नारायणपुर जिले के दूरस्थ अंचल अबूझमाड़ के कोहकामेटा स्वास्थ्य केन्द्र में बीते दिन विश्व ह्दय दिवस का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को फल वितरित कर हाईजेनिक आहार लेने के फायदों को भी बताया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को नशा करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया एवं कभी नशा ना करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम उपस्थित ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर, शुगर एवं अन्य बीमारियों की जांच की गयी। बाारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए साफ पानी पीने, गरम एवं ताजा भोजन करने, किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर तत्काल अस्पताल जाकर जांच करवाने के साथ ही कोरोना वायरस की गंभीरता से लेते हुए मास्क का उपयोग, हाथों को सेनेटाईज, सोशल डिस्टेसिंग, कोरोना का टीका लगवाने के अलावा कोरोना के लक्षण दिखायी देने पर अपने आप को अन्य लोगों से अलग करने एवं तत्काल जांच करवाने की समझाईश दी गयी। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. कमलेश इज़ारदार, एएनएम अंशु नाग, स्टॉफ नर्स, रीना सलाम, सुकमा वड्डे के अलावा जयलाल नूरेटी, जनपद सदस्य, गणमान्य ग्रामीण मसियाराम नूरेटी के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कल दिनांक ३०-०९-२०२१ को एटक,इंटक,और बी,एम,एस, ने संयुक्त रूप से सेल अध्यक्षा महोदय स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड को महाप्रबंधक खदान, आईओसी राजहरा के द्वारा ज्ञापन सौंपकर महारत्न सेल के विभिन्न इकाईओं में कार्यरत नियमित कर्मियों के लंबित वेतन समझौते को जल्द से जल्द पूर्ण करने एवं परम्परानुसार दुर्गा पूजा के समय दिए जाने वाले बोनस हेतु सम्मानजनक राशि का निर्णय एवं घोषणा करने की मांग की |
(1) महारत्न सेल के विभिन्न इकाईओं में कार्यरत कर्मियों का वेतन समझौता विगत लगभग 05 वर्षों से लंबित है। डीपीई के गाइडलाइन का हवाला देते हुए जिस तरह से सेल प्रबंधन ने कर्मियों के वेतन समझौते को टाल दिया था उसी डीपीई के गाइड लाइन को मानते हुए जल्द से जल्द सम्मानजनक एमजीबी और वेरिएबल पर्क्स हेतु एनजेसीएस कमिटी में समझौता संपन्न करे और यह सुनिश्चित करे कि उक्त समझौते में कर्मियों को मिलने वाला ग्रोथ अधिकारीयों को मिलने वाले ग्रोथ के बराबर हो। महोदया, सेल प्रबंधन की अड़ियल नीति के वजह से कर्मियों का वेतन समझौता लंबित होता आ रहा है जिससे कर्मियों के मन में प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है जो समय समय पर टूल डाउन/हड़ताल के माध्यम से कर्मियों ने उजागर भी की है। महोदया, विगत तीन वित्तीय वर्षों में कर्मियों ने अपने मेहनत से न केवल सेल के उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाया बल्कि कोरोना जैसे विषम परिस्थितियों में भी म्हणत और लगन से कार्य करते हुए वित्तीय वर्ष 2020-2021 में अभूतपूर्व लाभ भी पहुँचाया जो कि TABLE-1 में दर्शाया गया है। महोदया, सेल के इस लाभ में कर्मियों और अधिकारीयों का बराबरी का हिस्सेदारी रहा है किन्तु सेल प्रबंधन द्वारा अधिकारीयों को अधिक लाभ देने हेतु एनजेसीएस कमिटी के समक्ष प्रबंधन द्वारा जिस तरह के प्रस्ताव रखे जा रहे है और मामला लटकाया जा रहा है वह खेदजनक है और इससे आने वाले समय में कंपनी को लाभ कम लेकिन नुकसान ज्यादा होने की पूर्ण सम्भवना है। अतएव हम सब अधोहस्ताक्षरकर्ता श्रम संगठन के पदाधिकारीगण आपसे सनम्र अनुरोध करते हैं कि दिनांक 04.10.2021 को प्रस्तावित एनजेसीएस कमिटी की बैठक में कर्मियों का सम्मानजनक वेतन समझौता संपन्न किया जावे। अगर उक्त बैठक में सेल प्रबंधन द्वारा पुनः टाल मटोल किया जाता है तो हम सबको मजबूरन कड़े कदम उठाने पड़ेंगे जिससे होने वाले नुकसान के लिए सिर्फ और सिर्फ सेल प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा।
TABLE -1
S.No Profit (in crore) Financial year 2020-2021 2019-2020 2018-2019 1 Profit Before Tax 6820.60 3942.42 3727.29 2 Profit After Tax 3850.02 2021.54 2178.82
(Note – All the profit figures are in crores)
(2) महोदया, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के समय कर्मियों को बोनस के रूप में एक्स-ग्रेशिया का वितरण किया जाना है। विगत वर्षों में सेल प्रबंधन जिस सूत्र के आधार पर कर्मियों को मिलने वाले एक्स-ग्रेशिया राशि का निर्धारण करता आ रहा है वह सूत्र ना केवल पुराना है बल्कि एनजेसीएस कमिटी और सेल प्रबंधन के बीच हुए समझौते और सहमति के मुताबिक उक्त सूत्र की क्रियान्वयन अवधि समाप्त हो चुकी है। ऐसे में हम सभी अधोहस्ताक्षरकर्ता श्रम संगठन के पदाधिकारी आपसे सनम्र अनुरोध करते हैं कि जिस तरह से पीआरसी के अनुशंसा के आधार पर अधिकारीयों को सकल पीबीटी की 05% राशि पीआरपी के रूप में दी जाती है ठीक उसी तर्ज पर पीबीटी की 05% राशि कर्मियों को भी एक्स-ग्रेशिया राशि के रूप में दिया जावे ताकि महारत्न सेल में कार्यरत कर्मियों का आत्मसम्मान बना रहे और सेल प्रबंधन पर अधिकारीयों एवं कर्मियों के बीच भेद-भाव की दीवार खड़ा करने का जो आरोप लगता रहा है उसका पटाक्षेप हो सके। ईस अवसर पर मुख्य रूप से एटक से कमलजीत सिंह मान, राजेंद्र बेहरा, कांता राव,दानसिंह चन्द्राकार,इंटक से तिलक मानकर,अभय सिंग, तेजेंद्र प्रसाद, दिनेश कांत,बी एम एस से मुश्ताक अहमद,एम पी सिंग, किशोर कुमार मायती, लखन लाल चौधरी, एवं तीनों श्रमिक संगठन से कर्मचारी उपस्थित थे प्रतीम पटेल, दिनेश चौधरी,तोरणलाल साहू,हंसकुमार,पवन गंगबोईर,सुपर भगत,ओ, एचपी खरे,एच पी करें, नरोत्तम,आर वी सिंग, गुरमीत सिंह, विष्णु साहू,आर,पी बरेठ,सुशील लहरें, राजेश जैन,लक्षमण शर्मा,यासिर भाई, अनिल कांत, अवधेश सिंग, रसिया राम,संभू ठाकुर, गुरु प्रसाद, शीतल सिंह, महेंद्र साहू, विनोद कुमार आरडे, ओ पी सोनी,कश्यप,व अन्य श्रमिक साथी उपस्थित थे।
साईबर सेल एवं थाना बालोद की संयुक्त टीम के द्वारा की गई कार्यवाही।
प्रकरण में 03 आरोपी गिरफ्तार कुल 1,24,870 रूपये व 03 नग मोबाईल सेट जप्त।
पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्षन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के निर्देषन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्वेक्षण मे निरीक्षक रोहित मालेकर प्रभारी साइबर सेल के हमराह में एक विषेष टीम गठित कर बालोद टाउन में आईपीएल मैच में सट्टा खेलने व खिलाने वालों के 03 आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 30.09.2021 को साइबर सेल को मुखबीर से सूचना मिली कि बालोद टाउन में दल्ली चौक से घड़ी चौक के मध्य मुन्ना चाय ठेला के पास आई.पी.एल. क्रिकेट मैच चेन्नई मध्य हैदराबाद के मैच में सट्टा खेल रहे हैं। जिस पर साइबर सेल बालोद के द्वारा मुन्ना चाय ठेला के पास घेराबंदी कर समीर खान पिता समद खान उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड न. 10 जवाहर पारा बालोद, धर्मेन्द्र देवांगन पिता कृष्ण कुमार देवांगन उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड न. 02 मरार पारा बालोद तथा राकेष साहू पिता धनराज साहू उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड न. 04 संजय नगर बालोद से पूछताछ करने पर चेन्नई मध्य हैदराबाद के आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टा खेलना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 21,370 रूपये, समीर खान के बैंक खाता सें 82,817 रूपये एवं 03 नग मोबाइल जुमला किमती 1,24,870 रूपये जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर प्रभारी साइबर सेल, निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी बालोद सउनि लेखराम साहू प्रधान आरक्षक 1636 भुवनेष्वर मरकाम, आरक्षक पूरन देवंागन, विपिन गुप्ता, संदीप यादव, राहुल मनहरे, आकाष दुबे , विवेक शाही का सराहनीय भूमिका रही ।
आरोपियों के नाम-
1. समीर खान पिता समद खान पता- वार्ड न. 10 जवाहर पारा बालोद, जिला बालोद (छ.ग.)।
2. धर्मेन्द्र देवांगन पिता कृष्ण कुमार देवांगन पता- वार्ड न. 02 मरार पारा बालोद जिला बालोद (छ.ग.)।
3. राकेष साहू पिता धनराज सिंह साहू पता- वार्ड न. 04 संजय नगर बालोद जिला बालोद (छ.ग.)।
दल्लीराजहरा में पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर अलग-अलग इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10500 व 10200 रूपए नगद और सट्टा-पट्टी जब्त की गई है। मुखबिर द्वारा सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर पुलिस द्वारा वार्ड क्र 25 नया बाजार राजहरा से आरोपी मनोज पिपरे पिता पिता स्व0 लखन लाल पिपरे उम्र 42 वर्ष एवं वार्ड क्र0 20 गांधी चौक राजहरा आरोपी खिलावन साहू पिता गोपाल साहू उम्र 32 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ उनकी तलाशी लेने पर विभिन्न नंबरों के अंकों पर रूपए-पैसे का दांव लिखा हुआ मिला और उसके साथ ही आरोपी मनोज पिपरे के पास से 10500 रू एवं आरोपी खिलावन साहू के पास से 10200 रू नकदी रकम जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई |
पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण IPS के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर के मार्गदर्शन में 01 अक्टूबर 2021 से रक्षित केन्द्र, नारायणपुर में उप निरीक्षक और आरक्षक भर्ती के लिये निःशूल्क कोचिंग (फिजिकल अभ्यास और लिखित परीक्षा की तैयारी) प्रारंभ किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जिला मुख्यालय नारायणपुर एवं आसपास के युवक, युवती शामिल होकर अपना स्कील बढ़ा सकते हैं ताकि भर्ती में उप निरीक्षक संवर्ग और आरक्षक भर्ती में नियोजित होने में आसानी हो। कोचिंग में शामिल होने वाले युवाओं को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण एवं एक्सपर्ट सुझाव दिये जायेंगे।
ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग तथा प्लाटून कमाण्डर के 975 पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी की गई है, जिसके लिये छत्तीसगढ़ के मूल निवासी स्नातक अभ्यार्थी दिनांक 01/10/2021 से 31/10/2021 तक फार्म से आनलाईन फार्म भर सकते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बस्तर संभाग के जिलों के लिये आरक्षक संवर्ग के 2800 पदों पर शीघ्र भर्ती किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें स्थानीय युवाओं को अवसर मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए निम्नांकित नंबर्स में संपर्क करें………
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, यू. उदय किरण भापुसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चन्द्राकर के निर्देशानुसार आज दिनांक 30.09.2021 को नव पदस्थ यातायात प्रभारी दीपक साव द्वारा जिला नारायणपुर के स्थानीय पत्रकारों की मीटिंग ली गई। साव नेे यातायात प्रबंधन में पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेहतर यातायात प्रबंधन के लिये यातायात पुलिस अधिकारियों के अलावा स्थानीय नागरिकों में जागरूकता का होना आधारभूत और अनिवार्य तत्व है। साव ने आगे कहा कि समाज को जागरूक करने में पत्रकारिता और सामाजिक संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
साव ने पत्रकार साथियों से यातायात व्यवस्था की बेहतरी के लिये समस्याओं से संबंधित सुझाव लेकर कुछ नये समस्याओं और जटिलताओं से रू-ब-रू हुये तथा इसके शीघ्रता से निदान करने की आवश्वासन दिया गया। पत्रकारगण सर्व सम्मति से यातायात जागरूकता लाने के लिये नारायणपुर यातायात पुलिस का हरसंभव सहयोग करने की सहमति दी गई।
नारायणपुर यातायात द्वारा आयोजित इस बैठक में सुनील राठौर, हेमंत संचेती, डाॅ. वली आजाद, इमरान खान, अभिषेक बैनर्जी, श्री रवि साहू, शेख महमूद, असफाक अहमद, बिंदेश पात्र, संतराम उसेण्डी, संजय राय, सहित अन्य सम्माननीय पत्रकारगण उपस्थित रहे।
बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष साँसद दीपक बैज व उपाध्यक्ष अर्जुन कर्मा एवँ मांझी,चालाकी ने आज माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात कर विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के न्योता दिया।
ज्ञात हो कि आगामी 6 अक्टूबर से 19 तारीख तक लगातार दशहरा संचालन होना है। इस बीच मुरिया दरबार मे शामिल होने के लिए माननीय मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया। साथ ही मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी ने समिति का निमंत्रण स्वीकार किया।
इस दौरान दशहरा समिति के अध्यक्ष व साँसद दीपक बैज,उपाध्यक्ष अर्जुन कर्मा,बलराम मांझी,विरो मांझी,प्रेम मांझी,पदम चालाकी,आर.आई.सतीश मिश्रा,जाहिद हुसैन,साँसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो,इशांत सोनी उपस्थित रहे।
जगदलपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने गुरूवार को देओल सायकल इंडस्ट्रीज के एफरो बािईसकल्स के लुधियाना स्थित कारखाने पहुंचकर सायकल उद्योग के छोटे-छोटे उपकरण से लेकर सायकल निर्माण में होने वाले कार्य को देखा। जहां सायकल के पुर्जे फ्रेम, फोर्क्स, मडगार्ड, पैडल्स समेत ऑटोमेटिक मशीन के द्वारा विश्व स्तरीय पेंटिंग कार्य को देख उद्योगपति और वहां काम कर रहे कारीगरों से चर्चा की। लुधियाना का सायकल उद्योग पूरे भारत में प्रसिद्ध है जहां से पूरे देश में सायकल की सप्लाई होती है। उद्योग मंत्री ने फर्म के मालिक से उत्पादन की प्रक्रिया से लेकर मार्केटिंग के काम में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों के विषय में जानकारी ली। उन्होंने पूरे कारखाने में अलग-अलग स्थलों में चल रहे पुर्जे के निर्माण की बारिकी और गुणवत्ता को देखा। सायकल की मजबूती और कई रंगों में हो रही मशीन से पेंटिंग के काम की सराहना की। कारखाने के उद्योगपति और स्टाफ ने उद्योग मंत्री का स्वागत करते पूरे निर्माण की प्र्त्रिरया से अवगत कराया। इस दौरान श्री लखमा के साथ छग से गए अफसर भी मौजूद थे। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
चिंतन सत्र के दौरान जांच रिपोर्ट फायनल होने की जानकारी मिली:मंडावी जिला प्रशासन के समक्ष
आपत्ति दर्ज कराने में विलंब क्यों..?
जगदलपुर – नगर सरकार में लोक निर्माण विभाग के सभापति यशवर्धन राव ने कहा कि हार्वेस्टिंग मशीन खरीदी में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। भाजपा के द्वारा लगाये गये सभी आरोप निराधार साबित हुए।
जांच कमेटी में शामिल भाजपा के दो पार्षदों ने जांच के सभी बिन्दुओं पर दी अपनी सहमति वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी अब भी जांच निष्पक्ष नहीं होने का दावा करते हुए पुनः जांच कराने की बात कह रहे है। भाजपा जांच से संतुष्ट नहीं थे तो जिला प्रशासन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराने में विलंब क्यों किया गया। जांच कमेटी के भाजपा सदस्य अपने उपर लगा दाग को मिटाने संगठन को भी फाई देने में लगे है।
दलपत सागर में सफाई के लिए खरीदी गई हार्वेस्टिंग मशीन में हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले भाजपा अब बैकफुट पर जा चुकी है क्योंकि जांच दल में शामिल भाजपा के दो सदस्य ने सभी बिन्दुओं पर सहमति देते हुए कांग्रेस को क्लीनचीट दे चुके है। इस मामले में भाजपा संगठन के पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे है।
कांग्रेस का ग्राफ बढ़ने से भाजपा परेशान:
जांच कमेटी के सदस्य ए व सभापति लाक निमाण विभाग यशर्वधन राव ने कहा कि मशीन खरीदी को लेकर भाजपा पार्षदों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इनके आरोप के आधार पर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल निर्देशानुसार 7 सदस्यीय जांच दल के द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच कमेटी में भाजपा के पार्षद योगेन्द्र पांडे एवं नरसिंह राव शामिल थे। इन दो सदस्यों ने भी जांच के सभी बिंदुओं पर अपने सहमति देते हुए निगम सरकार को क्लीनचीट दे चुके है। उन्होंने कहा कि अगर इनकी तीन बिंदुओं पर सहमति थी तो शेष बिंदुओं पर आपत्ति लगाकर जांच कमेटी को क्यों नहीं दिया गया। ये कोई नये पार्षद नहीं दो से तीन कार्यकाल में अपनी सेवाएं चुके है और काफी अनुभवी है।
उन्होंने कहा कि मशीन 8 से 10 घंटे काम कर दलपत सागर की सफाई की जा रही है। श्री राव ने कहा कि महापौर सफीरा साहू एवं कांग्रेस का ग्राफ बढ़ने से भाजपा परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में आपसी गुटबाजी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। निगम जनता के हित में काम कर रही है और जनता के पैसों का सही उपयोग किया जा रहा है।
पुन: जांच कराने की मांग: भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह
मंडावी ने कहा कि जांच रिपोर्ट फायनल हुई तब कलेक्टर को आवेदन देकर पुनः जांच की मांग की गई है जब उनसे पूछा गया कि कमेटी के सदस्य ने जांच पूर्ण होने की जानकारी कब दी तो श्री मंडावी ने बताया कि भाजपा के चिंतन शिविर में रिपोर्ट सदस्यों के द्वारा दी गई तब उनके पास जांच रिपोर्ट की कॉपी प्राप्त नहीं होने की बात कही।
ज्ञातवय हो कि जांच रिपोर्ट की जानकारी एक माह पूर्व संगठन को दी जा चुकी थी तो कलेक्टर को पुनः जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन देने में एक माह का वक्त क्यों लगा यह तो संगठन या भाजपा के दो पार्षद ही बता पाएंगे।
जगदलपुर। पंजाब प्रवास के दौरान प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने गुरूवार को जालंधर के मिलिटेरी हॉस्पिटल में इलाज करा रहे जगदलपुर निवासी कांग्रेसी नेता विक्त्रम शर्मा को देखने पहुंचे। उन्होंने हालचाल जानकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की बात कही एवं परिवार से उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली। ज्ञात हो कि श्री शर्मा के पुत्र सम्राट शर्मा भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत हैं। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार