City Media - Page 1475 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1475

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ जगदलपुर के आव्हान पर एक दिवसीय धरना

0

कोरोना और लॉकडाउन के कारण बस संचालकों की माली हालत काफी खराब हो चुकी है. पिछले 16 महीने से यात्री बसों का संचालन अधिकांश बंद था, वर्तमान में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए बस संचालकों द्वारा यात्री किराया बढ़ाने जाने एवं किराये वृद्धि के सम्बन्ध में स्थायी नीति बनाये जाने की मांग की है इसके साथ ही बसों एवं परमिटों के निष्प्रयोग के लिए 2 माह की सीमा समाप्त किये जाने की मांग की है | बस संचालकों का कहना है कि डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. यात्री किराया नहीं बढ़ने से केवल 10 प्रतिशत बसों का ही संचालन हो रहा है. संचालकों का कहना है कि इतने कम किराये में सभी बसों का संचालन संभव नहीं है.

उपरोक्त कारणों को देखते हुए छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ जगदलपुर के आव्हान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है | धरना प्रदर्शन में भारत ट्रेवल्स, कांकेर रोडवेज, दुबे ट्रेवल्स आदि शामिल है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बयान पर बस्तर सांसद ने किया पलटवार – “बीजेपी की नाक तो पहले कट ही गई थी अब कान भी कटवाना पड़ेगा”

0

बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर हमला किया तो कांग्रेस ने कश्यप पर पलटवार किया है. बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि,15 साल सत्ता में रहने वाली बीजेपी विधानसभा चुनाव में करारी हार को पचा नहीं पा रही है. इस हार में बीजेपी की नाक

तो पहले कट ही गई थी. अब 2023 में बीजेपी को अपना कान भी कटवाना पड़ेगा क्योंकि एक बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी. दीपक बैज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा किसानों के लिए किए गए कर्ज माफी में सबसे ज्यादा कर्ज माफी पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का हुआ है. केंद्र की बीजेपी सरकार ने देश वासियों को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है. इस पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप कोई भी बयानबाजी नहीं कर रहे हैं |

छत्तीसगढ़ के 11 में से एक भी सांसद को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में स्थान नहीं देना अन्याय, ‘‘जहां चुनाव वहां मंत्री बनाओ’’ की भाजपा की अवसरवादी नीति

0

उत्तर प्रदेश और गुजरात में है इलेक्शन इसलिये वहां के सांसदो का मंत्रीमंडल में सलेक्शन

रायपुर/। मोदी सरकार के मंत्री मंडल के विस्तार में छत्तीसगढ़ को अवसर नहीं मिलने पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने इस मोदी शाह की मनमानी करार देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की 11 सांसद होने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ के एक भी सांसद को केन्द्रीय मंत्रीमंडल विस्तार में जगह नहीं। वहीं चुनावी राज्य में उत्तर प्रदेश व गुजरात को मंत्री मंडल में ज्यादा स्थान देना कि मोदी और शाह की राजनितिक स्वार्थ से लबरेज चुनावी राजनीति का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ को मंत्रीमंडल विस्तार में अवसर नहीं मिलना अन्याय की पराकाष्ठा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मंत्रीमंडल के विस्तार पर तंज कसते हुये कहा है कि “उत्तर प्रदेश और गुजरात में है इलेक्शन इसलिये वहां के सांसदो का हो रहा है मंत्रीमंडल में सलेक्शन।” पूर्व में तीन-तीन केन्द्रीय मंत्री स्व. दिलीप सिंह जुदेव, डॉ. रमेश बैस और डॉ. रमन सिंह केन्द्रीय मंत्रीमंडल में रहे है। छत्तीसगढ़ में एक समय में दो-दो केन्द्रीय केबिनेट मंत्री रहे है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज केन्द्रीय मंत्री मंडल में छत्तीसगढ़ का मजबूत प्रतिनिधित्व नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज दिल्ली में सही तरीके से नहीं उठ पा रही है। केन्द्र सरकार के आगे छत्तीसगढ़ के भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ की आवाज उठा पाने में असफल साबित हो रहे है। भाजपा से छत्तीसगढ़ के लोग निराश हो चुके है। भाजपा की केन्द्र सरकार में छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय हो रहा है। छत्तीसगढ़ के किसानों को खाद नहीं मिल रही है। छत्तीसगढ़ को टीके नहीं मिलने के कारण वैक्सीनेशन बंद है। छत्तीसगढ़ को राज्य के हक, जीएसटी का बकाया 26 हजार करोड़ रू. की राशि केन्द्र सरकार नहीं दे रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चांवल लेने से सरकार इंकार करती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के 11 में से एक भी सांसद को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में स्थान नहीं देना अन्याय। भाजपा के छत्तीसगढ़ से 11 सांसद है। 9 लोकसभा सदस्य और दो राज्यसभा सदस्य है। छत्तीसगढ़ के इन 11 सांसदो को भाजपा का नेतृत्व इस योग्य क्यों नहीं समझता कि वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व केन्द्रीय मंत्रीमंडल में करें? छत्तीसगढ़ को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में कम से कम तीन स्थान मिलना था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि करोना काल में छत्तीसगढ़ के साथ केन्द्र सरकार राजनैतिक भेदभाव कर रही है। वैक्सीन नहीं मिलने के कारण टीकाकरण नहीं हो पा रहा है, खाद नहीं मिलने के कारण किसानों की खेती नहीं हो पा रही है। केन्द्र सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की उपेक्षा कर रही है। ऐसे समय में मोदी मंत्रीमंडल का विस्तार हो रहा है तो हर छत्तीसगढ़वासी की यह भावना है कि छत्तीसगढ़ को मोदी मंत्रीमंडल में अधिक से अधिक स्थान मिले। छत्तीसगढ़ को केन्द्र सरकार में ऐसा सशक्त प्रतिनिधीत्व मिले जो छत्तीसगढ़ के हितों की बात रख सके। छत्तीसगढ़ के हित में जो सोचता हो ऐसे व्यक्तियों को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में स्थान मिलना चाहिये। केन्द्रीय मंत्रीमंडल में छत्तीसगढ़ को पहले दो-दो केबिनेट मंत्री रहे है। इसी प्रकार इस बार छत्तीसगढ़ को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व मिले, यह भावना हर छत्तीसगढ़वासी के हृदय में है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

चुनावी राज्यों को तवज्जो देकर मोदी सरकार का मंत्रीमंडल गठन, छत्तीसगढ़ को मौका नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी

0

जगदलपुर। पंद्रह वर्षों तक छत्तीसगढ़ में भाजपा का डंका बजा करता था और इसे मॉडल राज्य मानकर प्रचारित किया जाता था किंतु जबसे छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का पतन हुआ है। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा संगठन ने अपनी आंखें फेर लिया है जिसकी बानगी भारी भरकम मंत्रालय बंटवारे में कोई स्थान नहीं मिला है जिसके कारण छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में खामोशी छाई हुई है और हर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ में संगठन में सिर-फुटव्वल को भी इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है जिसके कारण कई प्रतिभावान लोगों को मौका नहीं मिला।

परिस्थितियों को देखकर प्रधानमंत्री लेते हैं निर्णय कौशिक

वरिष्ठ भाजपा नेता व नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ से किसी को मंत्री नहीं बनाये जाने के सवाल पर कहा कि यह प्रधानमंत्री का विशेष अधिकार है और परीस्थिति अनुसार यह सब निर्णय लिया जाता है। कई प्रश्नों को नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक राजनीतिक चतुराई से टाल दिये।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दल्लीराजहरा मानपुर चौक पर महिला को लिफ्ट देने के बहाने लूट कर हुआ फरार

0

दल्लीराजहरा मानपुर चौक पर महिला को लिफ्ट देकर महिला से सोने की चैन, मंगलसूत्र व नगदी सहित लगभग 60 हजार लेकर फरार हो गया है | महिला गंगा बाई थाना सुरेगाँव ग्राम बुन्देली निवासी 28 जून 4.30 बजे भोयरटोला जाने के लिए निकली थी तभी गाँव में ही अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आ रहा था जिससे महिला ने लिफ्ट ली और भोयरटोला जाने के लिए निकल पड़ी आते आते शाम हो गई इसी दौरान देहान मोड़ के पास जंगल में उस व्यक्ति ने बाइक रोकी और शराब निकाली और दोनों बैठकर पीने लगे और उस व्यक्ति ने जानबूझकर महिला को अत्यधिक शराब पिला दी जिससे महिला शराब के नशे में बेहोश हो गई और दुसरे दिन जब होश आया तो महिला अस्पताल में भर्ती थी | नर्स से पूछने पर बताया कि उसे बेहोशी की हालत में 108 से मानपुर चौक से लाया गया था महिला ने जब देखा कि उसके गले से सोने की चैन, मंगलसूत्र और नगदी लूट लिया गया है तब उसे इस बात का आभास हुआ |

महिला ने अस्पताल से निकलकर उस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दल्लीराजहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ गई पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करते हुए धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विवाहित पुत्री की संदेहास्पद मौत की जांच को लेकर माता-पिता ने जिलाधीश से लगाई गुहार

0

बेटी को न्याय दिलाने माता कलिंदरी बाई साहू –पिता पूरनलाल साहू न्याय के लिए दर दर भटक रहे

बालोद – विवाहित पुत्री गामीन्ता साहू की संदेहास्पद मौत की जांच को लेकर माता-पिता न्याय के लिए दर दर भटक रहे है इसके लिए उन्होंने जिलाधीश से भी गुहार लगाई है किन्तु उन्हें अब तक सफलता नहीं मिली है यहाँ तक कि परिजनों ने अपनी पुत्री का शव जलाया नहीं दफनाया है ताकि शव का पुनः पोस्टमार्टम किया जा सके,  उन्हें पूरा संदेह है कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित कर हत्या की गई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भीमाटोला थाना डौंडी निवासी गामिन्ता साहू का विवाह हीरालाल साहू पिता टी कुमार साहू निवासी मुड़खुसरा थाना सुरेगाँव के साथ 2016 में हुआ था | विवाह के 3-4 माह बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे थे | यहाँ तक कि मृतिका के पति हीरालाल साहू का किसी अन्य महिला के साथ नाजायज सम्बन्ध था जिसकी जानकारी के पश्चात् सामजिक बैठक रखी गई थी और यहाँ तक कि मृतिका के पति ने भी इस बात को स्वीकार किया था और भविष्य में अवैध सम्बन्ध समाप्त करने का वचन भी दिया था किन्तु उसके बाद भी मृतिका के पति नहीं बदले और मृतिका के साथ मारपीट लगातार जारी रहा |

घटना वाले दिन 20 मई को हॉस्पिटल से गामीन्ता साहू ड्यूटी करके घर लौटी और अचानक 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।  पोस्टमार्टम में ह्रदयघात को कारण बताया गया था जबकि परिजनों का मानना है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है | मृतका की मां कलेन्द्री साहू ने बताया कि उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। ड्यूटी से लौटने के बाद उससे मारपीट की गई है, जिससे बेटी की मौत हो गई। मेरी बेटी का शव देखी हूं,पैर का पायल और कान का झुमका गिरा हुआ था। परिजनों ने यह भी बताया कि गामीन्ता साहू की मौत के बाद उसका मोबाइल भी फॉर्मेट कर दिया गया था ताकि किसी को कोई जानकारी न मिले |   

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

महिला एवं बाल विकास विभाग के ” वजन त्यौहार ” में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक एवं महापौर

0

महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा पूरे प्रदेश में आयोजित ” वजन त्यौहार ” का शुभारंभ आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के तहत किया गया जिसमें जिला बस्तर से बाबू सेमरा से विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू इस कार्यक्रम में आन लाइन शामिल हुए |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया की इस आंगनबाड़ी केंद्र पर कुल 39 बच्चे हैं जिसमें से 9 बच्चे कुपोषित थे उनमें से 7 बच्चे अब सुपोषित हो चुके हैं तथा शेष बच्चों को भी सुपोषित करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत उन्हें रेडी टू ईट एवं गर्म भोजन दिया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर साँसद दीपक बैज जी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवँ निगरानी समिति (DISHA) की बैठक प्रेरणा हाल में शुरू..

0

बैठक में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल,संसदीय सचिव विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन,चित्रकोट विधायक राजमन बेंजांम,महापौर सफिरा साहू,कलेक्टर रजत बंसल,सीईओ,एवँ जिला पंचायत अध्यक्ष व जनपद पंचायत अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रवीर वार्ड में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए सादे किंतु गरिमामय समारोह में शहर के प्रवीर वार्ड में अधोसंरचना मद से सात लाख रुपए से अधिक के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया

प्रवीर वार्ड क्रमांक एक में बगीचा पारा के मंगली घर से सुनील घर तक सीसी सड़क निर्माण 100 मीटर लागत 3.60 लाख एवं रीता घर के पास बोटका घर से खेम के घर तक सीसी नाली निर्माण 60×60 100 मीटर लागत 3.60 लाख के कार्य का भूमि-पूजन किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के गढ़वो नवा छत्तीसगढ़ की मंशानुरूप गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है तथा शहर के हर वार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए कृत संकल्पित हैं कोरोना वायरस की रफ्तार कम होने के बाद विकास कार्यों की रफ्तार को तेज करने के लिए कार्य आरंभ किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बताया की पिछले डेढ़ साल से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण विकास कार्यों की गति धीमी पड़ी थी जिसे अब तेज किया जा रहा है और गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार किया जा रहा है |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव वरिष्ठ कांग्रेसी अजय बिसाई, इश्वर बघेल , दुर्योधन कश्यप, राकेश देवनाथ एवं नगर निगम के कार्यपालन अभियंता दत्ता उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोविड वारियर्सों से बदसलूकी करने वाले पर कौन मेहरबान? धरमपूरा कोविड अस्पताल मामले में चढ़ा था राजनीतिक रंग

0

जगदलपुर। दो माह पूर्व धरमपूरा कोविड़ सेंटर में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा कोविड वारियर्स के साथ की गई बदसलूकी के मामले में कोतवाली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है किंतु पुलिस द्वारा इस पर एक्शन नहीं ले रही हैं। एक जनप्रतिनिधि द्वारा अपने परिवार के बचाव में सामने आकर कोविड कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इस मामले में भाजपा नगर मंडल द्वारा पत्रकार वार्ता लेकर जमकर कांग्रेस कमेटी को आड़े हाथों लिया था।इस मामले में कांग्रेस पार्टी की जमकर किरकिरी हुई और एफआईआर दर्ज किया गया किंतु कोतवाली पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है।

राजनीतिक चश्मे से देख रही पुलिस

कोतवाली पुलिस के अधिकारी हर प्रकरण को राजनीतिक चश्मे से देख रहें हैं, भाजपाईयों पर कार्रवाई करने घरों में दबीश दे रहे हैं किंतु कांग्रेसियों को अभयदान दे रहें हैं। इस मामले में पुलिस की किरकिरी हो रही है। नये एसपी ने भी पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि कानून सबके लिए बराबर है यदि सत्तारुढ़ दल से जुड़े लोगों द्वारा भी कानून तोड़ते हैं तो कार्यवाही करेगी।

भाजपाईयों ने भी साधी रहस्यमय चुप्पी

कांग्रेस पार्टी के एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा सत्ता के मद में चूर होकर कोविड वारियर्सों के साथ किये गये दुर्व्यवहार को लेकर भाजपाइयों द्वारा सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इति श्री कर लिया और इसके बाद भाजपाइयों ने रहस्यमी चुप्पी साध ली है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS