महिला दिवस की शुभकामनाएं दी जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने
रायपुर / छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं । महिलाएं जिन्हें भारतीय संस्कृति में देवी स्वरूप पूजा जाता उन्हें हमेशा उचित सम्मान दिया जाना चाहिए। महिलाएं अब पुरुषों पर आश्रित नहीं रह गई हैं अब महिलाएं हर पहलू में स्वतंत्र और आत्मविश्वासी बन चुकी हैं ।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्सव का दिन है जो महिलाओं के व्यक्तित्व को स्वीकार करता है और जिन महिलाओं ने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है निश्चित तौर पर उन महिलाओं का आज के दिन विशेष सम्मान किया जाना चाहिए ।
“हर दुख दर्द सह कर वह मुस्कुराती है पत्थरों के दीवारों को एक औरत ही होती है जो घर को घर बनाती है” छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन परिवार की ओर से सभी महिलाओं को और सभी महिला पत्रकारों को यूनियन की ओर से महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर नगर की विभिन्न महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं आज के युग में पुरुषों से पीछे नहीं अपितु उनकी बराबरी कर रही है सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे है गौरतलब है कि पूरे विश्व में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है महिलाओं को हमारे भारतीय समाज में ऊंचा स्थान प्राप्त है आज महिलाएं हर जगह पुरुष की बराबरी कर रही है चाहे वह सामाजिक, राजनीतिक,आर्थिक,वयपारिक, बैंक, स्वास्थ्य विभाग को यह रेलवे की बात हो ऐसे अन्य सभी क्षेत्रों में महिलाएं काम कर रही है 21वीं सदी में महिलाओं की स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन आया है इस दौरान महिलाओं ने सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है वही समाजिक और परिवारिक स्थिति में स्थिति में अभी भी सुधार की गुंजाइश है ,भ्रूण हत्या ,दहेज, देह व्यापार, शराबबंदी जैसी समस्याएं समाज के समक्ष खड़ी हुई है |
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा ने कहा कि आज नारी अबला नहीं है, राशन कार्ड में महिलाओं का प्रतिनिधित्व देकर उनके भाई रमन सिंह जी ने उनका मान सम्मान बढ़ाया है, उसी तरीके से देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी ने महिलाओं को 6000 प्रसूति के समय देकर उनका सम्मान किया है मैं अपने बड़े भैया भूपेश बघेल से विनती करती हूं की समाज के बुजुर्गों का पेंशन में वृद्धि कर 1500 कर इस महिला दिवस को बनाने को सार्थक करें
पूर्व जिला पंचायत सदस्य,आदिवासी महिला भुनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से काफी आगे बढ़ रही है महिलाओं को पुरुष से अधिक अधिकार दिया जाना चाहिए, नारी शिक्षा के लिए वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में बालिकाओं के लिए सर्व सुविधा युक्त स्कूलों को खोला जाना बालिकाओं के उत्थान के लिए अति आवश्यक है,आज आदिवासी महिलाओं पर जो छत्तीसगढ़ में अत्याचार एवं उत्पीड़न बढ़ रहे हैं इस ओर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए ताकि हमारी महिलाएं इनका शिकार न हो
पिछड़ा वर्ग समाज से आने वाली खिलेश्वरी साहू ने कहा कि देश में वर्तमान समय में महिलाओं की दशा में काफी सुधार आया है,महिला स्व सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों को बाजार में बेचने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि ग्रामीण महिलाएं भी देश में जीडीपी में अपना योगदान दे सकें |
अधिवक्ता नीतू सोनवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चलने वाली बसों के बसों में शुरुआत की 15 सीटें चाहे वह सरकारी बसें हो या प्राइवेट बस है उस पर वह महिला आरक्षित होनी चाहिए ताकि महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें
गृहणी हितेश्वरी कौशिक ने कहा कि अब तक महिलाओं के उत्थान के लिए देश में जो काम हुआ है हम कह सकते हैं कि वह सार्थक कदम उठा है परंतु इस महिला दिवस में राज्य सरकार से मांग करती हूं कि वह अपने वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ में निवासरत आधी आबादी महिलाओं की है आधी आबादी को शराबबंदी कर इस महिला दिवस को बनाने हेतु सार्थक पहल करें
पूर्व पार्षद अंबिका यादव व सुनीता मनहर ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक व आर्थिक क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बढ़नी चाहिए, महिलाएं आज ट्रेन से लेकर हवाई जहाज चला रही है आंतरिक तक भी पहुंच चुकी है, महिलाओं को अपने अधिकारों और समाज के विचारों को ध्यान में रखते हुए अपने स्वाभिमान की रक्षा करते हुए अपने स्थान को सुनिश्चित करना चाहिए
भाजपा नेता प्राची लालवानी ने कहा कि मैं इस महिला दिवस पर अपने जिले के मंत्री महोदय श्रीमती अनिला भेड़िया व हमारे विधायिका श्रीमती संगीता सिन्हा जी जो दोनों महिलाएं उनसे अपेक्षा करती हूं कि वे आने वाले समय में बालोद कि स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महिला सर्जन की व्यवस्था को सुनिश्चित करें जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम होगा,
रायपुर – राज्य मंडी बोर्ड में पदस्थ एम एल कोमरे को लेकर विवाद गहराने लगा है. कार्यपालन अभियंता श्री कोमरे को मंडी बोर्ड में अधीक्षण अभियंताका प्रभार सौंपा गया है. अब उन्हें प्रमोशन देने की तैयारी हो रही है,जिसकी चर्चाएं आम हो गई है. लिहाजा अब उन पर लगे – आरोपों की फाइल भी खुलने लगी है. सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत उनसे जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक हो गए हैं. आरोप यह है कि भ्रष्टाचार के मामले में जिसकी विभागीय जांच सात सालों से लंबित है, उन्हें मुख्यालय में क्यों पदस्थ किया गया है.ऐसे में जांच कैसे होगी?
विभागीय जांच में इतना विलंब क्यों?
नाम नहीं छापने की शर्त पर अधिकारी-कर्मचारियों का कहना है कि श्री कोमरे को मुख्यालय मंडी बोर्ड से अधीक्षण अभियंता के प्रभार से तत्काल मुक्त करते हुए विभागीय जांच का तत्काल पूर्ण की जाए और दोषी पाने पर मंडी सेवा विनियम के तहत कार्रवाई करें.अधिकारी – कर्मचारियों ने आशंका भी जताई कि आखिर विभागीय जांच में इतना विलंब क्यों ? एक तरफ मंडी बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं, अधिकांश पदों पर सालों से प्रमोशन नहीं हुआ है, मगर एक व्यक्ति श्री कोमरे को प्रमोशन देने की तैयारी से अन्य अधिकारी-कर्मचारियों में खासी निराशा है. इस मामले में मंडी बोर्ड के एमडी हिमशिखर गुप्ता से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर वह उपलब्ध नहीं हुए |
जानकार सूत्रों का कहना है कि पूर्ववर्ती भाजपा शासन काल में श्री कोमरे पर भ्रष्टाचार के दर्जनों आरोप लगे. संपरीक्षा अंकेक्षण में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई. जिस पर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई, मगर सात सालों बाद भी विभागीय जांच पूरी नहीं हुई. अब उन्हें मंडीबोर्ड में अधीक्षण अभियंता का प्रभार सौंप दिया गया. साथ ही इंदिरा गांधी कृषि विवि में भी अधीक्षण अभियंता का प्रभार दिया गया, जो नियमों के विरुद्ध है.
जगदलपुर… अपने खतरनाक कारनामों के लिए बदनाम हो चुके डिमरापाल स्थित संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल स्वर्गीय बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज का हाल लगातार बदहाल होता जा रहा है हमने खतरनाक शब्द का इस्तेमाल इसलिए किया है क्योंकि संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल के अति महत्वपूर्ण शाखा ब्लड बैंक में मरीजों के लिए ब्लड की व्यवस्था की जिम्मेदारी अधीक्षक के.एल.आजाद ने दो वार्ड बॉय हरेंद्र और सुनील कश्यप के भरोसे छोड़ दी है वार्ड बॉय भी ऐसे जो ब्लड बैंक पहुंचने वाले मरीजों के परिजनों के द्वारा ब्लड व्यवस्था के संबंध में मदद मांगने पर मरीजों के साथ लगातार बदतमीजी और धक्का-मुक्की करने में उतारू हो जाते हैं |
हॉस्पिटल में इलाज हेतु आने वाले मरीजों के परिजन जिनमें कुछ अशिक्षित और कम पढ़े लिखे लोग भी होते हैं जिनके ब्लड बैंक में जाने पर ब्लड की व्यवस्था हेतु भरे जाने वाले फॉर्म को भरने के लिए परिजनों को ही सौंप दिया जाता है | फॉर्म भरने के लिए निवेदन करने पर आनाकानी की जाती है संभाग के सबसे बड़े अस्पताल होने की वजह से संभाग के अलग-अलग जिले के लोग इलाज कराने पहुंचते हैं और रोजाना सैकड़ों मरीजों को ब्लड की आवश्यकता होती है ऐसी परिस्थिति में अधीक्षक महोदय के.एल.आजाद के द्वारा इतनी बड़ी गंभीर लापरवाही बरतना उनके कार्यशैली पर सवाल उठाता है |
अधीक्षक महोदय अपने पदस्थापना से लेकर आज पर्यंत तक सिर्फ व्यवस्था सुधारने के आश्वासन देने तक ही सीमित रह गए हैं हॉस्पिटल की व्यवस्था अब तो भगवान भरोसे रह गई है संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल होने की वजह से छत्तीसगढ़ शासन और बस्तर जिला प्रशासन के द्वारा अलग-अलग योजनाओं और मदों के माध्यम से तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं हॉस्पिटल को उपलब्ध कराई जाती है बावजूद इसके हॉस्पिटल प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों की लापरवाही की वजह से शासन और प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी बदतर हो जाएगी जिसका खामियाजा बस्तर के असहाय मरीजों को भुगतना पड़ेगा… क्योंकि यह संभाग के मेडिकल कालेज के नाम से विख्यात अस्पताल बस्तर की लाईफ लाईन है जिसमें आदिवासी अंचल से सबसे ज्यादा मरीज आते हैं किन्तु ईलाज के अभाव एवं अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से अनगिनत जानें गई हैं जो संभाग के रहवासियों से छुपा नहीं है जब से अधीक्षक की नियुक्ति हुई है तब से अब तक अव्यवस्था का अंबार लगा हुआ है जिसे व्यवस्थित कर सुधार किया जा सकता है देखना अब यह है के सरकार बस्तर के लिए कितनी गंभीर होती है
शहर में जुआ खेलने वाले युवकों पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही। मौके पर 10 जुआरी जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़े गये। जुआरियों के पास एवं फंड से मौके पर नगदी 26,100/-रूपये जप्त। 06 मोटर सायकल बरामद किया गया। नाम आरोपी:- बबलू पटवा, बाबू वाजपेयी, आनंद कुमार, अविनाश कुमार, संतोष पटवा, जयशंकर श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, आदित्य कुमार व मन्नू ठाकुर।
थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत जुआ खेलने वाले 10 आरोपियों को पकडने एवं कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है सूचना प्राप्त हुआ था कि धरमपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से कुछ व्यक्तियों द्वारा रूपये पैसों का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के हमराह स्टाफ उपनिरीक्षक संजय वट्टी, अरूण नामदेव, सउनि0 नीलाम्बर नाग, आरक्षक भुपेन्द्र नेताम, गायत्री प्रसाद तारम, रविन्द्र कुमार ठाकुर, व दीपक कुमार के टीम को तैयार कर दर्शित स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ मौके पर 10 जुआरी जुआ खेलते हुये रंगेहाथ पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम 1. बबलू पटवा 2.बाबू वाजपेयी 3. आनंद कुमार 4. अविनाश कुमार 5. संतोष पटवा 6. जयशंकर श्रीवास्तव 7. राहुल गुप्ता 8. शैलेन्द्र श्रीवास्तव 9. आदित्य कुमार नाग 10. मन्नू ठाकुर से मौके पर जुआ खेलते पकड़े जाने पर कब्जे से नगदी रकम 26,100/-रूपये,तास के 52 पत्ते व स्कुटी क्रमांक-C.G.17.H.2800 व मोटर सायकल क्रमांक-C.G.1 7.KS.9110, C.G.17.KH.4121, C.G.18.L7020, C.G.17.KC.9770, C.G.17.K.B.3606 को जप्त किया गया तथा आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।
जेल भेजा गया अलग-अलग स्थानों से चोरी के 04 मोटर सायकल बरामद। चोर द्वारा घुम-घुम कर घटना को दिया जाता था अंजाम। टी0व्ही0एस स्कुटी,पल्सर,हीरो होण्डा स्पलेण्डर व फैशन मोटर सायकल बरामद। जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 1,25,000/-रूपये । नाम आरोपी- दीपक दास उर्फ कोली पिता हरेदास जाति पनका उम्र 26 वर्ष सा0 बजावंड पनका पारा थाना नगरनार जिला बस्तर(छ0ग0)।
जगदलपुर में पिछले कुछ समय से अलग-अलग स्थानों से स्कुटी टी0व्ही0एस एक्सेस, मोटर सायकल एन0एस0 पल्सर,हीरो होण्डा स्पलेण्डर व हीरो होण्डा फैशन वाहन चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर थाना कोतवाली में चोरी संबंधी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जिसमें पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक, श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अनुसंधान हेतु विवेचक-उपनिरीक्षक
नाविक, सउनि0 प्रेम पानीग्राही, नीलाम्बर नाग, आरक्षक-भुपेन्द्र नेताम, बलीराम भारती, मआर0 पूनम नाग, आभारंजिता लकडा व मसहा0आर0 शैल पाढी के टीम गठित कर, अपराध के वारदात एवं संदिग्ध गतिविधियों को ध्यान में रखते हुये संदेही दीपक दास उर्फ कोली निवासी ग्राम बजावंड से पूछताछ करने पर अलग-अलग घटना दिनांक को मैत्रीसंघ गली कुम्हारपारा,नयापारा,सदर वार्ड मेनरोड, एवं सदर वार्ड ठाकुर रोड के पास से उक्त स्कुटी टी0व्ही0एस एक्सेस, मोटर सायकल एन0एस0 पल्सर,हीरो होण्डा स्पलेण्डर व हीरो होण्डा फैशन वाहन कुल 03 मो0सा0 एवं 01 स्कुटी को शहर के अलग-अलग स्थानों से घुम-घुम कर चोरी करना स्वीकार किया गया। मामले में कुल 04 नग स्कुटी एवं मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है। उक्त जप्तशुदा वाहनों की अनुमानित कीमत 1,25,000/- रू0 (एक लाख पच्चीस हजार रूपये) है। आरोपी को उक्त मामलों में गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।
मेला में देखने मिलेगी स्थानीय लोक नर्तक दलों एवं बाहर से आये कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां
विभिन्न विभागों द्वारा लगायी जायेगी प्रदर्शनी-स्टॉल नारायणपुर का सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक माता मावली मेला 2021 की तैयारियां शुरू हो गयी है। इस मेले का आयोजन इस महीने की 10 तारीख से शुरू होगा, जो 5 दिनों तक चलेगा। जिला प्रशासन के अमले माता मावली मेला की तैयारी में जुटा हुआ है। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के नेतृत्व में सारी व्यवस्थाओं के लिए जिले के अधिकारी-कर्मचारी को दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर श्री साहू मेले की तैयारियों में अपनी नजर बनाए हुए है। कलेक्टर श्री साहू ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि मेले की सभी तैयारियां समयपूर्व कर ली जाये। मावली मेले का आमंत्रण पत्र, समारोह स्थल पर पंडाल व साज-सज्जा,
दुकानदारों के लिए आवश्यक पंडाल, बेरिकेटिंग, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल और साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किया जा रहा ह। इसके साथ ही मेले का असर अब नगर के मुख्य चौक-चौराहों में देखने को मिल रहा है। नगर का कोना-कोना मेले के रंग में रंगने लगा है तथा शहर के कोने कोने को सजाया जा रहा है।
मेले में मनोरंजन के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें स्थानीय लोकनर्तक दलों एवं अन्य जिलों के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। माता मावली मेला प्राचीन काल से लगातार भरता आ रहा है। किवदंतियों के अनुसार यह मेला आज से लगभग 800 वर्ष पूर्व से भी अधिक समय से आयोजित हो रहा है। मेले में विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियां भी देखने को मिलेगी।
आज दिनांक 06.03.2021 को संकुल केन्द्र चिखलाकसा में संकुल स्तरीय माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम सह टी.एल.एम, मेला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में संकुल में सम्मिलित 09 प्राथमिक एवं 05 माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी माननीय श्री आर.आर.ठाकुर, विशिष्ट अतिथि संकुल प्राचार्य शास.उ.मा.विद्यालय चिखलाकसा श्री एस.एस. राठौर एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती अभिलाषा अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्रभारी श्री आर.पी. सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परम्परानुसार मां शारदे की पूजा वंदना कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथिया का स्वागत गुलाल लगाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। टी.एल.एम. मेला में विभिन्न शालाओं से शिक्षकों व बच्चों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के गणित, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी आदि विषयों से जडे पोस्टर व मॉडल की प्रदर्शनी लगाया गयी। जिसका निरीक्षण हमारे अतिथियों द्वारा किया गया तथा मॉडल से जुड़े प्रश्न शिक्षकों से किए गए। बच्चा का।
ने हेत कम लागत व कबाड से निर्मित टी एल एम. को देखकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.आर. ठाकुर ने सभी शिक्षकों की सराहना की व कहा कि बच्चों को खेल के माध्यम से प्रायोगिक तौर पर सिखाने से बच्चों में विषय आधारित समझ जल्दी विकसीत होती है तथा लम्बे समय तक बच्चे उन्हें याद रख पाते है।।
विशेष अतिथि प्राचार्य एस.एस.राठौर जी ने कहा की यह आयोजन सभी शालाओं में किया जाना चाहिए जिससे बच्चों के साथ पालक भी जागरूक हो सकते है। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती अभिलाषा अग्रवाल ने कम समय में बच्चों के स्तर अनुरूप विषय आधारित टी.एल.एम. निर्माण करने पर शिक्षको को बधाई दी।
स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम अंतर्गत अंगना म शिक्षा के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 1ली, 2री व आंगनबाड़ी में अध्ययनरत बच्चों के साथ उनकी माताएं उपस्थित हुए। सभी माताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के बारे में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा माताओं को यह जानकारी दी गयी कि हमें बच्चों को किस तरह अपने घर पर रहकर अक्षर, संख्या व अन्य जानकारी बच्चों के स्तर के अनुरूप शिक्षा प्रदान की जा सकती है। यह कार्यक्रम राज्य स्तर पर सभी प्राथमिक शालाओं पर आयोजित किया जा रहा है वर्तमान में कोविड-19 के कारण बच्चों की पढ़ाई में हुए नुकसान को देखते हुए माताओं को अंगना म शिक्षा के माध्यम से पढाने उन्मुखीकरण किया जा रहा है। माताएं बच्चों को किचन में बैठकर भी सामान्य जानकारी से अवगत करा सकती है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माताएं अपने बच्चों के साथ गतिविधियों के माध्यम से सीखा सकते है माताएं खाना बनाते समय सब्जीयों से परिचय कराकर रंगो का ज्ञान, आकृति सामन्य जोड़ घटाव की क्रियाओं से बच्चों को अवगत करा सकती है। प्राचार्य द्वारा भी माताओं को अपने बच्चों के साथ कुछ समय पढने संबंधित वार्तालाप करने हेतु प्रेरित किया तथा कहा की बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करे व उनके अच्छे कार्य की सराहना करे।
उक्त कार्यक्रम में समस्त प्राथमिक व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक, शिक्षक उपस्थित हुए कार्यक्रम में मंच संचालन क. कमलेश्वरी साहू व श्रीमती संगीता यादव ने किया । कार्यक्रम का सफल आयोजन संकल प्रभारी आर पी सिंह व संकल समन्वयक सुरेन्द्र थुल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आभार प्रदर्शन श्रीमती शशीकला देशमुख प्रधान पाठक कन्या पूर्व माध्य. शाला चिखलाकसा द्वारा किया गया।
स्थानीय साहू सदन में तहसील साहू संघ राजहरा का आवश्यक बैठक श्री तोरणलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।सर्व प्रथम भक्त माँ कर्मा की पूजा अर्चना एवम आरती किया गया ।ततपश्चात सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई।जिसमें आगामी 13 मार्च शनिवार को जिला साहू संघ बालोद द्वारा प्रस्तावित न्यायिक कार्यशाला का आयोजन स्थानीय साहू सदन में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जावेगा। कार्यशाला में जिला साहू संघ बालोद के सम्मानीय पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक संगठन एवम
सामाजिक न्याय प्रणाली के सम्बंध में विशिष्ट जानकारी प्रदान किया जावेगा।बैठक में तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा “भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवम निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह” कार्यक्रम का आयोजन आगामी 11 अप्रैल दिन रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जावेगा।अध्यक्ष श्री तोरणलाल साहू द्वारा कई अन्य सामाजिक विषयों पर भी चर्चा एवम जानकारी दिया गया।
बैठक में नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में नव पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री नारायण साहू जी व श्री युवराज साहू को जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के सचिव पद पर नियुक्ति पर पुष्पगुच्छ एवम श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
बैठक का संचालन राधेश्याम साहू सचिव तथा आभार प्रदर्शन व समापन श्री रेखूराम साहू सहसचिव तहसील साहू संघ द्वारा किया गया ।
बैठक में श्री मोहनलाल साहू,श्रीमती अंजू साहू,श्रीमती सत्यवती साहू,श्रीमती भामिनी साहू ,श्री गोविंद साहू,श्रीमती राधा साहू ,श्री श्यामलाल साहू,श्री रूपलाल साहू,श्री हरख राम साहू ,श्री शीतल साहू ,श्री संतराम साहू, साहू ,इंद्रकुमार साहू,श्री निर्मल दास साहू ,श्री विष्णु साहू,श्री विजय साहू,श्री जीवराखन साहू,श्री देवमन साहू,इंद्रजीत साहू,कपिल साहू ,श्रीमती वीणा साहू, श्रीमती द्रोपती साहू,श्रीमती, रेखा साहू,श्रीमती विमला साहू,श्रीमती रेवती साहू,श्रीमती गायत्री साहू, श्रीमती आशा साहू, श्रीमती निर्मला साहू ,श्रीमती चंपादेवी साहू,श्रीमति गोपकुमारी साहू,श्रीमती अंकलहीन साहू,श्रीमती मनभा साहू, श्रीमती बिमला साहू,जीवन साहू,,खूबलाल साहू,रामेश्वर कुमार साहू ,गजेंद्र साहू, रामसिंग साहू,रमेश्वर कुमार , संतोष कुमार साहू, श्रीमति ललिता साहू,श्रीमती रेणुका साहू,राजकिशोर साहू, शंकरलाल साहू,भादुराम साहू,लोमेंश कुमार साहू,आनन्द साहू,गोकुल साहू जीवन साहू, मकसूदन साहू,रोमन साहू,विष्णु साहू,भोजराम साहू, ख़िलानन्द साहू,अनेक कुमार साहू,देवेंद्र साहू पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे।