City Media - Page 1212 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1212

अधिवक्ता नितिन जैन की कार शार्ट सर्किट से हुआ ख़ाक

0

भानपुरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ग्राम बालेगा के पास रविवार रात के 10:00 बजे कार शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग कार पूरी तरह हुआ जलकर हुआ खाक अधिवक्ता नितिन जैन बचे बाल बाल आग बुझाने फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

अधिवक्ता नितिन जैन ग्राम सोनारपाल निवासी हर रविवार के अपने निवास गृह ग्राम सोनारपाल में आते हैं वापस अपने वर्तमान निवास जगदलपुर जाते हैं। थाना बस्तर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बालेगा के पास कार शॉर्ट सर्किट होने से अचानक लगी आग आग लगते ही अधिवक्ता नितिन जैन ने बताया कि कार पर अकेला रहा शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लगने से कार से उतर कर दूर चला गया। कार जल पूरी तरह हुआ खाक। बताया जा रहा है कि।घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

बाइक से 55 पौव्वा देशी शराब अवैध रूप से परिवहन कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

बालोद – पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर दिनांक-05.03.2022 को चौकी कंवर थाना गुरूर द्वारा अवैध शराब बिकी पर रेड कार्यवाही में चौकी क्षेत्र ग्राम पलारी बोहारा, अरकार की ओर रवाना हुये थे। पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिला कि ग्राम अरकार का ढालु राम देवांगन अपने लाल काला कलर का होण्डा ड्रीम युगा मोटर सायकल में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब परिवहन कर रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर लाल काला कलर का होण्डा ड्रीम यूगा मोटर सायकल में सामने की ओर पेट्रोल टंकी की उपर एक काला नीला रंग का झोला मे अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते पाये जाने आरोपी ढालु राम देवांगन पिता स्व० राम्हुराम देवांगन उम्र 51 वर्ष सा0 ग्राम अरकार चौकी कंवर थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही करते हुये एक काला नीला रंग के झोला में 55 पौव्वा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एम०एल कुल जुमला 9.900 बल्क लीटर किमती 4400 रू एवं एक लाल काला कलर का होण्डा ड्रीम युगा मोटर सायकल कीमती करीब 40,000 रू को गवाहो समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जप्त शराब को मौके पर ही शील बंद कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा-34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने पर मौके पर ही गवाहो के समक्ष समय करीब 21:40 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर जप्त शराब एवं मो0सा0 को लेकर हम० स्टाफ चौकी कंवर आये एवं अपराध कमांक-122/2022 धारा-34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी ढालु राम देवांगन को आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल निरूद्ध किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रोहित मालेकर, चौकी प्रभारी उप.निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि0 अनित राम यादव प्र0आर0-श्रीराम उइके, आर०-दीपक कतलम, जितेन्द्र साहू,आर. सुनील बघेल, आर. पुलेश कटेन्द्र,आर0-टिकेन्द्र कुमार सोरी, आर-राजेन्द्र साहू का सराहनीय भुमिका रही।

देवभोग दूध की रिकार्ड तोड़ मूल्यवृद्धि उपभोक्ता, उत्पादक किसानों और पार्लरों के खिलाफ – शिव दत्ता

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ द्वारा देवभोग दूध में पांच रुपये प्रति लीटर की मूल्य वृद्धि को देवभोग पार्लर एजेंट संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्ता ने आम उपभोक्ता, दुग्ध उत्पादक किसानों और पार्लरों के खिलाफ बताते हुए कहा है कि यह सहकारी उपक्रम को डुबाने की दिशा में उठाया गया कदम है। राज्य के सहकारी दुग्ध के दाम व्यावसायिक संस्थानों के दूध के दाम से काफी ज्यादा होने की वजह से देवभोग दूध की बिक्री बुरी तरह प्रभावित होना तय है। मांग कम होने की वजह से उत्पादन भी प्रभावित होगा जिससे दुग्ध उत्पादक किसानों से संग्रहित होने वाले दूध की मात्रा में स्वाभाविक तौर पर कमी आएगी और इससे दुग्ध उत्पादक किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

देवभोग पार्लर एजेंट संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्ता का कहना है कि राज्य के किसानों से दूध खरीद कर आम उपभोक्ताओं को ताजा और शुद्ध दूध उचित कीमत पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवभोग दुग्ध महासंघ निजी क्षेत्र के संस्थानों को पीछे छोड़कर राज्य में अग्रणी दुग्ध प्रदाता है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए राज्य शासन के सहयोग तथा मार्गदर्शन में महासंघ से जुड़ी सहकारी समितियों, देवभोग के उत्पाद उपभोक्ता तक पहुंचाने वाले पार्लर एजेंट और महासंघ के कर्मचारियों, अधिकारियों ने बहुत मेहनत की है। इस रिकार्ड तोड़ मूल्यवृद्धि से देवभोग के प्रति उपभोक्ता का विश्वास टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस लागत वृद्धि का हवाला देते हुए बेतहाशा दाम बढ़ाये गए हैं, वह युक्तिसंगत नहीं है। प्रतिद्वंद्वी दुग्ध संस्थान व्यावसायिक हितों को देखते हुए जिस कीमत पर उपभोक्ता को दूध उपलब्ध करा रहे हैं, उससे प्रति लीटर पांच रुपये अधिक पर देवभोग दूध कौन खरीदेगा।

बालोद जिले के नये पुलिस अधीक्षक ने किया पदभार ग्रहण

0

बालोद – आज दिनांक 06.03.2022 को बालोद जिले के नये पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर का स्वागत पूर्व पुलिस अधीक्षक सदानदं कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। पदभार ग्रहण के बाद पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों की मीटिंग ली गई, जिसमें सट्टा/जुआ/अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही करने व थानों में लंबित अपराध, गुम इंसान, मर्ग, शिकायत का निकाल करने, आम लोगों के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।

नये पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर बालोद का स्वागत डीएसपी नवनीत कौर, एसडीओपी प्रतीक चुर्तुवेदी, सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश बागडे, डीएसपी बोनिफॉस एक्का, डीएसपी एस एस मौर्य, रक्षित निरीक्षक एम एस नाग, थाना प्रभारी बालोद मनीष शर्मा, सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चन्द्रवंशी, अजाक प्रभारी गैंदसिंह ठाकुर, महिला सेल प्रभारी पदमा जगत, ,यातायात प्रभारी एन के कश्यप, थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा अरूण नेताम, थाना प्रभारी गुण्डरदेही भानु प्रताप साव, थाना प्रभारी अर्जुन्दा कुमार गौरव, थाना प्रभारी गुरूर रोहित मालेकर, थाना प्रभारी देवरी नवीन बोरकर, थाना प्रभारी डौण्डी अनिल ठाकुर, थाना प्रभारी राजहरा टी एस पट्टावी, थाना प्रभारी मंगचुवा दिलीप नाग, थाना प्रभारी रनचिरई यामन देवांगन, थाना प्रभारी सुरेगांव अमित तिवारी, कवंर चौकी प्रभारी कैलाश मरई एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है-निलय कश्यप (नानु)

0

आज जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानु) ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंगारपाल मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता मे प्रथम ईनाम 15 हजार एवं द्वितीय ईनाम 7 हजार था। प्रतियोगिता में करनपुर की टीम विजेता एवं घोटिया की टीम उप विजेता रहा जनपद सदस्य निलय कश्यप ने कहा कि शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है, जो बहुत लाभदायक है। बहुत से देशों में खेलों को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है, क्योंकि वे एक व्यक्ति के जीवन में खेल के वास्तविक लाभ और व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में इसकी आवश्यकता को जानते हैं। किसी धावक (एथिलीट) या पेशेवर खिलाड़ी के लिए शारीरिक गतिविधियाँ बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। यह उनके और उनके जीवन के लिए बहुत मायने रखती है। खेल खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा अवसर रखता है। कुछ देशों में, कुछ अवसरों कार्यक्रमों और त्योहारों के आयोजन पर स्पोर्ट्स और खेल गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान मोसूराम बघेल महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी , कुंगारपाल सरपंच शंकर कश्यप. सोनसिंग कश्यप. डमरू कश्यप. रत्तीराम सिन्हा , सोसल मिडिया विधायक प्रतिनिधि विक्की कश्यप. छोटु ठाकुर , दीनबन्धु पोयाम , उग्रेशन सिन्हा. गंगा राम. मिठू कश्यप. जंगलू .अखबार. शिवराम. तुलसी. रामधर. रामसिंग. मुकेश सचिदानंद . श्याम. मुन्ना.कार्तिक.  आयोजन समिति के सदस्य  एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

नवदम्पति को आशीर्वाद प्रदाय कर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने बधाई व शुभकामनाएं दी

0

ग्राम पंचायत कोरटा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसमें बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्रआदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी शिरकत हुए और सभी नवदंपति को उपहार स्वरूप भेंट कर नये जीवन की शुभकामना दी और कहा कि यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराने के लिए हमनें एक समूह बनाया जनजागरण समिति के नाम से इस समूह के माध्यम से हमनें बहुत से सामुहिक विवाह कराये है |

बस्तर विधायक जी ने कहा कि 1990-92 में इस समूह से जुड़ा हुआ और समूह का अध्यक्ष भी रहा आज बहुत खुशी की बात है कि आज हमारे इस जनजागरण समूह के माध्यम से अड़तीस जोड़े का शादी करवा रहे है अब तक इस समूह के माध्यम से इसके विभिन्न जगह कार्यक्रम रखकर ऐसे नवदम्पतियों का शादी करवा रहे अभी तक लगभग सात हजार से भी ज्यादा जोड़ों का विवाह संपन्न कराया है सभी नवदंपति को कहा कि आप सभी लोग भी समय के अनुरूप विकसित हो कोई भी बाल विवाह ना करें यह कानूनी अपराध है और हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के भाईयों से विनती है उम्र की ख़ास ध्यान दे कोई भी बालविवाह की शिकार ना हो |

जिसमें मौजूद रहे बस्तर प्रभारी दिनेश यदु,बालक राम जोशी, छत्तीसगढ़ कृषक परिषद सदस्य जानकीराम सेठिया,जिला पंचायत सदस्य ख़िरमनी सेठिया, जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल,रतन कश्यप, दुर्जन,धनेश्वर बघेल,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मधु निषाद,जनपद सदस्य नारायण बघेल,सोशल मीडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार,नीलम कश्यप,ग्रामीणजन,एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |

सांसद दीपक बैज व विधायक रेखचंद जैन ने निःशुल्क स्वास्थ शिविर का किया शुभारंभ…

0

आज स्थानीय जगदलपुर के ओसवाल भवन ओसवाल श्वेतांबर समाज के द्वारा रायपुर के SMC हार्ट इंस्टिट्यूट एंड IVF रिसर्च सेंटर के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु कतारबद्ध संबंधित डाक्टर से उपचार कराया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः महिला बाल विकास मंत्री भेड़िया ने किया सह जिला जागृति शिविर का शुभारंभ

0

45 महिलाओं को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत प्रदाय किए 9 लाख रुपए के चेक

तीन दिव्यांग महिलाओं को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का भी किया गया सम्मान

महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर आगे बढ़ रही है – मंत्री भेड़िया

महासमुंद 6 मार्च 2022/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह जिला जागृति शिविर के अवसर पर आज यहां शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने तीन दिव्यांग महिलाओं सरोज यादव, लता यादव और पद्मावती सोनमणी को मोटराईज्ड ट्रायसायकल (बैटरी चलित) प्रदाय की। मंत्री के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर खुश हुई और उनका आभार जताया। यह मोटराइज्ड ट्राई साइकिल समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदान की गई है। कार्यक्रम महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फॉर्चून फाउंडेशन बागबाहरा के नेत्रहीन बच्चों द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी गायन के साथ शुरू हुआ।

समाज कल्याण की ओर से राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत 20 महिलाओं को 20-20 हजार रुपए के कुल 4 लाख रुपए के चेक सौंपे गए। वहीं 25 महिला समूहों को महिला कोष ऋण में 20-20 हजार की कुल 5 लाख की राशि के चेक दिए गए। मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा इस प्रकार दोनों योजना के तहत कुल 9 लाख रुपए की राशि के चेक वितरण किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पर्यवेक्षक को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह सहित 5 विभागीय महिला कर्मचारियों को दिव्यांगजनों कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और महिला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए अंतर्राट्रीय महिला दिवस के बारे में बताया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, संगठन पदाधिकारी रश्मि चंद्राकर, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला सहित जनप्रतिनिधिगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा प्रदेश की महिलाएं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर रही है और आगे भी बढ़ रही है। महिलाएं खेती किसानी से लेकर आसमानी रास्तों में (हवाई जहाज) उड़ाकर देश की सेवा कर रही है। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाब हो रही है। राज्य सरकार महिलाओं के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित कर रही है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा श्रमिक परिवार की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना संचालित की है। इस योजना के माध्यम से पात्र पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो पुत्रियों की बैंक खातें में एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना का भी शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य में जन्म लेने वाली बालिकाओं की अच्छे भविष्य के लिए व उनके माता-पिता को प्रोत्साहित करने के लिए 5 हजार रुपए की राशि दी जाने की व्यवस्था है।

मंत्री भेड़िया ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के लिए सखी वन स्टॉप संेटर भी कुशलता पूर्वक संचालित किए जा रहे है। इन संेटरों के माध्यम से एक ही छत के नीचे महिलाओं को निःशुल्क विधिक चिकित्सा एवं परामर्श और आश्रय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हर क्षेत्र की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा काम किया है, ये सब बधाई के पात्र है। भेड़िया ने प्रदेश के महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश की महिलाएं सशक्त और सामर्थ्य है। आगे भी उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आव्हान किया कि राजधानी रायपुर के बीटी आई ग्राउण्ड शंकर नगर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया गया है। जहां राज्य की स्व सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादांे की प्रदर्शनी लगाई गई है और वे अपने सामग्रियों की बिक्री भी कर रहे है। आप भी इस महिला मड़ई में आकर आनंद उठाएं।

कार्यक्रम को संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने कहा कि नरवा, गरवा, घुरूवा अउ बाड़ी से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। वे गौठानों में जैविक खाद सहित अन्य आर्थिक गतिविधियां संचालित कर रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने संबोधन करते हुए कहा कि नारी वर्तमान दौर नारी सशक्तिकरण का है। महिलाएं देश के निर्माण और उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास समीर पांडेय ने जिले में चल रही विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।

मैं इतना जोर के नाची आज…अनिला बनीं महिला सशक्तिकरण की आवाज़

0

(अर्जुन झा)

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरल सहज संस्कृति से समृद्ध राज्य की महिला एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में आयोजित की जा रही महिला मड़ई के शुभारंभ अवसर पर खुलकर छत्तीसगढ़िया नृत्य किया। सहज सरल संस्कृति की ध्वजवाहक, महिला शक्ति को अधिक ऊर्जा देने वाली अनिला भेड़िया ने परंपरागत लोक नृत्य का प्रदर्शन इस तरह किया कि छत्तीसगढ़ की सशक्त महिलाओं की झलक दिखाई दे गई। महिला बाल विकास मंत्री ने किसी पारंपरिक नृत्यांगना की तरह नृत्य कौशल दिखाया।

उनके साथ राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने भी महिला मड़ई में झूम झूम के नृत्य कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। गौरतलब है कि डोंडी लोहारा की विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार की एकमात्र महिला मंत्री अनिला भेड़िया दिग्गज आदिवासी नेता झुमुकलाल भेड़िया के परिवार की बहू हैं। जनसेवा और छत्तीसगढिया संस्कृति के प्रति समर्पण भाव इस परिवार की सांस्कृतिक विरासत है जिसे अनिला भेड़िया राज्य की कैबिनेट मंत्री के रूप में आगे बढ़ा रही हैं। भेड़िया की सादगी, सरलता, सहजता और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव हमेशा देखने मिलता है। आज के दौर में जब छोटी छोटी कामयाबी पर दिमाग सातवें आसमान पर पहुंच जाता है तब अनिला भेड़िया विनम्रता की साक्षात मूर्ति नजर आती हैं। आईपीएस अधिकारी रहे पति से उन्हें जनसेवा की प्रेरणा मिली और जनसेवी परिवार के बुजुर्गों से सादगी से परिपूर्ण शुभाशीष। यही कारण है कि सहज जननेता के रूप में अनिला भेड़िया की विशिष्ट पहचान है। विनम्र मुख्यमंत्री की विनम्र मंत्री के तौर पर वे राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और बाल सुपोषण के महायज्ञ में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का सुफल हाल ही सामने आया है कि छत्तीसगढ़ में कुपोषण की दर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यहां कुपोषण की दर राष्ट्रीय दर से काफी कम है और मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के मुकाबले यहां कुपोषण के खिलाफ बेहतर स्थिति है। सादगी के साथ जनसेवा का जो संकल्प मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिया है, उस पर अमल करते हुए मंत्री अनिला भेड़िया सादगी से समाजसेवा कर रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला मड़ई में दिखी छत्तीसगढ़ की सशक्त महिलाओं की झलक, मंत्री अनिला भेंड़िया ने महिला मड़ई का किया शुभारंभ

0

राजधानी में चार दिवसीय महिला मड़ई का आयोजन 8 मार्च तक

महिला समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों ने महिला नेत्रियों का मन-मोहा

सजावटी सामान, सौदर्य प्रसाधन, कपड़ों, व्यंजन से लेकर हर्बल प्रोडक्ट तक सभी उत्पादों की हो रही बिक्री

रायपुर, 05 मार्च 2022 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में चार दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया।

यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी। मड़ई के शुभारंभ अवसर पर राज्य सभा सांसद द्वय छाया वर्मा, ज्योत्सना महंत, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा और रायपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा भी शामिल हुईं। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला मड़ई 08 मार्च तक चलेगी।

मंत्री अनिला भेंड़िया ने मड़ई से गोबर से बना झालर,फिनाइल, हर्बल साबुन, मां-बच्चे की पेंटिंग, मोमबत्ती सहित कई सामान खरीदा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नई राहें तैयार की है। इस मड़ई में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की स्पष्ट झलक दिखाई देगी। इसके साथ महिला समूहों और उद्यमियों को प्लेटफार्म और नई पहचान मिलेगी।

मड़ई में महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों ने सभी महिला नेत्रियों का मन-मोह लिया। मंत्री भेंड़िया सहित सभी नेत्रियों ने मड़ई से विभिन्न सामानों की खरीददारी की और महिला समूहों द्वारा निर्मित सामानों की सराहना की। सभी ने कोरिया से आई महिला समूह द्वारा निर्मित हल्दी के लड्ुओं, रायगढ़ के अनुभव महिला समूह द्वारा रागी-गुड़ से बनाई जलेबी और मुगेली के महिला समूह द्वारा बनाए पापड़ के चाट का स्वाद चखा और सराहना की। सभी नेत्रियों ने रायपुर के रोशनी दिव्यांग महिला समूह द्वारा बनाए गए रेशम के झुमके भी खरीदे। उन्होंने मड़ई में रहचूली झूूले के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS