City Media - Page 572 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 572

बस्तर में इको पर्यटन और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा, संजय पांडे ने केदार कश्यप का जताया आभार

0
  • छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर बस्तर लोग खुश
    जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने बस्तर के लिए बजट में व्यापक प्रावधान किए जाने पर वनमंत्री केदार कश्यप का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि बस्तर में इको पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्ययोजना बनाकर क्षेत्र के लोगों को पर्यटन के माध्यम से रोजगार देने का कार्य होगा।
    संजय पांडे ने कहा है कि बस्तर में प्राकृतिक चिकित्सा का संबंध आदिकाल से रहा है। आज भी हमारे आदिवासी अंचलों में प्राचीन चिकित्सा पद्धति से कई गंभीर बीमारियों का इलाज हो रहा है।छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने प्राकृतिक चिकित्सा को विकसित करने के लिए जो योजना बनाई है, उसके लिए वनमंत्री केदार कश्यप का आभार व्यक्त करते हैं। पेशे से शिक्षक सरिता कश्यप ने बजट 2024 को बस्तर संभाग को समर्पित बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार विकास के हर वादे को पूरा करने कदम बढ़ा रही है। सरिता ने कहा कि बस्तर संभाग आदिवासी बहुल है। यहां के युवाओं में काफी उत्साह और जुनून है। हर दिशा में आगे बढ़ने की उनमें अद्भुत क्षमता है। ऐसे में वनमंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बस्तर को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बस्तर के युवाओं को अवसर देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी भवन का निर्माण जगदलपुर में किया जाना बस्तर की युवा पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक निर्णय है। बस्तर के युवा तेजपाल शर्मा ने कहा कि महाविद्यालयीन शिक्षा के क्षेत्र में होगा विकास कार्य, युवाओं को स्थानीय स्तर पर अनेक सुविधाएं मिलेंगी।तेजपाल शर्मा ने वनमंत्री केदार का आभार जताते कहा कि पांच सालों में कांग्रेस की सरकार में काबिज बस्तर के कांग्रेसी नेताओं ने बस्तर को केवल लूटने का काम किया है। आज भाजपा की सरकार ने साबित कर दिया कि भाजपा ने बनाया है तो भाजपा ही संवारेगी। तेजपाल ने कहा कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर में महाविद्यालय भवनों का निर्माण करने का प्रावधान बजट में शामिल है। साथ ही कई स्थानों पर छात्रवास भी बनाए जाएंगे। हाई स्कूल एजुकेशन के बाद बस्तर के युवाओं को महाविद्यालयीन शिक्षा के लिए कहीं भटकने की जरूरत नही पड़ेगी। अपने ही जिला और घर में उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे।

तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ा निर्णय: गोयल

चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वनमंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि आदिवासी समाज के लोगों की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने का निर्णय भाजपा ने लिया है। बजट 2024 में भाजपा सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहकों को बड़ी सौगात दी है। अब सरकार 5500 रुपए की दर से प्रति बोरा तेंदूपत्ता खरीदेगी। इसके साथ ही चरण पादुका का वितरण भी संग्राहकों को किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वनमंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बस्तरवासियों से जो वादा किया था, उसे निभाया है। पांच वर्षों के पश्चात ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विकास की गति अभी बढ़ने वाली है। स्कूल, कॉलेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, न्यायालय, आयुर्वेदिक औषधालय, आईटीआई, प्रौद्योगिकी केंद्र भवन, प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। 2024 का यह बजट बस्तर संभाग के विकास का बजट है।

लोकसभा की तैयारी शुरू भाजपा कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं घर- घर

0
  • केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचा रहे हैं कार्यकर्ता: सुरेश गुप्ता

जगदलपुर केंद्र सरकार को 10 वर्ष पूरे होने को हैं और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने से लगातार दोनों सरकारों द्वारा गरीब कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाकर लाभ दिलाने हेतु युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा संगठन ने भी गांव चलो, घर चलो अभियान शुरू किया है। शहर में वार्ड चलो, घर चलो अभियान चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जगदलपुर में भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हर परिवार तक पहुंच कर नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचा रहे हैं। केंद्र की प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना समेत सभी योजनाओं का लाभ दिलाने पात्र परिवारों को चिन्हित कर उनकी मदद की जा रही है।

ऐसा ही वृहद कार्यक्रम शनिवार को नगर मंडल भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से प्रारंभ किया गया। यह कार्यक्रम आगे बढ़ते हुए गुरु घासीदास वार्ड और विवेकानंद वार्ड समेत तीनों वार्डों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ne घर- घर जाकर केंद्र और राज्य की योजनाओं की जानकारी दी। हितग्राहियों को चिन्हित किया और उन्हें लाभ दिलाने के लिए उनकी मदद करते नजर आए। वार्ड चलो घर चलो अभियान में संजय पांडे ने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने केंद्र की योजनाओं से छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को वंचित कर दिया था। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार चुनाव में किए गए वादों और घोषणाओं को पूरा करते हुए अमल किया जा रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने गरीब जनता के साथ जो विश्वासघात किया, उन्हें उनके हक से वंचित रखा। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो, चाहे उज्ज्वला योजना हो या फिर चाहे स्वनिधि योजना हो ऐसी सारी योजनाओं का लाभ अब मिलने लगा है। नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने वार्ड चलो, घर चलो अभियान में घर -घर जाकर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना देश को विकसित राष्ट्र बनाने का है। इस दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही गरीब कल्याण योजनाएं धरातल पर उतरी हैं।राज्य का प्रत्येक परिवार मजबूत और खुशहाल होगा, तो राष्ट्र भी मजबूत होगा। यही विकसित भारत की परिकल्पना है। सुरेश गुप्ता ने लाभार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि जो पत्र हितग्राही हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मदद में लगे हैं। पात्र परिवार सरकार की योजना से वंचित न हों, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

ढाई लाख माताओं को मिलेगा लाभ
सुरेश गुप्ता ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत बस्तर जिले में लगभग ढाई लाख माताओं को इसका लाभ मिलना है। इसी तरह जगदलपुर शहर में लगभग 38 हजार के माता- बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता आगामी लोकसभा के लिए कमर कस चुके हैं और जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य की योजनाओं को घर- घर तक पहुंचा रहे हैं। अभियान के दौरान माता बहनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया और भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शशि पाठक, योगेश ठाकुर, अभय दीक्षित, संतोष वाजपेयी, लक्ष्मण झा, रिंकू शर्मा, रोशन झा, योगेश शुक्ला, सूर्य भूषण सिंह, प्रेम यादव, शेखर साव, विनय झा, संतोष पांडे, सुनील जैन, अमर झा, गजेंद्र पगारे, प्रेम सेठिया, बंटू पांडे, दिलीप दास, संतोषी राव, तारा गुप्ता, वीरू शर्मा, देवेश चांडक, सिकंदर दास, नागेश राव, शंकर राव, ढाकेश्वरी पांडे, लक्ष्मी कश्यप, खलील खान, कमला साहू, चंद्रिका नाग, कैलाश तिवारी, बबीता साहू, चंपा, विद्या सिंह, आशा, हरीश नायडू, रेशमा नाग, योगिता बाविस्कर, गीता नाग, अब्दुल अमीन, सुरेश रैली, चंद्रिका, सुभाषिनी, वंदना बघेल, कुसुम रैली, दंतेश्वर साहू, मालती पिल्ले, सरिता बेसरा, कमला यादव, गीता पाल, लक्ष्मी राव, प्रतिभा यादव, शहनाज बेगम, नारायण निषाद, आकाश निषाद, नितेश यादव, प्रकाश यादव के साथ स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

हर व्यक्ति के जीवन स्तर को बेहतर बनाने काम कर रही है डबल इंजन की सरकार : किरण देव

0
  •  गांव चलो अभियान में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह

नगरनार भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो, घर चलो अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुए। नगरनार मंडल के ग्राम तुरेनार में शनिवार को देर शाम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे सीधा संवाद किया व उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। आभियान के तहत ग्राम के बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं से बातचीत कर राज्य व केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में अवगत कराया।

 

किरण देव ने ग्राम देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। गांव की चौपाल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। हमारी सरकार सदैव जनता जनार्दन की सेवा व विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है और करती रहेगी। श्री देव ने कहा कि मातृशक्ति माता बहनों, बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की है। इस योजना में हर विवाहित महिला के बैंक खाते में प्रति माह एक हजार रुपए सीधे जमा होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीब परिवार को मिले, इस हेतु 18 लाख परिवारों का लक्ष्य साध कर काम हो रहा है। किसान भाईयों, श्रमिकों, युवाओं सभी के लिए केंद्र व राज्य की अलग अलग योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिसका सीधा उद्देश्य आमजन के जीवन को बेहतर बनाने व विकास से जोड़ने का है। किरण देव ने कहा कि तुरेनार की जो भी समस्याएं है, विकास कार्य होने है, उस पर यथाशीघ्र काम किया जाएगा। मंच संचालन नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा नगरनार मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा, सरपंच संपत कश्यप, प्रदीप देवांगन, राधे पंद्रे, महेश कश्यप, माटी पुजारी गुड्डू राम, महादेव बघेल, विद्याधर सेठिया, दयाराम कश्यप, रूपेश समरथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बनेंगी माता – बहनें : बनवासी मौर्य

0
  •  प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संभाग प्रभारी रजनीश सिंह का माना आभार

बकावंड भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य ने कहा है कि महतारी वंदन योजना से माता बहनें आत्मनिर्भर बनेंगी। वे स्वाभिमान के साथ जीवन यापन कर सकेंगी। उन्होंने योजना लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह और भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य ने स्वागत किया है।बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत पंडानार, नेगानार, बोरपदर, जुनावनी उलनार, झार उमरगांव, टिंवसगुड़ा, फरसीगांव, सतलावंड, मोगरापाल, भिरलिंगा आदि में गांव चलो अभियान के तहत महतारी वंदन योजना को गांव गांव घर घर पहुंचकर महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने का कार्य भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य द्वारा वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ किया जा रहा। श्री मौर्य ने महतारी वंदन योजना लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह का आभार माना है। श्री मौर्य ने बताया महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को 1000 हजार रूपये प्रति माह यानि सालाना 12000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। शासन की योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला जिसकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी।उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्याक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। बनवासी मौर्य ने कहा कि महतारी वंदन योजना द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखती है। इस योजना का उद्देश्य न केवल महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, बल्कि इन निधियो के उपयोग के माध्यम से आत्मनिर्भरता और कौशल विकास को बढ़ावा देना भी है। महिलाएं इस वित्तीय सहायता से अपने खर्चो का प्रबंधन कर सकती हैं और छोटे पैमाने के उद्धम भी शुरू कर सकती हैं।

राजहरा टाउन में देर रात्रि बिना कारण धुम रहे 03 व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही

0

 

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक महोदय एस.आर. भगत के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में टाउन में टाउन व थाना क्षेत्रांतर्गत चोरी व अपराधों को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा टाउन में दिनांक 09-10.02.2024 की दरम्यानी रात्रि बिना कारण घुमते तीन व्यक्तियों 01. नोहर निषाद पिता बिरड्नु राम निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 18 मोंगरा दफाई राजहरा, 02. अमरनाथ मंडावी पिता कुशल नाथ मंडावी उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 25 देवार पारा राजहरा, 03. संदीप सपहा पिता कौशल सपहा उग्र 39 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 24 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद दिखे जो संज्ञेय अपराध करने की उद्देश्य से रात्रि के अंधेरे में लुक छिप रहे थे जिसे संदिग्ध अवस्था में घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे रात्रि में बेवजह घुमने के संबंध में पुछताछ करने पर टाल मटोल कर रहा था तथा हमलोग दल्ली राजहरा के रहने वाले हैं, कभी भी, कहीं भी घुम सकते हैं कहकर पुलिस स्टाफ के साथ ही वाद-विवाद कर रहा था, संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु तीनों व्यक्तियों के विरूध्द धारा 151/107,116 (3) जाफी के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया है।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील तिर्की ने बताया कि कोई भी व्यक्ति पेट्रोलिंग गस्त के दौरान अकारण घुमते मिले या आपत्तिजनक स्थिति में टाउन में घुमते या लुकते छिपते मिलता है तो उसके विरूद वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जायेगा।

सपने को साकार करने के लिए निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएं युवा : कलेक्टर विजय दयाराम के

0
  • भावी अग्निवीरों का हौसला बढ़ाया बस्तर के कलेक्टर ने
  • कलेक्टर के मोटिवेशनल स्पीच से प्रभावित हुए युवा

जगदलपुर अग्निवीर भर्ती में शामिल हो रहे युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि अपने सपने को साकार करने के लिए निर्णय लेना जरूरी है। निर्णय के अनुरूप जितनी मेहनत मुकाम हासिल करने करेंगे, उसका परिणाम भी बेहतर होगा। प्रतिस्पर्धा बहुत है उसी स्तर पर मेहनत भी जरूरी है। युवा आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य और सपनों को पोषित करें।

कलेक्टर विजय दयाराम के. अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के मार्गदर्शन के लिए जगदलपुर के पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉल में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने अपने कालेज की महिला सहपाठी का उदाहरण देते बताया कि महिला सहपाठी ने सेना में जाने के लिए अनुशासित रूप से मेहनत की और आज वे जम्मू- कश्मीर में भारतीय सेना के मेजर पद पर कार्यरत हैं।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि बस्तर एक ब्रांड है। यहां के युवा अग्निवीर भर्ती में अधिक से अधिक चयनित होकर कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा अग्निवीर बनेंगे, तो अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। युवाओं को हमारे एक्स आर्मीमैन के भी अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। कुछ माह पूर्व जांजगीर चांपा जिले में आयोजित भर्ती अभियान में लगभग 34 लोगों का चयन हुआ जो क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रशासन द्वारा भर्ती अभियान के लिए शारीरिक, मानसिक और लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें एक्स आर्मी मैन भी सहयोग कर रहे हैं।

ऑनलाइन आवेदन 13 से

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु की भर्ती और भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। कार्यक्रम में विंग कमांडर जेपी पात्रों ने भारतीय सेना के साहसी जवानों और अधिकारियों का उल्लेख कर युवाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सेना में शामिल होकर देश सेवा के अवसर और सेना द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने अग्निवीर भर्ती के संबंध में युवाओं शंकाओं को दूर किया। एक्स आर्मीमैन सूर्य कुमार शुक्ला और अरविंद कुमार ने भी अपने अनुभव और भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक लिखित और शारीरिक दक्षता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में युवाओं के भर्ती संबंधी जिज्ञासा का भी समाधान किया गया। इस अवसर पर रोजगार कार्यालय के अधिकारी श्वेता वर्मा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, शासकीय महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शालाओं के छात्र -छात्राएं, युवा उपस्थित रहे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने अंबिकापुर रवाना हुए जैन

0

जगदलपुर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने शनिवार को जगदलपुर के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन रवाना हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें यह जवाबदेही अन्य पूर्व विधायकों व संगठन पदाधिकारियों के साथ लगाई है। शनिवार दोपहर बाद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने उनसे दूरभाष पर भी चर्चा की और जैन को समन्वयक बनाए जाने की जानकारी देने सहित आवश्यक निर्देश भी दिए। श्री जैन के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह जसवाल, हेमू उपाध्याय व संतोष सिंह भी रवाना हुए हैं।

बजट में बस्तर को मिले कई सौगात, नागरिकों ने वनमंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

0
  • बस्तर के विकास का संकल्प होगा पूरा : कश्यप
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वालंबन के क्षेत्र में भाजपा का बजट छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित: केदार कश्यप

जगदलपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि विष्णुदेव सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश बजट में छत्तीसगढ़ का विकास और नव निर्माण निहित है। बस्तर के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से हर क्षेत्र के लिए बजट में प्रावधन किया गया है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार का बजट सही मायने में छत्तीसगढ़ के नव निर्माण के संकल्प को साकार करने वाला है। यह बजट छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित है। छत्तीसगढ़ का विकास बस्तर के समुचित विकास से ही संभव व है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमने कांग्रेस के कुशासन को देखा है। प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण बस्तर क्षेत्र ही नही पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं नही हुआ। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने पहले बजट में ही बस्तर क्षेत्र को अनेकों सौगातें दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए केदार कश्यप ने कहा कि कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर सहित अन्य जिलों में हाई स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। वहीं जगलदपुर एयरपोर्ट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना भी की जा रही है।

जगदलपुर में महिला थाना

केदार कश्यप ने कहा कि जगदलपुर में महिला थाना स्थापित करने का प्रावधान बजट में भाजपा किया गया है। उन्होंने कहा है कि जगलदपुर में महिला थाना स्थापित होने से महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को समाप्त किया जा सकेगा। महिलाओं के सशक्तिकरण को बल मिलेगा साथ ही महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित करने व उनके सशक्तिकरण के उद्देश्य से अभियान पूर्वक कार्य होगा।केदार कश्यप ने बस्तर संभाग को बजट 2024 में मिले अनेक सौगातों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा सरकार ने जो बीड़ा उठाया था उसे पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होनें कहा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, युवाओं का प्रशिक्षण सभी क्षेत्रों में सरकार ने मास्टर प्लान बनाकर बजट प्रस्तुत किया है।

बस्तर के विकास में किसी को बाधक बनने नही देंगे

केदार कश्यप ने वामपंथी विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र पर इन लोगों को जरा भी भरोसा नहीं है, लेकिन ये लोकतंत्र में आना चाहते हैं। लोकतंत्र से चल रहे सरकार के कामकाज को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इनको बस्तर के विकास से कोई सरोकार नही है। ये लोग केवल हिंसा और हत्या को विकास समझ कर क्षेत्र में हमेशा तनाव की स्थिति उत्पन्न करते हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने बस्तर के विकास करने का जो संकल्प लिया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

बस्तर में पर्यटक को मिलेगा बढ़ावा, दंतेवाड़ा शक्तिपीठ काहोगा विकास : श्रीनिवास राव

0
  • बजट में किए गए प्रावधानों का मद्दी ने किया स्वागत
    जगदलपुर वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास का नया स्वरूप तय करेगा। प्रदेश की महिलाओं, युवाओं व किसानों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने वाला बजट है।
    . भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि बस्तर की बेहतरी व विकास के लिए भी करोड़ों रुपये खर्च करने का प्रावधान बजट में किया गया है। बस्तर के बीजापुर जिले में जिला न्यायालय खोलने का प्रावधान बजट में किया गया है। यह बस्तर क्षेत्र के लिए विष्णुदेव सरकार का बड़ा कदम है। मद्दी ने कहा कि बस्तर की क्षेत्रीय बोली हल्बी एवं गोंडी के संरक्षण के लिए भाषा परिषद का गठन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 2 करोड़ 50 लाख रुपयों की लागत से साफ्टवेयर बनाने का प्रावधान किया गया है। जिसकी मदद से क्षेत्रीय बोली हल्बी व गोंडी का हिंदी में अनुवाद किया जा सकेगा। इस साफ्टवेयर के माध्यम से लोग हल्बी व गोंडी बोली को सरलता से समझ सकेंगे, जिससे लोगों को जोड़ने व जुड़ने में बल मिलेगा। साथ ही हल्बी व गोंडी बोली का प्रसार होगा। श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा है कि नैसर्गिक सौंदर्य के धनी बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने कार्य होंगे। पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना आरंभ की जाएगी। दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी मंदिर को विकसित किया जाएगा। बस्तर में आवागमन सुगम बनाने के लिए एयर कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जाएगी। श्रीनिवास राव मद्दी ने बस्तर के विकास के लिए बजट में किए गए विशेष प्रावधानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व वित्तमंत्री ओपी चौधरी का आभार माना है।

तन स्वस्थ रहे, तो मन प्रफुल्लित रहता है और हर काम में रूचि बढ़ती है : श्रीनिवास राव

0
  • भाजपा नेता मद्दी ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा
    जगदलपुर जिला स्तरीय रास्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ जगदलपुर के मध्य स्थित संस्कार द स्मार्ट स्कूल में किया गया। कार्यकर्म का शुभारंभ वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया।
    श्रीनिवास राव मद्दी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तन स्वस्थ रहने पर ही आप लोग उत्कृष्ट और बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।  मद्दी ने कहा कि तन स्वस्थ रहने से मन प्रफुल्लित रहता है और मन प्रफुल्लित रहे तो हर काम के प्रति रूचि बनी रहती है। रूचि जागृत होने पर हर काम में सफलता मिलती है। श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि पेट में कृमि रहने से बच्चों का मन काम में नहीं लगता, चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है और तरह तरह की बीमारियां भी होती हैं। मद्दी ने कृमि नाशक दवा खाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की स्वास्थ संबंधी योजनाओं की तारीफ करते हुए बताया कि सभी का आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन पूरे भारत में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बालक- बालिकाओं को एक साथ सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मुफ्त कृमि मुक्ति की दवा खिलाई जा रही है। और जो बच्चे किसी कारणवश इस तिथि पर कृमि की दवा नही खा पाएंगे वे 15 फरवरी मॉपअप दिवस के दिन दवाई अवश्य ले लें। इस मौके पर दलपत सागर वार्ड के पार्षद नरसिंह राव, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सरेश गुप्ता, व्यंकटेश्वर राव, गोविंद जिलानी, रोशन झा के आलावा स्वास्थ विभाग के मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ आधिकारी डॉ आरके चर्तुवेदी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, डॉ. राजेंद्र सिंह डब्लूएचओ, डॉ. एस. टेकाम जिला मलेरिया आधिकारी, डॉ. रीना लक्ष्मी डीपीएम, संजीव दुबे सीपीएम, शिवनी नायक, पूजा विश्वास, नारेश मरकाम, प्रशांत श्रीवास्तव, संस्कार द स्मार्ट स्कूल की प्राचार्य एनी पॉल, प्रबंधक एलेक्स मैथ्यू, शिक्षक शिक्षिकाएं व स्टॉफ मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS