City Media - Page 1493 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1493

संविधान को मानने वाले सभी लोगों से बातचीत को तैयार, माओवादियों के पैरोकारों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दो टूक

0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर वह बात दोहराई है जिसमें बस्तर जिले के प्रथम प्रवास पर आने के दौरान उन्होंने कहा था कि वह माओवाद पीड़ित आदिवासियों व सुरक्षा बलों से बातचीत कर रहें हैं किंतु संविधान विरोधी मानसिकता वाले माओवादियों से बात नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माओवादियों के पैरोकारों का नाम लिए बगैर कहा कि बस्तर के कुछ लोगों द्वारा उनके हिमायती बन रहें हैं जबकि बस्तर में माओवादियों द्वारा कत्लेआम जारी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने सर्वआदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि उनकी सरकार शांति व विकास के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने यह भी कहा कि वे हर उस व्यक्ति से चर्चा करने के लिए तैयार है जो भारत के संविधान में आस्था रखते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा की आदिवासी समाज तो हमारा अपना परिवार है उससे तो मैं हर समय बात करने के लिए तत्पर हूं।मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के प्रतिनधियों से कहा कि बस्तर हो या सरगुजा अनुसूचित जनजाति बाहुल्य इलाकों में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है।उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल से कहा कि इन इलाकों में, जिस गांव में विकास के जो काम वे चाहते है वो मंजूर किए जाएंगे।उन्होंने यह भी कहा की इन इलाकों में 12वीं पास युवाओं को 50-50 लाख रुपए तक के ठेके दिए जाने का प्रावधान है इसके लिए समाज के युवाओं को आगे आना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रतिनिधिमण्डल ने बस्तर इलाके में नक्सलियों द्वारा ध्वस्त किए गए स्कूल, आश्रमों के पुनर्निर्माण की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमण्डल की मांग पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक को अविलम्ब बुलाने के निर्देश दिए है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जनपद पंचायत तोकापाल के ग्राम पंचायत रायकोट में वाहनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, लोक निर्माण विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा

0

जगदलपुर। जनपद पंचायत तोकापाल के ग्राम पंचायत रायकोट में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ी काम रायकोट से तुमपानी तक किया जा रहा है। जिससे रायकोट में आने जाने वाले वाहनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

रायकोट के एन्ट्री गेट के पास एक बड़ा गड्डा हुआ था, जिसे ग्राम पंचायत रायकोट-2 के सरपंच द्वारा मिट्टी से उसे पाटा गया। मिट्टी पाटने के कारण रोड और खराब हो गया। जिससे आने जाने वालों लोगों व वाहनों को काफी परेशानी हो रही है । एक वाहन ऑटो उस जगह पर फंस गया था , जिसे बड़ी मशक्कत करने के बाद उसे निकाल गया। ग्रामीणों का कहना है लोक निर्माण विभाग भी उस गड्ढे ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष ने मंडल प्रभारियों की घोषणा की

0

जगदलपुर:- महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष रामकुमारी यादव ने बस्तर जिले के सभी 11 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है जो कि इस प्रकार है।जगदलपुर मंडल में श्रीमती महेश्वरी ठाकुर को मंडल प्रभारी की जवाबदारी दी गई है। वहीं नगरनार में चमेली जिराम, नानगुर रीता राठौर, दरभा भारती श्रीवास्तव, तोकापाल बिजली वैद्य, बास्तानार महावती मंडावी, लोहंडीगुड़ा रंजीता जोशी, बस्तर किरण सेन, बकावंड रेवती पटेल, करपावंड श्रीमती कविता पाढ़ी व भानपुरी मंडल में मंडल प्रभारी का दायित्व कुसुम परीहार को सौंपा गया है। यह जानकारी जिलाअध्यक्ष रामकुमारी यादव ने दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में महिला स्टाफ नर्स ने डॉक्टर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप।

0

पीएचसी में पदस्थ डॉक्टर गजेंद्र शाक्य की स्टॉफ नर्स नेमा ठाकुर ने सीएचएमओ और बीएमओ से की शिकायत। लेटर में छेड़छाड़, हाथ उठाने, और प्राइवेट पार्ट में हाथ लगाने का किया उल्लेख। डॉक्टर पर कार्यवाही की करी मांग।

Vo1- दन्तेवाड़ा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला स्टाफ नर्स नेमा ठाकुर ने वही कार्यरत डॉक्टर पर गम्भीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। और न्याय की गुहार लगाई गई। चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र शाक्य पिछले कई वर्षों से पीएचसी में कार्यरत है। पिछले तीन सालों से उनके द्वारा श्रीमती ठाकुर को प्रताड़ित किया जा रहा है। गौरतलब है महिला द्वारा लिखित शिकायत सीएचएमओ और बीएमओ एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से की है। लेकिन अब तक डॉक्टर पर अधिकारियों ने किसी तरह की कार्यवाही नही की है। जिसके बाद महिला ने मीडिया के समक्ष आप बीती कही। और डॉक्टर पर शक्त कार्यवाही की मांग की।

Vo2- शादी करने के लिए कई बार कह चुका है डॉक्टर, जबकि नेमा ठाकुर और डॉक्टर दोनों ही पहले से शादी शुदा है। बावजूद इसके डॉक्टर द्वारा ऐसे कृत्य काफी आपत्तिजनक है। महिला ने डॉक्टर पर प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाने का भी गम्भीर आरोप लगाया है। न्याय दिलाने गुहार लगाई है।

Vo3- पिछले वर्ष कोरोना कॉल के दौरान डॉक्टर गजेंद्र शाक्य की बतौर बीएमओ कुआकोंडा पोस्टिंग की गई थी। लेकिन उन्होंने बीएमओ के पद पर ज्वाइन नही किया। और किरन्दुल अस्पताल में ही लगातार डटे हुए है।महिला स्टॉफ नर्स से एक तरफा प्यार के कारण उस वक्त कुआकोंडा बीएमओ पदस्थापना के आदेश की नाफरमानी की गई थी बावजूद इसके उच्चधिकारियों द्वारा आदेश की अवहेलना पर उनके ऊपर किसी तरह की कार्यवाही नही की गई थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जमीन के बटवारे को लेकर बेटे ने माँ को किया घायल

0

डौंडी – जमीन के बटवारे को लेकर छोटे बेटे ने अपनी माँ को घायल किये जाने की घटना सामने आई है | घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा की है दिनांक 18 जून 2021 सुबह 10 बजे के आसपास महिला बुधिया बाई अपने आँगन में बैठी थी उसी समय महिला का छोटा बेटा बिदेराम ठाकुर आया और जमीन के बटवारे को लेकर कि उसे कम जमीन दिया गया है इसी बात को लेकर अपनी माँ के साथ अभद्र गाली गलौज कर छुरिनुमा हथियार से वार कर घायल कर दिया जिससे आरोपी की माँ सिर माथे एवं कमर में चोट लगी है और साथ में जान से मारने की धमकी दी इसी बीच महिला का पोता मिथलेश आकर बीच बचाव किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महिला बुधिया बाई अपने बेटे की करतूत देख डौंडी थाने में बेटे के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने आरोपी बिदेराम ठाकुर के खिलाफ भादंसं 1860 धारा 294, 323, 506(B) के तहत अपराध दर्ज किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बुधिया बाई खेती किसानी का काम करती है एवं उसके दो लड़के और एक लड़की है पति की मृत्यु के पश्चात् दोनों लड़कों में जमीन का बटवारा कर दिया है और अपनी बेटी के नाम जमीन खरीद अपनी बेटी के साथ रहती है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 19 में दहशत का वातावरण, घर में घुसा भालू, परिवार के सदस्यों ने अपने आपको कमरे में बंद किया

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार भालू देखे जाने का प्रमाण भेजा जा रहा है किन्तु वन विभाग के उदासीनता के कारण 11 दिन बीत जाने के बाद भी भालू शहर के अन्दर अलग अलग वार्डों में देखा जा रहा है | किन्तु किसी भी प्रकार की कार्यवाही देखने को नहीं मिली | लोगों के मन में दहशत का वातावरण है | आज शाम 7 बजे के आसपास वार्ड क्र 19 कर्मा मंदिर के पास रामगोपाल पटेल घर में भालू घुस गया है  महिला व बच्चे एक कमरे में अपने आपको बंद करके रखे हुए है | घर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई है |

वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुँच चुकी है | भालू 08 जून से शहर में ही भ्रमण कर रहा है | अक्सर भालू को रात में ही देखा जा रहा है | इससे लोगों के मन में डर बैठा हुआ है बीच शहर में भालू का बेखौफ होकर बस्ती क्षेत्र में घूमना और प्रशासन एवं वन विभाग के लोगों का मौन रहना अचंभित कर देने वाला है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ का किया सम्मान

0

जगदलपुर– बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ जिन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह की उनका आज शनिवार को पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी एवम नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने गृह ग्राम टाकरागुड़ा में जाकर साल श्रीफल से सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा आपने छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे भारत का नाम रोशन किया है ,आप बस्तर की बेटी हो, आप से लोग जरूर प्रेरणा लेंगे और आगे बढ़ेंगे। नैना सिंह धाकड़ ने माउंट एवरेस्ट चढ़ने के बारे में विस्तार से बात रखी। नैना सिंह धाकड़ ने कहा मुझे और भी एवरेस्ट चढ़ना है जिसमें सातों महाद्वीप में जाना मेरा लक्ष्य होगा। इस अवसर पर नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा भी उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा ब्लाक कांग्रेस राहुल गांधी के जन्मदिवस पर आरोग्य हॉस्पिटल में फल वद्वारा बिस्किट वितरण किया गया।

0

लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारत के भविष्य पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संसद,हमारे मार्गदर्शक ,प्रेरणा स्रोत युवा हृदय सम्राट माननीय राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर आरोग्य हॉस्पिटल में फल व बिस्किट वितरण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व जिला महामंत्री काशीराम निषाद जी,जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड जी,जिला सचिव के ईश्वर राव जी,ब्लॉक उपाध्यक्ष नितिन राम जी,ब्लॉक कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया जी,ब्लॉक महामंत्री शकील खान जी,ब्लॉक सयुक्त महामंत्री अर्जुन यादव जी,सचिव तरणजीत सिंह जी सहित कोरोना फ्रंटलाइन वारियर्स उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – ईमेल आईडी हैक करने वाले पति पर पत्नी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

0

दल्लीराजहरा – ईमेल आईडी हैक करने पर आरोपी पर एफआईआर दर्ज किया गया है | 18 जून 2021 को प्रार्थिया करिश्मा पटेल पिता चम्पक लाल उम्र 23 वर्ष ने अजय सिंह सारथी पर आरोप लगाया है कि उनकी ईमेल आईडी हैक कर पासवर्ड और रिकवरी आईडी को बदल दिया गया है इसके साथ ही अजय सिंह सारथी द्वारा प्रार्थिया का मेल आईडी उपयोग कर दुरूपयोग किया जा रहा है |

पूर्व में अजय सिंह सारथी पर दहेज़ प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया जा चूका है | इनका विवाह अजय सिंह सारथी एवं करिश्मा पटेल 29 जून 2020 को हुआ था जिसके बाद अजय सिंह सारथी द्वारा अपनी पत्नी के साथ दहेज़ को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे पीडिता द्वारा तंग आकर दिनांक 09 नवम्बर 2020 को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया और पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 498A506 323 377 34Ipc के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था जो कि बाद में आरोपी अजय सिंह सारथी को जमानत पर रिहा कर दिया गया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शराब के नशे में युवक द्वारा अभद्र गाली गलौज करने पर गाँव वालों ने युवक को बेरहमी से पीटा

0

कुसुमकसा – शराब के नशे में युवक जगत राम कोरेटी पिता मंगलू राम उम्र 30 साल अपनी मां को उल्टा सीधा बोल रहा था उसी समय गांव के कुछ लोग आये और युवक को बाँध कर लाठी डंडों, लात घुसों से मारपीट किये थे तब मुझे पुलिस वाले आकर छुड़ाये तब बच पाया |

घटना 16 जून रात्रि के 7 से 8 बजे की है युवक जगत राम कोरेटी मजदूरी का काम करता है | शांती नगर चौक कुसुमकसा के पास शराब के नशे में अपनी मां को उल्टा सीधा बोल रहा था उसी समय गांव के सरपंच शिवराम सिंह सिंदामें, उप सरपंच दीपक यादव , जागेश्वर कोरेटी , गौकरण धनेलिया , भौरू गोटा, धनउ पाटा , राजेन्द्र पोटाई, उमेन्द्र सिंह मंडावी, भुनेश्वर पोटाई एवं अन्य लोग आकर मुझे गाली गुप्तार क्यों करता है कहते हुए लात घुसों व लाठी डंडो से मारपीट करने लगे मेरे द्वारा विरोध करने पर उप सरपंच दीपक यादव, जागेश्वर कोरेटी द्वारा मेरे हाथ पैर को रस्सी से बांधकर लात घूसों से मारपीट कर रहे थे मारपीट करने के दोरान सारे लोग मा बहन की गंदी गंदी गालिया दे रहे थे मै उनके मार पीट से दर्द के कारण जमीन पर गिर गया तब वे लोग धमकी दे रहे थे कि पुलिस में रिपोर्ट करेगा तो जान से मार देगें कुछ देर बाद पुलिस वाले आकर मझे थाना लेकर आये थे तब भी वे लोग पीछे पीछे थाना आकर मेरे विरूद्ध ही गलत जानकारी थाना वालों को दे रहे थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

उनके मारपीट के कारण युवक के चेहरे एवं शरीर के अन्य भाग में बहुत सूजन आ गया था दर्द बहुत हो रहा था ठीक ढंग से खड़े नही हो पा रहा था, युवक की हालत को देखते हुए रात्री में युवक के भाई द्वारा उपचार के लिए चिखलाकसा अस्पताल ले जाया गया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गाँव वालों द्वारा इस प्रकार मारपीट को देखते हुए दुसरे दिन युवक द्वारा मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ गई | उपरोक्त घटना के आधार पर पुलिस द्वारा सरपंच शिवराम सिंह सिंदामें, उप सरपंच दीपक यादव , जागेश्वर कोरेटी , गौकरण धनेलिया , भौरू गोटा, धनउ पाटा , राजेन्द्र पोटाई, उमेन्द्र सिंह मंडावी, भुनेश्वर पोटाई के खिलाफ भादस 1860 के तहत अपराध दर्ज किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS