City Media - Page 1565 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1565

नारायणपुर पुलिस द्वारा लाॅकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों को निशुल्क राशन सामग्री व मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

कोरोना माहमारी के संक्रमण को नियत्रिंत करने शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नारायणपुर द्वारा जिला नारायणपुर में धारा 144 एवं लाॅकडाउन की घोषणा किया गया है। इस कोरोना माहमारी के दौर में लाॅकडाउन के दौरान श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशानुसार जरूरतमंद गरीब परिवार जिनके पास खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं है, ऐसे गरीब परिवारों का पताकर उनके घरों में निशुल्क राशन एवं मास्क पहुंचाने का कार्य पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा करूणा फाउण्डेशन की टीम द्वारा किया जा रहा है। राशन सामग्री में चांवल, दाल, आलू, प्याज, हल्दी, मिर्च, धनिया, नमक, तेल, साबून की पैकेट बनाकर एवं साथ में मास्क का निशुल्क वितरण कर लोगों से लाॅकडाउन के समय अपने परिवार के साथ घरों में रहने का अपील किया जा रहा है।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि अपने आसपास रहने वाले ऐसे जरूरतमंद गरीब परिवार जिनके पास दो वक्त का भी राशन उपलब्ध नहीं है ऐसे लोगों की जानकारी मिलने पर उनका हरसंभव मदद् करें या नारायणपुर पुलिस व करूणा फाउण्डेशन को सूचित करें ताकि उन जरूरतमंद परिवारों को समय पर आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जा सके, ऐसी विषम परिस्थिति में नारायणपुर पुलिस, आम नागरिकों के साथ है एवं आपकी सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है। नारायणपुर पुलिस पुनः आम नागरिकों से अपील करता है कि लाॅकडाउन के दौर में अपने परिवार सहित अपने-अपने घरो में सुरक्षित रहे तथा कोरोना दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करतें हुए कोरोना महामारी के नियत्रंण में हमारा सहयोग करें।

एक युवा जनप्रतिनिधि ऐसा भी – जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र पहुंचे कोविड सेंटर अस्पताल, कोविड मरीजो व स्टाफ नर्सो से मिलकर उनका बढ़ाया मनोबल

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

जिला अस्पताल कोविड सेंटर केयर गारंजी अस्पताल पहुँच कर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष युवा जनप्रतिनिधि पार्षद अमित भद्र ने किया कोविड (कोरोना) मरीजो से मुलाकात। जी हा पीपीटी कीट में युवा पार्षद जनप्रतिनिधि अमित भद्र और उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ही है।

युवा नेता अमित भद्र द्वारा कोविड केयर गरंजी के सभी वार्डों में जाकर मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना, मेडिकल वेस्ट के सही निष्पादन की जांच की और व्यवस्था दुरुस्त करने को भी कहा, कमरों में प्रकाश व्यवस्था के लिए भी कहा, मरीजो को दिए जाने वाला भोजन भी खुद खाकर देखा, डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ से चर्चा कर उनका भी मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आज छग की भूपेश सरकार ,शासन प्रशासन, सभी जनप्रतिनिधियों हम सब आपके साथ हमेशा खड़े है,आपके हर संभव मदद के लिए तैयार है। छग के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री द्वारा निगरानी टीम भी गठित की गई है जिसकी रिपोर्ट प्रतिदिन हमारे द्वारा उनको भेजी जाती है। इस महामारी से हम सब मिलकर लड़ रहे है और जीत रहे है। बस कुछ दिन और फिर हम सब साथ होंगे पहले की तरह।

ज्ञात हो कि युवा पार्षद जनप्रतिनिधि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र द्वारा लगातार कई बार जिला कोविड सेंटर पहुँच कर कोविड मरीजो से सीधे मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य, भोजन, दवाई, आक्सीजन को लेकर बात कर रूबरू हुए, साथ ही मरीजो उनके परिवार व रात दिन ड्यूटी करने वाले डॉक्टर नर्स स्वास्थ्य स्टॉप सभी का मनोबल बढ़ाते हुए सभी स्टाफ का धन्यवाद भी कहा जो इतने कठिन परिस्थितियों में भी आप सब मिलकर इस महामारी से लड़ने में हम सबकी मदद कर रहे हो।

युवा नेता अमित भद्र के साथ कोविड सेंटर में डॉ. तारक स्टाफ नर्स प्रमिला, दीपिका, सरस्वती, सुशीला, डिगेश देवांगन, बिट्टू नेताम मौजूद रहे।

कब तक बीजेपी की हार पर खुश होती रहेगी काँग्रेस-नरेन्द्र नाग

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

2018 में आम आदमी पार्टी के कैम्पेन के दम पर जीती थी कांग्रेस

भूपेश इस गलत फहमी में थे असम के नतीजों ने दिखा दिया

असम के प्रभारी कम सीएम उम्मीदवार ज्यादा दिख रहे थे भूपेश

पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि-
मजबूत विपक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था का अनिवार्य अंग है पर दुर्भाग्य से हमारे देश में मजबूत विपक्ष की कमी हमेशा से रही है। 1990तक काँग्रेस के विरुद्ध कोई भी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत विपक्ष का दर्जा हासिल नहीं कर पाई उसके बाद गठबंधन की सरकारों का युग आया जिसमें राष्ट्रीय राजनीति का नियंत्रण क्षेत्रीय पार्टियों के क्षत्रपों के चला गया उस दौर में भी क्षेत्रीय क्षत्रपों के अपने निहित राजनीतिक स्वार्थ की वजह से विपक्ष बिखरा हुआ था।

आज जब किसी जमाने में विपक्षी पार्टी रही बीजेपी सत्तारूढ़ पार्टी की भूमिका में है तब सर्वाधिक समय तक सत्तारूढ़ रही कांग्रेस दूर दूर तक विपक्ष की भूमिका में नजर नहीं आ रही है।पाँच राज्यों के नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता काँग्रेस को विपक्ष मानने के लिए भी तैयार नहीं है।जनता के इस संकेत को गंभीरता से लेने की बजाए काँग्रेस बीजेपी के हार का जश्न मना रही है।अपने आपको राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत विकल्प बनाने की असफलता की वजह से काँग्रेस खुद मोदी जी के काँग्रेस मुक्त भारत के सपने को साकार करने में मदद कर रही है।

काँग्रेस की सत्ता जिन राज्यों में आज की तारीख में है वहाँ भी कोई दमदार नेतृत्व दिखाई नहीं देता।छत्तीसगढ़ में काँग्रेस को जो प्रचंड बहुमत मिला उससे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को काँग्रेस का दमदार नेता माना गया।बघेल जी प्रदेश की जनता को कोरोना महामारी के भरोसे अनाथ छोड़कर असम चुनाव में विधायकों, कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों के लाव-लश्कर के साथ पहुँचे थे।सैकड़ों करोड़ रुपये असम चुनाव में फूँक आए और जब नतीजा आया तो काँग्रेस को पहले से भी कम सीटें मिली।नरेन्द्र नाग ने आगे कहा कि काँग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में जमीनी हकीकत को समझने की काबिलियत ही नहीं है,अगर होती तो यह जान जाते कि छत्तीसगढ़ में जो काँग्रेस को प्रचण्ड बहुमत मिला है वह बीजेपी के 15वर्षों की एन्टी इनकम्बेंसी और आम आदमी पार्टी के मतदाता जागरूकता की शैली में चुनाव प्रचार की वजह से मिला है,लेकिन आने वाले 2023 में लोग आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाएंगे ।

इतना ही नहीं 2018 में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 60 फीसदी घोषणा पत्र भी चोरी करके छपवा लिया था जैसे
50 फिसदी बिजली बिल माफ, धान का समर्थन मूल्य, शराब बंदी आदि। लेकिन सब महज दिखावा था।

जिला पुलिस के द्वारा लॉकडाउन नियमों के पालन हेतु फ्लैग मार्च किया गया

0

बालोद पुलिस के द्वारा कल दिनाँक 03 मई 2021 को थाना बालोद,थाना गुण्डरदेही, थाना अर्जुन्दा, थाना राजहरा तथा थाना डौंडी में फ्लैग मार्च/पैदल मार्च किया गया।

विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर इसके रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु बालोद जिला में लागू ”लॉकडाउन नियमों” के पालन हेतु,लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में ही रहने, अत्यावश्यक होने पर घर से बाहर निकलने व इस दौरान कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर अपनाने और शासन द्वारा 1 मई 2021 से 18+ आयु वर्ग के लोगों के लिए चलाए जा रहे ”वैक्सीनेशन कार्यक्रम” के अंर्तगत सम्बंधित वर्ग की स्वस्फूर्त भागीदारी,इत्यादि के संबंध लोगों से अपील करते हुए आज दिनाँक 02 मई 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बालोद,गुंडरदेही एवं अर्जुन्दा नगर में हमराह अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ फ्लैगमार्च किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

यह फ्लैगमार्च वज्र वाहन के साथ बालोद शहर से प्रारंभ होकर ,ग्राम-झलमला, उमरादाह, पड़कीभाट, टेकापार, लाटाबोड, अरौद, सांकरी, पैरी, सिकोसा, ईरागुडा, लिमोरा, चैनगंज, गुण्डरदेही टाऊन, चिचलगोंदी, कांदुल, अर्जुंदा टाऊन,परसतराई, परना, डुंडेरा, कुरदी, कमरौद, साकरा (जगन्नाथपुर), घुमका, कोहंगाटोला, जुंगेरा, पाररास में समाप्त किया गया।इस दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गयी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

फ्लैगमार्च में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के हमराह SDM गुंडरदेही श्री भूपेंद्र अग्रवाल,एसडीओपी बालोद श्री दिनेश कुमार सिन्हा, DSP श्री प्रशांत पैकरा,DSP सुश्री तनुप्रिया ठाकुर,तहसीलदार गुण्डरदेही श्री अश्वन पुसाम,थाना प्रभारी गुण्डरदेही श्री रोहित मालेकर तथा थाना बालोद,ट्रैफिक थाना बालोद,थाना गुंडरदेही,थाना अर्जुन्दा के अन्य स्टॉफ अन्य स्टाफ शामिल हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी आर पोर्ते के नेतृत्व में आज शाम 5:00 बजे से राजहरा शहर तथा डौंडी नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो में थाना राजहरा,थाना डौंडी एवं जिला बल बालोद के द्वारा पैदल मार्च/फ्लैगमार्च किया गया। जिसमें उक्त अधिकारियों के अतिरिक्त CSP राजहरा श्री अलीम खान,थाना प्रभारी राजहरा टी एस पट्टावी,थाना प्रभारी डौंडी श्री अनिल ठाकुर तथा थाना राजहरा,थाना डौंडी व ई-30 के बल उपस्थित रहे।

Corona Breaking – जाने ! दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की क्या स्थिति रही

0

बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक में स्थिति सामान्य है फिर भी लोगों को कोविड 19 के नियमों का पालन करना अति आवश्यक है जिसके लिए जिला पुलिस द्वारा आज फ्लैग मार्च व् पैदल मार्च किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

किसान मोर्चा द्वारा जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया

0

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार बालोद भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू द्वारा जिला हेतु 8 सदस्य व मंडल हेतु 18 सदस्यों का सहायता समिति का गठन किया गया है जिसमें किसान मोर्चा द्वारा जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस संबंध में जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर सेवा ही संगठन के अंतर्गत इस कारोना काल में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूकता के साथ 18 से अधिक उम्र के युवाओ ग्रामीण किसानों को टीका लगाने हेतु प्रोत्साहित करने साथ ही लॉकडाउन के कारण जिन किसानों का साग सब्जी नहीं बिक पा रहा है उन किसानों के साग सब्जी को कोरोनटाईन सेंटर तक व जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य व जिन घरों के सभी लोग करोना पॉजिटिव हो गए हैं उन परीजनो तक भोजन की व्यवस्था के साथ सुखा राशन की भी उपलब्ध कराई जाएगी बालोद जिला केंद्र हेतु मरीजों व आम जनो को टीका लगवाने हेतु आने जाने हेतु ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है इस संबंध में जिला किसान मोर्चा द्वारा जिला पदाधिकारि व मंडल अध्यक्षों का सयुक्त नामों का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है कोई व्यक्ति को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यक हो तो इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिसमें जिला हेतु तोमन साहू 9893067081, चेमन देशमुख 9406010099, सोमेश साहू 7389246140, पुष्पन्द्र चंद्राकर 9755868686 नागेंद्र चौधरी 6263792888 हेमंत साहू 9752613503 मनोहर सिन्हा 9993863196 मंडल हेतु बालोद ग्रामीण- छगन साहू 9407607065, गणेश साहू 9981756080, बालोद शहर-टुकेश्वर पांडे 9301309449,शशिकांत साहू 9893824887, गुरुर -लीलाराम सोनबेर 9753212940, पन्नालाल साहू 9770180172, गुंडरदेही -मदन लाल साहू 9893582012, टीका निषाद 9893103339, अर्जुंदा -रोमन सोनकर 9074942228, ओंकार सिन्हा 7354241105 खेरथा -रमेश सोनवानी 9755963138 चैतन्य निषाद 9752054475, डौंडी – शिव गिरी चुरेन्द्र 7770883748 मतेंद्र वैष्णो 62661454495 लोहारा -विजय सोनकर 62622111900 सुरेश देशमुख 9630873161,दल्ली राजहरा -शंकर साहू 8435206779उमेश विश्वकर्मा 8982255202 आदि है
उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनिल साहू द्वारा दी गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking युवक की सड़क हादसे में गई जान

0

बालोद – बालोद के युवक की तेज रफ़्तार कार चलाने से जान चली गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बालोद से दल्ली जाने के निकला था, कार की रफ़्तार इतनी ज्यादा तेज थी कि कार पर काबू नहीं कर पाया जिससे कार गोंदली नहर में गिर गई | कार से अजय सांखला के पुत्र तनय सांखला उम्र 21 वर्ष दल्ली राजहरा जा रहा था |

मृतक तनय सांखला

कार अत्यधिक स्पीड होने के कारण अनियंत्रित होकर गोंदली नहर में गिर कर बाहर निकल गई | जिससे कार के परखच्चे उड़ गए | राहगीरों की मदद से 108 को कॉल किया गया एवं जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा तनय सांखला को मृत घोषित किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जरूरतमंदों को बांटी गई सब्जी

0

कोरोना संक्रमण के चलते बालोद जिले में लगे लॉकडाउन के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही दिन-ब-दिन आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है ।तमाम चिंताओं के बीच आम इंसान अपने जीवन को सुरक्षित रखने जैसे तैसे गुजारा कर रहा है ।ऐसे विपदा की घड़ी में लोगों को पर्याप्त आहार नहीं मिल पा रहा हैं। सब्जी की किल्लत दिन-ब-दिन बढ़ रही, कीमतें आसमान छू रही है । विपदा की इस घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल अर्जुंदा के महामंत्री पवन सोनवर्षा द्वारा लोगों को मुफ्त सब्जी का वितरण किया गया ।संसाधनो से परिपूर्ण लोग जहां हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, वही मध्यमवर्गीय परिवार के सदस्य सोनवर्षा द्वारा मुफ़्त सब्जी वितरण कर समाज में एक आदर्श प्रस्तुत किए हैं। उम्मीद करते हैं कि इनसे प्रेरणा लेकर लोग, जरूरतमंदों की मदद करने सामने आएंगे और इस विपदा की घड़ी में अपना सामाजिक दायित्व निभाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

75 प्रतिशत से भी कम कोविड़ के आंकड़े ,राहत की खबर, बस्तर जिले में मृत्यु का आंकड़ा भी नहीं के बराबर

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के लिए राहत भरी खबर है कि रविवार को कोविड-19 के लगभग 89 आंकड़े ही सामने आया है और सबसे बड़ी बात यह है कि किसी की मौत कोविड से नहीं हुई।इन सबके बीच यह बातें भी सामने आई है कि चिकित्सा सुविधाएं जनता को सुलभ हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो आंकड़े उपलब्ध कराई गई है उसके अनुसार बस्तर जिले में 89 आंकड़े ही सामने आया जबकि कांकेर में 300 को आंकड़ा पार कर गया। बस्तर जिले में कोविड़ से मरने वाले की बात कही जाये तो आंकड़ों के अनुसार मौतें नहीं हुई जबकि कांकेर जिले में 5मौत के गाल में समा गये।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों के मामले में आज राहत की खबर रही

0

आज दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों के मामले में राहत की खबर रही | आज डौंडी ब्लॉक से कुल 32 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS