City Media - Page 1498 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1498

मारकेल ग्रामवासियों द्वारा बंद रेलवे फाटक को पुन: बहाल करने की मांग, उपसरपंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

0

जगदलपुर। ग्राम पंचायत मारकेल-2 सिवनागुड़ा जोकि मुख्य नेशनल हाईवे रोड से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर पर स्थित है परंतु विगत 5 वर्षों से रेलवे के द्वारा मेन रोड पर स्थित रेल फाटक को रेल लाइन दोहरीकरण के नाम से बंद कर दिया गया है एवं आवागमन के लिए डायवर्शन सड़क का निर्माण किया गया है किंतु उपरोक्त सड़क ग्राम पंचायत मार्केल दो सिवनागुड़ा से मुख्य सड़क हाईवे तक आने जाने में लगभग 4 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है उपरोक्त डायवर्टेड सड़क जो कि रेलवे के द्वारा बनाया गया है उसमें एक अंडर ब्रिज पूल बनाकर घुमावदार सड़क तैयार किया गया है जिसमें बड़ी गाडिय़ां जैसे कार, ऑटो, ट्रैक्टर, एम्बूलेंस आदि गाडिय़ों को मोडऩे में काफी असुविधा होती है साथ ही साथ बारिश के दिनों में वह अंडर ब्रिज जलभराव के कारण आवागमन बाधित होता है। बच्चों व महिलाओं को शाम के समय आने-जाने में दिक्कत होती है क्योंकि गांव के बाहर से सुनसान रास्ते पर यह सड़क बनाया गया है। उक्त सड़क के कारण गांव वालों को अपने दैनिक कार्यों के लिए जैसे बैंक राशन दुकान स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य सुविधाओं के लिए लगभग 4 किलोमीटर तक घूम कर जाना पड़ता है जिससे काफी परेशानी होती है साथ ही समय का नुकसान भी होता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पिछले 5 वर्षों से ग्राम वासियों के द्वारा मुख्य सड़क पर जो रेल फाटक था जिसे बंद कर दिया गया है उसे खोलने या उसी स्थान पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने हेतु मांग की जा रही है। समय-समय पर जनप्रतिनिधियों से एवं कलेक्टर से भी मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर ग्राम वासियों के द्वारा अवगत कराते हुए उक्त फाटक को खोलने या उसी स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग करते आ रहे हैं जिस पर आज दिनांक तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। उपरोक्त फाटक में लोग पटरी को पार कर अपने दैनिक कार्यो के लिए मजबूर है साथ ही स्कूली बच्चे छोटे बच्चे फाटक को पार कर आते जाते हैं जिससे जान माल का खतरा एवं बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। मारकेल के उपसरपंच संदीप कुमार डेनियल ने बताया कि उपरोक्त सड़क पर स्थित रेलवे फाटक को पुन: बहाल किया जाए या उसी स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था कर एक बड़ी आबादी को राहत पहुंचाई जाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

साथ ही उन्होंने बताया कि विगत 5 वर्षों से ग्रामवासियों द्वारा लगातार मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो वे ग्रामवासियों के साथ आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की ओर अग्रसर होंगे। जिसके लिए रल्वे प्रशासन एवं जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।

पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दामों के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार : कांग्रेस

0

जगदलपुर। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के राज्य सरकारों को वेट कम करने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छ.ग.प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि पेट्रोल डीजल में एक्साइज केंद्र सरकार बढ़ा रही है। मनमोहन सरकार के दौरान पेट्रोल में 3.50रु एवं डीजल में 3 रु लगभग एक्साइज ड्यूटी लगती थी जिसे मोदी सरकार ने पेट्रोल में प्रति लीटर 32 रुपये और डीजल में 30 रुपये बढ़ोतरी कर 10 गुना  एक्साइज की दरें बढ़ाई है। जिसका खामियांजा आमजनता को उठाना पड़ रहा है।लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने तो पूर्व की सरकार के समय लगने वाली वेट की दर को ही रखा है, वैट के दरों में कोई वृद्धि नहीं की है। ऐसी स्थिति में धर्मेंद्र प्रधान द्वारा राज्य सरकारों को वेट कम करके आम जनता को राहत पहुंचाने की बात कहना निहायती हास्यास्पद है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि पेट्रोल, डीजल की आड़ में जनता की गाढ़ी कमाई को केंद्र सरकार लुटे और भरपाई राज्य की सरकारें करें इससे स्तरहीन सलाह और कोई नही दी जा सकती।केंद्र सरकार ने ही एक्साइज के 5 रु को किसान सेस में कन्वर्ट कर दिया ताकि  राज्यों को उस एक्साइज में हिस्सा ना देना पड़े। केंद्र सरकार की ऐसी मानसिकता संघीय ढांचे की अवधारणा के विपरीत है और पूरी तरीके से गलत,असंगत और अन्यायपूर्ण है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम को कम नहीं किया जा सकता है क्योंकि सरकार का खजाना खाली है इससे स्पष्ट हो गया है कि केंद्र की सरकार पेट्रोल,डीजल पर भारी भरकम टैक्स वसूली कर अपने खजाने को भरने का काम कर रही है। पेट्रोल डीजल की महंगाई का दुष्परिणाम आम उपभोक्ता को उठाना पड़ रहा है। खाद्य सामग्री,कृषि यंत्र,रासायनिक खाद, कृषि की लागत मूल्य में बेतहाशा वृद्धि हुई है, खाद्यान्न सामग्री,खाद्य तेल,अरहर की दाल, शक्कर,जीवन रक्षक दवाइयां सभी के कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ट्रांसपोर्टिंग खर्चा बड़ा है इसका नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान से स्पष्ट हो गया है पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाज़ार नहीं बल्कि मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीति जिम्मेदार है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

6 साल से अधिक तक लिया स्नातक के लिये भर्ती अब बताया अपात्र,छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – अभाविप

0

शुल्क माफी,वेबसाइट में समस्या समेत कई मांगो को लेकर कुलपति को सौपा ज्ञापन

जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया और समाधान करने की मांग की गई।

अभाविप जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया कि कोरोना काल मे छत्तीसगढ़ के अन्य विश्विद्यालय विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क माफ कर रहे है बस्तर एक जनजातीय व अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के कारण यँहा भी विधार्थियों को शुल्क माफ या उचित कटौती करना चाहिए । अभाविप ने विश्वविद्यालय के बेवसाइट में आ रही तकनीकी समस्याओं को भी अवगत कराया जिस पर कुलपति ने ठीक करवाने का आश्वासन दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

5- 6 साल के झमेले में फंसे छात्रों का भविष्य अंधेर में –

दीवान ने बताया कि कुलपति के समक्ष स्नातक विधार्थियों के लिये यूजीसी द्वारा तय किये गए 6 साल वाले गाइडलाइन जानकारी के अभाव में अब तक सैकड़ो विधार्थियों का भविष्य अधर में अभाविप ने विश्विद्यालय प्रसासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की गलती का खामियाजा बस्तर के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है इसकी जानकारी वेबसाइट पर भी नही है और नही 6 साल से अधिक होने के बावजूद गाइडलाइंस के अनुसार एड्मिसन लेते समय कोई जानकारी कालेज के विवि के तरफ से दिया गया अब डिग्री मिलने के बाद अपात्र बताया जाना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। विश्विद्यालय इस समस्या को तत्काल दुरुस्त करें और इस साल एडमिशन लिए परीक्षार्थियों के शुल्क वापस करे और भविष्य इस ऐसे विधार्थियों का एडमिशन स्वतः ही स्वीकर न हो ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ये रहे मौजूद-
अभाविप के विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा,जिला संयोजक कमलेश दीवान,प्रतिज्ञा बाजपेयी,शुभम बघेल वरुण साहनी,आसमन बघेल,तीरथ कशयप समेत अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कलेक्टर धर्मेश साहू ने भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारी रखने के दिए निर्देश

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगर पालिका अधिकारी तथा तहसीलदार को आगामी भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारी रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अलर्ट रहने कहा है। दुर्घटना से बचने के लिए स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर पुलों एवं रपटों के ऊपर पानी बहने की स्थिति में आवागमन रोकने, गौठानों में गोबर एवं वर्मी को सुरक्षित रखने तथा धान खरीदी केंद्रों में धान को कैप कव्हर से ढकने व प्रॉपर ड्रेनेज से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने वर्षा में पानी जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक रहने एवं खासकर पानी के स्रोतों जैसे हैंड पंप के पास पानी जमा न हो तथा अन्य सावधानी रखने के निर्देश दिए साथ ही लोगो से अपील की है कि वे बारिश के दिनों में सावधानी रखें।

पुलिस एवं जनता के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करने नक्सल प्रभावित अंतिसवेदनशील ग्राम बेचा में ‘‘कम्युनिटी पुलिसिंग’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

शासन द्वारा ग्राम कड़ेमेटा में पुलिस कैम्प खोलने के बाद पुलिस द्वारा आसपास क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा अपनी मुलभूत समस्याओं अवगत कराया जा रहा था। उक्त क्षेत्र पुलिस जिला नारायणपुर तथा राजस्व जिला कोण्डागांव एवं बस्तर होने के कारण श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के प्रयास से ग्रामीणों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने पहल किया गया। जिससे नक्सल प्रभावित अतिसंवेदशील ग्राम बेचा में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए नारायणपुर पुलिस द्वारा पहल करने पर पहली बार ‘‘कम्युनिटी पुलिसिंग‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आम जनता की समस्याओं से रू-बरू होने दिनांक – 13.06.2021 को सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, रजत बंसल कलेक्टर बस्तर, पुष्पेन्द्र कुमार मीणा कलेक्टर कोण्डागांव,मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत् ग्राम बेचा, कड़ेनार, टेटम एवं आसपास गांव के ग्रामीणजनों से मुखातिब होने ग्राम बेचा पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा प्रशासन के समक्ष मुख्य रूप से क्षेत्र में सड़क, पुलिया, अस्पताल, आंगनबाड़ी, देवगुड़ी, मोबाईल टावर, हेण्डपम्प की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गयी। जिस पर कलेक्टर बस्तर एवं कोण्डागांव के द्वारा शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया।

आम जनता से शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने एवं आत्मनिर्भर होकर परिवार के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने प्रेरित किया गया तथा क्षेत्र में विकास कार्य के दौरान आम जनता को प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने अपील किया गया। क्षेत्र के विकास कार्य में पुलिस एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने ग्रामीणों का जनमत प्राप्त हुआ। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण पहले शासन एवं पुलिस का विरोध करते थे,अब शासन एवं पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र का समग्र विकास करने को तत्पर है। समाज के कुछ लोग मुख्यधारा से भटक कर नक्सली संगठन में चले गये है उनको आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने और समर्पण नीति के अंतर्गत परिवार के साथ सामान्य जीवन यापन करने हेतु अपील किया गया। पुलिस विभाग द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को साड़ी, लुंगी, खेल सामग्री, क्रिकेट किट, व्हालीबाल व बच्चो को कापी, पुस्तक व पेन वितरण किया गया। इस कार्यालय में ग्राम बेचा, कड़ेनार, टेटम एवं आसपास क्षेत्र के महिला-पुरूष ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गयी। इस कार्यक्रम में श्री नीरज चंन्द्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री अर्जुन कुर्रे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर, श्री अभिनव उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक नारायणपुर तथा जिला नारायणपुर, कोण्डागांव व बस्तर के प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

भूपेश सरकार हर मोर्चे मे विफल -केदार कश्यप

0

नारायणपुर- सैय्यद वली आज़ाद

प्रदेश भाजपा पुरे प्रदेश मे कांग्रेस सरकार के ढाई साल पुरे होने पर भूपेश सरकार जवाब दो ढाई साल का हिसाब दो अभियान चला रही है उसी कड़ी मे आज ग्राम धौड़ाई व छोटेडोंगर मे पूर्व शिक्षामंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप के आतिथ्य मे कार्यक्रम आयोजित हुआ,इस दौरान केदार कश्यप ने कहा की आगामी 17जून को प्रदेश की कांग्रेस सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पुरा हो रहा है और ये भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है हर तरफ भय व भ्रष्टाचार का माहौल बना हुआ है आये दिन प्रदेश मे कोई ना कोई घटनाएं घट रही जिससे प्रदेश का कोई वर्ग भी अछुता नही है और सरकार के सेहत मे कोई फर्क नही पड़ रहा है वही जिन वादो व घोषणा पत्र के दम पर कांग्रेस सरकार सत्ता मे आयी आज वो वादे महज ढ़कोसला साबित हो रहे है न ही प्रदेश के सम्पुर्ण किसानो का कर्जा माफ हुआ न ही बोनस मिला वही किसानों की उपज का एक एक दाना खरीदने की बात करने वाली सरकार गिरदावरी कर आर्थिक रुप से किसानो को कमजोर करने का काम कर रही है वही प्रदेश के युवा ढाई साल से बेरोजगारी भत्ता का इंतजार करते बैठे है न ही उन्हे रोजगार मिला कब्ज़ाधारियों को उनका मालिकाना हक देते हुये पट्टा देने की बात हुई थी वो भी जुमला साबित हुई,शराबबंदी की बात कर महिलाओं का वोट बटोरने वाली भूपेश सरकार नई शराब दुकाने खोल अपना आर्थिक श्रोत बढ़ा रही है आगे श्री कश्यप ने कहा सभी लोग कोविड गाईड लाईन का पालन करे व अपने परिवार सहित सम्पूर्ण ग्रामवासियो को टिका लगवाने हेतू प्रेरित करे जिससे हम कोरोना को हराने मे कामयाब होंगे तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने भी अपने सम्बोधन मे प्रदेश की भूपेश सरकार को निक्कमी सरकार बताया झूठे सपने दिखाकर प्रदेश की जनता को ठगने का काम करी है ये कांग्रेस सरकार विकास के सारे कार्य ठप्प पड़े है और सरकार अपने घमंड मे है इस अवसर पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष व सदस्य जिलापंचायत रतन दुबे,भाजपा नेता मनीराम मानिकपूरी, खेदूराम पटेल,सागर साहू,प्रताप मंडावी,संदीप झा,बुधराम कौर्राम,मोहन साहू,सुमन पात्र,अर्जुन पटेल,सन्तू कौर्राम,रामेश्वर यादव,सोमरु उसेंडी,संध्या पवार,ममीता मांझी,गोमती नाग,लता कौर्राम,बजरंग बघेल,सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद थे ।

इलाज कराने आई युवती से डॉक्टर ने की छेड़छाड़

0

बालोद – इलाज कराने आई युवती से डॉक्टर के द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है | घटना गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगर की है | युवती ग्राम खैरबना पोस्ट मोहारा तहसील डोंगरगढ़ की रहने वाली है और वह अध्ययन के लिए अपने दीदी सिलोचना बाघमारे – जीजा गौकरण बाघमारे के ग्राम नगर गुरुर में निवास कर रही है | घटना 9 जून दिन बुधवार रात्रि के 9 बजे की है युवती पेट में दर्द की शिकायत को लेकर पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर ओंकार महमल्ला के पास इलाज  करवाने गई डॉक्टर ने युवती को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ व् अश्लील हरकते करने लगा और युवती द्वारा शोर शराबा करने पर उसके मूंह में रुमाल ठूंस दिया और धमकी दी यदि इसके बारे यदि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

युवती डरी सहमी जब वापस अपने घर आई तो उसने अपनी बहन व् जीजा को उक्त घटना की जानकारी दी एवं इसकी जानकारी युवती के पिता अंगदेव धगेस को भी जानकारी दी और पिता के गाँव पहुँचने के पश्चात् पिता द्वारा अपनी पुत्री को साथ लेकर गुरुर थाने में आरोपी डॉक्टर ओंकार महमल्ला के नाम से रिपोर्ट दर्ज करवाई और यह भी कहा गया कि आरोपी डॉक्टर कड़ी से कड़ी सजा दी जाये ताकि वह किसी और युवती के साथ ऐसी छेड़छाड़ व अश्लील हरकत न कर पाए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अज्ञात आरोपी द्वारा युवक की टंगिया मारकर हत्या की गई

0

बालोद – किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 26 वर्षीय युवक की टंगिया से हत्या किये जाने का मामला सामने आया है | घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ेला के तालाब के पास की है | मृतक टामेश कुमार ठाकुर ग्राम खुरसुल का निवासी है | प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक कल रात से घर से बाहर था | सुबह जब ग्रामीणों ने लाश देखने के बाद पुलिस को इसकी सुचना दी मौके पर पुलिस पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया एवं पुलिस आरोपी के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बताया जा रहा है कि युवक का टेंट का कारोबार है और इसका संचालन खुद करता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

फलों के राजा आम बिक रहे कौड़ियों के दाम… फूड पार्क जैसी योजनाओं की बस्तर में आवश्यकता

0

जगदलपुर। फलों के राजा आम की इस वर्ष अच्छी पैदावार हुई है किंतु आम को समुचित बाजार नहीं मिल रहा है जिसके कारण वह कौड़ियों के दाम बिक रहा है। इतना ही नहीं सरकार की फूड पार्क जैसी योजनाओं के बस्तर में नहीं होने से फलों के राजा आम के संवर्धन की कोई योजनाएं नहीं है जिसके कारण फलों का राजा पेड़ों में ही सड़ रहें हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बस्तर में इस व‌र्ष आम की अच्छी पैदावार हुई है और नगर के शिव मंदिर वार्ड डोंगाघाट में सैकड़ों एकड़ में आम के पूराने पेड़ है जिसमें बड़े पैमाने पर फल लगा हुआ है तथा पके हुए फल अपने आप पेड़ों से गिर रहें हैं जिसको गांव के लोगों द्वारा जमाकर कर जगह-जगह विक्रय करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिनको भी खरीददार नहीं मिल रहें हैं और कौड़ियों के दाम आम को बेचना पड़ रहा है जबकि बाहर से संरक्षित कर लाये गये केमिकल आम उससे दूगुने दाम पर बिक रहा है।

अम्बेडकर,संजय गांधी एवम अटल बिहारी बाजपाई शक्ति केंद्र की हुई बैठक संप्पन

0

जगदलपुर–क्या हुआ तेरा वादा,ढाई साल का हिसाब दो,जवाब तो देना होगा भूपेश सरकार,भाजपा नगर मंडल द्वारा 14 जून प्रदेश महामंत्री किरण देव एवम 15 जून पूर्व विधायक संतोष बाफना के नेतृत्व में 05 शक्ति केंद्रों में होने वाले कार्यक्रम को लेकर रविवार को बैठक आहूत की गई,नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में बैठक ली गई ,जिसमे कहा गया कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में किये गए वादे आज पर्यन्त तक पूरा नही किया गया है।जिसमे शराब बंदी,युवाओं को रोजगार,किसानों को दो वर्ष का बोनस,पट्टा देने की बात,1500 पेंशन देने की बात ऐसे तमाम घोषणा करने के बाद आज पर्यन्त तक पूरा नही किया गया है।

इसके विरोध में जनजागरण के माध्यम से जनता तक भाजपा कार्यकर्ता हर घर मे पहुचेंगे,इस बैठक में आशुतोष पाल, संग्राम सिंह राणा,गणेश काले,कमल पटवा,धनसिंग नायक,गोविंद ईनाणी, सुनीता पुनानी,अतुल सिम्हा,रोशन झा,अतुल कौशल,भुवनेश ध्रुव,परितोष मंडल,माणिक राम पंथ,बीबी चंदा बानो, केतन महानन्दी,शैलेश श्रीवास्तव,आलेख राज तिवारी,मोतीराम,परेश टाती,मनोज ठाकुर,लोकेश राव,वसीम खान,राजेन्द्री महाराणा,इंद्रा सिन्हा,नारायणी गोश्वामी,धनमती प्रजापति,कार्तिक सेना सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS