City Media - Page 29 of 1840 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 29

न्यायालय परिसर में धमकी भरा पत्र

0

न्यायालय परिसर में धमकी भरा पत्र: 3 करोड़ की मांग, नहीं देने पर परिवार को खत्म करने की चेतावनी

बालोद। जिले के गुंडरदेही न्यायालय परिसर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को धमकी भरा पत्र भेजकर 3 करोड़ रुपये की मांग की गई है। रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।प्रार्थी प्रशांत कुमार देवांगन ने इस मामले में गुंडरदेही थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3:25 बजे न्यायालय परिसर में एक संदिग्ध लिफाफा मिला। जब लिफाफा खोला गया तो उसमें एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें प्रार्थी से 3 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।पत्र में आरोपी ने खुद को नक्सली बताते हुए धमकी दी है कि यदि रकम नहीं दी गई तो प्रार्थी और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 एवं 351(3) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच निरीक्षक नवीन बोरकर द्वारा की जा रही है।पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही पत्र की सत्यता और स्रोत की भी गहन जांच की जा रही है।सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालन्यायालय जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह का धमकी भरा पत्र मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है

न्यायालय परिसर में धमकी भरा पत्र

0

ब्रेकिंग न्यूज़ | बालोद न्यायालय परिसर में धमकी भरा पत्र: 3 करोड़ की मांग, नहीं देने पर परिवार को खत्म करने की चेतावनीबालोद। जिले के गुंडरदेही न्यायालय परिसर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को धमकी भरा पत्र भेजकर 3 करोड़ रुपये की मांग की गई है। रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।प्रार्थी प्रशांत कुमार देवांगन ने इस मामले में गुंडरदेही थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3:25 बजे न्यायालय परिसर में एक संदिग्ध लिफाफा मिला। जब लिफाफा खोला गया तो उसमें एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें प्रार्थी से 3 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।पत्र में आरोपी ने खुद को नक्सली बताते हुए धमकी दी है कि यदि रकम नहीं दी गई तो प्रार्थी और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 एवं 351(3) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच निरीक्षक नवीन बोरकर द्वारा की जा रही है।पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही पत्र की सत्यता और स्रोत की भी गहन जांच की जा रही है।सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालन्यायालय जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह का धमकी भरा पत्र मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है

गुजरा के पास सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, मोहला-मानपुर निवासी की हुई पहचान

0

बालोद। जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुजरा के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान लोचन कुवाची (38 वर्ष) निवासी मोहला-मानपुर जिला के रूप में की गई है। घटना शाम लगभग 4:00 से 5:00 बजे के बीच की बताई जा रही है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय बालोद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।टोल नाका और गुजरा मार्ग पर बढ़ रहे हादसेगौरतलब है कि टोल नाका और गुजरा के आसपास के मार्ग पर बीते कुछ समय से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज रफ्तार वाहनों और भारी ट्रैफिक के कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे सामने आ रहे हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सख्त यातायात नियंत्रण, स्पीड लिमिट लागू करने और चेतावनी संकेतक लगाने जैसे ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर 06 कृषि केन्द्रों को नोटिस एवं 01 कृषि केन्द्र के विक्रय पर प्रतिबंध

0

बालोद, 09 अप्रैल 2026 केन्द्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिले में संचालित उर्वरक विक्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान पी.ओ.एस. मशीन, भौतिक स्कंध एवं कृषकों को वितरित उर्वरक मात्रा का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिले के टेसू कृषि केन्द्र गुरूर, सुरेश ट्रेडर्स गुरूर, सोनकर कृषि केन्द्र डौंडीलोहारा, सोनवानी कृषि केन्द्र जेवरतला, सेवा सहकारी समिति नवागांव (अहि.) में उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण में अनियमितता पाई गई। संबंधितो को उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है एवं बाफना कृषि केन्द्र, अछोली को विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण लगातार चलता रहेगा एवं उर्वरक विक्रय केन्द्रों में उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण में किसी भी प्रकार से अनियमितता पाए जाने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरूध्द उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत कठोर एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद शहर को व्यवस्थित करने की दिशा

0

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज बालोद शहर को व्यवस्थित करने की दिशा में सुबह से ही संबंधित अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने सर्किट हाउस बालोद से घड़ी चौक, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, बुधवारी बाजार, मधु चौक, जय स्तम्भ, कला केंद्र, संजारी क्लब, दूध गंगा, गंगासागर तालाब, नया बस स्टैंड में पैदल चलकर निरीक्षण किया। उन्होंने सर्किट हाउस बालोद के समीप स्थित गुमटियों के व्यवस्थापन, घड़ी चौक से पुराना बस स्टैंड और सदर मार्ग में हुए अतिक्रमण को व्यवस्थित करने तथा बुधवारी बाजार में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूध गंगा का भी निरीक्षण किया तथा सफाई में अव्यवस्था पाए जाने पर दूध गंगा को सील करने के निर्देश एसडीएम को दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बस स्टैंड के समीप बहने वाली नाली को बेहतर रूप में बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम श्री नूतन कंवर, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, नगर पालिका बालोद के सीएमओ श्री मोबिन अली सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

दल्ली राजहरा: कुसुमकसा रेलवे ब्रिज के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

0

बालोद/दल्ली राजहरा। कुसुमकसा रेलवे ब्रिज के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पायल कंपनी की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना लगभग दोपहर 3:30 बजे की है। बस बालोद से दल्ली राजहरा की ओर आ रही थी,

तभी कुसुमकसा रेलवे ब्रिज के समीप चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और बस अनियंत्रित होकर ढलान की ओर नीचे जा उतरी।घटना के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, बस की रफ्तार अधिक नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी।

अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध जिले में की जा रही है निरंतर कार्रवाई

0

बालोद, 07 अप्रैल 2026 आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता एवं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री योगेश्वर कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 06 अप्रैल 2026 को थाना कंवर क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी लीलाराम गंधर्व एवं थाना

रनचिरई क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी खोमिन बाई के पास से कुल 45 नग पाव देशी प्लेन मदिरा कुल 8.10 लीटर देशी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) के तहत अजमानतीय प्रकरण कायम कर प्रकरण विवेचन में लिया गया है। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती समिघा पांडे, आबकारी उप निरीक्षक श्री जागेश्वर सिंह दाऊ द्वारा की गई। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री राकेश देशमुख एवं वाहन चालक श्री हरीश कुमार का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगा।क्रमांक/22/ठाकुर

संजय बैंस के आतिथ्य में हुआ लाखों रूपये विकास कार्य का भूमिपूजन

0

ग्राम पंचायत धुर्वाटोला में संजय बैंस के मुख्यातिथि में लाखों रूपये के विकास कार्य का भूमिपूजन हुआ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अंजू कोसमा जी विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य आशा आर्य विशेष अतिथि योगेंद्र सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा धरती मां की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया अतिथियों के स्वागत पश्चात ग्राम पंचायत धुर्वाटोला के आश्रित ग्राम कारिया टोला के मंगल भवन परिसर पर डोम सेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन 20 लाख रुपए की लागत का भूमिपूजन किया गयाl

ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत कर अतिथियों मंगल भवन में भूमिपूजन हुआ कार्यक्रम के इसी कड़ी में ग्राम पंचायत धुर्वाटोला के आश्रित ग्राम शिकारी टोला में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय का भूमिपूजन किया कार्यक्रम की गति को आगे बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत धुर्वा टोला में माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण दस लाख रुपए का भूमिपूजन अतिथियों के द्वारा किया ग्रामवासी अपने गांव की विकास की गति को देखकर बहुत ही गदगद थे सभा को संबोधित करते हुए सरपंच श्रीमती अंजू कोसमा ने कहा ने कहा कि भैया संजय बैंस ने अपनेे उद्बोधन में कहे थे कि ग्राम के विकास में कमी नहीं होने देंगे वास्तव में ये बात सच साबित हो रहा लाखों का विकास कार्य का आज भूमिपूजन हुआ मै और मेरे पूरा पंचायत परिवार आभार व्यक्त करते है भविष्य में भी आप हमे ऐसा ही सहयोग और मार्गदर्शन करते रहेंगे कार्यक्रम के मुख्यातिथि संजय बैंस ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा सौभाग्य है जो ग्राम पंचायत धुर्वाटोला के विकास के साक्षी के साथ सहभागिता निभा पा रहा हु मैने पहले भी कहा था और अभी भी कह रहा हु गांव की विकास में हरसंभव हमारा सहयोग रहेगा विकास की गति और तेज किया जाएगा शिकारी टोला से कारिया टोला मार्ग के लिए 1 करोड़ की राशि आपके ग्राम पंचायत के लिए स्वीकृति प्रदान हुआ ये बड़ा विकास आपको जल्द देखने को मिलेगा लाखों के विकास कार्य बहुत जल्द आपके गांव में प्रारंभ होगा कार्यक्रम का आभार जनपद सदस्य आशा आर्य ने किया इस अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा के पार्षद बसंत जैन कुसुमकसा के जनप्रतिनिधि संतोष जैन पुष्पजीत बैंस कमलकांत साहू शुंभ राम कोसमा उपसरपंच सदा राम ठाकुर ग्राम पटेल धुर्वाटोला उदे राम मंडावी ग्राम पटेल शिकारी टोला राम कुमार देशमुख जी पुनीत राम धनकर संतु नेताम संतु भंडारी कार्तिक भंडारी टीकम गावरे सहित ग्राम पंचायत के सभी पंच रोजगार सहायक दुर्गा कम्प्यूटर आपरेटर मधु माशिया सहित गांव के गणमान्य जन उपस्थित रहे l

डौण्डी मंडल में स्थापना दिवस मनाया गया

0

आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी मंडल डौण्डी के द्वारा सांस्कृतिक भवन नगर पंचायत डौण्डी के प्रांगण में भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से बनाया गया। जिसमें कार्यकर्ता सुबह से अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाया गया। सुबह 10 बजे सांस्कृतिक भवन नगर पंचायत डौण्डी में एकत्रित होकर सर्वप्रथम भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर फूल माला एवं दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।तत्पश्चात कार्यकर्ताओं के द्वारा 47 वें स्थापना दिवस पर केक काटकर खुशी जाहिर की गई ।उसके पश्चात भाजपा मंडल डौण्डी के कार्यक्रम प्रभारी के रूप में राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा के द्वारा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की विषय पर संक्षिप्त में उद्बोधन दिया गया ।

उसके पश्चात जिला के पदाधिकारी श्री मनीष झा जिला सह कोषाध्यक्ष भाजपा के द्वारा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के अवसर पर मार्गदर्शन दिया गया। एवं बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उसके पश्चात स्थापना दिवस के उपलक्ष पर किसानों का सम्मान श्रीफल एवं गमछा पहनाकर एवं तिलक वंदन कर किया गया ।उसके पश्चात मंडल अध्यक्ष डॉ रुपेश नायक जी के द्वारा कार्यकर्ताओं को 47 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा बताए गए दिशा निर्देश पर पर गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान के तहत प्रभारी को दिशा निर्देश दिया गया । एवं 7 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक बूथ स्तर तक एवं शक्ति केंद्र स्तर गांव गांव में जाकर सरकार की सभी योजनाओंको बताना एवं सरकार की योजनाओं से प्राप्त लाभार्थियों से मिलना एवं सरकार की योजनाओं को बताना और अंतिम अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने के बारे में बताया गया।

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में जिला मंत्री भाजपा सोमेश सोरी डौण्डी मंडल के उपाध्यक्ष जगत यादव जी, राजेंद्र जैन जी, श्रीमती चंद्रलेखा पायला जी एवं मंडल के महामंत्री हिंसाराम साहू जी ,महावीर ठाकुर जी एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष मोहंतीन चौरका जी ,उपाध्यक्ष संजीव मानकर जी, पार्षद हितेंद्र धनकर, अमेरिका ठाकुर ,रेखा चौहान ,भुनेश्वरी कुंभकार, सुशील अमला ,अनिल निर्मलकर एवं जनपद सदस्य रत्ना हिरवानी साधना सोरी आशा जैन रोहित भास्कर एवं ईश्वर चक्रधारी, निलेश जायसवाल, लक्ष्मण चक्रधारी मंडल के मोर्चा के सभी अध्यक्ष मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष ने किया भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण

0

06-04-2026सोमवार भाजपा कार्यालय जुंगेरा, बालोदकार्यकर्ताओं के लगातार परिश्रम से भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है : चेमन देशमुख

भाजपा जिला कार्यालय बालोद में ध्वजारोहण कर मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस,व गोष्ठी विचार का कार्यक्रम किया गया जिला,मोर्चा,मंडल के पदाधिकारीयों ने स्थापना दिवस पर इस गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए।

बालोद भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने 47वें स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की। 6 से 12 अप्रैल तक आयोजित इन कार्यक्रमों की कड़ी में जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने भाजपा कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, यज्ञदत्त शर्मा, पवनसाहू, विरेन्द्र साहू, राकेश छोटू यादव, जितेंद्र साहू,ने भाजपा के पितृ पुरूषों के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर,नमन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

चेमन देशमुख ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला संगठन-सूत्र है। भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएँ और भारत को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने का संकल्प और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इस लक्ष्य को अर्जित करेंगे। लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं के लगातार कठोर परिश्रम एवं हमारे पितृ पुरूषों के त्याग से संभव हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए श्री शर्मा ने कहा कि उनके समर्पण और नेतृत्व के कारण ही पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनी है और छत्तीसगढ़ लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारा देश निरंतर प्रगति और विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के समापन के साथ ही विकास की गति और तीव्र करेगी। विकसित छत्तीसगढ़ की शुरुआत हो चुकी है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ ही भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है, जिसके लिए पार्टी निरंतर प्रतिबद्ध है। पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस न केवल पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है, बल्कि राष्ट्र सेवा के प्रति पुनः समर्पित होने का संकल्प दिवस भी है। आज के दिन भाजपा कार्यकर्ता देशभर में सेवा और समर्पण के कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन की सेवा में जुटे है। जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा यह दिन केवल एक संगठन की स्थापना नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, समर्पण और विचारधारा की महान यात्रा का प्रतीक है।भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर हुई। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” केवल नारा नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाने का संकल्प है।मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम छुए हैं और आज विश्व में एक सशक्त, आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।भाजपा सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समर्पण का संगठन है—जहाँ हर कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत हैजिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू ने कार्यकर्तााओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कठोर परिश्रमी, निष्ठावान होता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। पवन सोनबरसा,टिनेशवर बघेल,हरीश कटझरे, निशा योगी, प्रेम साहू, अकबर तिगाला, गुलशन साहू, रोहित साहू, ने भी स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।जुंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू ने इस कार्यक्रम में आए सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस गोष्ठी विचार कार्यक्रम, विनोद जैन,कमल पनपालिया, मोपेन्द्र साहू, संतोष कौशिक, दुर्जन साहू,रविन्द्र टेमरिया, भुवनेश्वरी चंद्राकर, संतोष चंद्राकार, कल्याण सोनवानी, पंकज चौधरी, अभिन्न यादव, फिरोज कुरैशी, टिक्कू यादव,रेवा राम सिंन्हा, दिनेश मेश्राम उपस्थित रहे।कमल पनपालिया जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

MOST POPULAR

HOT NEWS