संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग व उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र
सँयुक्त शिक्षक संघ ने माना आभार,अधिकारी कर्तव्य के प्रति सजग
बस्तर संभग की बहुप्रतीक्षित प्रधान पाठक माध्यमिक शालाओं की पदोन्नति सूची पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे पहले बस्तर संभाग संयुक्त संचालक शिक्षा के द्वारा निर्विवाद रूप से जारी करने पर संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय एवं उनकी पूरी टीम को संयुक्त शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा बधाई प्रेषित की गई है। पदोन्नति की प्रक्रिया में दिन रात संभाग के सातों जिला शिक्षा अधिकारी सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं उनकी टीम लगातार कार्य को अंतिम रूप में पहुंचाने के लिए लगी हुई थी। जिनके मेहनत से बस्तर संभाग में यह सूची सबसे पहले जारी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विषम परिस्थिति के बावजूद तय समय मे सूची जारी होने पर शिक्षक संवर्ग मे हर्ष का माहौल बना हुआ है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन संभाग मुख्यालय के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में कहां कि शिक्षक संवर्ग के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया को समूचे छत्तीसगढ़ में सबसे पहले जारी करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर अधिकारी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें तो किसी भी कार्य को समय पर पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता उन्होंने कहा कि इस पदोन्नति प्रक्रिया में छतीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के समस्त संभाग के पदाधिकारीयो समेत सभी शिक्षक संघो ने भी अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान किया।जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। बस्तर संभाग में पदोन्नत प्रधान पाठकों को संयुक्त शिक्षक संघ ने बधाई प्रेषित की है।
बस्तर साँसद दीपक बैज ने कोरापुट साँसद,छत्तीसगढ़ प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का,छत्तीसगढ़ प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव एवं काँगेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का स्वागत किया।
जगदलपुर। संजय गांधी वार्ड पार्षद द्वारा महिलाओं से प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम से की गई अवैध उगाही के विरुद्ध बीजेपी का धरना आज आठवें दिन भी जारी है ! इस धरने के का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं का एफ आई आर दर्ज कर आरोपी पार्षद एवं अन्य संलीप्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग है परंतु आज रिपोर्ट करें चौदहवें दिन भी पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के आवेदन पर एफ आई आर दर्ज नहीं किया है।
बोधघाट थाना के समक्ष जारी बीजेपी के धरने में बीजेपी के प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं ने शिरकत की है ! आज जगदलपुर के पूर्व विधायक संतोष बाफना धरना स्थल पहुंचे।
पूर्व विधायक संतोष बाफना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऑडियो वीडियो से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं की इस प्रकरण में संलिप्तता है इसलिए वह पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर पीड़ित महिलाओं का एफ आई आर दर्ज करने में बाधा पहुंचा रहे हैं। शपथ पत्र के जरिए पुलिस प्रशासन से अपने साथ हुए अन्याय का आवेदन दिया है परंतु इसके बाद भी पुलिस प्रशासन किसके दबाव में f.i.r. करने के लिए आनाकानी कर रहा है?
संतोष बाफना ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस को भी दोषियों पर कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आगे आना चाहिए।
निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर प्रवास पर रहे , पीडित महिलाओं को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री इस मामले में संज्ञान लेकर पुलिस को निष्पक्ष जांच का आदेश देंगे, परंतु मुख्यमंत्री जगदलपुर के अपने नेताओं को बचाने में लगे रहे। पीड़ित महिलाओं द्वारा जारी ऑडियो वीडियो से स्पष्ट होता है ,कि महापौर सहित कांग्रेश के समस्त बड़े नेता इस संगठित लूट में हिस्सेदार हैं और अब वह मामले का खुलासा हो जाने के बाद पकड़े जाने के डर से पुलिस प्रशासन पर एफ आई आर ना करने का दबाव बना रहे हैं।
कांग्रेस में नैतिकता होती तो वह सबसे पहले उस आरोपी पार्षद को बर्खास्त करते और फिर पुलिस को निष्पक्ष जांच के लिए स्वयं ही लिखते, चूंकि इस मामले में पूरी कांग्रेस पार्टी ही सवालों के घेरे में है, इसलिए वह मामले की लीपापोती कर मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु बीजेपी पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगी, और कांग्रेस पार्टी के जितने भी नेता इस प्रकरण में सम्मिलित हैं सब का पर्दाफाश जनता के समक्ष करेगी।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री यहां आए 2 दिन बस्तर में रुके पर पीड़ित महिलाओं से मिलना उन्हें उचित नहीं लगा इससे प्रतीत होता है कि इस पूरे लेनदेन में कांग्रेस की भूमिका कहीं ना कहीं संदिग्ध है इसलिए प्रशासन एफ आई आर दर्ज करने में आनाकानी कर रहा है , इस पूरे प्रकरण में पुलिस प्रशासन पर सत्ता का दबाव स्पष्ट नजर आ रहा है पुलिस प्रशासन की विश्वसनीयता जनता के समक्ष प्रश्नों के घेरे में है ,पुलिस प्रशासन को यदि अपनी विश्वसनीयता बरकरार रखनी है ,तो उन्हें सत्ता के दबाव से बाहर आकर पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू करनी चाहिए ।
आज धरने में संतोष बाफना,श्रीनिवास मिश्रा,रामाश्रय सिंह ,संजय पांडेय,सुरेश गुप्ता ,दिगंबर राव मोती राम बघेल धनसिंह नायक आलोक अवस्थी,ममता पोटाई, दयावती देंवागन, खेम सिंह देवांगन,अविनाश श्रीवास्तव मनोज पटेल रिंकू पांडे संतोष त्रिपाठी डॉ श्रेयांश जैन राकेश तिवारी गीता नाग मिना विश्वकर्मा राधा बघेल ममता राणा कृष्णा राय अलका राजेश श्रीवास्तव श्रीवास्तव,महेश कश्यप संग्राम सिंह राणा सुरेश कश्यप शशिनाथ पाठक कमल पटवा संतोष बाजपेई योगेश शुक्ला लक्ष्मण झा राजा यादव राजकुमार मंडावी संजय चंद्राकर सतीश बाजपाई आदर्श ठाकुर मनोज पटेल,विनीत शुक्ला अमरनाथ झा गणेश कॉले,संतोष बाजपाई आशतोस प्रसाद आचार्य गजेन्द्र साहू,आलेख राज तिवारी राज पांडेय,सूरज मिश्र ,राज बाजपेई लोकेश राव,भुवनेश ध्रुव सुरेश कश्यप, आनंद झा,सूर्यभूषण सिंह ,शशि पाठक ,वीरेंद्र जोशी, कमल पटवा ,संतोष बाजपेई, , मनोज बघेल ,बुधराम जाने, पितांबर भारती ,झरना बघेल, राजकुमारी हरिजन,सविता जाने ,सविता जाने, कस्तूरबा भारती, रानी सिंह ,सोमारी दुर्गा, सुशीला दीप ,सरस्वती तांडे, श्यामली सुभद्रा ,दुर्गा, फूलदेई कश्यप, चंद्रकला ,मनी बघेल, भानु भारती, सिमरन ,पूरण बघेल ,अंजना भारती एवं अन्य सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित थे !
स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने वाली परमेश्वरी का गणतंत्र दिवस को विडंबना जनक हालात में सड़क दुघर्टना में हुई ह्रदयविदारक मौत
विभागीय अधिकारियों के नकारात्मक रवैय्ये के चलते न झण्डा फहरा पाई और न मिल पाया सार्वजनिक समारोह में सम्मान और पुरस्कार
ठिठुरती ठंड में 87 कि.मी.स्कूटी चलाकर कोंडागांव पंहुची परमेश्वरी को समारोह में विलंब से पंहुचने के चलते नहीं मिल पाया था सम्मान और पुरस्कार जिससे दुखी होकर फफक फफक कर रो पड़ी थी परमेश्वरी दुखी हताश निराश होकर लौटते वक्त एक ट्रक ने अपनी चपेट में लेकर परमेश्वरी की ले लिया जान
केशकाल।राष्ट्रीय स्तर पर अपने ब्लाक-जिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित करने वाली स्वास्थय विभाग की सी.एच.ओ. परमेश्वरी साहू को दिल्ली में सम्मानित और पुरस्कृत होने के बाद गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय कोंडागांव में गणतंत्र दिवस पर आयोजित सार्वजनिक समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने आमंत्रित किया गया था। परन्तु अपने विभागीय अधिकारी के नकारात्मक मौखिक फरमान का पालन करने के फिराक में वह न अपने संस्था में झंण्डा फहरा पायी और न ही जिला मुख्यालय मे सार्वजनिक समारोह के पुरस्कार वितरंण में समय पर उपस्थित होकर सम्मान और पुरस्कार प्राप्त कर पाई । जिससे वह बहुत ज्यादा व्यथित् दुखित् होकर फफक फफक कर रो पड़ी थी। क्योंकि वह गणतंत्र पर्व पर आयोजित सार्वजनिक समारोह में सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त करने की लालशा संजोए अपने खल्लारी उप स्वास्थ्य केंद्र से स्कूटी से ठिठुरती ठंड में कोंडागांव पंहुची थी। परन्तु पंहुचने में हुए विलंब के चलते समारोह निपट चुका था जिसके चलते उसकी खुशी धरी की धरी रह गयी। जिसके चलते उसे बहुत दुख हुआ और वह फफक फफक कर रो पड़ी। बताया जाता है की उसने अपने पति को फफक फफक कर रोते हुए अपने दुख और दर्द को साझा किया । उसके पति के द्वारा उसे बहुत समझाया गया और उसका ढांढस बढ़ाया गया। जिसके बाद वह अपने आपको संभाली और बहुत दुखी मन से अपने स्कूटी से वापस आ रही थी कि- लंजोडा के पास खूनी ट्रक ने अपनी चपेट में लेकर परमेश्वरी की जान ही ले लिया।
सड़क दुर्घटना में परमेश्वरी की ह्रदयविदारक मौत की खबर देखते ही देखते सोशल मीडिया मीडिया के माध्यम से तेज़ी से फैलने लगा।जिसने भी इस दुखद मौत के बारे में जाना उन सभी ने गहरा दुख व्यक्त करते परमेश्वरी के कार्य-व्यवहार एवं उपलब्धि की सराहना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया । कोंडागांव के जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मींणा ने परमेश्वरी के आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला कार्यालय में शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया जिसमें बड़ी संख्या में जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।
29 जनवरी को शोकाकुल परिवार से मिलकर उनके दुख में सहभागी बनते ब्रम्हलीन आत्मा को श्रद्धांजलि देने केशकाल के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय परमेश्वरी के गृहग्राम-टाटीरास पंहुचे और स्वर्गीय परमेश्वरी को श्रद्धासुमन समर्पित किया।
शोकाकुल परिवार जन ने पत्रकारों को जो जानकारी दिया वह बहुत विडम्बना जनक रहा । हादसे के कुछ समय पहले कोंडागांव से अपने पति को विडियो कालिंग करके फफक फफक कर स्वर्गीय परमेश्वरी ने जिस तरह से अपने दुख को जाहिर किया था वह विडियो देख सभी का ह्रदय द्रवित हो गया। परमेश्वरी के परिवार जन ने बताया कि – कोंडागांव जिला मुख्यालय में आयोजित सार्वजनिक समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने हेतु आमंत्रण 25 जनवरी को ही मिल गया था। परमेश्वरी जिला मुख्यालय में पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर मिलने को लेकर बहुत खुश थी और वह चाह रही थी की समय रहते वंहा पहुंचकर वह पुरस्कार प्राप्त करें। जिसके बारे में उसने अपने वरिष्ठ अधिकारी बी पी एम से पूछा था तो उन्होंने उसे यह कहा गया कि – पहले अपने संस्था में सुबह झंण्डा फहरा लेना उसके बाद कोंडागांव जाना।जिसकेे चलते अपना मन मारकर परमेश्वरी अपने वरिष्ठ अधिकारी के आदेश का पालन करते हुए झंण्डा फहराने के बाद कोंडागांव जाने का अपना कार्यक्रम बनाया। सुबह वह जल्दी उठकर अपने संस्था में झंण्डा फहराने की तैयारी कर झंण्डा फहराने के समय का इंतजार कर रही थी तभी उसे बोला गया की कोंडागांव चले जाओ। जिसके बाद परमेश्वरी अपने स्कूटी से ही कोंडागांव जाने के लिए निकल गयी। कोंडागांव में समय पर पंहुचने के फिराक में वह ठिठुरन भरी ठंड में स्कूटी चलाते कोंडागांव पंहुची। पर वह समय पर पंहुच पाने में कामयाब नहीं हो पायी। पुरस्कार वितरंण समारोह समाप्त हो चुका था। जिसके चलते वह गणतंत्र पर्व के सार्वजनिक समारोह में सम्मान और पुरस्कार पाने से वंचित रह गयी । जिससे उसे घोर निराशा हुई और फफक फफक कर रो पड़ी। उसने वंही से अपने पीड़ा को अपने पति को विडियो कालिंग करके सब बताया था। तब उसके पति ने परमेश्वरी को समझाते बुझाते उसका ढांढस बढ़ाया और कहा की घर आ जाओ। अपने काम से अपने विभाग का नाम रोशन कर गौरवान्वित करने वाली परमेश्वरी अपने विभाग के ही अधिकारी के उपेक्षापूंर्ण नकारात्मक रवैय्ये से मिली वेदना की पीड़ा को लिए बहुत दुखी मन से लौट रही थी कि अचानक लंजोडा के पास हादसा हो गया जिसमें उसे मौत ने अपने आगोश में ले लिया। अब सवाल यह उठता है कि 26जनवरी को जब जिला मुख्यालय में आयोजित सार्वजनिक समारोह में 87किलोमीटर की दूरी पर पदस्थ महिला कर्मचारी को उपस्थित होकर पुरस्कार प्राप्त करने का आमंत्रण भेजा गया था तब अगर विभाग के अधिकारी उस महिला कर्मचारी के समय पर समारोह में उपस्थित हो पाने के समय और साधन सुलभ कराने पर विचार क्यों नहीं किये -? और उसे सुबह पहले अपने संस्था में झंण्डा फहराने के बाद ही जाने का मौखिक फरमान क्यों दिया गया -?विभागीय अधिकारियों के उपेक्षापूर्वक रवैय्ये एवं नकारात्मक विडंबना जनक फरमान के चलते उसे 26जनवरी को कड़कती ठंड में सुबह सुबह स्कूटी से 87कि.मी.की लंबी यात्रा करने का कष्ट झेलना पड़ा और उसके बावजूद समय पर उपस्थित न हो पाने के चलते सम्मान एवं पुरस्कार से वंचित होना न पड़ा। परमेश्वरी के आकस्मिक मौत से दुखी परिवार जन का सोचना है कि अगर अधिकारी अपने कार्य एवं व्यवहार से विभाग को सम्मान और पुरस्कार दिलाने वाली परमेश्वरी के योगदान का कद्र करते उसे गणतंत्र पर्व पर आयोजित समारोह में पहुंचकर पुरस्कार प्राप्त करने के लिए समय दिया होता या साधन सुलभ कराया होता तो शायद यह हादसा भी नहीं होता । परमेश्वरी के मृत्यु से शोक संतप्त परिवार चाहता है कि शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग इस पर संवेदना पूर्वक ध्यान देवे।
रायपुर 29 जनवरी । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पेगासस जासूसी मामले में न्यूयॉर्क टाइम्स के खुलासे से एक बार फिर से साफ हो गया कि मोदी सरकार ने देश के लोगों, राजनेताओं की जासूसी करने के लिये इजरायली स्पाइवेयर पेगासस को खरीदा था। इसको खरीदने के लिये मोदी सरकार ने जनता के धन का भी उपयोग किया था। मोदी सरकार ने पेगासस 2017 में डिफेंस सौदे और मिसाइल सिस्टम के साथ इसे खरीदा और रक्षा डील के रूप में 2 बिलियन डॉलर का भुगतान किया था। मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस खरीदा था। फोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है। ये देशद्रोह है और मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।
मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत के दुश्मनों की तरह काम किया और भारतीय नागरिकों के खिलाफ पेगासस का इस्तेमाल किया? उन्होंने कहा पेगासस के जरिए जासूसी करना देशद्रोह है। कोई भी कानून के ऊपर नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत ने 2017 में इजराइल के साथ रक्षा सौदे के तहत पेगासस को खरीदा था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट से साबित हो गया है कि चौकीदार ही जासूस है। भारत सरकार ने 2 अरब डॉलर के वेपन पैकेज के हिस्से के रूप में 2017 में इजरायली स्पाइवेयर पेगासस खरीदा। यह प्रमाण है कि भाजपा सरकार ने राहुल गांधी समेत भारत के नागरिकों पर जासूसी करने के लिए मिलिट्री ग्रेड स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया। इस खुलासे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मोदी तत्काल प्रधानमंत्री का पद छोड़े। मोदी ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उनको सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
नवोदय विद्यालय समिति में 1915 पोस्ट के लिए जिसमे सहायक आयुक्त, महिला स्टाफ नर्स, सहायक अनुभाग अधिकारी, लेखा परीक्षा सहायक, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता (सिविल), आशुलिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, खानपान सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, इलेक्ट्रीशियन सह प्लंबर, लैब अटेंडेंट, मैस हेल्पर, मल्टी टास्किंग स्टाफ जॉब्स के लिए 1915 पदों पर भर्ती निकली है |
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 99815 59622 सर्वोदय बुक डिपो, NICETEC DALLIRAJHARA
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
* सुरंग खोदकर चोरी करने वाले पकडाये। * मोबाईल के शॉप में किया चोरी की घटना को अंजाम। * 02 विधि से संघर्षरत बालक एवं एक बालिग आरोपी गिरफ्तार। * कुल 22 नग मोबाईल व 24 नग ईयर फोन सहित 100 प्रतिशत बरामदगी। * चोरी के अज्ञात आरोपियो की पतासाजी में डाग स्क्वाड की विशेष योगदान रहा।
घटना दिनांक 23.01.2022 के रात्रि करीबन 08.30 बजे अपना दुकान बंदकर घर चला गया था, कि दुसरे दिन दिनांक 24.01.2022 के सुबह 08.30 बजे दुकान का सटर खोलकर दुकान अंदर प्रवेष किया तो देखा कि दुकान का समान बिखरा हुआ था व दुकान के पीछे दीवाल के नीचे तरफ होल कर सुरंग जैसा बना हुआ था, दुकान में रखे मोबाइल व अन्य समान को चेक किया तो एक नग सैमसंग एम ओ 2 मोबाइल कीमती 8000 , 01 नग इंटेल मोबाइल कीमती 7500. 01 नग विवों 10990, 01 नग विवों वाई 12 जी 11909, 02 नग विवों वाई 3 एस मोबाइल जुमला कीमती 18900, 01 नग विवों मोबाइल कीमती 10990. रूपये, 05 नग पेन ड्राइव 32 जीबी प्रतिनग कीमती 350 रूपये , जुमला कीमती 1750 रूपये, 05 नग पेन ड्राइव 64 जीबी प्रतिनग कीमती 500 रूपये जुमला कीमती 2500 रूपये ,10 नग मेमोरी कार्ड 8 जीबी, प्रतिनग कीमती 175 रूपये, जुमला कीमती 1750 रूपये, 12 नग स्पीकर प्रतिनग कीमती 350 रूपये, जुमला कीमती 4200 रूपये, 15 नग ब्लूटुथ नेकबेल्ट प्रतिनग कीमती 540 रूपये , जुमला कीमती 8100 रूपये, सम्पूर्ण जुमला कीमती 86750 रूपये को कोई अज्ञात चोर मेरे दुकान के दीवाल को छेद कर सुरंग बनाकर दुकान अंदर प्रवेष कर चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 11/2022 धारा 457, 380,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
विवेचना के दौरान डॉग स्क्वाड बालोद के द्वारा घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर डॉग संदेही के घर जा पहुचॉ जिसके अधार पर और मुखबीर की सूचना पर संदेही गिरीष धनकर पिता यषवंत धनकर, उम्र 20 वर्ष ग्राम डुडिया थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद(छ.ग.) व अन्य 02 अपचारी बालक से पूछताछ करने पर आरोपी गिरीष धनकर व विधि से संघर्षरत् बालक द्वारा घटना दिनांक 24.01.2022 के रात्रि 02.00 बजे डुडिया बस स्टैण्ड में बने देवांगन मोबाइल दुकान के दीवाल छेद कर सुरंग बनाकर अन्दर प्रवेष कर दुकान में रखे मोबाइल, इयरफोन को चोरी कर एक बंदन कलर के सीमेंट बोरी में भरकर तीनो रात्रि में ही हल्बीन तरिया मैदान से कुछ दुरी पर बने लखनू ठाकुर के ब्यारा के खराब पैरा को उठाकर चोरी किये गये मोबाइल ,ब्लूटुथ इयरफोन, सामान्य इयरफोन व चोरी में इस्तेमाल लोहे के सब्बल को छिपाकर रखे थे। आरोपी गिरीष धनकर के द्वारा बरामद कराने पर 22 नग मोबाइल, ब्लूटुथ इयरफोन, इयरफोन कुल 24 नग जुमला कीमती 1,03000 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
बालोद जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में हो रहे चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियों के विरूध्द कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक अनुविभाग गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव, निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार किया गया।
उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी व 02 अपचारी बालक की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव, प्रभारी सायबर सेल रोहित मालेकर, सउनि डोमन सिंह साहू, प्र.आर. विकास सिंह, प्र.आर. भुवनेश्वर मरकाम, आर. राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता आर. महावीर बलदेव महावीर, धर्मेद्र चंद्रवंषी, पुरानिक साहू, कमलेष रावटे, तेजराम साहू का विषेष योगदान रहा।
जप्तीः-
टचस्क्रीन व कीपेड मोबाइल कुल 22 नग, ब्लूटुथ व सामान्य ईयरफोन कुल 24 कीमती 1,03000 रूपये
आरोपी-
गिरीष धनकर पिता यषवंत धनकर, उम्र 20 वर्ष ग्राम डुडिया थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद(छ.ग.) व 02 अन्य अपचारी बालक
अब सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र में भी सुख दुख के कार्यों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी
2000 लीटर पानी टैंकर पाकर हर्षित हुए सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र गुमलवाडा के ग्रामीण
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र गुमलवाडा को 2000 लीटर पानी टैंकर प्रदान की इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र गुमलवाडा के ग्रामीणों की लंबे समय से पानी टैंकर की मांग थी लंबे क्षेत्र में फैले गुमलवाडा पंचायत में सुख दुख के कार्यों में पानी की समस्या हो जाती थी विगत दिनों जब वो गुमलवाडा पंचायत के दौरे पर थे तो वहां के ग्रामीणों ने उनसे पानी टैंकर प्रदान करने की मांग की थी जिसे पूरा करते हुए आज उन्होंने ग्रामीणों को अपने कार्यालय बुलाकर टैंकर प्रदान की है |
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा की संवेदनशील विधायक महोदय के द्वारा आज उन्हें पानी टैंकर प्रदान की गई है जिससे की अब उनके पंचायत में किसी के भी घर में कोई सुख दुख का कार्य होगा तो उन्हें शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी | सभी ग्रामीण विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार करते हुए कहा की ऐसा विधायक उन्होंने आज तक नहीं देखा है जो एक हफ्ते के अंदर ही हमारी मांग को पूरी कर दे एक हफ्ते पहले ही विधायक जी पुलचा के प्रवास पर आए थे तो हम लोगों ने पानी टैंकर की मांग की थी जिसे आज पूरी कर दी गई है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सरपंच गुमलवाडा झितरी बघेल, पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ नेता माहंगू बघेल,पंच धनसाय नाग,रूपधर नाग,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,अभय प्रताप सिंह, युवराज सिंह उपस्थित रहे |
विगत कई वर्षों से आम नागरिकों द्वारा वैवाहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन हेतु सर्व समाज मंगल भवन निर्माण का मांग किया जा रहा था माननीय मंत्री अनिला भेड़िया जीके आशीर्वाद से कुछ दिनों में मंगल भवन निर्माण का लाभ नगर वासियों को मिलेगा बेरोजगारों को रोजगार दिलाने हेतु पौनी पसारी योजना के तहत निर्माण कार्य जल्द ही कराया जाएगा सड़क क्षेत्र में सुविधा मुहैया कराने हेतु बीटी रोड का कार्य भी कुछ दिनों में प्रारंभ किया जाएगा साथ ही साथ गोधन न्याय योजना के तहत गौठान निर्माण जल्द ही पूर्ण करा लिया जाएगा |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कुछ लोहारा विकास विरोधी सिर्फ अपने फायदे को देखने वाले ठेकेदारों द्वारा हर समय पर टेंडर को निरस्त करने हेतु तरह-तरह के हथकंडे एवं ब्लैकमेल किया जाता है पर लोहारा विकास में अग्रणी मंत्री के आशीर्वाद से नगर पंचायत अध्यक्ष के विशेष प्रयास से सभी टेंडर सफलतापूर्वक निपटा कर लोहारा ग्राम को सजाने के लिए कमर कसी हुई है आगे भी ग्राम वासियों को सुविधा हेतु स्टेडियम, विभिन्न सौंदर्यीकरण, बेरोजगारों को रोजगार हेतु व्यवसायिक परिसर निर्माण की सौगात मिलेगी |
नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा मंत्री जी का नगर वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया गया….
महात्मा गांधी शहीद दिवस पर कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान के अंतर्गत सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में दिनाँक 30 जनवरी 2022 (रविवार) को समय दोपहर 12:00 बजे बस्तर सम्भागीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।
शिविर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, एआईसीसी सचिव व छत्तीसगढ़ सहप्रभारी द्वय डॉ चन्दन यादव जी, सप्तगिरि शंकर उल्का सहित प्रदेश पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।