City Media - Page 536 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 536

गुटबाजी में फंसे कांग्रेस नेताओं में भाजपा का मुकाबला करने का साहस नहीं : दिनेश कश्यप

0
  •  सुकमा जिले के प्रवास पर पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी कश्यप का हुआ भव्य स्वागत
  • बीजेपी में छोटे कार्यकर्ता की भी अहमियत : महेश
    जगदलपुर लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद से बीजेपी ने प्रचार अभियान और तेज कर दिया है। भाजपा नेताओं के साथ – साथ पार्टी के लोकसभा सीट से प्रत्याशी महेश कश्यप भी बीजेपी को लोकसभा में निर्णायक बढ़त दिलाने अनथक परिश्रम कर रहे हैं । मंगलवार को पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव और भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ता सुकमा प्रवास के लिए निकले। इस दौरान तोंगपाल से ही बीजेपी नेताओं के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बीजेपी प्रत्याशी सहित अन्य नेताओं का भव्य स्वागत किया। बीजेपी नेताओं तोंगपाल में जनसंपर्क करते हुए लोकसभा चुनाव के लिए जमकर वोट करने की अपील की। इसके पश्चात बीजेपी नेताओं का काफिला छिंदगढ़ पहुंचा जहां बीजेपी सुकमा जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम के नेतृत्व में भाजपाइयों और ग्रामीणों ने महेश कश्यप सहित अन्य बीजेपी नेताओं का भव्य स्वागत किया।

छिंदगढ़ में प्रत्याशी महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह जगदलपुर के एक छोटे से गांव जिसमें मात्र 60 परिवार निवास करते हैं ऐसी जगह से आते हैं। उनकी और उनके परिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है और वह बीजेपी के एक छोटे से कार्यकर्ता हैं। जिसे बीजेपी ने आज लोकसभा प्रत्याशी बना दिया है । महेश कश्यप ने कहा कि यह केवल भाजपा में ही संभव है, जहां एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन सकता है और मेरे जैसे अदने से कार्यकर्ता को लोकसभा का प्रत्याशी बना दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि एक समय बस्तर में कांग्रेस का नारा था कि हाथ नहीं तो ,भात नहीं परंतु कांग्रेस के शासन में न तो प्रदेश में बिजली आई, न ही न ही बस्तर को बुनियादी सुविधाएं मिल पाई। इसलिए अब प्रदेश और देश कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। छिंदगढ़ में जनसंपर्क के बाद बीजेपी नेता सुकमा पहुंचे, जहां बीजेपी जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने महेश कश्यप सहित अन्य नेताओं का शानदार स्वागत किया। विशाल रैली को शक्ल में बीजेपी नेता सुकमा बीजेपी कार्यालय पहुंचे। जहां मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस आपसी गुटबाजी में है और इसी वजह से उनकी टिकट घोषणा नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि कवासी लखमा और दीपक बैज अपने अपने गुट के साथ राजनीति कर रहे हैं ,और बीजेपी का मुकाबला करने से डर रहे हैं। लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि बीजेपी जमीन पर कार्य करने वाली पार्टी है और अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री पद पर विगत 10 वर्षों से जनता के बीच हैं। इसलिए बीजेपी किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार रहती है।

बस्तर जिले मे शिक्षको के स्थांतरण से गर्म हुई राजनीति

0

बस्तर विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारी सहित 16 शिक्षको और बाबुओं का स्थान्तरण जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर के द्वार आचार संहिता के पूर्व प्रशासनिक आधार पर किया गया था। प्राप्त सूत्रों के अनुसार इनमे ऐसे शिक्षक शामिल है, जिनका

अध्यापन कार्य से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है,

ये कभी सी. ए. सी. कभी छात्रवित्तीय प्रभारी, कभी बाबू तो कभी कार्यालय में नोडल अधिकारी बन कर बैठे रहे और इन्होंने कई वर्षो से चॉक तक नहीं पकड़ा और ट्रांसफर होने पर अब इन्हें बच्चों के पढ़ाई और परीक्षा की चिंता सताने लगी है पूर्वार्ति कांग्रेस सरकार मे ऊंची पहुंच के कारण कई बार शिकायत होने के बावजूद भी पद पर बने रहे, जिन बाबुओं का स्थानांतरण हुआ है उनके खिलाफ भी लगातार छोटे-छोटे कार्य जैसे मातृत्व अवकाश स्वीकृत और अन्य कार्य भी बिना लेनदेन के नही होती थी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने प्रशासनिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए इन सभी का स्थांतरण किया है।
ताकी ये चुनाव को प्रभावित न कर सके और लोकसभा चुनाव निष्पक्ष हो सके।

डी.ई.ओ.ऑफिस से जुड़े सूत्रों का दावा है की अभी और भी ऐसी ही कार्यवाही होनी शेष है।
दूसरी ओर कांग्रेस से जुड़े एक गुट का दावा है की कांग्रेस कार्यकाल में शिक्षको के ट्रांसफर मामले में इन्ही लोगो ने सैंकड़ो शिक्षको को अपना निशाना बनाकर उनसे ट्रांसफर के नाम पर कई लाख रुपए भी हड़प लिए थे मांगने पर पूर्व कांग्रेस मंत्री और पूर्व विधायक का डर दिखाकर उनका राशि को हजम कर लिया गया था, अब मिली जानकारी के अनुसार बस्तानार, तोकापाल विकासखंड के ऐसे ही कामचोर शिक्षको की लिस्ट सामने आ शक्ति है जो पिछले पांच वर्ष ऐसी ही हरकत में अपना पेशा से दूरी बनाकर केवल वसूली कार्य मे लिप्त थे।
देर ही सही बीजेपी सरकार के आते ही प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय होकर शिक्षा का अलख जगाने में लग गए है। प्रभारी डीईओ की इस सर्जरी की काफी लोगो ने सराहना की है

कांग्रेस कार्यालय के लिए हड़पी सरकारी जमीन, दुकानें बनाकर अपने चहेतों को दे दी

0
  •  सुकमा के कोंटा में पूर्व मंत्री पर बड़ा आरोप
  •  ऐन लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस की बदनामी
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के निवासी पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने सत्ता और पद का दुरूपयोग कर कांग्रेस की बड़ी फजीहत करा दी है। कांग्रेस कार्यालय बनाने के नाम पर बेशकीमती सरकारी जमीन हड़पकर वहां दुकानें बना ली गईं। उन दुकानों को औने पौने दाम पर कांग्रेस नेताओं के हवाले कर दिया गया। ऐन लोकसभा चुनाव के वक्त यह मामला सामने आने से कांग्रेस की जमकर किरकिरी हो रही है और इसका खामियाजा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है।
    मामला बस्तर संभाग के सुकमा जिले की कोंटा नगर पंचायत का है। यह नगर विधानसभा क्षेत्र कोंटा का मुख्यालय भी है और सुकमा जिले का एकमात्र विधानसभा क्षेत्र है। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूर्व मंत्री कवासी लखमा कई सालों से करते आ रहे हैं। बीते विधानसभा चुनाव में भी कवासी लखमा यहीं से विधायक चुने गए हैं, लेकिन बड़ी मुश्किल से। मामला यह कि कोंटा में आदिम जाति कल्याण एवं विकास विभाग के छात्रावास की सरकारी जमीन पर विधायक के सहयोग से कांग्रेस नेताओं ने कब्जा कर लिया। उसके बाद तबके मंत्री और वर्तमान विधायक द्वारा उपलब्ध कराए गए सरकारी धन से कांग्रेस का कार्यालय बनवा लिया। यही नहीं इस तथाकथित कार्यालय के सामने वाले हिस्से पर चार दुकानें भी बनवा ली गईं। दुकानों के निर्माण के लिए भी सरकारी धन का उपयोग किए जाने की खबर है। सूत्र बताते हैं कि हर दुकान के निर्माण में पांच लाख रुपए की लागत आई है, मगर इन दुकानों को मात्र 3- 3 लाख रुपए में बेच दिया गया। खरीदार कोई और नहीं, बल्कि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक के चहेते कांग्रेस नेता और पार्षद ही हैं। इस तथाकथित कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन स्वयं कवासी लखमा ने किया था। कोंटा के आम कांग्रेस कार्यकर्ता और बेरोजगार आदिवासी युवक उन दुकानों को खरीदकर छोटा मोटा व्यवसाय करने की उम्मीद लगाए बैठे थे, मगर उन्हें और अन्य किसी को भी दुकानों के विक्रय की भनक तक नहीं लगने दी गई। इन युवकों और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक कवासी लखमा ने ही अपने चहेतों को दुकानों का आवंटन कराया है, वह भी महज तीन -तीन लाख रुपए में। ये दुकानें कांग्रेस नेता नूर अली, पार्षद अंबाटी देवी, पार्षद कट्टम सत्ती और जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा को बेची गईं हैं। इन कांग्रेस नेताओं से बतौर एडवांस महज 20-20 हजार रुपए जमा कराए गए और शेष रकम 15 दिनों में जमा करने कहा गया था। बताते हैं कि किसी आवंटी ने अभी तक पूरी रकम जमा नहीं कराई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवकों का कहना है कि दुकानों की कथित बोली गुपचुप तरीके से कराई गई और उस समय नगर पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद थीं, मगर दो खरीदार पार्षदों को छोड़कर और कोई पार्षद उपस्थित नहीं था। इस तरह कवासी लखमा और कांग्रेस नेताओं ने बड़ा खेल कर दिया है।

    बेटियों की जमीन पर किया कब्जा !
    जिस जमीन पर कांग्रेस कार्यालय और शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाया गया है, वहां आदिम जाति कल्याण एवं विकास विभाग का कन्या छात्रावास था। सालों से इस छात्रावास में रहकर कोंटा अंचल की आदिवासी बेटियां शिक्षा ग्रहण करती आ रहीं थीं। इस तरह तत्कालीन मंत्री और कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी बेटियों की जमीन हथिया कर उनका हक छीन लिया। मंत्री जी के खौफ के कारण आदिम जाति कल्याण एवं विकास विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन इस अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तो दूर की बात, मुंह खोलने का भी साहस नहीं जुटा पाए। आज भी प्रशासन इस अवैध कब्जे के खिलाफ कोई कार्रवाई करता नहीं दिख रहा है।

    भवन में लगाया सरकारी धन
    चर्चा है कि कांग्रेस कार्यालय और कांग्रेस की दुकानें बनाने के लिए मंत्री ने पहले तो आदिवासी बेटियों के हिस्से की सरकारी जमीन हड़प ली, फिर भवन और दुकान निर्माण के लिए सरकारी धन का जमकर दुरूपयोग किया गया है। बताते हैं कि मंत्री ने इसके लिए विभिन्न मदों से सरकारी धन उपलब्ध कराया है। अगर मान भी लें कि कांग्रेस कार्यालय बनाने के लिए पार्टी फंड से राशि लगाई गई है, तो भी पार्टी फंड के दुरूपयोग का मामला तो बनता ही है। क्योंकि जिन दुकानों को बनाने के लिए पांच -पांच -लाख रुपए की लागत आई है, उन्हें तीन -तीन लाख रुपए में बेच जो दिया गया है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को अपने ऐसे नेता पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वैसे भी कोंटा के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम युवक मामले की शिकायत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री एवं उच्च अधिकारियों से करने की तैयारी कर चुके हैं।

    कार्यकर्ता हताश और निराश
    देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और बस्तर में कांग्रेस नेताओं की आपसी रंजिश, टांग खिंचाई और मनमानी है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही है। कवासी लखमा की कारगुजारी कांग्रेस पर भारी पड़ रही है। बीते कुछ समय से वे जिस अंदाज में पार्टी विरोधी अभियान को अंजाम देते आ रहे हैं, उससे कांग्रेस की साख को बट्टा लग चुका है। आम मतदाता कांग्रेस से छिटकते जा रहे हैं। अपने बड़े नेता की इस कारगुजारी के कारण पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम करने वाले मैदानी कार्यकर्ता हताशा और निराशा का शिकार होते जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं में नाराजगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हालत यहां तक पहुंच चुकी है कि पचासों कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने का मन बना चुके हैं। इन तमाम कार्यकर्ताओं का कहना है कि आबकारी घोटाले में फंसे कवासी लखमा का राजनैतिक अस्तित्व खतरे में पड़ गया है, इसलिए वे अपने पुत्र को लांच करने के लिए कांग्रेस का बेड़ागर्क करने पर तुल गए हैं। इन कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी से अपना घर (कोंटा क्षेत्र) तो सम्हाले नहीं सम्हल रहा है और चले हैं बस्तर लोकसभा क्षेत्र को सम्हालने का दंभ भरने।

भूपेश बघेल पर मुकदमा भाजपा की ओछी राजनीति का परिचायक: जावेद खान

0
  • लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने मानी हार
  • संवैधानिक संस्थाओं के सहारे भाजपा जीतना चाहती है चुनाव : जावेद

जगदलपुर कांग्रेस के बस्तर संभागीय प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने ईओडब्ल्यू में भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने को भाजपा की हताशा और सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग का परिणाम बताया है।

प्रवक्ता जावेद ने कहा है कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। यह बात इलेक्टोरल बान्ड की सूची सार्वजनिक होने के बाद और पुख्ता हो गई है। लोकसभा चुनाव में विपक्ष के मजबूत उम्मीदवारों को दबाने, बदनाम करने और चुनाव में व्यावधान पैदा करने हठकंडे अपनाए जा रहे हैं। विपक्षी नेताओं पर आरोप व दबाव डालकर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने या भाजपा प्रवेश कराकर उन्हें उपकृत कर उनके विरुद्ध जांच की कार्यवाही को समाप्त करने का प्रमाणित खेल लगातार भाजपा खेल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भूपेश बघेल को मिल रहे व्यापक जन समर्थन से भाजपा की नींद उड़ गई है और वह हताशा में दबाव की कार्यवाही पर उतारू हो गई है। आर्थिक अपराध शाखा में 4 मार्च को विभिन्न लोगों के खिलाफ एफआरआई दर्ज की गई है, तो उसे आचार संहिता लगने के बाद सार्वजनिक किया जाना भाजपा की सोची समझी पूर्वाग्रही मानसिकता का परिचायक है और इससे यह भी प्रमाणित हो गया कि भाजपा सत्ता प्राप्त करने के लिए किस प्रकार से सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करती है। सरगुजा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज का भी नाम ईडी के शिकायत पत्र में था किंतु उनके कांग्रेस छोड़ने व भाजपा प्रवेश के बाद उनका नाम हटाया जाना सत्ता के दुरुपयोग को साफ प्रदर्शित करता है। भूपेश बघेल के लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित है इसी हताशा से सरकारी संस्था का दुरुपयोग कर यह कार्यवाही गई है। लेकिन राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की जनता भूपेश बघेल को भारी मतों से जिताकर लोकसभा में भेज रही है। छत्तीसगढ़ में केवल भुपेश बघेल ही नहीं, बल्कि सभी 11 सीटों पर कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है। भाजपा यह जान चुकी है इस बार छत्तीसगढ़ में सरकार होने के बावजूद ज्यादातर लोकसभा सीटें कांग्रेस जीत रही है। इसलिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को बदनाम कर चुनाव को अपने पाले में लेने भरसक प्रयास में लगी है। भाजपा चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है।

देवता भी करते हैं नवरात्रि में देवी की आराधना : आचार्य तिवारी

0
  • परलोक सुधारना है तो देवी भागवत का श्रवण करें

जगदलपुर मां दंतेश्वरी दरबार में चल रहे श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के चौथे दिन इला और उसके पुरुष रूप सुद्दुम की कथा सुनाते हुए महामाया धाम पाटन से पहुंचे आचार्य पंडित कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि हमारी इच्छाएं ही प्रतिफल का कारक है। जिस भावना से हम फल की कामना करते हैं और वह दृढ़ हो तो फल भी मनोवांछित होता है। भौतिक वस्तुओं को प्राप्त कर हम अपना परलोक नहीं सुधार सकते, अगर परलोक सुधारना है तो श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का श्रवण करें, चूंकि देवता भी करते हैं नवरात्र में देवी की आराधना।

शहर मध्य स्थापित मां दंतेश्वरी मंदिर का निर्माण वर्ष 1890 में किया गया था। बीते 134 वर्षों में यहां पहली बार श्रीमद् देवी भागवत महापुराण जिला पत्रकार संघ बस्तर द्वारा आयोजित है। इसके साथ ही देवी के नौ रूपों की पालकी निकालने की परंपरा भी यहां शुरू की गई है। इस अनुष्ठान के दौरान ही सोमवार को नवरात्रि की महत्ता, राजा जन्मेजय, इला – सुद्दूम, महिषासुर वध, निशुंभ कथा और देवी कालिका उत्पत्ति का वर्णन आया। श्रोताओं को संबोधित करते हुए आचार्य कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि जब तीर्थयात्रा पर जाते हैं तो तैयारी महीना भर पहले शुरू कर देते हैं। अपने रिश्तेदारों और मित्रों को साथ चलने कहते हैं, किंतु अपनी अंतिम यात्रा कष्टप्रद न हो और परलोक बेहतर हो, इसकी तैयारी नहीं कर रहे हैं, इसलिए संतजन परलोक सुधारने की बात कहते आ रहे हैं और परलोक सुधारने का सुलभ मार्ग देवी भागवत महापुराण का श्रवण है। इसके श्रवण से सांसारिक भोग तो मिलते हैं, जीव को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।

निकली मां कुष्मांडा की पालकी

चौथे दिन की कथा के समापन उपरांत देवी के नौ रूपों में चौथे कर्म पर स्थापित मां कुष्मांडा की पालकी निकाली गई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह पालकी सिरहासार चौक से गोल बाजार, मिताली चौक, पैलेस रोड होते हुए दंतेश्वरी मंदिर पहुंची। तत्पश्चात माता की आरती उतार प्रसाद वितरण किया गया। दंतेश्वरी मंदिर में चल रहे श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के लिए पखनागुड़ा निवासी मूर्तिकार जीवराखन चक्रधारी ने मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की। एक तरफ जहां मां दुर्गा प्रतिमा की नित्य पूजा अर्चना हो रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रतिदिन संध्या काल में मांई जी की पालकी निकाली जा रही है।

आज के कार्यक्रम

श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के तहत मंगलवार 19 मार्च को सूर्यवंशी राजाओं की कथा, सुकन्या कथा, राजा हरिश्चंद्र की कथा और मां शाकंभरी की कथा का वर्णन होगा।इसके तत्काल बाद स्कंधमाता की पालकी निकाली जाएगी।

गांजा तस्करी करते 1 आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा।अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोव एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर योनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन रोकने में सफलता हासिल की गई।

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस थाना पुरूर के पुलिस पार्टी को निर्देश प्राप्त हुआ था। कि दिनांक 17.03.2024 के 11.00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम कनेरी मनेरी पारा में लुकेश मरकाम अपने घर के सामने एक सफेद रंग के कपडे के थैला में गोजा रखा है व गांजा का पुडिया बना-बना कर बेच रहा है, हमराह स्टाफ के रवाना होकर ग्राम कनेरी मनेरी पारा पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति अपने घर के पास बैठा है बाजू में सफेद रंग का कपडे का थैला रखा हुआ है, अचानक पुलिस को देखकर हडबडाकर भागने की कोशिश किया जिसे हमराह स्टाफ के पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम लुकेश मरकाम पिता भूखन मरकाम उम्र 32 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०) का रहने वाला बत्ताया। एवं अपने कब्जे में रखे एक सफेद रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताया। जिसे पुडिया बनाकर विकय करना बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में सीलबंद कुल वजनी मादक पदार्थ गांजा 03.090 कि०ग्रा० व सफेद रंग की कपडे का थैला, प्लास्टिक की झिल्ली एवं कागज सीलबंद कुल वजनी 150 ग्राम एवं आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 800/ रूपये कुल जुमला किमतो 30,800 / रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया एवं अपराध 46/24 धारा 20 (ख) NDPS ACT कायम कर आरोपी 1. लुकेश मरकाम पिता भुखन मरकाम उम्र 32 वर्ष जाति गोड़ साकिन कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि अजयशंकर अविनाशी, आरक्षक लिखन कुमार साहू, सुरेश पटेल, रूपेश चौरे, महेन्द्र जैन, किशोर साहू, गुणेश यादव, कुलदीप नागवंशी, छोटू सोनकर की सराहनीय भूमिका रही।

बप्पा की शरण में बैज

0

जगदलपुर बस्तर के सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज इन दिनों मुंबई प्रवास पर हैं। उन्होंने मुंबई स्थित विश्वप्रसिद्ध  सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश वासियों की सुख- समृद्धि की कामना की बैज ने कहा – विघ्नहर्ता हम सभी के जीवन में समृद्धि लाएं और राष्ट्र को खुशहाल बनाएं।

मोदी के संकल्प को पूरा करने कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने में जुट गए हैं कई कांग्रेस नेता

0
  • आदिवासी नेता दीपक बैज को निपटाने के फेर में कांग्रेस को खत्म करने की साजिश
  •  खुद का वजूद बचाने ले रखे हैं भाजपा से सुपारी
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ के कई कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के संकल्प को मूर्तरूप देने में लगे हुए हैं। इन कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेसमुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए भाजपा से सुपारी ले रखी है। ये लोग एक सर्वमान्य आदिवासी कांग्रेस नेता दीपक बैज को निपटाने के फेर में कांग्रेस को ही निपटाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
    अपनी बेदाग छवि, सतत सक्रियता और लोकप्रियता के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ के कई स्थापित नेताओं को लोकप्रियता के मामले में मीलों पीछे छोड़ दिया है। सत्ता के भूखे कुछ कांग्रेस नेताओं को दीपक बैज का सियासी कद बढ़ना बुरी तरह खटक रहा है। इसीलिए दीपक बैज का सियासी करियर खत्म करने कथित कांग्रेस नेता तरह तरह के हठकंडे अपना रहे हैं। यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी का मोहरा बनने में भी ये नेता जरा भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व के सामने दीपक बैज की गलत छवि प्रस्तुत करने के इरादे से पहले दीपक बैज के गृह संभाग में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ज्यादातर सीटों पर हरवा दिया गया। महादेव एप सट्टा, आबकारी घोटाला, कोयला घोटाला, राशन घोटाला जैसे गंभीर आरोपों से घिरे छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेता ईडी और सीबीआई के रडार पर हैं। कई नेताओं पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। इसलिए बीजेपी की सुपारी लेकर कांग्रेस को हराने और कमजोर करने का षड्यंत्र लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार यही षडयंत्रकारी पूर्व मंत्री के बेटे को बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट दिलाने के लिए पूर्व सीएम के सहारे लामबंद हो गए हैं। जानकारी तो यह भी है कि दीपक बैज को कांग्रेस की राजनीति से जुदा करने के लिए उन्हें कांकेर लोकसभा सीट से टिकट दिलाने की की कोशिश की जा रही है, ताकि कांकेर में दीपक बैज पर थोपे गए प्रत्याशी होने का दाग लग जाए और स्वाभाविक रूप से वे आपसी विरोध में घिर जाएं। इसके बाद का हश्र सर्विदित है। दूसरी ओर बस्तर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री के बेटे को टिकिट दिलाने प्रयासरत कांग्रेस के कुछ खिलाड़ी उस पूर्व मंत्री के कर्मो से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्हे केवल अपनी कोठी पर कब्जा बरकरार रखना है। और यही चंद विलासिता के भोग से अभिभूत होकर वे अपनी मातृ संस्था कांग्रेस से भी छल करने पर आतुर हैं। अगर दिल्ली में इनकी चल गई, तो बस्तर संभाग की दोनों लोकसभा सीटों से कांग्रेस को हाथ धोना पड़ जाएगा। इस तथ्य में शक की कोई गुंजाईश नहीं है। इस बात को सियासी बातों से सरोकार रखने वाला हर शख्स अच्छे से जानता है।

‘वाशिंग मशीन’ का सहारा
कांग्रेस और तमाम विपक्षi दलों के नेता भाजपा को वाशिंग मशीन बता कर उस पर कटाक्ष करते हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि भाजपा वो वाशिंग मशीन है, जिसका दामन थाम लेने के बाद बड़े दाग वाले नेता भी बेदाग हो जाते हैं। क्या अब इसी वाशिंग मशीन के सहारे प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता अपने दामन पर लगी कालिख को धोने की फिराक में हैं और क्या इसके लिए उन्होंने अपनी मां समान कांग्रेस पार्टी की भी बलि देने की ठान रखी है? यह सवाल आज छत्तीसगढ़ में गूंज रहे हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम, कुछ पूर्व केबिनेट मंत्री और बड़े कांग्रेस नेताओं पर महादेव सट्टा एप, कोयला घोटाला, आबकारी घोटाला, राशन घोटाला के गंभीर आरोपों से घिरे हुए हैं। ये नेता ईडी और सीबीआई के रडार पर हैं तथा उन पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। चर्चा है कि आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ में भाजपा का वर्चस्व क़ायम करने के लिए बस्तर का रास्ता चुना गया है। बस्तर पूर्णतः आदिवासी बहुल है। बस्तर में मिली जीत को पूरे राज्य में मिली जीत माना जाता है। यही वजह है कि दागी कांग्रेस नेताओं के सहारे कांग्रेस के जिताऊ प्रत्याशियों को किनारे लगाने का बड़ी साजिश रची गई है। इस साजिश में शामिल कांग्रेस नेताओं को दोहरा लाभ नजर आ रहा है। पहला यह कि उनकी आंखों में कांटे की तरह खटक रहे दीपक बैज का सियासी वजूद खत्म हो जाएगा और दूसरा भाजपा में शामिल हुए बिना भी भाजपा की वाशिंग मशीन के सहारे उनके भी दाग धुल जाएंगे।

मोदी के संकल्प को पूरा करने कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने में जुट गए हैं कई कांग्रेस नेता

0
  • आदिवासी नेता दीपक बैज को निपटाने के फेर में कांग्रेस को खत्म करने की साजिश
  • खुद का वजूद बचाने ले रखे हैं भाजपा से सुपारी

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के कई कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के संकल्प को मूर्तरूप देने में लगे हुए हैं। इन कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेसमुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए भाजपा से सुपारी ले रखी है। ये लोग एक सर्वमान्य आदिवासी कांग्रेस नेता दीपक बैज को निपटाने के फेर में कांग्रेस को ही निपटाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

अपनी बेदाग छवि, सतत सक्रियता और लोकप्रियता के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ के कई स्थापित नेताओं को लोकप्रियता के मामले में मीलों पीछे छोड़ दिया है। सत्ता के भूखे कुछ कांग्रेस नेताओं को दीपक बैज का सियासी कद बढ़ना बुरी तरह खटक रहा है। इसीलिए दीपक बैज का सियासी करियर खत्म करने कथित कांग्रेस नेता तरह तरह के हठकंडे अपना रहे हैं। यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी का मोहरा बनने में भी ये नेता जरा भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व के सामने दीपक बैज की गलत छवि प्रस्तुत करने के इरादे से पहले दीपक बैज के गृह संभाग में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ज्यादातर सीटों पर हरवा दिया गया। महादेव एप सट्टा, आबकारी घोटाला, कोयला घोटाला, राशन घोटाला जैसे गंभीर आरोपों से घिरे छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेता ईडी और सीबीआई के रडार पर हैं। कई नेताओं पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। इसलिए बीजेपी की सुपारी लेकर कांग्रेस को हराने और कमजोर करने का षड्यंत्र लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार यही षडयंत्रकारी पूर्व मंत्री के बेटे को बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट दिलाने के लिए पूर्व सीएम के सहारे लामबंद हो गए हैं। जानकारी तो यह भी है कि दीपक बैज को कांग्रेस की राजनीति से जुदा करने के लिए उन्हें कांकेर लोकसभा सीट से टिकट दिलाने की की कोशिश की जा रही है, ताकि कांकेर में दीपक बैज पर थोपे गए प्रत्याशी होने का दाग लग जाए और स्वाभाविक रूप से वे आपसी विरोध में घिर जाएं। इसके बाद का हश्र सर्विदित है। दूसरी ओर बस्तर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री के बेटे को टिकिट दिलाने प्रयासरत कांग्रेस के कुछ खिलाड़ी उस पूर्व मंत्री के कर्मो से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्हे केवल अपनी कोठी पर कब्जा बरकरार रखना है। और यही चंद विलासिता के भोग से अभिभूत होकर वे अपनी मातृ संस्था कांग्रेस से भी छल करने पर आतुर हैं। अगर दिल्ली में इनकी चल गई, तो बस्तर संभाग की दोनों लोकसभा सीटों से कांग्रेस को हाथ धोना पड़ जाएगा। इस तथ्य में शक की कोई गुंजाईश नहीं है। इस बात को सियासी बातों से सरोकार रखने वाला हर शख्स अच्छे से जानता है।

वाशिंग मशीन’ का सहारा

कांग्रेस और तमाम विपक्षi दलों के नेता भाजपा को वाशिंग मशीन बता कर उस पर कटाक्ष करते हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि भाजपा वो वाशिंग मशीन है, जिसका दामन थाम लेने के बाद बड़े दाग वाले नेता भी बेदाग हो जाते हैं। क्या अब इसी वाशिंग मशीन के सहारे प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता अपने दामन पर लगी कालिख को धोने की फिराक में हैं और क्या इसके लिए उन्होंने अपनी मां समान कांग्रेस पार्टी की भी बलि देने की ठान रखी है? यह सवाल आज छत्तीसगढ़ में गूंज रहे हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम, कुछ पूर्व केबिनेट मंत्री और बड़े कांग्रेस नेताओं पर महादेव सट्टा एप, कोयला घोटाला, आबकारी घोटाला, राशन घोटाला के गंभीर आरोपों से घिरे हुए हैं। ये नेता ईडी और सीबीआई के रडार पर हैं तथा उन पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। चर्चा है कि आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ में भाजपा का वर्चस्व क़ायम करने के लिए बस्तर का रास्ता चुना गया है। बस्तर पूर्णतः आदिवासी बहुल है। बस्तर में मिली जीत को पूरे राज्य में मिली जीत माना जाता है। यही वजह है कि दागी कांग्रेस नेताओं के सहारे कांग्रेस के जिताऊ प्रत्याशियों को किनारे लगाने का बड़ी साजिश रची गई है। इस साजिश में शामिल कांग्रेस नेताओं को दोहरा लाभ नजर आ रहा है। पहला यह कि उनकी आंखों में कांटे की तरह खटक रहे दीपक बैज का सियासी वजूद खत्म हो जाएगा और दूसरा भाजपा में शामिल हुए बिना भी भाजपा की वाशिंग मशीन के सहारे उनके भी दाग धुल जाएंगे।

जगदलपुर की वैज्ञानिक डॉ. प्रियंका मिश्रा पचौरी का हुआ सम्मान

0
  • आशादेवी रेखचंद लूनिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया समारोह का आयोजन

जगदलपुर आशादेवी रेखचंद लुनिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया। इस समारोह के दौरान अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली जगदलपुर की वैज्ञानिक डॉ. प्रियंका मिश्रा पचौरी का भी सम्मान हुआ।

सरस्वती शिशु मंदिर टिकरापारा रायपुर में आशा देवी रेखचंद लुनिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को उत्कृष्ट महिला सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपा सान्याल पत्रकार एवं गायिका शास्रीय एवं लोक संगीत, विशेष अतिथि छतीसगढ़ डिफेंस अकादमी के रूपेंद्र साहू थे। अध्यक्षता डीपी गोस्वामी संचालक सैनिक मिलिट्री रिम्स ने की। कार्यक्रम प्रभारी पीयूष जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। महिला सम्मान समारोह में आकांक्षा तिवारी को पशु सेवा, हरिता पटेल को महिला सशक्तिकरण, डॉ. साधना सिंह को चिकित्सा, गीतांजलि पंकज को खेल, डॉ प्रियंका मिश्रा पचौरी को अनुसंधान के क्षेत्र में सम्मनित किया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं। प्रधानाचार्य हेमलता यादव, तुलसी श्रीवास, सरोजनी यदु, आरती गोस्वामी, द्रोपदी साहू, भूमिका साहू, अमिता यादव, माधुरी सेन, सुनीता यादव, न्यू विजन पब्लिक स्कूल से मधुलिता मिश्रा , नीता साहू, राधिका झारिया, भाग्यश्री नसरे, नीलम मिश्रा, नीलिमा तिवारी, छतीसगढ़ डिफेंस से हेमलता साहू, सैनिक मिलिट्री रिम्स से अनिकेता भारद्वाज, गीता सिन्हा, मां दुर्गा महिला समिति से लक्ष्मी साय, सुरजा बाई नागेश, नीता जैन, शांति सिन्हा आदि उपस्थित थीं, जिन्हें सम्मनित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई। मंच संचलन डॉ. भूमिका तिवारी और आभार प्रदर्शन सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्या हेमलता यादव द्वारा किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS