जगदलपुर। ईद उल अजहा के मुबारक मौके पर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा किया गया। शहर के सबसे बड़े मस्जिद जामा मस्जिद में सुबह छः बजे और सात बजे नमाज हुआ।सदर ,जक्रूनवी, गौसिया मस्जिद सहित आधा दर्जन मस्जिदों में सुबह छः बजे ही अदा किया। ईद उल फितर व ईद उल अजहा के मुबारक मौके पर ईदगाह में बड़ी संख्या में मोमिन जमात के लोग उमड़ते हैं और शहर के मस्जिदों के इमाम नमाज अदा कर खुशहाली की दुआ पढ़ते हैं।
बालोद जिला सहित गुण्डरदेही क्षेत्र में भु व्यपर्तन डायवर्सन के नाम पर मनमाना उगाही करने के बाद भी काम नहीं करवाया जा रहा हैं। अपना धन गमाकर हताश निराश लोग बैठे हैं ।निर्माण कार्य हेतु नगरी क्षेत्र में नगरी निकाय से अनुमति अनिवार्य होता हैं जिसके लिये डायवर्शन अनिवार्य है चाहे व्यवसायिक परिसर या उद्योग लगाने हो ,मकान बनाने हो । इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग अपना रोजी-रोटी चला रहे हैं। लोगों से मनमाना उगाही कर भटकने के लिए छोड़ दे रहें हैं। इन दलालों के एजेंट सरकारी तंत्र में बैठे हुए हैं जब भी कोई डायवर्सन से संबंधित पूछताछ के लिए सरकारी ऑफिस का रूख करता है ,इनके एजेंट दलालों का पता बताते हैं। नगर पंचायत गुंडरदेही नगर पंचायत अर्जुंदा सहित नगरी क्षेत्र में डायवर्सन के नाम पर भारी लूट मची है । क्षेत्र में तेजी से अवैध प्लाटिंग का कारोबार तेजी से बढ़ा है भोले-भाले लोग अपना मकान व व्यवसाय के लिए प्लाट तो ले लेते हैं परंतु अवैध प्लाटिंग होने के चलते उनका डायवर्सन कार्य नहीं हो पाता । अवैध प्लाटिंग करने वालों ने कागज पर ही लेआउट बनाकर प्लाटिंग का अपना अवैध धंधा कर रहे हैं जिसके चलते बाद में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
वही नगर निवेश के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा एक ही तरह के मामले में अलग-अलग व्यक्तियों के लिए अलग-अलग निर्णय दिया जाना संदेह को उजागर करता है। क्षेत्र में डायवर्सन का खेल ऐसा हो चुका है जिस टेबल पर फाइल जाना है वहां से लेकर दलाल तक हर कोई लूट रहा है। गुंडरदेही मेन रोड के कुछ व्यापारियों ने बताया उन्होंने डायवर्सन के लिए किसी को काम दिया था परंतु 30 ,40 हजार रुपए लेने के बाद भी उनका काम नहीं किया गया और ना ही पैसे वापस लौट गये। डायवर्सन का कार्य भू राजस्व संहिता के अंतर्गत आता है जो पूर्ण रूप से विधिक व्यवसाय करने वाले के अधिकार क्षेत्र का है परंतु गैरविधिक व्यवसायी को सरकारी तंत्र द्वारा सहयोग किया जाना भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।
बस्तर सहित पूरे प्रदेश के वनवासियों को लालच देकर कराया जा रहा है धर्मांतरण, प्रदेश सरकार मौन
वनवासी समाज के भोलेपन, गरीबी और बीमारी का उठा रहे फायदा, सरकारी भूमि में बने है अवैध चर्च
रायपुर/जगदलपुर :- राज्यपाल अनुसुइया उइके से मंगलवार को राजभवन में पूर्व कैबीनेट मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बस्तर क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और बस्तर सहित पूरे प्रदेश के भोले भाले वनवासियों को लालच देकर कराए जा रहे धर्मांतरण पर चर्चा कि व चिंता जताई और उचित कठोर कार्रवाई की मांग की।
केदार कश्यप जी ने कहा कि झारखंड, केरल, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई सहित दक्षिण भारत से आए सैकड़ों धर्मगुरु प्रदेश में सक्रिय हैं और बस्तर व प्रदेश के वनवासी क्षेत्रों के जंगलो में घुसकर भोले भाले वनवासियों को दवाई, पढ़ाई और प्रार्थना का नाम देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है, बस्तर क्षेत्र में स्थितियां यह निर्मित हो गई है कि एक उच्च अधिकारी को भविष्य में होने वाले टकराव को भांपकर व जबरन होते धर्मांतरण को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखना पड़ रहा है वनवासियों के साथ होते षड्यंत्र व धर्मांतरण के कानून को प्रदेश में कड़ाई से पालन करना चाहिए परंतु दुर्भाग्य से प्रदेश की भूपेश सरकार मौन हैं और संरक्षण दे रही हैं।
कश्यप ने कहा कि कोरोनाकाल में इन लोगों ने सेवा के नाम पर मदद कर अवैध मतांतरण के काम में और तेजी लाने का काम किया। सुकमा, बीजापुर जिले के कई गांव ऐसे हैं जहां के अधिकतर परिवार मतांतरित हो चुके हैं, कई गांव में भोले-भाले आदिवासियों की जमीन स्कूल और गोदाम बनाने आदि के नाम पर लेकर चर्च खोल दिया गया है। यही नही आदिवासियों को भरमाने के लिए उनके देवी देवताओं का नाम भी चर्च के बाहर सिलावट कर लिख दिया गया हैं। प्रतिनिधिमंडल में विकास मरकाम, धनीराम बारसे, हूंगाराम मरकाम, महेश कश्यप, सेमल नरेश,वी नरेश उपस्थित थे।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज बाहुड गोंचा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं उनकी बहन देवी सुभद्रा के सुसज्जित रथ को खींच कर भगवान जगन्नाथ से बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के मंगल की कामना की इससे पहले उन्होंने गुंडीचा मंडप में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की |
विदित हो की गुंडीचा मंदिर से बाहुड़ा रथयात्रा आज आषाढ़ शुक्ल दशमी को भगवान बलभद्र, भगवान जगन्नाथ और उनकी बहन सुभद्रा जी की वापसी यात्रा शुरू होती हैं।इसे बाहुड़ा (उल्टा ) अथवा दक्षिणाभिमुखी यात्रा भी कहा जाता है। शाम से पूर्व रथ जगन्नाथ मंदिर पहुंचने के पूर्व भगवान अपनी मौसी के मंदिर(अर्धसानी मंदिर ) में रुकते हैं। प्रतिमाओं को मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के गर्भगृह में पुनः स्थापित कर दिया जाता है |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गोंचा के अवसर पर पारंपरिक रथ यात्रा में शामिल हुए एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान जगन्नाथ से क्षेत्र के मंगल की कामना की |
आज जिले के आमदई व शिव मंदिर मार्ग के बीच विधायक के रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सल हमला हुआ। जिसमें गोली लगने से आईटीबीपी 45 वाहिनी के एक जवान शहीद हो गया जबकि गोलीबारी के बाद पहाड़ी पर चढऩे के दौरान गिरने से एक अन्य जवान घायल हो गया।
मंगलवार को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप के ओरछा प्रवास के लिए रोड ओपनिंग पार्टी लगाई गई थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सल हमला हुआ। यह हमला विधायक के काफिला जाने के बाद हुआ।
हमले में पेट में गोली लगने से शिवनारायण मीणा शहीद हो गए। वे राजस्थान के रहने वाले हैं । वहीं उनके पीछे चल रहे हिमाचल प्रदेश निवासी केशवराम अचानक गोलीबारी से गिर गए, जिससे घायल हो गए। उन्हें हल्की चोट आई हैं। घायल जवान सुरक्षित है।
हमले के बाद विधायक के सारे कार्यक्रम पूरी सुरक्षा के साथ विश्राम गृह के अंदर सम्पन्न किये गए। विधायक की वापसी के लिए हेलीकॉप्टर अबूझमाड़ के ओरछा पहुंच गया है। विधायक हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय वापसी के लिए रवाना हुए। घटना की पुष्टि एसपी यू उदय किरण ने की है।
जगदलपुर। ओडिशा सीमा से लगे माचकोट के जंगल में वनों की सुरक्षा में लगे वन विभाग के गश्ती दल पर लकड़ी चोरों ने हमला कर दिया, इस घटना में परिक्षेत्र सहायक और सुरक्षा श्रमिक घायल हो गए। वन अमले ने मौके से 13 नग साइकिल समेत ढाई घन मीटर साल लकड़ी के गोले भी जब्त किए हैं। हमलावरों में से कुछ की पहचान कर ली गई है, जिनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। डीएफओ स्टायलो मंडावी ने बताया कि रविवार-सोमवार की रात लगभग 1.20 बजे माचकोट परिक्षेत्र के 10 वनकर्मी व 20 सुरक्षा श्रमिक गश्त कर रहे थे। इस बीच तिरिया सर्किल के पूर्व तिरिया बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ 1890 की तरफ से 25-30 लकड़ी चोर सायकल में अवैध रुप से साल के गोले लाते पकड़े गए। वनकर्मियों को देख ये सभी लकड़ी चोर सायकल और लकड़ी छोड़ कर भाग खड़े हुए। वन कर्मी इसे लेकर पुरनीबंद कैंप पहुंचे और जब्त सामग्रियों की सूची तैयार कर नापजोख की जा रही थी। इस बीच घटना के करीब घंटे भर बाद ओडिशा से करीब 25-30 की संख्या में लकड़ी तस्कर वहां पहुंचे और वनकर्मियों पर पत्थरों और डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में डिप्टी रेंजर जुगधर बघेल और सुरक्षा श्रमिक दशरथ घायल हो गए। मौके से वनकर्मियों ने 13 नग सायकल, तीन कुल्हाड़ी, 120-150 सेमी गोलाई के 13 नग साल के लट्ठे 2.578 घनमीटर जब्त किए। घटना में लगभग सभी वनकर्मियों को चोट आई है लेकिन परिक्षेत्र सहायक और सुरक्षा श्रमिक को ज्यादा चोट आई है।
डीएफओ ने बताया कि हमलावरों में से कुछ की पहचान कर ली गई है। जिनके खिलाफ विधिवत नामजद रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई जा रही है। लकड़ी चोरों के खिलाफ ओडिशा और बस्तर वन मंडल की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।
दल्लीराजहरा – दल्ली से रायपुर आयरन ऑर माइंस भरकर ले जा रही ट्रक ने बाइक सवार को कुचला जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई | घटना दुर्ग मार्ग पर टेकापार चौक के पास की घटना है | घटना आज दोपहर की है मृतक का नाम पल्टूराम ग्राम खैरवाही का निवासी है | प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक टेकापार किसी काम से आया था और गाँव जाने के लिए सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ़्तार से जा रही 12 चक्का ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया हादसा इतना भयानक था कि युवक का शव ट्रक के बीचोबीच फंस गया था जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया | माइंस की तेज रफ़्तार गाड़ियों के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे है | घटना की जानकारी मिलने के पश्चात् थाना स्टाफ मौके पर पहुंचे |
अभी हाल ही में बीती रात्रि 10:30 बजे की आसपास मानपुर चौक में खडगांव माइंस से आयरन और भरकर आ रही 22 चक्का वाहन क्रमांक CG04 MC 6524 ड्राईवर मनोज कुमार रावत मोड़ पर अनियंत्रित होकर तीन मकानों के साथ बिजली के खम्भे को तोड़ती हुई पलट गई | ट्रक के पलटने से लोगों के मकानों में आयरन ओर घुस गया |
दल्लीराजहरा – बकरी ईद के त्यौहार को शांति पूर्ण व सौहाद्र के साथ मनाने के लिए शांति समिति की बैठक दल्ली राजहरा थाने में रखी गयी जिसमे एसडीएम् प्रेमलता चंदेल नायब तहसीलदार विनय देवांगन सीएमओ नारायण साहू थाना प्रभारी टी एस पट्टावी नगर
पालिका अध्यक्ष शीबू नायर चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे एवम समस्त पार्षद एल्डरमेन मुस्लिम समाज के पदाधिकारीगण, पत्रकार, जनप्रतिनिधि व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे |
इसके साथ ही दल्लीराजहरा के थाना प्रभारी टी एस पट्टावी के नेतृत्व में फ्लैगमार्च निकाला गया |
दल्लीराजहरा – कल रात्रि 10:30 बजे की आसपास मानपुर चौक में खडगांव माइंस से आयरन और भरकर आ रही 22 चक्का वाहन क्रमांक CG04 MC 6524 ड्राईवर मनोज कुमार रावत मोड़ पर अनियंत्रित होकर तीन मकानों के साथ बिजली के खम्भे को तोड़ती हुई पलट गई | ट्रक के पलटने से लोगों के मकानों में आयरन ओर घुस गया |
कच्चे माइंस एवं खडगाँव एवं बोरिया के माइंस की ओर से 22 चक्का भारी वाहन जिसमे सड़क की क्षमता से भी अधिक 50-60 टन माल रहता है जिसकी वजह से रोड की दुर्गति हो गई है जगह जगह रोड पर छोटी छोटी मेड जैसी सतह बन गई है जिन पर कि छोटे वाहन लहराकर चलते है | जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है | ड्राईवर मनोज कुमार रावत के बयान को देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि इस प्रकार पूरी तरह से नशे में रहने से उसकी क्या स्थिति हो सकती है |
ट्रक के पलटने के बाद किस प्रकार पूरी रात गाड़ी से डीजल बूंद बूंद कर टपक रहा था इससे कितनी बड़ी अनहोनी हो सकती थी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है |
मौके पर पुलिस के पहुँचने के बाद ड्राईवर को भीड़ से बचाकर श्रमवीर चौक पर लाकर छोड़ दिया गया, रात के 12 बजे ड्राईवर मनोज कुमार रावत थाने का पता पूछता हुआ भटक रहा था | पुलिस द्वारा उसका प्राथमिक उपचार भी नहीं कराया गया और न ही थाने तक पहुँचाने की ज़हमत की गई थी |
22 चक्का वाहन मोड़ पर अनियंत्रित होकर तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि जिन दुकानों को वाहन द्वारा तोड़ा गया वहां पर कुछ समय पहले तक युवा बैठे हुए थे उनका एवं घर में निवास करने वालों का सौभाग्य रहा कि उस समय कोई भी मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ी जनहानि होने की सम्भावना थी, रात में पुरे गाँव में दहशत का वातावरण निर्मित हो गया था पूरी रात लोगों में भारी आक्रोश एवं चक्काजाम करने की बात चल रही थी |
वाहन के द्वारा बिजली खम्भे को तोड़ दिया गया जिससे चालू लाइन के तार गाड़ी एवं घर के पास गिर गया था, ग्रामवासियों द्वारा तत्काल बिजली विभाग को सुचना दी एवं बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुँचकर लाइन को बंद किया गया अन्यथा चालू करंट के संपर्क में आने से दुर्घटना बड़ा रूप ले लेती |
एक तरफ तो सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है वहीँ दूसरी ओर इस प्रकार सड़क के किनारे कूड़े कचरे का ढेर देखने को मिल रहा है सफाई व्यवस्था के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है |
कुछ समय पूर्व इसी प्रकार के कच्चे माइंस के एक वाहन ने कुछ दुरी पर लगे संकेत एवं दुरी को चिन्हित करने वाले बोर्ड को इतनी जोर से टक्कर मारा कि बोर्ड रोड के बीचोबीच गिर गया था एवं बड़ी दुर्घटना टल गई थी कई घंटे चक्काजाम के बाद स्थिति सामान्य हुई थी आज तक वह बोर्ड उसी स्थिति में पड़ा हुआ है | इसी प्रकार एक हाईवा द्वारा चिखलाकसा में लगे इसी प्रकार के बोर्ड को भी तोड़ दिया गया था जो कि आज भी रोड के किनारे यथास्थिति में पड़ा हुआ है | इस ओर प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधाओं के लिए इस प्रकार के सुचना बोर्ड लगाये जाते है किन्तु इन भारी वाहन चालकों की लापरवाही के कारण दुर्घटना के बाद टूटे हुए बोर्डों के संधारण का खर्च इन वाहन मालिकों से क्यों नहीं वसूला जाता है अगर वसूला जाता है तो मरम्मत क्यों नहीं कराया जाता है ?
घटना दिनांक 18.07.21 बाजार चौक सिकोसा थाना गुण्डरदेही की है , मुखबीर से सूचना मिला कि देशी शराब दुकान सिकोसा से एक व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब रखकर ग्रे कलर के बैग में रखकर पैदल सिकोसा की ओर आ रहा है,सहायक उप निरीक्षक दुर्जन रावते को स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही हेतु सिकोसा भठ्ठी की ओर रवाना किया , सिकोसा भट्टी के पहले घेराबंदी कर रेड किये तो रेल्वे फाटक के पहले होटल के पास ग्राम सिकोसा में एक व्यक्ति ग्रे कलर के बैग में अधिक मात्रा में शराब रखकर पैदल आ रहा था, जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मुरारी राम विश्वकर्मा पिता प्रभुराम विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 04 जगन्नाथपुर, सांकरा ,थाना व जिला बालोद का रहने वाला बताया आरोपी मुरारी राम विश्वकर्मा पिता प्रभुराम विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 04 जगन्नाथपुर सांकरा ,थाना व जिला बालोद की तलाशी लिया गया। तलाशी पर आरोपी द्वारा रखे ग्रे कलर का बैग के अंदर 31 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.580 बल्क लीटर कीमती 2480/- रूपये मिला ,आरोपी मुरारी राम विश्वकर्मा को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस तामील कर 31 पौवा देशी प्लेन शराब रखकर परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर पाया । आरोपी मुरारी राम विश्वकर्मा के कब्जे से एक ग्रे कलर के बैग के अंदर में 31 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त की गई , अरोपी को धारा 34(2) आब0एक्ट *में गिरफ्तार कर रिमांड लिया गया है।
नाम आरोपी- मुरारी राम विश्वकर्मा पिता प्रभुराम विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 04 जगन्नाथपुर सांकरा ,थाना व जिला बालोद
जप्त संपत्ति– ग्रे कलर के बैग के अंदर में 31 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2480 रुपये