बालोद जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों कि संख्या को देखते हुए अन्य जिलों कि तरह जिला कलेक्टर द्वारा 09 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन किया गया |
आज डौंडी ब्लाक से कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 रही जिसमे दल्लीराजहरा से 38 संक्रमितों कि पुष्टि हुई |
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) नियंत्रण के संबंध में इस कार्यालय द्वारा धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अधीन आदेश क्रमांक /2273/सां शाखा/2021, बालोद दिनांक 30.03.2021 जारी किये गये हैं। वर्तमान में कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के अनुक्रम में जिला बालोद में सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध अधिरोपित किया जाना आवश्यक हो गया है।
बालोद जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को दिनांक 10.04.2021 शाम 06.00 बजे से दिनांक 19.04.2021 प्रातः 6.00 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है।
दिनाँक 03 अप्रैल, 2021 की जिला सुकमा एवं बीजापुर के सीमावर्ती थाना तर्रेम अंतर्गत जोनागुड़ा, टेकलगुड़ियम के जंगल में हुई मुठभेड़ पश्चात अब तक 210वीं वाहिनी CoBRA के आरक्षक राकेश्वर सिंह मनहास का लोकेशन नही मिल पा रही है।
आरक्षक राकेश्वर सिंह मनहास की पतासाजी हेतु लगातार सर्चिंग अभियान के साथ-साथ क्षेत्र के ग्रामीण/सामाजिक संगठन/स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं पत्रकार साथियों के माध्यम से भी आरक्षक राकेश्वर सिंह मनहास के संबंध में पतासाजी की जा रही है। इस दौरान सीपीआई माओवादी के दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता की दिनाँक 06 अप्रैल, 2021 को जारी एक प्रेस नोट में लापता एक जवान को बंदी बनाकर रखा जाना लेख की गई है।
उक्त सूचना की तस्दीक करते हुए अपने जवान की रिहाई कराने हेतु स्थानीय नागरिकगण/ आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं मीडिया के साथीगण के माध्यम से प्रयास की गई।
आज दिनाँक 6 अप्रैल 2021 को टेकलगुडेम मुठभेड़ पश्चात माओवादियों द्वारा अपहृत CoBRA 210 वी वाहिनी के जवान राकेश्वर सिंह मनहास सुरक्षित जिला बीजापुर के थाना तर्रेम पहुंचा। आरक्षक राकेश्वर सिंह मनहास का स्वास्थ्य परीक्षण अंतर्गत CRPF के Field अस्पताल के शिक्षक द्वारा उन्हें कमजोरी एवं Dehydration के कारण सामान्य उपचार दी जा रही है।
अपहृत आरक्षक राकेश्वर सिंह मनहास के रिहाई हेतु पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी, माता रुक्मणि आश्रम जगदलपुर, श्री तेलम बोरैया, वरिष्ठ पदाधिकारी आदिवासी समाज जिला बीजापुर द्वारा प्रयास की गई। उक्त प्रयास के दौरान जिला बीजापुर के पत्रकार श्री गणेश मिश्रा एवं श्री मुकेश चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा।
अपहृत आरक्षक के संबंध में अन्य पत्रकार साथीगण जैसे श्री राजा राठौर, श्री शंकर एवं अन्य कई पत्रकार साथियोँ द्वारा भी समय-समय पर प्रसारित की गई खबरों के माध्यम से अपहृत आरक्षक के संबंध में जानकारी प्राप्त हो पाया।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. ने आरक्षक राकेश्वर सिंह मनहास की रिहाई के पुष्टि करते हुये उनकी सही सलामत वापस कैम्प लौटने में सहयोग करने वाले समस्त नागरिकगण/सामाजिक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण/मीडिया के साथीगण एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।
After the Tekalgudem encounter on 03rd od April, whereabouts of one CoBRA jawan Rakeshwar Singh Manhas could not be ascertained. On 06th of April through a press note CPI Maosits have claimed that the misising CoBRA jawan was i their custody. Since then efforts were on to bring back the abducted COBRA jawan safely. There are few positive developments in this direction since today morning.
At around 1630 hrs the abducted COBRA jawan Rakeshwar Singh Manhas have returned back safely to Tarrem Police Station along with the facilitators, who went inside the jungle to trace ou t his location.
The jawan is being admitted to Basaguda field hospital for medical examination and treatment.
बीजापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। किडनैप किये CRPF के कोबरा कमांडों को रिहा कर दिया है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक पुऔती के इलाके के आसपास जवानों को सैंकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में सीआरपीएफ के जवान को रिहा किया गयाहै।
आपको बता दें कि रूखमणि सेवा संस्थान के प्रमुख पद्मश्री धर्मपाल सैनी की उपस्थिति में निशर्त नक्सलियों ने जवान को रिहा किया। बिना नुकसान पहुंचाए छोड़ा है। कुछ ही देर में जवान तर्रेम पहुंचेगा। पद्मश्री धर्मपाल सैनी,गोंडवाना समाज के अध्यक्ष तेलम बोरैया समेत सैकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी में नक्सलियों ने जवान को रिहा किया गया है। रिहाई के बाद मध्यस्थता करने गई टीम जवान को लेकर
बासागुड़ा लौट रही है। जवान की रिहाई के लिए मध्यस्ता कराने गयी दो सदस्यीय टीम के साथ बस्तर के 7 पत्रकारों की टीम भी मौजूद थी। नक्सलियों के बुलावे पर जवान को रिहा कराने बस्तर के बीहड़ में वार्ता दल समेत कुल 11 सदस्यीय टीम पहुंची थी।
आज बस्तर साँसद दीपक बैज व विधायक चित्रकोट राजमन बेंजांम ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विकासखंड बास्तानार में 1286.90 लाख की लागत में बास्तानार से कटेकल्याण मार्ग व्हाया डबबापारा बड़ेककलुर तक लगभग 24 किमी की लंबाई से डामरीकरण रोड का भूमि पूजन बस्तर साँसद दीपक बैज की अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान साँसद व विधायक के अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष बास्तानार श्यामबती ठाकुर,जनपद उपाध्यक्ष बंको राम भास्कर, प्रदेश महासचिव रुकमणी कर्मा,बस्तानार ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर उपस्थित रहे |
वैक्सीन के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले चिकित्सक पर हो कड़ी कार्रवाई : तेजपाल शर्मा
भाजपा आई टी सेल बस्तर के जिला संयोजक तेजपाल शर्मा(रिंकू)ने शिकायत पत्र के विषय मे बताया कि जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल जगदलपुर में रेडियोलाॅजिस्ट के पद पर पदस्थ डाॅ. मनीष मेश्राम के द्वारा निरंतर अपने अधिकारिक फेसबुक हैंडल से देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी के खिलाफ अपमानजनक एवं भावनाओं को ठेस पहुॅचाने वाले पोस्ट कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ पूरे देशभर में वैक्सीनेशन की गति को किस प्रकार को बढ़ाया जाए इसे लेकर हमारे अग्रिम पंक्ति के अधिकारी-कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात एक किए हुये है ताकि किसी भी प्रकार कोरोना महामारी पर काबू पाया जा सके, किन्तु इस प्रकार किसी शासकीय डाॅक्टर के द्वारा स्वयं वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की फोटो पोस्ट करके गलत टिप्पणी करना निश्चित तौर पर अशोभनीय होने के साथ ही शासकीय सेवा नियमों के विरूद्ध भी है। जो उनकी ऐसी हरकत अनुशासनहीनता को भी उजागर कर रही है।
अतः आप श्रीमान् महोदय से आग्रह है कि, डाॅ. मनीष मेश्राम, रेडियोलाॅजिस्ट जिला महारानी अस्पताल जगदलपुर के द्वारा देश के प्रधानमंत्री व केन्द्रीय गृहमंत्री को लेकर किये गए आपत्तिजनक पोस्ट को कृपया संज्ञान में लेते हुए तत्काल संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करें। ताकि भविष्य में पुनः इस प्रकार का कृत्य दोहराया न जा सके।
तेजपाल शर्मा ने कहा कि एक चिकित्सक होने के नाते डॉ. मनीष मेश्राम को लोगों को जागरूक करना चाहिए परन्तु उनके द्वारा इस प्रकार कि भ्रामक जानकारी अपने सोशल मिडिया में शेयर कर लोगों में भ्रम फ़ैलाने का प्रयास किया जा रहा है. हमारे देश के वैज्ञानिक और चिकित्सकों ने अपनी जान कि परवाह न करते हुए दिन-रात परिश्रम करके लोगों की जान बचाने के लिए वैक्सीन तैयार की है जिसका हमें सम्मान करना चाहिए परन्तु एक चिकित्सक द्वारा इस प्रकार का दुष्प्रचार करना अत्यंत ही निंदनीय है. समाज में जागरूकता कि बजाय भ्रम फ़ैलाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.
बकावंड विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुर के उचित मूल्य दुकान के सामने नल जल पाइप लाइन का मोटर लगा हुआ है। पानी के लिए लोगों को काफ़ी मसक्कत करना पड़ रहा है । पानी के लिए गांव के ग्रामीण को भारी किल्लत जो प्यास बुझाने के लिए रोज ग्रामीण महिलाओं को भटकना पड़ रहा है। उसके चलते गांव ग्रामीणों को भंडवा ,बाल्टी कावड़ लेकर गांव के लोग को पानी के लिए दूर से
आना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव जनप्रतिनिधि भी पेयजल की इस समस्या को पहल नही कर रहे हैं।और पानी के लिए रोज कई घंटे से ग्रामीण महिलाओं को लाईन लगना पड़ता है। और कितना इंतजार के बाद पानी नसीब होता है। तथा पानी के लिए रोज महिला जगडा भी होते है ।और ग्रामीणों को पानी किल्लत से भारी परेशानियां हो रही है।
मुखबिर की सूचना पर मवेशी तस्करी करने वालों पर दल्ली पुलिस द्वारा बड़ी कारवाई की गई है जिसमे एक कंटेनर और दो ट्रकों में 125 मवेशियों को महाराष्ट्र राज्य के वाहनों में भरकर ले जाया जा रहा था | जिसमे ट्रक क्र एम्एच 40 वाई 9355 में 36 नग मवेशी, Mh 19z 1085 में 42 नग मवेशी और कंटेनर mh 40 bL 7153 में 47 नग मवेशी इस प्रकार कुल 125 मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था और इनमे अर्तिगा वाहन के द्वारा पायलेटिंग की जा रही थी |
घटना कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 शाम 04.30 बजे माहला पेट्रोल पंप कुसुमकसा के पास की है तीनों अलग अलग वाहनों में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था किन्तु जैसे ही सामने पुलिस कि वाहन को खड़ी देखे आरोपियों द्वारा घबराहट में गाड़ी मोड़कर भाग रहे थे तभी पुलिस को शक हुआ और पुलिस द्वारा भी अपनी गाड़ी में उनका पीछा कर डंडा फसा कर रोका गया | जिसमे 09 में से 05 आरोपी तो पुलिस के शिकंजे में फंस गए किन्तु 04 लोग मौके से फरार हो गए |
पकडे गए आरोपियों में मो शाकिब, राजू यादव, राजेश डहरिया, इमरान खान और अब्दुल शफी शामिल है | बाहर पकड़ने गयी टीम ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाने कि सुचना मिली है |
आरोपियों पर धारा – 4,6,10 छ0ग0 कृषक पशु अधि0 2004 एवं पशु कुरता अधि0 11 के तहत कारवाई कि गई है |
फरार आरोपियों में मोह. खान, सुखदेव मोह0 जहर अशलम है इनकी पुलिस द्वारा तफ्तीश कि जा रही है |
इन आरोपी पर पहले भी बालोद गुरुर दल्ली कई थानों में रिपोर्ट दर्ज है |
मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी टी एस पट्टावी के मार्गदर्शन में सउनि नंदकिशोर सिन्हा धरम भुआर्यप्रधान आरक्षक दीपक नरेटी हरिशंकर सिंह आरक्षक धनराज साहू दीपक वानखेडे ढाल सिंह रविंद्र संजीत संजय चेलक धर्मेंद्र सेन चालाक रक्षक हेमंत सलामें आदि शामिल रहे |
मवेशियों को आवरी गोशाला में छोड़ा गया है |
सभी 09 आरोपियों के नाम और पते इस प्रकार है –
1 इमरान खान पिता अजिश खान उम्र 39 वर्ष साकिन ग्राम लोनीतकली जिला अमरावती
2 अब्दुल शफी पिता अब्दुल कादर उम्र 50 वर्ष साकिन अमरावती थाना अमरावती जिला
अमरावती (महाराष्ट्र),
3 राजू यादव पिता स्व0 राजाराम यादव उम्र 39 वर्ष साकिन जालमपुर थाना कोतवाली जिला
धमतरी,
4 राजेश कुमार डहरिया पिता स्व0 बंशीलाल उम्र 44 वर्ष साकिन भखारा जिला धमतरी,
5 मो0 शाकीब पिता मो0 शकुर उम्र 45 वर्ष साकिन जुनीबस्ती पठानपुरा थाना मुर्तिजापुर जिला
छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना नरवा गरवा और घुरवा बाड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपरा में गौठान का निर्माण कराया जा रहा है किन्तु उक्त निर्माण को लेकर ग्रामीण एवं सरपंच एक मत नहीं है | ग्रामीणों द्वारा सरपंच पर आरोप लगाया जा रहा है कि उनके द्वारा मनमानी की जा रही है | सरपंच द्वारा गौठान के लिए चयनित भूमि के मध्य से वर्षों पुराना मार्ग है जो कि किल्लेकोड़ा, झरणटोला एवं अगरियापारा की ओर जाता है उक्त मार्ग में कृषकों द्वारा अपने खेत पर पहुँच मार्ग के लिए भी करते है उसी मार्ग में पंचायत का मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय तथा पिछले कार्यकाल के लाखों की लागत से बना तालाब है जिसका प्रयोग ग्रामीणों द्वारा निस्तारी के लिए किया जाता है
जिसे सरपंच एवं अधिकारियों द्वारा वर्षों पुराने मार्ग को लोहे का बड़ा गेट लगा मार्ग को ही गौठान के नाम से बंद कराया जा रहा है एवं बौंड्रीवाल बनाने से किसानों को खेत जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | सरपंच द्वारा मनमानी करते हुए गौठान के दोनों ओर लोहे का बड़ा सा गेट लगाकर इस मार्ग को अवरुद्ध किया जा रहा है जिसका विरोध ग्रामीण जनों द्वारा निर्माण के पूर्व से किया जा रहा है जो कि अनुचित है | किसानों का कहना है कि भविष्य में हमारे द्वारा आगे कृषि भूमि पर शासन की किसी योजना का क्रियान्वयन करने के लिए जैसे पशुपालन, मत्स्य उत्पादन व पोल्ट्री जैसे व्यवसाय करना चाहेंगे तो उन्हें आवागमन की समस्या होगी एवं योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे |
यही पूर्व सरपंच राणा ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा में भूमि चयन को लेकर आपत्ति की गई थी ग्राम के दूसरी ओर राजा पठार क्षेत्र में गौठान बनाने की बात की गई थी किन्तु सरपंच एवं अधिकारी अपनी मनमानी करते हुए उक्त भूमि का चयन किया गया है जो कि उचित नहीं है | सार्वजनिक मुक्तिधाम एवं तालाब पर गेट लगाकर बंद किये जाने से वर्षों पुराना मार्ग भी बंद हो जायेगा ऐसा कर सरपंच द्वारा जमीन पर कब्ज़ा करना उचित नहीं है |
वहीँ दूसरा पक्ष जो कि सरपंच के समर्धन में है उनका कहना है कि जिन ग्रामीणों द्वारा भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा था वही विरोध कर रहे है |
सरपंच ग्राम पंचायत चिपरा कुमारी बाई भुआर्य
का इस सम्बन्ध में कहना है कि गौठान निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जा चूका है और आने जाने के मार्ग कि बात है तो उसके लिए ग्रामीणों के आवागमन के लिए अन्य मार्ग का निर्माण किया जायेगा और साथ ही यदि वे इसी मार्ग का उपयोग करना चाहे तो कर सकते है और ग्रामीणों के विरोध कि बात पर कहा कि उनका विरोध करना गलत है कि उक्त गौठान का निर्माण अधिकारियों के निर्देशानुसार ही किया जा रहा है और ग्रामीण इसके निर्माण में अवरोध पैदा करेंगे तो गौठान का निर्माण नहीं किया जायेगा |
ग्रामवासी उदेलाल सिन्हा
के कहे अनुसार गौशाला का निर्माण होना चाहिए किन्तु उनका वर्षों पुराना रोड भी बचना चाहिए जो कि एकमात्र किल्लेकोड़ा व् झरण जाने का एक मात्र जरिया है उसके साथ ही मुक्तिधाम और लाखों की लागत से बना तालाब को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए उसके बाद बचे हुए भूमि पर गौठान का निर्माण किया जाये |
ग्रामवासी चन्द्र कुमार बारसागढ़े
ने बताया वर्तमान गौठान का निर्माण वर्षों पुरानी रोड पर किया जा रहा है | पहले जब ग्राम सभा की बैठक हुई थी तब कहा गया था कि इसका निर्माण रोड को छोड़कर बनाया जायेगा किन्तु जब निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया तो इस बात का ध्यान नहीं रखा गया इस रोड का प्रयोग ग्रामवासी 30-40 वर्षों से अपने मुलभुत उपयोग के लिए करते आ रहे है | इन्होने बताया कि इनकी भी जमीन गौशाला निर्माण के अंतर्गत आ रही है | गौशाला के लिए एक बड़ा 30 फीट लोहे का दरवाजा भी लगा दिया गया है जब ग्रामवासी द्वारा आपत्ति कि गई तो सरपंच का कहना है कि यह दरवाजा ग्रामीणों के आने जाने के लिए खुला रहेगा | जब दरवाजा को खुला ही रखना था तो लगाने का क्या तात्पर्य है |
ग्रामीण द्वारा कलेक्टर, एसडीएम् व् तहसीलदार मैडम से अनुरोध किया है कि उक्त विवादास्पद मामले का निराकरण करें |
जांच अधिकारी डौंडी एन के सुपेत के अनुसार
गौठान निर्माण की शिकायत ग्राम चिपरा के ग्रामवासी उदेराम सिन्हा, शिव राम, चन्द्र कुमार द्वारा कलेक्टर महोदय से की गई जिसके फलस्वरूप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डौंडी के द्वारा जांच इन्हें अधिकारी नियुक्त किया गया जिनके साथ तकनीकी अधिकारी गणेश्वर कँवर है | जांचकर्ता अधिकारी का कहना है कि ग्रामवासी द्वारा एक बार फिर से आपस में सलाह कर उचित निर्णय ले जिसमे पटवारी को भी बुलाया जाना चाहिए उसके पश्चात् ही कार्य का संपादन किया जाना चाहिए | गौशाला का निर्माण नरवा घुरवा बाड़ी के अंतर्गत किया जाना है |
उक्त विवाद के बाद भी निर्माण कार्य जारी है जिससे शासन के पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा है | ग्रामीणों ने मांग की है कि इसका उचित निराकरण किया जाये | वहीँ मुक्तिधाम को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया बिना ही निर्माण कार्य करने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रम करने में बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है |
जगदलपुर – मेंसर्स गोपाल आइरन एंड स्पंज लिमिटेड कंपनी के द्वारा ग्राम चपका में प्रस्तावित भूमि के विरोध में अब विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं ,पहले चरण में सभी आसपास के 11 गांवों के लोगों के द्वारा इस लड़ाई को आगे ले जाने के लिये अधिकृत संघर्ष समिति बनाकर आमजनो का समर्थन जुटाया गया अब मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन देकर उक्त स्थल पर फेक्ट्री न लगाने की मांग की है। संघर्ष समिति के पिलीबाई कश्यप, चंद्रु राम बघेल सुशील पानीग्राही, कैलाश मौर्य ने बताया कि फेक्ट्री के बनने से आसपास के लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा रिहायशी इलाका होने के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा कारखाने के चिमनियों से निकला जहरीला धुंआ वातावरण को प्रभावित करेगा जिससे पेड़ पौधे पर असर पड़ेगा।साथ ही मानव समाज पर भी स्वास्थ्य को नुकसान होगा । इसलिए इस फेक्ट्री का निर्माण यँहा न हो।
नदी किनारे बाढ़ प्रभावित इलाका है फैक्ट्री लगने से गांव होगा प्रभावित- संघर्ष समिति के द्वारा सौंपे ज्ञापन में यह कहा है कि जिस स्थान पर प्लांट प्रस्तावित है वह काकड़ीघाट पुल के समीप है यँहा बारिश के दिनों में हर साल बाढ़ आने से नेशनल हाइवे जाम होता है और जलस्तर गांव तक आता है अब इस जगह पर निर्माण होने से बाढ़ का पानी चपका में डुबायेगा ऐसे में यँहा फेक्ट्री निर्माण नही किया जाना चाहिए।
विधायक,पूर्व मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों को कराया अवगत- संघर्ष समिति के द्वारा क्षेत्रीय पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप को मामले से अवगत कराकर जनप्रतिनिधियों को दखल देने की मांग की है।
संघर्ष समिति के सदस्यों ने विधायक चंदन कश्यप से मिलकर शासन प्रशासन को दखल देने की माँग की।
राज्यपाल से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल- इस मामले को लेकर जल्द ही राजभवन से शिकायत की जाएगी और पूरा विवरण राज्यपाल के समक्ष रखा जाएगा।