City Media - Page 269 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 269

दल्ली राजहरा में बढ़ी दुर्घटनाएं, ट्रक से कुचल कर अधेड़ की मौत

0

दल्लीराजहरा दल्ली राजहरा की मुख्य सड़क हादसों का केंद्र बन गई है। शुक्रवार सुबह नियोगी चौक बस स्टैंड के पास ट्रक ने एक अधेड़ को कुचल दिया। कुछ देर बाद अधेड़ की मौत हो गई।

शहर के भागोलीपारा निवासी 53 वर्षीय कालीराम को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। उसे तुरंत सरकारी अस्पाल चिखलाकसा ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल राजनादंगांव रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दल्लीराजहरा में लगातार सडक दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि इन दिनों यह सड़क हादसों का केंद्र बन गई है। इस सड़क पर आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसे किसी वाहन चालकों की लापरवाही से नही बल्कि सड़क के कारण हो रहे हैं।बाईपास रोड न होने व सडक सकरी होने के कारण हादसे हो रहे हैं। इसे लेकर दल्ली राजहरा में कई बार लोगों द्वारा चक्काजाम व हडताल की जा चुकी है। लेकिन सरकार द्वारा कोई जवाब नहीं आता है। महीने में कई लोगों की जाने जा रही है। सडक दुर्घटनाओ को लेकर लोगो में अक्सर विवाद भी होते रहता है।

छग में पहली बार सनातनी शपथ

0
  • मेयर संजय पाण्डेय ने सनातन परंपरा पर चलते हुए किया शपथ ग्रहण
  •  आस्था और श्रद्धा के साथ जनसेवा का संदेश दिया महापौर संजय पांडे ने 

अर्जुन झा

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे पूरे प्रदेश में इकलौते महापौर हैं जिन्होंने, सनातनी परंपरा के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच शपथ ग्रहण किया है। मंच पर समृद्ध संस्कारों की शानदार झलक भी देखने को मिली। संजय पांडे में मंचस्थ वरिष्ठजनों के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया।

आज हजारों लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में संजय पांडे ने महापौर पद की शपथ ली। इसके पूर्व वे अपने निवास से पत्नी के संग दो पहिया वाहन बुलेट पर सवार होकर अपने पड़ोसियों से दुआ सलाम करते हुए, दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। वहां पुजारी ने उन्हें पूजा कराई। माई से आशीर्वाद लेकर संजय पांडे समारोह स्थल पर पहुंचे। समारोह स्थल पर गीत संगीत नहीं, बल्कि शंख ध्वनि गुंजायमान हो रही थी और वैदिक मंत्रोच्चार की मंगल ध्वनि सुनाई दे रही थी। ऐसा लग रहा था मानो यहां कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि धार्मिक अनुष्ठान चल रहा हो। चारों ओर पवित्र और सनातनी वातावरण बना हुआ था। धार्मिक प्रवृत्ति के महापौर संजय पांडे द्वारा सनातन परंपरा के संरक्षण के ध्येय से की गई यह अनूठी सभी को पसंद आई। इस धर्मसभा में तब और चार चांद लग गए जब महापौर संजय पांडे ने मंच पर विराजमान सभी वरिष्ठ लोगों के चरण स्पर्श कर अपने उत्कृष्ट संस्कारों का परिचय दिया। महापौर ने अपने इस अनूठे शपथ ग्रहण समारोह के जरिए आस्था और श्रद्धा के साथ जनसेवा का बड़ा संदेश दे दिया है। ऐसा सनातनी शपथ ग्रहण इससे पहले छत्तीसगढ़ में कभी देखने सुनने को नहीं मिला था।

उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री का एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

0

जगदलपुर स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वनमंत्री केदार कश्यप के एक दिवसीय संक्षिप्त बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ विधायक जगदलपुर किरण देव भी आए। अतिथियों का स्वागत सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., मुख्य वन संरक्षक आरसी दुग्गा, कलेक्टर हरिस एस., एसपी शलभ कुमार सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।

 

जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधापूर्ण शहर बनाने दृढ़ संकल्प के साथ करें कार्य: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

0
  •  महापौर संजय पांडे और पार्षदों का शपथ ग्रहण

जगदलपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जगदलपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण जगदलपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर हरिस एस ने महापौर एवं पार्षदों को शपथ दिलाई।

महापौर संजय पांडे ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नए महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर जगदलपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधापूर्ण शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जगदलपुर शहर की तरक्की के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बीते 15 महीने में प्रदेश के नगरीय निकायों में 7500 करोड़ रुपये से अधिक राशि से विकास कार्य किया गया है। वहीं जगदलपुर शहर के लिए 82 करोड़ रुपए से अधिक लागत से आधारभूत संरचना विकसित किया जा रहा है। आगामी दिनों में जगदलपुर के 50 वर्षों की जरूरत को ध्यान रखकर शहर के समग्र विकास की दिशा में हम सभी मिलकर पहल करेंगे। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप और विधायक जगदलपुर किरण देव ने जगदलपुर शहर के सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव पहल करने का संकल्प व्यक्त किया। शपथ ग्रहण उपरांत महापौर संजय पांडे ने उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, बस्तर राज परिवार के कमलचंद्र भंजदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह के अंत में महापौर संजय पांडे ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

छग में पहली बार सनातनी शपथ

0
  • मेयर संजय पाण्डेय ने सनातन परंपरा पर चलते हुए किया शपथ ग्रहण 

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे पूरे प्रदेश में इकलौते महापौर हैं जिन्होंने, सनातनी परंपरा के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच शपथ ग्रहण किया है। मंच पर समृद्ध संस्कारों की शानदार झलक भी देखने को मिली। संजय पांडे में मंचस्थ वरिष्ठजनों के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया

आज हजारों लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में संजय पांडे ने महापौर पद की शपथ ली। इसके पूर्व वे अपने निवास से पत्नी के संग दो पहिया वाहन बुलेट पर सवार होकर अपने पड़ोसियों से दुआ सलाम करते हुए, दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। वहां पुजारी ने उन्हें पूजा कराई। माई से आशीर्वाद लेकर संजय पांडे समारोह स्थल पर पहुंचे।

मनाया संघ का स्थापना दिवस

0

जगदलपुर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला बस्तर की टीम द्वारा संघ के स्थापना दिवस पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन तथा स्वल्पाहार कराया गया एवं उनके साथ केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। संघ के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता , संभाग अध्यक्ष सौरभ गौड़ , जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती आसादान, जिला सचिव शिव भंडारी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष नरेश मरकाम, मीडिया प्रभारी दिनेश पराते, सह सचिव अनीता कश्यप, कोषाध्यक्ष गणेश माली उपस्थित थे।

महापौर व पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह

0
  •  बुलेट से पत्नी रेखा के साथ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे महापौर संजय पांडे

जगदलपुर नगर के मैत्री संघ स्थित गृह निवास में विधिवत पूजा अर्चना के बाद दंतेश्वरी मंदिर के लिए बुलेट में निकले महापौर संजय पांडे। इससे पहले घर में ही दिवंगत माता पिता के छाया चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर संजय पांडे और उनकी धर्मपत्नी रेखा पांडे ने आशीर्वाद लिया।

इसके बाद बुलेट पर सवार संजय पांडे अपनी धर्मपत्नी रेखा पांडे के साथ दंतेश्वरी मंदिर के लिए रवाना हुए। दंतेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी ने पांडे दंपत्ति से पूजन अर्चन कराया। पूजन करने के बाद संजय रेखा पांडे बुलेट से ही शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला युवक को 20 वर्ष का कारावास

0

बालोद कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. (पॉक्सो) बालोद (छ.ग.) के द्वारा आरोपी विद्यासागर पिता केवल राम, उम्र 20 वर्ष, निवासी-वार्ड क्र0 15 भगोलीपारा राजहरा, थाना-राजहरा, जिला-बालोद (छ.ग.) को अंतर्गत भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363 के आरोप में पांच वर्ष का सश्रम कारावास व 1000/- रू० अर्थदण्ड, भा.द.वि. की धारा 366 के आरोप में सात वर्ष का सश्रम कारावास व 1000/- रू० अर्थदण्ड लैंगिक अपराध की धारा 4 (2) के आरोप में बीस वर्ष का सश्रम कारावास व 1000/- रू० अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण का संक्षिप्त विवरण बसंत कुमार देशमुख, विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) के अनुसार दिनांक 06-जनवरी -2024 को प्रार्थी/पीड़िता के पिता के द्वारा थाना-राजहरा में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.01.2023 को रोजाना की तरह वह और उसकी पत्नी ठेला लेकर निकल गये थे, घर में उसकी मां और बच्चे थे। शाम करीबन 5 बजे जब वह घर वापस पहुंचा तब उसकी पत्नी ने उसे बताया कि पीडिता दोपहर करीबन 03:00 बजे शहीद अस्पताल के सामने फल्ली ठेला के पास मिली थी, जिसे घर जाने के लिये बोली तो वह अपने सहेली से मिलते हुए घर जाऊंगी कहकर निकली थी, जो अब तक घर वापस नहीं आयी है। उसका मोबाईल भी बंद है। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसी पुत्री/पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाने की शंका के आधार पर कार्यवाही करने का निवेदन किया। उक्त सूचना के आधार पर उक्त रिपोर्ट पर थाना राजहरा के द्वारा गुम इंसान क्रमांक-01/2024 कायम कर विवेचना अधिकारी स.उ.नि. कांताराम घिलेन्द्र के द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अंतर्गत संहिता की धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज प्रकरण को विवेचना में लिया गया। विवेचना के अनुक्रम में उप निरीक्षक उमा ठाकुर के द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2024 की रात्रि को वार्ड नंबर-15 भगोलीपारा राजहरा स्थित आरोपी विद्यासागर के कब्जे से पीड़िता को बरामद कर पीड़िता का कथन लिया गया, जहां पर पीड़िता ने बतायी कि आरोपी से पहचान होने पर वह अपने दादी एवं मां के मोबाईल नंबर से आरोपी के मोबाईल से बातचीत होती थी। दिनांक 06 जनवरी-2024 को वह दोपहर 02:30 बजे डांस क्लास गयी थी, जहां से 03:30 बजे सहेली के घर गयी थी, जहां से आरोपी वहां आकर उसे चल मेरे साथ रहना कहकर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और कमरे में ले जाकर उसके नाबालिग होने की जानकारी होने के बाद भी तुमसे प्यार करता हूँ, शादी करूंगा कह कर उसके मना करने के बाद भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के उक्त बयान के आधार पर प्रकरण में संहिता की धारा-366 (ए), 376 एवं संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 जोड़कर सम्पूर्ण विवेचना पश्चात् अभियोग पत्र दिनांक 23 फरवरी. 2024 को प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की विवेचना स.उ.नि. कांताराम घिलेन्द्र, उ.नि. उमा ठाकुर के द्वारा किया गया। न्यायालय द्वारा प्रकरण में आये साक्ष्य के आधार पर आरोपी को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया।

पीसीसी अध्यक्ष बैज की रेकी का आरोप, सदन में हंगामा, 16 कांग्रेस विधायक निलंबित

0
  • आरोप-सरकार करा रही जासूसी-रेकी, पूछा आखिर क्यों, डर किस बात का?

रायपुर पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी के आरोपों पर प्रदेश में बवाल मच गया है। कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। सदन के अंदर और बाहर इस पर जमकर हंगामा जारी है।

शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इस दौरान विपक्षी विधायकों को नारेबाजी बंद कर प्रश्नकाल शुरू करने की अपील की, लेकिन इसका असर विधायकों पर नहीं पड़ा और वे नारेबाजी करने लगे। हंगामा को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। बाद में विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होते ही विधायक उमेश पटेल ने कहा, बीती रात बड़ी घटना हुई है। रमन सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद आपको बात करने का अवसर दिया जाएगा। सत्ता पक्ष के विधायक ने कहा, प्रश्नकाल में भाषण नहीं दिया जा सकता। इसके बाद विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभी कांग्रेस विधायक सदन में खड़े हो गए और पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विधायकों को मनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, जो भी विषय है, प्रश्नकाल के समय पूरा समय है, मैं आपको अवसर दूंगा। गंभीरता है, इसलिए आपको पूरा अवसर दिया जाएगा।

सरकार के आदेश पर कराई रेकी

विधायक उमेश पटेल ने कहा, पुलिस पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी कर रही है। आप क्या करना चाहते हैं, पुलिस प्रशासन से लोगों को डराना चाहते हैं। ये कहते ही कांग्रेस विधायकों का हंगामा और बढ़ गया। विधायकों ने कहा, सरकार आपकी है, प्रशासन आपका है, फिर बात करने से क्यों डर रहे हैं। विधायकों ने कहा, सरकार के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष के घर रेकी करवाई जा रही है। सदन में कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की। काफी मनाने के बाद भी जब विधायकों की नारेबाजी नहीं रुकी, तो विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

16 कांग्रेस विधायक निलंबित

सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद भी कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामा जारी रहा। इसके बाद रमन सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल पक्ष-विपक्ष दोनों के लिए महत्वपूर्ण रहता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कभी ऐसी परंपरा नहीं रही कि प्रश्नकाल को बाधित किया जाए। इसके बाद अध्यक्ष ने विधायक लता उसेंडी से प्रश्न करने को कहा, लेकिन कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी लगातार जारी रही। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी कांग्रेस विधायक आसंदी के पास पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित 16 कांग्रेस विधायकों को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया और उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा। हालांकि कुछ देर बाद रमन सिंह ने निलंबित विधायकों का निलंबन खत्म कर दिया। निलंबित विपक्षी विधायकों ने सदन से बाहर जाने के बाद आज विधानसभा की दिन भर की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

जुनेजा, अमरजीत और दो जिलाध्यक्ष पीसीसी के निशाने पर, कार्रवाई की तैयारी

0
  • प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय

रायपुर कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन के अनुशासन को लेकर गहन चर्चा हुई। पार्टी नेताओं द्वारा संगठन और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ की गई बयानबाजी पर नाराजगी जताई गई। जिन लोगों ने पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ बयान दिया है, उन पर कार्रवाई के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। वहीं बिलासपुर जिले के दोनों जिलाध्यक्षों को भी शो-कॉज नोटिस, अमरजीत भगत के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठी है। ये फैसला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है।

बैठक में प्रर्वतन निदेशालय द्वारा पार्टी संगठन पर की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी फोरम से बाहर संगठन के विरोध में सार्वजनिक बयानबाजी करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के संबंध में चर्चा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम की समीक्षा संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। दीपक बैज ने बताया कि निकाय चुनावों में हार को लेकर पीसीसी अध्यक्ष और संगठन के खिलाफ बयान बाजी को लेकर जो बयान आए थे, उन मामलों में कार्यकारिणी की बैठक में विचार करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया। साथ ही कार्यकारिणी ने ईडी की कार्यवाही मामले में सड़क की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया है। मामले में जिला और प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया है।

3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव, कल जिलों में प्रदर्शन कर फुकेंगे पुतला

ईडी की तानाशाही कार्यवाही के विरोध में सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का निर्णय कांग्रेस कार्यकारिणी ने लिया है। 1 मार्च को सभी जिलों में पुतला दहन किया जायेगा। 3 मार्च को ईडी आफिस के सामने बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा। कांग्रेस अपने कार्यालयों के निर्माण के एक-एक रुपए का हिसाब देगी। ईडी ने भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी को अनावश्यक घंटों बैठाये रखा था। ईडी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रही है, जो सर्वथा अस्वीकार्य है। ईडी ने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री से जो सवाल किया, उससे साफ हो रहा था कि ईडी की मंशा कांग्रेस पदाधिकारी को प्रताड़ित करना है।

MOST POPULAR

HOT NEWS