बच्चों और बुजुर्गों के बीच मनाया गया मंत्री का बर्थडे
जगदलपुर आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के जन्मदिन को जगदलपुर स्थित आस्था निकुंज एवं शिवानंद आश्रम मे समर्थकों द्वारा विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जन्मदिन को शिवानंद आश्रम के बच्चों ने अविस्मरणीय बना दिया। बच्चों द्वारा भजन कीर्तन गाकर एवं केक व मिठाई बांटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज मे बुजुर्ग माताओं के साथ मंत्री का जन्मदिन मनाया गया। जहां बुजुर्ग माताओ को साड़ी भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर, केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। शिवानंद आश्रम के बच्चों ने कहा आश्रम छात्रावासों पर मंत्री का विशेष ध्यान रहता है। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, शिक्षा की गुणवत्ता, खेल व संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया है। कमजोर वर्ग के जरूरतमंद बच्चों के लिए मंत्री ने सराहनीय कदम उठाया है। मंत्री रामविचार नेताम के जन्मदिन के साथ-साथ शिवानंद आश्रम के स्वामी जी का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं ने मनाया।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र वाजपेयी, दिगंबर राव, संग्राम सिंह राणा, बबलू दुबे, सुरेश कश्यप, राकेश झा, दीपक ठाकुर, दर्शन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस समर्थित नए सरपंच ने शुरू कराई टैंकर से जल आपूर्ति
अर्जुन झा-
बकावंड एक पुराना सरपंच चुनाव क्या हार गया कि उसने खीझ के चलते गांव में जल आपूर्ति बंद कर दी। ग्रामीण पानी के लिए दर दर भटकने मजबूर हो गए। गनीमत रही कि नए सरपंच ने टैंकर से पानी की व्यवस्था करवा दी।
मामला बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकांवड ब्लॉक की ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल का है। यहां पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित सरपंच लखेश्वर कश्यप को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेस समर्थित सरपंच प्रत्याशी डोमूधर बघेल की ऐतिहासिक जीत ने गांव के लोगों को आशा और विश्वास का एक नया संदेश दिया है।चुनाव के बाद भाजपा समर्थित सरपंच लखेश्वर कश्यप ने प्रतिशोध की भावना से 24 फरवरी से ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। इस कदम से गांव में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों को इस संकट का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका हौसला डिगा नहीं।
कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित सरपंच डोमूधर बघेल ने इस संकट से निपटने के लिए त्वरित कदम उठाए और पूरे गांव में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की। डोमूधर बघेल ने प्रत्येक पारा और मोहल्ले में चार पानी टेंकर भेजकर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई। उन्होंने कहा कि आपने मुझे सेवा करने का मौका दिया है। मैं निस्वार्थ भाव से आपका सेवा करूंगा और गांव की हर समस्या का समाधान करूंगा। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा समर्थित पूर्व सरपंच की हार के बाद पानी बंद कर देना उनकी अमानवीय बर्ताव का प्रतीक था, लेकिन अब कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित सरपंच डोमूधर बघेल ने अपनी सेवाओं से साबित कर दिया है कि उनका ध्यान सिर्फ गांव के विकास और जनता की भलाई पर है। गांववासियों ने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने गलत व्यक्ति को कुर्सी से हटाकर एक ईमानदार और शिक्षित व्यक्ति को चुना है, जो न केवल उनकी समस्याओं को समझता है, बल्कि समाधान भी करता है। गांव के एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा- हमने देखा कि भाजपा समर्थित सरपंच की नाकामियों के कारण हमारे गांव में विकास के काम रुक गए थे। अब, हमें पूरा भरोसा है कि डोमूधर बघेल हमारे गांव के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।
नए सरपंच ने जीता दिल
नवनिर्वाचित सरपंच डोमूधर बघेल के प्रति ग्रामीणों का समर्थन और विश्वास दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उनके नेतृत्व में गांव में कई विकास कार्यों की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वे अब पूरी तरह से सुनिश्चित हैं कि आने वाले दिनों में छोटे जीराखाल में बदलाव आएगा और गांव में विकास की नई राहें खुलेंगी।इस चुनाव परिणाम ने यह भी सिद्ध कर दिया है कि जनता ने हमेशा सेवा और समर्पण को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस समर्थित डोमूधर बघेल की जीत न केवल एक राजनीतिक परिवर्तन है, बल्कि यह एक संकेत भी है कि ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा की अहमियत को लोग पहचानते हैं।
दल्लीराजहरा :- कलरात्रि लगभग 3:30 बजे के आसपास मनीष ट्रेवल्स की बस सीजी 04 बीपी 6100 में आग लग गई । बस में ड्राइवर सोया हुआ था। आग लगने के बाद वहां जान बचाकर बस की खिड़की से कूद कर जान बचाए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि 12:00 के आसपास बस दुर्ग से दल्लीराजहरा पहुंची थी, एवं उसे बारात की स्पेशल बुकिंग लेकर सुबह 4:30 बजे जाना था।
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है बस के जलने से आसपास पड़ोस के लोग उठ गए उन्होंने देखा कि बस में आग लगा हुआ है जिसके पश्चात तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना किया गया प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया कि बस के कांच टूटने पर दूर तक छिड़क रहा था एवं आग की लपट इतनी तेज थी कि बस के आसपास भी कोई नहीं जा पाया।
फायर ब्रिकेट की पोल खुली:-
तीसरी गाड़ी से आग बुझाने प्रयास किया गया लेकिन फायर ब्रिगेड की पहली गाड़ी आने के प्रश्चात जैसे ही उसे चालू किया गया तो उसका गेयर लिवर उखड़ गया इससे पानी नहीं डाला जा सका जिसके प्रश्चात दूसरी फायर ब्रिगेड गाड़ी बुलाई गयी जिसमें पानी कम होने के कारण कुछ देर में ही खाली हो गयी इसके पश्चात आननफान में तीसरी गाड़ी बुलाई गई तब तक बस बुरी तरह जलकर खाक हो गई थी ।
स्थानीय लोगों द्वारा घर के पास से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया किंतु आग की लपट तेज होने व दूर तक छिड़क रहा था जिसकी वजह से कोई नजदीक नहीं जा सका। हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर पास खड़ा था आग की लपट इतनी अधिक थी कि वही हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर पास खड़ा था इसके अलावा पास खड़ी बस में भी आग लगने की जानकारी मिल रही थी जिसे तत्काल हटा लिया गया था आगजनी की इस घटना से आसपास रहने वालों के लोगों के मन में दहशत का माहौल निर्मित हो गया यहां बताना लाजिम होगी कि कई बार नशेड़ी भी नशे की हालत में बस स्टेशन के आसपास भटकते रहते हैं
इस घटना के प्रशासन कितना मुस्तैद देता है और फायर ब्रिकेड के अधिकारियों अपनी व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास करते हैं आम नागरिक को की सुरक्षा को लेकर उनकी लापरवाही चिंता का विषय है
पोटा केबिन एर्राबोर की छात्राओं ने किया जगदलपुर के प्रमुख स्थलों का विजिट
जगदलपुर इनमें से कई बच्चों ने शायद ही कभी अपना जिला मुख्यालय सुकमा को देखा होगा। क्योंकि धुर नक्सल इलाके में रहने के कारण ये बच्चे अलग थलग पड़े हुए हैं। पहली बार अपने इलाके से बाहर आकर उन्होंने देखा कि दुनिया कितनी रंगीन है।
सुकमा जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र एर्राबोर स्थित पोटा केबिन आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को विद्यालय की शिक्षिकाओं ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए जगदलपुर लाया था। एक दिन के टूर पर आई इन बच्चियों ने यहां हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज, दलपत सागर जैसे प्रमुख जगह की सैर की। इन्हें घुमाने लाई एक शिक्षिका ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक भ्रमण की व्यवस्था की है। विशेष रूप से छात्राओं को इस टूर का हिस्सा बनाने पर शिक्षिकाओं ने कहा कि बारी बारी से सभी बच्चों को लाया जाएगा। जगदलपुर के प्रमुख स्थानों की सैर कर ये छात्राएं बेहद रोमांचित नजर आ रही थीं। उन्होंने कहा हम पहली बार जगदलपुर आई हैं और पहली बार ही नजदीक से हवाई जहाज को भी देखा है। दलपत सागर की सुंदरता ने दिल जीत लिया, वहां से लौटने का मन नहीं कर रहा था। आधुनिक सुविधाओं से लैस मेडिकल कॉलेज को देखने के बाद छात्राओं ने कहा- आज पता चला कि हमारा बस्तर कितना आगे बढ़ चुका है।
जगदलपुर अपराधों अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गमार्गदर्शन में आज 1 मार्च को बस्तर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली गई। बैठक में शासकीय अधिवक्ता भी मौजूद थे।
इस मीटिंग में लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, गुम इंसान, सीसीटीएनएस की जानकारी, किराएदारों की सूची, थाने में दर्ज मुसाफिर सूची तथा पूर्व में ली गई क्राइम मीटिंग से आज दिनांक तक अपराध, मर्ग, शिकायत, गुम इंसान, हल किए गए मामलो की तुलनात्मक जानकारी इत्यादि की समीक्षा की गई। इसी के साथ साथ अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पत्र न्यायालय में दाखिल करने के दौरान विवेचना में की गई त्रुटियाॅ जिससे अभियुक्त कोर्ट से रिहा हो जाते है। अभियुक्तो को सजा नही मिल पाती है इस विषय पर विवेचना में होने वाली कमियो पर शासकीय अधिवक्ताओ के माध्यम से विस्तार में सलाह मशविरा की गई। शहर के अपराधियों, बदमाशों, लिस्टेड गुंडा और नशे पर जीरो टाॅलरेंस पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा गश्त के दौरान चेकिंग बढ़ाने, अपराध के हिसाब से चिन्हित सेंसिटिव जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग करने, जरूरत पड़ने पर लोगों के साथ मीटिंग भी करने एवं सामुदायिक पुलिसिंग बढ़ाने, साइबर जागरुकता एवं यातायात जागरूकता पर ज्यादा से ज्यादा कार्य करने, यातायात माह के दृष्टिगत गांव-गांव तक यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाने, सड़क दुर्घटना कम करने हेतु अधिक से अधिक प्रयास करने हेतु जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल, प्रशिक्षु आईपीएस गगन कुमार सभी एसडीपीओपी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ईडी में करे भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर की जांच: रेखचंद जैन
जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की भाजपा सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा जासूसी व उनके घर की रेकी करने तथा ईडी के दुरुपयोग विरोध में यहां जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा सरकार व ईडी का पुतला दहन किया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि ईडी द्वारा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरिया घंटों बैठाया जाना आपत्तिजनक है। ईडी ने कांग्रेस से उसके जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी थी। प्रभारी महामंत्री ईडी को जानकारी को देने ईडी ऑफिस गए थे। जहां उन्हें घंटों बिठाकर परेशान किया गया। ईडी भाजपा के मोहरे की तरह काम कर रहा है।ईडी ने भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी को अनावश्यक घंटों बिठाए रखा था। ईडी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रहा है। मौर्य ने कहा कि भाजपा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी करवा रही है, जो कि बेहद शर्मनाक है।
साय सरकार हर मामले पर फेल हो चुकी है साथ ही पुलिस प्रशासन भी निष्पक्ष कार्य करना छोड़ भाजपा के इशारे पर नाच रहा है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि ईडी को राजनैतिक दल के कार्यक्रमों के खर्चों एवं पार्टी दफ्तर के निर्माण का ब्यौरा जानने का इतना ही शौक है तो सिर्फ कांग्रेस का ही क्यों वह भाजपा के भी खर्चों की पड़ताल करे। ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के निर्माण के लिए रुपए कहां से आए इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिए भाजपा ने 1 रू. की टोकन मनी में हासिल किया था। एकात्म परिसर को व्यवसायिक काम्प्लेक्स में तब्दील कर दिया गया और वहां से डेढ़ करोड़ रूपया किराया वसूला जा रहा है ईडी उसकी जांच करेगा? भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस ने 500 करोड़ की लागत से दिल्ली में अपना दफ्तर बनाया है। इस रकम के स्रोत की ईडी जांच क्यों नहीं करता है? ईडी भाजपा के लिखी पटकथा पर अमल कर रहा है। कांग्रेस कार्यालय की जांच हो सकती है तो भाजपा के कार्यालयों की जांच क्यों नहीं होना चाहिए? हमारा भवन हमारे कार्यकर्ताओं के सहयोग से एकत्रित धन से बनाया गया है हमारे पास पूरा हिसाब है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने आगे कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के घर की रेकी करवाई जा रही है, ये कतई न्यायसंगत नहीं है। दंतेवाड़ा दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष नाम का हवाला देते हुये कहा कि उनकी देखरेख के लिए हम आए हैं। न कोई नोटिस गिरफ्तारी वारंट है।मतलब साफ है कि प्रदेश अध्यक्ष के घर में कौन स्थानीय निकाय चुनाव जीता हुआ जनप्रतिनिधि आ रहे हैं, उन पर निगरानी रखी जा रही है। श्री जैन ने सवाल किया कि क्या पुलिस भारतीय जनता पार्टी और सरकार के एजेंट बनकर काम कर रही है? पूरे प्रदेश की जनता ने देखा कि लोकतंत्र को कुचलने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार किस हद तक जा सकती है। इस दौरान हनुमान द्विवेदी, अंगद त्रिपाठी, एम वेंकट राव, रविशंकर तिवारी, हरिसिंह, कविता साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, महामंत्री जाहिद हुसैन, असीम सुता, हेमू उपाध्याय, कौशल नागवंशी, सुषमा सुता, एस नीला, पापिया गाइन, पार्षद राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, सूर्यो पानी, कैलाश नाग, कोमल सेना, सुशीला बघेल, राकेश मौर, अफरोज बेगम, आभास महंती, लोकेश चौधरी, जस्टिन भवानी, शुभम यदु, रंगा राव, ललिता राव, राजेंद्र पटवा, कमलेश पाठक, अंजना नाग, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई, अनुराग महतो, संदीप दास, शादाब अहमद, विक्रांत सिंह, तरनजीत सिंह, लव मिश्रा, सलीम जाफर, विशाल खंबारी, ज्योति राव, शेख अयाज खान, उस्मान रजा, रूपेश साहू, मनिता राउत, चमन देहरी, कमला, विजय ध्रुव, प्रतिमा बिसाई, रेहाना बेगम, अलीशा खान, वकील यादव, गुरमीत कौर, रजिंदर कौर आदि मौजूद रहे।
बकावंड जनपद पंचायत बकावंड में अब भाजपा ने अपना अध्यक्ष बनाने कोशिश तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज एक नई जनपद सदस्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।सरगीपाल मंडल अंतर्गत तारापुर क्षेत्र से चुनी गई जनपद सदस्य श्रीमती सुभरना नेताम और उनके पति कमलसिंग नेताम ने बीजेपी सदस्यता ली। जनपद सदस्य सुभरना नेताम और कमल सिंग नेताम ने बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य, भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही एवं हरि साहू के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी बात देखने को यह मिली कि बगावत कर जिला पंचायत सदस्य चुने गए बनवासी मौर्य और जिला पंचायत सदस्य सारिता पाणिग्रही के पति जितेंद्र पानीग्रही की दमदार मौजूदगी रही। कहा जाता है कि ये दोनों नेता आज भी समर्पण भाव से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और बकावंड जनपद पंचायत में भाजपा का परचम फहराने की कोशिशों में वे लगे हुए हैं।
*किरंदुल।* एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के कर्मचारी ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के तत्वावधान में पेंडिंग वेज रिवीजन के साथ अन्य तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे शनिवार को दोपहर 1 बजे एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के प्रशासनिक भवन के सामने स्थित सीआईएसएफ चेक पोस्ट के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे रहे।
उल्लेखनीय है कि एनएमडीसी कर्मचारियों के लंबित वेतन समझौता,ठेका श्रमिकों के लंबित वेतन समझौते, एनएमडीसी की सभी इकाइयों में मैन पवार की कमी के साथ साथ अन्य कई मुद्दों को लेकर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में संचालित मजदूर संगठन एसकेएमएस और मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक के संयुक्त तत्वावधान में किरंदुल परियोजना के नियमित और ठेका श्रमिक बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठ हुए हैं।
दल्लीराजहरा दल्ली राजहरा की मुख्य सड़क हादसों का केंद्र बन गई है। शुक्रवार सुबह नियोगी चौक बस स्टैंड के पास ट्रक ने एक अधेड़ को कुचल दिया। कुछ देर बाद अधेड़ की मौत हो गई।
शहर के भागोलीपारा निवासी 53 वर्षीय कालीराम को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। उसे तुरंत सरकारी अस्पाल चिखलाकसा ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल राजनादंगांव रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दल्लीराजहरा में लगातार सडक दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि इन दिनों यह सड़क हादसों का केंद्र बन गई है। इस सड़क पर आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसे किसी वाहन चालकों की लापरवाही से नही बल्कि सड़क के कारण हो रहे हैं।बाईपास रोड न होने व सडक सकरी होने के कारण हादसे हो रहे हैं। इसे लेकर दल्ली राजहरा में कई बार लोगों द्वारा चक्काजाम व हडताल की जा चुकी है। लेकिन सरकार द्वारा कोई जवाब नहीं आता है। महीने में कई लोगों की जाने जा रही है। सडक दुर्घटनाओ को लेकर लोगो में अक्सर विवाद भी होते रहता है।
मेयर संजय पाण्डेय ने सनातन परंपरा पर चलते हुए किया शपथ ग्रहण
आस्था और श्रद्धा के साथ जनसेवा का संदेश दिया महापौर संजय पांडे ने
अर्जुन झा–
जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे पूरे प्रदेश में इकलौते महापौर हैं जिन्होंने, सनातनी परंपरा के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच शपथ ग्रहण किया है। मंच पर समृद्ध संस्कारों की शानदार झलक भी देखने को मिली। संजय पांडे में मंचस्थ वरिष्ठजनों के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया।
आज हजारों लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में संजय पांडे ने महापौर पद की शपथ ली। इसके पूर्व वे अपने निवास से पत्नी के संग दो पहिया वाहन बुलेट पर सवार होकर अपने पड़ोसियों से दुआ सलाम करते हुए, दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। वहां पुजारी ने उन्हें पूजा कराई। माई से आशीर्वाद लेकर संजय पांडे समारोह स्थल पर पहुंचे। समारोह स्थल पर गीत संगीत नहीं, बल्कि शंख ध्वनि गुंजायमान हो रही थी और वैदिक मंत्रोच्चार की मंगल ध्वनि सुनाई दे रही थी। ऐसा लग रहा था मानो यहां कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि धार्मिक अनुष्ठान चल रहा हो। चारों ओर पवित्र और सनातनी वातावरण बना हुआ था। धार्मिक प्रवृत्ति के महापौर संजय पांडे द्वारा सनातन परंपरा के संरक्षण के ध्येय से की गई यह अनूठी सभी को पसंद आई। इस धर्मसभा में तब और चार चांद लग गए जब महापौर संजय पांडे ने मंच पर विराजमान सभी वरिष्ठ लोगों के चरण स्पर्श कर अपने उत्कृष्ट संस्कारों का परिचय दिया। महापौर ने अपने इस अनूठे शपथ ग्रहण समारोह के जरिए आस्था और श्रद्धा के साथ जनसेवा का बड़ा संदेश दे दिया है। ऐसा सनातनी शपथ ग्रहण इससे पहले छत्तीसगढ़ में कभी देखने सुनने को नहीं मिला था।