City Media - Page 1531 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1531

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कृषि आदान सहायता राशि प्रथम किस्त की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित किये जाने पर कृषकों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया

0

कुसुमकसा — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को कृषकों को खरीफ फसल वर्ष 2020 की ( कृषि आदान सहायता राशि ) प्रथम किस्त की  राशि उनके बैंक खातों में अंतरित किये जाने पर मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद  ने  कहा कि कृषको को मिलने वाले बोनस किसानों के लिए वरदान साबित होगा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सही समय पर लाखों कृषकों को इनके हक की जमा पुंजी को संकट के समय सहायता बनाकर देने का निर्णय लेकर किसानों को जरूरत के समय सहायता प्रदान की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अनिल सुथार  पूर्व जनपद सदस्य व संयुक्त महामंत्री  जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों के साथ संकट मोचक बनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा खडे नजर आते है। सरकार बनते ही पहला काम किसानों का कर्जा माफ उसके बाद किसानो को प्रति क्विंटल 2500 रूपये धान की कीमत जैसे अहम फैसले  लेकर यह  साबित कर दिया  की भूपेश सरकार किसान हितैषी सरकार है।

नितिन जैन युवा नेता  केंद्र की भाजपा सरकार ने बार बार कोशिश की छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल ना मिल सके लेकिन भूपेश सरकार ने यह ठान लिया था कि किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल की राशि जरूर देंगे ,इसी वजह से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत करते हुए  केंद्र सरकार द्वारा दिये गए समर्थन मूल्य से ऊपर की राशि देने का फैसला करते हुए   21 मई 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की पहली किस्त दी  गयी। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

शब्बीर खान   कांग्रेस नेता   ने  बताया कि छत्तीसगढ सरकार इस बार  समर्थन मूल्य में सबसे ज्यादा 92 लाख मिटिक टन धान की खरीदी की है  व  22 लाख किसानों को 1500 करोड़ रुपये  राजीव गांधी न्याय योजना के तहत  प्रदाय किये , बेलसिंह रावटे कांग्रेस नेता ने  कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में फसल उत्पादकता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 21 मई 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय  राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत खरीफ सीजन 2019-20 में पंजीकृत लगभग 19 लाख किसानों को कृषि आदान सहायता के रूप में 5628 करोड़ रु की आदान सहायता राशि दी गई है। चार किश्तों में यह राशि किसानों के बैंक खाते में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अंतरित की गई थी वैसे ही आज किसानों के खाते में प्रथम किश्त अंतरित की गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिलाधीश महोदय द्वारा जारी संशोधित आदेशानुसार निर्धारित समयावधि में सशर्त खोले जाने वाले दुकानों में कोविड-19 नियमों के पालन सुनिश्चित कराने हेतु फ्लेग मार्च किया गया।

0

जिले में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर इसके रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर महोदय द्वारा सम्पूर्ण बालोद जिला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। संक्रमण से बचाव हेतु शासन-प्रशासन द्वारा विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिले में संक्रमण दर में कमी के मददेनजर लाॅक डाॅउन को अंशतः खोले जाने पर तिथिवार विभिन्न दुकानों को निर्धारित समयावधि में खोले जाने की छुट प्रदान की गई है। इसी तारतम्य में अपर कलेक्टर ए के वाजपेयी एडिशनल एसपी डीआर पोर्ते एस डी ओपी दिनेश सिन्हा एसडीएम ऋषिकेश तिवारी डीएसपी कमलजीत पाटले डीएसपी प्रशांत पैकरा सीएसपी अलीम खान थाना प्रभारी दल्ली राजहरा टी एस पट्टावी नायब तहसीलदार विनय देवांगन एवम थाना राजहरा की टीम, ट्राफ़िक टीम बालोद के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर युकाँ द्वारा जरुरतमंदों को बाटा माँस्क व सब्जी

0

भारतीय युवा काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वी.बी. के आह्लान पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी (कोको) जी के निर्देश अनुसार उपाध्यक्ष जिला युवा काँग्रेस नारायणपुर अभिषेक बाजपेयी के नेतृत्व,मे भानपुरी ब्लॉक युवा काँग्रेस अध्यक्ष अनिल बघेल के सहयोग से पूर्व प्रधानमंत्री भारत् रत्न स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर युवा काँग्रेस भानपुरी के द्वारा नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी क्षेत्र मे जरूरतमंद लोगो को सब्जी किट व माँस्क वितरण किया गया लोगो से वैक्सीन लगवाने हेतू अपिल किया साथ ही कोरोना गाईडलाईन का पालन करने हेतू लोगो से आग्रह किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर विधायक एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष बकावंड ब्लॉक के मुख्यालय के स्वास्थ्य विभाग पहुंच कर 2 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |

0

आज बस्तर विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य ने बकावंड ब्लॉक के मुख्यालय के स्वास्थ्य विभाग पहुंच कर 2 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |

बस्तर विधायक ने कोविड19 सेंटर की व्यवस्था की जानकारी लिया एवं डॉ.से कहा कि यंहा पर किसी भी स्थिति में कोई परेसानी ना हो हम सदैव इनकी सेवा के लिए तत्पर है अगर कोई परेशानी हो तो आप किसी भी टाइम दूरभाष के माध्यम से हमें अवगत कराएं हम सेवा के लिए सदैव साथ है |

बस्तर विधायक जी ने आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज बकावंड ब्लॉक को दी बड़ी सौगात आज बकावंड स्वास्थ्य विभाग को आज सी.एस.आर.मद (SECL) मद से प्रदत दो एम्बुलेंस प्रदान करके उनको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिसमें मौजूद रहे जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल,जानकी राम सेठिया, बीएमओ राधेश्याम भवर , श्रीवास्तव , कार्यपालन अधिकारी रवि साव दिनेश यदु,अनिल पांडे, हरीश पारख,राजेश कुमार बघेल, विमल बिसाई, मोना पाड़ी, नित्यानंद, BMO सर, एवं अन्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

एबीवीपी का रक्तदान अभियान निरन्तर जारी है, मेडीकल कॉलेज में अभाविप कार्यकर्ताओं में किया 2 यूनिट रक्तदान

0

जगदलपुर – कोरोना की वैश्विक महामारी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाये जा रहे अभियान निरन्तर जारी है शुक्रवार को भानपुरी इकाई के कार्यकर्ताओं ने 2 यूनिट रक्तदान स्व. बलीराम कश्यपन स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर के ब्लड बैंक में किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया कि रक्तदाता अभाविप के सिद्धार्थ कश्यप व हेमकांत सिन्हा ने अपना रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पहले रक्तदान फिर टीकाकरण अभियान को जारी रखा है हर सम्भव जररूतमन्द मरीजों के मदद का प्रयास किया जा रहा ताकि दूर दराज के ग्रामीण मरीजों व गम्भीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो। दीवान ने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा सभी युवा विद्यार्थियों से अपील है कि कोरोना की इस लड़ाई में टीकाकरण से पहले रक्तदान अवश्य करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारतरत्न राजीव गांधी जी की 30 वीं पुण्यतिथि आतंकवाद – विरोध दिवस के रूप में मनाई गई

0

शहर कांग्रेस ने दी संचार क्रांति के निर्माता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने आतंकवाद विरोध की ली शपथ व वितरित किये मास्क, सैनिटाइजर एवं साबुन

राजीव गांधी अमर रहे के गगनभेदी नारे लगे…..

वर्तमान में लॉकडाउन को देखते केंद्र व राज्य सरकार के नियमों का पालन करते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष राजीव शर्मा जी विधायक रेखचन्द जैन जी महापौर सफिरा साहू जी सभापति कविता साहू जी व कांग्रेसियों ने भारतरत्न व संचार क्रांति व आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी की पुण्यतिथि सादगी व गरिमा के साथ मनाते उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभिनी श्रद्धाजंली दी गई।

उसके पश्चात राजीव जी के पूण्यतिथि पर राज्य शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के सफल संचालन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सम्मानीय अध्यक्ष माननीया सोनिया गांधी जी और राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधायक, महापौर,सभापति आदि जनप्रतिनिधिगण ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की उसके उपरांत जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बलिदान दिवस के अवसर पर ब्लॉक अध्यक्षों के माध्यम से मास्क, सेनेटाइजर, साबुन आदि विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया शहरवासियों व ग्रामवासियो को कोरोनावायरस से बचाव हेतु शासन की गाइड लाईन का पालन और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। तथा आज के इस बलिदान दिवस पर आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी के जीवन की बाते साझा की।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त, बस्तर संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों के खातों में पहुंची 1 अरब 16 करोड़ 83 लाख रुपए की राशि

0

जगदलपुर 21 मई 2021/राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर क्रय किए गए धान के एवज में किसानों को आदान सहायता के लिए पहली किश्त के तौर पर आज बस्तर संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों को 1 अरब 16 करोड़ 83 लाख 54 हजार रुपए की राशि सीधे बैंक खातों के माध्यम से मिली। इनमें बस्तर जिले के 29 हजार 29 किसानों के खातों में आज 23 करोड़ 23 लाख 26 हजार रुपए, कांकेर जिले के 74 हजार 996 किसानों को 48 करोड़ 30 लाख 22 हजार रुपए, कोंडागांव जिले के 33 हजार 475 किसानों को 23 करोड़ 37 लाख रुपए, बीजापुर जिले के 4 हजार 310 किसानों को 9 करोड़ 82 लाख रुपए, सुकमा जिले के 9 हजार 552 किसानों को 6 करोड़ 27 लाख रुपए, नारायणपुर जिले के 4 हजार 736 किसानों को 3 करोड़ 18 लाख 37 हजार रुपए और दंतेवाड़ा जिले के 4310 किसानों को 2 करोड़ 65 लाख 64 हजार रुपए का भुगतान सीधे बैंक खाते के माध्यम से किया गया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आदान सहायता के रुप में प्रति एकड़ 9 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों को कुल 4 अरब 46 करोड़ 8 लाख रुपए से अधिक राशि का भुगतान किश्तों में किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

गोधन न्याय योजना के तहत 421 गोबर विक्रेताओं को 2 लाख 31 हजार रुपए से अधिक का भुगतान इसके साथ ही इस अवसर पर जिले के 50 गोठानों में गोबर बेचने वाले 421 गोबर विक्रेताओं के खाते में 2 लाख 31 हजार रुपए से अधिक राशि का भुगतान भी किया गया।

वर्चुअल माध्यम से किए गए इस भुगतान के अवसर पर कलेक्टोरेट के स्वान कक्ष में सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कृषि विभाग के उप संचालक उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पुलिस को 04 नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अनुज कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 20.05.2021 को थाना कुकड़ाझोर से जिला पुलिस बल एवं कैम्प आकाबेड़ा से छसबल की संयुक्त पुलिस पार्टी एरिया डाॅमिनेशन पर ग्राम नेड़नार, मरेहनार की ओर गई थी।

एरिया डाॅमिनेशन के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर ग्राम नेड़नार के जंगल में बत्तेराम उसेण्डी उर्फ सिगडू पिता स्व. कुलेराम उसेण्डी जाति माड़िया उम्र 30 वर्ष निवासी नेड़नार थाना कुकड़ाझोर (अध्यक्ष नेड़नार जनताना सरकार) एवं मुरेहनार के जंगल में 1- कुम्मा पोयाम पिता स्व0 हिड़मा राम पोयाम जाति माड़िया उम्र 35 वर्ष निवासी मुरेहनार थाना कुकड़ाझोर (मुरेहनार जनताना सरकार अध्यक्ष) 2-मंगलु राम पोयाम पिता स्व0 हिड़मा राम पोयाम जाति माड़िया उम्र 32 वर्ष निवासी मुरेहनार थाना कुकड़ाझोर (मुरेहनार जनताना सरकार उपाध्यक्ष) 3-कविराम उर्फ कतरी पिता सोनूराम कोर्राम जाति माड़िया उम्र 40 वर्ष निवासी मुरेहनार थाना कुकड़ाझोर (मुरेहनार जनताना सरकार सदस्य) को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर थाना कुकड़ाझोर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03.12.2021 को कुकड़ाझोर से कुतुल रोड निर्माण कार्य में लगे एजाक्स मिक्शर मशीन को करेलघाटी के नीचे माओवादी नक्सलियों के साथ आगजनी की घटना एवं दिनांक 12.05.2021 को स्कूलपारा नेड़नार में आम नागरिक लखमू गोटा निवासी मोंहदी की माओवादी नक्सलियों के साथ हत्या की घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 20.05.2021 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 21.05.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

संचार क्रांति के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि सादगी गरिमामयी मनाया गया!

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

अभूतपूर्व भारत रत्न और संचार क्रांति के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 30वी पुण्यतिथि बलिदान और आंतकवाद विरोध दिवस के रूप मे कोविड -19 के नियमो का पालन करते हुए सादगी और गरिमामयी मनाया गया l कोविड -19 के नियमो का पालन करते हुए क्षेत्र के विधायक चन्दन कश्यप, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रजनू नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे सर्वप्रथम राजीव गाँधी जी के छायाचित्र पर फूल माला माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया और संचार क्रांति के निर्माता राजीव गाँधी अमर रहे के नारे लगाए l ततपश्चात क्षेत्र के विधायक चन्दन कश्यप ने जिला हॉस्पिटल मे भर्ती मरीजों का हालचाल जान कर फल फ्रूट्स वितरण किया वही जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने डेली मार्केट मे मास्क सेनेटाइज़ार वितरण कर दुकानदारो को जल्द से जल्द वेक्सीन लगाने की अपील की सोसल डिस्टेंस का पालन कर अपने आसपास सभी से कोरोना टेस्ट कराने के लिए जागरूक करने कहा गया, श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष पण्डी राम वड्डे, जनपद पंचायत ओरछा अध्यक्ष मालती नुरेटी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, जिला कांग्रेस महामंत्री शेख तौहीद, मोती राम, संतोष राव, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी सदस्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे l

गुप्त दस्तावेज और भाजपा नेताओं के खिलाफ किए गए FIR के विरोध में धरना

0

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुंडरदेही विधानसभा अंतर्गत तीनों मंडलों गुंडरदेही, अर्जुन्दा व खेरथा के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में कांग्रेस पार्टी के देश विरोधी षड्यंत्र और छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं के खिलाफ किए गए एफ आई आर के विरोध बड़ी संख्या में अपने घरों में धरना प्रदर्शन किये। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा टूलकिट (गुप्त दस्तावेज) बना कर देश को बदनाम करने की साजिश रचने की कोशिश की गई साथ ही छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज कराना अत्यंत निंदनीय हैं. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मनीराम सपहा ने अपने घर में सपत्नी धरना देते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा देश और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बदनाम करने की साजिश अत्यंत निंदनीय है. तत्काल कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए और छत्तीसगढ़ में किए गए f.i.r.के लिये कांग्रेस के नेताओं को शर्म आनी चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.pngThis image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS