City Media - Page 1642 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1642

अनुसुइया के दौरे से काम को गति और भाजपा को मिलेगी प्रगति…शाह की पटकथा पर कांग्रेस भरेगी आह

0

जगदलपुर – अर्जुन झा
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल के रूप में आम जनता से मिलने के मामले में कीर्तिमान स्थापित करने वाली अनुसुइया उइके अगर निकट भविष्य में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की सीमा में आ जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। वजह राज्यपाल अनुसुइया उइके का कोई भी राजनीति प्रेरित उपक्रम नहीं है। किंतु राजनीति में बाल की खाल निकालना कोई नई बात नहीं है। पिछले दिनों राज्यपाल अनुसुइया उइके ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने शाह को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था। उसी मौके पर गृहमंत्री शाह ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से कहा था कि वह ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में प्रवास करें। सरकार ने इन क्षेत्रों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। राज्यपाल के उन क्षेत्रों में दौरे से क्रियान्वयन को और गति मिलेगी। यह तो सभी जानते हैं कि राज्यपाल केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार उचित कार्य करते हैं। किंतु विरोधी राजनीति की भाषा में राज्यपालों को केंद्र का एजेंट करार दे दिया जाता है। भले ही वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभा रहे हों, तब भी विपरीत विचारधारा की राजनीति में राज्यपालों पर अंगुली उठती ही रही है। अब छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राज्य के आदिवासी अंचल बस्तर में सक्रियता दिखाई है तो इसे अमित शाह के निर्देशों का अनुपालन बताने से राजनीति वालों को कौन रोक सकता है? यह कहा जाएगा की भाजपा के रणनीतिकार ने केंद्रीय गृहमंत्री के तौर पर ऐसा भले ही योजनाओं के संदर्भ में कहा हो, किंतु इसका मकसद छत्तीसगढ़ की आदिवासी भूमि में उजड़ चुकी भाजपा को फिर से स्थापित करने का इरादा ही है।

यद्यपि राज्यपाल अनुसुइया उइके भूमकाल आंदोलन के महानायक गुंडा धूर के सम्मान में इस आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर बस्तर पधारी और उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासियों के हितों की रक्षा करेंगी। उनके पद पर रहते हुए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। राज्यपाल का पद राजनीति से परे होने के बावजूद राजनीति का शिकार होता रहा है। कई नजीर हैं जिनके कारण राज्यपाल को राजनीतिक दल केंद्र का एजेंट बता देते हैं लेकिन यह दस्तूर हर राजनीतिक दल की सत्ता के दौरान कायम रहता है। अब छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने बस्तर दौरे के दौरान जो कुछ भी कहा, उसे क्या अमित शाह के अघोषित राजनीतिक निर्देश का पालन नहीं माना जाएगा? शाह देश के गृहमंत्री हैं, उनके निर्देश के मुताबिक किसी भी राज्य के राज्यपाल को उस राज्य की बेहतरी के लिए प्रयास करने चाहिए, यह एकदम सही है। किंतु जिन राज्यों में केंद्र की विपरीत विचारधारा की राज्य सरकारें हैं, वहां राज्यपाल के जरिए राज्य में राजनीतिक उपक्रम नहीं माना जाएगा तो क्या माना जाएगा? हालांकि कोई भी राज्य सरकार राज्य के संवैधानिक प्रमुख को किसी भी क्षेत्र में सक्रिय होने से नहीं रोक सकती।

यहां अगर यह भी मान लिया जाए कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके राज्य के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में योजनाओं से रूबरू हो रही हैं, तब भी इससे फायदा तो छत्तीसगढ़ के आदिवासी और ग्रामीणों को ही होगा। लेकिन राजनीतिक नुकसान किसका होगा, अगर केंद्रीय योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन से राज्य का विकाश होगा, विकास की परियोजनाओं को गति मिलेगी तो इससे आखिरकार भाजपा को भी तो राजनीतिक प्रगति मिलेगी। तब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ऐसा क्यों चाहेगी? वह यह तो चाहेगी की राज्य का विकास हो, किंतु राजनीति का तकाजा यही है की श्रेय कहीं इधर उधर न होने दिया जाय।

दिल्ली में आये भूकंप के झटके, सांसद परिवार सुरक्षित

0

जगदलपुर।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बस्तर सांसद दीपक बैज के परिवार बीती रात तब बाल-बाल बच गए,जब अपनी फ्लैट छोड़कर जमीं पर आ गए।

बीती रात सांसदों के एम एस फ्लेट में जोरदार भूकंप के झटके आए जिसके कारण पंखे और घर के सौफे एवं समान हिलने लगे। किसी बड़ी अनहोनी की आशंकाओं को देखते सांसद अपने परिवार के साथ फ्लैट से उतर गए।भला हो किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दल्लीराजहरा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत आज का सेमीफाइनल मुकाबला का विजेता कौन रहा

0

दल्लीराजहरा राज्यस्तरीय  प्रतियोगिता के अंतर्गत आज  दो सेमीफाइनल मैच खेला गया पहला मैच  .अंबिकापुर एंव नारायणपुर के बीच खेला गया जहाँ  अंबिकापुर की ओर से  पहले हाफ के 09वे मिनट मे  खिलाडी जर्सी नं. 09उजीत कुमार ने  पहला गोल किया और टीम के लिए निर्णायक बढत बना दी  मंध्यातंर तक अंबिकापुर  0 के मुकाबले एक गोल से आगे रही  वही  पराजित टीम कोई गोल नही कर सका  और अंततः अंबिकापुर की टीम  स्पर्धा के फाईनल मे प्रवेश कर लिया इस टुर्नामेंट मे  अंबिकापुर की टीम अब तक कोई भी मैच नही हारा हैं वही टुर्नामेंट के एक अन्य रोमांचक सेमीफाइनल मैच मेमेजबान राजहरा मांईस .का मुकाबला बिलासपुर के साथ हुआ  जहाँ राजहरा मांईस के खिलाडी .जर्सी नं. 07 लोकेश निषाद ने  अपने टीम के लिए पहला गोल कर  राजहरा मांईस को  शुन्य के मुकाबले एक गोल से

आगे .रखा  मध्यातंर तक राजहरा मांईस  आगे रही  इसके पश्चात दुसरे हाफ के आखिरी  मिनट मे बिलासपुर के खिलाड़ी जर्सी नं. 11निर्मल मुंडा ने एक शानदार गोल कर  मैच बराबरी पर ले आयामैच का निर्णय नही निर्धारित समय पर होने से मैच रैफरी के द्वारा 30  मिनट का अतरिक्त समय दिया गया  जहा खेल के एकस्ट्रा टाईम मे  राजहरा के खिलाडी जर्सी नं. 07 लोकेश निषाद ने पांचवें मिनट मे  टीम के लिए दुसरा गोल कर  राजहरा मांईस को  एक के मुकाबले दो गोल से बढत दिला दिया आज सेमीफाइनल मैच .अतिथि के रूप मे श्री पीयूष

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सोनी जी मंत्री प्रतिनिधि  महिला एंव बाल विकास  छ.ग.शासन श्री व्ही के श्रीवास्तव  जी.एम. टाऊनशिप  श्री प्रश़ांत बोकाडेसचिव प्रदेश युवा कांग्रेस श्री आंनद भैय्या डी.जी.एम. दल्ली  एस मनोज कुमार डी.जी.एम. दल्ली प्लांट  डॉ अशोक ठाकुर जी  राजहरा परिवहन संघ अध्यक्ष अतिंदर सिंह संधु हाईवा परिवहन संघ अध्यक्ष  रंजीत सिंह राणा श्री  मनीष झा भाजपा मंडल अध्यक्ष डौंडी  श्री रूपेश नायक जी  उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी  अजय चौहान कोषाध्यक्ष  मंडल भाजपा एंव संजीव मानकर  जी पार्षद डौणडी सहित बडी संख्या मे  दल्लीराजहरा  के गणमान्यजन उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आज के पहले सेमीफाइनल मैच के रैफरी.. ईश्वर कुमार तौकीर कुरैशी प्रशांत उइके एंव विजय आंनद डाडेल ..सहित मैच कमिश्नर वी ईश्वर राव रहे…इसी दुसरे सेमीफाइनल मैच के ..मध्य रैफरी संतान अग्रवाल ..उमाशंकर दीपक ..कुणाल निषाद..एंव आशुतोष कुमार रहे..इस अवसर पर ..आयोजन समिति के अध्यक्ष ..श्री राजेन्द्र बेहरा जी ..सचिव श्री त्रिनाथ नायडु जी….संगठन सचिव श्री गौतम बेहरा जी वरिष्ठ गोल कीपर ए.उदय कुमार जी ..श्री विष्णु प्रताप सिंह जी…श्री मुकुल वर्मा जी ..श्री कमलाकर सिंह जी..श्री मनोज परेरा जी..वरिष्ठ खिलाडी..अवधराम जी ..देवराज यादव जी..सहित ….बडी संख्या मे नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

आज के दुसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता..मेजबान राजहरा मांईस की टीम को ..श्री मनीष झा भाजपा मंडल..डौंडी…कोषाध्यक्ष अजय कुमार चौहान ..भाजपा मंडल एंव डॉ रूपेश नायक उपाध्यक्ष डौंडी नगर पंचायत की ओर से 1000-1000..प्रत्येक के द्वारा कुल 3000 तीन हजार रूपये का नगद पुरूस्कार प्रदान किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राज्य स्तरीय.. फुटबॉल प्रतियोगिता का .फाईनल मुकाबला… मेजबान राजहरा मांईस.. एंव आडाणी क्लब ..अंबिकापुर के बीच ..14 फरवरी दिन रविवार को ….दोपहर 2 00 बजे खेला जायेगा…. इसके पुर्व महिला .फुटबॉल टीम के द्वारा प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया हैं. जहाँ.. भिलाई महिला टीम एंव ..दुर्ग महिला फुटबॉल टीम के बीच मुकाबला होगा.

तनिष्का कंस्ट्रक्सन के खिलाफ आगे भी होगी कार्यवाही गलत निर्माण कार्यो की कराई जाएगी जांच खराब कार्यो के बाद भी पूर्व अध्यक्ष ने आखिर भुगतान कर लाखो रुपये तनिष्का ठेकेदार को क्यों दे दिए

0

डौण्डी लोहारा :- तनिष्का कंस्ट्रक्सन के खिलाफ आगे भी होगी कार्यवाही गलत निर्माण कार्यो की कराई जाएगी जांच खराब कार्यो के बाद भी पूर्व अध्यक्ष ने आखिर भुगतान कर लाखो रुपये तनिष्का ठेकेदार को क्यों दे दिए:- लोकेश्वरी साहू नगर पंचायत अध्यक्ष

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

डौण्डी लोहारा नगर पंचायत में तनिष्का कंस्ट्रक्शन के खिलाफ खराब कार्य करने,व समयसीमा में कार्य न कर निर्माण रोकने के लिए ब्लेक लिस्ट करने के बाद नगर पंचायत अब आगे की कार्यवाही में जुटा घटिया निर्माण पर निकाय में उक्त ठेकेदार की शेष बची राशि से वसूली करने की कार्यवाही के लिए जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देशित किया।

मामले में अहम बातों का खुलासा भी हुआ है कि उक्त सड़क की गुणवत्ता रिपोर्ट फेल हो गया था बावजूद तत्कालीन अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली ने अपने रिश्तेदार ( तनिष्का कंस्ट्रक्शन ) के द्वारा किये गए घटिया निर्माण पर लाखों रुपये भुगतान भी कर दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली के रिश्तेदार के नाम से संचालित तनिष्का कंस्ट्रक्शन जिसे पूर्व कार्यकाल में नगर पंचायत में लगभग 1 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यो का ठेका मिला था व बहुत सारे निर्माण कार्य पूरे हो गये है। व कुछ कार्य शासन के द्वारा दिये गए नियत समयतिथि के बाद भी पूर्ण नही होने व सरकारी आदेशो की अनसुनी करने निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ने के चलते वर्तमान परिषद बैठक की कार्यवाही में उक्त तनिष्का कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्ट कर देने के बाद वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष व जिम्मेदार निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आज उक्त ठेकेदार के द्वारा किये गए गलत कार्यो पर लगातार वार्डवासियों के विरोध को देखते हुए आज वार्ड 01 में टिकरापारा से अण्डी मुख्य मार्ग सड़क का अवलोकन किया व कार्य की गुणवत्ता को बहुत ही खराब पाया व ठेकेदार के खिलाफ आगे की कार्यवाही के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही करने को कहा गया मौके पर आज नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी साहू,उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या शर्मा,पार्षद अशोक चनाप,नारायण सिन्हा, झुमुक कोसमा,सोहदरा देवांगन,श्रीमती अनिता साहू, सहित निकाय के अधिकारी कर्मचारी मौके पर थे।

पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली के रिश्तेदार के द्वारा संचालित तनिष्का कंस्ट्रक्शन के द्वारा कार्य लेने के बाद नगर में बहुत ही घटिया निर्माण कार्य किया गया है। जिसका नगरवासी *काफी विरोध कर रहे है।व कार्यवाही करने की मांग कर रहे है।आज निकाय के जिम्मेदार प्रतिनिधियो के साथ सड़क का निरीक्षण किया गया जो बहुत ही *कम समय मे खराब हो गया है।सड़क पूरी तरह से दो से तीन टुकड़ो में फट गया है। बावजूद प्रेमचंद भंसाली ने कार्यवाही करने की बजाय रिश्तेदार *ठेकेदार को भुगतान कर दिया जो आमजनता के पैसों की बर्बादी है।
श्रीमती लोकेश्वरी साहू नगर पंचायत अध्यक्ष, डौण्डी लोहारा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली के कार्यकाल में बनाया गया मेरे वार्ड का यह सड़क निर्माण के समय से ही काफी जर्जर हो गया था व पूर्व में भी निर्माण के समय घटिया निर्माण की बात आई थी बावजूद ठेकेदार को का लाखो रुपये भुगतान कर दिया जो आर्थिक अनियमितता का मामला दिखता है। :-अशोक चनाप पार्षद वार्ड 01

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सामुहिक श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए विधायक,क्रेडा चेयरमैन, महापौर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष

0

मृत आत्माओं के परिजनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा घोषित सहायता राशि दो लाख में से डेढ़ लाख रुपए का चेक प्रदान किया इससे पहले तात्कालिक सहायता राशि के पचास हजार रुपए भी नकद प्रदान कर चुके हैं

विगत दिनों जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलचा की दस माताओं आकस्मिक निधन उड़ीसा के आमगांव के निकट सड़क दुघर्टना में हो गया था जिनकी आत्मा की शांति के लिए ग्राम कलचा में सामुहिक श्रद्धांजलि सभा एवं शांति भोज का आयोजन समाज एवं ग्रामीण जनों की सहमति के क्षेत्र के जनपद सदस्य जिशान कुरैशी द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मृत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन , छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा महापौर श्रीमती सफीरा साहू एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी पहुंचे जहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृत आत्माओं को पुष्प अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया एवं पगड़ी रस्म की परंपरा में शामिल हुए

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा घोषित सहायता राशि का चेक प्रदान किया कहा की विधि के विधान के आगे हम सब नतमस्तक हैं पर हमारी सरकार सभी शोक संतप्त परिजनों की हर संभव सहायता करने को तैयार है |

कलचा क्षेत्र के युवा जनपद सदस्य जिशान कुरैशी ने अपने पदीय दायित्वों से भी आगे बढ़ कर भतरा समाज एवं ग्रामीण जनों की सहमति से यह सामुहिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल वरिष्ठ नेता संजय जैन, अब्दुल सईद, पार्षद लता निषाद एवं शुभम यदु, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, हेमंत कश्यप सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तहसीलदार एवं समाज के वरिष्ठ जनों सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

“बस्तर के इतिहास एवं संस्कृति से जुड़े लोकगीत किवदन्तिया एवं लोक गाथाये” विषय पर आधारित दो दिवसीय संभाग स्तरीय संगोष्ठी के आयोजन

0

“बस्तर के इतिहास एवं संस्कृति से जुड़े लोकगीत किवदन्तिया एवं लोक गाथाये” विषय पर आधारित दो दिवसीय संभाग स्तरीय संगोष्ठी के आयोजन दिनांक 19/02/2021 एवं 20/02/2021 को जिला पुरातत्व संग्रहालय, सिरासार चौक जगदलपुर जिला बस्तर में आयोजित किया गया है। इस शोध संगोष्ठी में उल्लिखित विषय पर व्याख्यान हेतु स्वयं का शोध पत्र (आलेख) दिनांक 17.02.2021 शाम 5 बजे तक संग्रहाध्यक्ष कार्यालय जिला पुरातत्व संग्रहालय जगदलपुर में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

आमंत्रित अथितियों का यात्रा व्यय (बस्तर संभाग) भोजन आवास सुविधा एवं मानदेय पुरातत्व विभाग द्वारा प्रदान किया जायेगा उक्त दो दिवसीय संगोष्ठी में बस्तर संभाग के इतिहासकार पुरातत्तविद् लोक साहित्य एवं संस्कृति में रूचि रखने वाले विद्धतजन सादर आमंत्रित है

जीवनदायिनी इंद्रावती को बचाने अनोखा प्रयास…आसना के युवक ललित जोशी ने नदी तट पर स्थापित किया ब्रह्म वाटिका…

0

जगदलपुर… इंद्रावती नदी को बस्तर में जीवनदायिनी और प्राण दायिनी कहा जाता है लेकिन विगत कुछ वर्षों से बाढ़ के दौरान लगातार हो रहे मृदा क्षरण और अलग-अलग जगहों पर बन रहे स्टॉप डेमो की वजह से नदी लगातार अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है गर्मी के दिनों में विशेषकर नदी में पानी का बहाव बेहद कम हो जाता है बस्तर की विविधता भरी संस्कृति की मुख्य पोषक भी इंद्रावती नदी को ही माना जाता है वहीं दूसरी तरफ उड़ीसा के साथ जोरा नाला विवाद की वजह से भी नदी में पानी का बहाव वर्तमान में बहुत कम ही हो पा रहा है…

ऐसी परिस्थिति को समझते हुए नदी के संरक्षण के लिए नदी तट से सटे ग्राम आसना के रहने वाले युवक ललित जोशी ने नदी के तट पर ब्रह्म वाटिका की स्थापना की है युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2014 में उनके दादा जी स्वर्गीय श्री काशी प्रसाद जोशी का देहांत हो गया था जिन्होंने नदी की प्राकृतिक बनावट पर लगातार हो रहे परिवर्तन को देखते हुए युवक से नदी तट पर ब्रह्म वाटिका की स्थापना करने की बात कही थी जिसके बाद वर्ष 2020 में इसी वर्ष युवक के द्वारा इंद्रावती नदी के तट पर ब्रह्म वाटिका की स्थापना की गई |

ब्रह्म वाटिका की स्थापना करने वाले ललित ने आगे वाटिका की विशेषता बताते हुए कहा कि इसमें सात प्रकार के वृक्षों का रोपण नदी तट पर किया गया है जिसमें बरगद, पीपल, नीम, शमी,पलाश(फरसा ), बेल और गूलर( डूमर) जैसे पेड़ों के पौधे रोपित किया गए हैं युवक ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन पौधों के संगम को पौराणिक शास्त्रों में कल्पवृक्ष की संज्ञा भी दी गई है जिसे कोई भी अपने घर के गमले में छोटे-छोटे पौधों के रूप में एक साथ स्थापित कर रोजाना दीपक भी जला सकता है

वेद प्रकाश वर्मा को अतर्राष्ट्रीय कृषि गौ पर्यावरण संरक्षण परिषद् का राष्ट्रीय महासचिव एवं छ.ग. राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया।

0

पं. आर. के. तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय कृषि गौ पर्यावरण संरक्षण परिषद् द्वारा श्री वेद प्रकाश वर्मा को अतर्राष्ट्रीय कृषि गौ पर्यावरण संरक्षण परिषद् का राष्ट्रीय महासचिव एवं छ.ग. राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने वेद प्रकाश वर्मा को शुभकामनाये दिये। जसपाल सिंह रंधावा, पल्लव दास, महेन्द्र साहू, ओंकार प्रसाद साहू, अरूण कुमार, हितेश यादव, दिनेश पटेल, अभिषेक तिवारी, प्रशांत सोनी आदि लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाये प्रेषित किये।

Breaking दल्लीराजहरा झरन मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा झरन मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है | घटना अभी शाम की है | तेज रफ़्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया और हादसा होने के पश्चात् बोलेरो चालक ने मेन मार्किट में तेज गति से गाडी चलाते हुए वहां से भाग निकला और रास्ते में गाडी का ट्यूब

पंक्चर होने के बावजूद और यहाँ तक की टायर भी बाहर निकल गया फिर भी गाडी चालक रिंग के सहारे गाडी चलाकर भागने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा और मानपुर चौक के पास पुलिस ने पकड़ लिया | पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है | मृतक का नाम जसवंत कुमार फाफा मरिया बोरगांव का रहने वाला है |

दल्लीराजहरा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सातवे दिन, कौन रहा विजेता

0

दल्लीराजहरा…. राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के ..सातवे दिन ..एक मात्र लीग मैच खेला गया…..इस मैच मे राजहरा मांईस राजहरा एंव रामकृष्ण आश्रम नारायणपुर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया….जहाँ.. राजहरा मांईस ने मंध्यातंर के पुर्व पहले हाफ मे …खेल के पहले मिनट मे जर्सी नं.07 लोकेश निषाद ने शानदार पहला गोल किया….इसके बाद पहले ही हाफ मे 30वे मिनट मे ..पुनः जर्सी नं.07 लोकेश कुमार ने दुसरा गोल कर ..अपनी टीम को मध्यातंर तक ..02 गोल से आगे रखा..मध्यातंर के पश्चात.. दुसरे हाफ ..मे 25 मिनट मे जर्सी नं.17 भालेश कुमार ने 3 सरा गोल किया …और ..आखिरी लीग मैच मे जीत दर्ज कर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

.सेमीफाइनल मे स्थान बना लिया….पराजित नारायणपुर की टीम कोई कोई नहीं कर सका कल दिनांक 12 फरवरी को स्पर्धा का ..दो सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा ..पहला से.मी फाइनल मैच अंबिकापुर व् नारायणपुर….तथा दुसरा सेमी फाईनल मैच…राजहरा मांईस राजहरा.. व् बिलासपुर के मध्य खेला जायेगा… आज के मैच मे ..मुख्य अतिथि के रूप मे ..श्री शीबू नायर जी अध्यक्ष नगरपालिका.. उपस्थित थे..विशेष अतिथि के रूप मे..श्री प्रशांत बोकडे प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस.. श्री स्वप्निल तिवारी पार्षद .श्री चंद्रप्रकाश सिंहा ..हरीश साहु

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

..मनीष सेन युवा कांंग्रेस….श्री एन.के मंडल प्रभारी इंचार्ज राजहरा मांईस… श्री प्रताप नायक डी.जी.एम. पर्सनल ..चीफ.श्री एस.के व्यास जी सीनियर मैनेजर एम.एंड एस..श्री तारिक खान सीनियर मैनेजर फील्ड गैरेज. श्री एस.एस.रघुवंशी…. सीनियर मैनेजर टी.ए…एंड मांईस आफिस…. श्री .अजयन पिल्ले .श्री विजय शर्मा जी ..श्री राजा डहरवाल जी…श्री विष्णु प्रताप जी शेषनाथ गुप्ता श्री मुकुल वर्म जी ….परमेश्वर डहरवाल.. पप्पू पंजवानी.. जी ..आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बेहरा सचिव श्री …त्रिनाथ नायडू ..संगठन सचिव ..गौतम बेहरा…कमलाकर सिंह मनोज परेरा जी .वरिषठ गोलकीपर ए.उदय कुमार जी …अवधराम .एंव देवराज सहित बडी संख्या गणमान्य जन उपस्थित रहे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS