सांसद दीपक बैज अपने फुर्सत के पल में भी छत्तीसगढ़ की अस्मिता से जुड़ी जानकारी को लेकर भी काफी उत्सुक रहते है। उनके साथी प्रतिनिधि अनुराग जी ने ऐसा ही एक वीडियो हमे भेजा। जिसमे छतीसगढ मैया पर फिल्माए गए गीत को वे बड़े ध्यान से सुन रहे है। अक्सर युवा सांसद खाली समय मे फिल्मी गीत सुनना या अन्य मनोरंजन का सहारा लेते है। लेकिन बस्तर सांसद की सोच कही अलग है। वे इस पल को भी अपने प्रदेश को समर्पित करते है। जय हो छतीसगढ़ मैया !
जगदलपुर – बस स्टैंड चौकी प्रभारी कान्तो पाणी और उनकी टीम की सक्रियता से 1 जुलाई को उड़ीसा के पीयूष का गुमा पर्स मिला। उड़ीसा से कांकेर जा रहे पीयूष एक फाइनेंस कंपनी में काम करते है। उनका पर्स जगदलपुर बस स्टैंड में गिर गया। इसकी सूचना उनके द्वारा चौकी प्रभारी को दी गयी। मामले को जांच में लेकर प्रभारी कान्तो पाणी ने छानबीन शुरू की। दूसरे ही दिन एक यात्री ने उक्त पर्स को मिलने की जानकारी के साथ पर्स को जमा किया। चौकी प्रभारी ने फोन कर पर्स के मालिक पीयूष को उक्त पर्स को सौप दिया। चौकी प्रभारी के इस कार्य की सभी ने सराहना की है। चौकी प्रभारी कान्तो पाणी ने जब से कार्यभार लिया है बस स्टैंड के आसपास अपराधों की संख्या में भी कमी आई है | वही चौकी प्रभारी ने कहा कि में उच्च अधिकारी और मेरी टीम के पूर्ण सहयोग से सब काम संभव हो पाता है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में कई माह से बिगड़े हाईमास्ट बल्ब को ठीक कराने से पूरे परिसर में रौशनी बिखेरने लगा समूचे परिसर में रौशनी हो जाने के कारण छोटे-मोटे फुटकर व्यवसायी सहित रात्रि पहर सवारी बस पकडऩे वाले यात्रियों को एवं बस व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी राहत मिली इसके साथ ही अपराध जगत में कमी देखने को मिल रही है |
सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में ब्लॉक सरपंचों ने सांसद मंडावी से की मुलाकात
सरपंचों ने गांव के विकास कार्यो में सांसद से राशि आबंटन करने किया आग्रह
गांवों में आर्थिक विकास कार्य केन्द्र की योजना से हो रही फलिभूत : ध्रुवे
दल्लीराजहरा,5 जुलाई । सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में ब्लॉक के ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने पंचायतों के विकास कार्य में गति प्रदान करने व समस्याओं को लेकर सांसद मोहन मंडावी के निवास स्थान कांकेर जाकर मुलाकात कर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों व मूलभूत समस्या के संबंध में विस्तार से बातचीत किये। सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने सरपंचों के उपस्थिति में सांसद मंडावी को बताया की जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है ग्राम पंचायतों में विकास कार्य को ग्रहण लग गया है। ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक विकास के जो भी कार्य चल भी रहे है वह केन्द्र की योजनाओं के तहत फलिभूत हो रही है उसे भी राज्य शासन सुचारू रूप से क्रियान्वयन करवाने में विफल हो रही है केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में भी राज्य सरकार प्रदेश की जनता के साथ कुठाराघात किया है। प्रतिनिधि ध्रुवे ने आगे कहा की 2020-21 के लिए केन्द्र सरकार ने छ.ग. प्रदेश के लिए छह लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था राज्य सरकार ने मात्र 1 लाख 20 हजार आवास बनाने का निर्णय लिया है पिछले आवास की राशि अभी तक हित ग्राहियों के खाते में राज्य शासन द्वारा नहीं दिया गया है।
आवास योजना के हितग्राही साहू कारो मटेरियल सप्लाइर के कर्ज से परेशान हो चले हैं कईयों के घर पैसा नहीं होने के कारण आधा अधूरा है उनके पास बरसात के समय सर छुपाने की जगह नहीं है। सरपंचों ने सांसद मोहन मंडावी से ग्राम पंचायतों में खनिज निकाय फंड (डी एम एफ) से ग्राम पंचायत के विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृति करवाने का आग्रह किये हैं जिस पर सांसद मंडावी ने ब्लॉक के सरपंचों को आश्वासन दिया की जैसे ही मेरी सांसद निधि स्वीकृत होगी व खनिज निकाय फंड से आपके ग्राम पंचायत के साथ समस्त क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कर विकास कार्य को गति दी जाएगी साथ ही सांसद मंडावी ने कहा की राज्य की कांग्रेस सरकार सभी क्षेत्रों के मामले में विफल हो चुकी है राज्य सरकार के खाली खजाने का असर अब केन्द्र सरकार की योजनाओं में दिखाई देने लगा है, इस बात को प्रदेश के किसान से लेकर आमजनता सभी समझ गये हैं जिसका खामियाजा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को प्रदेश की आम चुनाव में जनता अवश्य देगी।
सर्व आदिवासी समाज जिला – बालोद तहसील इकाई दल्ली राजहरा दिनांक 05-07-21 स्थान गोंडवाना भवन दल्ली राजहरा |
आज दिनांक 05/07/21 को जिला आदिवासी समाज बालोद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तहसील स्तरीय चुनाव मनोनयन गोंडवाना भवन दल्ली राजहरा में रखा गया जिसमें तहसील पदाधिकारियों का गठन चुनाव मनोनयन किया गया जो निम्न है।
1. अध्यक्ष – संतोष कुमार घराना
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष – गीता मरकाम
2. उपाध्यक्ष – इंद्रकुमार करात
3. उपाध्यक्ष – चुन्नीलाल कंवर
4. सचिव – रमेश कुमार सोरी
5. सहसचिव – देवेन्द्र उइके
सहसचिव – सुखवनतिन्न नेताम
. सहसचिव – अंजली सोरी
6. कोषाध्यक्ष – आर. एस. पैकरा
7. युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष – ऋषि कृषान
नवनियुक्त पदाधिकारियों को दल्ली राजहरा आदिवासी समाज के रतिराम कोसमा, तिलक मानकर, देव कुमार धनेंद्र, दिनेश उर्वासा, भागी राम उर्वशा , ममता मानकर, प्रेमलता ,,सुमीत उर्वशा, कांति धनेंद्र, मायाराम ठाकुर, गीता ठाकुर, शंभू ठाकुर ,घनश्याम घराना ,संतोष ठाकुर, बाबूलाल कोठारी , हीरालाल ठाकुर,एवं आदिवासी समाज के लोगों ने बधाई दी |
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/प्रदेश सह प्रभारी कोरापुट सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी, बस्तर सांसद दीपक बैज जी को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुऐ….
जगदलपुर। यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होगी तो जनप्रतिनिधियों के लिए मुश्किल हो जाएगा क्योंकि कार्यकर्ता ही वास्तव में चुनाव लड़ती है। उक्त बातें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव, छत्तीसगढ़ सहप्रभारी कोरापुट सांसद व बस्तर संभाग प्रभारी ने पांच संगठन जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में उक्त बातें कही। प्रभारी उल्का ने कहा कि आगामी चुनाव मुश्किलों भरा होगा क्योंकि संगठन की शक्ति के साथ-साथ राज्य सरकार के किए कार्यों को भी जनता तक पहुंचाना होगा यदि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होगी तो वह कैसे वर्तमान निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए कार्य करेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण विधायक रेखचंद जैन, आभार प्रदर्शन महापौर श्रीमती सफीरा साहू व जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मंच संचालन किया।
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में कोविड 19 महामारी से आने वाले समय मे बचाव के लिए जिलेवासियों को कोरोना टीका लगाने आज से वैक्सीनेसन सप्ताह की शुरुआत हुई है। कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारियों को अपने प्रभार के ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने एवं लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने हेतु जिम्मेदारी दी है। एस डी एम श्री दिनेश कुमार नाग ने ग्राम पंचायत पालकी के वैक्सीनेसन शिविर का आज औचक निरीक्षण किया। एस डी एम ने बताया कि पालकी में आज 62 लोगो को वैक्सीनेसन लगाया गया। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार आज 5 जुलाई से 12 जुलाई तक जिले में वैक्सीनेशन सप्ताह चलाया जा रहा है।
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से बचाव के लिए शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु आज से एक सप्ताह का वैक्सीनेसन सप्ताह का आरंभ किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारी यह ध्यान रखें कि जिन ग्राम पंचायत एवं ग्रामों में वैक्सीनेशन हेतु शिविर निर्धारित है, वहां तय समय में वैक्सीनेसन टीम पहुँच जाए। वहीं उन्होंने नगरीय क्षेत्र के वार्डाे में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पर जोर दिया। इस संबंध में उन्होंने जिले के दोनों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इसके लिए जो कार्ययोजना बनाया गया है उन पर कार्यवाही करें। बैठक में एसडीएम दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर निधि साहू, गौरी शंकर नाग, डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 बी.आर पुजारी, नगरपालिका अधिकारी मोबिन अली सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने आवश्यक व्यवस्था, कार्ययोजना, आवश्यक उपकरणों, दवाईयों आदि की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले में ऑनलाक की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत् लोगों को कई प्रकार की रियायतें दी जा रही है। फिर भी जिले में मास्क का उपयोग, हाथों की सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। ऐसे लोग जो मास्क का उपयोग नहीं कर रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे उन लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाये। जिले में बनाये गये चेक पोस्टों पर इसकी सतत् जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बैठक मे कोरोना की रोकथाम के लिए निरंतर टेस्टींग, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने जिले में कंटेनमेंट जोन होम-आईसोलेसन वाले मरीजों की जानकारी ली। बैठक में सीएमएचओ डॉ बी.आर. पुजारी ने जिले में कोविड-19 के कुल प्रकरणों, होम आईसालेशन में रहने वालों, कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं, वैक्सीनेशन, दवाईयों की उपलब्धता, आक्सीजन सिलेण्डर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके तहत् जिले के संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच हेतु प्रेषित किये गये थे, जिसमें ग्राम सुलेंगा में 8 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से फैलाव को र्दृिष्टगत रखते हुए सुलेंगा के पूर्व दिशा लक्ष्मीनाथ, पिता सरनू के घर तक, पश्चिम दिशा मंगेल पिता मेहतू के घर तक, उत्तर दिशा बस स्टेण्ड जाने की गली तक और दक्षिण दिशा रतन पिता बिन्डों व मगलू पिता मानसिंह के सामने सी.सी. सड़क तक मांइक्रो कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त चिन्हांकित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने, हाट-बाजार एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। इसके साथ ही घर पहॅुच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जावेगी। सभी प्रकार के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस, पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जावेगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस, कान्टेक्ट ट्रैसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जावेगी।