कोरोना संक्रमण के चलते बालोद जिले में लगे लॉकडाउन के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही दिन-ब-दिन आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है ।तमाम चिंताओं के बीच आम इंसान अपने जीवन को सुरक्षित रखने जैसे तैसे गुजारा कर रहा है ।ऐसे विपदा की घड़ी में लोगों को पर्याप्त आहार नहीं मिल पा रहा हैं। सब्जी की किल्लत दिन-ब-दिन बढ़ रही, कीमतें आसमान छू रही है । विपदा की इस घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल अर्जुंदा के महामंत्री पवन सोनवर्षा द्वारा लोगों को मुफ्त सब्जी का वितरण किया गया ।संसाधनो से परिपूर्ण लोग जहां हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, वही मध्यमवर्गीय परिवार के सदस्य सोनवर्षा द्वारा मुफ़्त सब्जी वितरण कर समाज में एक आदर्श प्रस्तुत किए हैं। उम्मीद करते हैं कि इनसे प्रेरणा लेकर लोग, जरूरतमंदों की मदद करने सामने आएंगे और इस विपदा की घड़ी में अपना सामाजिक दायित्व निभाएंगे।
जगदलपुर। बस्तर जिले के लिए राहत भरी खबर है कि रविवार को कोविड-19 के लगभग 89 आंकड़े ही सामने आया है और सबसे बड़ी बात यह है कि किसी की मौत कोविड से नहीं हुई।इन सबके बीच यह बातें भी सामने आई है कि चिकित्सा सुविधाएं जनता को सुलभ हो रही है।
राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो आंकड़े उपलब्ध कराई गई है उसके अनुसार बस्तर जिले में 89 आंकड़े ही सामने आया जबकि कांकेर में 300 को आंकड़ा पार कर गया। बस्तर जिले में कोविड़ से मरने वाले की बात कही जाये तो आंकड़ों के अनुसार मौतें नहीं हुई जबकि कांकेर जिले में 5मौत के गाल में समा गये।
आज दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों के मामले में राहत की खबर रही | आज डौंडी ब्लॉक से कुल 32 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
आज ग्राम पंचायत कुसुमकसा में जनपद सदस्य संजय बैस ने वार्डो का दौरा कर लोगो को वेक्सीन की प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रत्येक घरों में पहुच कर लोगो को निवेदन कर समझाया गया लोगो को वेक्सीन की प्रति जो भय बना था उसे दूर कर वेक्सीन के फायदे बताया गया लोग उसके बाद स्वम होकर वेक्सीन के लिये तैयार हुए जनपद सदस्य संजय बैस के साथ ग्राम के सरपंच शिवराम सिन्द्रामे पंच देवलाल पिस्दा गिरवर राम मितानीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान में थे घरों में सर्दी खासी बुखार के लोगो को कोरेना जांच कराने के लिये भी निर्देशित किये कोरेना के भय से कयी लोग जांच नही होने से सक्रमण बढ़ते जा रहा है इसे हम सब अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझ कर लड़ना है |
जगदलपुर-कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रोकथाम हेतु जिला प्रशासन ने बस्तर जिले में लॉक डाउन लगाया है। लॉक डाउन की समय सीमा बढ़ने के कारण कई संस्था , समाजसेवी के द्वारा गरीब असहाय लोगो को भोजन राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
ऐसे दौर में भाजपा के सदस्य रमन चौहान एवम उनकी टीम बेजुबान पशुओ के लिए मसीहा बनकर आगे आये है। आपको बता दे कि बस्तर जिले में जब से लॉकडाउन लगा है तब से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य पशुओ को चारा और रोटी खिला रहे है। रोजाना पशुओ के भोजन हेतु सामग्री ले कर रमन एवम उनके साथी शहर के हर चौक- चौराहे , गलियों की ओर रवाना हो जाते है, जहाँ भी उन्हें पशु नजर आते है उन्हें चारा आदि खिलाकर इस दौर में मानवता का दायित्व निभाते है।
जानकारी देते हुए रमन चौहान ने बताया कि हमारे जगदलपुर में लॉक डाउन के कारण काफी पशु भूखे है इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा जब से लॉकडाउन लगा है तब से भूखे पशुओ को चारा और रोटी बिस्किट खिला रहे है। क्योंकि बेजुबान जानवर अपने भूखे का बयान किसी से कर नही सकते है ,इसलिए ऐसे जानवरो के लिए एक छोटी सा प्रयास हमारी टीम द्वारा किया जा रहा है , ताकि कोई भी पशू भूखा न रह पाये, साथ ही सभी शहरवासियों से आग्रह भी करते है कि आप अपने घर के सामने पशुओ के लिए पीने के लिए पानी जरूर रखे। इस नेक कार्य मे हमारे सहयोगी राकेश तिवारी ,विनीत शुक्ला,आंनद झा ,गगन दीप यादव , बंटू पांडेय भी सहयोग कर रहे है।
इस टीम के सदस्य भारतीय जनता युवा के सदस्य भी है, जो संकटकाल में गरीबो की किसी ना किसी प्रकार से सेवा कर मानवता की मिसाल पेश करते है। पिछले लॉक डाउन में भी इन सदस्यो द्वारा किसी ना किसी प्रकार से गरीबो की सहायता कर मानवता का परिचय दिया था।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडे जी एवं जिलाअध्यक्ष मालती संदीप जोशी के निर्देशानुसार सेवा ही संगठन है के भाव को लेकर पांच सदस्य मंडल सहायता समिति दल्ली राजहरा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बनाई गई है,और आम जनता की सुविधा हेतु मोबाइल नम्बर जारी किए गए है। जिसमें दल्ली राजहरा मंडल के कोई भी कोरोना सम्बन्धी समस्या बता सकते है, जिन्हें समिति द्वारा त्वरित समाधान और सेवा किया जाएगा।
समिति में अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत चोपड़े 7587222799 महामंत्री रामु भारती 8103047925 महामंत्री तरुण टन्डन 8839864547 कोषाध्यक्ष दीपके मेश्राम 7489981499 मंत्री भगवत खुटे 6266105397 की पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिनका मुख्य कार्य इस भयावह समय मे कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करना,आवश्यक सेवा देने और 18+ वैक्सिनेशन हेतु आम जनता को प्रोत्साहित करना,कोविड सेंटर में आम जनता को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना, जरूरतमंद की भरसक सहायता करना है। नगर अध्यक्ष चंद्रकांत चोपड़े ने कहा है कि माहमारी की लड़ाई को हम सबको मिल के लड़ना है और किसी भी सेवा कार्य के लिए वो और उनकी टीम पूर्ण रूप से तैयार एव समर्पित है।
दिनाँक 01-05-2021 कलेक्टर महोदय (बालोद) के नाम पर अनुविभागीय अधिकारी ऋषिकेश तिवारी जी क़ो ज्ञापन सौंपकर मांग की l नगर पंचायत चिखलाकसा के अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा antigen center , दल्लीराजहरा के अन्तर्गत माइंस ऑफीस के पीछे antigen center दल्लीराजहरा l आसपास के 15 से 20 गांव के पीछे मात्र 2 ही कोविड जांच केंद्र है , ये दोनो ही केंद्र 2 से 3 किलोमीटर के अंतराल में है इन कोविड-19 केंद्र में दल्लीराजहरा एवं आसपास के 10 से 15 किलोमीटर के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण क्षेत्र जिनमें( गुजरा,सुवरबोड ,रजही , गिधाली झरणटोला बिटाल ,कुसुमकसा,अरमूरकसा ,धुरवाटोला चिपरा भर्रीटोला गुंडराटोला जम्ही, खलारी, अडजाल ,पुत्तरवही धोबनी ,साल्हे )के लोगो क़ा covid test किया जाता है |
इन ग्रामीण क्षेत्र के लोगो क़ो covid टेस्ट करवाने हेतु ,10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय कर जांच केंद्र आने में अनेक प्रकार की समस्याओं क़ा सामना करना पड़ता हैl जबकि लॉकडाउन में की स्थिति में प्रशासनिक कार्यवाही हो रही है दूर-दराज के ग्रामवासी covid test center तक जांच के लिए पहुंचने में असमर्थ है जिसका प्रमुख कारण आवागमन साधन की अनुपलब्धता ,व्यक्तिगत आवागमन के साधन उपलब्ध होने पर ,पेट्रोल ,डीजल की अनुपलब्धता ,तथा कोविड टेस्ट करवाने आए लोगो क़ो लंबी लाइनों क़ा सामना करना पड़ता है, दिनभर भूख -प्यास एवं भीषण गर्मी से जूझना पड़ता है और संक्रमण की पुष्टि होने की स्थिति में अपने घरो से आवश्यक सामग्री के साथ कोविड सेंटर जाने में बहुत परेशानियों क़ा सामना करना पड़ता है ऐसी स्थिति में भूखे पेट होने के कारण एवं मरीज के संपर्क में आने से उसे लाने वाले व्यक्ति के अलावा परिजनों को भी संक्रमण हो सकता है covid test हेतु कोविड जांच केंद्र के अभाव में लोग 10 से 15 किलोमीटर की दूरी भीषण गर्मी में पैदल व अन्य किसी माध्यम से तय कर रहे है |
महोदय जी जनहित एवं ग्रामीणो की समस्या क़ो ध्यान रखते हुए ग्राम कुसुमकसा के शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 के संक्रमण के जांच हेतु ऐंटीजन सेंटर खोलने की कृपा करे जिससे ग्राम कुसुमकसा के आसपास के ग्रामीणों क़ो भीषण गर्मी व आनेजाने से राहत मिल सके l
माननीया मंत्री अनिला भेड़िया जो कि क्षेत्र की विधायिका भी है उनसे भी आग्रह है कि आप क्षेत्र की जनता व ग्रामवासियों की समस्या को देखते हुए जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द कुसुमकसा उप स्वास्थय केंद्र में कोविड जाँच सेंटर खुलवाने की कृपा करे जिससे ग्रामीणों को करोना के समय आर्थिक भार से निजात मिल सके एवं उनका एवं उनके परिजनों का जीवन सुरक्षित हो सके |
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपना संदेश प्रदेश सरकार को देते हुए कहा कि – वर्तमान में दो वर्गों के टीकाकरण का कार्य सरकार की ओर से किया जा रहा है।पहले वर्ग में 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है।इस आयु वर्ग के पहले डोज़ का टीकाकरण लगभग हो चुका है।इस वर्ग के लोगों के टीकाकरण की रफ्तार धीरे धीरे बढ़ी थी और अप्रैल के प्रथम सप्ताह में तेज हुई थी उस हिसाब से 1मई से ही 45साल या अधिक उम्र के लोगों को भी प्रतिदिन बड़े पैमाने पर टिका लगाना पड़ेगा।
पहले डोज़ के टीकाकरण के समय के कई टीकाकरण केंद्र बंद हो चुके हैं।लोगों को पता नहीं है कि जिस कंपनी का पहला डोज़ लगा है उसका दूसरा डोज़ कहाँ लगवाएं।
दूसरे वर्ग के लोग वो हैं जो 18से 44वर्ष के आयुवर्ग के हैं, उन्हें पता ही नहीं है कि अंत्योदय कार्ड धारकों का टीकाकरण पहले होना है और साथ में राशन कार्ड भी लेकर जाना है जिससे टीकाकरण केंद्रों में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है साथ ही ऑन द स्पॉट पंजीयन में भी तकनीकी दिक्कत आ रही है और केंद्रों के प्रबंधन में दिक्कतें आ रही हैं।
नरेन्द्र नाग नेे सरकार को सलाह दी कि दोनों आयु वर्ग की जनता के बीच जो जानकारी का आभाव है उसे उचित माध्यम से दूर करें ताकि टीकाकरण का कार्य सुगमता से हो सके और लोगों को संवेदनशील समय में फालतू भटकना न पड़े।
विवादों में घीरे रहने वाले नगर पंचायत गुंडरदेही के वर्तमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी वी.जे. करुणाकरण के रवैए से पार्षदगण , नगर पंचायत कर्मचारीयो व नगर में काफी नाराजगी हैं। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदो द्वारा लगातार निवेदन किए जाने के पश्चात भी नगर में सीनेटाइज़र छिड़काव का काम नहीं कराया जा रहा। वर्तमान में नगर में दिन-ब-दिन कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है परंतु नगर पंचायत के अधिकारी का रवैया पार्षदों के समझ से परे है ।
वही एक अन्य पार्षद ने बताया कि उसके वार्ड में नालियों की सफाई बिल्कुल नहीं हो रही है ,अवगत कराया जाने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। नगर पंचायत गुंडरदेही मुख्य नगरपालिका अधिकारी वी.जे. करुणाकरण द्वारा भाजपा के पार्षदों के साथ पक्षपात का रवैया अपनाएं हुए हैं, अभी वर्तमान घटना क्रम में शासन द्वारा अधोसंरचना मद में कार्य स्वीकृत की जानी हैं जिसकी कार्ययोजना सिर्फ कांग्रेसी पार्षदों से लेकर शासन को भेजने की कोसिस अधिकारी द्वारा की गई।जिसकी भनक नगर पंचायत अध्यक्ष को लगने और उनके हस्तक्षेप करने के पश्चात सभी पार्षद को बराबर की राशि का कार्य योजना जमा करने कहां गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा पालिका में कोटेशन के माध्यम से कार्य कराने को लेकर नगर में चर्चा हैं।
दल्लीराजहरा :- युवा नेता श्याम जायसवाल ने बीएसपी अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत से किये जाने वाले भ्रष्टाचार को फिर उजागर करते हुवे कहा कि लगता है। बीएसपी के अधिकारीयो ने तो ठेकेदारों के साथ मिलकर सिडिकेट बनाकर सरकारी पैसों पर डाका डालने का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। यहाँ के हर कार्यो में भ्रष्टाचार हो रहा है। आखिर इनका जिम्मेदार कौन है। बीएसपी में भ्रष्टाचार का नया मामला जो सामने आया है। उससे सरकारी पैसों के दुरुपयोग के अलावा लोगो की जान को खतरा उतपन्न हो सकता है। श्याम जायसवाल ने बताया कि झरन मैया मंदिर के आगे बीएसपी बंकर की ओर जाने के लिए मुख्य मार्ग से रास्ता डिवाइड किया गया है। जिस रास्ते के बनने के बाद से अब तक लगभग 20 से ज्यादा लोग उसी जगह पर एक्सीडेंट से मर चुके है।
कई मौते होने के बाद जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बीएसपी प्रबंधन पर दबाव बनाया तब बीएसपी ने उस रोड को चौड़ा करने व यातयात के सभी नियमो का पालन करते हुवे उस डिवाइडर को अच्छे से बनाने की बात कही जिससे वहाँ एक्सीडेंट न हो बीएसपी ने उक्त कार्य का टेंडर जारी कर दिया जो अभी प्रगति पर है। रोड को डिवाइड करने के दौरान मलबा को रोकने के लिये जो कॉन्क्रीट का वाल डेम की तरफ खड़ा किया गया है। उस कांक्रीट दीवार में इस कदर भ्रष्टाचार किया गया है। कि दीवार में क्रेक तो आया ही दीवार अपने जगह से 30 से 40 डिग्री तक झुक भी गया है।
आम जनता इसके बारे में बात कर रही और बीएसपी का ऐसा कौन फर्जी डिग्रीधारी इंजीनियर व अधिकारी है। जो उक्त कार्यो को अब तक संज्ञान में नही लिया इस वाल के कारण भविष्य में वहाँ भूमि स्खलन होगा। और कभी भी गम्भीर एक्सीडेंट होने की संभावना है। श्याम जायसवाल ने पूरे मामले की जांच करने इस्पात मंत्रालय को पत्र लिखा है। व मांग की है। कि बीएसपी के अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ नागरिको का नियोजित हत्या का षड्यंत्र का मामला दर्ज किया जाये।