City Media - Page 1708 of 1843 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1708

जामडी पाटेश्वर धाम धार्मिक आस्था के प्रतीक स्वरूप मंदिर तथा आश्रम को यथावत रखने 20 ग्रामों के लोगों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

0

बालोद – जामडी पाटेश्वर धाम धार्मिक आस्था के प्रतीक स्वरूप  मंदिर तथा आश्रम को यथावत रखने 20 ग्रामों के लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऋषिकेश तिवारी को डौंडी लोहारा मुख्यालय में जाकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया | डौंडी लोहारा जामडी पाटेश्वर धाम क्षेत्र के ग्राम केरीजुगेरा,लमती, केरी ,तुयेगोंदी, तुमड़ीकसा, करियाटोला, गोटीटोला, कोड़ेकसा, माटरी, उसरीटोला, अडमागोंदी,बरडीह,चिखली,पीपरखार, बड़ाजुगेरा,भवरमरा, झींका टोला तथा ग्राम लोहार टोला सहित लगभग 20 ग्रामो के सर्व समाज के ग्रामीण शामिल थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम प्रेषित पत्र में लिखा है कि श्री जामडी पाट देवस्थान हजारों वर्षों से इस क्षेत्र के आदिवासी समाज का पूजित स्थान रहा है जहाँ पर सन 1975 से महंत  श्रीराम जानकीदास महात्यागी का तपस्थली है। जो विगत 45 वर्षों से देशभर के भक्तों के लिए आस्था का स्थल है जहाँ प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मदिर में दर्शन के लिए आते हैं। श्री जामडी पाटेश्वर धाम में प्रतिदिन आने वाले भक्तों के सुविधा के लिए प्रदेश सरकार के वन

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

विभाग द्वारा बाउंड्रीवाल निर्माण तथा अन्य शासकीय विभागों द्वारा भक्तों के विश्राम के लिए भवन निर्माण , पेयजल व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई गई है, साथ ही सम्पूर्ण देश भर के भक्तों द्वारा दिये गए दान की राशि से श्री बालयोगेश्वर रामबालकदास जी महात्यागी के मार्गदर्शन में लगभग 25 करोड रूपये की लागत से माँ कौशल्या जन्मभूमि का भव्य मंदिर निर्माणाधीन है जिसमें विगत 15 वर्षों में 6 करोड़ रूपये खर्च किया जा चुका है।

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 2005 से मंदिर तथा आश्रम की भूमि का प्रत्यावर्तन कराने वन विभाग से लगातार पत्राचार किया गया है. जिसके परिपालन में संस्थान से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर वन परिक्षेत्र अधिकारी डीण्डी लोहारा ने पत्र कमांक 1060 दिनींक 00/06/2007 द्वारा प्रस्ताव वन मंडलाधिकारी दुर्ग को प्रेषित किया तथा सल्यान से वन मंडलाधिकारी दुर्ग द्वारा मंदिर तथा आश्रम की भूमि का प्रत्यावर्तन प्रकरण संबंधित पंजीयन शुल्क 6 हजार रुपये  का बैंक ड्राफ्ट जमा कराकर कार्यवाही की गई है। उक्त प्रस्ताव पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक छ. ग. द्वारा पत्र क्रमांक 949 दिनाँक 07/05/2008 जारी कर उक्त प्रस्ताव कोपंजीयनक्रमांकDUG/DUG/DUG/MIS/08/31 आबंटित किया गया है जो आज भी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्रक्रियाधीन है। श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान के मांग पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल रायपुर द्वारा पत्र कमांक 4726 दिनांक 10/01/2005 प्रेषित कर कलेक्टर दुर्ग को श्री जामड़ी पाटेश्वर आश्रम, जिला दुर्ग को छत्तीसगढ़ पर्यटन की सूची में शामिल करने हेतु पत्राचार किया था। वन विभाग में प्रत्यावर्तन प्रकरण प्रक्रियाधीन होने के बाद भी माह सितंबर 2020 से बालोद जिला वन विभाग के डी.एफ ओ द्वारा पाटेश्वर धाम में आने वाले भक्तों के सुविधा के लिए निर्मित भवनों को खाली करने का नोटिस बार-बार दिया जा रहा है। जबकि बालोद जिला एवं छत्तीसगढ़ प्रांत

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

में हजारों पूजा स्थल हिन्दू धर्म एवं अन्य धर्मों के हैं जो फॉरेस्ट भूमि पर स्थित है उनको नोटिस नहीं दिया जा रहा है, केवल पाटेश्वर धाम को पडयंत्र पूर्वक टारगेट बनाकर नोटिस भेजा जाना पूरी तरह अनुचित है। जिसके कारण संत श्री रामबालकदास जी व भक्त गण मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। इसी तरह श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम पर जिला वन अधिकारी द्वारा किये गये इस अपमानजनक कृत्य से संपूर्ण देश भर के भक्त गण य सत समाज आकोशित हो रहे है। इस विषय में वन मंत्री मा मो. अकबर /महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया ,संसदीय सचिव कुवरसिंह निषाद  ,गौसेवा  आयोग के अध्यक्ष महंत  रामसुंदरदास  को भी ज्ञापन एवं ग्राम सभा का प्रस्ताव संत  राम बालक दास  के द्वारा सौपा जा चुका है। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

ग्राम अरमरीकला की निवासियों ने एकादशी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया

0

ग्राम अरमरीकला की निवासियों ने एकादशी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जिसमें ग्राम अरमरीकला के पुरोहित के सुपुत्र भागवताचार्य पंडित सौरभ शर्मा जी ने कहा कि एवं एकादशी के बारे में बताया कि प्रबोधिनी एकादशी और निर्जला एकादशी ये दो एकादशी को सब एकादशी में महत्वपूर्ण बताया गया है इस दिन को देवउठनी भी कहते हैं क्यो प्रभु नारायण इस दिन चातुर्मास विश्राम के पश्चात शयन से उठते हैं और इसी दिन से शुभ कार्य जैसे शादी विवाह प्रारंभ होता है ,,, देवउठनी एकादशी की कथा आती है कि जालन्धर नाम का एक राक्षस था जिसकी पत्नी का नाम वृंदा था वृंदा बड़ी सती नारी थी इनके सतीत्व के कारण जालन्धर को युध्द में कोई हरा नई सकते थे जब देवताओं से जालन्धर का युध्द हो रहा था तो सब सोच में पड़ गए देवता की इसे हराये कैसे सब देवता प्रभु नारायण के पास गए प्रभु से प्रार्थना किये इस राक्षस का उद्धार करे वृंदा के सतीत्व के कारण ये बलशाली हो गया है तब सर्वेश्वर भगवान जालन्धर का रूप लेके गए वृंदा अपने पति को देख प्रसन्न हुई और इधर युध्द में जालन्धर की मृत्यु हो गयी उसका शीश आ गिरा वृंदा के सम्मुख वृंदा तब नारायण से कहने लगी तुम कौन हो अपने रूप में आओ तब नारयण अपने रूप में आये वृंदा ने उसी समय श्राप दे दिया तुम पत्थर के हो जाओ तो प्रभु भक्त के मान के लिए पत्थर के बनगए और वही पत्थर शालिग्राम भगवान कहलाने लगे सब देवता मा वृंदा से प्रार्थना किये तब माता ने छमा कर दिया और स्वयं प्राण त्याग दिए उसी समय नारायण ने आशीर्वाद स्वरूप कहा वृंदा अगले जन्म में तुलसी तुम बनोगी तो मैं तुमसे विवाह करूँगा और इसी एकादशी में तुलसी से प्रभु का विवाह होता हैं नारायण ये भी आशीर्वाद दिया कि सदैव तुलसी मेरी पूजा में आवश्यक रहेगी मेरे शीश पर चढाये जाएंगे बिना तुलसी के मैं भोग भी ग्रहण नही करूँगा ऐसी माँ तुलसी की महीमा हैं ऐसी कथाओं का वर्णन मिलता हैं।।

कांकेर जिले के आनलाइन चित्रकला एवं साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में माध्यमिक शाला कनेरी के बालिकाओं का दबदबा

0

बालोद–पढ़ाई तुम्हर दूवार अंतर्गत देवउठनी (तुलशी विवाह) पर्व  के पावन अवसर पर   उच्च प्राथमिक आनलाइन क्लास टीचर्स ग्रुप नरहरपुर के तत्वावधान में आयोजित  आनलाइन सांस्कृतिक एवं चित्रकला प्रतियोगिता दिनांक 26,11,2020 को संपन्न हुआ । तीन दिनो के आनलाइन  प्रतियोगिता  मे प्रथम दिवस 24 नवम्बर को  आनलाइन चित्रकला का आयोजन किया गया, जिसमे कांकेर जिला सहित बालोद , रायगढ़,  दंतेवाड़ा लगभग 65 बच्चों ने प्रतियोगिता मे भाग लिया ।  द्वितीय एवं तृतीय दिवस दिनांक 25 एवं 26 नवम्बर को आनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे तीन विधाएॅ एकल गीत,  एकल नृत्य,  और सामूहिक नृत्य  के लिए कांकेर , बालोद, रायगढ़  जिले के लगभग 40 बच्चों ने प्रतियोगिता मे भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पढ़ाई तुम्हर दूवार कार्यक्रम के जिला एडमिन श्री संजीत श्रीवास्तव जी उपस्थित हुए, अपने संबोधन मे बच्चों को कोविड 19 के चलते घर मे रहकर सुरक्षित ढंग से आनलाइन क्लास में मन लगा कर पढने के लिए प्रेरित  किए , साथ ही इस आयोजन के लिए उच्च प्राथमिक आनलाइन टीचर्स ग्रुप नरहरपुर के समस्त शिक्षको को बधाई दिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री क्षमा सोनेल जी प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, नरहरपुर के द्वारा किया गया, आपके द्वारा  बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु तीनो सांस्कृतिक  विधाओ मे प्रथम पुरस्कार की राशि प्रदान करने की घोषणा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट  अतिथि के रूप में  श्री हिम्मन कोर्राम जी,  खंडस्रोत समन्वयक,  नरहरपुर कार्यक्रम मे जुड़ कर  सफल कार्यक्रम के लिए टीचर्स ग्रुप को बधाई दिया एवं सभी बच्चों को मन लगा कर आनलाइन एवं आफलाइन क्लास मे पढ़ने हेतु प्रेरित किया, साथ ही कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि के रूप एक हजार रूपये प्रदान करने की घोषणा किये। विशेष अतिथि के रूप में छ ग कला एवं साहित्य अकादमी के प्रांतीय संयोजक डा. एस.एन. देवांगन जी भी उपस्थित हुए। 

आज कोरोना वैश्विक महामारी के चलते,  जहां पुरा स्कूल – कालेज बंद है, बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर शिक्षक आनलाइन-आफलाइन क्लास के माध्यम से बच्चो को अध्यापन करा रहे है, इसी तारतम्य मे  नरहरपुर विकास खंड के श्री चन्द्रहास सिन्हा मा शा बिरनपुर , श्री जी आर साहू ,  मा शा ढेकूना एवं गुरूर विकासखंड के कनेरी माध्यमिक शाला के शिक्षक श्री कृष्ण कुमार साहू  ने कक्षा 6 से 8 के बच्चों का  वाट्सअप ग्रुप बनाकर  टाइमटेबल बनाकर आनलाइन क्लास प्रारंभ किया, जिससे बच्चों का नियमित गणित ,विज्ञान, अंग्रेजी एवं अन्य विषयो का आनलाइन पढ़ाई होने लगा।


बच्चों का पढ़ाई तो हो रहा था ,पर उनका सांस्कृतिक विकास नही हो पा रहा है, इस बात को  ध्यान मे रखकर बच्चों की सहमति पर  शिक्षक श्री चन्द्रहास सिन्हा,  मा शा बिरनपुर के संयोजन एवं श्री जी आर साहू तथा  कृष्ण कुमार साहू जी के तकनीकी निर्देशन में आनलाइन चित्रकला एवं साँस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  जिसमे उच्च प्राथमिक आनलाइन क्लास टीचर्स ग्रुप नरहरपुर के द्वारा पुरस्कारो की भी व्यवस्था किया गया। 
कार्यक्रम में बच्चों के साथ- साथ  बच्चों के पालकों मे भी उत्साह देखा गया। ढेकुना के पालक श्री महेश्वर साहू जी ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की। साथ ही श्री जी. एस. गर्ग जी प्रधान पाठक माध्यमिक शाला कनेरी गुरूर जिला बालोद छ.ग पुरे समय कार्यक्रम मे जुड़े रहे एवं बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किये। 


उक्त कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की बालिकाएं का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और चित्रकला में डिनिशा साहू प्रथम स्थान पर एकल नृत्य में अदिति साहू प्रथम स्थान धामिनी साहू द्वितीय स्थान पर रहे और सामूहिक नृत्य में भी अदिति साहू मुस्कान पटेल एवं साथी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया विद्यार्थियों की उपलब्धि पर उनके मार्गदर्शक शिक्षक श्री कृष्ण कुमार साहू जिन्होंने अभी तक 100 से ज्यादा ऑनलाइन क्लास ऑनलाइन क्वीज लिए हैं जिसमें 1500से अधिक विद्यार्थी शामिल हो चुके हैं उन्होंने विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाइयां प्रेषित किया। 


संस्था प्रमुख जी एस गर्ग जी ने अपने विद्यालय की उपलब्धि पर गर्व की अनुभूति करते हुए कहा हमारे शिक्षक और सभी विद्यार्थी निरंतर मेहनत करते हुए सफलता के पथ पर आगे बढ़ते रहें। विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा विजेता बालिकाओं को शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। 

शिक्षा में इतनी बड़ी ताकत होती है कि वह हर दु:ख को भगा देती है।…मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे…

0

आसना स्कूल को मिली सायकिल स्टैंड , प्रयोगशाला कक्ष व कम्प्युटर कक्ष की सौगात
जगदलपुर। आसना के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकगणों के लिए संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने लगभग 16.70 लाख रुपए के निर्माण कार्य की सौगात दी। स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रयोगशाला 7.63 लाख रुपए एवं कम्प्युटर कक्ष 6.96 लाख रुपए के लिए लगभगलाख व सायकिल स्टैंड के लिए लगभग 2.60 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किया जिससे छात्र-छात्रा व शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।

इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा इतनी बड़ी ताकत होती है जोकि सभी दु:खों का हरण करती है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आगे कहा कि मेहनत इतनी बड़ी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने स्कूल की शिक्षिका अनुपा दास के कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में एक करोड़ रुपए की राशि जीतने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कांग्रेस पार्टी एवं स्वयं उनके ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही शिक्षिका अनुपा दास के उज्जवल भविष्य की कामना।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, प्राचार्य रमेश उपाध्याय ने अपने संबोधन में विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा जनहित के लिए किये जा रहे कार्यों की जमकर तारीफ की। संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा सरस्वती सायकिल वितरण योजना अंतर्गत आसना ग्राम पंचायत में स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल में छात्राओं को सायकिल वितरित किया गया साथ ही स्कूल अंतर्गत प्रावीण्य सूची में आएं छात्रों के अलावा प्रथम श्रेणी में आए छात्रों को सम्मानित किया और कोरोना काल के बावजूद पढ़ाई तुंहर द्वार के माध्यम से जो शिक्षा के प्रति समर्पण भाव से कार्य किया उसके लिए प्रमाण पत्र देकर आसना, तामाकोनी व छेपड़ागुड़ा के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

संसदीय सचिव व अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य श्रीमती ऋतु पाढ़ी, सरपंच प्रवीण देहाती, एल्डरमेन सूरेंद्र झा, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, कांग्रेसी नेता बुदरु कश्यप, रोहित पानीग्राही, संकुल स्रोत समन्वयक भारत यादव, डालेशवर ठाकूर, शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोनिता पानीग्राही और आभार शिक्षक श्री जैन ने व्यक्त किया।

लौह अयस्क दल्ली राजहरा समूह के द्वारा संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आयोजित हड़ताल को सफल बनाने के लिए धन्यवाद् – सचिव राजेंद्र बेहेरा

0

दल्ली राजहरा – कल  दिनांक  26 नवंबर  दिन  गुरुवार को  आयोजित केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून में किए गए संशोधन, सेल कर्मियों के वेब रिवीजन व कृषि संशोधन के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर दल्ली राजहरा  में लौह अयस्क दल्ली राजहरा समूह के द्वारा संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आयोजित हड़ताल में शामिल होकर हमारा हौसला बढ़ाएं एवं आप

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

सभी ने  हमारा  समर्थन दिया । इसलिए हम लोग आप सभी  का  हृदय से  धन्यवाद देते हैं ! जिला किसान कमेटी को धन्यवाद , दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री  शिबू नायर जी को धन्यवाद  !  राजहरा  व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री शांतिलाल जैन जी को धन्यवाद! आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष संतोष देवांगन जी को धन्यवाद ! तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से आप सभी ने हमारे हड़ताल को समर्थन दिया है उन सभी का  हम सभी बीएसपी कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों के द्वारा हृदय से धन्यवाद देते हैं !

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png
This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking Corona Alert – आज दल्लीराजहरा में हुआ कोरोना का विस्फोट, जाने कितने संक्रमित मिले

0

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

वार्ड क्र 04  से 01, वार्ड क्र 07  से 01, वार्ड क्र 10  से 05,  वार्ड क्र 11  से 02, वार्ड क्र 13  से 01,  वार्ड क्र 15  से 01, वार्ड क्र 19  से 06, वार्ड क्र 20  से 12 की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार आज आरटीपीसीआर से 25 और ट्रू नॉट से 04  की रिपोर्ट के आधार पर कुल 29  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

कल 26 नवम्बर 2020 की रिपोर्ट

कल जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है –

वार्ड क्र 15  से 01, वार्ड क्र 17  से 01, वार्ड क्र 18  से 02,  वार्ड क्र 23  से 01  और वार्ड क्र 25  से 01की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

इस प्रकार आरटीपीसीआर से 03 और एंटीजन से 03  की रिपोर्ट के आधार पर कल कुल 06 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

बालोद जिला स्वास्थ्य विभाग में मरीजों की जान से खिलवाड़, कोरोना मरीजों को लगा रहे एक्सपायरी ड्रिप

0

बालोद – बालोद जिला स्वास्थ्य विभाग में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है, कोरोना से संक्रमित मरीजों को लगा रहे है एक्सपायरी ड्रिप | इस प्रकार की जिला स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही मरीजों को मौत के मूंह में धकेलने वाला है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित व्यक्ति को खल्लारी से बालोद जिला अस्पताल रेफ़र किया गया था लेकिन अस्पताल में जो ड्रिप लगाई गई थी उसकी डेट निकल चुकी थी अर्थात एक्सपायरी हो गई थी फिर भी बिना देखे मरीज को लगा दिया गया बात तब पता चली जब मरीज के परिजन द्वारा देखा गया कि जो ड्रिप लगाई जा रही है वह एक्सपायर हो गई है | इस मामले में एक नहीं चार-चार मरीजों के साथ जिला चिकित्सालय द्वारा एक्सपायरी ड्रिप लगाने की बात सामने आई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

जिला अस्पताल द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही करने के बावजूद हर बार की तरह कार्यवाही की बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है | एक्सपायरी ड्रिप लगाने के बाद भी चिकित्सक द्वारा कहा जा रहा है मरीजों को कुछ भी नहीं होगा हम देख लेंगे मतलब इतनी बड़ी लापरवाही उनके लिए कोई मायने नहीं रखता | ऐसी ही छोटी बड़ी लापरवाही के चलते कितने मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

इस सम्बंध में जब जिला चिकित्सा अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना है कि इस बात की जानकारी उनको भी मिली है और यह बड़ी लापरवाही है। इसमे मेडिकल स्टोर इंचार्ज व जिसने भी यह पुरानी ड्रिप लगाई है उस पर कार्यवाही की जाएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं की ली जानकारी

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 27 नवम्बर 2020

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं की ली जानकारी धान खरीदी का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य-कलेक्टर अभिजीत सिंह 9 सोसायटियों के माध्यम से की जायेगी धान खरीदी-कलेक्टर कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करने के निर्देश किसानों को सवेरे साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक जारी होगा टोकन खरीफ वर्ष 2020-21 में धान खरीदी की व्यापक तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

राज्य शासन के मार्गदर्शी दिशा-निर्देशों के तहत् कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियांे, खाद्य अधिकारियों, जिला विपणन अधिकारी और मंडी सचिव की बैठक लेकर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि धान खरीदी का कार्य राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य है और आगामी 2 माह तक धान खरीदी के दौरान इस कार्य को विशेष ध्यान देकर पूरा किया जायेगा। इस कार्य को संपादित कराने में राजस्व अधिकारियों की विशेष भूमिका होगी। उन्होंने इस वर्ष धान खरीदी केन्द्रों पर की गयी व्यवस्थाओं, बारदानांे की उपलब्धता आदि की विशेष रूप से समीक्षा की।


कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष में 9 सोसायटियों के माध्यम से धान खरीदी की जायेगी। विगत वर्ष 8 सोसायटियों के माध्यम से धान खरीदी की गयी थी। इस वर्ष बाकुलवाही में नये धान खरीदी केन्द्र की स्थापना की गयी है और इसके लिए स्थान का चयन भी कर लिया गया है। इस केन्द्र में अधोसंरचना, कम्प्यूटर की व्यवस्था भी की जा रही है और कार्यालय का संपादन स्कूल भवन में किया जायेगा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व संबंधित सभी अधिकारी धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लें, कोई कमी रह गयी हो तो उसे समय रहते उसे दूर कर कर लें।


धान खरीदी केन्द्रों में नोडल अधिकारियों की होगी नियुक्ति:-
बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों के निरंतर मानिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक, ऑपरेटर सहित सभी कर्मचारियों के निरंतर संपर्क में रहेंगे और उनसे प्रतिदिन की प्रगति जानकारी भी लेंगे। इसके अलावा धान खरीदी केन्द्र में स्थानीय स्तर पर होने वाली समस्याओं का भी निराकरण किया जायेगा।


धान खरीदी केन्द्रों में कोविड-19 की होगी जांच:-
कलेक्टर सिंह ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने आने वाले किसानों का कोविड-19 की जांच की जायेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले की नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी केन्द्रों पर अधिक भीड़-भाड़ न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रांे पर मास्क का उपयोग, हाथों की सफाई के लिए साबुन या सेनेटाइजर की उपलब्धता तथा सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग सहित शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करने कहा।


टोकन संबंधी जानकारी:-
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को अधिकतम तीन बार टोकन जारी किया जायेगा। किसान निर्धारित तिथि को टोकन में उल्लेखित मात्रा के अनुसार ही अपना धान बेच सकेंगे। यदि कृषक निर्धारित तिथि को अपना धान विक्रय नहीं कर पाता है तो वह टोकन लैप्स हो जायेगा। बताया गया कि रविवार से शुक्रवार तक टोकन जारी किया जायेगा। किसानों के लिए साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक टोकन जारी किया जायेगा। धान खरीदी केन्द्रों में सुबह 9.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक खरीदी की कम्प्यूटर में एंट्री की जायेगी। इसके अलावा टोकन में केवल एक बार ही संशोधन किया जा सकेगा।


बारदाने की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं की ली जानकारी:-
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि धान खरीदी करने वाले थोक एवं खुदरा व्यापारियों का भी स्टॉक वेरीफिकेशन कर लेवें। धान खरीदी करने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले व्यापारियों का सौदा पत्रक काटा जाना सुनिश्चित किया जाये एवं अनुज्ञा मिलने के बाद ही उसका परिवहन सुनिश्चित किया जाये। अनुज्ञा पत्र एवं सौदा पत्रक नहीं होने की स्थिति में पैनाल्टी लगायी जाये। इसके लिए मंडी सचिव को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। बैठक में बारदाने की उपलब्धता एवं अब तक की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले में 3 तरह के बारदाने उपलब्ध हुए हैं। जिसमें पीडीएस, राईस मिलर्स एवं नये जूट के बारदानें शामिल हैं।

मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर में संविधान दिवस आयोजन किया गया

0

गुरूर – मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में दिनांक 26/11/2020 को महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 26 नवम्बर 2020 को संविधान दिवस आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत महाविद्यालय सभी स्टॉफ के द्वारा शपथ ली गई साथ ही संविधान दिवस पर व्याख्यान बहस वार्ता रासेयो स्वयं सेवकों के लिये क्विन और निबंध लेखन प्रतियोगिता साथ ही डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पर चर्चा एवं व्याख्यान किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नाजमा बेगम, प्रो. एम.एल. सिन्हा, अनिता साह, श्री रामस्वरूप सिन्हा, श्री टीकम शहरे, श्री किरण कुमार यादव, श्री यश्वंत पटेल, खेमप्रकाश कटेन्द्र , यादल साहू, नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे, हुमन गंजीर, राकेश कुमार पारकर एवं रासेयो स्वयंसेवक की उपस्थिति में व शासन एवं विश्वविद्यालय के दिशानिर्देश का पालन करते हुए किया गया।

फेडरेशन ने स्वर्गीय सुशीला यादव जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

0

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई-मोहला के रेंगाकठेरा ज़ोन प्रभारी व दनगढ़ संकुल समन्वयक- गजेंद्र कुमार यादव के माताजी स्वर्गीय सुशीला यादव जी का आकस्मिक निधन भिलाई के निजी अस्पताल में हो गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

स्वर्गीय श्रीमती सुशीला यादव जी के तीजनहावन व संपूर्ण कार्यक्रम दिनांक-26 नवम्बर 2020 को उनके गृह ग्राम-पंडरीतराई (कौड़िकसा) में रखा गया था,इस कार्यक्रम में फेडरेशन परिवार की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तथा उनके द्वारा किये गए धार्मिक,सामाजिक व रचनात्मक कार्यों को याद किया गया और उनके सिद्धांत व आदर्श हम सब को जीवन पथ में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

स्वर्गीय श्रीमती सुशीला यादव जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, प्रदेश महामंत्री- राजकुमार यादव, ट्राइबल विभाग प्रभारी- राधेश्याम नेताम,ब्लॉक अध्यक्ष मोहला-सुनील शर्मा,ब्लॉक सचिव अंबागढ़ चौकी- राजेश्वर साहू,जिला मीडिया प्रभारी-धर्मेंद्र सिन्हा,जिला अनुशासन

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

समिति सदस्य-आलोक मसीह,ब्लॉक कोषाध्यक्ष-सुशील शांडिल्य, दिनेश कुमार आडील, रोशन यादव,यशवंत माहले, नरेश चंद्रवंशी,शितेंद्र निषाद,लोकनाथ विश्वकर्मा, श्यामू राम भुआर्य, पी. आर. कुंजाम,उरवाही संकुल समन्वयक-बंशी निषाद आदि प्रमुख रुप से शामिल थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उपरोक्त जानकारी मीडिया में सुनील शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मोहला ने दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

MOST POPULAR

HOT NEWS