City Media - Page 697 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 697

बुजुर्गों का स्वागत कर विधायक ने किया भूमिपूजन

0
  • 9.98 लाख रु. में बनेगा सेन समाज का सामाजिक भवन
  • समाज के पदाधिकारियों ने सीएम- विधायक की जमकर की प्रशंसा

जगदलपुर शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के महेंद्र कर्मा वार्ड में बनने वाले सामुदायिक भवन के लिए जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भूमिपूजन किया। विधायक जैन ने सेन समाज के बुजुर्गों का स्वागत कर भूमिपूजन किया। भवन 9.98 लाख रुपए की लागत से बनेगा।

भूमिपूजन पश्चात विधायक जैन के साथ समाज के वरिष्ठजन मौजूद थे। सभी ने कहा कि हमारा समाज अपने भूमि व भवन के लिए तरस रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधायक रेखचंद जैन को समाज हित में फैसला लेने के लिए कोटि- कोटि धन्यवाद दिया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, गौरनाथ नाग, राजेश राय, सूर्या पाणि, हेमू उपाध्याय, विनोद कुकड़े, संदीप नवले, सेन समाज अध्यक्ष मनोज ठाकुर, किशन सेन, मन्नू सेन, पूर्व अध्यक्ष द्वय परमेश्वर व राधेश्याम, शंकर श्रीवास, राजू राव, नवनीत सरोठे, सियाराम ठाकुर, महेंद्र श्रीवास, संदीप श्रीवास, दशापीन श्रीवास, गौरी शंकर, राधे ठाकुर समेत सर्व नाई समाज के वरिष्ठ- कनिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

अतिरिक्त कक्ष निर्माण में मचा रखी है ऐसी अंधेरगर्दी

0
  •  दो माह में पूरा करना था निर्माण, 8 माह में भी नहीं बन पाया स्कूल का कमरा

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत लावागांव में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना का ने भट्ठा बिठा दिया है। जिस अतिरिक्त कक्ष को दो माह में बनाना था, उसे आठ माह गुजर जाने के बाद भी पूरा नहीं किया जा सका है। जबकि स्वीकृत पूरी रकम निकली जा चुकी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट से खिलवाड़ करने में पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। इसके कारण ग्रामीणों में सरकार के प्रति गलत संदेश जा रहा है। बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत लावागांव की प्राथमिक शाला लावागांव में भी ऐसा ही खेल चल रहा है। यहां प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए वित्त वर्ष 2022-23 में 15 लाख 30 हजार रु. की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इसके लिए निर्माण एजेंसी जिला निर्माण समिति बस्तर को बनाया गया था। इस समिति ने काम की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत लावागांव के सरपंच और सचिव ओंकार गगाड़ा को सौंप दी। कार्य स्थल पर लगाए गए बोर्ड के मुताबिक निर्माण कार्य 14 फरवरी 2023 से शुरू कर 20 अप्रैल 2023 तक पूर्ण करना था। सचिव ओंकार गागड़ा और पंचायत ने पूरी लागत राशि तो प्राप्त कर ली है, मगर आठ माह गुजर जाने के बाद भी निर्माण आधा अधूरा ही पड़ा है। अब तक छत ढलाई और प्लास्टर का काम नहीं हो पाया है। निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। पुराने शाला भवन में जगह की तंगी हो रही है। वहां पांच कक्षाओं के लिए महज दो कमरे हैं और एकसाथ सभी कक्षाओं में अध्यापन मुश्किल हो रहा है। इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति मिली है, लेकिन वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा की यह पहली करतूत नहीं है, बल्कि उनके माध्यम से कराए गए सभी कार्यों में इसी तरह की भर्राशाही और मनमानी की गई है। पंचायत सचिव के खिलाफ ग्रामीण कई दफे शिकायत कर चुके हैं, लेकिन न जाने किसके दबाव में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

भाजपा शासन में नहीं हुआ किसी समाज का विकास : जैन

0
  • देवांगन समाज सामुदायिक भवन के लिए दिए 10 लाख
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधायक निधि से दी राशि

जगदलपुर देवांगन समाज हमेशा से संगठित और बस्तर के विकास में सार्थक भूमिका निभाता रहा है।

उक्त संबोधन शुक्रवार को यहां सिविल लाईन में देवांगन समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन उपरांत आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक जैन ने दिया। श्री जैन ने कहा कि वे किसी की व्यक्तिगत आलोचना नहीं करना चाहते, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार रही और उसने किसी भी समाज का विकास नहीं किया। कार्यक्रम के दौरान दंतेश्वरी व परमेश्वरी माता का जयकारा जमकर लगाया गया।सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इस दौरान विधायक रेखचंद जैन के साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, गौरनाथ नाग, राजेश राय, सूर्या पाणि, हेमू उपाध्याय, सायमा अशरफ, राजेंद्र देवांगन, प्रदीप देवांगन, हरिशंकर देवांगन, खेम देवांगन, दुष्यंत देवांगन, अमित देवांगन, शेखर देवांगन, बलराम देवांगन, मुन्नालाल देवांगन, भगतनाथ देवांगन, सुंदरलाल, दीपक देवांगन, रवींद्र देवांगन, बृजेंद्र देवांगन, चंद्रकांत देवांगन, रमाकांत देवांगन, जितेंद्र देवांगन, दयावती देवांगन, धनेश्वरी देवांगन, ललिता देवांगन, मंजू देवांगन, भगवती देवांगन, देवकी देवांगन, मनीषा देवांगन, राखी देवांगन, सरिता देवांगन, किरण देवांगन, ज्योति देवांगन, पद्मा देवांगन, राम पिल्लई, आभास मोहंती समेत देवांगन समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कीचड़ व गड्ढे में पानी भरे हों कारण छात्र एवं शिक्षक को स्कूल जाने में हो रही परेशानी

0

ग्राम पंचायत पथराटोला के शासकीय प्राइमरी स्कूल के मुख्य सड़क पर इस्थित स्कूल मुख्य सड़क पर कीचड़ और जल भराव होने के कारण विद्यालय में बच्चो एवम शिक्षको को विद्यालय के अंदर जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है स्कूल का निरक्षण करने जनपद सदस्य संजय बैंस पहुंचे और समस्या का अवगत माननीय जिलाधीश महोदय एवम एनएच के अधिकारियों को अवगत भी कराया एनएच के अधिकारी लोगो की समस्या से मौन साध लिए बच्चो के पालक अपने बच्चो को घर से तैयार करके भेजते है और बच्चे स्कूल पहुंचने के पूर्व उनके पैर कीचड़ से लतपथ हो जाते है और बच्चो को कीचड़ सहित विद्या अध्यन के लिए ऐसी ही जाना पड़ता है संजय बैंस ने बताया की एनएच सड़क बनाने से सड़क ऊंचा और स्कूल नीचे हो गया है बरसात के दिनों में पूरा स्कूल परिसर में पानी भरा रहता है ग्रामीण जन इसको कई बार अवगत करा चुके है पर अधिकारी इस विषय में ध्यान नहीं देना समझ से परे है।

बाप ही बना बेटे का कातिल,आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक 05 सितंबर को थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह को ग्रामीण जन सामान्य से सुचना मिला कि ग्राम धनगांव निवासी युगेश कुमार रावटे ऊर्फ फेकु ,उम्र- 24 साल, की मृत्यु हो गई है थाना प्रभारी द्वारा मामले की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुये तत्काल मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया , घटना की जानकारी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना राजनांदगांव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा, को कराया एवं वरिष्ठ अधिकारीयों से मार्गदर्शन प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही करते हुये मामले मे सुक्ष्मता से जांच किया गया । जांच के दौरान युगेश कुमार रावटे पिता देवसिंग रावटे, उम्र- 24 साल,निवासी धनगांव, थाना डोंगगांव जिला राजनांदगांव,  की मृत्यु रस्सी से गला घोंट कर किया गया है, संदेहियों से पुछताछ करने पर, पुछताछ व साक्ष्य के आधार पर मृतक की हत्या, मृतक के पिता देवसिग रावटे पिता स्व. बिंझवार रावटे उम्र- 57 साल, के द्वारा किया जाना स्वीकार किया गया है एवं बताया कि मृतक युगेश कुमार रावटे एवं उसके पिता देवसिंग रावटे की मध्य शराब पीने एवं घर के मोटर सायकल ,मोबाईल एवं अन्य घरेलू सामान बेचने को लेकर हमेशा लड़ाई झगड़ा होता था दिनांक 04-.05.09.2023 के रात्रि करीबन 12.00 बजे मृतक युगेश कुमार रावटे शराब के नशे मे घर आया और अपने पिता को गाली गुफ्तार कर मारपीट करने लगा एवं पास मे रखे रस्सी को अपने पिता के गले मे डालने लगा,तब उसी रस्सी को आरोपी पिता देवसिंग रावटे के द्वारा मृतक युगेश के गले मे डालकर खींचा जिससे युगेश कुमार जमीन पर गिर गया तब देवसिग रावटे युगेश के सिर पर पैर रखकर गले मे फंसे रस्सी को बल पुर्वक  खीचकर हत्या कर दिया ।

हत्यारा पिता देवसिंग रावटे के द्वारा अपने ही बेटे के मृत्यु के साक्ष्य छुपाकर सामान्य मृत्यु बताने की कोशिश कर रहा था इस पर थाना डोंगरगावं मे अपराध 302,201 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपी को थाना डोंगरगांव पुलिस के द्वारा गिर0 कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही मे थाना स्टाफ सउनि बेदराम चंद्रवंशी,सउनि ईश्वर प्रसाद यादव, आर0 1158 जामेन्द्र वर्मा, आर0 17 कोमल साहू, 1507 राकेश कुमार साहू, 1433 कौशल सुधाकर का कार्य सराहनीय रहा ।

लिटिल बड्स एकेडमी दल्लीराजहरा मे शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन

0

दल्लीराजहरा लिटिल बड्स एकेडमी दल्ली राजहरा मे शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष  अशोक बाम्बेश्वर,नगर पालिका पार्षद श्रीमती रुखसाना बेगम कांग्रेस मीडिया प्रभारी विवेक मसीह एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम उपस्थित मंचस्थ थे तथा कार्य क्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्या मति विजया खान ने की।

कार्यक्रम शुभारम्भ माँ सरस्वती को माल्यार्पण कर डॉ राधाकृष्णन सर्वपल्ली की प्रतिमा को तिलक लगाकर किया गया । कार्यक्रम में मंचस्थ सभी अतिथियों का फूल माला गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया स्वागत गीत,सरस्वती वंदना बालिकाओं ने प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षक, शिक्षिका के अलावा समस्त स्टॉप को अतिथियों के करकमलों से प्रतीक चिन्ह व गुलदस्ता भेंट कर सम्मान कराया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने अपने उद्बोधन में कहा

शिक्षक साधारण नही होता,प्रलय और निर्माण उसकी गोद में पलता है।तथा हर बच्चे के पहले गुरु माँ पिता होते है जो हमें संस्कार देते हैं उसके बाद हमें हमारे शिक्षको की शिक्षा के कारण वे हमें तराश कर डॉ, इंजीनियर, वैज्ञानिक जैसे पद पर पहुचाते है इसलिए गुरु रूपी शिक्षक देश को गढ़ने में बहुत बडी भूमिका का निर्वहन करते हैं कभी कभी हमे शिक्षक कड़वी गोली भी देते हैं यह हमारी कमजोरी को दूर करता है इसलिए सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करें और आप सब आने वाले समय में देश के भविष्य हो आप सभी देश की तरक्की में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे यही मेरी शुभकामनाएं है।

अन्य अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।

समारोह के अवसर पर लिटिल बड्स एकेडमी के सभी शिक्षक, शिक्षिकायें शाला के बालक बालिकाए पालक शिक्षक समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंचस्थ सभी अतिथियों को शाला के प्राचार्य व पालक शिक्षक समिति के सदस्यगण ने प्रतीक चिन्ह व गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। सम्मान की इसी कड़ी में नगर के पत्रकार वीरेंद्र भारद्वाज, रमेश मित्तल, छगन साहू, नरेंद्र खोब्रागडे, सुमित जैन, नीलेश श्रीवास्तव को गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मिस संजुक्ता भंज एवं शाइनी मैथ्यू पत्रकार छगन साहू के द्वारा किया गया।उपस्थित सभी अतिथियों व उपस्थित लोगों का अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट नबी खान के द्वारा किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ चार सूत्री मांग 8 सितंबर 2023 को प्रदेश कोषालय कर्मचारी राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री निवास घेराव करेंगे

0

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि चार सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा विधिवत 15 दिन पूर्व शासन को ज्ञापन सौंप दिया गया था शासन द्वारा कोषालय संवर्ग के वेतन विसंगति अधीनस्थ लेखा सेवा के पद बढ़ाने एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन विसंगति

तृतीय समय मान वेतनमान मांगों पर कोई पहल नहीं करने के कारण उक्त मांगों में उल्लेखित अनुसार 7 अगस्त 2023 से 11 अगस्त 2023 तक काली पट्टी लगाकर शासन का ध्यान आकृष किया 11 अगस्त को सभी जिलों के पदाधिकारी द्वारा कोषालय साथीगण भोजन अवकाश के समय कलेक्टर को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा दूसरे चरण में संभाग स्तर पर 26 अगस्त 2023 को एक दिवस की धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के सभी संभागों में किया गया तीसरे चरण में राजधानी रायपुर पर 8 सितंबर 2023 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री निवास घेराव करने प्रदेश के समस्त कोषालय कर्मचारी गण उपस्थित रहेंगे प्रदेश के सभी कोषालय से राजधानी रायपुर में एकत्र होकर 8 सितंबर को धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे

प्रमुख रूप से संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष हरीश कवर, उप प्रांताध्यक्ष अरुण चौरिया, संघ के संरक्षक चवन प्रकाश साहू, एस के झा, वरिष्ठ सलाहकार एस पी केसरी, प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामाधार साहू, प्रांतीय सचिव गंभीर नेताम, प्रांतीय प्रचार सचिव द्वारिका प्रसाद वस्त्रकार, प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू, प्रांतीय संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, संभागीय अध्यक्ष रायपुर गोविंद राम बसोने, संभागीय अध्यक्ष बस्तर पूरनलाल ताती, संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर ज्ञानूराम भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष सरगुजा सुशील सिंह, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग रामनाथ भूआर्य जिलाध्यक्ष रायपुर अफरोज खान, जिला अध्यक्ष दुर्ग जगजीवन नायक, जिला अध्यक्ष जगदलपुर अविनाश पांडे, जिला अध्यक्ष बिलासपुर संजय नेताम, जिला अध्यक्ष सरगुजा सुशील गुप्ता, जिला अध्यक्ष बालोद केवल राम नेताम, जिला अध्यक्ष राजनंदगांव सुशांत बेलेकर, जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार खेम सिंह ध्रुव, जिलाध्यक्ष रायगढ़ राजीव बरेट, जिला अध्यक्ष मुंगेली भरत लाल सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा रामाधीन साहू, जिला अध्यक्ष कोरिया राहुल मिश्रा, जिला अध्यक्ष सूरजपुर संगीत कुमार, जिला अध्यक्ष जशपुर मृत्युंजय सिंह, जिला अध्यक्ष धमतरी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला अध्यक्ष सुकमा सुखदेव सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष कोंडागांव भानु पटेल, जिला अध्यक्ष बीजापुर उपेंद्र कुमार ओगर, जिलाध्यक्ष नारायणपुर दया, जिला अध्यक्ष कांकेर गौरव द्विवेदी, जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा प्रदीप मारकंडे, जिलाध्यक्ष कोरबा एन के नरसिंह एवं कर्मचारी साथी गण आदि पदाधिकारियों ने दी है ।

 

सफाई कर्मचारी के आमरण अनशन को दल्ली राजहरा भाजपा मंडल द्वारा समर्थन दिया, एसडीएम को ज्ञापन सौपा

0

दल्लीराजहरा :- नगरपालिका के द्वारा 12 श्रमिकों के अधिकारों का हनन करते हुवे काम मे नही लेने के विरोध में 12 श्रमिकों द्वारा SDM कार्यालय के सामने पिछले 3 दिनों से आमरण अनशन किया जा रहा है। जिसमे आज से भाजपा भी पूर्ण रूप से समर्थन कर आर पार की लड़ाई लड़ने आगे आ गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में सभी मंडल पदाधिकारी व पार्षदो ने आमरण अनशन स्थल पर पहुँच कर जोरदार प्रदर्शन किया व मजदूरों के पक्ष में भाषण दिया भाषण में भारतीय मजदूर संघ के मुश्ताक अहमद व युवा नेता श्याम जायसवाल द्वारा मजदूरों के पक्ष में जोशीला भाषण दिया गया। जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौप तत्काल मजदूरों का मांग पूरा कर आमरण अनशन समाप्त कराने कहा गया है। भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा है।

कि अगर 24 घण्टे में इनका मांग पूरा नही किया गया तो भाजपा चक्का जाम कर देगी। जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी ने 8 सितम्बर को 3 बजे मुख्य नगरपालिका अधिकारी व रेलवे के अधिकारियों की बैठक रख इस मामले का निराकरण करने की बात कहि है। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा अमरण अनशन पर बैठे बंशीराम शोरी के गिरते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुवे अनशन समाप्त करने की भी अपील किया गया पर आंदोलनकारी नही माने व 8 सितंबर के मीटिंग तक इंतजार करने की बात कह कर चले गए भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा अगर मीटिंग में भी मजदूरों की मांग पूरी नही की जाती तो उसी दिन मीटिंग खत्म होने के बाद चक्का जाम कर दिया जायेगा। आमरण अनशन को समर्थन देने वालो में मुख्य रूप से दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के राकेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि राजीव दसोडे़, बॉबी छतवाल नेता प्रतिपक्ष महेंद्र पिपरे ,मुस्ताक अहमद सांसद प्रतिनिधि माइंस मदन मायती,(अध्यक्ष बीएमएस), महेंद्र सिंह सुजीत झा भूपेंद्र डहरवाल रमेश गुर्जर रमेश जैन अमित कुकरेजा शंकर साहू, सोनू ठगेल उमेश विश्वकर्मा , मेवा पटेल, जनार्दन सिंहरोल नितेश हरीश बाघ अंकित जायसवाल, सुमित जैन राकेश देवांगन, गोलू जायसवाल, पार्षदगण राजेश कांबले, प्रमिला पारकर, ममता नेताम,

 

 

दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों की बलि जिम्मेदार कौन

0

दल्लीराजहरा :- नगर पालिका के वार्डो में होने वाले विकास का श्रेय लेने नगरपालिका होड़ लग जाती है। विकास के नाम पर आज वार्ड क्रमांक 03 में 20 पेड़ो का विनाश कर दिया गया अब अध्यक्ष इसकी जवाबदेही लगे क्या ..? ऐसा इसलिए कहा जा रहा हैं क्योंकि नगरपालिका के अंदर होने वाले सारे कामो का श्रेय जब अध्यक्ष का होता है। तो यहाँ होने वाले विनाश का भी दोषी नगर पालिका होना चाहिए। बिना इनकी सहमती से पेड़ कैसे कट सकता है..? और अगर अध्यक्ष की सहमति इस विनाश में नही है तो वह इस पर क्या कार्यवाही करेंगे यह दल्लीराजहरा की जनता जानना चाहती है। एक तरफ राज्य व केंद्र सरकार हर साल अरबो रुपये खर्च कर पेड़ लगा रहा है। करोड़ो रूपये पर्यावरण संरक्षण के नाम पर खर्च किया जा रहा वही BSP के CGM श्री गहरवार के कार्यालय के पीछे 20 हरे भरे पेड़ो की बली दे दी गयी। CGM को उनका पक्ष जानने के लिये सुबह 08 बजे से 01 बजे के बीच 3 बार काल किया गया परंतु उन्होंने काल रिसीव नही किया वाट्सअप पर व टैक्स मैसेज करके भी उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया पर CGM द्वारा कोई रिप्लाई नही किया गया। जिससे ऐसा प्रतीत होता है। कि इस 20 पेड़ो की कटाई के लिए कहि न कही नगरपालिका के साथ साथ BSP प्रबंधन भी जिम्मेदार है। BSP प्रबंधन के तरफ से श्री रमेश हेडऊ द्वारा पक्ष रखा गया है। पूरा मामला वार्ड क्रमांक 03 का है। BSP कोविड सेंटर के बाजू में फुटबॉल ग्राउंड रोड पर BSP के खाली जगह है। जहाँ लगभग 30-40 पेड़ों का वृक्षारोपण कर नर्सरी बनाई गई थी । उसमे से 20 पेड़ो की अवैध कटाई की गई है। जब से यह मामला प्रकाश में आया है। सभी अधिकारी कर्मचारी इस मामले से पड़ला झाड़ रहे व उन्हें इसकी कोई जानकारी नही होने की बात कह रहे आखिर कैसे बिना किसी के जानकारी वह अनुमति के पेड़ों को काट दिया गया। शहर के अंदर के ये हाल है तो सोचो दूर दराज के जंगल क्षेत्र का क्या हाल होगा। प्रशासनिक तंत्र खामोश क्यों है ? कि शहर के अंदर स्थित जगह में 20 पेड़ काट दिये जायें और कोई अधिकारी इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नही अब तो लगता है की कलेक्टर महोदय को ही इस मामले में संज्ञान लेना होगा और उन्हें ही बताना होगा कि आखिर इस 20 पेड़ो की कटाई का जिम्मेदार कौन है..? आखिर किस पर होगी कार्यवाही इस पूरे मामले में सभी के अधिकारियों व नेताओं से बयान लिया गया है।

वन विभाग से SDO श्री सिन्हा का कथन– यह राजस्व का मामला है। इसलिए इसमे SDM तहसीलदार व पटवारी ही कार्यवाही करेंगे वन विभाग इसमे कार्यवाही नही कर सकता मै इस मामले में सम्बंधित अधिकारियों से बात करता हूँ।

वन विभाग से रेंजर नादुलकर का कथन- हमारे पास पार्षद का आवेदन आया था जिसमे 11 पेड़ काटने की अनुमति मांगी गई थी। परंतु हमने कोई आदेश नही दिया है। यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नही है। यह राजस्व अधिकारी के अधिकार में है। SDM द्वारा इसमे 11 पेड़ काटने की अनुमति दी गयी है या नही इसकी जानकारी मुझे नही है।

श्रीमती शीतल चंद्रवंशी मुख्य नगरपालिका अधिकारी का कथन – 20 पेड़ काटने के सम्बंध में मुझे कोई जानकारी नही है। किसने और क्यों पेड़ कटवाया नगरपालिका का इससे कोई लेना देना नही है। वार्ड क्रमांक 03 में सामुदायिक भवन बनाने की बात मेरे जानकारी में नही है। उस जगह का NOC आया है कि नही फाइल चेक करवा के बता पाऊंगी।

सुरेश कुमार साहू सिटी मजिस्ट्रेट दल्ली राजहरा का कथन – पेड़ काटने का कोई आदेश मेरे द्वारा किसी को नही दिया गया हैं। अगर 20 पेड़ कट है। तो यह गम्भीर मामला है। तत्काल पटवारी को भेज कर पूरे मामले को देखवाता हूँ। साथ ही इसकी अनुमति से सम्बंधित कोई फाइल आयी होगी तो उसे भी देखता हूँ। इस मामले में जो उचित कार्यवाही होगी कि जायेगी।

 

रमेश हेडऊ बीएसपी अधिकारी का कथन – BSP द्वारा नगरपालिका दल्लीराजहरा को वार्ड क्रमांक 03 में सामुदायिक भवन बनाने के लिए उस जगह का NOC 22/09/2022 को जारी किया गया था। परंतु कहीं भी हमारे द्वारा पेड़ काटने का अनुमति नही दिया गया है। यदि 20 पेड़ो को काटा गया है। तो यह हमारे NOC दिए जाने के नियम शर्तों का उल्लंघन है। तत्काल आज ही नगरपालिका को इसके लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। आगे जैसा BSP के उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलेगा उस अनुसार NOC रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी।

बीएसपी टाउनशिप में चारों तरफ फ़ैला गाजर घास, बीएसपी प्रबंधन टाउनशिप वासियों को नहीं ले रही सुध, भारतीय मजदूर संघ

0

खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने उप महाप्रबंधक,नगर प्रशासन विभागटा ऊनशीप, आई.ओ.सी. राजहरा भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई को ज्ञापन सौंपकर राजहरा टाउनशिप में चारो ओर उग आये गाजर घास एवं फैली हुई गंदगी की सफाई कराने की मांग की है। मुश्ताक अहमद ने बताया कि

संघ ने ज्ञापन सौंपकर नगर प्रशासन विभाग को बताया कि आज की स्थिति में सम्पूर्ण राजहरा टाउनशीप गाजर घास एवं गंदगी से पट गया है। बी.एस.पी.प्रबंधन की तरफ से साफ सफाई की ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे पूरे टाउनशिप क्षेत्र में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है बीएसपी कर्मचारी एवं उनका परिवार भारी गंदगी के बीच रहने को मजबूर है।

टाउनशिप क्षेत्र की सभी सड़कों के किनारे व बीचोबीच काफी बड़े बड़े गडढे बन गये हैं जहाँ बरसात का पानी भर जाता है, जिससे राहगिरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता

है क्योंकि वाहनों की टायर से गडढे का पानी उछल कर लोगों के उपर आता है। इस प्रकार की समस्या से स्कूली बच्चे काफी परेशान है। साथ ही टाउनशिप क्षेत्र में गडढ़ों में भी बरसात का पानी भरा हुआ है, उनके निकलने के लिए व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिससे मच्छरों की भरमार हो गई है, टाउनशिप में लोगों को डेंगू हो रहा है, मगर नगर प्रशासन विभाग मौन धारण किये हुए हैं आज डेंगू से लोग पीड़ित हैं रहे हैं। पहले गडढ़ो में दवा का छिड़काव किया जाता था, जिसे बंद कर दिया गया है, इस वजह से भी मच्छरों का प्रकोप और ज्यादा हो गया है। बीएसपी प्रबंधन द्वारा पीएचई विभाग को ही बंद कर दिया गया है बीएसपी धीरे धीरे अपनी जिम्मेदारी से किनारा करने में लगीं हुई है उसका सारा ध्यान सिर्फ उत्पादन करने में लगा हुआ है मगर बीएसपी प्रबंधन यह भूल चुका है कि बीएसपी टाउनशिप में जो कर्मचारी रहते हैं अगर उनके स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो उससे आपका उत्पादन भी प्रभावित होगा। इसलिए कम से कम बीएसपी प्रबंधन अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए ही टाउनशिप में निवासरत कर्मचारियों को साफ सुथरी व्यवस्था उपलब्ध कराये।

टाउनशिप के सभी नालियों की सफाई बरसात के पूर्व कराने के लिए युनियन द्वारा मौखिक रूप से बहुत बार कहा गया था, किन्तु इस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जिससे सम्पूर्ण टाउनशिप

की नालियां बदबू व गंदगी से भर गई है। टाउनशिप के सभी क्षेत्रों में आवारा पशुओं की भरमार

रहती है, बीच चौक चौराहों में पशु बैठे रहते हैं, जिससे आने जाने वालों को काफी असुविधा होती है

कई बार नाईट शिफ्ट ड्युटी आने जाने वालों को दुर्घटना का सामना करना पड़ा है। फिर भी नगर

प्रशासन विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

पूर्व में टाउनशिप की साफ सफाई के लिए बी.एस.पी. द्वारा ठेका निकाला जाता है, जिसमें ठेका श्रमिक टाउनशिप की साफ सफाई का कार्य एवं कचरा उठाते थे, जिसे विगत वर्षों से पूरी तरह

बंद कर दिया गया है, इसलिए गंदगी ज्यादा हो गई है। इसलिए संघ की मांग है कि बी.एस.पी. द्वारा पूर्व की भांति सम्पूर्ण

टाउनशिप की साफ सफाई के ठेका निकाला जाये।

मुश्ताक अहमद ने आगे कहा कि संघ ने बीएसपी प्रबंधन से मांग किया है कि उपरोक्त सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाये और भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा दिये गये स्लोगन भिलाई देश की शान है और राजहरा भिलाई की जान है इस कहावत को चरितार्थ करने के लिए नगर प्रशासन विभाग अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करें जिससे राजहरा टाउनशिप में निवासरत बी.एस.पी. कर्मचारी एवं उनका परिवार सुरक्षित एवं स्वस्थ रह सकें और जिस तरह बी.एस.पी. प्रबंधन खदानों में उत्पादन के लिए अपना लक्ष्य

निर्धारित करके रखती है, उसी तरह टाउनशिप की साफ सफाई के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाये। और जिम्मेदारी तय की जाये। आने वाला समय त्यौहारों का है इसलिए तत्काल बीएसपी प्रबंधन टाउनशिप को गाजर घास और गंदगी से मुक्त करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।अन्यथा संघ कड़ी कार्यवाही करने के लिए बाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी बीएसपी प्रबंधन की हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS