City Media - Page 1337 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1337

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ने में पुलिस को को मिली बड़ी सफलता

0
  • अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
  • साईबर सेल टीम बालोद एवं थाना गुरूर के द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही।
  • ओएलएक्स के माध्यम से ऑनलाईन खरीदे वाहन में की जा रही अवैध तस्करी।
  • उड़ीसा से गांजा खरीदकर भिलाई एवं गाजियाबाद एनसीआर यू.पी.में करते है खपत।
  • पुलिस से बचने के लिए फर्जी सिम का करते थे प्रयोग।
  • दिल्ली सहित मांडला, दुर्ग के अंजोरा एवं केषकाल से गांजा तस्करी मामले में पूर्व में जा चुके है जेल।
  • गिरोह में शामिल सदस्यों को दी जाती थी अलग-अलग जिम्मेदारी

जिला बालोद के थाना/चौकी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो के परिवहन को रोकने के लिऐ पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के सतत् पर्यवेक्षण में दिनांक 16.11.2021 को टोल प्लाजा के पास एन.एच.30 रोड जगतरा पुलिस चौकी पुरूर थाना गुरूर द्वारा एम.सी.पी. लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक सी.जी.04 एच.ए.9097 फोर्ड फ्यूजन वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा 22 किलो 500 ग्राम प्लास्टिक की बोरी में भरे हुए कुल कीमती 2,25,000 रू जप्त किया गया था। मौके से चेकिंग के दौरान आरोपी गण फरार हो गए थे। पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी षिषिर पांडे के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरूद्व वाहन में अवैध मादक द्रव्य गांजा की अवैध तस्करी करते हुए पाये जाने पर 20(बी) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था एवं फरार अज्ञात आरोपिंयों की पता तलाष की जा रही थी। फरार आरोपियों की पता तलाष हेतु पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा प्रभारी साईबर सेल बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार किया गया। टीम द्वारा वाहन घटना में प्रयुक्त वाहन के दस्तावेज एवं तकनीकी विष्लेषण के आधार पर गांजा तस्करी के मामलें में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें भिलाई के (01). जितेन्द्र सिरमोर निवासी सेक्टर 07 (02). थानेष्वर उर्फ राजा विष्वकर्मा सेक्टर 07 भिलाई एवं पंखाजुर उत्तर बस्तर कांकेर से 03.अर्जुन मंडल 04.सनातन विष्वास दोनों निवासी पी.वी.69 ठाकुर नगर जिला कांकेर शामिल है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उड़ीसा के मलकानगिरी के पास कदमगुड़ा क्षेत्र से विगत वर्षों से गांजा खरीदकर अवैध परिवहन कर भिलाई, एम.पी. के मण्डला एवं एनसीआर दिल्ली एवं गाजियाबाद में खपाई जाती है। आरोपियों द्वारा अवैध रूप से गांजा परिवहन के लिए ओ.एल.एक्स के माध्यम से वाहन क्रमांक सी.जी. 04 एच.ए. 9097 को खरीदकर उसे अवैध परिवहन में प्रयुक्त किया गया। दूसरे व्यक्तियों के नाम से जारी किए गए सीम कार्ड का प्रयोग आरोपी करते थे। तस्करी के लिए प्रायः 02 वाहनों का इस्तेमाल किया जाता था। एक वाहन का प्रयोग पेट्रांलिंग के लिए रोड़ क्लीयरेंस के लिए किया जाता था, जबकि दूसरे वाहन में मादक पदार्थ गांजा रखकर मोबाईल के माध्यम से रोड़ क्लीयरेंस की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ाया जाता था। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी सनातन विष्वास से घटना में पेट्रोलिंग के लिए प्रयुक्त वाहन स्वीफ्ट डिजायर को जप्त किया गया है। प्रकरण में 04 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है 02 फरार है जिसकी सरगर्मी से पतातलाष की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

प्रकरण में 04 आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक रोहित मालेकर ,थाना प्रभारी गुरूर डिलेष्वर चंद्रवंषी,उनि षिषिर पाण्डेय, सउनि भुजवन साहू ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
  1. जितेन्द्र सिरमौर पिता देवीलाल सिरमौर उम्र 36 वर्ष पता- भाठागांव राजनांदगांव सांकरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव हाल सेक्टर 07 भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)
  2. थानेष्वर विष्वकर्मा उर्फ राजा पिता बल्लू राम विष्वकर्मा उम्र 24 वर्ष पता – सेक्टर 07 थाना कोतवाली भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)
  3. अर्जुन मण्डल पिता राजेन्द्र मण्डल उम्र 47 वर्ष पता- पीवी 69 ठाकुर नगर थाना परतापुर जिला कांकेर (छ.ग.)
  4. सनातन विष्वास उर्फ सोना पिता कन्हैयाराम विष्वास उम्र 30 वर्ष पता- पीवी 69 ठाकुर नगर थाना परतापुर जिला कांकेर (छ.ग.)

जप्त मशरुका –

  • फोर्डफ्यूजन कार क्रमांक सीजी 04 एच ए -9097 ।
  • स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 19 बीके -1867 ।
  • मादक द्रव पदार्थ गांजा 22 किलो 500 ग्राम। कुल किमती 2,25,000 रूपये।
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अमेज़न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर संचालित अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने एवं जीएसटी वृद्धि को वापस लिए जाने राजहरा व्यापारी संघ द्वारा एसडीएम कार्यालय में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा – अमेज़न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर संचालित अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने एवं जीएसटी कौंसिल में 5% से 12% जीएसटी वृद्धि को वापस लिए जाने राजहरा व्यापारी संघ द्वारा एसडीएम कार्यालय में  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया |

राजहरा व्यापारी संघ ने बताया कि हम आपका ध्यान देश की सुरक्षा से जुड़े  बेहद संवेदनशील और महतवपूर्ण मुद्दों में से एक की ओर आकर्षित करना चाहते हैं जो इन दिनों सुर्खियों में है, दरअसल ये मामला यूएस की कंपनी अमेज़ॅन के ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से गाँजा  जैसे नशीले पदार्थों  की खुलेआम बिक्री  का है, जिसका खुलासा मध्य प्रदेश की बेहद प्रतिभाशाली पुलिस टीम ने हाल ही में किया है।  इसी क्रम में भिंड जिले की मध्य प्रदेश पुलिस ने दिनांक 20.11.2021 को एक और ऑपरेशन किया जहां से और 17 किलो गांजा बरामद किया गया जिसे अमेज़न ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से बेचा गया था. एक अन्य छापेमारी में मप्र पुलिस की सूचना के आधार पर विशाखापत्तनम पुलिस ने 48 किलो गांजा जब्त किये जिसको  अमेजन के ई-कॉमर्स पोर्टल के जरिए बेचा गया था । मध्य प्रदेश पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में अमेजन के कार्यकारी निदेशकों को आरोपी बनाया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

आश्चर्यजनक रूप से, यह भी पता चला कि आतंकवादी संगठनों द्वारा बम बनाने के लिए आवश्यक रसायन भी अमेज़ॅन के ई-कॉमर्स पोर्टल से प्राप्त किए गए थे, जिनका उपयोग पुलवामा हमले में किया गया था जिसमे हमारे 40 सीआरपीएफ जवान शाहिद हो गए थे। यह भी पता चला है कि अमेज़ॅन ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से खरीदे गए कुछ रसायनों को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था बावजूद इसके प्रतिबंधित पदार्थों की बिक्री अमेज़न के ई पोर्टल पर जारी है।

हमें आपको यह जानकारी देते  हुए अत्यधिक खेद हो रहा है कि पर्याप्त सबूत होने  और इतने स्पष्ट मामले के बावजूद, अब तक इस कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है जो इस तरह की सभी अवैध गतिविधियों में शामिल है। यह संबंधित कानूनों का स्पष्ट उपहास है। चूंकि गाँजा और प्रतिबंधित वस्तुएं ई-कॉमर्स के माध्यम से बेची जा रही हैं, इससे हम यह सोचने को मजबूर है कि भारत में अब अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन करने वाले ई-कॉमर्स पोर्टल पर विभिन्न अन्य अवैध गतिविधियां या राष्ट्र विरोधी गतिविधियां भी चलाई जा सकती  हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

आपकी जानकारी में यह भी लाया जाना आवश्यक है कि इन ई-कॉमर्स कम्पनियों की वर्तमान व्यावसायिक प्रथाएं बड़ी मात्रा में कर चोरी में लिप्त हैं और इससे केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को जीएसटी राजस्व का भारी नुकसान हुआ है।इस विषय पर मंत्रालय का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद, वित्त मंत्रालय द्वारा इस तरह की चोरी को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। विदेशी वित्त पोषित ई-कॉमर्स कंपनियां लगातार एफडीआई नीति और नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने उल्लंघन की जांच करने के लिए कोई पहल नहीं की है, तो कोई कार्रवाई करने की उम्मीद करना ही बेकार है। हमें आश्चर्य है कि आपके नेतृत्व में, प्रशासनिक व्यवस्था ऐसे गंभीर मुद्दों के प्रति ऐसे नीरस दृष्टिकोण नजरिया कैसे दिख सकती  है, जिसका देश की सुरक्षा और भारत के खुदरा व्यापार पर अधिक प्रभाव पड़ रहा है।

हम इस मामले में आपके तत्काल सीधे हस्तक्षेप करने के  लिये अनुरोध करने को मजबूर हुए है और आपसे आग्रह करते है कि संबंधित अमेज़ॅन के अधिकारियों को गिरफ्तार करने और अमेज़ॅन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने का जल्द निर्देश दिया जाय। अमेज़न जैसी कंपनियों के साथ कोई असाधारण और लचीला व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

राजहरा व्यापारी संघ द्वारा ज्ञापन में अनुरोध किया हैं कि आप उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को लंबे समय से लंबित ई-कॉमर्स नियमों को अधिसूचित करने और वाणिज्य मंत्रालय को ई-कॉमर्स नीति जारी करने और  एफडीआई नीति के प्रेस नोट 2  की जगह एक नया प्रेस नोट जारी करने का निर्देश दें।

एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन प्रेषित करने समय राजहरा व्यापारी संघ के महामंत्री क्रांति जैन,उपाध्यक्ष आलोक जैन,बालोद जिला चेम्बर उपाध्यक्ष स्वाधीन जैन,चेम्बर ऑफ कॉमर्स इकाई दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शंकर कुकरेजा,झूमर लाल छाजेड़, महामंत्री राजा डहरवाल,विमल बुरड़,उत्तम जैन,अर्पित जैन,संकेत जैन,आदि सदस्य उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा पखांजूर पहुंचे

0

जगदलपुर! प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा मंगलवार को कांकेर जिले के पखांजूर पहुंचे जहां अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने उनका स्वागत किया साथ की मौजूद समस्त कार्यकर्ताओं का परिचय कराया! लखमा ने क्षेत्र की समस्याओं तथा कांग्रेस की स्थिति के बारे में जानकारी ली उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के उन्नति के लिए योजनाएं लागू की है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है आप लोग कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हो इसलिए आपकी जिम्मेदारी है कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना है और जरूरतमंद गरीब लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है साथ ही यह भी कहा कि भाजपा के लोग भ्रामक अफवाह फैला कर सरकार के खिलाफ वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं भाजपा के नेता झूठ बोलने में माहिर हैं इसलिए हर कार्यकर्ताओं को सजग रहना है और प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं चल रही है उसकी खूबियों को जनता को बताना है! उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से धान खरीदी शुरू हो रही है जहां पहुंचकर खरीदी व्यवस्था पर नजर रखना है बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है मैंने अपने प्रभार वाले बस्तर के सभी 5 जिले के कलेक्टर और कमिश्नर को फसल सर्वे करने को कहा है ताकि फसल क्षति का मुआवजा किसानों को मिल सके!

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

स्थानीय विधायक अनूप नाग ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मंत्री जी का आगमन हुआ है इसलिए उनके बताए गए बातों को गंभीरता से फील्ड में जाकर जनहित में लोगों को राहत पहुंचाने काम करना है! इस दौरान कांग्रेसी नेता सुशील ओझा भी मौजूद थे!
सुरेश रावल मीडिया सलाहकार

बटन दार चाकू लेकर घुमने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

0

बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार अपराध नियंत्रण हेतु पेट्रोलिंग की जा रही है पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि अनुपमा चौक में एक व्यक्ति बटन दार चाकू पकड़ा है, कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह वीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चण्हाण के नेतृत्व में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी कोतवाली व निरीक्षक धनंजय सिन्हा थाना प्रभारी बोधघाट उपनिरीक्षक बी पी जोशी , अमित सिदार हमराह आरक्षक रवि सरदार को सूचना तस्दीक हेतु मौके पर पहुँचे। टीम द्वारा मुखबीर के बताये अनुसार अनुपमा चौक में एक व्यक्ति बटन दार चाकू पकड़ा मिला जिसे पकड़ कर पुछताछ करने पर अपना नाम रोहित नागे पिता एकदंत नागे उम्र 32 वर्ष पावर हाउस चौक जगदलपुर का रहने वाला बताया। जिसके पास से एक लोहे का बना बटन दार चाक़ू मिला। आरोपी द्वारा अवैध रूप से चाकू रखना पाये जाने पर उक्त चाकू को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया व आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

नाम आरोपीः-

रोहित नागे पिता एकदत नागे उम्र 32 पवार हाउस चौक जगदलपुर।
बरामदः- एक बटन दार चाकू।

मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:
निरीक्षक एमन साहू , उप निरीक्षक, बी पी जोशी ,अमित सिदार ,प्रमोद ठाकुर आरक्षक रुपेश ,रवि सरदार।

ट्रक और डीजे लगे पिकअप वाहन में जबरदस्त टक्कर से 09 लोग घायल, 03 की हालत गंभीर

0

बालोद – ट्रक और डीजे लगे पिकअप वाहन में जबरदस्त टक्कर से 09 लोग घायल हो गए है यह हादसा बालोद के झलमला घोटिया चौक के पास हुआ है | माना जा रहा है हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ है | हादसा इतना जबरदस्त था कि घायलों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया | पिकअप में 9 लोग सवार थे जिसमे तीन गंभीर रूप से घायल है | गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगाँव ले जाया गया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह 5 बजे की है | पिकअप वाहन में सवार लोग एक शादी समारोह में डीजे बजाने के बाद कुरूद जा रहे थे। सुबह के समय कोहरा इतना ज्यादा था कि कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था और तेज रफ़्तार और घने कोहरे के कारण ट्रक व पिकअप आपस में भीड़ गए | पिकअप में 9 लोग सवार थे और ड्राईवर को छोड़ सभी लोग पीछे ट्राली में बैठे थे | घायलों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस एवं आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया | घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया था | पिकअप में सवार 9 में से तीन मंगेंद्र 18 वर्ष, पुनुराम यादव 22 एवं पुनेश यादव गंभीर रूप से घायल है इन्हें राजनांदगाँव रेफेर किया गया है | बताया जा रहा है कि मंगेंद्र के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से याददाश्त चली गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर पहुंचे

0

जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा सोमवार की शाम कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर पहुंचे। वहां से ग्राम टेढाईकोंदल पहुंचकर देवगुड़ी का भूमिपूजन किया। इस दौरान स्थानीय विधायक तथा विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, कांग्रेसी नेता सुशील ओझा तथा अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए लखमा ने कहा कि बस्तर अपनी संस्कृति और परंपरा के लिए अलग से जाना जाता है। यहां हर जिले और हर इलाकों में अलग-अलग संस्कृति-परंपरा देखने को मिलती है। इन

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

विविधताओं के कारण बस्तर की पहचान देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐसे पहले प्रदेश के मुखिया हैं जिन्होंने स्थानीय तीज-त्यौहार और परंपराओं को प्राथमिकता देते हुए न केवल छुट्टी की घोषणा की है बल्कि इन पर्वों को मुख्यमंत्री निवास में मनाकर छत्तीसगढ़ वासियों को मान-सम्मान दिया है। उन्होंने कहा विश्व आदिवासी दिवस, नवाखानी, तीजा, पोला सहित छठ पूजा में भी शासकीय अवकाश घोषित कर मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के पर्व-त्यौहार को छत्तीसगढ़ में विशेष महत्व दिया है।

सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

विवादों से राठौर का चोली-दामन का रिश्ता, रमन शासनकाल के बाद भूपेश कार्यकाल में भी अफसर मेहरबान

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के बस्तर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयभान सिंह राठौर का विवादों से चोली-दामन का रिश्ता है क्योंकि रमन शासनकाल में जिस प्रकार उन्हें उच्च अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त था वैसे ही कृपा दृष्टि अभी भी भूपेश बघेल सरकार में उच्च अधिकारियों की बनी हुई है। विगत कुछ माह पूर्व उनका तबादला विवादों के कारण हुआ था तो फिर उनकी नियुक्ति उसी ब्लाक में हो गई उसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सामान्य सभा के बहिष्कार से फिर सुर्खियों में
जनपद पंचायत बस्तर के सीईओ पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए असंतुष्ट जनपद सदस्यों ने जनपद पंचायत की सामान्य सभा का बहिष्कार कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

जनपद सदस्यों का आरोप है की किसी भी कार्य के लिए उन्हें विश्वास में नहीं लिया जा रहा और मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है। सीईओ की मनमानी कार्यप्रणाली से सरपंच सचिव पहले से ही नाराज चल रहे हैं अब जनपद सदस्य भी सीईओ से नाराजगी चलते मोर्चा खोलने की तैयारी में है।जनपद सदस्यों ने बताया कि इनके पहले जो सीईओ पदस्थ थे, वे सभी सदस्यों को विश्वास में लेकर किसी भी निर्माण कार्य के लिए सहमति लेना उचित समझते थे।

निशुल्क ज़िला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला संपन्न, शिविर में 487 मरीजो ने कराई जांच

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 22 नवम्बर 2021

आयुष विभाग, नारायणपुर द्वारा निशुल्क ज़िला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला शिविर का आयोजन 21 नवम्बर को साप्ताहिक बाजार स्थान, नारायणपुर मे किया गया। शिविर मे विभिन्न प्रकार कि बीमारियां जैसे डाएबटीस, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, गठिया वात, जोड़ो के दर्द, कमर, पीठ एवं गर्दन का दर्द, चर्म रोग, एलर्जी, सोरायसिस, एक्जिमा, कब्ज, एसिडिटी, बवासीर, सर्दी, जुकाम, बुखार, मूत्र रोग, पथरी, गुर्दे के रोग, पीलिया, अनिद्रा, गंजापन, माइग्रेन, तनाव एवं मानसिक रोगो, स्त्रियों के रोगों, बच्चों के रोगों एवं अन्य जटिल रोगों का आयुष चिकित्सा पद्धतियों (आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी एवं होम्योपैथी) द्वारा उपचार एवं परामर्श की सुविधाएं दी गई। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथियों के रूप मे साहित्यकार एवं अधिवक्ता शिवकुमार पांडे, सांसद प्रतिनिधी, अजय देशमुख एवं ज़िला आयुर्वेद अधिकारी,डॉ. सत्येंद्र नाग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान धनवंतरि की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिवकुमार पांडे ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धतियां हमारे देश की प्राचीन उपचार पद्धतियां है, और इसे घर घर तक पहुंचाना चाहिए। वहीं श्री अजय देशमुख ने कार्यक्रम की सराहना की और लोगो से अपील करते हुए कहा कि शिविर मे ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ्य लाभ ले। शिविर में 487 मरीजो को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। जिसमें प्रमुख रूप से जोड़ो के दर्द, कब्ज, बवासीर एवं चर्म रोगों के मरीज पाये गए। कार्यक्रम मे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारीगण डॉ.धीरेन्द्र मिश्रा, डॉ.धनेश्वर साहू, डॉ.रविनारायण भुईयां, डॉ.लालचन्द साहू, योग चिकित्सक डॉ. लेकेश्वर साहू, यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर साहू, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखी राम सिवारे एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी ज़िला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.सत्येंद्र नाग ने देते हुए जनसामान्य से अपील किया कि अधिक से अधिक आयुष चिकित्सा को अपनाएं।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं क्रेडा चेयरमैन मिथिलेश स्वर्णकार एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम के प्रयासों से बदलेगी मारेंगा बाईपास की सूरत

0

मारेंगा बाईपास सड़क के मरम्मत एवं चौड़ीकरण के लिए जारी हुए 42 करोड़ रुपए

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू की संवेदनशीलता से जल्द बदलेगी मारेंगा बाईपास सड़क की स्थिति

निर्माण काल से ही विवादों एवं भ्रष्टाचार के केंद्र में रहा था यह सड़क

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम के प्रयासों से मारेंगा से आड़ावाल को जोड़ने वाली बाईपास सड़क की सूरत अब जल्द बदलने वाली है नेता दृय के प्रयासों से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू जी की संवेदनशीलता के कारण लोक निर्माण विभाग ने इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण एवं मरम्मत के लिए 42 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है जिसके निर्माण का कार्य जल्द से जल्द आरंभ हो जाएगा विदित हो की पूर्ववती भाजपा सरकार के समय बने इस बाईपास सड़क निर्माण के घटिया निर्माण कार्य पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं तथा जर्जर हो चुके इस सड़क का उपयोग लगभग बंद हो चुका है जिसके कारण शहर पर यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है जिसे देखते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू जी से इस मार्ग के मरम्तत एवं चौड़ीकरण की मांग की थी |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उधोग मंत्री कवासी लखमा जी के बड़े भाई स्वर्गीय हिडमा कवासी जी के शोक सभा में शामिल हो श्रद्धांजलि अर्पित की

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज सुकमा जिले के नागारास गांव में उधोग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा जी के बड़े भ्राता स्वर्गीय हिडमा कवासी जी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हो श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की स्व. हिडमा कवासी जी का जीवन हम सब के लिए प्रेरणास्रोत है उन्होंने अपना पूरा जीवन जिस सादगीपूर्ण तरीके से जिया उससे हम सभी को सीख लेनी चाहिए उनका पूरा जीवन संस्कृति एवं परंपरा को निभाते हुए बीता |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा एवं सुकमा नगर परिषद के अध्यक्ष राजू साहू उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS