कि इस मामले पर बस्तर कलेक्टर का रुख क्या होता है? ज्ञात हो कि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास के कथित भ्रष्टाचार के आरोप के बाद इन दिनों जनपद पंचायत जगदलपुर सुर्खियों में है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता पोयम ने जो पत्र आज बस्तर कलेक्टर को सौंपा है उसमें आरोप लगाया गया है कि सुब्रतो विष्वास उपाध्यक्ष जनपद पंचायत जगदलपुर द्वारा जनपद सदस्यों के साथ-साथ जनपद की छवि धूमिल कर रहा है। जनपद पंचायत जगदलपुर अंतर्गत 15वें वित आयोग योजनांतर्गत नियमानुसार ग्राम पंचायत की आंतरिक गलियों में स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्य को रोकने तथा कार्यवाही हेतु आपके समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है, जो कि पूर्णतः असत्य है। जनपद पंचायत जगदलपुर के उपाध्यक्ष विश्वास सम्मानीय पद पर है, उनके द्वारा जनपद पंचायत जगदलपुर के 17 जनपद सदस्यों के द्वारा अपने जनपद क्षेत्र के विकास हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना के आधार पर किए गए कार्य को नियमविरूद्ध ठहराया जाना सर्वथा जनहित के विपरीत स्वहित व राजनीतिक हित साधने का कार्य किया जा रहा है। जिससे सभी जनपद सदस्यों में घोर निराशा व आक्रोश हो रहा है। जनपद उपाध्यक्ष विष्वास के द्वारा यह कृत्य राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर कार्यालय जनपद पंचायत जगदलपुर ( आड़ावाल ) तथा 17 जनपद सदस्यों की साफ-सुंदर, राजनीतिक व सामाजिक छबि को धूमिल किया गया है। जनपद पंचायत जगदलपुर की सामान्य सभा से अनुमोदित कार्यों को नियम विरूद्ध बताकर जनपद पंचायत जगदलपुर की सामान्य सभा तथा सभी जनपद सदस्यों का अपमान द्वारा 15वां वित्त योजनांतर्गत स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्य नहीं करने का लेख किया गया है। जो कि पूर्णतः असत्य है।

मानव है तो मानवता का फर्ज निभाएं, इस मुश्किल की घड़ी में मदद कर बताएं “यह पत्थरों का नहीं इंसानों का शहर है”

0

“यह पत्थरों का शहर है ,पत्थरों के लोग हैं। ” कवि परमानंद शर्मा की कविता का यह पद लौह नगरी दल्ली राजहरा के लिए बिल्कुल ही मेल नहीं खाता है ।कहने को तो यह शहर पत्थरों का है लेकिन इन पत्थरों के शहर में लोगों का दिल फूलों से भी कोमल और मानवता से ओतप्रोत है। राजकुमार सोनवानी उर्फ दल्लू वार्ड नंबर दो शांति नगर निवासी है ।आज से 20 साल पहले वह ट्रक ड्राइवर था एक दुर्घटना में उनका बाया पैर कट गया फिर भी वह अपने परिवार के भरण पोषण के लिए नकली पैर लगाकर हर काम चाहे वहां वेडिंग काम हो, राजमिस्त्री हो या लकड़ी की कलाकारी हो इतनी सफाई से करता था कि लोग यकीन भी नहीं कर पाते थे कि यह एक पैर से दिव्यांग है ।

लेकिन 31 अक्टूबर 2021 को काम करते हुए अचानक से गिर पड़ा डॉक्टरों के पास ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि इनका शरीर में चोट लगा है और वह कोमा में पहुंच गया है आयुर्वेदिक डॉक्टरों से इलाज कराने पर वर्तमान परिस्थिति में वह वापिस होश में तो आ चुका है। बात भी कर लेता है लेकिन उनका बायां पैर जो ठीक था वह लकवा का शिकार हो गया है। चलने फिरने में असमर्थ हो चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है इनके परिवार में उनकी पत्नी एक अविवाहित पुत्री तथा एक विवाहित पुत्री हैं ।परिवार में जो कुछ भी जमा पैसा था वह इलाज में खर्च हो चुका है तथा इलाज के लिए आसपास एवं जान पहचान वालों से भी मदद मांगा गया लेकिन पैसे की कमी वर्तमान में बनी हुई है।

जिनकी मदद के लिए दल्ली राजहरा के” हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति ” के दो युवक जीवन लाल साहू( 6261249991) एवं भोज राम साहू (9893765541) ने मदद के लिए व्यापारीयो, अधिकारियों ,बीएसपी तथा सहकारी कर्मचारियों एवं आम जनता दल्ली राजहरा के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में अपील किया है । उन लोगों ने कहा है कि हम लोग आम जनता से अपील करते हैं कि जैसे भी हो जितना भी हो आप अपने सामर्थ्य के हिसाब से रकम हमारे व्हाट्सएप नंबर पर डाल सकते हैं या हमें फोन करके नगद भी आप हमें दे सकते हैं। आपके द्वारा दी गई सभी एकत्रित पैसा दल्लू भैया के परिवार को एक निश्चित तारीख में वार्ड पार्षद के समक्ष सौंप देंगे । ताकि वह अपना इलाज निरंतर जारी रखकर स्वस्थ हो सके। नगर के मेडिकल व्यवसायी श्री क्रांति जैन क्रांति मेडिकल स्टोर के सहयोग से एक व्हीलचेयर मिला है जिसके कारण उनको रूम से बाहर आंगन में निकालने तथा टहलाने का काम आ रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

विधानसभा सत्र के लिए लगे प्रश्रों का आकड़ा एक हजार पार, सत्र हंगामेदार होने की संभावना

0

रायपुर, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र भारी हंगामेदार हो सकता है। सत्र के लिए विधायकों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रश्र लगाए जा रहे है। 16 फरवरी तक सत्र के लिए लगाए गए प्रश्रों का आकड़ा एक हजार पार हो चुका है।

बजट सत्र इस बार 07 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है, जो 25 मार्च तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी। कोरोना काल में इस बार भी सत्र जरूर सिर्फ 13 दिनों के लिए बुलाया गया है, लेकिन फिर भी सत्र भारी हंगामेदार होने की संभावना है। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा सहित अन्य विपक्षी दल के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकगण भी सत्र को लेकर प्रश्र बढ़-चढ़कर लगा रहे है। 16 फरवरी की स्थिति तक सत्र के लिए कुल 1034 प्रश्र लगाए जा चुके है, जिनमें ऑफलाईन 167 एवं 867 ऑनलाईन प्रश्र लगाए गए है। ऑफलाईन में तारांकित 87 एवं अतारांकित 80 प्रश्र है, जबकि ऑनलाईन में 454 तारांकित एवं 413 अतारांकित प्रश्र है। विधायकों की सुविधा के लिए सत्र के लिए ऑनलाईन प्रश्र लगाने की सुविधा इस सत्र से ही शुरू किया गया है, जिसका फायदा विधायकों को मिल रहा है। विधायक घर में बैठे-बैठे अब सत्र के लिए प्रश्र ऑनलाईन लगा रहे है।

सत्र को लेकर विपक्षी दल भाजपा की जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। यह बैठक नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की उपस्थिति में होगी। बैठक में भाजपा विधायकों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के अलावा पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों को भी बुलाया जा सकता है।

ज्ञात हो कि प्रदेश में कवर्धा, जगदलपुर और फिर रायपुर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ हुई घटनाओं को लेकर भाजपा ने विशाल धरना-प्रदर्शन किया है, उसके बाद लग रहा है कि सत्र के दौरान इन मुद्दों को लेकर भाजपा विधानसभा में हंगामा कर सकती है।

इसके अलावा किसानों से जुड़े मुद्दे, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, धान की खरीदी, बोनस, प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा, खाद की कमी सहित अन्य कई मुद्दो पर कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास विपक्षी दल द्वारा किया जा सकता है।

बेसहारा के सहारा बने भाजपा नेता, कंधे दे कर कराया अंतिम संस्कार

0

जगदलपुर:- वृद्ध बेसहारा शख़्स की अंतिम संस्कार करवाकर भाजपा नेताओं ने मानवता की मिसाल पेश की है।
वृद्ध की अंतिम यात्रा में शामिल हो कर भाजपा नेता मुक्तिधाम पहुँचे हुए थे। जहाँ इस मामले की जानकारी लगते ही सभी ने हर प्रकार से मदद कर उस मृत शरीर को अग्नि तक पहुँचाने में मदद की।

मामले की जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा सदस्य आनंद झा ने बताया कि वह किसी अंतिम संस्कार में शहर के मुक्तिधाम पहुँचे थे, जहाँ उनके वार्ड के कुछ सदस्य एक मृत शरीर के साथ वहाँ मौजूद थे, जब उन्हें इस मामले से अवगत कराया गया तो उन्होंने अन्य भाजपा नेताओं के सहयोग के साथ साथ सोशल मीडिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से उस मृत शरीर के अंतिम संस्कार हेतु शव दाह गृह में व्वयस्था करवाया गया । जिसके कारण मृत शरीर को अग्नि मिल पाई।

इस महत्वपूर्ण कार्य मे भाजपा नेता सहित जगदलपुर विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, कोतवाली टी आई सहित अन्य समाजसेवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस दौरान रामाश्रय सिंह,रजनीश पाणीग्राही, अविनाश श्रीवास्तव, रौशन झा, आनंद झा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

सरकारी भूमि पर शासकीय कर्मी द्वारा अवैध तरीके से किया जा रहा लाल ईंट का निर्माण

0

सांसद, एसपी बंगले में कार्य करने की बात कह ग्रामीणों को धमकाता भी है जेल कर्मी

अवैध तौर पर वन कटाई कर ईंट पकाने में किया जा रहा उपयोग

ईंट भट्टे से उठते धुंए से आसपास के ग्रामीण एवं राहगीर परेशान

जगदलपुर/कालीपुर

शासन द्वारा बनाये गए नियम कानून को ताक में रखकर केन्द्रीय जेल में पदस्थ जेल कर्मी द्वारा शहर से सटे ग्राम पंचायत कालीपुर में शासकीय जमीन पर अवैध रूप से लाल ईंट का निर्माण किया जा रहा है. आसपास के लोगों द्वारा इसका विरोध करने पर जेल कर्मी होने का धौंस जताते हुए 0.69 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध रूप से लाल ईंट का निर्माण लगातार किया जा रहा है. उक्त जेल कर्मी के अनुसार वह जेल के अलावा पुलिस अधीक्षक बंगला, सांसद बंगला में भी देखरेख का कार्य करता है अतः जो भी मेरे द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेगा उसका क्या हश्र होगा वह स्वयं ही समझ सकता है.

मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय जेल में पदस्थ उक्त जेल कर्मी लखीराम द्वारा ग्राम कालीपुर में अवैध रूप से लाल ईंट निर्माण कर उसे बेचने का कार्य पिछले कई महीनों से किया जा रहा है. इस मामले में पंचायत के पञ्च-सरपंचों ने जानकारी दी है कि उक्त जेल कर्मी जो स्थानीय केन्द्रीय जेल, सांसद बंगला और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देखरेख का कार्य करता है, अपने पद का रुतबा दिखाकर पंचायत के बनाये नियम-कानून की अवमानना कर जबरदस्ती ईंट निर्माण का कार्य कर रहे हैं. हालाँकि, पंचायत के अनुमति के बाद पंचायत निवासी स्वयं के उपयोग के लिए लाल ईंट का निर्माण कर सकते हैं लेकिन, उक्त जेल कर्मी द्वारा व्यापारिक दृष्टिकोण से पंचायत कालीपुर के सरकारी भूमि पर कब्ज़ा कर ईंट का निर्माण कर रहे हैं और उसे बेच भी रहे हैं.

पंचायत निवासियों के अनुसार, निर्माण के बाद ईंट को पकाने के दौरान उससे निकलने वाले धुंए से आसपास के लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं. कई लोगों ने उक्त ईंट भट्टे से निकलने वाले धुंए के कारण आँखों में जलन एवं कई प्रकार के स्वांस जन्य बीमारी के होने की बात भी कही है. इसके अलावा उक्त जेल कर्मी आसपास के हरे-भरे वृक्षों को भी काटकर अपने भट्टे में ईंटों को पकाने हेतु उपयोग कर रहा है.

मामले में जेल कर्मी लखीराम का कहना है कि उसके द्वारा पंचायत में 50 हज़ार ईंट बनाने का चालान पटाया गया और खनिज व पर्यावरण विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गयी है. मेरे भट्टे के अलावा उसी जगह तीन भट्टे और हैं. जिस जमीन की बात हो रही है उसे ख़रीदा गया है और फ़िलहाल उनके भट्टे को जलाया नहीं गया है.

खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने कहा कि मामला गंभीर है, जांचोपरांत उचित कार्यवाई की जाएगी.

गरीब वृद्ध की मौत की खबर लगते ही थाना प्रभारी से लेकर सामाजिक संगठन आये आगे, कराया अंतिम संस्कार

0

मोहल्ले के लोगों ने किया था इलाज में काफी मदद, नही बच पाया युवक

जगदलपुर, कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीतालाब पारा में रहने वाला एक निर्धन, असहाय जिसका पूरा खर्च मोहल्ले के लोगों के द्वारा किया जा रहा था, आज सुबह उस बीमार युवक की मौत हो गई, घटना के बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मृतक के भाई के पास पैसे भी नही थे, ऐसे में जैसे ही इस बात की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू से लेकर सामाजिक संगठनों को लगी, उसके लिए हाथ आगे बढ़ गए, जिसके बाद वार्डवासी, सामाजिक संगठन व थाना प्रभारी के आने के बाद उसका अंतिम संस्कार गैस शवदाह गृह में किया गया |

मामले के बारे में जानकारी देते हुए मृतक प्रवीण शर्मा 49 वर्ष के छोटे भाई पंकज ने बताया कि मोतीतालाब पारा में रहते है, भाई ने भी शादी नही की और ना ही मैंने, मृतक पहले ऑटो चालक था, लेकिन बाद में ऑटो काम छोड़कर गैरेज में काम करने लगा था, करीब एक माह से उसका स्वास्थ्य खराब चल रहा था, साथ ही उसे पीलिया भी हो गया था, ऐसे में वार्डवासी के द्वारा उसका इलाज से लेकर खाना पीना आदि की व्यवस्था वार्डवासी द्वारा किया जा रहा था, कई बार तो मृतक का स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर खून की व्यवस्था भी वार्डवासी द्वारा कराया गया, लेकिन इन सबके बाद भी प्रवीण की जान नही बच सकी, और गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई, मौत की जानकारी सोसल मीडिया के माध्यम से शहर में जैसे ही पता चला,सबसे पहले भाजपा नेताओं ने इसकी जानकारी विधायक रेखचंद्र जैन, रेडक्रॉस के अलेक्जेंडर चेरियन ,आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल को दिया गया, वही बात थाना प्रभारी एमन साहू से लेकर सामाजिक संगठन तक पहुँची, जिसके बाद सभी ने मृतक के अंतिम संस्कार का पूरा जिम्मा उठाया, और अंतिम समय तक खड़े रहे, जहां अंतिम संस्कार के बाद मृतक के भाई ने सभी का धन्यवाद दिया की उनकी मदद से भाई का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम के गैस आधारित शवदाह गृह में किया गया |

सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत थाना बडांजी के ग्राम छापरभानपुरी मे एक दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

0

बडांजी – उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन मे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज ठाकुर के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस थाना बडांजी प्रभारी उप निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत थाना बडांजी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छापरभानपुरी के बिटला मैदान मे खेलकुद प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन 16 फरवरी 2022 को किया गया प्रतियोगिता का आयोजन थाना बडांजी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के माननीय सरपंच छापरभानपुरी के जीवनाथ मौर्य एवं मुन्ना राम कश्यप, टाकरागुडा सरपंच हिडमो राम, ग्राम टाहकापाल के ओजेश्वरी भारद्वाज छिन्दगांव के उमेश कश्यप ,साकरगांव के सकरू राम ,सिरिसगुडा के सामु राम,ग्राम पंचायत बेलर के बोदाराम ,ग्राम पंचायत सिंघनपुर के सरपंच बनमाली एवं उपसरपंचो की उपस्थिति में विभिन्न खेल प्रतियोगिता कबड्डी वॉलीबाल रस्साकशी एवं बच्चो का चम्मच दौड का आयोजन किया गया |

वन विभाग ने की साल और बीजा की लकड़ी जब्त

0

वन मंडल अधिकारी बस्तर स्टाएलो मंडावी के दिशा निर्देश एवम एस डी ओ जगदलपुर सुषमा नेताम के मार्गदर्शन में जगदलपुर रेंज के रेंजर देवेंद्र वर्माके साथ राज्य स्तरीय चक्रीय गश्त में डिप्टी रेंजर अमित झा, अभिषेक श्रीवास्तव, निर्मल देवांगन, ललन तिवारी, लछिन्दर, करन ध्रुव, सरस्वती, रंजीता, एवम नवागुड़ा समिति  द्वारा रात्रि लगभग 9:30 बजे 10नग साल स्लीपर एवं 1नग बीजा स्लिपर =0.400 घनलकड़ी पकड़ा गया । अपराधी अंधेरे का फायदा उठा कर साइकिल छोड़ भाग गए |

वन विभाग द्वारा पी ओ आर क्रमांक16738/05 दिनाँक 16:02:2022 जारी किया गया। जप्त वनोपज 10 नग साल स्लीपर, 1 नग बीजा स्लिपर =0.400 घन एवं 11 सायकल जप्त किया गया। जप्त वनोपज का बाजार मूल्य तकरीबन 12000 रुपये है।

युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए कांग्रेस को ही चुने – कहा केंद्रीय पर्यवेक्षक रेख चंद जैन ने

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रयागराज शहर उत्तरी के केंद्रीय पर्वेक्षक जगदलपुर बिधायक एवं संसदीय सचिव छ ग शासन रेख चंद्र जैन ने शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन एवं शहर उत्तरी प्रभारी अनूप त्रिपाठी के साथ प्रयागराज जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं के बीच जाकर कांग्रेस की सर्वमान्य नेता प्रियंका गांधीजी की प्रतिज्ञा पत्र को बताते हुए प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में वोट मांगा, साथ ही शहर के मुख्य डाकघर में राष्ट्रीय कर्मचारी नेता सुभाष पांडे के नेतृत्व में आयोजित सेवानिवृत्त तमाम पेंशन धारी नेताओं की बैठक में प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह एवं शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक रेख चंद जैन शामिल हुए |

कर्मचारी नेताओं को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक जैन जी ने कहा कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी सरकारी संस्थानों को बेचने पर तुली हुई है ऐसे में कर्मचारियों की पेंशन देने की बात तो दूर आने वाली युवा पीढ़ी को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी और यदि हम इस बार गलत फैसला लेते हैं तो हमारे बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है साथ ही यह भी कहा कि इस सरकार में जनता डरी और सहमी हुई है अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने पर चाहे वह युवा हों चाहे वह किसान हो चाहे हमारी आशा बहने हो उनके ऊपर लाठी-डंडों से अत्याचार किया जाता है इसलिए मैं आप सब से अपील करता हूं की हमारे बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी माननीय अनुग्रह नारायण सिंह को समर्थन करके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं इसके बाद इन सब बातों को सुनकर सभी कर्मचारी नेताओं ने प्रस्ताव पारित करके अनुग्रह नारायण सिंह को ही विजयी बनाने का निर्णय लिया !इसके बाद प्रचार अभियान के दौरान प्रयागराज रेलवे स्टेशन करणपुर क्षेत्र में आयोजित रेलवे कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी जी ने रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा सहित एलआईसी एवं अन्य संस्थानों को अपने 2 मित्र अदानी और अंबानी को भाजपा सरकार द्वारा बेचने की बात कहते हुए गैस के दाम ₹1000 एवं खाने के तेल एवं अन्य सामान के मंहगे होने की बात को प्रमुखता से रखा एवं उत्तर उत्तर प्रदेश में भी यदि कांग्रेस की सरकार आप लोग बनाते हैं तो छत्तीसगढ़ की तरह उत्तर प्रदेश मैं भी विकास को प्राथमिकता देते हुए एक खुशहाल राज्य बनाए जाने की बात कही |

इस अवसर पर काम. परदेशी लाल, काम. कडेदिन, काम. कृपा संकर सिंह, काम. राधे श्याम यादव,काम. शिवजी मिश्रा कामरेड सुनील सोनकर योगेंद्र वर्मा मनीष श्रीवास्तव बहन अनू सिंह राम सागर जी निर्मल जी प्रमोद मिश्रा जी नागेश्वर गिरी विनोद तिवारी सलवन्त अब्बास प्रमोद राय राजेश वर्मा राम सागर वेदमूर्ति भट्ट हीरामणि सिंह विजय सिंह गहलोत प्रवीण गोस्वामी रवि पांडे गब्बर पांडे अरविंद प्रताप सिंह मुस्ताक भाई राहुल मिश्रा जावेद उर्फी अजेंद्र गौड़ बस्तर जिला महासचिव हेमू उपाध्याय छत्तीसगढ़ इंटक कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय सिंह एवं अन्य कर्मचारी तथा नेतागण उपस्थित थे |

MOST POPULAR

HOT NEWS