City Media - Page 1640 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1640

संगठन : जिला कांग्रेस कमेटी की 198 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित, पार्टी के प्रति समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका

0

अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष, 9 महामंत्री, 29 सचिव, व 5 प्रवक्ता

बालोद / प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अंततः शुक्रवार देर शाम जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के प्रस्ताव पर सूची में कोषाध्यक्ष,11 उपाध्यक्ष, 9 महामंत्री, 10 कार्यकारिणी सदस्य, 28 संयुक्त महामंत्री, 29 सचिव, 25 संयुक्त सचिव, 5प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, 15 स्थाई आमंत्रित सदस्य तथा 64 विशेष आमंत्रित सदस्य को शामिल किया गया है। जारी सूची में महिलाओं सहित सभी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

वर्गों को पर्याप्त स्थान दिया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद जिले के कैबिनेट मंत्री, संसदीय सचिव तथा विधायक समर्थकों को जिला कार्यकारिणी में लिया गया है। समर्पित एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की टीम :चंद्रप्रभा जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची मैं समर्पित एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई है। जिले में कांग्रेस का संगठन मजबूत है। नई टीम नए उत्साह के साथ आज से ही काम करना शुरू करेगी। कांग्रेस सदैव गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा एवं महिलाओं के हित में कार्य करती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

दिग्गजों को मिली बड़ी जवाबदारी :- कांग्रेस की घोषित जिला कार्यकारिणी में कई दिग्गजों को बड़ी जवाबदारी दी गई है। इनमें पुरुषोत्तम पटेल, रामजी भाई पटेल, धीरज उपाध्याय, केशव शर्मा,सगीता नायर, रतीराम कोसमा, हस्तीमल सांखला, रेवाराम रावटे, कल्याणी चंद्राकर रुखसाना बेगम, संजय साहू, काशीराम निषाद प्रमुख है। अविभाजित दुर्ग जिला के जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता तथा जिला सरपंच संघ के पूर्व उपाध्यक्ष केशव शर्मा को महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है। वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष के प्रमुख सहयोगी रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मामला एलमपल्ली पंचायत का – शासकीय राशि का घालमेल करने वाले सचिव पर प्रशासन मेहरबान

0

मामला एलमपल्ली पंचायत का – शासकीय राशि का घालमेल करने वाले सचिव पर प्रशासन मेहरबान

जगदलपुर/सुकमा – सुकमा जिले के कोटा विकासखंड के कई पंचायतों में सत्ताधारी दल के नेताओं के इशारों पर कई पंचायत सचिव शासकीय राशि घालमेल का कागजों में विकास कार्यों को अंजाम देकर शासन की छवि को धूमिल करने में जुटे है। ऐसा ही एक मामला एलमपाली पंचायत का है जहां के सरपंच ने सचिव पर मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी मस्टररोल तैयार कर राशि घालमेल का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि उक्त पंचायत के तकालिन सचिव द्वारा मूलभूत एवं 13वें एवं 14वें वित्त की राशि का कागजों में विकास कार्यों को पूर्ण कर शासकीय राशि का भी बंदरबाट किया है। शासकीय राशि का घालमेल करन वाला सचिव पर प्रशासनिक अफसर भी मेहरबान है जिसका मुख्य कारण सत्ताधारी दल के कांग्रेसी नेताओं का करीबी होना है |

ज्ञातव्य हो कि नक्सल प्रभावित कोटा जनपद पंचायत के कई ऐसे पंचायत है जहां प्रशासनिक अफसरों के पहुंच से दूर है। उन पंचातयों में पंचायत सचिव के विकास की अहम जिम्मेदारी होती है। एलमपल्ली का सचिव की कारगुजारी से पूरा गांव परेशान है। जिसकी शिकायत वहाँ के सरपंच के द्वारा सुकमा कलेक्टर से भी कर चुकी है फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

13वे-14वें वित्त की राशि में घालमेल : विशेष सूत्रों से जानकारी मिली है कि उक्त पंचायत में मृत व्यक्तियों के नाम मस्टररोल तैयार कर राशि की बंदरबाट करने का आरोप सरपंच के द्वारा लगाया गया है। इसके अलावा शासन के द्वारा पंचायतों के विकास के लिए मूलभूत राशि जारी किया जाता है इसके अलावा 13वें एवं 14वें वित्त की राशि के पैसों का भी जमकर बंदरबाट किया गया है। उक्त पंचायत में प्राप्त राशि का वर्ष 2018 से वर्ष 2020 तक की कैश बुक एवं पासबुक की जांच कराई जाये तो लाखों के बारे न्यारे का पर्दाफाश हो सकता है। जिन विकास कार्यों के नाम पर राशि का आहरण किया गया है वह धरातल पर तो नहीं तो कागजों में पूर्ण कर रिकार्ड बकायदा दूरुस्त किया गया है ऐसे सचिव पर प्रशासन भी मेहरबान है।

20 दिनों बाद भी जांच का परीक्षण नहीं: जानकारी के अनुसार सरपंच की शिकायत पर पांच सदस्यीय टीम के द्वारा मामले की जांच कराई गई थी जिसकी जांच रिपोर्ट जनपद सीईओ कोटा के द्वारा सुकमा जिला पंचायत सीईओ को भेजी जा चुकी है। इस जांच पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। खबर है कि सचिव यह कहता फिर रहा है कि जंच रिपोर्ट तो मेरे पक्ष में है अधिकारी भी कार्रवाई करने में सोचेंगे क्योंकि मेरे सिर पर सत्ताधारी नेताओं का हाथ है। दोषी पाये जाने पर होगी कार्रवाई: सुकमा जिला पंचायत सीईओ श्री कंवर ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुका है जांच रिपोर्ट के परीक्षण के बाद दोषी पाये जाने पर पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। श्री कंवर ने बताया कि फर्जीवाड़ा करने वाला किसी भी राजनीतिक दल से संपर्क क्यों ने रखता हो। राजनीतिक दबाव का का असर नहीं होगा। परीक्षण के बाद कार्रवाई होगी |

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के प्रचार-प्रसार हेतु आज आयोजित होगी सायकिल रैली, कलेक्टर ने सायकल रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने किया आग्रह

0

नारायणपुर, 13 फरवरी 2021- सैय्यद वली आज़ाद

जिले में आगामी 27 फरवरी को आयोजित होने वाले अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के प्रचार-प्रसार एवं मैराथन में जिले के लोगो को जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से आज रविवार 14 फरवरी को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2021 के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्टोरेट कार्यालय से सायकिल रैली निकाली जायेगी। जिसमें कमिश्नर बस्तर श्री जी.आर.चुरेन्द्र एवं आईजी बस्तर श्री पी. सुंदरराजन सहित कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, खिलाड़ी, जिले के गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, जिले की महिलाएं एवं युवक-युवतियां शामिल होंगी। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने अधिक से अधिक इस सायकल रैली में लोग शामिल होने का आग्रह जिलेवासियों से किया है।

कलेक्टर श्री साहू ने बताया कि जिले में खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए तीसरी बार अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021 का आयोजन आगामी 27 फरवरी 2020 को किया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीयन में कुछ दिनों के भीतर प्रदेश के अन्य जिलों, दूसरे राज्यों एवं केन्या के धावकों सहित लगभग लगभग 5 हजार धावकों ने ऑनलाईन पंजीयन किया है। पंजीयन की अंतिम तारीख 25 फरवरी है। लोगों में मैराथन को लेकर अच्छा-खासा उत्साह है।

मैराथन में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक धावक वेबसाईट http://www.abujhmadmarathon2021.com/

(डब्ल्यूडडब्ल्यूडडब्ल्यूडॉटअबूझमाड़मैराथन2021डॉटकाम) के लिंक का उपयोग कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बाहर से आने वाले धावकों के लिए रूकने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।

मैराथन दौड़ में महिला एवं पुरूष वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे, जिसके तहत् प्रथम पुरस्कार 1 लाख 21 हजार, द्वितीय 61 हजार, तृतीय 31 हजार, चतुर्थ 21 हजार और पंचम पुरस्कार 11 हजार रूपये प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही छटवें से दसवें नंबर पर आने वाले महिला एवं पुरूष धावकों को 5-5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार नारायणपुर जिले के महिला एवं पुरूष वर्ग में पहले से दसवें स्थान पर आने वाले 10-10 धावकों को 5-5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पृथक से प्रदान किया जायेगा।

डिलीवरी एवं प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र जैबेल के स्टापो के द्वारा पैसे लिए जाने की बात सामने आ रही है।

0

विकास खंड बकावंड ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैबेल स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ समय पर नहीं आते हैं और ना तो समय पर अस्पताल खोला जाता है इलाज के लिए हाय हुए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा था है डॉक्टर नहीं होने की वजह से भी बहुत परेशानी हो रही हैं
मजबूर होकर मरीजों को प्राइवेट डॉक्टरो। से उपचार करना पड़ता है गांव के झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ता है मरीजों ने अपने क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं सरपंच को इस तरह की तकलीफ है होने की बात बताई गई।

ग्राम पंचायत और आडावाल में बनाया गया बालिका दिवस

0

बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आडावाल में समस्त किशोरियो के बीच में उपस्थित रहे महिला बालविकास के सुपर वाईजर श्रीमती सुधा श्रीवास्तव ने कहा किशोरियो को किस तरह स्वक्छ एव अपने अपने जीवन में किस प्रकार बिकास लाना एव अपने आस पास साफ सफाई एव समस्त ग्राम में सफाई एव कम उम्र में शादी करने वालो एव गर्वबती शिशुवती आदि की जानकारी दी |

इस बालिका दिवस में शामिल हुये ग्राम पंचायत के पंच श्री हेमराज बघेल ने कहा कि ये जिमेदारी सिर्फ विभागीय लोगो की नहीं है इस जागरूकता में हम सभी को मिल कर कुपोषण एव कई प्रकार के कमियो को दूर करना चाहिए और साथ ही ग्राम विकास हेतु समस्त पंचायत बॉडी एव समस्त विभागों के साथ मिलकर एक रुपरेखा तैयार करने की बात कही इस कार्यक्रम में परचनपाल सेक्टर के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एव महिला स्व सहायता के महियाए शामिल रहे

संजय मार्केट में वाहन से घुम-घुमकर कर चोरी करने वाले, दो चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

0

जगदलपुर – संजय मार्केट में वाहन से घुम-घुमकर कर चोरी करने वाले, दो चोर को स्कुटी सहित गिरफ्तार किया गया | दिनांक 30.01.2021 को रवि बघेल ने थाने में  रिपोर्ट दर्ज कराया कि को संजय मार्केट में स्कुटी क्रमांक-CG17.KK.3869 के अज्ञात दो व्यक्तियों द्वारा रवि बघेल का सामान अमुल स्प्रे का कार्टून व एक टीना महाकोष रिफाइण्ड तेल जिसकी कीमत 6600/-रूपये को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 57/2021 धारा 379,34 भादवि0 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि० प्रेम पानीग्राही हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक-1129 भुपेन्द्र नेताम, आर0क0 1103 रामसिंह कश्यप, आर0क0 992 बलीराम भारती के टीम द्वारा घटना दिनांक चोरी कर फरार चोरों का पता तलाश हेतु टीम बनाकर, पतासाजी किया जा रहा था पता तलाश के दौरान शहर के संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ कर, जानकारी लिया गया। जिस दौरान संदेही 1. संजु झाली पिता खगपति उम्र 29 साल निवासी नयामुण्डा तिरंगा चौक जगदलपुर 2.सुशांत मसीह पिता स्व0 प्रभात कुमार मसीह उम्र 30 साल निवासी नयामुण्डा दास किराना गली जगदलपुर से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त सामानों को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किये। जिसे मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गये सम्पत्ति को विधिवत् आरोपियों के कब्जे से सामान अमुल स्प्रे का काटुन व एक टीना महाकोष रिफाइण्ड तेल कीमत 6600/-रूपये एवं यामहा फसीनो स्कुटी क्रमांक-CG17.KK.3869 एवं को विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपियों के विरुद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी से बरामदः- सामान अमुल स्प्रे का कार्टून व एक टीना महाकोष रिफाइण्ड तेल जुमला कीमती 6600/-रूपये एवं

यामहा फसीनो स्कुटी क्रमांक-CG17.KK.3869 ।

नाम आरोपी:

1. संजु झाली पिता खगपति उम्र 29 साल निवासी नयामुण्डा तिरंगा चौक जगदलपुर।

2. सुशांत मसीह पिता स्व0 प्रभात कुमार मसीह उन 30 साल निवासी नयामुण्डा दास किराना गली जगदलपुर।

श्री सत्य साईं निरामय अस्पताल द्वार बच्चों के हृदय जांच शिविर महारानी अस्पताल में पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल रायपुर द्वारा महारानी अस्पताल में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 0 से 18 वर्ष के बच्चों के जन्म से हृदय की गंभीर बिमारियों एवं जन्मजात छेद के इलाज एवं जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर श्रीमती सफीरा साहू पहुंचे एवं शिविर का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा की इस संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से प्रचार प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिल सके |

इस अवसर पर श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की डाक्टर श्रीमती श्रुति प्रभु ने जानकारी प्रदान करते हुए किए जाने वाले जांच एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित डाक्टरों एवं जांच के लिए आए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से अधिक से अधिक प्रचार करें ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिल सके |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर श्रीमती सफीरा साहू प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव शहर महामंत्री हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा आईटी सेल के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चतुर्वेदी एवं महारानी अस्पताल के अधीक्षक डा संजय प्रसाद सहित अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

अनुसुइया के दौरे से काम को गति और भाजपा को मिलेगी प्रगति…शाह की पटकथा पर कांग्रेस भरेगी आह

0

जगदलपुर – अर्जुन झा
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल के रूप में आम जनता से मिलने के मामले में कीर्तिमान स्थापित करने वाली अनुसुइया उइके अगर निकट भविष्य में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की सीमा में आ जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। वजह राज्यपाल अनुसुइया उइके का कोई भी राजनीति प्रेरित उपक्रम नहीं है। किंतु राजनीति में बाल की खाल निकालना कोई नई बात नहीं है। पिछले दिनों राज्यपाल अनुसुइया उइके ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने शाह को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था। उसी मौके पर गृहमंत्री शाह ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से कहा था कि वह ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में प्रवास करें। सरकार ने इन क्षेत्रों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। राज्यपाल के उन क्षेत्रों में दौरे से क्रियान्वयन को और गति मिलेगी। यह तो सभी जानते हैं कि राज्यपाल केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार उचित कार्य करते हैं। किंतु विरोधी राजनीति की भाषा में राज्यपालों को केंद्र का एजेंट करार दे दिया जाता है। भले ही वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभा रहे हों, तब भी विपरीत विचारधारा की राजनीति में राज्यपालों पर अंगुली उठती ही रही है। अब छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राज्य के आदिवासी अंचल बस्तर में सक्रियता दिखाई है तो इसे अमित शाह के निर्देशों का अनुपालन बताने से राजनीति वालों को कौन रोक सकता है? यह कहा जाएगा की भाजपा के रणनीतिकार ने केंद्रीय गृहमंत्री के तौर पर ऐसा भले ही योजनाओं के संदर्भ में कहा हो, किंतु इसका मकसद छत्तीसगढ़ की आदिवासी भूमि में उजड़ चुकी भाजपा को फिर से स्थापित करने का इरादा ही है।

यद्यपि राज्यपाल अनुसुइया उइके भूमकाल आंदोलन के महानायक गुंडा धूर के सम्मान में इस आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर बस्तर पधारी और उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासियों के हितों की रक्षा करेंगी। उनके पद पर रहते हुए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। राज्यपाल का पद राजनीति से परे होने के बावजूद राजनीति का शिकार होता रहा है। कई नजीर हैं जिनके कारण राज्यपाल को राजनीतिक दल केंद्र का एजेंट बता देते हैं लेकिन यह दस्तूर हर राजनीतिक दल की सत्ता के दौरान कायम रहता है। अब छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने बस्तर दौरे के दौरान जो कुछ भी कहा, उसे क्या अमित शाह के अघोषित राजनीतिक निर्देश का पालन नहीं माना जाएगा? शाह देश के गृहमंत्री हैं, उनके निर्देश के मुताबिक किसी भी राज्य के राज्यपाल को उस राज्य की बेहतरी के लिए प्रयास करने चाहिए, यह एकदम सही है। किंतु जिन राज्यों में केंद्र की विपरीत विचारधारा की राज्य सरकारें हैं, वहां राज्यपाल के जरिए राज्य में राजनीतिक उपक्रम नहीं माना जाएगा तो क्या माना जाएगा? हालांकि कोई भी राज्य सरकार राज्य के संवैधानिक प्रमुख को किसी भी क्षेत्र में सक्रिय होने से नहीं रोक सकती।

यहां अगर यह भी मान लिया जाए कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके राज्य के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में योजनाओं से रूबरू हो रही हैं, तब भी इससे फायदा तो छत्तीसगढ़ के आदिवासी और ग्रामीणों को ही होगा। लेकिन राजनीतिक नुकसान किसका होगा, अगर केंद्रीय योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन से राज्य का विकाश होगा, विकास की परियोजनाओं को गति मिलेगी तो इससे आखिरकार भाजपा को भी तो राजनीतिक प्रगति मिलेगी। तब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ऐसा क्यों चाहेगी? वह यह तो चाहेगी की राज्य का विकास हो, किंतु राजनीति का तकाजा यही है की श्रेय कहीं इधर उधर न होने दिया जाय।

दिल्ली में आये भूकंप के झटके, सांसद परिवार सुरक्षित

0

जगदलपुर।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बस्तर सांसद दीपक बैज के परिवार बीती रात तब बाल-बाल बच गए,जब अपनी फ्लैट छोड़कर जमीं पर आ गए।

बीती रात सांसदों के एम एस फ्लेट में जोरदार भूकंप के झटके आए जिसके कारण पंखे और घर के सौफे एवं समान हिलने लगे। किसी बड़ी अनहोनी की आशंकाओं को देखते सांसद अपने परिवार के साथ फ्लैट से उतर गए।भला हो किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दल्लीराजहरा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत आज का सेमीफाइनल मुकाबला का विजेता कौन रहा

0

दल्लीराजहरा राज्यस्तरीय  प्रतियोगिता के अंतर्गत आज  दो सेमीफाइनल मैच खेला गया पहला मैच  .अंबिकापुर एंव नारायणपुर के बीच खेला गया जहाँ  अंबिकापुर की ओर से  पहले हाफ के 09वे मिनट मे  खिलाडी जर्सी नं. 09उजीत कुमार ने  पहला गोल किया और टीम के लिए निर्णायक बढत बना दी  मंध्यातंर तक अंबिकापुर  0 के मुकाबले एक गोल से आगे रही  वही  पराजित टीम कोई गोल नही कर सका  और अंततः अंबिकापुर की टीम  स्पर्धा के फाईनल मे प्रवेश कर लिया इस टुर्नामेंट मे  अंबिकापुर की टीम अब तक कोई भी मैच नही हारा हैं वही टुर्नामेंट के एक अन्य रोमांचक सेमीफाइनल मैच मेमेजबान राजहरा मांईस .का मुकाबला बिलासपुर के साथ हुआ  जहाँ राजहरा मांईस के खिलाडी .जर्सी नं. 07 लोकेश निषाद ने  अपने टीम के लिए पहला गोल कर  राजहरा मांईस को  शुन्य के मुकाबले एक गोल से

आगे .रखा  मध्यातंर तक राजहरा मांईस  आगे रही  इसके पश्चात दुसरे हाफ के आखिरी  मिनट मे बिलासपुर के खिलाड़ी जर्सी नं. 11निर्मल मुंडा ने एक शानदार गोल कर  मैच बराबरी पर ले आयामैच का निर्णय नही निर्धारित समय पर होने से मैच रैफरी के द्वारा 30  मिनट का अतरिक्त समय दिया गया  जहा खेल के एकस्ट्रा टाईम मे  राजहरा के खिलाडी जर्सी नं. 07 लोकेश निषाद ने पांचवें मिनट मे  टीम के लिए दुसरा गोल कर  राजहरा मांईस को  एक के मुकाबले दो गोल से बढत दिला दिया आज सेमीफाइनल मैच .अतिथि के रूप मे श्री पीयूष

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सोनी जी मंत्री प्रतिनिधि  महिला एंव बाल विकास  छ.ग.शासन श्री व्ही के श्रीवास्तव  जी.एम. टाऊनशिप  श्री प्रश़ांत बोकाडेसचिव प्रदेश युवा कांग्रेस श्री आंनद भैय्या डी.जी.एम. दल्ली  एस मनोज कुमार डी.जी.एम. दल्ली प्लांट  डॉ अशोक ठाकुर जी  राजहरा परिवहन संघ अध्यक्ष अतिंदर सिंह संधु हाईवा परिवहन संघ अध्यक्ष  रंजीत सिंह राणा श्री  मनीष झा भाजपा मंडल अध्यक्ष डौंडी  श्री रूपेश नायक जी  उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी  अजय चौहान कोषाध्यक्ष  मंडल भाजपा एंव संजीव मानकर  जी पार्षद डौणडी सहित बडी संख्या मे  दल्लीराजहरा  के गणमान्यजन उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आज के पहले सेमीफाइनल मैच के रैफरी.. ईश्वर कुमार तौकीर कुरैशी प्रशांत उइके एंव विजय आंनद डाडेल ..सहित मैच कमिश्नर वी ईश्वर राव रहे…इसी दुसरे सेमीफाइनल मैच के ..मध्य रैफरी संतान अग्रवाल ..उमाशंकर दीपक ..कुणाल निषाद..एंव आशुतोष कुमार रहे..इस अवसर पर ..आयोजन समिति के अध्यक्ष ..श्री राजेन्द्र बेहरा जी ..सचिव श्री त्रिनाथ नायडु जी….संगठन सचिव श्री गौतम बेहरा जी वरिष्ठ गोल कीपर ए.उदय कुमार जी ..श्री विष्णु प्रताप सिंह जी…श्री मुकुल वर्मा जी ..श्री कमलाकर सिंह जी..श्री मनोज परेरा जी..वरिष्ठ खिलाडी..अवधराम जी ..देवराज यादव जी..सहित ….बडी संख्या मे नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

आज के दुसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता..मेजबान राजहरा मांईस की टीम को ..श्री मनीष झा भाजपा मंडल..डौंडी…कोषाध्यक्ष अजय कुमार चौहान ..भाजपा मंडल एंव डॉ रूपेश नायक उपाध्यक्ष डौंडी नगर पंचायत की ओर से 1000-1000..प्रत्येक के द्वारा कुल 3000 तीन हजार रूपये का नगद पुरूस्कार प्रदान किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राज्य स्तरीय.. फुटबॉल प्रतियोगिता का .फाईनल मुकाबला… मेजबान राजहरा मांईस.. एंव आडाणी क्लब ..अंबिकापुर के बीच ..14 फरवरी दिन रविवार को ….दोपहर 2 00 बजे खेला जायेगा…. इसके पुर्व महिला .फुटबॉल टीम के द्वारा प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया हैं. जहाँ.. भिलाई महिला टीम एंव ..दुर्ग महिला फुटबॉल टीम के बीच मुकाबला होगा.

MOST POPULAR

HOT NEWS